Category: Breaking News

  • OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का हुआ निधन

    OYO फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता का हुआ निधन

    3 दिन पहले बेटे की हुई थी शादी

    नई दिल्लीः ओयो रूम्स चैन के फाउंडर रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की शुक्रवार को मौत हो गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गुरुग्राम स्थित एक बिल्डिंग के 20वें माले से गिरकर उनकी मौत हुई है। दोपहर करीब एक बजे डीएलएफ सुरक्षा टीम से पुलिस को हादसे की सूचना मिली कि गुरुग्राम के सेक्टर 54 स्थित डीएलएफ की द क्रेस्ट सोसायटी की 20वीं मंजिल से एक व्यक्ति गिर गया है। व्यक्ति को पारस अस्पताल ले जाया गया। बाद में पुष्टि हुई कि व्यक्ति ओयो रूम्स के संस्थापक के पिता हैं। 

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, रमेश अग्रवाल 20वीं मंजिल से गिर गए थे। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गया थे। शहर की पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही स्टेटमेंट जारी करेगी। अग्रवाल ने एक बयान भी जारी किया, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनके पिता का निधन हो गया है।

    तीन दिन पहले ही रितेश अग्रवाल और फार्मेशन वेंचर्स की डायरेक्टर गीतांशा सूद की शादी हुई थी। उस समारोह में सॉफ्टबैंक समेत कई बड़े फाइनेंशियल इंस्टीट्यूट्स से जुड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं।

    रितेश देश के सबसे कम उम्र के अरबपतियों में से एक है। उन्होंने OYO की स्थापना 2013 में की थी। तब वह सिर्फ 19 साल के थे। रितेश ने एक इंटरव्यू में बताया था, ‘मेरी मां को OYO की सफलता पर बहुत वक्त तक भरोसा नहीं था, जब तक नरेंद्र मोदी ने मन की बात में इसका जिक्र नहीं किया। उन्हें यही लगता था कि मुझे कोई अच्छी नौकरी कर लेनी चाहिए।’

  • सावधान! कोरोना के बाद H3N2 वायरस का कहर 

    सावधान! कोरोना के बाद H3N2 वायरस का कहर 

    पंजाब सहित इन राज्यों में लोगों की हुई मौत

    नई दिल्‍ली: कोरोना के बाद अब H3N2 वायरस (इन्फ्लूएंजा वायरस) ने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। H3N2 वायरस से देश में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, कर्नाटक, पंजाब और हरियाणा में H3N2 वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। हालांकि, सूत्रों का कहना है कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है। हालांकि, H3N2 से मौत की वजह का पता लगाने के लिए और जांच की जरूरत है। 

    उधर, कर्नाटक के हासन में एक व्यक्ति की H3N2 वायरस से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक मरीज की पहचान एच गौड़ा के तौर पर हुई है। वे 82 साल के थे। उन्हें 24 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 1 मार्च को उनकी मौत हो गई। इसके बाद उनके सैंपल टेस्टिंग के लिए भेजे गए थे। 6 मार्च को आईए रिपोर्ट में H3N2 की पुष्टि हुई है।

    H3N2 इन्फ्लूएंजा के प्रकोप ने पूरे देश में चिंता बढ़ा दी है। इन्फ्लूएंजा के मामले ऐसे वक्त पर सामने आ रहे हैं, जब तीन साल बाद देश कोरोना महामारी से उबर था। बच्चे और बुजुर्ग तेजी से वायरल की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक इन्फ्लुएंजा के अधिकतर मरीजों में एक जैसे लक्षण हैं। जैसे खांसी, गले में संक्रमण, शरीर में दर्द, नाक से पानी आना।

    इसे लेकर मेडिकल एक्सपर्ट्स अलर्ट मोड में आ गए हैं। वह इसके प्रकोप से निपटने के लिए दिशा-निर्देश और सुझाव दे रहे हैं। जहां एम्स के पूर्व डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने कहा कि H3N2 एक प्रकार का इन्फ्लूएंजा वायरस है, जिसके मरीज हर साल इस समय सामने आते हैं। यह ऐसा वायरस है, जो समय के साथ उत्परिवर्तित होता है। 

