Category: Breaking News

  • आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय बच्चे कर किया हमला, देखें CCTV

    आवारा कुत्ते ने 5 वर्षीय बच्चे कर किया हमला, देखें CCTV

    हैदराबाद: एक और चौंकाने वाली घटना में हैदराबाद से सामने आई है। जहां एक आवारा कुत्ते के हमले में एक पांच वर्षीय लड़का घायल हो गया। कुत्ते के बच्चे पर झपटने और उसे काटने का भयावह दृश्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। घटना दो दिन पहले शहर के टप्पाचबूतरा इलाके में हुई। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से साझा किए गए वीडियो क्लिप में एक बच्चा अपनी मां के पीछे चलता हुआ दिखाई दे रहा है। अचानक एक आवारा कुत्ता बच्चे पर झपटा और बच्चा जमीन पर गिर गया। उसकी चीख सुनकर महिला उसे बचाने के लिए दौड़ी। इसके बाद कुत्ते ने महिला पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन पास में मौजूद एक व्यक्ति ने उसे भगा दिया।

    लड़के के चेहरे और गर्दन पर गहरेे जख्‍म हो गए। कथित तौर पर परिवार ने बच्‍चे की सर्जरी पर 3 लाख रुपये खर्च किए हैं। इस घटना से सोशल मीडिया पर लोगों में आक्रोश फैल गया है। नेटिज़न्स ने कई घटनाओं के बावजूद कुत्तों के खतरे को रोकने में विफल रहने के लिए नगर निगम अधिकारियों की आलोचना की। इस साल पूरे तेलंगाना में आवारा कुत्तों के हमलों में कम से कम चार बच्चों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। 19 फरवरी को हैदराबाद में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने चार साल के एक लड़के को मार डाला। दिल दहला देने वाली यह घटना एक कार सर्विसिंग सेंटर में घटी थी, जहां लड़के के पिता चौकीदार के रूप में काम करते थे।

  • बड़ी खबर : पूर्व CM गिरफ्तार, CID की हिरासत में बेटा 

    बड़ी खबर : पूर्व CM गिरफ्तार, CID की हिरासत में बेटा 

    आंध्र प्रदेश: पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (टीडीपी) प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को आपराधिक जांच विभाग (CID) ने शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी कथित भ्रष्टाचार के मामले में की गई है। आज सुबह पुलिस अधिकारियों की टीम जब टीडीपी नेता को हिरासत में लेने के लिए पहुंची तो नंद्याल में जबरदस्त हंगामा हुआ। पार्टी नेताओं ने दावा किया है कि, पुलिस चंद्रबाबू को ओरवाकल एयरपोर्ट से फ्लाइट के जरिए विजयवाड़ा ले जाएगी। हालांकि, चंद्रबाबू ने अपनी इस गिरफ्तारी पर कड़ी आपत्ति जताई है। उनका मानना है कि यह गिरफ्तारी बिना किसी आरोपों के सबूत दिखाए बिना की गई है। 


    चंद्रबाबू ने कहा कि सबूत पेश किए जाने पर ही वह कानून का सहयोग करेंगे। नायडू के वकील के मुताबिक, गिरफ्तारी से पहले CID ने नायडू को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। बता दें कि उन्हें हाई ब्लड प्रेशर और शुगर है। वकील ने कहा, ‘हम जमानत के लिए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटा रहे हैं।’

  • खाली प्लाट से नवजात बच्ची का शव हुआ बरामद

    खाली प्लाट से नवजात बच्ची का शव हुआ बरामद

    निर्मल विहारः करनाल के निर्मल विहार में एक खाली प्लाट में नवजात बच्ची का शव मिला। बच्ची को कौन फेंककर गया है उसकी पहचान के लिए पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाल रही है। बच्ची को कपड़े में लपेट कर खाली प्लाट में फेंका गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सेक्टर 32,33 थाना पुलिस ने देर रात को ही नवजात के शव को अपने कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए करनाल के कल्पना चावला मेडिकल स्थित मॉर्च्युरी हाउस में रखवा दिया है।

    पुलिस अधिकारी सुखबीर ने बताया कि 72 घंटे में नवजात की पहचान नहीं हो पाती है तो उसके बाद बच्ची को दफना दिया जाएगा। जांच अधिकारी सुखबीर सिंह ने बताया कि देर रात को पुलिस को खाली प्लाट के पास में रहने वाले एक परिवार ने सूचना दी। उन्होंने कहा कि एक नवजात बच्ची का शव पड़ा है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और उसे कब्जे में लिया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने सरकारी अस्पताल से रिकॉर्ड भी मंगवाया है। इसके साथ आसपास की आशा वर्करों को भी जांच में शामिल किया जाएगा, ताकि कलयुगी माता पिता तक पहुंचा जा सके।

