Category: Breaking News

  • शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म…

    शादी के 10 दिन बाद दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म…

    कानपुरः यूपी के कानपुर स्थित रूरा इलाके में पिछले महीने 15 मई को हुई एक शादी टूटने के कगार पर आ गई है। दरअसल शादी होने के बाद जब नवविवाहिता दुल्हन जब अपने मायके आई तब उसे 25 मई को पेट में दर्द हुआ। जिसके अगले दिन यानी 26 मई को उसने एक बच्ची को जन्म दिया। नवजात बच्ची कमजोर थी इसलिए कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। लेकिन जैसे ही इस बच्ची के जन्म और मृत्यु की जानकारी उसके पति और ससुरालवालों को हुई तब उन्होंने दुल्हन को अपनाने से इनकार कर दिया।

    पुलिस कंप्लेन के बाद शादी के 10 दिन में बच्चा पैदा होने का ये मामला सुर्खियों में है। इस केस में पीड़िता ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो लोग दंग रह गए। पीड़िता ने बताया कि गांव के रहने वाले अरुण पाल और विनय पाल ने उसके साथ कई बार जबरन दुष्कर्म किया था, और किसी को ये बात बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अब पीड़िता की शिकायत पर 6 जून को अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ दुष्कर्म और SC-ST एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है।

    इस मामले में हैरान करने वाली बात ये भी है कि शादी तय होने से लेकर फेरों और चौथी में बहू को घर भेजने तक आखिर किसी को उसकी प्रेग्नेंसी का पता क्यों नहीं चल सका? 

    अब रूरा थाने से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अरुण पाल और विनय पाल के खिलाफ़ 374 D,506 और 3(2) में मुकदमा दर्ज किया गया है, पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया, वहीं दूसरी और आरोपियों की गिरफ्तारी के पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

  • बच्चों को बचाने गई महिला भी नदी में डूबी, 3 की मौत

    बच्चों को बचाने गई महिला भी नदी में डूबी, 3 की मौत

    बिलासपुरः मुंगेली जिला के लोरमी थाना क्षेत्र में मनियारी नदी में डूबने से तीन की मौत की मौत हो गई। भाई बहन को बचाने के लिए नदी में उतरी महिला की जान चली गई। जानकारी के अनुसार मनियारी नदी में नहानेे गए दो बच्चों समेत एक महिला की नदी में डूबने से मौत हो गई है। घटना लोरमी के रबेली गांव की है। रबेली गांव में रहने वाले अक्षय कश्यप औऱ आराध्या कश्यप एक ही परिवार के चचेरी भाई – बहन जिनकी दोनों की लगभग आठ वर्ष के करीब है नदी में नहाने के लिए गये हुए थे। इसी दौरान नदी में चेक डेम के पास नहाते वक्त दोनों बच्चे गहरे पानी में चले गए। इस दौरान मौके पर चीख- पुकार मचने लगी। इसे देखकर इन दोनों बच्चों की पड़ोसी महिला शंकुतला जो मौके पर नहा रही थी।

    वह इन्हे बचाने के लिए गई इसके बाद वह भी गहरे पानी में डूब गई। इस दौरान मौके पर ही मौजूद मृतका आराध्या का बड़ा भाई अंश कश्यप भागते हुए बस्ती में पहुंचा औऱ पूरी घटना परिवार वालों को बताई। इस पर बच्चों के घर के लोग भागते हुए नदी के पास पहुंचकर दोनों बच्चों और महिला को नदी से बाहर निकाले। इसके बाद सभी को लोरमी के सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां पर डाक्टरों नें तीनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि 38 वर्षीय मृतका शकुंतला कश्यप के खुद के भी तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। एक साथ तीन लोगों की नदी में डूबने से हुई मौत के बाद पूरे रबेली गांव में मातम पसर गया है। वहीं लोरमी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई के बाद लाशों पोस्टमार्टम के लिए भेज दी गई है। खबर अपडेट की जा रही है।

