Category: Breaking News

  • पेट्रोल-डीज़ल से भरे टैंकर में ब्लास्ट, एक की मौत, 8 बच्चों समेत 22 ज़ख्मी

    पेट्रोल-डीज़ल से भरे टैंकर में ब्लास्ट, एक की मौत, 8 बच्चों समेत 22 ज़ख्मी

    खरगोन : मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में पेट्रोल और डीजल से भरा एक टैंकर पलट गया. ये घटना बिस्टान थाना क्षेत्र के मोगरगांव गढ़ी मार्ग पर स्थित ग्राम अंजनगांव के पास हुई. जानकारी के अनुसार टैंकर असंतुलित हो गया था. जिसके कारण पलट गया। टैंकर पलटने की सूचना मिलने पर आसपास ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आदवासी बहुल्य गांव होने की वजह से यहां पर काफी लोग जमा हो गए। वहीं इस दौरान टैंकर में अचानक से आग लग गई और ब्लास्ट हो गया. जिसकी चपटे में ये लोग आ गए।
    ब्लास्ट के कारण एक की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और एंबुलेंस की गाड़ी पहुंची और  घायलों को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया घायलों में 8 बच्चे और 13 महिला पुरुष शामिल है।

  • कार पार्किंग को लेकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

    कार पार्किंग को लेकर रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या

    गाजिबायादः उत्तर प्रदेश के गाजिबायाद में रोडरेज का मामला सामने आया है। आरोपियों ने रिटायर्ड पुलिसकर्मी के बेटे की पीट-पीटकर हत्या कर दी है। वारदात पार्किंग को लेकर हुए विवाद के चलते बताई जा रही है। घटना को अंजाम देने के बाद 5-6 अज्ञात युवक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक टीला मोड़ थाना क्षेत्र के ग्राम जावली का रहने वाला 35 बर्षीय युवक अरुण अपने 2 दोस्तों के साथ मंगलवार रात खाना खाने के लिए गया हुआ था। कार पार्किंग को लेकर अरुण का अज्ञात युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद 5-6 अज्ञात युवकों ने अरुण के साथ बुरी तरह मारपीट कर दी। इस दौरान अरुण गंभीर रूप से घायल हो गया।

    घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल अरुण को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें जमीन पर पड़े युवक पर एक युवक ईट से हमला कर रहा है। वारदात के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस रोड रेज सहित कई दूसरे एंगल से भी घटना की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक युवक अरुण दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा कुंवर सिंह का बेटा था।

  • रिपेयरिंग के दौरान मोबाइल में हुआ धमाका, देखें वायरल वीडियो

    रिपेयरिंग के दौरान मोबाइल में हुआ धमाका, देखें वायरल वीडियो

    उत्तर प्रदेशः ललितपुर के कस्बा पाली से मोबाइल फोन की बैटरी फटने का एक वीडियो सामने आया है। पुराने बस स्टैंड के पास महेश चौरसिया नाम का शख्स अपनी मोबाइल रिपेयर की दुकान में फोन सही कर रहा था। फोन सही करते समय अचानक हुए इस हादसे ने सभी को डरा दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि फोन शीशे के काउंटर पर रखा हुआ था और जब यह शख्स फोन की बैटरी को निकालने की कोशिश करता है तो इसकी बैटरी फट जाती है और इसमें से आग की लपटें निकलने लगती है। 

    फोन की दुकान में हुआ ये हादसा दुकान में लगे सीसीटीवी कैद हो गया। इस घटना का वीडियो अब इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। फोन की बैटरी फटने की इस घटना का वीडियो देखने के बाद यूजर्स हैरान हैं। इस हादसे में दुकानदार और ग्राहक बाल-बाल बचे हैं जब फोन की बैटरी में आग लगती है तो ग्राहक और फोन की दुकान का मालिक जल्दी से पीछे हट जाते हैं। 

