Category: Breaking News

  • अनोखी शादी: हिंदू रीति रिवाज से ‘शेरू’ की हुई ‘स्वीटी’

    अनोखी शादी: हिंदू रीति रिवाज से ‘शेरू’ की हुई ‘स्वीटी’

    नई दिल्लीः शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। इसके लिए घरों में तैयारियां चल रही हैं। कहीं बाजारों में खरीदारी हो रही है तो कहीं सूट और शेरवानी के माप दिए जा रहे हैं। लेकिन इसी बीच हम एक ऐसी शादी का जिक्र करने जा रहे हैं, जिसे पढ़ कर या सुनकर आप चौंक जाएंगे। शायद कसक भी पैदा हो कि इस अनोखी शादी में आप क्यों नहीं थे। इस अनोखी शादी में सौ से अधिक बारातियों ने बैंड बाजे के साथ हिस्सा लिया। इस शादी में मंडप बना, हल्दी लगी, लेडीज संगीत का भी आयोजन हुआ। इन परंपरागत रस्मों-रिवाज के साथ शेरू ने स्वीटी के साथ फेरे लिए।

    पूरे रीति-रिवाज के साथ की शादी 

    शेरू पालम विहार एक्सटेंशन गुरुग्राम के जिले सिंह कालोनी में रहने वाले एक डॉग लवर का पालतू कुत्ता है। जबकि स्वीटी पड़ोसी की कुतिया है। स्वीटी की मालकिन सविता उर्फ रानी ने बताया कि उन्होंने सभी रीति रिवाजों को पूरा करते हुए स्वीटी को उसके पति शेरु के साथ विदा कर दिया। सविता ने बताया कि शुरू से ही उन्हें कुत्तों से बहुत प्यार है। वह अक्सर पति साथ मंदिर के बाहर जाकर उन्हें खाना देती हैं। करीब तीन साल पहले अचानक स्वीटी उनके पीछे आ गई। चूंकि उन्हें कोई बच्चा नहीं था, इसलिए उन्होंने स्वीटी को ही बच्चे की तरह पाला और उम्र होने पर पूरे रीति रिवाज के साथ उसकी शादी रचाई है।

    आठ साल का है शेरू

    उधर, शेरू की मालकिन मनिता ने बताया कि आठ साल से शेरू उनके साथ है। उनके गोंद में ही वह बड़ा हुआ। उन्होंने हमेशा उसे अपना बच्चा ही माना है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों उसकी शादी की बात आई तो हमने सबसे चर्चा की और चार दिन पहले ही उसकी शादी के लिए दिन तारीख तय कर यह आयोजन किया है।

    सौ से अधिक लोग बने बाराती

    मनिता और सविता ने बताया कि इस शादी में सौ से अधिक लोग बाराती बने। उन्होंने बताया कि सौ कार्ड तो विधिवत प्रिंट कराए गए थे। वहीं इससे कहीं अधिक लोगों को ऑनलाइन भी कार्ड भेजा गया था। उन्होंने बताया कि सौ से अधिक बारातियों की मौजूदगी में शेरू और स्वीटी का विधिवत हल्दी और लेडीज संगीत सेरेमनी हुई। बैंड बाजे के साथ बारात निकली और मंगल गीतों के बीच दोनों ने सात फेरे लिए। इस दौरान बारातियों के लिए नाश्ते पानी का भी इंतजाम था।

  • ED ने AAP के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर सहित 2 को लिया हिरासत में 

    ED ने AAP के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर सहित 2 को लिया हिरासत में 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने आम आदमी पार्टी के कम्युनिकेशन इंचार्ज विजय नायर और हैदराबाद के बिजनेसमैन अभिषेक बोइनपल्ली को कस्टडी में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। इन्हें रविवार रात ही गिरफ्तार किया गया था। सीबीआई वाले मामले में दोनों की जमानत पर आज शाम 4 बजे सुनवाई होगी। इस याचिका पर सुनवाई से पहले ही ईडी ने उन्हें हिरासत में ले लिया है।

    पहले उन्हें सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। वर्तमान में दोनों तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। सीबीआई वाले मामले में दोनों की जमानत अर्जी पर आज शाम 4 बजे सुनवाई होनी थी, लेकिन जमानत की सुनवाई से पहले ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। अभिषेक बोइनपल्ली को कथित तौर पर हैदराबाद के एक शीर्ष राजनीतिक परिवार का करीबी बताया जाता है।

    इस मामले में 10 नवंबर को ही ईडी ने अरबिंदो फार्मा के प्रबंध निदेशक (MD) शरथ रेड्डी को गिरफ्तार किया था। इसके साथ ही ईडी ने पेरनोड रिकार्ड के अधिकारी विनय बाबू को भी गिरफ्तार किया था। इस मामले में अबतक 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और ऑनली मच लाउडर के पूर्व सीईओ विजय नायर, हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली, अरबिंदो फार्मा के प्रबंध निदेशक (MD) शरथ रेड्डी और पेरनोड रिकार्ड के अधिकारी विनय बाबू शामिल हैं।

    16 सितंबर को 40 ठिकानों पर रेड

    इससे पहले बीते 16 सितंबर को ईडी ने 40 ठिकानों पर छापेमारी की थी। इसमें केवल हैदराबाद में 25 ठिकानों पर रेड की थी। इसके अलावा शराब नीति घोटाले में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।

    6 सितंबर को 35 जगहों पर छापेमारी

    इससे पहले बीते 6 सितंबर को ईडी ने दिल्ली समेत कई राज्यों में 35 ठिकानों पर छापेमारी की थी। ईडी ने दिल्ली के अलावा गुरुग्राम, लखनऊ, हैदराबाद, मुंबई, बेंगलुरु और पंजाब के शहरों में भी रेड की थी। जांच एजेंसी के निशाने पर शराब कारोबारी थे। ईडी की छापेमारी में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का घर शामिल नहीं था।

    घोटाले के मुख्य किरदार कौन?

    दिल्ली की शराब नीति में कथित घोटाले के मामले में सीबीआई ने अगस्त में FIR दर्ज की थी। इस मामले में मनीष सिसोदिया, तीन पूर्व सरकारी अफसर, 9 कारोबारी और दो कंपनियों को आरोपी बनाया गया है। सीबीआई ने आरोपियों पर आपराधिक साजिश रचने और भ्रष्टाचार से जुड़ी धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। इनमें तीन पूर्व सरकारी अफसर एजी कृष्णा (पूर्व एक्साइज कमिश्नर), आनंद तिवारी (पूर्व डिप्टी एक्साइज कमिश्नर) और पंकज भटनागर (पूर्व असिस्टेंट एक्साइज कमिश्नर) शामिल हैं।

    इसके अलावा अमित अरोड़ा (बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर), दिनेश अरोड़ा और अर्जुन पांडे को भी आरोपी बनाया गया है। इन तीनों को सिसोदिया का करीबी माना जाता है। आरोप है कि तीनों ने आरोपी सरकारी अफसरों की मदद से शराब कारोबारियों से पैसा इकट्ठा किया और उसे दूसरी जगह डायवर्ट किया।

  • महज 34 रुपये में मिल रहा ये Mini Usb Lamp !

    महज 34 रुपये में मिल रहा ये Mini Usb Lamp !

    घरों में आप में आमतौर पर महंगे नाइट लैंप जरूर देखे होंगे लेकिन इनका आकार इतना ज्यादा बड़ा होता है कि हर जगह इन्हें नहीं रखा जा सकता है। जैसा कि हमने आपको बताया कि इनकी कीमत काफी ज्यादा होती है ऐसे में लोग कई बार इन्हें खरीद भी नहीं पाते हैं। अगर आपका बजट भी नहीं बन पा रहा है और आप अपने घर के हर कमरे में एक नाइट लैंप लगाना चाहते हैं तो आज हम आपके लिए किफायती ऑप्शन लेकर आए हैं जिओ अमेज़न पर काफी ट्रेंडिंग बना हुआ है। यह प्रोडक्ट इतना दमदार है कि ग्राहक से धड़ल्ले से खरीद रहे हैं और इसकी कीमत ₹100 से कम है ऐसे में कोई भी से आसानी से खरीद सकता है।

    कौन सा है ये नाइट लैंप

    जिस नाइट लैंप की हम बात कर रहे हैं वह असल में यूएसबी लाइट है जिसे आप पावर बैंक से लगाकर या फिर यूएसबी पोर्ट से लगाकर इस्तेमाल कर सकते हैं। इनका आकार इतना छोटा रहता है कि यह आपकी पॉकेट में भी फिट हो जाती है। अमेजन पर ये लाइट DIGILIO USB Lights by Night Plug-in Mini LED Bulb Portable Compact Night Light के नाम से उपलब्ध है और आप इन्हीं आसानी से खरीद सकते हैं। ये लाइट जबरदस्त हैं लेकिन सबसे खास है इनकी कीमत। बता दें कि ये लाइट महज 34 रुपये में उपलब्ध हैं ऐसे में कोई भी इन्हें खरीद सकता है।

    क्या है खासियत 

    ये लाइट वॉटरप्रूफ है और ग्राहक इसे अगर रफली भी इस्तेमाल करते हैं तो ये लम्बे समय तक खराब नहीं होती हैं, इनका आकार काफी छोटा होता, ऐसे में आपको इन्हें इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा स्पेस नहीं चाहिए होता है। लाइट ना होने के बावजूद भी आप इस लैम्प लाइट को पावरबैंक की बदौलत आसानी से चलाया जा सकता है। 

  • मंदिर का गेट तोड़ मूर्ति के सामने जा खड़ी हुई कार, देखें वीडियो

    मंदिर का गेट तोड़ मूर्ति के सामने जा खड़ी हुई कार, देखें वीडियो

    प्रतापगढ़ः राजस्थान के प्रतापगढ़ में शनिवार को एक अनियंत्रित कार प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में चैनल को तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। कार सीधा भगवान की मूर्ति के सामने जाकर रुक गई। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ और कार में सवार दोनों व्यक्ति भी सुरक्षित रहे।

    ये पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मंदिर मौजूद श्रद्धालु इसे चमत्कार बता रहे हैं। खाटू श्याम मंदिर मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश भावसार ने बताया कि कृषि उपज मंडी के पीछे स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर में सुबह श्रद्धालु पूजा अर्चना कर रहे थे।

    वहां पर एक श्रद्धालु अपनी कार लेकर आया हुआ था। दर्शनों के बाद जब वह और उसका साथी वापस लौट रहे थे तो कार स्टार्ट करने के दौरान गलती से उसने अपना नियंत्रण खो दिया और कार मंदिर का चैनल गेट तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। गनीमत रही भगवान की मूर्ति के सामने कार जाकर रुक गई।

    इस घटना के दौरान मंदिर में कुछ श्रद्धालु भी मौजूद थे हालांकि सभी बाल-बाल बच गए। कार सवार व्यक्तियों को भी कोई चोट नहीं आई। भावसार ने बताया कि जिस रफ्तार से कार मंदिर में घुसी और भगवान के सामने आकर रुक गई यह किसी चमत्कार से कम नहीं है हालांकि कार में मामूली नुकसान हुआ है, बाद में श्रद्धालुओं ने मिलकर कार को वापस बाहर निकलवाया।

  • चुनाव का टिकट न मिलने पर टावर पर चढ़ा आप नेता, रखी ये शर्तें, देखें वीडियो

    चुनाव का टिकट न मिलने पर टावर पर चढ़ा आप नेता, रखी ये शर्तें, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: नगर निगम का टिकट न मिलने से नाराज निवर्तमान मनोनीत निगम पार्षद हसीब उल हसन शास्त्री पार्क इलाके में टावर पर चढ़ गए हैं। उनका कहना है कि आम आदमी पार्टी ने उनसे सभी जरूरी ओरिजनल दस्तावेज जमा करवाया, लेकिन दिल्ली नगर निगम चुनाव में उन्हें टिकट नहीं दिया। उनका कहना है कि लोकतंत्र में चुनाव लड़ने का सभी को हक है। वह चुनाव लड़ना चाहते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के नेता उनका ओरिजिनल दस्तावेज नहीं दे रहे हैं। हसीबुल हसन ने कहा कि वह सालों से पार्टी के लिए काम कर रहे थे।

    चुनाव की तैयारियों में लगे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं दिया गया। इसी का विरोध जताते हुए वह टावर पर चढ़े हैं। जब तक उनके दस्तावेज नहीं मिलेंगे, वह टावर से नहीं उतरेंगे। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन वहां पहुंच गया और हसीब उल हसन को मनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस बीच हसीबुल हसन के समर्थक भी वहां पर पहुंच रहे हैं और आम आदमी पार्टी और उनके वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है। टिकट नहीं मिलने से नाराज हसीब उल हसन के समर्थन में स्थानीय बीजेपी नेता भी पहुंच रहे हैं।

    मौके पर पहुंचे पूर्व स्थानीय निगम पार्षद व बीजेपी नेता रमेश गुप्ता ने कहा कि हबीब उल हसन गांधी नगर मार्केट के कारोबारी भी हैं, उनके साथ गांधी नगर मार्केट का हर एक कारोबारी जुड़ा है। आम आदमी पार्टी उनके साथ गलत कर रही है। उनके दस्तावेजों को वापस करना चाहिए। अगर वह चुनाव लड़ना चाहते हैं तो आम आदमी पार्टी उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोक सकती है।

    बता दें कि इसके पहले भी हसीब उल हसन शास्त्री पार्क में गंदे नाले की सफाई को लेकर नाले में कूद गए थे और उसकी सफाई करने लगे थे। उस समय भी इन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। नाले में कुदने के बाद इनके समर्थकों ने इन्हें दूध से नहला कर साफ किया था। दिल्ली नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी ने सभी प्रत्याशियों के नामों का ऐलान कर दिया है, जिसके बाद से आम आदमी पार्टी के कई नेता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

  • रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश: डेटोनेटर से पुल पर हुआ ब्लास्ट 

    रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश: डेटोनेटर से पुल पर हुआ ब्लास्ट 

    PM मोदी ने 13 दिन पहले किया था उद्घाटन

    उदयपुरः राजस्थान-गुजरात को रेलवे लाइन से जोड़ने वाले ब्रॉडगेज ट्रैक को शनिवार रात को असामाजिक तत्वों ने विस्फोटक सामग्री से उड़ा दिया। ब्लास्ट की आवाज इतनी तेज थी कि 3 किलोमीटर की रेडियस में इसकी आवाज सुनाई दे गई। बड़ी बात यह है कि इस ट्रैक की मांग मेवाड़-वागड़ के लोग पिछले 14 साल से कर रहे थे, जिसे असामाजिक तत्वों ने 14 दिन भी नहीं रहने दिया।

    13 दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के असवार रेलवे स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी देकर रवाना किया था और इसके बाद नियमित ट्रेन चल रही थी। घटना के बाद मौके पर रेलवे सहित प्रसाशन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच की। वहीं दोपहर में जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा भी पहुंचे। ताराचंद मीणा ने कहा- डेटोनेटर से पुल को उड़ाने की साजिश की गई है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी पुलिस महानिदेशक उमेश मिश्रा को डिटेल जांच के निर्देश दिए हैं।

    स्थानीय लोगों से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार रात की है। यह घटना उदयपुर शहर से 50 किलो मीटर दूर जावर माइंस कस्बे के पास हुई। विस्फोट खारवा चंदा स्टेशन और जावर माइंस स्टेशन के बीच करीब 8 किलोमीटर की दूरी ओर हुआ। ग्रामीण को रात में आवाज आई थी, लेकिन कुछ का कहना है कि ऐसा लगा कि माइंस में विस्फोट हुआ होगा। फिर भी ग्रामीण युवकों का एक दल सुबह ट्रैक के पास पहुंचा और देखा तो पटरी टूटी हुई थी और बोल्ट भी निकले हुए थे। इससे अंदाज लगाया गया कि विस्फोट यहीं पर हुआ और माइनिंग में काम आने वाले विस्फोटक से ब्लास्ट किया गया। 

    ग्रामीणों ने लाल कपड़ा बंधा तो ट्रेन को रोका

    सुबह बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हालात देखे। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जगह से कुछ दूर ट्रेक पर ही लाल कोड बांधा ताकि कोई हादसा ना हो। इसके बाद रेलवे को सूचना दी। इसके बाद सुबह 6.30 अहमदाबाद के असावरा से आने वाली ट्रेन को डुंगरपुर में ही रोक दिया गया।

    जाने अधिकारियों ने क्या कहा 

    उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने बताया कि सुबह 8 बजे सूचना मिली थी कि जावर से खारवा चंदा के बीच में ट्रैक को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई है। मौके पर सिविल पुलिस और रेलवे के अधिकारी पहुंचे। घटना स्थल से एफएसएल सैंपल भी लिए गए हैं। असरवा से उदयपुर आ रही ट्रेन को डूंगरपुर में ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया है।

    डूंगरपुर से उदयपुर और उदयपुर से डूंगरपुर जाने वाले ट्रेन मध्य आंशिक रद्द रहेगी। इधर जावरमांइस थानाधिकारी अनिल कुमार विश्नोई ने बताया कि मौके जांच की जा रही है। प्राथमिक रूप सेलग रहा है कि ट्रैक को क्षतिग्रस्त करने के लिए माइनिंग में उपयोग होने वाले विस्फोटक का उपयोग किया गया है। घटना शनिवार रात की है। सुबह ग्रामीणों की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे थे, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे को सूचना दी। मौके से सैंपल लिए गए हैं, घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

  • बीच सड़क पीट-पीटकर शख्स की हत्या…

    बीच सड़क पीट-पीटकर शख्स की हत्या…

    मुंबईः नवी मुंबई में बीती शाम बीच सड़क पर पीट-पीटकर एक शख्स की हत्या कर दी गई। कोपर खैरने थाना क्षेत्र में 2 गुटों में मारपीट हुई। झगड़ा इतना बढ़ा कि एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी और 2 गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक हमला पूर्व नियोजित था। पहले की पिटाई का बदला लेने के लिए एक पक्ष ने दूसरे गुट के सदस्य पर हमला किया। इस संबंध में कोपर खैरने थाने में हत्या की धारोओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य की तलाश की जा रही है। घटना शनिवार रात 8 बजे की है। पुलिस आसपास की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

  • दिनदहाड़े बैंक से लौट रहे व्यापारी से 81 लाख की लूट 

    दिनदहाड़े बैंक से लौट रहे व्यापारी से 81 लाख की लूट 

    जोधपुर। दिनदिहाड़े राजस्थान में अपराधियों ने बैंक से लौट रहे व्यापरारी से लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना जिले के फलोदी कस्बे की है जहां दिनदहाड़े व्यापारी से 81 लाख रूपए की लूट हुई। लूट की इस घटना के बाद फलौदी के विभिन्न व्यापारिक संगठनों में भारी रोष है, जिसके चलते फलौदी को बंद भी किया गया। जानकारी के मुताबिक फलोदी के व्यापारी रमेश गुलेच्छा बैंक से ट्रांजैक्शन कर अपनी स्कूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान एक ब्रेजा गाड़ी ने उनकी स्कूटी के आगे गाड़ी लगा कर उनकी स्कूटी को रोका और बैग छीनकर भागने लगे।

    इस बैग में व्यापारी के 81 लाख रुपए थे. इस दौरान व्यापारी ने लुटेरों को रोकने का प्रयास किया तो एक बदमाश ने फायरिंग कर दी। संभवत देसी कट्टे से फायरिंग की गई जिसका छर्रा व्यापारी को भी लगा। इसके बाद बदमाश गाड़ी लेकर फरार हो गए. इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद फलौदी के व्यापारियों में भारी आक्रोश है। पुलिस ने घटना के बाद जोधपुर जिले और आसपास के जिलों में सघन नाकेबंदी करवाई। फिलहाल बदमाशों की तलाश जारी है. सूत्रों की मानें तो पुलिस ने दो बदमाशों को ट्रेस कर लिया है और गाड़ी को भी ट्रेस कर लिया गया है। जल्द ही सभी की गिरफ्तारी संभव है।

    लूट की घटना के विरोध में व्यापार संघ के अध्यक्ष सुनील टरु के नेतृत्व में बंद का आह्वान किया गया जिसे फलोदी के विभिन्न व्यापारिक संगठनों ने पूरा सहयोग दिया और फलोदी बन्द सफल रहा. व्यापारियों ने अनिश्चितकालीन मंडी बंद की घोषणा के साथ एसडीएम अर्चना व्यास को सीएम गहलोत के नाम ज्ञापन सौंपा।

  • महंगाई को लेकर आया बड़ा अपडेट, RBI गवर्नर ने जताई ये उम्मीद

    महंगाई को लेकर आया बड़ा अपडेट, RBI गवर्नर ने जताई ये उम्मीद

    नई दिल्लीः भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कीमतों में वृद्धि को एक बड़ी चुनौती बताते हुए उम्मीद जताई है कि अक्टूबर में मुद्रास्फीति की दर सात प्रतिशत से कम रहेगी। सितंबर में खुदरा मुद्रास्फीति बढ़कर 7.4 प्रतिशत हो गई जबकि अगस्त में यह सात प्रतिशत पर थी। खाद्य और ऊर्जा उत्पादों की कीमतों में तेजी के कारण इसमें वृद्धि हुई थी। दास ने अक्टूबर माह के लिए मुद्रास्फीति की दर में कमी आने की इस उम्मीद के लिए सरकार और आरबीआई के जरिए पिछले छह-सात महीनों में उठाए गए उपायों को जिम्मेदार बताया।

    महंगाई दर

    एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति को दो से छह प्रतिशत के दायरे में रखने के लक्ष्य में बदलाव की आवश्यकता नहीं है क्योंकि छह प्रतिशत से अधिक की महंगाई दर आर्थिक वृद्धि को प्रभावित करेगी। सरकार ने आरबीआई गवर्नर की अध्यक्षता वाली मौद्रिक नीति समिति (MPC) को मुद्रास्फीति दर दो से छह प्रतिशत के दायरे में रखने की जिम्मेदारी दी हुई है।

    बुनियादी पहलू मजबूत

    आरबीआई गवर्नर ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि वैश्विक उथल-पुथल के बीच भारत के समग्र वृहद-आर्थिक बुनियादी पहलू मजबूत बने हुए हैं और आर्थिक वृद्धि की संभावनाएं अच्छी दिख रही हैं। उन्होंने कहा, “हम उम्मीद करते हैं कि अक्टूबर के लिए महंगाई दर के आंकड़े सात प्रतिशत से कम होंगे। मुद्रास्फीति चिंता का विषय है जिससे हम अब प्रभावी ढंग से निपट रहे हैं।”

    कई कदम उठाए

    बता दें कि अक्टूबर महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े सोमवार को जारी होंगे। उन्होंने कहा कि पिछले छह या सात महीनों में आरबीआई और सरकार दोनों ने ही मुद्रास्फीति को कम करने के लिए कई कदम उठाए हैं। दास ने कहा कि आरबीआई ने अपनी ओर से ब्याज दरों में वृद्धि की है और सरकार ने आपूर्ति पक्ष से जुड़े कई कदम उठाए हैं।

  • स्कूल का  संचालक ही छात्रा से 2 महीने तक करता रहा दुष्कर्म 

    स्कूल का  संचालक ही छात्रा से 2 महीने तक करता रहा दुष्कर्म 

    गाजियाबाद: गाजियाबाद में एक मौलवी के नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म  करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि जिस स्कूल में दुष्कर्म  किया गया, उसी इमारत में मदरसा भी चलता है, जो 2014 से संचालित है. लोगों ने बताया कि आरोपी शहादत मौलवी भी है। गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के निजी स्कूल के संचालक शहादत ने नाबालिग छात्रा से दो महीने तक दुष्कर्म  किया। वह छुट्टी के बाद छात्रा को मोबाइल फोन चलाना सिखाने के बहाने रोक लेता था।
    मौलवी ने छात्रा को धमकी दी थी कि किसी को बताएगी, तो स्कूल में पढ़ने वाले उसके भाई-बहन की हत्या कर लाश नहर में फिंकवा देगा। जब छात्रा गुमसुम रहने लगी और स्कूल जाने से मना करने लगी, तो मां को शक हुआ। बेटी से पूछताछ के बाद संचालक की घिनौनी करतूत उजागर हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, फिलहाल आरोपी शहादत फरार है।
    मसूरी थाने के प्रभारी निरीक्षक आरसी पंत ने बताया, जांच में पता चला है कि संचालक ने पहले छेड़खानी की थी। छात्रा चुप रही, तो उसने रेप किया। शहादत ने उसे मोबाइल फोन दिलाने का झांसा भी दिया था। पुलिस ने बताया कि जिस स्कूल में रेप किया गया, उसी इमारत में मदरसा भी चलता है, जो 2014 से संचालित है।  स्कूल की मान्यता छठी कक्षा तक की है, पर आठवीं तक कक्षाएं चलती हैं। पुलिस ने बेसिक शिक्षा विभाग से जानकारी मांगी है।