Category: Breaking News

  • लंदन में उपद्रव करने वाले ‘खालिस्तानियों’ पर बड़ी कार्रवाई, लगाया ये एक्ट

    लंदन में उपद्रव करने वाले ‘खालिस्तानियों’ पर बड़ी कार्रवाई, लगाया ये एक्ट

    नई दिल्लीः ब्रिटेन की राजधानी लंदन में पिछले रविवार खालिस्तानियों ने भारतीय उच्चायोग पर जो उत्पात मचाया था, जिस तरह तिरंगे का अपमान किया था और भारत विरोधी हरकतें की थीं, उस पर दिल्ली पुलिस ने कड़ा कदम उठाया है। पुलिस ने उन खालिस्तानी तत्वों के विरुद्ध यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली पुलिस के इस कड़े कदम की सर्वत्र प्रशंसा हो रही है और लोग खालिस्तान के नाम पर आईएसआई के कथित इशारे पर भारत विरोध में जमा हुए तत्वों की भत्र्सना कर रहे हैं। लंदन में भारतीय दूतावास ‘भारत भवन’ के बाहर हंगामा करने वाले खालिस्तानियों को लेकर अब कोई नरम रवैया नहीं अपनाया जाएगा, यह भारत ने स्पष्‍ट कर दिया है।

    दिल्ली पुलिस ने भारतीय दंड संहिता, यूएपीए तथा पीडीपीपी कानून के तहत केस दर्ज किया है। भारतीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को इस संबंध में कड़ी कार्रवाई करने का आदेश जारी किया था। ताजा जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने मामले की छानबीन शुरू की है। पुलिस ने कहा है कि इस मामले में कुछ भारत के लोग भी सम्मिलित हैं। उनके विरुद्ध भी कड़ा कदम उठाया जाएगा। उधर लंदन में भी ब्रिटेन की संसद में यह मुद्दा उठा है। कई सांसदों ने खालिस्तानी तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की वकालत की है। सांसद बाॅब ब्लैकमैन ने तो एक समाचार एजेंसी से बात करते हुए ऐसे तत्वों पर फौरन सख्ती करने की मांग की थी।

    ब्रिटेन की सरकार की तरफ से भी खालिस्तानी अलगाववादी तत्वों की तीखी भर्त्‍सना की गई है। वहां की सरकार ने इस हमले की निंदा ही नहीं की, बल्कि भारत की तरफ से सख्त प्रतिक्रिया को देखते हुए उच्चायोग की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहां बैरिकेडिंग की गई है। यहां बता दें कि भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित ब्रिटेन के उच्चायोग के बाहर लगी बैरिकेडिंग हटाकर यह संकेत दिया था कि अगर ब्रिटेन सरकार वहां हमारे उच्चायोग की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है तो हमें भी वैसा ही रवैया दिखाना चाहिए। लेकिन ताजा घटनाक्रम के बाद, ब्रिटेन की सरकार ने भारत से वादा किया है कि आगे से वह ऐसी अतिवादी हरकतों को कड़ा जवाब देगी।

  • बड़ी ख़बरः इस दिन से सफर करना होगा महंगा, टोल टैक्स में इतने फीसदी होगी बढ़ौतरी

    बड़ी ख़बरः इस दिन से सफर करना होगा महंगा, टोल टैक्स में इतने फीसदी होगी बढ़ौतरी

    सहारनपुरः एक अप्रैल से सफर करना और महंगा होगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) वाहनों पर टोल शुल्क (टोल टैक्स) में वार्षिक बढ़ोतरी करने की तैयारी कर रहा है। जल्द ही नई दरें लागू हो जाएंगी। टोल टैक्स में पांच से 10 फीसदी बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के सहारनपुर में दो टोल प्लाजा है। एक सरसावा के सुआखेड़ी और दूसरा छुटमलपुर के चमारीखेड़ा में है। तीसरा टोल गागलहेड़ी के कोलकी में है, जो उत्तर प्रदेश राज्य राजमार्ग प्राधिकरण का है।

    अब एनएचएआई एक अप्रैल से टोल टैक्स में बढ़ोतरी करने जा रहा है, जो 31 मार्च रात 12 बजे से लागू हो जाएगी। टोल टैक्स बढ़ाने का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द ही एनएचएआई नई दरें को लागू कर देगा। जिसके बाद सहारनपुर से देहरादून, यमुनानगर, अंबाला आदि शहरों में जाना महंगा हो जाएगा। एनएचएआई की ओर से हर साल टोल टैक्स में बढ़ोतरी की जाती है। इस बार भी यह नई दरें 31 मार्च की रात 12 बजे से लागू की जाएगी। इसकी तैयारी चल रही है। एक अप्रैल से वाहनों से बढ़ा हुआ टोल टैक्स वसूला जाएगा।