  • मामूली बहस के चलते युवक ने मां को उतारा मौत के घाट

    मामूली बहस के चलते युवक ने मां को उतारा मौत के घाट

    पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले के विरार में एक 26 साल के युवक ने केवल गर्मागर्म बहस होने के बाद अपनी मां को गला घोंटकर मार डाला। महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि ये घटना गुरुवार को हुई। इसके तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अधिकारी ने कहा कि 44 साल की जिस महिला वैशाली धनु की हत्या की गई, वह अपने बेटे के साथ विरार के फूलपाड़ा इलाके के गांधी नगर कॉलोनी में रहती थी।

    विरार पुलिस थाने के अधिकारी ने मीडिया को बताया कि कुछ दिन पहले ही एक शादी समारोह में मां-बेटे की किसी बात पर तीखी नोकझोंक हुई थी। गुरुवार को जब वे फिर से झगड़ने लगे, तो आरोपी शख्स ने गुस्से में एक कपड़ा लिया और अपनी मां का गला घोंट दिया। कुछ देर बाद जब महिला की मां उनके घर पहुंची तो देखा कि वह बिस्तर पर बेसुध पड़ी है। उन्होंने कहा कि इसके बाद उस महिला को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया।

  • डिप्टी सीएम के घर ईडी की छापेमारी 

    डिप्टी सीएम के घर ईडी की छापेमारी 

    बिहारः आरजेडी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बीते दिनों जमीन के बदले नौकरी देने के मामले में पटना में सीबीआई की टीम ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी से पूछताछ की थी। वहीं दिल्ली में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से भी पूछताछ हुई थी। इसी मामले में आज ईडी की टीम एक्शन में है। ईडी की टीम पटना में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में स्थित घर पर पहुंची है। वहीं पूर्व आरजेडी विधायक अबू दोजाना के ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की है। दिल्ली में लालू प्रसाद यादव की बेटियों और गुरुग्राम में एक बिल्डर के ऑफिस में छापेमारी चल रही है। महाराष्ट्र में एनसीपी नेता हसन मुशरिफ के ठिकानों पर रेड चल रही है।

    ईडी सूत्रों के मुताबिक, लैंड फॉर जॉब स्कैम (जमीन के बदले नौकरी) से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले पूर्व विधायक अबू दोजाना के 15 ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। यही नहीं अबू दोजाना के फुलवारी शरीफ स्थित आवास पर भी छापेमारी चल रही है। बता दें, इस मामले में लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार भी आरोपी है। जानकारी मिल रही है कि दिल्ली में लालू प्रसाद यादव की बेटियों के आवास पर भी छापेमारी चल रही है। गुरुग्राम में एक प्राइवेट बिल्डर के ऑफिस में भी ईडी की टीम पहुंची है।

    सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं अबू दोजना

    बता दें, पूर्व विधायक अबू दोजाना एक कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिक हैं। अबू दोजना के यहां पहले भी आईटी की टीम कार्रवाई कर चुकी है। पूर्व विधायक अबू दोजाना सीतामढ़ी के सुरसंड से विधायक रह चुके हैं। वह लालू प्रसाद यादव का काफी करीबी हैं। अबू दोजाना का नाम पटना में बन रहे एक मॉल में भी सामने आ चुका है। सूत्र बताते हैं कि ये मॉल अबू दोजाना का ही है और लालू परिवार की इसमें हिस्सेदारी है। बीजेपी ने भी इसको लेकर कई आरोप लालू परिवार पर लगाए गए हैं।

    राबड़ी-लालू से CBI की टीम कर चुकी पूछताछ

    बीते दिनों पटना में पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची थी। सीबीआई ने लैंड फॉर जॉब स्कैम मामले में राबड़ी से पूछताछ की थी। सीबीआई की एक टीम दिल्ली में लालू प्रसाद यादव की बेटी मीसा भारती के आवास पर भी पहुंची थी। दरअसल, लालू प्रसाद यादव इस समय मीसा भारती के आवास पर ही रह रहे हैं। सीबीआई की टीम ने यहीं पर उनसे पूछताछ की थी।

  • मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलेंः CBI के बाद अब ED ने को किया गिरफ्तार

