बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके चलते सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। वहीं दूसरी ओर नेताओं के दल बदल का सिलसिला भी शुरू हो चुका है। हाल ही में भाजपा नेता नंद कुमार साय ने भाजपा का दामन छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ले ली। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि जेसीसीजे को बड़ा झटका लगा है। मिली जानकारी के अनुसार जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के पदाधिकारियों शनिवार को इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों में लोकसभा प्रभारी, जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, महिला विंग जिला अध्यक्ष का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि सभी पदाधिकारियों ने पार्टी, प्रदेश अध्यक्ष के निष्क्रियता का हवाला देते हुए यह फैसला लिया है।
Category: Breaking News
-

बड़ी खबरः SBI के गार्ड ने मैनेजर को लगाई आग, मचा हड़कंप
पिथौरागढ़: उत्तराखंड के पिथौरागढ़ धारचूला से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां आज SBI स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के गार्ड दीपक छेत्री ने बैंक के मैनेजर मोहम्मद ओवेस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। जिसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच में किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी।
हालांकि उस वक्त वहां और भी लोग थे जिन्होंने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हो पाए। इस घटन एके बाद बैंक परिसर में अफरा तफरी का माहौल बन गया। बैंक मैनेजर बिहार का रहने वाला है, जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद पीड़ित को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बैंक गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले के बाद बैंक में कामकाज ठप हो गया है।
-

सरकार की पहलः रेस्क्यू चलाकर 11 नाबालिग बच्चियों को तस्करों के चुंगल से करवाया रिहा
रांचीः झारखण्ड और ह्यूमन ट्रैफिकिंग का पुराना नाता है। तमाम कोशिशों के बाद भी राज्य से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का मामला थमने का नाम ही नहीं ले रहा। यहां की बच्चियां आए दिन ह्यूमन ट्रैफिकिंग की शिकार हो रही है। आदिवासी इलाकों से बच्चियों को नौकरी का झांसा देकर बेचा जा रहा है। ऐसे ही मामले में झारखंड सरकार की पहल पर एक बार फिर 11 नाबालिग बच्चियों को बेंगलुरु से रेस्क्यू कर वापस रांची लाया गया है। सरकार को नाबालिग लड़कियों को बेंगलुरु में तस्करों के चंगुल से छुड़ाने में तो कामयाबी मिली है, लेकिन यह अपने आप में ही बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है। आखिर कब तक राज्य से ऐसे ही आदिवासी बच्चियों को इस तरह से ह्यूमन ट्रैफिकिंग का शिकार होना पड़ेगा। इसमें सभी बच्चियां पाकुड़ और साहिबगंज इलाके की बताई जा रही है।
सभी बच्चियां पहाड़िया जनजाति से है। ऐसा पहली बार हुआ है कि जब झारखंड सरकार ने सभी बच्चियों को फ्लाइट से वापस लाया है। भोले भाले आदिवासी लोगों को मानव तस्कर पैसे का लालच देकर बाहर प्रदेशों में बेच दिया करते हैं। झारखंड में ऐसा मामला आए दिन सामने आता है, लेकिन अब सरकार के साथ मिलकर बाल संरक्षण आयोग लगातार बच्चियों को रेस्क्यु करने का काम कर रहा है। अब तमाम बच्चियां वापस अपने राज्य लौट गई है। इन्हें रांची एयरपोर्ट पर रिसीव करने के लिए बाल संरक्षण आयोग के सदस्य मौजूद थे।
एयरपोर्ट पर श्रम अधिकारी अविनाश कृष्ण भी थे, उन्होंने बताया कि सरकार को सूचना मिली थी कि झारखंड की बच्चियों को बैंगलोर ले जाया गया है। इसके बाद बैंगलोर के अधिकारियों से मिलकर त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी को वापस अपने राज्य लाया गया है। फिलहाल, रांची में सभी को ट्रेनिंग देने की नियोजन की योजना है। बता दें कि हाल ही में झारखंड की 13 नाबालिग लड़कियों को तस्करों के हाथों राजधानी दिल्ली से छुड़ाया गया था। जिसमें 14 साल की नाबालिग गर्भवती अवस्था में मिली थी। ज्यादतर मामलों में बच्चियों को नौकरी या पैसों का लालच देकर देह व्यापार या अंग तस्करों के हवाले कर दिया जाता है।
-