  • शादी के 18 दिन बाद पति ने किया पत्नी का कत्ल

    शादी के 18 दिन बाद पति ने किया पत्नी का कत्ल

    इंदौरः जिस महिला को अग्नि के सामने सात फेरे लेकर सात वचनों के साथ पत्नी स्वीकार किया था। मात्र 18 दिन में ही उससे मोहभंग हो गया और गुस्साए पति ने उसकी चाक़ू से हत्या कर दी। बड़ी बात ये है कि आरोपी पति ने खुद को भी चाकू मारकर घायल कर लिया। आरोपी को अस्पताल में भारती कराया गया है। मामला इंदौर के समीप महू गांव का है, जहां उस घर में मातम छाया हुआ है। जिसमें 18 दिन पहले शादी की शहनाई बज रही थी। सवाल उठ रहे है कि मात्र 18 दिन के अन्दर आखिर पति पत्नी के बीच ऐसा क्या हुआ के पति ने चाकू मारकर पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद पति ने खुद को भी घायल कर लिया।

    पुलिस को हत्या की जानकारी मिली तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और नव विवाहिता के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया और हत्यारे पति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया है। ग्रामीण एसपी हितिका वासले ने जानकारी देते हुए कहा कि शुरुआती जाँच में सामने आया है कि पति शादी नहीं करना चाहता था, हालांकि पुलिस बारीकी से हत्या के कारणों को जानने का प्रयास करने में लगी है, फिलहाल पुलिस पति के इलाज पर फोकस कर रही है उसके बयान के बाद तफ्तीश आगे बढ़ेगी। उधर शादी के मात्र 18 दिनों के बाद ही पति द्वारा बड़ी बेरहमी से पत्नी की हत्या कर देने के इस मामले ने इलाके में सनसनी फैला दी अब पुलिस की जांच पर ही हत्या का सही कारण सामने आने की उम्मीद है, आरोपी पति को इलाज के लिए इंदौर के एम वाय अस्पताल भर्ती किया गया है।

  • IRCTC के इस स्पेशल पैकेज पर करें थाईलैंड की यात्रा, नाश्‍ते से डिनर तक मिलेगा फ्री

    IRCTC के इस स्पेशल पैकेज पर करें थाईलैंड की यात्रा, नाश्‍ते से डिनर तक मिलेगा फ्री

    नई दिल्ली: रेलवे का आईआरसीटीसी देश और विदेश घूमने के लिए कई तरह के टूर पैकेज लेकर आता रहता है। आज हम आपको उसके थाईलैंड टूर के बारे में जानकारी दे रहे हैं। भारतीय रेलवे देश और दुनिया के कई फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के लिए कई तरह का टूर पैकेज लेकर आता रहता ह।  आज हम आपको जिस टूर के बारे में जानकारी दे रहे हैं उसका नाम है आईआरसीटीसी Independence Special Thrilling Thailand। इस पैकेज के नाम से ही पता चल रहा है कि इसे स्वतंत्रता दिवस के खास मौके के लिए पेश किया गया हैय़ आप 15 अगस्त के मौके को विदेशी धरती पर सेलिब्रेट कर सकते हैं। यह पैकेज 11 अगस्त, 2023 को शुरू होगा।

    यह पैकेज 6 दिन और 5 रात का है. इसमें आपकी यात्रा कोलकाता से शुरू होगी। फ्लाइट के जरिए आप कोलकाता से थाईलैंड के पटाया पहुंचेंगे। इस पैकेज में आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों की सुविधा मिलेगी। इस पैकेज में आपको पटाया का कोरल बीच, बैंकॉक का के सफारी वर्ल्ड में भी यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस पैकेज में आपको फ्लाइट से जाने और आने,होटल में रुकने, बस या कैब और मील सभी की फैसिलिटी मिलेगी। इसके साथ ही सभी यात्रियों को ट्रैवल इंश्योरेंस का भी लाभ मिलेगा। इस पैकेज में अकेले यात्रा करने पर आपको 51,100 रुपये, दो लोगों के लिए 43,800 रुपये और तीन लोगों को 43,800 रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से शुल्क देना होगा।

  • कोर्ट में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या

    कोर्ट में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या

    लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के वजीरगंज थाना क्षेत्र में मुख्तार अंसारी के करीबी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। कातिल वकील की ड्रेस पहनकर आए थे और उन्होंने कचहरी में घुसकर वारदात को अंजाम दिया है। वारदात को लखनऊ के सिविल कोर्ट परिसर में अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात माफिया संजीव जीवा के रूप में हुई है। गोली लगने पर संजीव की मौके पर ही मौत हो गई। संजीव जीवा बीजेपी नेता ब्रह्मदत्त दिवेदी की हत्या का आरोपी था। इसके अलावा वह कई दूसरे मामलों में अभियुक्त था। जानकारी के मुताबिक इस गोलीबारी की घटना में एक बच्ची को भी गोली लगी है।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची गई है और मामले की जांच की जा रही है। घटनास्थल पर इस समय भारी पुलिस बल मौजूद है। संजीव जीवा पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर का रहने वाला था। उसका कनेक्शन मुख्तार अंसारी के साथ है। वह मुख्तार का शूटर रहा है। संजीव इस वक्त हत्या के मामले में यूपी की मैनपुरी जेल में बंद था। संजीव जीवा फिलहाल लखनऊ की जेल में बंद था। 90 के दशक में संजीव माहेश्वरी ने अपना खौफ पैदा शुरू किया था, फिर धीरे-धीरे वह पुलिस और आम लोगों के लिए सिर दर्द बनता चला गया। शुरुआती दिनों में वह एक दवाखाना संचालक के यहां कंपाउंडर की नौकरी करता था।

    इसी नौकरी के दौरान जीवा ने अपने मालिक यानी दवाखाना संचालक को ही अगवा कर लिया था। इस घटना के बाद उसने 90 के दशक में कोलकाता के एक कारोबारी के बेटे का भी अपहरण किया और फिरौती दो करोड़ की मांग की थी।लेकिन इस घटना से एक बार फिर से पुलिस पर सवालिया निशान उठ रहे हैं। क्योंकि इससे पहले प्रयागराज में पुलिस की मौजदूगी अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की गोली मारकर हत्या की गई थी।

  • जानें क्यों मंच पर रो पड़े अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    जानें क्यों मंच पर रो पड़े अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बुधवार को जेल में बंद मनीष सिसोदिया का जिक्र करते हुए रोने लगे। एक शिक्षा संस्थान का उद्घाटन करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ये उनका सपना था। उनकी शुरू की शिक्षा क्रांति को खत्म करने की कोशिशें हो रही हैं, लेकिन वह ऐसा नहीं होने देंगे। एक्साइज पॉलिसी केस में मनीष सिसोदिया अभी जेल में बंद हैं। सिसोदिया के काम का जिक्र करते हुए अरविंद केजरीवाल का गला रुंध गया। उन्होंने कहा, ‘ये उनका सपना थ। ये लोग चाहते हैं कि दिल्ली की शिक्षा क्रांति खत्म हो जाए। लेकिन हम उसे खत्म नहीं होने देंगे।’ इस दौरान भीड़ सिसोदिया और केजरीवाल जिंदाबाद का नारा लगाने लगी।

    केजरीवाल ने आगे कहा, ‘मनीष जी ने इसकी शुरुआत की थी। उनका सपना था कि हर बच्चे को अच्छी से अच्छी शिक्षा मिलनी चाहिए। इन्होंने झूठे-सच्चे आरोप लगाकर, फर्जी मुकदमे करके इतने अच्छे आदमी को इतने महीने तक जेल में डाला हुआ है। उनको लगा कि…उनको जेल में क्यों डाला हुआ है? देश में इतने बड़े-बड़े डाकू घूम रहे हैं, उनको नहीं पकड़ते। उनको मनीष सिसोदिया को इसलिए जेल में डालना है कि वह अच्छे स्कूल बना रहा है, बच्चों को अच्छी पढ़ाई दे रहा है।’

    दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, ‘अगर आज मनीष सिसोदिया अच्छी पढ़ाई नहीं दे रहा होता, अच्छे स्कूल नहीं बना रहा होता तो उसको जेल में नहीं भेजते। किसी हालत में जेल में नहीं भेजते। उन्हें तकलीफ हो रही है कि इस तरह से अच्छे-अच्छे स्कूल बन रहे हैं, आम आदमी पार्टी का प्रचार हो रहा है चारों तरफ। मैं जहां भी जाता हूं देश के अंदर तो सब एक ही बात करते हैं कि स्कूल बहुत अच्छे बन गए दिल्ली के। बच्चों के नतीजें बड़े अच्छे आने लगे। गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलने लग गई। इसीलिए उनको तकलीफ हो रही है। अगर मनीष सिसोदिया जी शिक्षा पर आपके लिए काम नहीं करते तो उनको जेल नहीं होती। हमें उनके सपने पूरे करने हैं। उनके काम को नहीं रोकना है। उम्मीद है वह बहुत जल्दी बाहर आएंगे। ‘

  • अब इस जगह पर LPG गैस लेकर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे

    अब इस जगह पर LPG गैस लेकर जा रही मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे

    जबलपुर: ओडिशा रेल हादसे के बाद अचानक से ट्रेनों के पटरी से उतरने की घटनाएं बढ़ गई हैं। ओडिशा में हुई भीषण दुर्घटना के बाद अब मध्य प्रदेश में भी हादसा हुआ है। हालांकि इस हादसे में किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है, लेकिन अगर यह हादसा जरा सा भीषण होता तो भयानक तबाही होती। यह हादसा जबलपुर जिले के शहपुरा रेलवे स्टेशन पर हुआ है। यहां भारत पैट्रोलियम के गैस टेंकर वाली मालगाड़ी के 2 टैंकर पटरी से उतर गए। 

    इस हादसे की खबर मिलते ही रेलवे विभाग में हडकंप मच गया। हादसे के तुरंत बाद रेलवे के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का जायजा लिया। बताया जा रहा है कि अनलोडिंग के लिए रखे जाने के दौरान यह टैंकर पटरी से उतर गए। इस बीच मेन लाइन पर ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित नहीं हुई। ट्रेनों की आवाजाही सामान्य है। इस हादसे के बाद अनलोडिंग का काम रोक दिया गया था।  

    मामले पर जानकारी देते हुए पश्चिम मध्य रेलवे के CPRO ने बताया कि हादसे के चलते ट्रेनों की किसी भी मेन लाइन की आवाजाही पर कोई असर नहीं पड़ा है। उन्होंने बताया कि 7 जून की सुबह को साइडिंग अधिकारियों की मौजूदगी में बहाली का काम शुरू किया गया है। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के बाद अब काम को बेहद ही सावधानीपूर्वक अंजाम किया जा रहा है। 

  • विवादित वाट्सएप स्टेटस के बाद मचा बवाल, हिंदू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन के बाद बंद का ऐलान, देखें वीडियो

    विवादित वाट्सएप स्टेटस के बाद मचा बवाल, हिंदू संगठनों का विरोध-प्रदर्शन के बाद बंद का ऐलान, देखें वीडियो

    कोल्हापुर: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बीते दिन कुछ युवकों ने सोशल मीडिया पर औरंगजेब के समर्थन में पोस्ट किया था। यह पोस्ट वायरल होने पर हिंदू संगठनों के लोगों ने लक्ष्मीपुरा पुलिस स्टेशन के सामने विरोध जताया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। हिन्दुत्वादी संगठनों ने आज बुधवार को कोल्हापुर बन्द का ऐलान किया है। पुलिस अधीक्षक महेंद्र पंडित के अनुसार स्थिति नियंत्रण में है। लोगों से शांत रहने की अपील की गई है। अब तक कोई अप्रिय घटना नहीं हुई है। जानकारी के अनुसार कोल्हापुर में कुछ युवकों ने औरंगजेब के समर्थन में एक पोस्ट किया था। 

    इस पोस्ट के बाद कोल्हापुर में विवाद खड़ा हो गया है। संबंधित युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हिन्दू संगठन के कार्यकर्ता आक्रामक हो गये और कोल्हापुर के लक्ष्मीपुरा थाने के सामने इकट्ठा हो गये। साथ ही कार्यकर्ताओं ने कोल्हापुर शहर के दसहरा चौक, टाऊन हॉल, लक्ष्मीपुरी आदि इलाकों में प्रदर्शन किया। पुलिस ने भीड़ को लाठीचार्ज कर तितर-बितर कर स्थिति पर नियंत्रण किया। 

    घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पण्डित मौक़े पर गये और दोनों पक्षों के लोगों से चर्चा कर क्षेत्र में शान्ति बनाये रखने की अपील की। पुलिस अधीक्षक पंडित ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मीपुरा पुलिस स्टेशन में व्हाट्सएप पोस्ट को लेकर दो लोगों पर मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की गहन छानबीन जारी है।

  • शॉपिंग मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी मूर्ति को लेकर खड़ा हुआ विवाद

    शॉपिंग मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी मूर्ति को लेकर खड़ा हुआ विवाद

    पटनाः शॉपिंग मॉल में गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति लगा दिए जाने पर विवाद खड़ा हो गया है। एसजीपीसी सहित कई सिख धर्म से जुड़े नेताओं ने इस पर कड़ा एतराज जताया है। सिख धार्मिक नेताओं का कहना है कि उनके धर्म में मूर्ति पूजा वर्जित है फिर किस हैसियत से यह मॉल में गुरु साहिब की मूर्ति स्थापित की गई। उन्होंने सरकार से अपील की है कि मॉल मालिकों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाए। सिख नेताओं ने आरोप लगाया है कि यह सारे काम जानबूझ कर सिख धर्म से जुड़े लोगों की भावनाओं को आहत करने के लिए सोची समझी साजिश के तहत किए जा रहे हैं। बठिंडा से सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने कहा कि सिख पंथ को कमजोर करने के लिए यह साजिशें रची जा रही हैं।

    उन्होंने कहा कि सिख धर्म की मर्यादा के खिलाफ जाकर काम करने वाले तुरंत प्रभाव से माफी मांगें और मूर्ति को हटाएं। उन्होंने कहा कि हमारे गुरु साहिबान और श्री गुरु ग्रंथ साहिब हमें परमात्मा के निराकार रूप के बारे में बताते हैं। इस लिए सिख मर्यादा में मूर्ति पूजा करना निषेध है। पटना में जिस मॉल में गुरु साहिब की मूर्ति लगाए जाने का विरोध हो रहा है। वह माल बिजनेसमैन गौतम अडानी का है। पटना में अंबुजा नाम से अंडानी की कंपनी ने शॉपिंग माल बनाया है। उसी में दशम पिता गुरु गोबिंद सिंह जी की मूर्ति स्थापित की गई है।

  • NIA की जांच में हुआ बड़ा खुलासा: आतंकवादी संगठन नए कैडर की भर्ती के साथ कर रहे हथियारों की तस्करी

    NIA की जांच में हुआ बड़ा खुलासा: आतंकवादी संगठन नए कैडर की भर्ती के साथ कर रहे हथियारों की तस्करी

    नई दिल्लीः राष्ट्रीय जांच एजेंसी की जांच में खुलासा हुआ कि फिलीपींस में मनप्रीत पीटा सहित विभिन्न देशों में स्थित डाला और उसके सहयोगी प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) की गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत में लगातार नए कैडर की भर्ती कर रहे हैं। वे जबरन वसूली और अन्य माध्यमों से प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के लिए धन जुटा रहे हैं और सीमा पार से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी कर रहे हैं।

    इसकी के चलते बीते दिन एनआईए की टीम ने प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन खालिस्तान टाइगर फोर्स के लिए धन जुटाने और सीमा पार से इसके लिए हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटकों की तस्करी करने की आपराधिक साजिश के संबंध में पंजाब में नौ और हरियाणा में एक स्थान पर तलाशी ली थी। एनआईए ने मंगवार को आतंकवादी अर्शदीप सिंह डाला और उसके करीबी सहयोगी मनप्रीत सिंह उर्फ पीटा के पंजाब और हरियाणा में 10 स्थानों पर तलाशी ली थी। छापेमारी के दौरान डिजिटल उपकरणों सहित कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की गई। वहीं, मामले में अब तक कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए ने पिछले साल 20 अगस्त को भारतीय दंड संहिता और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।