    मनीष सिसोदिया की बड़ी मुश्किलेंः CBI के बाद अब ED ने को किया गिरफ्तार

    नई दिल्ली: शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व डिप्टी सीएम और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया से वीरवार को तिहाड़ जेल में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दूसरी बार पूछताछ की। करीब 45 मिनट तक सिसोदिया ईडी के सवालों का सामना करते रहे। ईडी ने सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कल यानी शुक्रवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका पर सुनवाई भी होनी है।

    बता दें कि बीती 7 मार्च को ईडी ने तिहाड़ जेल में सिसोदिया से 6 घंटे तक पूछताछ की थी। इन 6 घंटों में सिसोदिया ईडी के तीखे सवालों से गुजरे। सबसे पहले पूछा गया कि 100 करोड़ की रिश्वत के बारे में आप क्या जानते हैं? वहीं, दूसरा सवाल रहा कि आबकारी नीति में बदलने के पीछे क्या वजह थी? ईडी को सिसोदिया से पूछताछ के लिए तीन दिन का वक्त मिला था। होली पर्व की वजह से 8 मार्च को पूछताछ नहीं हो सकी। 9 मार्च को पूछताछ की गई।

    दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 (अब रद्द हो चुकी)के निर्माण और लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया। फिलहाल, 20 मार्च तक सिसोदिया को न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल की सेल नंबर एक में रखा गया है। सिसोदिया को कुछ मूलभूत चीजों के साथ ही जेल में वक्त काटना हैं। खास बात यह है कि मनीष सिसोदिया की बैरक और सत्येंद्र जैन की बैरक के बीच 500 मीटर का फासला है।

  • हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, मासूम बच्चे सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    हाईवे पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर, मासूम बच्चे सहित 3 की मौत, देखें वीडियो

    प्रतापगढ़ः उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में बड़ा हादसा हुआ है। हाईवे पर दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दंपती और बेटे की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

    जानकारी के अनुसार, लखनऊ-प्रयागराज राजमार्ग पर मानिकपुर थाना इलाके के रहमत अली का पुरवा गांव के पास सुबह दो कारों के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। कार सवार प्रयागराज के जार्जटाउन के रहने वाले राहुल श्रीवास्तव (35) उनकी पत्नी प्राची श्रीवास्तव (30) बेटे अर्शदीप (10) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन साल की बेटी आवया और दूसरी कार सवार प्रयागराज जार्जटाउन के राजेश श्रीवास्तव घायल हो गए। 

    सभी को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

  • नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी राम चंद्र पौडेल बनें नए राष्ट्रपति

    नेपाली कांग्रेस के प्रत्याशी राम चंद्र पौडेल बनें नए राष्ट्रपति

    नेपालः पौडेल आठ दलों के गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार थे जिनमें नेपाली कांग्रेस और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल- माओइस्ट सेंटर (सीपीएन- माओइस्ट सेंटर) शामिल है। पौडेल को संसद के 214 सदस्यों और प्रांतीय विधानसभाओं के 352 सदस्यों का समर्थन मिला। नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा ने ट्वीट किया, ‘‘राष्ट्रपति निर्वाचित होने पर मेरे मित्र रामचंद्र पौडेल को हृदय से बधाई।”

    राष्ट्रपति चुनाव में कुल 882 मतदाता हैं जिनमें 332 सदस्य संसद के हैं जबकि 550 सदस्य सात प्रांतीय विधानसभाओं के हैं। निर्वाचन आयोग के प्रवक्ता शालीग्राम ने बताया कि राष्ट्रपति चुनाव में प्रांतीय विधानसभाओं के 518 सदस्यों और संसद के 313 सदस्यों ने हिस्सा लिया। वर्ष 2008 में देश को गणतंत्र घोषित किए जाने के बाद यह तीसरा राष्ट्रपति चुनाव है।

  • बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता का हुआ निधन

    बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता और फिल्म निर्माता का हुआ निधन