  • Google को लगा 936 करोड़ रुपए का जुर्माना, एक सप्ताह में दूसरी बार हुई कार्रवाई

    Google को लगा 936 करोड़ रुपए का जुर्माना, एक सप्ताह में दूसरी बार हुई कार्रवाई

    नई दिल्लीः गूगल पर भारत में 936.44 करोड़ रुपये का फाइन लगा है। मंगलवार को CCI (Competition Commission of India) ने दिग्गज टेक कंपनी पर ये फाइन लगाया है। गूगल पर ये फाइन अपने दबदबे का गलत इस्तेमाल करने की वजह से लगाया गया है। सीसीआई ने गूगल पर एंटीकंपटीशन प्रैक्टिस को बंद करने के लिए कहा है।  इसके अलावा सीसीआई ने कहा है कि ऐप डेवलपर्स को सीधा ग्राहकों से जुड़ने की इजाजत और ऑफर प्रमोशन से भी ना रोका जाए। पिछले हफ्ते भी गूगल पर सीसीआई ने एंटी-कंपटीशन प्रैक्टिस की वजह से एक अन्य मामले में 1,337.76 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था।

    दो मामले में भारत में लगा है फाइन

    सीसीआई ने ये फाइन एंड्रॉयड सेगमेंट में अपनी मजबूत स्थिति का गलत फायदा उठाने की वजह से लगा था। गूगल पर दो अलग-अलग मामलों में ये फाइन लगाए गए हैं। हालांकि, दोनों ही मामले एंट्री-कंपटीशन प्रैक्टिस से जुड़े हुए थे। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने पहले ही गूगल को अनुचित कारोबारी गतिविधियों को रोकने के लिए कहा था। साथ ही एक तय समय सीमा में समाधान भी खोजने का निर्देश दिया था।

    दूसरी कंपनियों को भी भेजा गया है नोटिस

    जानकारी के मुताबिक भारत में सिर्फ गूगल ही नहीं दूसरी कंपनियों को भी अपने दबदबे का फायदा उठाने की नोटिस भेजा गया था। गूगल, ऐपल, ऐमेजॉन, नेटफ्लिक्स और माइक्रोसॉफ्ट को एंटी-कंपटीशन प्रैक्टिस मामले में नोकिस भेजा जा चुका है।

    भारत की तरह ही अन्य देशों में भी इन कंपनियों को अपनी मजबूत स्थिति का फायदा उठाने पर फाइन लगा चुका है. हाल में ही ऐपल पर बॉक्स में चार्जर नहीं देने पर फाइन लगाया था। ब्राजील की अदालत ने ऐपल पर दो करोड़ डॉलर का जुर्माना बॉक्स में चार्जर नहीं देने की वजह से लगाया था। वहीं कोर्ट ने ऐपल को बॉक्स में चार्जर देने के लिए भी कहा है। इस तरह से गूगल पर अपने कंपटीशन को खत्म करने का आरोप पहले भी लगता रहा है।

  • Google ने प्ले स्टोर से हटाए ये 16 ऐप्स, देखें लिस्ट

    Google ने प्ले स्टोर से हटाए ये 16 ऐप्स, देखें लिस्ट

    नई दिल्लीः दुनिया में टेक्नोलॉजी सेक्टर की दिग्गज कंपनी गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 16 ऐप्लीकेशन को हटा दिया है। ये ऐप्स एंड्रॉइड डिवाइस पर तेजी से बैटरी डाउन करने और अधिक डेटा कंज्यूम करने का कारण बन रही थी। एक रिपोर्ट के अनुसार, एक सिक्योरिटी फर्म द्वारा पहचाने गए एप्लिकेशन ने वास्तविक उपयोगकर्ता के रूप में विज्ञापनों पर क्लिक करने के लिए बैकग्राउंड में वेब पेज खोलकर कथित तौर पर विज्ञापन धोखाधड़ी की। सिक्योरिटी फर्म के अनुसार, प्ले स्टोर से हटाए जाने से पहले, ऐप्स के कुल 20 मिलियन इंस्टॉलेशन थे।

