Category: Breaking News

  • 200 मीटर नीचे नाले में गिरी कार, सेना के जवान सहित 4 की मौत

    200 मीटर नीचे नाले में गिरी कार, सेना के जवान सहित 4 की मौत

    शिमला: हिमाचल के शिमला स्थित नेरवा बाजार से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक ऑल्टो कार 200 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार 4 युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही चारों ने दम तोड़ दिया। हादसे में एक सेना के जवान की भी मौत हुई है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था।

    जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर HP 08B 1998 में सवार होकर 4 युवक भरतंअ, कैदी से नेरवा की ओर आ रहे थे। केदी नेरवा मार्ग पर कार लगभग 200 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चारों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान लक्की (23) पुत्र नारायण सिंह ठाकुर निवासी गांव कनाहल, डाकघर केदी, तहसील नेरवा, शिमला, अक्षय (23) पुत्र ओमप्रकाश नानटा निवासी गांव भरटंअ, डाकघर बिजमल, तहसील नेरवा, शिमला, आशीष उर्फ आशू (18) पुत्र अमर सिंह शर्मा निवासी गांव शिरण, डाकघर पबाहन, तहसील नेरवा, शिमला और रितिक (18) पुत्र संतराम शर्मा निवासी गांव व डाकघर पबाहन, तहसील नेरवा के रूप में हुई। मृतकों में लक्की सेना का जवान था जो होली पर छुट्टी लेकर घर आया था। वहीं, बाकी युवक स्टूडेंट्स थे। चारों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया। फिलहाल हादसे की वजह क्या थी यह क्लियर नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

  • मुख्यमंत्री ने फूलों से खेली होली, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री ने फूलों से खेली होली, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

    यमुनानगरः  पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यमुनानगर के सरस्वती स्कूल में भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शिरतक करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त प्रल्हाद को उसके पिता ने जलाने का विचार करके होलिका को आदेश दिया कि प्रह्लाद को अपने गोदी में बैठा कर आग में बैठ जाए, जिससे प्रह्लाद भस्म हो जाएगा। लेकिन भक्त प्रल्हाद पर भगवान की कृपा थी, उन्हें कुछ नहीं हुआ और होलिका इसमें भस्म हो गई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि होलिका के रूप में बुराई का अंत और सच्चाई की जीत भी दर्शाया गया है। हम सबको इसी से प्रेरणा लेकर सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल की होली खेली। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधा भी लगाया। 

  • International Airport को उड़ाने वाले मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    International Airport को उड़ाने वाले मामले में पुलिस ने किया बड़ा खुलासा, देखें वीडियो

    बिहारः गया एयरपोर्ट को ड्रोन और केमिकल्स के इस्तेमाल कर उड़ाने की धमकी भरा पत्र बीते दिनों भेजने वाला सिंचाई विभाग का इंजीनियर निकला है। वह उस विभाग में लंबे समय से है। शहर की सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने उसे बेलदारी टोला से हिरासत में लिया है। मामले में पूछताछ चल रही है। हालांकि इंजीनियर को हिरासत में लिए जाने की बात सिविल लाइंस थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने देर रात पुष्टि तो की लेकिन साथ में यह भी कह रहे हैं कि फिलहाल स्थिति कुछ स्पष्ट नहीं हुई है। पूछताछ चल रही है।

    गौरतलब है कि बीते सप्ताह गया एयरपोर्ट को केमिकल बम से उड़ाने की धमकी देने वाला एक पत्र डाक से भेजा गया था। उस पत्र में 27 लोगों के नाम और उनके एड्रेस भी लिखे हुए थे। पत्र में बताया गया था कि यही लोग एयरपोर्ट को उड़ाएंगे। उस 27 में से तीन लोग गया के ही थे। खास बात यह भी कि गया के तीन लोगों में से दो महिलाओं के नाम थे। पुलिस की जांच में उन दो महिलाओं में से एक पेशे से डाक्टर तो दूसरा सरकारी शिक्षका निकली थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं का अता पता ढूंढ कर पूछताछ की थी। लेकिन पूछताछ में पुलिस को कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी थी।

