Category: Breaking News

  • मशहूर अभिनेत्री और मॉडल ने किया सुसाइड, लगाई फांसी, देखें वीडियो

    मशहूर अभिनेत्री और मॉडल ने किया सुसाइड, लगाई फांसी, देखें वीडियो

    वाराणसी: मशहूर भोजपुरी अभिनेत्री और मॉडल आकांक्षा दुबे ने एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अभिनेत्री आकांक्षा दुबे का शव होटल के कमरे में फंदे से लटकता मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह जानने की कोशिश में जुटी हुई है।

    अभिनेत्री आकांक्षा दुबे मूल रूप से भदोही के चौरी थाना क्षेत्र के परसीपुर की निवासी थी। आकांक्षा दुबे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी बोल्ड और हॉट डांस के लिए फेमस थीं। आकांक्षा दुबे भोजपुरी की मशहूर फिल्म अभिनेत्री थीं और मॉडलिंग में भी उन्होंने अपने कैरियर को ऊंचाई दी। फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में आकांक्षा दुबे वाराणसी आई थी।

    मौके पर पहुंची सारनाथ थाना पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और पुलिस फिल्म की यूनिट से जुड़े हुए लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आकांक्षा दुबे के घर वालों को भी इसकी सूचना दी गई है। कुछ देर में आकांक्षा के घरवाले जब वाराणसी पहुंचेंगे उनसे भी जानकारी करने की कोशिश की जाएगी. आखिर वो कौन सी वजह थी जिसके कारण फिल्म अभिनेत्री आकांक्षा दुबे ने ये कदम उठाया या फिर यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है। फिलहाल पुलिस दोनों एंगल पर अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है।

  • NIA जांच को लेकर पंजाबी सिंगर संदीप बराड़ का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    NIA जांच को लेकर पंजाबी सिंगर संदीप बराड़ का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो 

    गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ से संबंध को लेकर आए थे चर्चा में 

    नई दिल्ली: मशहूर पंजाबी सिंगर संदीप बराड़ पर राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) जल्द शिकंजा कस सकता है। एनआईए को बरार के लिंक गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के साथ होने के सुराग मिले हैं। इससे पहले भी एक बार एनआईए ने संदीप बराड़ को समन भेजा था लेकिन वह एनआईए की पूछताछ में शामिल नहीं हुए थे। एनआईए अब एक बार फिर से बराड़ को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। 

    वहीं दूसरी ओर इस मामले को लेकर गायक संदीप बराड़ का बयान भी सामने आया है। जिसमें उन्होंने कहा कि उन्हें भी नहीं पता जिस नाम से उन पर कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर जांच की चर्चा चल रही है वह संदीप बराड़ कौन है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर मेरे नाम की तस्वीर लगा कर जो यह खबर चल रही है इसकी वह NIA एजेंसी से क्लेरिफिकेशन ले चुके हैं। उन्होंने सोशल मीडिया और अन्य लोगों से अपील की है कि वह मेरी तस्वीर का गलत इस्तेमाल ना करें।

    बता दें कि एनआईए ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या मामले में कथित मास्टरमाइंड गोल्डी बराड़ और जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई तथा कई अन्य आरोपियों के खिलाफ एक नई चार्जशीट दायर की है। 

    इस आरोपपत्र में उन पर आतंक पैदा करने तथा चर्चित लोगों को निशाना बनाकर उनकी हत्या करने की आपराधिक साजिश रचने का आरोप लगाया गया है। संघीय आतंकवाद रोधी एजेंसी का कहना है कि इन कुख्तात बदमाशों के प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) तथा कई अन्य खालिस्तान समर्थक आतंकवादी संगठन से ‘‘संबंध’’ हैं। यह आरोपपत्र आतंकवाद-गैंगस्टर गठजोड़ के तीन मामलों में से दूसरे मामले में दाखिल किया गया है, जिसकी जांच एनआईए कर रही है।

    एनआईए ने कहा, ‘‘सभी 14 आरोपियों पर आतंक पैदा करने तथा जाने-माने सामाजिक और धार्मिक नेताओं, फिल्मी सितारों, गायकों और कारोबारियों की लक्षित हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया गया है।’’ एजेंसी ने कहा, ‘‘पाकिस्तान में षड्यंत्रकारियों के संपर्क में होने के अलावा आरोपी कनाडा, नेपाल और अन्य देशों में खालिस्तान समर्थक तत्वों के संपर्क में भी थे।’’

