Category: Breaking News

  • दिन-दहाड़ें व्यक्ति की गाड़ी को मारी टक्कर, चलाई गोलियां, देखें CCTV

    दिन-दहाड़ें व्यक्ति की गाड़ी को मारी टक्कर, चलाई गोलियां, देखें CCTV

    मुंबईः नासिक शहर के सातपुर में स्थित कार्बन नाका इलाके में को दोपहर में हुई दिनदहाड़े फायरिंग में एक व्यक्ति घायल हो गया। सातपुर पुलिस स्टेशन की टीम ने घायल व्यक्ति को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है।  पुलिस के अनुसार इस घटना में घायल तपन जाधव आज दोपहर अपनी कार से कहीं जा रहे थे। कार्बन नाका क्षेत्र में आरोपी आशीष जाधव अपने 2 साथियों के साथ अपनी कार से आया। उसने तपन की कार को टक्कर मार दी।

    इसके बाद तपन जाधव अपनी कार से उतरे, तो आशीष जाधव ने कोयता (लोहे के हथियार) से हमला कर दिया और इसके बाद फायरिंग कर दी। इसके बाद तीनों अपनी कार से फरार होने लगे, लेकिन इन तीनों की कार अचानक बंद हो गई। इसके बाद एक अन्य व्यक्ति की मोटर साइकिल छीन कर तीनों फरार हो गए। वहीं इस मामले को लेकर पुलिस घटना की जांच कर रही है।

  • वन रैंक वन पेंशन स्कीम को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, जानें कब पेंशनरों के खाते में आएगी बकाया राशि

    वन रैंक वन पेंशन स्कीम को लेकर सुप्रीम कोर्ट का आया फैसला, जानें कब पेंशनरों के खाते में आएगी बकाया राशि

    नयी दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने वन रैंक वन पेंशन (ओआरओपी) के तहत पूर्व सैन्य कर्मियों को बकाये का भुगतान करने के संबंध में केंद्र द्वारा सीलबंद लिफाफे में दिए गए जवाब को स्वीकार करने से सोमवार को इनकार कर दिया। साथ ही कोर्ट ने बकाया राशि को 30 अप्रैल तक भुगतान करने का आदेश दिया है।

    प्रधान न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा और न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला की पीठ ने कहा, ‘‘हमें उच्चतम न्यायालय में सीलबंद लिफाफे में जवाब दिए जाने के चलन पर रोक लगाने की जरूरत है…यह मूल रूप से निष्पक्ष न्याय दिए जाने की बुनियादी प्रक्रिया के विपरीत है।’’ प्रधान न्यायाधीश चंद्रचूड़ ने कहा, ‘‘मैं व्यक्तिगत रूप से सीलबंद लिफाफे में जवाब दिए जाने के खिलाफ हूं। अदालत में पारदर्शिता होनी चाहिए…यह आदेशों को अमल में लाने को लेकर है। इसमें गोपनीय क्या हो सकता है।’’

    उच्चतम न्यायालय ओआरओपी बकाये के भुगतान को लेकर ‘इंडियन एक्स-सर्विसमैन मूवमेंट’ (आईईएसएम) की याचिका पर सुनवाई कर रहा है। उच्चतम न्यायालय ने ओआरओपी के बकाये का चार किश्तों में भुगतान करने का ‘‘एकतरफा’’ फैसला करने के लिए 13 मार्च को सरकार की खिंचाई की थी।

  • रेलवे स्टेशन की टीवी पर चलने लगी अश्लील फिल्म, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    रेलवे स्टेशन की टीवी पर चलने लगी अश्लील फिल्म, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पटना: बिहार की राजधानी के रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्री उस वक्त शर्मसार हो गए, जब स्टेशन के डिस्प्ले पर अचानक पोर्न मूवी चलने लगा। बताया जा रहा है कि करीब तीन मिनट तक डिस्प्ले पर अश्लील वीडियो चलता रहा। वहीं, जब मामले की जानकारी आरपीएफ को लगी तो उन्होंने तुरंत डिस्प्ले को बंद कराया, लेकिन तब तक पूरे स्टेशन पर हड़कंप मच गया था।