    पुलिस का कहना था कि जांच में दोनों महिलाओं के संदिग्ध होने की बात सामने नहीं आई है। पुलिस का दावा है कि इस मामले में जांच चल रही है। शीघ्र ही खुलासा होगा। इधर, सूत्रों का कहना है कि गया एयरपोर्ट को उड़ाने के मामले में सिविल लाइंस पुलिस ने शहर के बेलदारी टोला से सिंचाई विभाग के एक इंजीनियर को हिरासत में ले रखा है। उससे लगातार पूछताछ चल रही है। सूत्रों का कहना है कि पकड़ा गया इंजीनयर ‘नटरवाला’ सरीखे चरित्र का है। उसने पूर्व में खुद को मृत घोषित करने का भी षड़यंत्र रचा था। लेकिन उसमें वह सफल नहीं हो सका था। हालांकि इस मामले में कोई भी बड़े अधिकारी फिलहाल कुछ भी नहीं कह रहे हैं। सिर्फ वे जांच और पूछताछ चल रही की बात कह रहे हैं।

  • Live शो के दौरान स्टार गायक और अभिनेता पर हमला, देखें वीडियो

    Live शो के दौरान स्टार गायक और अभिनेता पर हमला, देखें वीडियो

    बलियाः यूपी के बलिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां भोजपुरी के स्टार गायक और अभिनेता पवन सिंह पर स्टेज प्रोग्राम के दौरान हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि गाने की फरमाइश को लेकर भीड़ में से अज्ञात युवक ने पवन सिंह पर पत्थर फेंक दिया. पत्थर सीधे भोजपुरी स्टार पवन सिंह के गाल पर जा लगा। पवन सिंह को पत्थर लगते ही कार्यक्रम में हड़कंप मच गया।

    पवन सिंह के गाल जब पत्थर लगा तो वो स्टेज से उतर गए। उनके साथ मौजूद बाउंसर भी मौके से निकल गए। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस और कार्यक्रम के आयोजकों को हल्का बल का प्रयोग करना पड़ा जिसके बाद स्थिति सामान्य हो सकी।

  • बड़ी ख़बरः दिनदहाड़े बदमाशों ने 2 लोगों पर चलाई गोलियां

    बड़ी ख़बरः दिनदहाड़े बदमाशों ने 2 लोगों पर चलाई गोलियां

    नई दिल्ली: होली के अवसर पर जीबी रोड में बड़ी वारदात सामने आई है। जीबी रोड के रेड लाइट एरिया में गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। दिनदहाड़े हुई फायरिंग में 2 लोगों को गोली लगी है। एक महिला और एक पुरुष को गोली लगी है। 52 नम्बर कोठे पर गोली चली है। पुलिस मौके पर पहुंच कर इस मामले की जांच कर रही है। यह घटना मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे के आस-पास की है। गोली मारने वाले बदमाश फरार हैं।

    दिल्ली के कमला मार्किट इलाके के जीबी रोड के कोठे पर हुई गोलीबारी से दुकानदारों और व्यापारियों में रोश का माहौल है। सूत्रों के अनुसार जिन दो लोगों को गोली लगी है। वहीं, जीबी रोड में ही काम करते हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, इस पूरे मामले में पुलिस सभी एंगलों पर जांच कर रही है।

    बता दें कि इसके पहले दिल्ली के कंझावला इलाके के ततेसर गांव में शुक्रवार (3 मार्च) को गोलीबारी की घटना में दो लोग घायल हुए थे। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को शाम 6:24 बजे ग्राम ततेसर में गोलीबारी की घटना के संबंध में पुलिस स्टेशन कंझावला को जानकारी मिली थी। पुलिस की एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उस जगह का निरीक्षण किया था। जहां उन्हें एक खाली कारतूस और खून के धब्बे मिले थे।

  • स्नान कराते समय मृतक हुआ जिंदा, उड़े सबके होश

    स्नान कराते समय मृतक हुआ जिंदा, उड़े सबके होश

    हरिद्वारः उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां कैंसर से जूझ रहे एक शख्स की मौत हो गई। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। आखिरी स्नान कराते समय मृतक जिंदा हो गया और बोलने लगा। उसे जिंदा देख सभी के होश उड़ गए। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने तक उसकी फिर से मौत हो गई और डॉक्टर ने जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

    यह मामला रुड़की के झबरेड़ा कस्बे का है। दीपक कुमार (58) पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे। सुबह दीपक की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन इससे पहले कि उन्हें अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने दीपक के अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों को बुला लिया।