    आरोप पत्र में बिश्नोई और बराड़ के अलावा जगदीप सिंह उर्फ जग्गू भगवानपुरिया, सचिन थपन उर्फ सचिन बिश्नोई, अनमोल बिश्नोई उर्फ भानु, विक्रमजीत सिंह उर्फ विक्रम बराड़, संदीप झांझरिया उर्फ काला जठेड़ी, वीरेंद्र प्रताप सिंह उर्फ काला राणा, जोगिंदर सिंह, राजेश कुमार उर्फ राजू मोटा, राज कुमार उर्फ राजू/राजू बसोडी, अनिल उर्फ चिप्पी, नरेश यादव उर्फ सेठ और शहबाज अंसारी उर्फ शहबाज को नामजद किया गया है।

  • ISRO: 36 सैटेलाइटस ले कर भारत के सबसे बड़े LVM3 रॉकेट ने भरी उड़ान

    ISRO: 36 सैटेलाइटस ले कर भारत के सबसे बड़े LVM3 रॉकेट ने भरी उड़ान

     श्रीहरिकोटा सेंटर से हुई सफल लॉन्‍च‍िंग

    श्रीहरिकोटा: इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (इसरो) ने आज एक नया इतिहास रचा है। ISRO ने देश का अब तक का सबसे विशाल रॉकेट LVM3 लॉन्‍च क‍िया है जिसने 36 सैटेलाइटों के साथ अंतरिक्ष के लिए आज उड़ान भरी है। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इस रॉकेट की सफल लॉन्चिंग हुई।

    बता दें कि ब्रिटेन की नेटवर्क एक्सेस एसोसिएट्स लिमिटेड (वनवेब ग्रुप कंपनी) ने पृथ्वी की निचली कक्षा में 72 सैटेलाइट को लॉन्‍च करने के लिए इसरो की कमर्शियल ब्रांच न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड से एक एग्रीमेंट किया है।

    वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 सैटेलाइट 23 अक्टूबर 2022 को लॉन्च किए गए थे।आज यानि रविवार को इसरो की यह 18वां लॉन्‍च‍िंग है। यह इस वर्ष का तीसरा लॉन्‍च है और इससे पृथ्वी की निचली कक्षा में सैटेलाइट के समूह की पहली पीढ़ी पूरी हो जाएगी।

    बीते दिन वनवेब ने जानकारी दी थी कि 17 लॉन्‍च पूरे हो गए हैं। एक अहम प्रक्षेपण बाकी है। इस वीकेंड इसरो और न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड में अपने सहकर्मियों के साथ 36 और सैटेलाइट को लॉन्‍च करने पर पृथ्वी की कक्षा में स्थापित हमारे सैटैलाइटों की संख्या 616 हो जाएगी जो इस साल ग्‍लोबल सेवाएं शुरू करने के लिए पर्याप्त है।

    इसरो के 43.5 मीटर लंबे रॉकेट को 24.5 घंटे की उल्टी गिनती समाप्त होने पर बाद सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में दूसरे लॉन्च पैड से आज सुबह नौ बजे लॉन्‍च किया गया। 

  • PM मोदी की सुरक्षा में दूसरी बार हुई चूक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    PM मोदी की सुरक्षा में दूसरी बार हुई चूक, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    कर्नाटकः एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में सेंध लगाने की घटना सामने आई है। यहां पीएम की रैली के दौरान सुरक्षा में सेंध लगी है। 3 महीने के अंदर दूसरी बार पीएम की सुरक्षा में गड़बड़ी से हड़कंप मच गया है। एक शख्स को पीएम की तरफ दौड़ लगाने की कोशिश करते वक्त पकड़ा गया है। मौके पर पुलिसबल मुस्तैद था। जैसे ही उस शख्स ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ लिया। सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। शख्स के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

    ये पूरी घटना दावणगेरे की है। यहां पीएम मोदी का रोड शो निकाला जा रहा था। सड़क के दोनों तरफ भीड़ जुटी थी और नारेबाजी चल रही थी। इसी बीच, शख्स ने भागकर पीएम तक पहुंचने की कोशिश की है। पीएम की गाड़ी के पास ये शख्स पहुंच गया था। बताया गया कि ये शख्स काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। पीएम के इतने करीब पहुंच जाना गंभीर सवाल माना जा रहा है। आज पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां जनसभा की, उसके बाद रोडशो किया। दरअसल, पीएम के रोडशो को लेकर 3 से 4 लेयर की सुरक्षा रखी दी गई थी।

    रोड के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे। यहां मौजूद लोगों को पहले से बता दिया गया था कि बैरिकेड जंप करके सड़क पर नहीं आना है। सिर्फ अभिवादन करना होगा। इसके बावजूद आरोपी युवक बैरिकेड जंप करके पीएम की तरफ बढ़ने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया। एसपीजी ने उसे हिरासत में ले लिया। इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है। इससे पहले जनवरी में कर्नाटक के हुबली में पीएम मोदी का रोड शो था, तब एक बच्चा पीएम के करीब आ गया था।