    मिली जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर सुबह के वक्त करीब 9-10 बजे के बीच यह घटना हुई। प्लेटफॉर्म लगे टीवी सेट में जैसे ही यह फिल्म चली। वहां मौजूद कई लोगों ने रेलवे के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। इसके बाद रेलवे में मची खलबली मच गई। बताया जा रहा है कि करीब तीन मिनट कुछ सेकंड तक पटना रेलवे स्टेशन पर लगे टीवी पर ब्लू फिल्म चलता रहा। घटना के बाद से पटना आरपीएफ इंचार्ज का नंबर स्वीच ऑफ आ रहा था।

    बता दें कि दत्ता कम्युनिकेशन संस्था को रेलवे स्टेशन परिसर में सूचना देने और तस्वीरें दिखाने की जिम्मेवारी दी गई थी। दरअसल, टीवी सेट में पहले कुछ सूचनाएं दिखाई जा रही थी। इलके बाद अचानक से अश्लील फिल्म चलने लगी। दत्ता कम्युनिकेशन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

  • कांग्रेस का ऐलानः 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

    कांग्रेस का ऐलानः 500 रुपए में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर

    महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 1500 रुपये

    भोपाल: कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ ने रविवार को कहा कि साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर कांग्रेस को जनदेश मिलता है तसे महिलाओं को हर महीने 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता और 500 रुपये में भरा हुआ घरेलू रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। वहीं, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना करते हुए कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि वह सत्ता में बने रहने के लिए चुनाव से पहले कई खोखले वादे कर रहे हैं।

    कमलनाथ का यह बयान चौहान द्वारा ‘मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना’ शुरू करने के कुछ ही दिनों बाद आया है। इस योजना के तहत प्रदेश की ऐसी एक करोड़ महिलाओं हर महीने 1,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी, जिनके परिवार की वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये से कम है। प्रदेश के बजट में इसके लिए 8,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। मध्यप्रदेश में इस साल की अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

    कमलनाथ ने नरसिंहपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘मैं आज घोषणा करता हूं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही महिलाओं को 1,500 रुपए प्रति माह देंगे और (भरा हुआ) रसोई गैस सिलेंडर 500 रुपए में देंगे।’’ वर्तमान में प्रदेश में करीब रसोई गैस सिलेंडर का मूल्य करीब 1,108 रुपये है। चौहान की सरकार पर महंगाई, भ्रष्टाचार एवं घर-घर में शराब पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कमलनाथ ने कटाक्ष किया, ‘‘शिवराज सिंह चौहान जी को पता है कि आने वाले चुनाव में उनका क्या हश्र होने वाला है। इसलिए आजकल जहां जाते हैं वहां घोषणाएं साथ ले जाते हैं। शिवराज जी आजकल आश्वासन और घोषणाओं के नशे में हैं। हमारी माताओं-बहनों को 1,000 रुपये देने की बात कर रहे हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि महंगाई कितनी बढ़ गई है?’’

    कमलनाथ ने कहा, ‘‘माताओं-बहनों को 1,000 रुपये प्रति माह देने में भी कई प्रकार की शर्तें उन पर लाद दी गई हैं। इनकी घोषणा सिर्फ चुनाव तक सीमित रहेगी। इस बात से सब लोग सावधान रहना और घर में माताओं-बहनों को भी सावधान कर देना।’’ उन्होंने कहा, ‘‘शिवराज जी आपकी झूठ का घड़ा भर गया है। 20,000 घोषणाएं इन्होंने (शिवराज) कर रखी हैं। रोज नई घोषणाएं करते हैं।’’

  • विदेश में भारतीय दूतावास पर तिरंगे का अपमान, खालिस्तानी समर्थकों ने पहले प्रदर्शन किया, देखें वीडियो

    विदेश में भारतीय दूतावास पर तिरंगे का अपमान, खालिस्तानी समर्थकों ने पहले प्रदर्शन किया, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पंजाब में वारिस पंजाब दे के जत्थेदार अमृतपाल सिंह के खिलाफ चल रही कार्रवाई का विरोध विश्व में फैले खालिस्तानी समर्थक कर रहे हैं। बीती शाम यूके में भारतीय दूतावास के बाहर खालिस्तानियों ने प्रदर्शन के बाद तिरंगे का अपमान कर दिया। तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत ने यूके के सीनियर राजनयिक को सम्मन भेज दिया है। दरअसल, विश्व भर में खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का विरोध कर रहे हैं, लेकिन बीती शाम यूके में भारतीय दूतावास के बाहर कुछ खालिस्तानी समर्थक इकट्‌ठे हुए।

