Category: Breaking News

  • चोरी करने घुसे 4 लोगों ने पति के सामने महिला से किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार…

    चोरी करने घुसे 4 लोगों ने पति के सामने महिला से किया गैंगरेप, 3 गिरफ्तार…

    जयपुरः राजस्थान के सिरोही जिले में 45 साल की महिला के साथ उसके पति के सामने चार लोगों ने कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि चोरी की नीयत से घर में घुसे चार लोगों ने महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चौथे की तलाश जारी है।

    पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार की है, लेकिन सदमे के चलते दंपति बृहस्पतिवार को घर से बाहर ही नहीं निकला। इसके बाद पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया और शुक्रवार को मामला दर्ज करने के लिए स्थानीय पुलिस थाना पहुंचे। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों को पकड़ लिया और चौथे आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

    पिंडवाड़ा के पुलिस उपाधीक्षक जेठू सिंह ने कहा कि महिला का पति चौकीदार के रूप में काम करता है। बुधवार की रात जब दोनों सोने की तैयारी में थे तभी चार लोग जबरन उनके घर में घुसे और उन्हें बंधक बना लिया।

    अधिकारी के अनुसार, ‘उन्होंने पति के कपड़े उतरवा दिए और उसकी जेब से 1400 रुपए निकाल लिए। उन्होंने घर में और नकदी और अन्य कीमती सामान के बारे में पूछा लेकिन दंपति के पास चांदी के कुछ गहनों के अलावा कुछ नहीं था। जब उन्हें इससे ज्यादा कुछ नहीं मिला तो उन्होंने महिला के पति के सामने बारी-बारी से उससे दुष्कर्म किया।’

    अधिकारी ने कहा कि थाने में सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गयी और विभिन्न थानों के पुलिसकर्मी आरोपियों की पहचान करने और उनका पता लगाने में जुट गए। उन्होंने कहा, आरोपियों की जल्द पहचान कर ली गई और उनमें से तीन को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। हमारी टीम चौथे आरोपी की तलाश कर रही हैं और वह भी जल्द पकड़ा जाएगा।

  • बड़ी कार्रवाईः 8 करोड़ रुपये के नकली नोट किए बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बड़ी कार्रवाईः 8 करोड़ रुपये के नकली नोट किए बरामद, 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मुंबईः महाराष्‍ट्र में ठाणे क्राइम ब्रांच की यूनिट 5 ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए दो हजार रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं, जिनकी कीमत आठ करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस सिलसिले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों ही पालघर के रहने वाले हैं। ठाणे पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 52 वर्षीय राम शर्मा और 55 वर्षीय राजेंद्र राउत के रूप में की है।

    इससे जुड़े अन्‍य आरोपितों की तलाश जारी है। पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है। हालांकि, नकली नोट मिलने की यह कोई नई घटना नहीं है, समय-समय पर ऐसे किस्‍से सामने आते रहते हैं। अभी कुछ दिनों पहले प्रयागराज से एक ऐसा ही मामला सामने आया था, जिसमें एसटीएफ ने शहर के मांडा रोड तिराहे के पास से बीते सात नवंबर की शाम को फूफा और भतीजे को जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया। इनके पास से 1,95,500 रुपये के पांच-पांच सौ के नोट बरामद किए गए। इनसे पूछताछ होने पर खुलासा हुआ कि ये सभी नकली नोट अंतर्राष्ट्रीय तस्कर दीपक मंडल के रिश्तेदार से लाए गए थे।