  • इन देशों में घूमने के लिए पर्यटकों को देना होगा टूरिस्ट टैक्स

    इन देशों में घूमने के लिए पर्यटकों को देना होगा टूरिस्ट टैक्स

    नई दिल्ली: भारत से हर साल करोड़ों की संख्या में सैलानी विदेश घूमने जाते हैं। जब भी कोई विदेश घूमने का प्लान बनाता है तो सबसे पहले यह चेक करता है कि कितना खर्च आएगा। ऐसे में अगर साल 2023 में आप भी विदेश घूमने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको उन देशों के बारे में जानकारी दे रहे हैं, जो अपने यहां आने वाले सैलानियों से टूरिस्ट टैक्स वसूलने वाले हैं। ऐसे में इन देशों की यात्रा पर आपको अधिक जेब ढीली करनी पड़ेगी। आइए जानते हैं इन देशों के बारे में…

    इटली के खूबसूरत शहर वेनिस में ओवर टूरिज्म पर लगाम लगाने के लिए प्रशासन ने पर्यटकों से शहर में प्रवेश के लिए शुल्क लेने का निर्णय लिया है। सीजन में जाने पर आपको प्रति व्यक्ति 3 यूरो यानी 266 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं ऑफ सीजन जाने पर आपको 10 यूरो यानी करीब 875 रुपये का शुल्क देना होगा।

    स्पेन के बार्सिलोना में रात में रुकने के लिए प्रति दिन 4 यूरो यानी 350 रुपये का शुल्क हर व्यक्ति को देना होगा। वहीं भूटान में भी सैलानियों को घूमने के लिए टूरिस्ट टैक्स देना पड़ेगा। यह फीस 200 डॉलर से 250 डॉलर के बीच होती है। जबकि भारतीय नागरिकों की बात करें तो उनको 1,200 रुपये बतौर टूरिस्ट टैक्स देना होगा। थाईलैंड में इस साल से प्रति टूरिस्ट को 300 बाथ यानी 700 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से टैक्स देना होगा। वहीं न्यूजीलैंड अपने पर्यटकों से 35 न्यूजीलैंड डॉलर यानी 1,700 रुपये बतौर एंट्री फीस ले रहा है।

  • अर्थ आवर डेः आज एक घंटे तक अंधेरे में होगी पूरी दुनिया!

    अर्थ आवर डेः आज एक घंटे तक अंधेरे में होगी पूरी दुनिया!

    नई दिल्लीः बिजली की बर्बादी को रोकने के लिए हर साल की तरह इस साल भी 25 मार्च शनिवार को दुनिया भर में अर्थ आवर डे मनाया जायेगा। शनिवार यानि आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक गैर जरूरी लाइट स्वेच्छा से बंद रखकर इस पहल में अपना योगदान दे सकते हैं। 

    विश्व का सबसे बड़ा जमीनी आंदोलन

    वर्ष 2007 से चलाया जा रहा अर्थ आवर अभियान पर्यावरण के लिए दुनिया का सबसे बड़ा जमीनी आंदोलन बन गया है। इसे भारत समेत 172 देशों का समर्थन मिल रहा है। 

    बिजली उपभोक्ताओं से अनुरोध

    टाटा पावर ने अर्थ आवर 2023 को बढ़ावा देने के लिए वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (डब्ल्यूडब्ल्यूएफ) का समर्थन किया है। टाटा पावर ने डिजिटल इलेक्ट्रिसिटी बिलों और संदेशों के जरिये अपने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि जलवायु परिवर्तन और प्रकृति की हो रही हानि के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप टाटा पावर ने यह कदम उठाया है। दिल्ली, मुंबई और ओडिशा में महिला परिवर्तन एजेंट्स ‘आभा’ के जरिए उपभोक्ताओं के घर-घर जाकर समाज के सबसे निचले स्तर पर जागरूकता पैदा करने का काम भी कंपनी कर रही है।

    डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का समर्थन

    इसके अलावा व्हाट्सअप ग्रुप और सोशल मीडिया के माध्यम से भी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन और सोसाइटियों में लोगों को अर्थ अवर 2023 में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया है। टाटा पावर के प्रवक्ता ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पहल में डब्ल्यूडब्ल्यूएफ का समर्थन करते हुए हमें बहुत खुशी हो रही है। लाखों लोग इस पहल में साथ आ रहे हैं। कर्मचारियों के साथ, हम ग्राहकों, बिजनेस एसोसिएट्स के बेहतर भविष्य के लिए ऊर्जा संरक्षण को लेकर अर्थ आवर में हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं।।