    Ars Technica की रिपोर्ट के मुताबिक़, गूगल ने अपने प्ले स्टोर से 16 ऐप्स हटा दिए, जिनका पता McAfee ने लगाया। हटाए गए ऐप “यूटिलिटी” ऐप की कैटेगरी में आते हैं – ये ऐप आम तौर पर बुनियादी कार्य करते हैं जैसे कि उपयोगकर्ताओं को क्यूआर कोड को स्कैन करने और लिंक की गई वेबसाइट पर जाने की अनुमति देना, डिवाइस की टॉर्च चालू करना, मुद्रा परिवर्तक और कैलकुलेटर हैं।

    Google द्वारा Play Store से हटाई गई इन 16 यूटिलिटी ऐप्स की लिस्ट में शामिल हैं –

    High-Speed Camera
    Smart Task Manager
    Flashlight+
    com.smh.memocalendar memocalendar
    8K-Dictionary
    BusanBus
    Flashlight+
    Quick Note
    Currency Converter
    Joycode
    EzDica
    Instagram Profile Downloader
    Ez Notes
    com.candlencom.flashlite
    com.doubleline.calcul
    com.dev.imagevault Flashlight+

    जब इन ऐप्स को लॉन्च किया गया, तो McAfee ने पाया कि ये ऑटोमैटिक कोड डाउनलोड करते हैं, उपयोगकर्ता को सूचित किए बिना वेब साइटों तक पहुंचने के लिए सूचनाएं प्राप्त करते हैं, और लिंक और विज्ञापनों पर क्लिक करते हैं। यह विज्ञापन धोखाधड़ी का एक उदाहरण हैं। क्योंकि यह एक वास्तविक उपयोगकर्ता के रूप में इन विज्ञापनों पर कृत्रिम रूप से आगे बढ़ते हैं। कैलिफ़ोर्निया स्थित सिक्योरिटी कंपनी ने पाया कि अनइंस्टॉल किए गए ऐप्स में “com.liveposting” और “com.click.cas” जैसी लाइब्रेरी थीं, जो उपयोगकर्ताओं को उपयोगकर्ता की जानकारी के बिना लिंक और विज्ञापनों पर क्लिक करने की अनुमति देती थीं, जिसके कारण अंततः बैटरी की खपत और नेटवर्क की खपत में वृद्धि हुई।

    बता दें कि विज्ञापन धोखाधड़ी तब होती है जब कोई बॉट रियल वेब ट्रैफ़िक की नकल करने और वेबसाइट के लिए अधिक पेज दिखाने का प्रयास करता है। बाहरी व्यक्ति के लिए, यह रियल ट्रैफ़िक के रूप में सामने आ सकता है। स्पष्ट रूप से बॉट का उपयोग अधिक ट्रैफ़िक लाने के लिए किया जाता है, विज्ञापनदाता के बजट से समझौता करता है क्योंकि विज्ञापन बॉट्स को दिए जाते हैं न कि वास्तविक लक्षित उपयोगकर्ता को।

    McAfee की रिपोर्ट में कहा गया है कि इन्फेक्टेड डिवाइसेज को गूगल के स्वामित्व वाले फायरबेस क्लाउड मैसेजिंग (FCM) प्लेटफॉर्म के माध्यम से संदेश प्राप्त हुए, जिसने उन्हें बैकग्राउंड में खास वेब पेज खोलने का निर्देश दिया। फिर बॉट प्राप्त क्लिक विज्ञापनों की संख्या को कृत्रिम रूप से बढ़ाने के लिए लिंक का चयन करेगा। गूगल के एक प्रवक्ता ने कहा कि McAfee द्वारा रिपोर्ट किए गए सभी ऐप्स को हटा दिया गया है। उपयोगकर्ता गूगल प्ले प्रोटेक्ट द्वारा भी सुरक्षित हैं, जो Android डिवाइसेज पर इन ऐप्स को ब्लॉक कर देता है।

  • अबू धाबी में फंसे पंजाबी, सीएम मान और विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

    अबू धाबी में फंसे पंजाबी, सीएम मान और विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