  • महिला ने पिता को जिंदा करने के लिए किया, ये घिनौना  काम

    महिला ने पिता को जिंदा करने के लिए किया, ये घिनौना काम

    नई दिल्ली: दक्षिण पूर्व जिले के थाना अमर कॉलोनी की टीम ने करीब 2 महीने के मासूम बच्चे के अपहरण का सनसनीखेज मामला सुलझा लिया है और 24 घण्टे के अंदर कोटला मुबारकपुर से एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला ने बताया कि उसने बच्चे को इसलिए अगवा किया था जिससे वो बच्चे की बलि देकर अपने मृत पिता को पुनर्जीवित कर सके। महिला ने ये सब अंधविश्वास के चलते किया. दक्षिण पूर्वी दिल्ली की डीसीपी ईशा पांडे के मुताबिक 10 नवंबर को शाम करीब 4:00 बजे थाना अमर कॉलोनी में सूचना मिली कि दिल्ली के गढ़ी गांव से करीब दो महीने के नवजात बच्चे को अज्ञात महिला ने अगवा कर लिया है।
    इसके बाद अपहरण का केस दर्ज कर जांच शुरू की गई. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआई राजिंदर सिंह, एचसी रविंदर गिरी, एचसी शेर सिंह, एचसी सचिन सरोहा, एचसी नीरज कुमार , इंस्पेक्टर प्रदीप रावत की टीम बनाई गई. जांच के दौरान पीड़िता ने बताया कि अपहरणकर्ता महिला ने उनसे सफदरजंग अस्पताल में मुलाकात की और खुद को जच्चा-बच्चा देखभाल के लिए काम करने वाले एनजीओ के सदस्य के रूप में पेश किया. उसने उन्हें मां और बच्चे को मुफ्त दवा और परामर्श देने का वादा किया. बाद में उसने नवजात शिशु की आगे की जांच करने के बहाने उनके संपर्क में रही.  फिर 9 नवंबर को आरोपी महिला नवजात बच्चे की जांच करने के बहाने उसके घर गढ़ी गांव आयी,फिर 10 नवंबर को फिर से वह उनके घर आई।

    इसके बाद उसने अपनी बातों से बच्चे की मां को प्रेरित किया और बच्चे को बाहर ले जाने के लिए कहा. जब वह बच्चे को घर से बाहर ले जा रही थी तो मां ने अपनी 21 साल की भतीजी को महिला के साथ जाने के लिए कहा।  उसके बाद अपहरणकर्ता पीड़िता की भांजी रितु के साथ नवजात को अपनी स्विफ्ट कार में ले गई। रास्ते में अपहरणकर्ता ने रितु को कोल्ड ड्रिंक पिलाई, जिससे वह बेहोश हो गई. बाद में अपहरणकर्ता ने रितु को यूपी के गाजियाबाद में रास्ते में फेंक दिया, जहां होश में आने के बाद उसने अपने परिवार को सूचित किया कि बच्चे का अपहरण कर लिया गया है। 

    इसके बाद पुलिस कॉल की गई.  जांच के दौरान आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए.  सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के बाद अपहरणकर्ता के की कार का रजिस्ट्रेशन नंबर का पता लगाया गया और जिससे उसका पता मिला. उसके घर पर छापेमारी की गई थी लेकिन आरोपी नहीं मिली. शुक्रवार  शाम करीब 4:00 बजे गुप्त सूचना मिली कि अपहरणकर्ता आर्य समाज मंदिर, कोटला मुबारकपुर, दिल्ली के पास आएगी. इसके बाद आरोपी महिला को पकड़ लिया गया और बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया.  अपहरणकर्ता की पहचान 25 साल किबश्वेता के रूप में हुई जो कोटला मुबारकपुर गांव की रहने वाली है

    पूछताछ पर आरोपी श्वेता ने खुलासा किया कि अक्टूबर 2022 में उसके पिता की मौत हो गई थी. अंतिम संस्कार के दौरान, उसे पता चला कि एक ही जेंडर के नवजात की बलि उसके पिता को पुनर्जीवित कर सकती है.  इस अंधविश्वास को अंजाम देने के लिए उसने इलाके में एक नवजात लड़के की तलाश शुरू कर दी. वह  सफदरजंग अस्पताल गई और वहां खुद को नवजात बच्चों और मां की मदद करने वाले एक एनजीओ से जुड़ा बताया.लोगों का विश्वास जीतने के लिए वह अक्सर नवजात और उसके परिवार से मिलने जाती थी. 10 नवंबर को वो सफलतापूर्वक उस नवजात लड़के का अपहरण करने में सफल रही. आरोपी श्वेता  ने 9वीं तक पढ़ाई की है. वह अपनी मां के साथ रह रही थी. वह पहले लूट और चोरी के 2 मामलों में शामिल है