    इन्होंने पहले भारतीयों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया और फिर दूतावास पर फहराए गए तिरंगे को खालिस्तान समर्थकों ने उतार खींचने की कोशिश की। भारतीय राजनयिकों ने इसका विरोध किया और झंडे को वापस लिया। लेकिन प्रदर्शनकारी दूतावास की बिल्डिंग के बाहर खालिस्तानी तिरंगा फहराते रहे। यूके में भारतीय दूतावास में तैनात राजनयिकों ने तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने दोबारा से उसी जगह तिरंग फहराया। इसके साथ ही दूतावास की बिल्डिंग पर दो मंजिला एक और तिरंगा लगा दिया। बिना गुस्सैल रवैया अपनाते हुए भारतीय दूतावास के अधिकारियों ने खालिस्तानी समर्थकों को इसका जवाब शांतिमय ढंग से दिया।

    लंदन में उच्चायोग में प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय झंडा उतारने की घटना के संबंध में भारत सरकार ने दिल्ली में यूके के राजनयिकों को तलब किया। लंदन में भारतीय उच्चायोग के खिलाफ अलगाववादी और चरमपंथी तत्वों द्वारा की गई कार्रवाई पर भारत के कड़े विरोध को व्यक्त किया गया। प्रदर्शन के दौरान यूके राजनयिकों से एक्सप्लानेशन मांगी गई है कि कैसे प्रदर्शनकारियों ने भारतीय दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। यूके सुरक्षा की पूर्ण अनुपस्थिति के लिए स्पष्टीकरण की मांग उठाई गई है। जिसने इन तत्वों को उच्चायोग परिसर में प्रवेश करने की अनुमति दी थी। वहीं प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तुरंत एक्शन के लिए भी कहा गया है।

  • खेलते-खेलते शख्स को आया हार्ट आटैक, हुई मौत

    खेलते-खेलते शख्स को आया हार्ट आटैक, हुई मौत

    राजकोटः गुजरात से एक हैरान करने वाली खबर  सामने आ रही है जहां पर  क्रिकेट खेल रहे शख्स की हार्ट आटैक होने से मौत हो गई। उसे अटैक आने के फौरन बाद ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया। क्रिकेट खेलते समय जिसकी मौत हुई उसका नाम मयूर मकवाना बताया गया है। देश में आए दिन हार्ट आटैक की घटनाओं में तेज़ी देखी जा रही है। युवाओं की दिल का दौरा पड़ने से हो रही मौतें चिंता का सबब बन रही हैं।

    जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय मयूर मकवाणा राजकोट के रेसकोर्स मैदान पर रविवार को छुट्टी के कारण दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। फील्डिंग के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और वे ग्राउंड पर गिर पड़े। दोस्तों ने उन्हें तुरंत पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मयूर मकवाना के परिजनों ने बताया है कि मयूर सुबह क्रिकेट खेलने गया था. वहां उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वे गिर पड़े। उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया. वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वह हर रविवार को क्रिकेट खेलने जाते थे।

  • किसानों का पुलिस को अल्टीमेटम, महापंचायत के दौरान किया ये काम तो खड़ी होगी समस्या

    किसानों का पुलिस को अल्टीमेटम, महापंचायत के दौरान किया ये काम तो खड़ी होगी समस्या

    नई दिल्ली: किसानों की एमएसपी की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। एक बार फिर किसान दिल्ली कूच की तैयारी में हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में सोमवार को सुबह 10 बजे से किसानों का महापंचात होना है, जहां देशव्यापी आंदोलन को लेकर फैसला किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज, रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर दिल्ली पुलिस कल महापंचायत में आ रहे किसानों को रोकती है या परेशान करती है तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

    किसान नेता दर्शनपाल ने बताया कि इस बारे में राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांग याद रहनी चाहिए। किसान नेता हनन मोल्ला ने कहा कि सरकार ने वादाखिलाफी की। आंदोलन खत्म किए जाने और लिखित के बाद भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। किसान आंदोलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बाद 14 महीने पहले स्थगित कर दिया गया था। प्रधानमंत्री ने किसानों से वादा किया था कि उनकी सभी मांगें मान ली जाएंगी। उनकी अपील के बाद किसानों ने दिल्ली सीमा खाली की थी।