    नई दिल्लीः रोजगार के सिलसिले में अबू धाबी की एक निजी कंपनी के लिए काम करने गये 100 पंजाबी वहां फंस गये हैं क्योंकि उन्हें काम से तो हटा दिया गया है, पर पासपोर्ट वापस नहीं दिये जा रहे। सामाजिक कार्यकर्ता दिलबाग सिंह ने इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर युवकों की मदद करने की गुहार लगाई है।

    बैनापुर गांव के निवासी दिलबाग के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को लिखे पत्र में कहा गया है कि स्क्वायर जनरल कांट्रेक्टिंग कंपनी अबू धाबी ने इन्हें काम से हटा दिया है लेकिन पासपोर्ट नहीं लौटा रही, जिससे युवक वापस नहीं आ पा रहे हैं। विदेश मंत्री से अबू धाबी में भारतीय दूतावास को निर्देश देकर मामला एमीरात अधिकारियों के समक्ष रखने का अनुरोध किया गया है।

    दिलबाग सिंह ने बताया कि अधिकांश कर्मियों ने भारत लौटने का ऑनलाइन आवेदन किया है लेकिन पासपोर्ट के कारण नहीं आ पा रहे। इनके अभिभावक एयर टिकट का भुगतान करने को तैयार हैं लेकिन कंपनी पासपोर्ट नहीं लौटा रही। सिंह ने केंद्र से मामले में हस्तक्षेप करने और वहां ‘हेल्प डेस्क‘ खोलने की मांग की है।  श्री सिंह ने पत्र की प्रति पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भी इस मामले में मदद की अपील की है।

  • फोन रिपेयर करवाने गए व्यक्ति के खाते से गायब हो गए 2 लाख रुपये, जाने मामला

    फोन रिपेयर करवाने गए व्यक्ति के खाते से गायब हो गए 2 लाख रुपये, जाने मामला

    मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक शख्स को अपना मोबाइल फोन ठीक (मुरम्मत) करवाना इतना महंगा पड़ गया कि उसे करीब 2 लाख रुपयों का चूना लग गया। दरअसल, मुंबई के साकीनाका में एक शख्स को मोबाइल फोन रिपेयरिंग स्टोर के एक कर्मचारी ने 2 लाख का चूना लगा दिया। हुआ कुछ यूं कि 40 वर्षीय पीड़ित कदम ने मोबाइल रिपेयरिंग स्टोर पर अपना मोबाइल मुरम्मत करने के लिए दिया था। मोबाइल स्टोर के कर्मचारी ने उसके फोन पर बैंकिंग ऐप एक्सेस किया और एफडी को तोड़कर उसके पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। इस बाबत पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पेशे से फ्रीलांसर कदम ने कहा कि जब 7 अक्टूबर को मेरे फोन के स्पीकर में कुछ दिक्कत हो गई तो मैं एक स्थानीय फोन रिपेयर स्टोर में गया। स्टोर के कर्मचारी ने मुझे अपना सिम कार्ड फोन के अंदर ही छोड़ कर जाने को कहा। मैं जब अगली शाम यानी 8 अक्टूबर को अपना हैंडसेट लेने गया तो देखा दुकान बंद है। 9 और 10 अक्टूबर को भी दुकान बंद थी। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, इसके बाद 11 अक्टूबर को मोबाइल रिपेयर स्टोर खुला था मगर वहां एक अन्य कर्मचारी दुकान चला रहा था।

    पीड़ित कदम ने अपना फोन और सिम कार्ड मांगा, मगर कर्मचारी ने कुछ बहाना बनाया। जब कुछ गड़बड़ी का अंदेशा हुआ तो कदम ने एक दोस्त से संपर्क किया और उसे सारी बात बताई। इसके बाद कदम ने अपने बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल किया। कदम ने जब अपना अकाउंट लॉग इन किया तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने पाया कि उनकी एफडी को तोड़ दिया गया है और 2.2 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं। इसके बाद पीड़ित कदम ने पुलिस से संपर्क किया और मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