    जानकारी के मुताबिक, पंजाब में नेशनल हाईवे पर जिन टोल बूथ पर छोटे वाहनों का टैक्स 100 रुपए था, वह अब 105 रुपए हो गया है  जबकि बड़े वाहनों के लिए 210 रुपए की जगह 220 रुपए देने होंगे।  इसकी पुष्टि बकायदा टोल प्लाजा कर्मचारियों द्वारा की गई है। अगर बात की जाएं लुधियाना-जगराओं रोड पर बने चौकीमान टोल प्लाजा, लुधियाना साउथ सिटी-लाडोवाल बाइपास टोल प्लाजा के अलावा बठिंडा-चंडीगढ़ मार्ग पर 5, बठिंडा-अमृतसर मार्ग पर 3, बठिंडा-मालोट रोड पर 1 टोल प्लाजा सहित पंजाब के अन्य टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरों से टोल टैक्स का भुगतान करना होगा।

    जहां कार और जीप के पहले आपको 115 रुपए अदा करने पड़ते थे, वहीं अब इसके 120 रुपए देने होंगे। लाइट कमर्शियल व्हीकल के पहले 185 रुपए की जगह 195 रुपए अदा करने पड़ेंगे। इसके अलावा बस और ट्रक के लिए जो फीस पहले 385 रुपए वसूली जाती थी, उसके अब 405 रुपए लिए जाएंगे। कमर्शियल व्हीकल के लिए अब 420 रुपए की जगह 440 रुपए देने पड़ेंगे। इसके अलावा हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी के अब 605 रुपए की जगह 635 रुपए देने होंगे। बड़े वाहनों के लिए अब 735 रुपए की जगह 770 रुपए देने होंगे।

  • 8 वर्षीय मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या

    8 वर्षीय मासूम बच्ची की गोली मारकर हत्या

    भोजपुरः जिले के आरा में ताबड़तोड़ फायरिंग में आठ साल की बच्ची की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना उदवंतनगर थाना क्षेत्र के भेलाई की है। यहां शुक्रवार देर रात हथियार बंद बदमाश घर में घुस ताबड़तोड़ फायरिंग किए, जिसमें एक आठ साल की बच्ची की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम करवाई। घटना के बारे में बताया जा रहा है कि रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र में कुंड गांव के रहने वाले कृष्णा सिंह का जमीन विवाद उनके गांव के ही कुछ लोगों से कई साल से चला आ रहा है।

    25 एकड़ जमीन के विवाद में कृष्णा सिंह और उनके भाई को चार साल पहले गोली मारी गई थी, जिसमें कृष्णा सिंह के भाई की मौत हो गई थी और कृष्णा सिंह को भी गोली लगी थी। उसी विवाद में वही आरोपी एक बार फिर शुक्रवार देर रात भेलाई उनके मकान में घुस आए और ताबड़तोड़ फायरिंग करने लगे। इस दौरान कृष्णा सिंह की आठ साल की बच्ची, जो कि कक्षा एक में पढ़ती थी, उसको गोली लग गई और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद हथियार बंद अपराधी आरा से फरार हो गए। इस मामले में उदवंतनगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची के शव को अपने कब्जे में ले सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम कराने के साथ ही छानबीन में जुट गई है।

  • हवा में उड़ान भरने के 1 मिनट बाद ही घर से टकराया प्लेन, हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल

    हवा में उड़ान भरने के 1 मिनट बाद ही घर से टकराया प्लेन, हादसे का खौफनाक वीडियो वायरल

    धनबादः झारखंड के धनबाद जिले में एक ग्लाइडर प्लेन उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कुछ तकनीकी खराबी के कारण 500 मीटर दूरी के बाद ही अचानक नीचे गया और एक घर से टकरा गया। बरवाड़ा पुलिस ने बताया, इस हादसे में ग्लाइडर प्लेन के पायलट और 14 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना का वीडियो वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है प्लेन उड़ान भरने के 1 मिनट बाद ही क्रैश हो गया। ये ग्लाइडर नीलेश कुमार नामक शख्स के घर के आगे के हिस्से पर जा गिरा। गनीमत रही कि परिवार का कोई सदस्य घायल नहीं हुआ, खेल रहे दो बच्चे बाल-बाल बच गए।