    दीपक के शव को श्मशान घाट ले जाने की तैयारी की जा रही थी। शव को आखिरी स्नान कराया जा रहा था कि तभी दीपक अर्थी से उठ खड़े हुए और वहां लोगों को ऐसा करते देख बोले कि तुमलोग यह सब क्या कर रहे हो। यह नजारा देख वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए। आनन फानन में दीपक को रुड़की अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव लेकर फिर गांव पहुंचे, तो ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने दोपहर बाद शव का अंतिम संस्कार किया। यह अजीबोगरीब घटना झबरेड़ा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

  • होली से पहले बड़ा हादसाः रंग से खेल रहे बच्चों पर ट्रक पलटने से एक की मौत, 8 घायल

    होली से पहले बड़ा हादसाः रंग से खेल रहे बच्चों पर ट्रक पलटने से एक की मौत, 8 घायल

    नवादा: जिले के पकरीबरावां में मंगलवार की सुबह होली खेल रहे बच्चों पर एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में एक अधेड़ की मौत हो गई जबकि ट्रक चालक और बच्चों समेत बच्चे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक पलटने से ट्रक का चालक भी दब गया था। घायलों को आनन-फानन में नवादा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। सबकी हालत चिंताजनक है। मृतक की पहचान दतरौली गांव के रहने वाले मोहम्मद अनवर हुसैन (उम्र करीब 50 साल) के रूप में की गई है। घायलों में पकरीबरावां बाजार के ही विपिन यादव का सात वर्षीय पुत्र प्रियांशु कुमार, कपिल यादव का 10 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार, रंजन यादव का 10 वर्षीय पुत्र दीपेश कुमार, पांच साल का सचिन समेत और लोग घायल हैं।

    एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे बच्चे

    बताया जाता है कि सभी बच्चे होली के रंग में रंगे थे। एक-दूसरे को रंग लगा रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक तेज गति में अचानक मार्केट में घुस गया और फिर पलट गया। पलटते ही कुछ बच्चे भागे जबकि कुछ बच्चे ट्रक के नीचे दब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। इसमें ट्रक ड्राइवर भी शामिल है। ट्रक ड्राइवर की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। दरअसल, चालक बेहोशी की हालत में था।

    परिजनों में मचा कोहराम

    इधर घटना के बाद मृतकों के यहां कोहराम मच गया है। होली से पहले इस तरह की घटना से मृतक और जख्मी हुए बच्चों के यहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने आगजनी करते हुए सड़क को जाम कर दिया। पकरीबरावां में शव को सड़क पर रखकर नारेबाजी करने लगे। सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती ने बताया कि तीन लोगों की हालत काफी गंभीर है। उन्हें पावापुरी के मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है।

  • बड़ी ख़बरः फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, सांस लेने में हो रही दिक्कत

    बड़ी ख़बरः फिल्म की शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन हुए घायल, सांस लेने में हो रही दिक्कत

    नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन फिल्म की शूटिंग के दौरान घायल हो गए हैं। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने दी है। अमिताभ बच्चन ने बताया है, ‘हैदराबाद में प्रोजेक्ट के की शूटिंग के दौरान एक्शन सीन शूट किया जा रहा था। उसी दौरान घायल हो गया। पसली की कार्टिलेज टूट गई है और दाईं पसली केज की मांसपेशी में भी चोट आई है। शूट कैंसल कर दी गई है।डॉक्टर से सलाह ले ली गई है। हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में स्कैन भी हो गया है। वापस घर लौट आया हूं…चलने फिरने पर बहुत दर्द हो रहा है। चीजों को सामान्य होने में कुछ समय लगेगा। दर्द के लिए कुछ दवाइयां भी दी गई हैं। जो भी काम किया जाना था उसे फिलहाल के लिए होल्ड कर दिया गया है. जब तक हालत सामान्य नहीं होती तब हिलना-जुलना नहीं है।’

    ‘प्रोजेक्ट के’ एक एक्शन फिल्म है। इसे नाग अश्विन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा प्रभास, दीपिका पादुकोण और दिशा पाटनी लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज डेट 12 जनवरी, 2024 है। यह एक जबरदस्त एक्शन फिल्म है जिसमें हाई लेवल का एक्शन नजर आएगा। इसी तरह के एक्शन सीन को शूट करते हुए ही, अमिताभ बच्चन घायल हुए हैं। 