  • इंसानियत शर्मसार! कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर मासूम बच्चों का किया कत्ल

    इंसानियत शर्मसार! कलयुगी मां ने प्रेमी संग मिलकर मासूम बच्चों का किया कत्ल

    मेरठः उत्तर प्रदेश के मेरठ से नाजायज संबंध के चक्कर में एक मां ने अपने बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। कलयुगी मां ने तंत्र-मंत्र की वजह से अपने प्रेमी के साथ मिलकर बच्चों का कत्ल कर डाला और लाश को नहर में फेंक दिया। पुलिस ने 6 आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, मेरठ में दो बच्चों के गायब होने से हड़कंप मच गया था। 10 साल का मिराब और 6 साल की बेटी कैनन घर से बाहर खेलते हुए अचानक गायब हो गए। जिसके बाद बच्चों की बरामदगी को लेकर दिनभर तलाश की गई।

    पुलिस ने मामले की जांच की तो सच का पता चला। पुलिस के मुताबिक मां निशा और उसी इलाके के पूर्व पार्षद सऊद फैजी के नाजायज संबंध है। पुलिस को कुछ सबूत भी हाथ लगे हैं जिसके आधार पर अधिकारियों की मानें तो दोनों बच्चों की गला घोट कर हत्या की गई। हत्या के बाद दोनों को पेटी में डालकर वैगनआर कार से गंग नहर में फेंक दिया। पुलिस के मुताबिक मृत बच्चों की मां तांत्रिक का भी काम करती है।

    इलाके में महिला का दबदबा भी है। इसके पहले भी महिला के 3 बच्चों की मौत हो चुकी थी। पुलिस का मानना है कि उन 3 बच्चों को भी निशा ने ही मारा होगा। पुलिस ने नहर में से एक बच्चे का शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए 6 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की माने तो हत्या करने के लिए निशा ने अपने पड़ोसियों की भी मदद ली है। 

  • केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान, हाइवे पर हट जाएंगे टोल बूथ!

    केंद्रीय मंत्री का बड़ा ऐलान, हाइवे पर हट जाएंगे टोल बूथ!

    नई दिल्ली: हाइवे पर सफर करने वालों के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी सौगात दी है। हाईवे पर सफर करने वालों के लिए सफर आसान बनाने के लिए नई-नई तकनीक पेश करती है। हाइवे पर सफर करते समय टोल बूथ पर रुकना सफर में बाधा डालता है। सरकार की तरफ से लगातार टोल प्‍लाजा पर लगने वाले औसत समय को कम करने की कोश‍िश की जा रही है।

    इसका उद्देश्य जाम से बचाना

    इसी कड़ी में देश में हाइवे पर मौजूदा टोल प्लाजा को हटाने के लिए सरकार अगले 6 महीने में जीपीएस आधारित टोल कलेक्‍शन स‍िस्‍टम समेत अन्य तकनीक पेश करने जा रही है। इसकी जानकारी खुद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दी। गडकरी ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य राजमार्गों पर वाहनों को जाम से बचाना है।

    नई तकनीक पर हो रहा विचार

    उद्योग मंडल भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कार्यक्रम में गडकरी ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) का इस समय टोल राजस्व 40,000 करोड़ रुपये है। अगले दो से तीन साल में यह बढ़कर 1.40 लाख करोड़ हो जाएगा। उन्होंने कहा, ‘सरकार देश में राजमार्गों पर स्थित टोल प्लाजा को हटाने के लिए जीपीएस बेस्‍ड टोल स‍िस्‍टम जैसी तकनीक लाने पर विचार कर रही है। हम छह महीने में नई तकनीक लेकर आएंगे।’

    टेस्‍ट‍िंग मोड पर चल रहा काम

    सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय वाहनों को रोके बिना टोल कलेक्‍शन करने के लिए ऑटोमेट‍िक नंबर प्लेट पहचान प्रणाली (स्वचालित नंबर प्लेट रीडर कैमरा) की परीक्षण योजना पर काम कर रहा है। वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान, टोल प्लाजा पर एक वाहन के रुकने का औसत समय 8 मिनट था। 2020-21 और 2021-22 में फास्टैग आने के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों के रुकने का औसत समय घटकर 47 सेकेंड रह गया है।