  • दिल्ली G-20 समिट पर मंडराया कोरोना का साया

    दिल्ली G-20 समिट पर मंडराया कोरोना का साया

    नई दिल्ली :  राजधानी दिल्ली में होने जा रही G-20 समिट पर कोरोना का साया नजर आने लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी जिल बाइडेन की कोविड रिपोर्ट पहले ही पॉजिटिव आ चुकी है और अब स्पेन के प्रेसिडेंट पेड्रो सांचेज कोरोना संक्रमित हो गए है। उन्होंने खुद ही सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है। सांचेज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (X) पर पोस्ट करते हुए कहा,’मैं ठीक महसूस कर रहा हूं। लेकिन भारत की यात्रा नहीं कर पाऊंगा। G-20 समिट में स्पेन का प्रतिनिधित्व कार्यवाहक उपराष्ट्रपति नादिया कैल्विनो और विदेश मंत्री जोस मैनुअल अल्बेरेस करेंगे।

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को पत्नी जिल के साथ 7 अगस्त को जी-20 समिट में शामिल होने के लिए दिल्ली आना था। इससे पहले जिल और जो बाइडेन का कोविड टेस्ट किया गया। इसकी रिपोर्ट 5 अगस्त को आई, जिसमें जो बाइडेन की रिपोर्ट तो निगेटिव आई, लेकिन जिल की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। हालांकि, उनके ऑफिस ने जानकारी दी कि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। संक्रमित होने के बाद से जिल अपने डेलावेयर स्थित आवास पर ही हैं। जबकि जो बाइडेन जी-20 समिट में रवाना होने के लिए अमेरिका से रवाना हो चुके है।

  • झुग्गियों में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

    झुग्गियों में लगी आग, मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियां

    नई दिल्ली : मुंबई के कुर्ला पूर्व के कुरेशी नगर में एक झुग्गी बस्ती में  शुक्रवार तड़के भीषण आग लग गई। अब तक किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है। अधिकारियों के अनुसार इलाके के स्थानीय लोगों ने आग देखी और अलार्म बजा दिया। सूचना के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। उन्होंने कहा, “अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने का सही कारण अभी तक पता नहीं चला है।

  • इस मंदिर में जन्माष्टमी पर 100 करोड़ के गहनों से तैयार होते हैं राधा कृष्ण

    इस मंदिर में जन्माष्टमी पर 100 करोड़ के गहनों से तैयार होते हैं राधा कृष्ण

    ग्वालियर :  गोपाल मंदिर पूरी सजावट के साथ जन्माष्टमी पर्व के लिए तैयार है। जन्माष्टमी का त्योहार गोपाल मंदिर के लिए खास होता है, गोपाल मंदिर पर जन्माष्टमी के मौके पर राधा कृष्ण को 100 करोड़ से ज्यादा कीमत के हीरे जवाहरात के गहने पहनाए जाते हैं। इस मौके पर मंदिर चौबीस घंटे लगातार खुला रहता है। इस मंदिर की प्रसिद्धि दूर दूर तक है। जन्माष्टमी पर 100 करोड़ गहनों से सजे राधाकृष्ण को देखने के लिए साल भर लोगों को जन्माष्टमी का इंतजार रहता है। गोपाल मंदिर की स्थापना 1921 में ग्वालियर रियासत के तत्कालीन शासक माधवराव सिंधिया प्रथम ने करवाई थी, सिंधिया राजाओं ने भगवान राधा-कृष्ण् की पूजा के लिए चांदी के बर्तन बनवाए थे, साथ ही भगवान के श्रृंगार के लिए रत्तन जड़ित सोने के आभूषण बनवाए थे।

    मंदिर में भगवान राधा कृष्ण की अदभुत प्रतिमाएं हैं, वैसे तो इस मंदिर में सालभर भक्तों का तांता लगा रहता है, लेकिन जन्माष्टमी के पर्व का भक्तों को सालभर इंतज़ार रहता है। ग्वालियर शहर के फूलबाग स्थित गोपाल मंदिर को भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है, सिंधिया रिसायत कालीन 103 साल पुराने गोपाल मंदिर में राधा कृष्ण की अदभुत प्रतिमाएं हैं, जन्माष्टमी के मौके पर तो गोपाल मंदिर पर 24 घण्टे उत्सव मनाया जाता है, जन्माष्टमी के दिन भगवान राधा-कृष्ण को 100 करोड़ रुपए से ज्यादा कीमत के गहनों से सजाया जाता है, ये रियासत कालीन जेवरात हैं जो हीरे-रत्न जड़ित हैं।राधा कृष्ण पर सजाए जाने वाले इन एंटिक गहनों की कीमत 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

  • Aditya-L1 के कैमरे में कैप्चर हुआ पृथ्वी और चंद्रमा का अद्भुत नजारा

    Aditya-L1 के कैमरे में कैप्चर हुआ पृथ्वी और चंद्रमा का अद्भुत नजारा

    नई दिल्ली : भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने बृहस्पतिवार को देश के पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य-एल1′ में लगे कैमरे द्वारा ली गई अंतरिक्ष यान की “सेल्फी” और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें जारी कीं। अंतरिक्ष एजेंसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “सूर्य-पृथ्वी एल1 बिंदु से संबंधित ‘आदित्य-एल1′ ने सेल्फी और पृथ्वी तथा चंद्रमा की तस्वीरें लीं।