    कैसे हुआ हादसा

    ग्लाइडर प्लेन ने वीरवार शाम धनबाद के बरवाड़ा हवाई पट्टी से उड़ान भरी थी। उड़ान भरते ही प्लेन में कुछ तकनीकी खराबी हो गई और संतुलन बिगड़ गया। जिसके बाद प्लेन एक घर से टकरा गया। ग्लाइडर में तीन लोग मौजूद थे, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पायलट के साथ एक यात्री भी था, जिसकी उम्र 14 साल बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। नीलेश कुमार ने बताया, हादसे के वक्त परिवार के सदस्य घर के अंदर मौजूद नहीं थे, जब ग्लाइडर मकान से टकराया तो बच्चे बाहर खेल रहे थे, जिस वजह से सिर्फ मकान ही क्षतिग्रस्त हुआ है।

    क्या है ग्लाइडर प्लेन

    झारखंड में धनबाद शहर के लोगों को आसमान से शहर का नजारा दिखाने और हवाई सफर का आनंद देने के लिए के उद्देश्य से ग्लाइडर सेवा शुरू की गई थी। यहां एक प्राइवेट एजेंसी ग्लाइडर सेवा देती है। कई ग्लाइडर एजेंसियां हैं, जो धनबाद में लोगों के मनोरंजन के लिए अपनी सेवाएं देती है। हालांकि हादसे के बाद शहर के हवाई दौरे पर फिलहाल रोक दी गई है।

  • लोकसभा से राहुल गांधी को बड़ा झटका, इतने साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव!

    लोकसभा से राहुल गांधी को बड़ा झटका, इतने साल तक नहीं लड़ पाएंगे चुनाव!

    नई दिल्लीः कांग्रेस नेता राहुल गांधी को बड़ा झटका लगा है। लोकसभा सचिवालय ने राहुल गांधी की संसद की सदस्यता को रद्द कर दिया है। दरअसल, सूरत कोर्ट ने मानहानि मामले में वीरवार को राहुल गांधी को दोषी करार देते हुए 2 साल की सजा सुनाई थी। राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद थे। सूरत कोर्ट के फैसले के बाद से ही राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता पर तलवार लटक रही थी। दरअसल,  जनप्रतिनिधि कानून के मुताबिक, अगर सांसदों और विधायकों को किसी भी मामले में 2 साल से ज्यादा की सजा हुई हो तो ऐसे में उनकी सदस्यता (संसद और विधानसभा से) रद्द हो जाएगी। इतना ही नहीं सजा की अवधि पूरी करने के बाद 6 वर्ष तक चुनाव लड़ने के लिए अयोग्य भी होते हैं।

    राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म हो गई है। हालांकि, राहुल को अपनी सदस्यता को बचाए रखने के सारे रास्ते बंद नहीं हुए हैं। वो अपनी राहत के लिए हाईकोर्ट में चुनौती दे सकते हैं, जहां अगर सूरत सेशन कोर्ट के फैसले पर स्टे लग जाता है तो सदस्यता बच सकती है। हाईकोर्ट अगर स्टे नहीं देता है तो फिर सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाना होगा। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट से अगर स्टे मिल जाता है तो भी उनकी सदस्यता बच सकती है। लेकिन अगर ऊपरी अदालत से उन्हें राहत नहीं मिलती तो राहुल गांधी 8 साल तक कोई चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।

  • Amritpal Singh और उसके साथियों की तलाश तेज, इस सीमा पर लगे पोस्टर, देखें वीडियो

    Amritpal Singh और उसके साथियों की तलाश तेज, इस सीमा पर लगे पोस्टर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः अमृतपाल सिंह की तलाश में चौकसी बढ़ गई है। बहराइच में भारत-नेपाल सीमा पर अमृतपाल और उसके साथियों के पोस्टर चस्पा किए गए। चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। साथ ही नेपाल आने-जाने वाले लोगों की सख्ती से जांच की जा रही है। खुफिया एजेंसियों को आशंका है कि अमृतपाल नेपाल भाग सकता है। अमृतपाल सिंह पर शिकंजा कसने के लिए एसएसबी बाॅर्डर से गुजरने वाले विशेष परिधानों और हुलिया वाले लोगों की विशेष जांच कर रही है।

    सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी कमांडेंट तपन कुमार दास ने बताया कि पंजाब से फरार चल रहा अमृतपाल सिंह छिपने के लिए नेपाल का सहारा ले सकता है। जिस कारण नेपाल से भारत जाने वाले नागरिकों के चेहरों को जांचने के लिए जवानों द्वारा विविध प्रकार के उपयोग किए जा रहे हैं। आने जाने वाले सभी वाहनों की तलाशी की जा रही है।

  • अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासा, इस देश की नागरिकता के लिए किया अप्लाई