गोदाम में लगी भीषण आग, जिंदा जले 3 लोग, देखें वीडियो
महाराष्ट्रः पुणे के एक गोदाम में भीषण आग लगने से तीन मजदूरों की झुलकर मौत हो गई है। यह गोदाम एक एलपीजी गैस सिलेंडर गोदाम के बगल में स्थित है, जहां 400 से अधिक एलपीजी सिलेंडर रखे हुए थे। गनीमत ये रही कि तुरंत ही सिलेंडर को वहां से हटा दिया गया वरना यहां एक भीषण हादसा हो सकता था और हालात बेकाबू होने तय थे। आग लगने की यह घटना शुक्रवार आधी को हुई। पुणे शहर के बाहरी इलाके वाघोली स्थित उबाले नगर इलाके के पास कावड़े बस्ती में यह घटना हुई। इस गोदाम में शादी की सजावट का सामान रखा हुआ था। दमकल विभाग के अनुसार मौके पर 4 से 5 सिलेंडर फट गए। जिंसके बाद आग की लपटें और तेज हो गई। गोदाम में शादी के सामान और सजावट के उपकरण, लाइटिंग का सामान, तार, कुशन और कालीन रखे हुए थे।
आग की तीव्रता इतनी भीषण थी कि उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पास ही गैस सिलेंडर के गोदाम में करीब 400 सिलेंडर थे, जिन्हें आग के आसपास फैलने से पहले ही हटा दिया गया वरना हालात बेकाबू हो सकते थे। आग की तीव्रता इतनी भीषण थी कि उसमें रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। पास ही गैस सिलेंडर के गोदाम में करीब 400 सिलेंडर थे, जिन्हें आग के आसपास फैलने से पहले ही हटा दिया गया वरना हालात बेकाबू हो सकते थे।
तुरंत ही आसपास रहने वालों लोगों को सुरक्षित निकालकर पूरा इलाका खाली कराया गया। अग्निशमन जवानों ने पूरी सावधानी बरती और वॉटरजेट से पानी का छिड़काव किया ताकि आग की लपटें आसपास के आवासीय भवनों तक न पहुंचे। पीएमआरडीए फायर ब्रिगेड और पुणे नगर निगम ने 09 दमकल गाड़ियों के साथ 45 दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया। वहीं काम कर रहे 3 मजदूरों की मौत हो गई है। फिलहाल आग लगने के सही कारणों का पता नहीं चल सका है। इस गोदाम का मालिक फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इस बीच, आग बुझने के बाद दमकलकर्मियों ने कुछ घंटों के लिए गोदाम में कूलिंग ऑपरेशन चलाया है।
-

सड़क हादसे में पार्षद के छोटे भाई की मौत, घर में छाया मातम
कोंडागांवः सिटी कोतवाली कोण्डागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर देर रात एक बाइक बीच सड़क में खड़ी ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में केशकाल नगर पंचायत के पार्षद भूपेश सिन्हा के छोटे भाई रुपेश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं बाइक सवार एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे कोण्डागांव के जिला अस्पताल से गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया है। जानकारी अनुसार, नगर पंचायत के केशकाल के पार्षद व भाजपा युवा मोर्चा ब्लॉक अध्यक्ष भूपेश सिन्हा का छोटा भाई रुपेश सिन्हा जगदलपुर में दुकान व्यापारी है।
जगदलपुर में दुकान बंद कर वह उमेश ठाकुर के साथ बाइक से केशकाल लौट रहा था। केशकाल लौटने के दौरान 5 – 6 मई की दरमियानी रात सिटी कोतवाली कोंडागांव अंतर्गत नेशनल हाईवे 30 पर लंजोडा के पास बीच सड़क में खड़ी ट्रक से रुपेश सिन्हा की टक्कर हो गई। इस टक्कर में रुपेश सिन्हा की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं बाइक सवार उमेश ठाकुर को अत्यंत गंभीर हालत में कोण्डागांव के जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि, रुपेश सिन्हा के बड़े भाई का भी 13 अप्रैल 2020 को कोंडागांव और केशकाल के बीच सड़क हादसे में मौत हुआ था, अब छोटे भाई की भी सड़क हादसे में ही मौत हुई है।
-

बड़ा झटकाः 2 हजार हिंदी मीडियम स्कूल हुए बंद
रायपुर: शिक्षा के बदलते इस वातावरण में हिंदी माध्यम स्कूलों का क्रेज खत्म होता जा रहा है। पहले हिंदी माध्यम स्कूलों में एडमिशन को लेकर मारामारी चल रही थी, लेकिन इन 4 से 5 सालों में हिंदी माध्यम स्कूलों को तगड़ा झटका लगा है। छत्तीसगढ़ के लगभग 2 हजार हिंदी माध्यम के स्कूल बंद हो चुके हैं। तो वहीं कुछ स्कूल अभी भी आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहे हैं। मामले में शिक्षाविद का कहना है कि पालक भी खुद यही चाहते हैं कि उनका बच्चा उनसे ज्यादा बेहतर शिक्षा प्राप्त करे इसलिए वो अंग्रेजी माध्यम की पढ़ाई की ओर रुख कर रहे हैं। वहीं, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता बताते हैं कि RTE के तहत हिंदी माध्यम स्कूलों में प्रवेश लेने वालों की संख्या ना के बराबर है। जबकि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में सीटें फुल हैं।
-