  • 13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर ATS की रेड, 65 लोग गिरफ्तार

    13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर ATS की रेड, 65 लोग गिरफ्तार

    गुजरातः चुनाव की सरगर्मी के बीच आतंकवाद निरोधी दस्ते (ATS) की बड़ी कार्रवाई देखी जा रही है। राज्य के 13 जिलों के 100 से ज्यादा ठिकानों पर एटीएस की छापेमारी चल रही है। देर रात से छापेमारी जारी बताई जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, गुजरात एटीएस, जीएसटी विभाग के साथ साझा ऑपरेशन चला रही है और अब तक सूरत, अहमदाबाद, जामनगर, भरूच और भावनगर जैसे जिलों में डेढ़ सौ ठिकाने पर छापे मारे गए हैं। ये छापेमारी अंतरराष्ट्रीय मार्गों पर टैक्स चोरी और धन के लेन-देन को लेकर की जा रही है।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विदेशों से पैसा भारत लाने पर कर चोरी और फर्जी बिलों के नाम पर धन के लेन-देन को लेकर यह जांच की जा रही थी। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही सूरत पुलिस ने भी लगभग 500 करोड़ रुपये के गोरखधंधे का पर्दाफाश किया था. उस समय 21 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

    बीते दिन इनकम टैक्स विभाग ने भी चलाया था सर्च अभियान

    दरअसल, शुक्रवार को इनकम टैक्स विभाग ने भी गुजरात के कई जिलों में सर्च अभियान चलाया था। आईटी डिपार्टमेंट के राजकोट, भुज और गांधीधाम में कई बड़े बिजनेस हाउसों से जुड़े लोगों के यहां छापेमारी से हड़कंप मच गया था। ये छापेमारी रीयल स्टेट और फाइनेंस ब्रोकर के बिजनेस से जुड़े लोगों के यहां हुई थी।

    छापेमारी से राज्य में हलचल

    बता दें कि गुजरात में विधानसभा चुनाव का ऐलान भी हो चुका है। यहां एक और पांच दिसंबर को दो चरणों में चुनाव होना है। ऐसे समय में एटीएस, जीएसटी विभाग और इनकम टैक्स की छापेमारी से राज्य में हलचल मची हुई है। हालांकि इन छापेमारियों में कितनी पैसे की बरामदगी की गई या कितना टैक्स चोरी पकड़ा गया है, इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    चुनाव में काले धन का उपयोग

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक विधानसभा चुनाव में काले धन के उपयोग की आशंका जताई जा रही है। माना जा रहा है कि इतने बड़े स्तर पर सरकारी एजेंसियों की छापेमारी चुनाव में अवैध धन के उपयोग को रोकने के लिए की जा रही है। बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को हिमाचल के चुनावी नतीजों के साथ ही आएंगे। गुजरात में पिछले 27 साल से भारतीय जनता पार्टी ही सत्ता पर काबिज है।

  • एयरपोर्ट पर शाहरुख़ खान को रोककर कस्टम विभाग ने की पूछताछ

    एयरपोर्ट पर शाहरुख़ खान को रोककर कस्टम विभाग ने की पूछताछ

    नई दिल्ली: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख़ खान और उनकी टीम को मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने देर रात रोक लिया। तकरीबन एक घंटे की पूछताछ के बाद शाहरुख़ खान और उनकी मैनेजर पूजा ददलानी तो एयरपोर्ट से निकलते हुए स्पॉट किए गए लेकिन किंग खान के बॉडीगार्ड रवि और टीम को कस्टम ने पकड़ा हुआ था। खबरों के मुताबिक लाखों रुपए की क़ीमत की घड़ियों को भारत में लाने, बैग में महंगी घड़ियों के ख़ाली डिब्बे मिलने और कस्टम ड्यूटी नहीं चुकाने की वजह से शाहरुख खान से पूछताछ की गई थी।