    अमृतपाल सिंह को लेकर बड़ा खुलासा, इस देश की नागरिकता के लिए किया अप्लाई

    नई दिल्लीः ‘वारिस पंजाब दे’ के प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ आज सातवें दिन भी सर्च ऑपरेशन जारी है। इस दौरान एक बड़ी खबर सामने आई है कि अमृतपाल सिंह यूनाइटेड किंगडम (UK) की नागरिकता लेना चाहता है। जिसके लिए अमृतपाल ने फरवरी में ही आवेदन कर दिया था। अमृतपाल की पत्नी किरण कौर भी ब्रिटेन की नागरिक हैं। इस आधार पर अमृतपाल द्वारा ब्रिटेन की नागरिकता मांगी गई थी। हालांकि आवेदन अभी ब्रिटेन अधिकारियों के पास लंबित है। उस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। 

    सीएनएन की रिपोर्ट के अनुसार, शीर्ष खुफिया सूत्रों का कहना है कि वारिस पंजाब दे का प्रमुख अमृतपाल सिंह स्थानीय अधिकारियों और नागरिक समाज के माध्यम से उसके ऊपर बनाए गए माहौल को समझता है। इस वजह से वो देश छोड़कर ब्रिटेन में बसने का प्लान बना रहा था। अधिकारियों का यह भी कहना है कि नशे के तस्कर और खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल की वित्तिय मदद करते थे। इसके अलावा आईएसआई द्वारा उसे हथियारों, गोला-बारूद की मदद की जा रही थी। अधिकारियों ने कहना है कि अमृतपाल खुद को समाज सुधारक के तौर पर पेश कर रहा था और एक नशामुक्ति केंद्र भी संचालित कर रहा था।

    अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन नशामुक्ति केंद्रों वारिस पंजाब दे संगठन की तरफ से संचालित किया जाता था। दरअसल, उनका इस्तेमाल हथियार जमा करने के लिए भी किया जाता था। इन नशामुक्ति केंद्रों पर कोई डॉक्टरों नहीं रखे जाते थे, बल्कि कम गुणवत्ता वाले सस्ते एंटीडोट्स दिए जाते थे। जिससे उनको नशीले पदार्थों पर निर्भर रहना पड़ता था। इन केंद्रों पर अमृतपाल के फरमान का पालन किया जाता था। अगर कोई उसके आदेशों का पालन नहीं करता था तो उसे पीटा जाता था। अधिकारियों का कहना है कि अमृतपाल धर्म की आड़ में अपने मकसद में कामयाब भी हो रहा था।

  • तीसरे दिन फिर भूकंप से हिली धरती

    तीसरे दिन फिर भूकंप से हिली धरती

    नई दिल्लीः मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप के झटकों की तीव्रता 4.0 थी। बताया जा रहा है कि भूकंप सुबह 10.31 बजे आया। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र ग्वालियर से 28 किलोमीटर दूर जमीन से 10 किलोमीटर अंदर था। उधर, छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर समेत आसपास के इलाकों में सुबह 10:39 भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र सूरजपुर के भटगांव से 11 किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। 

    इससे पहले मंगलवार रात को भारत के कई राज्यों में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 थी। भूकंप का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर, हिमाचल, पंजाब, मध्यप्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में था। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदू कुश क्षेत्र था। इन झटकों के बाद लोग दहशत में आ गए और अपने अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि, गनीमत रही कि अब तक देश से किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई।

  • इन राज्यों में NIA Raids की रेड

    इन राज्यों में NIA Raids की रेड

    नागपुर: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश के तीन राज्यों के 7 ठिकानों पर छापेमारियां की हैं। एनआईए की यह रेड टेरर लिंक्स से जुड़े मामले में की गई है। गजवा-ए-हिंद नाम के संगठन से जुड़े तीन राज्यों के ठिकानों पर एनआईए ने आज (वीरवार) सर्च ऑपरेशन शुरू किया। महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश के अलग-अलग ठिकानों पर इस संगठन के खिलाफ कार्रवाई की गई है। गजवा-ए-हिंद संगठन पर आरोप है कि यह आतंकी संगठन अल कायदा के साथ मिल कर काम कर रहा है और देश विरोधी साजिशों को अंजाम देने की कोशिशों में लगी हुई है।

    महाराष्ट्र की बात करें तो नागपुर शहर के तीन ठिकानों पर छापेमारियों को अंजाम दिया गया है। आज सुबह चार बजे के करीब एनआईए की 20 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम दिल्ली से आई। इसके बाद इस टीम ने नागपुर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर नागपुर के सतरंजीपुरा की बड़ी मस्जिद के इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया। एनआईए अधिकारी गुलाम मुस्तफा नाम के शख्स को ढूंढ रहे थे।