तेजधार हथियार से जीजे ने साले का किया कत्ल, जांच में जुटी पुलिस
नई दिल्ली: दिल्ली के बाहरी इलाके में शुक्रवार को 20 वर्षीय एक युवक की उसके जीजा ने कथित तौर पर हत्या कर दी। मृतक की पहचान किरारी सुलेमान नगर निवासी विकास उर्फ आकाश के रूप में हुई है। विकास नांगलोई में रेलवे स्टेशन पार्क के पास खून से लथपथ पड़ा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, विकास का गला कटा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, दोपहर 1.30 बजे एक व्यक्ति की हत्या के संबंध में पुलिस को पीसीआर कॉल मिली थी।
आउटर दिल्ली के डीसीपी हरेंद्र सिंह ने कहा कि घटनास्थल पर पहुंचने पर पुलिस को 20 वर्षीय विकास का शव मिला, जिसका गला किसी धारदार हथियार से कटा हुआ था। फोन करने वाले की पहचान आरोपी पंकज के भाई बिमलेश राणा के रूप में हुई है। डीसीपी ने कहा कि फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला और अपराध टीमों को घटनास्थल पर बुलाया गया, और शव को मोर्चरी भेजा गया।
वर्तमान में जांच जारी है और आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया गया है। जांच के दौरान पता चला कि पंकज ने 2016 में विकास की बहन गीता कुमारी से शादी की थी। पुलिस ने अभी तक हत्या के संभावित कारणों का खुलासा नहीं किया है।
-

बड़ा हादसा: क्रैश हुआ सिमरिक एयरलाइंस का हेलीकॉप्टर
संखुवासभाः नेपाल के संखुवासभा जिले में शुक्रवार को सिमरिक एयर का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हेलीकॉप्टर भारत की तरफ से फंडेड अरुण- III हयडल प्रॉजेक्ट के लिए सामान लेकर जा रहा था। संखुवासभा के सहायक मुख्य जिला अधिकारी मोहनमणि घिमिरे ने कहा, “स्थानीय लोगों ने बताया कि सिमरिक एयर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। दुर्घटना से जुड़ी स्थिति के बारे में डिटेल जानकारी जुटाई जा रही है। संखुवासभा जिले के मुख्य जिला अधिकारी मोहनमणि घिमिरे ने कहा की हमने गृह मंत्रालय से बचाव अभियान के लिए एक हेलीकॉप्टर की मांग की है। जिला अधिकारी ने जानकारी दी कि हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गई। उन्होंने बताया कि हेलीकॉप्टर अपर अरुण हाइड्रोपावर प्रोजेक्ट के लिए सामान लेकर जा रहा था।
नेपाल के त्रिभुवन इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रवक्ता टेकनाथ सितौला के मुताबिक, हेलीकॉप्टर का सुबह से ही संपर्क टूट गया था और उसकी तलाश की जा रही थी। सितौला ने पुष्टि करते हुए बताया कि हेलीकॉप्टर का संपर्क सुबह से ही तुमलिंगतार एयरपोर्ट से संपर्क टूट गया था। हादसे के वक्त हेलिकॉप्टर में चार लोग सवार थे। हेलीकॉप्टर में सवार कप्तान सुरेंद्र पौडेल और एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को इलाज के लिए काठमांडू स्थित मेडिसिटी अस्पताल ले जाया गया।
सिमरिक एयर नेपाल की लोकप्रिय हेलीकॉप्टर कंपनियों में से एक है। सिमरिक कंपनी की स्थापना 2001 में हुई थी। ये एंडवेचर स्पोर्टस और पर्यटन स्थल पर ले जाने के लिए किया जाता है। इसे नेपाल की एक अग्रणी कंपनी के रूप में माना जाता है, जो बचाव, तीर्थयात्रा / पवित्र यात्रा, हेली स्की, फिल्मिंग, बाहरी कार्गो स्लिंग / लोड लिफ्टिंग, हवाई सर्वेक्षण के लिए लंबी लाइन मिशन पूरी करती है। सिमरिक एयर काठमांडू एयरपोर्ट से नेपाल के दूरदराज के हिस्से में चार्टर उड़ानों के लिए सुविधा मुहैया कराती है।
-