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल, शाहरुख खान अपनी टीम के साथ प्राइवेट चार्टर VTR-SG से दुबई एक बुक लॉन्च इवेंट में शिरकत करने गए थे। इसी प्राइवेट चार्टर फ़्लाइट से बीती रात साढ़े 12 बजे मुंबई लौटे। रेड चैनल पार करते वक्त कस्टम ने शाहरुख़ खान और उनकी टीम के बैग में लाखों रुपए कीमत की घड़ियां पाई। इसके बाद कस्टम ने सभी को रोक दिया और बैग की जांच की गई। जांच के दौरान बैग में कई महंगी घड़िया Babun & Zurbk घड़ी, Rolex घड़ी के 6 डिब्बे Spirit ब्रांड की घड़ी (लगभग 8 लाख रुपये), ऐपल सीरीज की घड़ियां मिली, साथ ही घड़ियों के खाली बॉक्स भी मिले। कस्टम ने इन घड़ियों का इवैल्यूएशन किया तो इन पर 17 लाख 56 हज़ार 500 रुपए की कस्टम ड्यूटी बनी। इसके बाद इन करोड़ों रुपए की क़ीमत की घड़ियों पर लाखों रूपये टैक्स अदा करने की बात कही गई। घंटे भर चले प्रक्रिया के बाद शाहरुख़ और पूजा ददलानी को एयरपोर्ट से जाने दिया लेकिन शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवी और टीम के सदस्यों को रोक लिया गया।  

    शाहरुख खान के बॉडीगार्ड ने चुकाया कस्टम

    जानकारी के मुताबिक शाहरुख खान के बॉडी गार्ड रवि ने 6 लाख 87 हज़ार रुपए का कस्टम चुकाया है। जिसका बिल शाहरुख़ खान के बॉडी गार्ड रवि के नाम पर बना है। हालांकि सूत्रों के मुताबिक ये पैसे शाहरुख़ खान के क्रेडिट कार्ड से अदा किए गए हैं। कस्टम के असिस्टेंट कमिश्नर पुगल और युद्धवीर यादव ने ये पूरी कार्रवाई की। इसके बाद शाहरुख़ खान के बॉडीगार्ड रवि को सुबह कस्टम ने छोड़ा।

  •  राहुल के हुए जूते चोरी,दर्ज कराई FIR, ढूंढने में जुटी पुलिस

     राहुल के हुए जूते चोरी,दर्ज कराई FIR, ढूंढने में जुटी पुलिस

    मुजफ्फरपुर: रेल सफर के दौरान अब तक आपने चोरी की कई घटनाएं सुनी और पढ़ी होंगी, जिसके लिए संबंधित थाने में FIR भी दर्ज कराई जाती रही हैं। बिहार के सीतामढ़ी के रहने वाले राहुल कुमार झा के साथ ऐसी चोरी की घटना घटी कि उसके लिए उसने प्राथमिकी दर्ज करवाई जिसकी अब खूब चर्चा हो रही है। चलती ट्रेन में बर्थ के नीचे से राहुल के जूते चोरी हो गए हैं और उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। इसके बाद से यूपी और बिहार की पुलिस जूते-चप्पल चोरी करने वाले की तलाश कर रही है।

    जानिए पूरा घटनाक्रम

    सीतामढ़ी के बाजपट्टी के रहने वाले राहुल कुमार झा ने मुजफ्फरपुर रेल थाने में जूता चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई है। उनकी शिकायत पर FIR दर्ज कर बिहार और यूपी की पुलिस जूता चोरी की घटना की जांच कर रही है। झा द्वारा की गई शिकायत में कहा गया है कि वे पंजाब के अंबाला से मुजफ्फरपुर के लिए जयनगर क्लोन स्पेशल ट्रेन संख्या 04652 से यात्रा कर रहे थे।