    नई दिल्ली : अभिनेता और फिल्म निर्माता सतीश कौशिक का 66 साल की उम्र में बुधवार को दिल्ली में निधन हो गया। उनके निधन की खबर ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री को सदमे में डाल दिया। सतीश कौशिक के पार्थिव शरीर को फिलहाल दिल्ली के दीनदयाल हॉस्पिटल की मोर्चरी में रखा गया है। दिन में करीब ग्यारह बजे उनका पोस्टमार्टम शुरू होगा। जिसके बाद शरीर परिजनों को सौंपा जाएगा। इसके बाद उनकी बॉडी को मुंबई ले जाया जाएगा।

    देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी सतिश कौशिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अभिनेता, निर्देशक और लेखक सतीश कौशिक जी के आकस्मिक निधन से गहरा दुख हुआ। भारतीय सिनेमा में उनके योगदान, उनकी आर्टिस्टिक क्रिएशन और परफॉर्मेंस हमेशा याद की जाएंगी। उनके परिवार और करीबियों के प्रति मेरी संवेदना। ओम शांति”। 

  • होली पर गुटों में हिंसक झड़प दौरान 2 की मौत, 5 घायल

    होली पर गुटों में हिंसक झड़प दौरान 2 की मौत, 5 घायल

    नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में होली के दिन चाकूबाजी की बड़ी घटना सामने आई। राजधानी के मुंडका में बुधवार (08 मार्च) को बड़ी वारदात हो गई। मुंडका में दो गुटों में झड़प हो गई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि, चाकूबाजी शुरू हो गई। हालांकि, इस दौरान हालात तब बिगड़ते चले गए जब बीच-बचाव करने आए लोगों पर भी चाकू से वार हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस हमले में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि करीब 5 लोग घायल हो गए।

    वारदात के संबंध में दिल्ली आउटर के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, होली के दिन बुधवार को मुंडका इलाके में दोपहर 1 बजकर 30 मिनट पर झगड़ा हुआ। उन्होंने बता कि, फ्रेंड्स एन्क्लेव मुंडका की गली संख्या- 7 के मकान नंबर डी-15ए में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।

    दिल्ली पुलिस ने जब मामले से संबंधित जानकारी जुटाना शुरू किया तो पता चला कि मकान के ऊपरी तल पर रहने वाले सोनू नामक शख्स का बगल की गली नंबर- 14 में रहने वाले उसके परिचित अभिषेक से किसी बात पर विवाद हो गया। जिसके बाद अभिषेक सहित उसके दोस्तों ने सोनू के साथ मारपीट की। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की। चाकू लेकर पहुंचे लोगों ने उन पर हमला कर दिया। अभिषेक को बुरी तरह पीटने के बाद चाकू से कई वार कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।

    डीसीपी हरेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया कि इस हमले में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। आनन- फानन में सभी को नजदीकी अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने सोनू और नवीन नाम के शख्स को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अभिषेक सहित एक अन्य गंभीर की हालत गंभीर है। उन दोनों को बेहतर इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया है। इसके अलावा तीन अन्य लोग जख्मी हैं। उनका भी इलाज जारी है। 

    पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। क्राइम और FSL की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। जानकारी में पता चला है कि सभी लोग मुंडका इलाके में एक नमकीन फैक्ट्री में मजदूरी करते रहे हैं। लेकिन, आज की वारदात किस वजह से हुई स्पष्ट नहीं है।

  • शर्मनाक! बीच सड़क पर वर्दी पहने पुलिसकर्मी ने लड़की से की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

    शर्मनाक! बीच सड़क पर वर्दी पहने पुलिसकर्मी ने लड़की से की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

    मध्य प्रदेश: लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। लेकिन अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल होने लगते हैं। फिलहाल, तो ये सवाल मध्य प्रदेश में रह रहे लोगों के मन में उठ रहा है। क्योंकि वहां पर हुई एक घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

    दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक युवती के साथ बीच रोड पर छेड़छाड़ करते नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक वर्दी पहने पुलिसवाला युवती से अश्लील हरकत करते हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मध्य प्रदेश के भोपाल का बताया जा रहा है। बता दें कि घटना रात के वक्त किसी रोड पर हुई है। जिसका एक वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो फिलहाल, इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की एनकाउंटर न्यूज पुष्टि नहीं करता है।