    एनआईए को यह इनपुट मिला था कि वो नागपुर की बड़ी मस्जिद के इलाके में गुलाम मुस्तफा नाम का शख्स रह रहा है, जो आतंकी गतिविधियों में शरीक है। गजवा-ए-हिंद के अलकायदा से टेरर लिंक के बारे में जानकारी हासिल करने के लिए यहां इस सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए बड़ी तादाद में पुलिस दल को तैनात किया गया। ‘द हिंदू’ की रिपोर्ट के मुताबिक 7 ठिकानों की बजाए तीनों राज्यों के तीन-तीन ठिकानों पर छापेमारियां की गई हैं। छापेमारियों के दौरान कुछ लोगों को पकड़कर पूछताछ की गई।

    आरोप है कि देश में टेरर फैलाने के लिए सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर युवाओं का ब्रेन वॉश किया जा रहा है। 22 जुलाई 2022 को गजवा-ए-हिंद मामले में पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। जांच और पूछताछ के बाद एक मरगुब अहमद दानिश नाम के आरोपी के बारे में कहा गया था कि वह गजवा-ए-हिंद के नाम से एक वाट्सअप ग्रुप बनाकर युवाओं को टेरर फैलाने के लिए भड़का रहा है। उसके बारे में एनआईए की ओर से कहा गया था कि वह कई विदेशी संगठनों के संपर्क में है।

  • बड़ी ख़बरः स्कूल में बच्ची से गैंगरेप, चपरासी गिरफ्तार, अन्य की तालाश जारी

    बड़ी ख़बरः स्कूल में बच्ची से गैंगरेप, चपरासी गिरफ्तार, अन्य की तालाश जारी

    नई दिल्लीः गाजीपुर के एक एमसीडी स्कूल में पढ़ने वाली 10 साल की बच्ची से गैंगरेप का मामला सामने आया है। गाजीपुर थाना इलाके में एक एमसीडी स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची से गैंगरेप किया गया। पुलिस ने इस मामले में 54 साल के स्कूल ले चपरासी अजय को गिरफ्तार किया है। जबकि बाकी आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। 22 मार्च को स्कूल के प्रिंसिपल ने कुछ अन्य टीचरों के साथ मिलकर दिल्ली पुलिस को दुष्कर्म की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि उनके स्कूल में पढ़ने वाली 10 साल की छात्रा के साथ 14 तारीख को सेक्सुअल असॉल्ट हुआ है। शिकायत के अनुसार, आरोपी छात्रा को स्कूल से एक अज्ञात जगह पर ले गया और उसे किसी अज्ञात पदार्थ के साथ बेहोश कर दिया।

    बच्चे स्कूल में सुरक्षित नहीं तो कहां सुरक्षित : स्वाति मालीवाल

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने भी ट्वीट कर इस मु्ददे को उठाया है। उन्होंने कहा कि 5वीं कक्षा की छात्रा के साथ 4 लोगों ने दुष्कर्म किया. स्कूल के चपरासी से इस वारदात को अंजाम दिया, ये मामला काफी गंभीर है। उन्होंने इस मामले पर दिल्ली पुलिस और एमसीडी को नोटिस जारी करने की बात कही है। साथ ही  सख्त एक्शन की मांग की है। स्वाति ने कहा कि बच्चे अगर स्कूल में भी सुरक्षित नहीं हैं तो फिर कहां हैं।

    बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में चपरासी गिरफ्तार

    बता दें कि आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी मिलने के बाद पीड़ित छात्रा को एलबीएस अस्पताल भेजा गया, जहां उसकी मेडिकल जांच और काउंसलिंग की गई। थाना गाजीपुर में धारा 363/328/376डी/506 आईपीसी और 6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। जिसके बाद इस मामले में 54 साल के अजय को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पिछले 10 सालों से एमसीडी स्कूल में चपरासी के रूप में काम कर रहा था। बहरहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

    MCD स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची दुष्कर्म का शिकार

    स्कूल में काम करने वाले चपरासी पर ही बच्ची से दुष्कर्म का आरोप है। पुलिस ने उसको तो पकड़ लिया है अब सके साथ मिले अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। स्कूल में पड़ने वाली बच्ची के साथ गैंगरेप की वारदात से एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। बच्ची की मेडिकल जांच तो पूरी कर ली गई है। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है ताकि दुष्कर्म के दरिंदों को सजा दिलाई जा सके।