  • Inspector सहित 12 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

    Inspector सहित 12 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज

    उतरप्रदेशः प्रतापगढ़ जिले की कंधई थाने की पुलिस ने दो वर्ष पूर्व हुए पंचायत चुनाव के दौरान एक महिला के घर में घुसकर मारपीट, लूटपाट व अभद्रता करने के मामले में एक पुलिस निरीक्षक सहित 12 से अधिक पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। कंधई थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) धीरेन्द्र ठाकुर ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने मानवाधिकार आयोग व पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 2021 में पचांयत चुनाव के दौरान तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज वालिया, उप निरीक्षक शैलेन्‍द्र तिवारी व सूर्य प्रताप सिंह सहित अन्य पुलिस कर्मियों के खिलाफ एक महिला के घर में घुस कर मारपीट, लूटपाट और अभद्रता करने के आरोप में शुक्रवार देर शाम संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की।

    एसएचओ ने घटना का ब्‍यौरा देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र के राजापुर मुफरिद गांव की साजिदा बेगम ने राज्य मानवाधिकार आयोग, पुलिस महानिदेशक सहित अन्य उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेज कर आरोप लगाया था कि उसकी रिश्तेदार तजरून निसा जिला पंचायत सदस्य पद के लिए बेलखरनाथ द्वितीय से प्रत्याशी थी, जिसके लिए उनका पुत्र शुजातउल्ला सहयोग कर रहे थे। शुजातउल्ला इलाहबाद उच्‍च न्‍यायालय व प्रतापगढ़ दीवानी अदालत में वकालत करते हैं। शिकायत में कहा गया था कि चुनाव के दौरान 19 अप्रैल 2021 को मझानीपुर मतदान केंद्र पर बिना मत डाले मतदाताओं को वापस भेजा जा रहा था, जिसका शुजातउल्ला ने विरोध किया, तो अन्य पक्ष से उसकी कहा सुनी हो गयी, जिस पर पुलिस ने शुजातउल्ला के विरुद्ध मामला दर्ज किया।

    शिकायत में दावा किया गया है कि थाना कंधई के तत्कालीन प्रभारी नीरज वालिया ने 20 अप्रैल 2021 को पुलिस बल के साथ रात में दबिश दी और बिना कुछ पूछे घर का सामान तोड़ने फोड़ने लगे व आलमारी में रखे जेवरात समेटने के बाद उनकी बहू-बेटी से मोबाइल छीन लिया तथा उनके नाबालिग पोते-पोतियों को बिस्तर से उठा कर फेंक दिया। मामले की जांच करने के बाद राज्य मानवाधिकार आयोग, उत्तर प्रदेश के अपर पुलिस अधीक्षक अमित मिश्रा ने अपनी रिपोर्ट सात सितंबर 2021 को बार काउंसिल को प्रेषित की जिसमें नीरज वालिया समेत अन्‍य पुलिसकर्मी दोषी पाए गये। बार काउंसिल के अध्यक्ष ने भी यह रिपोर्ट तलब की थी। मानवाधिकार आयोग और डीजीपी के निर्देश पर प्राथमिकी दर्ज की गयी।

  • दरोगा ने सड़क पर जा रहे ठेलेवाले को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

    दरोगा ने सड़क पर जा रहे ठेलेवाले को जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक दरोगा ने रात में ठेले वाले को एक के बाद एक कई थप्पड़ जड़ दिया। पुलिस इंसपेक्टर की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पुलिसकर्मी के बहाने योगी सरकार को जमकर लताड़ा है। अखिलेश यादव ने पुलिस इंसपेक्टर की बदसलूकी पर शायराना लहजे में ट्वीट किया, ‘देखो उप्र पुलिस का सरेआम अत्याचार, सत्ताधारी जिसे कहते हैं अमृत-काल, क्या यही है उप्र में ईज़ ऑफ़ डूइंग बिज़नेस का प्रमाण।’

    योगी सरकार पर पुलिस की मनमानी और छूट देने के आरोप लगते रहे हैं। पुलिस पर मानवाधिकारों के हनन और नागरिक उत्पीड़न के भी आरोप लगते रहे हैं। यही वजह है कि पुलिस के बहाने अमृतकाल पर सरकार निशाना साध रही है। पुलिस इंसपेक्टर द्वारा इस हरकत के बाद वायरल वीडियो पर लोग बेहद नाराज हैं। पुलिस इंसपेक्टर अमानवीय तरीके से ठेलेवाले को थप्पड़ मार रहा है। थप्पड़ खाने वाला शख्स पुलिस इंसपेक्टर के सामने हाथ जोड़ रहा है। लोग कह रहे हैं कि जिस संविधान की शपथ लेकर यह इंस्पेक्टर बना होगा, उसकी धज्जियां उड़ा दी हैं।