    बोगी नंबर बी-4 में 51 नंबर सीट उनके नाम से बुक थी। यूपी के मुरादाबाद में जब वे किसी काम से बर्थ से नीचे उतरे तो देखा कि उनका जूता नहीं है। काफी खोजने के बाद भी जब उन्हें जूता नहीं मिला तो उन्होंने रेलवे के ऐप के जरिए अपनी शिकायत दर्ज की। फिर मुजफ्फरपुर पहुंचने पर राहुल ने ऐप से जरिए की गई शिकायत का हवाला देते हुए लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

  • मिड डे मील में छिपकली वाला खाना खाने से 200 बच्चों की बिगड़ी हालत, देखें वीडियो

    मिड डे मील में छिपकली वाला खाना खाने से 200 बच्चों की बिगड़ी हालत, देखें वीडियो

    अध्यापक बच्चों को बोला, ‘ये छिपकली नहीं बैगन की डंडी है..’ 

    भागलपुर: नवगछिया के महदतपुर स्थित माध्यमिक विद्यालय में वीरवार को विषाक्त मध्याह्न भोजन खाने से करीब 200 बच्चे बीमार हो गए। सभी को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बड़ी संख्या में बच्चों के अस्पताल पहुंचने से वहां अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। ज्यादातर बच्चों में गला सूखने, पेट दर्द और सिर में चक्कर की आने शिकायत थी। कुछ बच्चों को उल्टी भी हो रही थी।

    एंबुलेंस को कई बार महदलपुर गांव भेजा

    सूचना मिलते ही एसडीओ उत्तम कुमार, एसडीपीओ दिलीप कुमार व बीईओ विजय कुमार झा ने अस्पताल पहुंचकर हालात की जानकारी ली। सभी पदाधिकारी देर रात तक अस्पताल में कैंप कर रहे थे। बच्चों को अस्पताल लाने के लिए अनुमंडल अस्पताल की एंबुलेंस को कई बार महदलपुर गांव भेजा गया। चिकित्सा पदाधिकारी वरुण कुमार, पीएचसी प्रभारी वो दास व आयुष चिकित्सक देवव्रत कुमार बच्चों के इलाज में लगे थे। जिन बच्चों में सामान्य लक्षण थे उन्हें ओआरएस और इंजेक्शन दिये गए। जिन्हें उल्टियां हो रही थी उन्हें स्लाइन चढ़ाया गया। सभी बच्चे खतरे से बाहर बताए गए।

    प्लेट में छिपकली दिखी, शिक्षक ने कहा- बैगन की डंडी है

    बच्चों ने बताया कि स्कूल में सभी मध्याह्न भोजन कर रहे थे। तभी आठवीं कक्षा के छात्र आयुष कुमार के प्लेट में छिपकली मिलने की बात सामने आई। आयुष ने इसकी शिकायत रसोइया से की। रसोइया ने सब्जी हटा दी और बच्चों को दाल, चावल, प्याज व नमक परोस दिया। उसी दौरान चितरंजन कुमार दास नाम के शिक्षक ने बच्चों को बताया कि ये छिपकली नहीं बल्कि बैगन की डंडी है। वहीं छिपकली की शिकायत मिलने तक अधिकतर बच्चों ने भोजन कर लिया था। शाम होते-होते बच्चों की हालत बिगड़ने लगी।

    195 बच्चों का हुआ इलाज, 12 को चढ़ाया गया स्लाइन

    देर रात बच्चों को घर भेजा जा रहा था। एसीएमओ अंजना कुमारी ने बच्चों की हालत को खतरे से बाहर बताया है। अस्पताल में 195 बच्चों का इलाज किया गया। 12 को स्लाइन चढ़ाया गया।