    किसान नेता लगातार सरकार से लिखित में किए गए वादे को पूरा करने की अपील कर रहे थे। बावजूद इसके, किसानों का कहना है कि सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, जिसके बाद आंदोलन ही एक जरिया है। किसान नेता दर्शनपाल ने 2024 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अब मिशन कर्जा मुक्ति और मिशन एमएसपी चलेगा और तमाम राजनीतिक दलों के सामने किसानों की मांग सबसे बड़ी चुनौती होगी। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली महापंचायत में 500 किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। किसानों ने सितंबर 2020 में संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं एक साल लंबा आंदोलन किया। किसानों ने तीनों कानूनों को किसान विरोधी करार दिया था। इसके बाद नवंबर 2021 में सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। कानूनों की वापसी के अलावा किसानों की दूसरी सबसे बड़ी मांग एमएसपी थी, जिसके बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों का आश्वस्त किया था, लेकिन किसान नेताओं का आरोप है कि उन्होंने अपने वादे को पूरा नहीं किया।

  • शादी को लेकर जया किशोरी ने रखी ये शर्त, वीडियो वायरल

    शादी को लेकर जया किशोरी ने रखी ये शर्त, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली : भारत की प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी की शादी की अफवाहें काफी फैल रही थी। कुछ समय पहले ये अफवाह भी काफी तेजी से फैल रही थी कि उनकी शादी प्रसिद्ध कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री से होने वाली है, लेकिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद इन अफवाहों को बेबुनियाद बता दिया था। जया किशोरी का अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वो बता रही है कि उनके साथ शादी करने की क्या-क्या शर्तें है।

    जया किशोरी जवाब देती है कि अगर उनकी शादी कोलकाता में होती है तो काफी सही रहेगा। इससे वो अपने माता पिता के पास रह सकेंगी, लेकिन अगर उनकी शादी कोलकाता से बहार होती है तो उनकी शर्त है कि जहां भी वो रहेगी  उनके माता पिता भी उनके आस पास ही कही घर लेकर शिफ्ट हो जाये। वो अपने माता-पिता के करीब ही रहना चाहती है।

    जया किशोरी का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है. वहीं, मां का नाम सोनिया शर्मा है। उनकी एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम चेतना शर्मा है। इस समय उनका पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। जया किशोरी का वास्तविक नाम जया शर्मा है। अपनी गुरु दीक्षा के दौरान गुरु के द्वारा उन्हें किशोरी नाम की उपाधि से संबोधित किया गया। तब से उनका नाम जया किशोरी पड़ गया।

  • Rahul Gandhi की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पहुंची पुलिस

    Rahul Gandhi की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पहुंची पुलिस

    नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा राहुल गांधी के घर नोटिस के मामले में पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के दिए ‘यौन उत्पीड़न’ बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले भी राहुल को नोटिस भेजा था। स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं।

    स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, ”हम यहां राहुल गांधी से बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बुधवार को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए थे, लेकिन तीन घंटे इंतज़ार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नही मिले। इसके बाद वो सीनियर अधिकारी गुरुवार को फिर से मिलने गए, उनसे बात करने का समय मांगा, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास टाइम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। पुलिस ने राहुल गांधी से नोटिस का जवाब जल्द से जल्द देने के लिए कहा था ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा सके।

  • भारी बारिश के कारण नाले में बहे 6 लोग, 5 के शव बरामद

    भारी बारिश के कारण नाले में बहे 6 लोग, 5 के शव बरामद

    सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शुक्रवार की शाम अचानक भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद पहाड़ी इलाके में स्थित एक नाले में छह लोग बह गये। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उनमें से पांच लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह ने बताया कि थाना रामपुर बरकोनिया के तहत स्थित गड़वान गांव में बैतरा नाला के पास जंगल में शुक्रवार को छह लोग लकड़ी बीनने के लिए गये थे।

    उन्होंने बताया, ‘‘शाम के समय अचानक से तेज बारिश और ओला वृष्टि शुरू हो गई, जिससे बचने के लिये सभी इधर उधर छुपने के लिए जगह खोजने लगे, लेकिन बारिश के कारण बैतरा नाला में तेज उफान के साथ पानी का बहाव शुरू हो गया, जिसमें सभी छह लोग पानी की चपेट आकर नाले में बह गये।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस एवं अन्य खोजी दस्तों के प्रयास से पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक महिला के शव की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजकुमारी (40), रीता (32), राजपति (10), हीरावती (22) और विमलेश (12) के रूप में हुई है।