    तस्वीरों में ‘विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ’ (वीईएलसी) और सोलर अल्ट्रावॉयलेट इमेजर (एसूयआईटी) उपकरण दिखाई देते हैं, जैसा कि 4 सितंबर 2023 को आदित्य-एल1 पर लगे कैमरे द्वारा देखा गया था। इसरो ने कैमरे द्वारा ली गईं पृथ्वी और चंद्रमा की तस्वीरें भी साझा कीं।  

  • देवर और भाभी के अवैध संबंध में चाचा ने दी खौफनाक मौत

    देवर और भाभी के अवैध संबंध में चाचा ने दी खौफनाक मौत

    नई दिल्ली :  महाराष्ट्र के अमरावती से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां देवर-भाभी के अवैध संबंधों की वजह से 2 साल के मासूम को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा। जानकारी के अनुसार चाचा ने मासूम भतीजे को पालने से गिराकर लातों से कुचल दिया। घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने बताया कि फेजरपूरा पुलिस थाना क्षेत्र के पोहरा बंदी इलाके में रहने वाले दीपक का अपनी भाभी पूजा के साथ अवैध संबंध थे। दोनों साथ रहना चाहते थे लेकिन दीपक अपनी भाभी पर उसके बेटे को अपने बड़े भाई को देने का दबाव बना रहा था।

    जिसके चलते दोनों के बीच कई बार विवाद भी हुआ। बताया जा रहा है कि पूजा अपने बेटे को छोड़ने लिए तैयार नहीं थी। दीपक मजदूरी कर घर लौटा, इस दौरान पालने में लेटा उसका भतीजा जोर-जोर से रोने लगा। पूजा अपने बेटे को चुप कर रही थी पर मासूम चुप नहीं हो रहा था। इससे गुस्साए दीपक ने भतीजे को पालने से नीचे गिरा दिया और अपने पैरों से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि देवर भाभी में अवैध संबंध थे। जिसके चलते मासूम की हत्या की गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस मामले पर थाने के एसएचओ गोरखनाथ जाधव ने बताया कि आरोपी दीपक भोसले को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

  • बेटे के बर्थडे पर केक काटने दौरान मातम में बदली खुशियां

    बेटे के बर्थडे पर केक काटने दौरान मातम में बदली खुशियां

    नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक विचलित कर देने वाला सामने आया है। शहर की एक कॉलोनी में बेटे के जन्मदिन पर केक काटने के दौरान पिता की हार्टअटैक से मौत हो गई। घरवालों का आरोप है कि सूदखोरों की वजह से उनके परिवार के मुखिया की जान चली गई। लेकिन इस घटना ने हर किसी को चौंका कर रख दिया है। लखनऊ के थाना चिनहट स्थित मुलायम नगर का यह मामला है। यहां सुशील शर्मा (45 साल) अपनी पत्नी किरण, 3 बच्चे साक्षी, सार्थक और मन्नत के साथ रहते थे। बुधवार की रात सुनील अपने बेटे सार्थक के जन्मदिन का केक कटवा रहे थे। इस दौरान अचानक बेहोश होकर गिर गए।

    आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि सुनील की मौत हो गई है। डॉक्टर ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया। पत्नी किरण के मुताबिक घर पर 22 लाख रुपए का कर्ज था जिसकी हर महीने करीब 70 हजार रुपए की किस्त जाती थी। इस महीने किस्त कम जाने पर ब्याज पर देने वाले ने काफी अपमानित किया था । इसी के चलते सुनील काफी काफी परेशान चल रहे थे। एडीसीपी पूर्वी जोन अली अब्बास के मुताबिक सुनील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो आरोपियों के खिलाफ तो कार्रवाई की जाएगी। परिवार ने ब्याज पर पैसा लेने की बात कही थी। सुनील उसी वजह से परेशान थे। पुलिस ने शव को पंचनामा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • जानिए आज के पेट्रोल डीजल के दाम

    जानिए आज के पेट्रोल डीजल के दाम

    नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी देखने को मिल रहा है। पिछले कई दिनों से कच्चा तेल 85 डॉलर के आस-पास दर्ज किया जा रहा था लेकिन बुधवार से इसमें तेज बढ़त देखी जा रही है। आज यानी 7 सितंबर को क्या है कच्चे तेल और पेट्रोल-डीजल की कीमत.भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट किए जाते है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमत के आधार पर ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोज पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती है। हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने आज 7 सितंबर को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत देश के विभिन्न शहरों में वाहन ईंधन के भाव जस के तस है। बता दें कि राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स के कारण विभिन्न शहरों में तेल के भाव अलग होते है।

    दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल का भाव 89.62 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। नोएडा में पेट्रोल की कीमत 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर है। इसके अलावा गाजियाबाद में पेट्रोल 96.58 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 89.75 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है। वहीं गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत : पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत: पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई में पेट्रोल की कीमत: पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।