    प्रधानाध्यापक व रसोइया सस्पेंड

    मदहतपुर में मिड डे मील खाने से बच्चों के बीमार होने के मामले को शिक्षा विभाग ने गंभीरता से लेते हुए मदहतपुर माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक चितरंजन प्रसाद सिंह और रसोइयों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जबकि अन्य शिक्षकों पर भी मामले में कार्रवाई संभव है। जिला कार्यक्रम प्रभारी मध्याह्न भोजन योजना विजय आनंद ने कहा कि पता चला है कि बच्चों के खाने में छिपकली गिर गया था। जिससे बच्चे बीमार पड़ गए। प्रथम दृष्टया प्रधानाध्यापक की लापरवाही सामने आयी है।

  • इस मामले में पुलिस की कार्रवाई, पूर्व मंत्री को किया गिरफ्तार 

    इस मामले में पुलिस की कार्रवाई, पूर्व मंत्री को किया गिरफ्तार 

    मुबंईः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री जितेंद्र आव्हाड को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एक मल्टीप्लेक्स में मराठी फिल्म ‘‘हर हर महादेव’’ का प्रदर्शन बाधित करने और दर्शकों के साथ धक्कामुक्की करने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया। जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह घटना सोमवार को हुई जब आव्हाड और उनके समर्थक ठाणे शहर में एक मल्टीप्लेक्स में कथित तौर पर घुस गए और ‘‘इतिहास के साथ छेड़छाड़’’ के आरोप लगाते हुए ‘हर हर महादेव’ फिल्म का प्रदर्शन बाधित किया।

    इस सिलसिले में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, जब दर्शकों ने अपने पैसे वापस मांगे और फिल्म का प्रदर्शन बाधित करने को लेकर टिप्पणियां कीं तो आव्हाड और उनके समर्थकों ने उनमें से कुछ के साथ धक्कामुक्की की। एक दर्शक की शिकायत पर आव्हाड के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने से संबंधित, भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के अलावा, धारा 323 (स्वेच्छा से चोट पहुंचाने के लिए दंड) और 504 (शांति में खलल डालने के लिए उकसाने के इरादे से जानबूझकर अपमानित करना) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम के तहत मामला किया गया है।

    पुणे में भी हुआ फिल्म का विरोध

    सोमवार को पुणे शहर में ‘हर हर महादेव’ का प्रदर्शन एक मराठा समूह ‘संभाजी ब्रिगेड’ के सदस्यों ने बाधित किया। गुट के एक नेता ने आरोप लगाया कि ‘हर हर महादेव’ में तथ्यों के साथ छेड़छाड़ की गई है जबकि ‘वेदत मराठे वीर दौदाले साथ’ में छत्रपति शिवाजी महाराज के सैनिकों ‘मावले’ को बेहद निर्मम दिखाया गया है।

    ‘दर्शकों की पिटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी’

    महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा कि ऐतिहासिक मराठी फिल्म ‘हर हर महादेव’ देखने गए दर्शकों की पिटाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और ऐसी घटनाओं में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फडणवीस ने मुंबई में कहा, ‘लोगों को लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की अनुमति है। मैंने फिल्म नहीं देखी है और मुझे विवाद की जानकारी नहीं है। ’फडणवीस राज्य के गृह मंत्री भी हैं।

  • लड़की को अपनी ही सहेली से हुआ प्यार , पहुंच गए कोर्ट

    लड़की को अपनी ही सहेली से हुआ प्यार , पहुंच गए कोर्ट

    मध्यप्रदेश: मध्यप्रदेश में दो लड़कियों की दोस्ती के मोहब्बत में बदल गई। जानकारी के मुताबिक, दोनों युवतियां लगभग दो महीने पहले घर से भाग चुकी थी और अब अपने परिवार से अलग रह रही हैं। जब ये मामला उच्च न्यायालय में पहुंचा तो न्यायालय ने अपने जवाब में कहा कि युवती बालिग हैं। इसमें हम कोई हस्तछेप नहीं कर सकते हैं। वो खुद फैसला लेंगी कि उन्हें क्या करना है। वहीं जब एक युवती के पिता अपनी लड़की के पास गए तो उसने आने से इनकार कर दिया। 