    अमिताभ बच्चन 80 वर्ष की उम्र में भी बॉलीवुड के सबसे व्यस्त कलाकारों में से हैं। कुछ समय पहले ही उनकरी फिल्म ऊंचाई और ब्रह्मास्त्र रिलीज हुई थी। इससे पहले वह गुडबाय में भी नजर आए थे। अमिताभ बच्चन गणपथ, घूमर और द उमेश क्रॉनिकल्स में स्पेशल अपियरेंस में नजर आएंगे। प्रोजेक्ट के की शूटिंग इन दिनों चल ही रही थी। इसके अलावा बटरफ्लाई और खाकी 2 में भी नजर आएंगे। इस तरह बिग बी के पास एक के बाद एक कई प्रोजेक्ट हैं। लेकिन फिलहाल उन्हें कुछ समय के लिए आराम करना होगा।

  • चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

    चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

    नवादा. बिहार के नवादा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां यात्रियों से भरी चलती बस में अचानक आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. दरअसल पटना-रांची एनएच-31 पर अकबरपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर मोड़ के समीप बस में आग लग गयी, जिसके बाद किसी तरह जैसे-तैसे बस में सवार यात्रियों ने कूदकर अपनी जान बचाई.

    मिली जानकारी के अनुसार सोनू मोनू ट्रैवल्स नाम की जिस बस में आग लगी है, वह कोलकाता से नवादा आ रही थी. होली त्योहार को लेकर इस बस में यात्रियों की काफी भीड़ भी थी. इसी दौरान जैसे ही यात्रियों ने बस में आग लगते देखी वे दहशत में आ गए. इसके बाद ड्राइवर ने बस को रोक दिया. फिर लोग किसी तरह आननफानन में जलती बस से खिड़की और दरवाजे के सहारे नीचे कूदते गए और तब जाकर लोगों की जान बच सकी.

    इस दौरान स्थानीय लोगों ने आग लगने की सूचना पुलिस और दमकल की टीम को दी, जिसके बाद फायरब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस में लगी आग पर काबू पाया. लेकिन, तब तक बस पूरी तरह से जल चुकी थी. इस घटना से घंटों तक पूरे इलाके के लोग परेशान रहे. फिलहाल बस में आग पूरी तरह से बुझा दिया गया है. इस दौरान एनएच पर घंटो यातायात भी बाधित रही. आग लगने की यह घटना फतेहपुर मोड़ के समीप तारा लाइन होटल के समीप हुई.

    हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. लेकिन, पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया. आग इतनी भयावह थी कि कई किलोमीटर दूर से उसकी लपटे और धुएं को देखा जा सकता था. वहीं बस के ऊपर नारियल भी लोड था. शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है. हालांकि, फिलहाल आग लगने के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है.

  • ममता शर्मसार: प्लास्टिक की थैली में लपेटकर कचरे में फेंका नवजात, कई वाहनों ने कुचला

    ममता शर्मसार: प्लास्टिक की थैली में लपेटकर कचरे में फेंका नवजात, कई वाहनों ने कुचला

    बेंगलुरू : बेंगलुरु में रविवार को प्लास्टिक की थैली में एक नवजात का शव मिला। नवजात को कई वाहनों ने कुचला था। घटना बेंगलुरु के अमृतहल्ली इलाके के पंपा लेआउट में हुई। पुलिस के अनुसार, चार से पांच महीने की उम्र के बच्चे को प्लास्टिक के कवर में लपेट कर बीबीएमपी कचरा ट्रक में फेंक दिया गया था।

    बीबीएमपी कचरा ट्रक में प्लास्टिक कवर में लिपटा नवजात नीचे गिर गया और सड़क पर चल रहे वाहन उसके ऊपर चढ़ गए।

    पुलिस ने बताया कि शव क्षत-विक्षत होने के कारण यह पता नहीं चल सका है कि यह लड़का है या लड़की। आशंका जताई जा रही है कि जन्म छिपाने के लिए अपराधियों ने नवजात को कचरे में फेंक दिया। कवर के अंदर शव को देख कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी।