Category: Breaking News

  • अनिश्चितकाल हड़ताल पर गए 10 हजार डॉक्टर, दी ये चेतावनी

    अनिश्चितकाल हड़ताल पर गए 10 हजार डॉक्टर, दी ये चेतावनी

    भोपाल: मध्‍य प्रदेश के सरकारी अस्पतालों के 10 हजार से ज्यादा डाक्टर आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने इमरजेंसी सेवा, पोस्टमार्टम भी नहीं करने की चेतावनी दी है। इससे अस्पतालों में स्‍वास्‍थ्‍य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हालांकि प्रशासन मरीजों की सहूलियत के लिए वैकल्‍पिक इंतजाम करने में जुटा है। राजधानी भोपाल के हमीदिया अस्‍पताल की ओपीडी में रोज की अपेक्षा कम मरीज पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मंगलवार देर रात बैठक के दौरान दिए गए निर्देशों के बाद भोपाल संभागायुक्‍त माल सिंह और कलेक्टर आशीष सिंह स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर ढंग से सुचारू बनाए रखने के लिए बुधवार सुबह से ही मोर्चा संभाल लिया है। बुधवार सुबह हमीदिया अस्पताल, कमला नेहरू चिकित्सालय पहुंचे और ओपीडी सेवाओं, सोनोग्राफी सेवाओं की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। मरीजों से मिलकर उनका हालचाल भी जाना। कलेक्‍टर ने कहा कि सभी सेवाएं सुचारू रूप से अस्पतालों में संचालित हो रही है।

    मरीजों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशाअनुसार हमीदिया अस्पताल में 150 निजी डॉक्टर की व्यवस्था कर ली गई है। इसके अतिरिक्त चिरायु, आरकेडीएफ, जेके अस्पताल आदि में अतिरिक्त 1500 बेड की व्यवस्था की गई है। आपात स्थिति में मरीजों को आवश्यकता होने पर निजी अस्पतालों में शिफ्ट किया जा सकेगा और उनका इलाज मध्यप्रदेश शासन निश्‍शुल्क करवाएगा। वहीं मिसरोद के प्राथमिक स्‍वास्‍थ्‍य केंद्र पर डाक्‍टरों की हड़ताल का नोटिस लगा है, लेकिन दवाएं मिल रही हैं। यहां पर डॉक्टर अक्षय जैन और डॉक्टर कामयानी मिश्रा मिले। प्रभारी डॉक्टर जैन बोले, हड़ताल तो है पर आमजन क्यों परेशान हो इसलिए मरीजों को दवाएं दे रहे हैं। पर्चे भी बन रहे हैं 120 की ओपीडी है, सामान्य कुछ कम मरीज आ रहे हैं, पर सबको इलाज मिल रहा है।

    यहां इलाज कराने आईं मरीज कुमुदनी बाई बोली दवाएं लिखी हैं, मिल गई। एक ट्यूब नहीं मिला है। विदिशा में भी डाक्‍टरों की हड़ताल का असर देखने को मिला है। अटल बिहारी वाजपेई मेडिकल कालेज और स्व श्रीमंत माधवराव सिंधिया जिला अस्पताल के डाक्टरों की हड़ताल से जिला अस्पताल खाली हो गया है। मंगलवार तक जहां जिला अस्पताल में 300 से अधिक मरीज भर्ती थे, बुधवार की सुबह 250 से अधिक मरीजों की छुट्टी कर दी गई है तो कुछ हड़ताल की जानकारी मिलते ही स्वयं चलते बने।

    गौरतलब है कि चिकित्सक महासंघ के पदाधिकारियों की मंगलवार को गृह मंत्री डा.नरोत्तम मिश्रा, चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डा. प्रभुराम चौधरी सहित अधिकारियों के साथ बैठक हुई, पर कोई हल नहीं निकला। आंदोलन को देखते हुए स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। इस दौरान निजी मेडिकल कालेज और नर्सिंग होम्स की मदद ली जा रही है । जरूरत पर सरकारी मेडिकल कालेजों से संबद्ध अस्पतालों के गंभीर रोगियों को निजी मेडिकल कालेजों में भेजा जाएगा। बता दें कि चिकित्सक महासंघ की सबसे प्रमुख मांग डायनमिक एश्योर्ड करियर प्रोग्रेसिव स्कीम (डीएसीपी) है। इसके अंतर्गत डाक्टरों को तय समय पर एक वेतनमान देने की मांग है। प्रदेश में पहली बार स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग के डाक्टरों के अलावा जूनियर डाक्टर भी हड़ताल में शामिल हो रहे हैं। इससे सबसे ज्यादा दिक्कत गंभीर रोगियों को होगी।

    यह हैं प्रमुख मांगें

    • केंद्र, बिहार एवं अन्य राज्यों की तरह प्रदेश के चिकित्सकों हेतु डीएसीपी का प्रविधान। इससे राज्य सरकार पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी नहीं आएगा।
    • स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा विभाग एवं बीमा अस्पताल (ईएसआइ) की विसंगतियां दूर हों।
    • चिकित्सकीय विभागों में तकनीकी विषयों पर प्रशासनिक अधिकारियों का हस्तक्षेप खत्म किया जाए। -राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत कार्यरत संविदा चिकित्सकों (एमबीबीएस) की मप्र लोक सेवा आयोग के माध्यम से की जाने चयन प्रक्रिया में प्राथमिकता दी जाए।
    • एमबीबीएस के बाद ग्रामीण सेवा बांड राशि व शिक्षण शुल्क जो कि देश में सर्वाधिक है को कम किया जाए।
    • विभाग में कार्यरत समस्त बंधपत्र चिकित्सकों का वेतन समकक्ष संविदा चिकित्सकों के समतुल्य करना।

    इनका कहना है

    आयुक्त चिकित्सा शिक्षा जान किंग्सले का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए पीजी के लिए आने वाले जूनियर डाक्टर, इंटर्न डाक्टर काम करेंगे। निजी मेडिकल कालेज के डाक्टरों को बुलाया जाएगा। आवश्यकता के अनुसार रोगियों को निजी मेडिकल कालेजों में भी भेजेंगे। नर्सिंग होम्स की सेवाएं ली जाएंगी। बंधपत्र वाले चिकित्सकों ने आंदोलन किया तो उनकी बंधपत्र की अवधि अधूरी मानी जाएगी।

  • कांग्रेस उम्मीदवार के भाई के घर आयकर विभाग की रेड, पेड़ पर मिले एक करोड़ रुपये! देखें वीडियो

    कांग्रेस उम्मीदवार के भाई के घर आयकर विभाग की रेड, पेड़ पर मिले एक करोड़ रुपये! देखें वीडियो

    मैसूर: कर्नाटक में इसी महीने विधानसभा चुनाव है। इस बीच आयकर विभाग टीम ने मैसूर में एक घर में छापेमारी के दौरान पेड़ पर एक बक्से में रखे गए एक करोड़ रुपये जब्त किए हैं। यह छापेमारी मैसूर में सुब्रमण्यम राय के घर पर की गई थी। यहीं पेड़ पर बक्से में रखे गए एक करोड़ रुपये बरामद हुए। सुब्रमण्यम राय पुत्तूप से कांग्रेस उम्मीदवार अशोक कुमार राय के भाई हैं। आयकर विभाग के छापे का एक वीडियो भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें नजर आता है कि कुछ अधिकारी पेड़ की ओर इशारा करते हुए कुछ बातें कर रहे हैं। उनके हाथ में मोबाइल है। न्यूज रिपोर्ट के अनुसार बाद में पेड़ से मिले बक्से में एक करोड़ रुपये मिले।

    कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के तहत वोट डाले जाने हैं। नतीजे 13 मई को आएंगे। चुनाव के ऐलान के समय से ही बड़ी मात्रा में पैसे जब्त किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं। इससे पहले बेंगलुरू पुलिस ने भी दो लोगों को करीब एक करोड़ रुपये के साथ पकड़ा था। यहं बरामदगी 13 अप्रैल को सिटी मार्केट क्षेत्र के पास एक ऑटो से की गई थी। कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव के तहत वोट डाले जाने हैं। नतीजे 13 मई को आएंगे। चुनाव के ऐलान के समय से ही बड़ी मात्रा में पैसे जब्त किए जाने के मामले सामने आते रहे हैं। इससे पहले बेंगलुरू पुलिस ने भी दो लोगों को करीब एक करोड़ रुपये के साथ पकड़ा था।

    यह बरामदगी 13 अप्रैल को सिटी मार्केट क्षेत्र के पास एक ऑटो से की गई थी। हाल ही में भाजपा विधायक मदल विरुपक्षप्पा के घर से भी करीब छह करोड़ रुपये कैश बरामद हुए थे। उनके बेटे के कार्यालय से भी दो करोड़ से ज्यादा कैश बरामद हुआ था। इसके बाद विधायक के बेटे प्रशांत मदल को गिरफ्तार किया गया था। घर से आठ करोड़ बरामद होने के बाद मदल विरुपक्षप्पा ने कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट लिमिटेड कंपनी के चेयरमैन पद से इस्तीफा दे दिया था। पूरे मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रशांत मदल को लोकायुक्त ने 40 लाख की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। वे बेंगलुरु जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड (BWSSB) में मुख्य लेखाकार थे। वहीं, पिता मदल विरुपक्षप्पा कर्नाटक के दावणगेरे जिला की चन्नागिरी सीट से बीजेपी विधायक हैं।

  • दर्दनाक हादसाः टक्कर के बाद बाइक चालक को कार पर 3 किमी तक लटकाया, मौत, देखें वीडियो 

    दर्दनाक हादसाः टक्कर के बाद बाइक चालक को कार पर 3 किमी तक लटकाया, मौत, देखें वीडियो 

    नई दिल्‍ली: दिल्ली के वीआईपी इलाके में कंझावला जैसा कांड सामने आया है। दिल्‍ली में कनॉट प्‍लेस से सटे कस्‍तूरबा गांधी मार्ग टॉलस्टाय-मार्ग रेड लाइट पर कार सवार शख्स ने बाइक पर सवार 2 भाइयों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एक लड़का दूर उछल कर गिरा, जबकि एक लड़का कार पर जा गिरा। टक्‍कर लगने के बावजूद कार सवार लड़के गाड़ी रोकने की बजाए कार दौड़ाते रहे। एक चश्मदीद मोहम्मद बिलाल ने अपनी स्कूटी से कार का पीछा किया और उसने वीडियो भी बनाया, वो हॉर्न बजाकर चिल्लाता रहा, लेकिन आरोपियों ने कार नहीं रोकी।

    वीडियो में दिख रहा है कि चलती हुई कार पर एक लड़का पड़ा हुआ है। 3 किलोमीटर बाद दिल्ली गेट पर आरोपियों ने दिल्ली गेट के पास कार पर पड़े लड़के को नीचे फेंक दिया और भाग गए। इसके बाद 30 साल के दीपांशु वर्मा की मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ का लड़का 20 साल का मुकुल गंभीर रूप से घायल है। दिल्ली पुलिस ने कंझावला की तरह इस मामले में हत्या का केस दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दीपांशु ज्वैलरी की शॉप चलाता था और माता-पिता का इकलौता बेटा था। इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान हरनीत सिंह चावला के रूप में हुई है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है। कार में उनका परिवार भी था।

    आभूषण की दुकान चलाने वाले दीपांशु वर्मा के परिवार में उनके माता-पिता और एक बहन है। उसकी बहन उन्नति वर्मा ने बताया, “जब इस घटना को देखने वाले दो लोगों ने कार को रुकवाने की कोशिश की, तो ड्राइवर ने गति बढ़ा दी। जब (दीपांशु) गाड़ी पर था, तब वह जिंदा था। जब उन्होंने उसे जमीन पर पटक दिया। लगभग 3 किलोमीटर तक कार पर पड़े रहने के बाद जमीन पर फेंक दिया। गिरने पर उसका सिर जमीन पर लगा और तभी उसकी मृत्यु हो गई। यह सब जानबूझकर किया गया था।” मृतक की बहन ने कहा, “पुलिस ने हमें बताया कि कार चलाने वाले व्यक्ति का नाम हरनीत सिंह चावला है। वह महिंद्रा एक्सयूवी चला रहा था। मुझे लगता है कि वह नशे में था। उसे इतनी कड़ी सजा दी जानी चाहिए कि कोई भी ऐसा कुछ करने के बारे में कभी न सोचे।”

  • बेकाबू क्रेन चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 4 की मौत, देखें वीडियो

    बेकाबू क्रेन चालक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 4 की मौत, देखें वीडियो

    इंदौरः मध्य प्रदेश के इंदौर में दर्दनाक हादसे में 4 लोगों की जान चली गई। कई लोग घायल भी हो गए। दुर्घटना बाणगंगा क्षेत्र के भगत सिंह नगर में हुई जहां पुल से उतरते समय एक क्रेन ने पहले कार और रिक्शा को टक्कर मारी। फिर दो बाइक को रौंदते हुए आगे निकल गई। हादसा इतना वीभत्स था कि दोनों बाइक क्रेन के नीचे आ गए। करीब 50 मीटर तक क्रेन के साथ बाइक घिसटते रहे। मरने वालों में तीन बच्चे शामिल हैं। दुर्घटना के 15 घंटे बाद भी इसकी असली वजह का पता नहीं चल पाया है।

    डीसीपी धर्मेंद्रसिंह भदौरिया ने बताया कि क्रेन मैसर्स सुरेंद्र शुक्ला एंड फर्म की है जिसे शुभा शुक्ला संचालित करती है। क्रेन का ड्राइवर अनीश सुपर कॉरिडोर से लौट रहा था। क्रेन की रफ्तार काफी तेज थी। ब्रिज से उतरते वक्त ड्राइवर स्पीड पर नियंत्रण नहीं रख पाया और क्रेन ने आगे चल रहे वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया।

    दूसरी ओर, क्रेन के ड्राइवर ने पुलिस को बताया कि पुल से उतरते समय अचानक ब्रेक फेल हो गया और वह स्पीड पर नियंत्रण नहीं रख पाया। अनीस ने कहा कि ब्रिज से उतरने के दौरान क्रेन का गियर अपने आप न्यूट्रल हो गया था। उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की, लेकिन ब्रेक फेल हो गए। फिर उसने आगे चल रहे वाहनों को सामने से हटने के लिए आवाज भी लगाई, लेकिन शोरगुल में किसी को सुनाई नहीं दिया।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि क्रेन की स्पीड तो ज्यादा थी ही, ड्राइवर एक बस से आगे निकलने की होड़ कर रहा था। क्रेन के आगे जय बाबा बाल हनुमान ट्रैवल्स की बस जा रही थी। ड्राइवर उससे आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। स्पीड ज्यादा होने के कारण वह नियंत्रण नहीं रख पाया और यह हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की बातों में दम लगता है क्योंकि पुलिस की जांच में क्रेन सही पाई गई है। क्रेन का गियर और ब्रेक सही हालत में हैं। पुलिस अब एमटीओ से तकनीकी जांच करवा रही है जिससे असली कारण का पता चल सके।

  • नाबालिग को बंधक बनाकर करते रहे दुष्कर्म, दो भाईयों सहित 4 गिरफ्तार

    नाबालिग को बंधक बनाकर करते रहे दुष्कर्म, दो भाईयों सहित 4 गिरफ्तार

    फरसगांवः केशकाल विधानसभा के फरसगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत अपहरण कर सामूहिक रूप से दुष्कर्म करने का मामला आया है, जहाँ दो सगे भाईयों ने नाबालिग को तीन दिनों तक बंधक बना कर गैंगरेप किया। फरसगांव पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कोंडागांव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोभराज अग्रवाल ने बताया कि 25 अप्रैल को थाना फरसगाव क्षेत्रांतर्गत आयोजित एक देव मेला देखने गयी नाबालिग बालिका को 04 व्यक्तियों ने मोटरसायकल में जबरदस्ती बिठाकर अपहरण कर फरसगांव बाजार पास में स्थित एक घर में बालिका को बंधक बनाया। जिसके बाद दो सगे भाईयों ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया। इसकी रिपोर्ट पर थाना फरसगाव में दिनांक 01 मई को अपराध क्रमांक 36/ 2023 धारा 363, 365. 366 (क), 376 (2/ढ), 376(3), 376 (घ/क), 34 भा.द.वि. 06, 17 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

    परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आरोपियों की पता तलाश में जुड़ गए। इस दौरान फरसगांव बाजार पारा निवासी मंगतू मण्डावी उम्र 18 वर्ष, मनोज मण्डावी 21 वर्ष, ग्राम सारबेडा निवासी भूपेन्द्र मरकाम 21 वर्ष बालिका के साथ घटना को अंजाम देना पाया गया । जिसमें आरोपी मंगतू मण्डावी और मनोज मण्डावी के द्वारा नाबालिग पीडिता को अपने घर में लगातार 03 दिन तक बंधक बनाकर रखना और पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार करना पाया गया। इस दौरान तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया साथ ही घटना में संलिप्त बालक को भी थाना फरसगांव द्वारा निरूद्ध किया गया है सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया ।

  • टुकड़ों में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

    टुकड़ों में मिला युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस

    बालोदः पर्रेगुड़ा गांव से करीब 1 किलोमीटर दूर भोला पठार गांव के जंगल में युवती की लाश मिली है। ये लाश संदिग्ध अवस्था में और कई टुकड़ों में मिली है। पेड़ की डाली पर दुपट्टे के फंदे पर युवती की लाश लटकती पाई गई। शव के पास युवती की सेंडल, लेडीस बैग, पानी की बोतल और मोबाईल मिला है। 

    वहीं एक पेड़ की पतली सी डंगाली में दुपट्टे के फंदे से लटकती युवती के सिर के बाल मिले हैं। साथ ही कई टुकड़ों में हाथ और कंकाल इधर-उधर बिखरे पड़े है। जिसे पुलिस ने जांच के बाद सभी अवशेषों को इकट्ठा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एक महीने से युवती घर से गायब थी। जिसे लेकर परिजन ने गुरुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई हुई है।

    बैग में मिले प्रवेश पत्र के अनुसार युवती का नाम कविता है। जो कि मां बहादुर कलारिन कॉलेज गुरुर की छात्रा है। शव करीब 1 महीना पुराना बताया जा रहा है। जिसे जंगली जानवरों ने छित्रविछित्र कर दिया है। इस मामले में दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल बालोद एसडीओपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।

    मामले को लेकर बालोद एसडीओपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि भोला पठार गांव में लाश होने की सूचना पुलिस को मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। जिसमें पुलिस को कंकाल मिला। प्रथम दृष्टया ये युवती का कंकाल बताया जा रहा है। इसके अलावा पुलिस ने मौके से अन्य चीजें भी बरामद की है। इन सब के आधार पर युवती की शिनाख्त की जाएगी। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

  • सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 4 पर मामला दर्ज

    सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 2 महिलाओं समेत 4 पर मामला दर्ज

    नोएडा: फेस-2 कोतवाली में एक महिला ने 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। महिला का कहना है कि इन सभी लोगों ने मिलकर मेरी बेटी को वेश्यावृत्ति में धकेल दिया है। उनकी बेटी को बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति करवाई जा रही है। विरोध करने पर मारपीट करते हैं। इसी को लेकर पीड़िता ने पुलिस से मदद की मांग की है। पुलिस ने भी पीड़िता की शिकायत के आधार पर तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फेस-2 के थाना प्रभारी विद्यांचल तिवारी ने बताया कि पीड़िता भंगेल गांव में रहती है।

    उनका आरोप है कि उनकी 22 साल की बेटी को 4 लोग अपने साथ ले गए। उनकी बेटी को 4 लोगों ने बंधक बना लिया और अब वो लोग उनकी बेटी से वेश्यावृत्ति करवा रहे हैं। पीड़िता ने दो महिला और दो पुरुष के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पूजा, संगीता जाहिद और राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

    पीड़िता का आरोप है कि अगर पुलिस जांच करेगी तो वहां पर अन्य लड़की भी बंधक बनी हुई मिलेंगी। पुलिस का कहना है कि सभी पहलू को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है। इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि बहुत ही जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

  • खाई में लटकी यात्रियों से भरी बस

    खाई में लटकी यात्रियों से भरी बस

    उत्तरकाशी: उत्तराखंड में जारी चारधाम यात्रा के बीच आज एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। घटना उत्तरकाशी की हैै, जहां के बड़कोट में यमुनोत्री नेशनल हाईवे 94 पर राजस्थान के 28 तीर्थयात्रियों से भरी एक बस अचानक सड़क से खाई की तरफ लहराई और खाई के ऊपर लटक गई। यात्रियों की किस्मत अच्छी थी कि बस खाई में नहीं गिरी। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि बस पहले एक बड़े पत्थर से टकराई। पत्थर से टकराने के बाद बस स्लिप हो गई। स्लिप होकर बस खाई की तरफ लहरा गई। चमत्कारिक रूप से बस खाई के ऊपर झूल गई। उस समय बस में सवार यात्रियों के हलक सूख गए थे। बस में चीख-पुकार मच गई।

    जब ये दुर्घटना हुई उस समय बस में ड्राइवर समेत 28 यात्री सवार थे। सभी यात्रियों को एक-एक कर सुरक्षित ढंग से बस से उतारा गया। इसके बाद जेसीबी की मदद से मोटा रस्सा बांधकर बस को सड़क पर लाया गया। इस हादसे में बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इस हादसे की वजह बस की तेज रफ्तार थी। तेज रफ्तार के कारण ही बस सड़क किनारे के बड़े पत्थर से टकराई। इसके बाद स्किड होकर नीचे खाई की तरफ झूल गई। अगर बस ऊपर नहीं अटकती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

    बस में सवार सभी तीर्थयात्री राजस्थान के निवासी थे। ये हादसा डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच हुआ। बस के खाई में लटकते ही वहां चीख पुकार मच गई। प्रभारी निरीक्षक बड़कोट गजेंद्र बहुगुणा का कहना है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। यात्रियों को दूसरी बस से यमुनोत्री धाम के लिए रवाना किया गया। वहीं जानकीचट्टी-यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भंगेली गाड़ सहित भैरों मंदिर से आगे कई स्थानों पर रेलिंग टूटी है जो कि हादसों को न्योता दे रही है। पैदल मार्ग पर यात्रियों के साथ घोड़े खच्चर भी चलते हैं जिससे यात्रियों के खाई में गिरने का डर बना रहता है।

  • वरमाला से पहले बदली दुल्हन, दूल्हे के उड़े होश

    वरमाला से पहले बदली दुल्हन, दूल्हे के उड़े होश

    जयपुर: भारत में अक्षय तृतीया के बाद से शादी का सीजन शुरू हो चुका है। शादी का सीजन शुरू होने के साथ ही यहां शादी की रस्मों से जुड़ी खबरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इनमे से कुछ विवादित होते हैं तो कुछ हंसी मजाक से भरपुर रहते हैं। ऐसा ही एक मामला इन दिनों राजस्थान के जयपुर से सामने आया है, जहां वरमाला से पहले दुल्हन ही बदल गई। वहीं, जब इस बात की जानकारी दूल्हे को लगी तो उसके होश ही उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार दौसा निवासी मोहन लाल शर्मा और उसके बेटे की शादी सिरसा हरियाणा निवासी सूरज शर्मा की बेटी गीता से तय हुई थी।

    शादी तय करवाने में एक अन्य युवक का विशेष योगदान था, वो ही मीडिएटर बनकर दोनों पक्षों से रिश्ता तय कराया था। दोनों पक्षों के बीच ये तय हुआ था कि दुल्हन वाले दूल्हे वालों को 5 लाख रुपए देंगे और शादी का पूरा खर्च उठाएंगे। शादी के दिन वर पक्ष को बताया गया कि गीता ने शादी के लिए मना कर दिया है। ऐसे में लोक लाज का भय दिखा राजू की शादी ज्योति से करा दी गई। ज्योति के जेवर लेकर भागने के बाद जब बिचौलिया से संपर्क किया तो उन्होंने अपना पल्ला झाड़ लिया। युवक ने आत्महत्या कर ली। परिजन ने इस सम्बन्ध में मोहन, गणेश, रवि और सुमन के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    भूकंप के झटकों से हिली धरती 

    दुशांबेः ताजिकिस्तान में मंगलवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि ताजिकिस्तान में आज शाम 4.01 बजे भूकंप के झटके लगे। उन्होंने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.1 मापी गई। भूकंप से अभी तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।