    बचपन से साथ रहती थी 

    जबलपुर के खमरिया इलाके में रहने वाली दो लड़कियां बचपन से साथ खेली और पढ़ते-पढ़ते बड़ी भी हुई। दोनों का एक दूसरे के घर में भी आना जाना था और सबका एक दूसरे से लगाव भी था। वर्तमान में एक युवती 18 साल की है तो दूसरी 22 साल की हो चुकी है। दोनों के रिश्तो के बारे में परिवार को पता चला तो वह दोनों लड़कियां भागकर भोपाल पहुंच गई और एक हॉस्टल में रहने लगी।

    मामला पुलिस में पहुंचा तो क्या हुआ? 

    पुलिस के मुताबिक 18 साल की गायब हुई लड़की के परिवार वालों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। जबलपुर पुलिस भोपाल पहुंची और युवती को बरामद किया, मगर उसने पिता के साथ जबलपुर जाने से इनकार कर दिया। इस पर पिता ने हाईकोर्ट का रुख किया और बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की, साथ ही न्यायालय को बताया कि बेटी को महिला मित्र के बजाय घर पर रहने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मान रही है। याचिका को हाईकोर्ट ने मंजूर कर युवती को हाजिर करने का नोटिस भेजा।

    कोर्ट ने सुनाया ऐसा फैसला 

    अधिवक्ता सुयश ठाकुर ने बताया है कि, याचिका पर उच्च न्यायालय जबलपुर के मुख्य न्यायाधीश रवि मलिमठ और विशाल मिश्रा की डबल बेंच में सुनवाई हुई। इस दौरान पिता ने बताया कि बेटी गलत राह पर चल रही है। उसे समझाने का प्रयास किया, वहीं बेटी ने न्यायालय को बताया है कि घर वाले उसे पीटते हैं । वह बालिग है, समझदार है, अपने पैरों पर खड़ी है इसलिए उसे अपना जीवन जीने की इजाजत दी जाए।

    फैसले लेने के लिए स्वतंत्र

    बताया गया है कि न्यायालय ने दोनों का पक्ष सुना उसके बाद युवती और उसके परिवार वालों को आपस में सलाह करने को कहा ।उसके बाद भी युवती परिवार के साथ जाने को तैयार नहीं हुई और अपनी सहेली के साथ रहने पर अड़ी रही। परिणाम स्वरूप न्यायालय ने कहा कि लड़की बालिग है इसलिए अपनी जिंदगी से जुड़े फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है।

  • जिम में वर्कआउट दौरान 46 वर्षीय मशहूर टीवी एक्टर का निधन

    जिम में वर्कआउट दौरान 46 वर्षीय मशहूर टीवी एक्टर का निधन

    मुबंईः टीवी के मशहूर एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी का शुक्रवार को 46 साल की उम्र में निधन हो गया। सिद्धांत वीर के अचानक निधन की खबर से इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा है। उनके परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे थे। बताया जा रहा है कि एक्टर सिद्धांत वीर सूर्यवंशी जिम में वर्कआउट कर रहे थे, इसी दौरान वो जमीन पर गिर पड़े। प्राप्त जानकारी के मुताबिक एक्टर को जिम में हार्ट अटैक आया, जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

    करीब 45 मिनट तक चले हॉस्पिटल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों द्वारा सिद्धांत को बचाने की पूरी कोशिश की गई लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हाल ही में पॉपुलर कॉमेडियन और एक्टर राजू श्रीवास्तव को भी जिम में वर्कआउट के दौरान ही हार्ट अटैक आया था, अस्पताल में करीब 45 दिनों तक जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ने के बाद उनका निधन हो गया था। उनसे पहले ‘भाभी जी घर पर हैं’ फेम एक्टर दीपेश भान की भी वर्कआउट के दौरान मौत हो गई थी।