जेल में गैंगस्टर को बैरक से खींच 100 से ज्यादा बार मारा चाकू, देखें CCTV
नई दिल्ली: दिल्ली के तिहाड़ जेल में सुनील मान उर्फ टिल्लू ताजपुरिया के मर्डर का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टिल्लू ताजपुरिया लाल टीशर्ट और हाफ पैंट पहने हुआ था। 6 से 7 कैदी चादर के सहारे जेल की फर्स्ट फ्लोर से नीचे उतरते हैं और हाई रिस्क जोन में बंद कैदी टिल्लू की बैरक में घुस जाते हैं। किसी तरह जान बचाने के लिए टिल्लू ताजपुरिया बैरक से बाहर आता है। लेकिन गैंगवार में शामिल कैदी नुकीले हथियार से कम से कम 100 से ज्यादा वार करते हैं।
टिल्लू ताजपुरिया का नाम 2021 में दिल्ली की एक अदालत के अंदर गैंगस्टर जितेंगेर गोगी की हत्या में सामने आया था। उसकी हत्या को गोगी के मर्डर के बदले के रूप में देखा जा रहा है। ताजपुरिया गिरोह के दो लोगों ने वकीलों के वेश में सितंबर 2021 में उत्तरी दिल्ली की रोहिणी अदालत के अंदर गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की रिपोर्ट के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 6:11 बजे 6 से 7 कैदी ताजपुरिया की बैरक में घुसे थे। करीब 2 मिनट तक हमला होता रहा। इस पूरे मर्डर की जिम्मेदारी कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।
हमले के सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि कुछ छह लोगों ने ताजपुरिया के सिर, पीठ, कंधे और गर्दन पर कई वार किए। हमले के दौरान ताजपुरिया ने खुद को बचाने की कोशिश की, लेकिन हमलावरों ने उसे दबोच लिया और सेल से बाहर खींच ले गए। पुलिस ने कहा था कि प्रतिद्वंद्वी गोगी गैंग के हमलावर जेल की दूसरी मंजिल से नीचे उतरकर टिल्लू ताजपुरिया के सेल में आए और हमले को अंजाम दिया।
सीसीटीवी फुटेज में कम से कम दो हमलावर ऊपर की मंजिल से चादर का इस्तेमाल करते हुए नीचे उतरते नजर आ रहे हैं। टिल्लू ताजपुरिया के सिर पर गहरी और गंभीर चोट लगी थी। बाद में उसे दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। पिछले महीन तिहाड़ जेल में ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी प्रिंस तेवतिया को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने मार डाला था। बिश्नोई पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला की हत्या का आरोपी है।
-

ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਬਾਰਡਰ ਏਰੀਆ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸਖਤੀ
ਲੱਖਣਪੁਰ: ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਇੰਟ੍ਰਸਟੇਟ ਨਾਕੇ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਬਾਡਰ ਏਰੀਆ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਦੇ ਲੱਖਣਪੁਰ ਵਿਖੇ ਐਂਟਰੇਂਸ ਦਵਾਰ ਤੇ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਜੰਮੂ ਕਸ਼ਮੀਰ ਪੁਲਿਸ ਵਲੋਂ ਸਖਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਸਾਡੀ ਚੈਨਲ ਦੀ ਟੀਮ ਵਲੋਂ ਲੱਖਣਪੁਰ ਦਾ ਦੌਰਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਤੇ ਲੋਕਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਹ ਚੈਕਿੰਗ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਦੇਖਦੇ ਹੋਏ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਜੋ ਕਿ ਸ਼ਲਾਗਾ ਯੋਗ ਹੈ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇਸਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਥੇ ਅਸੀਂ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਮਹਿਸੂਸ ਕਰ ਰਹੇ ਹਾਂ ਓਥੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਲੋਕ ਵੀ ਗ਼ਲਤ ਕੰਮ ਨਹੀਂ ਕਰ ਸਕਦੇ।
ਸੁਰੱਖਿਆ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਮੌਕੇ ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਪੁਲਿਸ ਅਫਸਰ ਨਾਲ ਜਦੋਂ ਗੱਲਬਾਤ ਕੀਤੀ ਗਈ ਤਾਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਇੰਪੁੱਟ ਮਿਲਣ ਦੇ ਚਲਦੇ ਜਿਥੇ ਹਾਈ ਅਲਰਟ ਜਾਰੀ ਕੀਤਾ ਹੋਇਆ ਹੈ ਓਥੇ ਹੀ ਸਾਡੇ ਵਲੋਂ ਦਿਨ ਰਾਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦਾ ਧਿਆਨ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਹੋਰ ਸਖਤੀ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ ਤਾਂ ਕਿ ਲੋਕ ਵੀ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਰਹਿਣ ਅਤੇ ਸ਼ਰਾਰਤੀ ਅਨਸਰ ਵੀ ਆਪਣੇ ਮਨਸੂਬੇ ਨੂੰ ਅੰਜਾਮ ਨਾ ਦੇ ਸਕਣ ।