  • WhatsApp का सर्वर डाउन, करोड़ो यूजर्स हो रहे थे परेशान

    WhatsApp का सर्वर डाउन, करोड़ो यूजर्स हो रहे थे परेशान

    नई दिल्लीः पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे अचानक काम करना बंद कर दिया। करीब तीस मिनट से सर्वर डाउन रहने की वजह से  देशभर में इसके यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया ट्विटर पर इसको लेकर लोग कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। भारत में कई लोग इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। 2 बजे के बाद दोबारा व्हाट्सएप चलना शुरू हुआ। सर्वर करीब 1.5 घंटे तक डाउन रहा। 

    लोगों को मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो रही है। व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत लोग ट्विटर पर भी कर रहे हैं। व्हाट्सएप पर किसी मैसेज को सेंड करने पर एरर आ रहा है। इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। इसको लेकर ट्विटर पर मीम्स भी वायरल होने लगे हैं। व्हाट्सएप के डाउन होने को लेकर Downdetector ने भी रिपोर्ट किया है। डाउन डिटेक्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि व्हाट्सएप लाखों लोगों के लिए इस वक्त काम नहीं कर पा रहा है। इस मैप के मुताबिक मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ प्रभावित है। हालांकि इससे हर जगह लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।

    व्हाट्सएप का बयान आया सामने

    बता दें कि व्हाट्सएप ने अभी-अभी आधिकारिक बयान साझा किया है और कहा है कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को दोबारा बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

    बता दें कि बीते सोमवार रात भी दुनियाभर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर 6 घंटे तक डाउन रहा। सोशल मीडिया के डाउन होने की वजह से दुनियाभर के सभी यूजर्स को काफी परेशानी हुई। मंगलवार सुबह 4.30 बजे सोशल मीडिया ने फिर से रफ्तार पकड़ी थी। इस बात की जानकारी खुद फेसबुक ने ट्वीट करके दी और उन्होंने सभी यूजर्स से असुविधा के लिए माफी भी मांगी थी। 

    Facebook-Whatsapp ने मांगी माफी 

    तो वहीं, व्हाट्सएप ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि धीरे-धीरे सेवा बहाल हो रही है और हम पूरी सतर्कता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जो कुछ समय के लिए व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाए। धैर्य बनाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारे पास इस संबंध में और अधिक जानकारी आने पर उसे आपसे साझा करेंगे।

    करोड़ का हुआ नुकसान 

    खबरों की मानें तो सोशल मीडिया डाउन होने की वजह से फेसबुक के शेयर की कीमतों पर भी काफी बड़ा असर पड़ा है। अमेरिकी स्टॉक मार्केट नैस्डेक में फेसबुक का शेयर 7 फीसदी तक गिरा, जिससे मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक का बाजार मूल्य 52 हजार करोड़ रुपये घट गया है। 

    इन दोनों जगहों पर काम कर रहा था सोशल मीडिया 

    बता दें कि वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम कर रहा था। लेकिन, एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म सभी पर काफी परेशानी आ रही थी, जिसकी वजह से लोगों को मेसेज कर पा रहे थे और न ही भेज पा रहे थे।

    व्हाट्सएप ने आगे कहा कि हमें कुछ लोगों द्वारा इसके काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे। इसी के साथ फेसबुक ने अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि हमें पता है कि कुछ लोगों को हमारे ऐप और उत्पादों को लेकर समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।

  • बस के अंदर मिट्टी के दीये जलाने से लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर की जलकर मौत

    बस के अंदर मिट्टी के दीये जलाने से लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर की जलकर मौत

    रांचीः राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित खादगड़ा बस स्टैंड में भीषण हादसा हुआ। बस स्टैंड में खड़ी बस में आग लग जाने से चालक और सह-चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मदन और इब्राहिम के रूप में हुई है। मदन बस का चालक था वहीं इब्राहिम बस में बतौर खलासी काम करता था। बताया जाता है कि दोनों बस के अंदर ही सो गए थे, तभी हादसा हो गया। 

    बस में दीया जलाकर अंदर सो गए थे मदन और इब्राहिम 

    घटना के संबंध में मिली आरंभिक जानकारी के मुताबिक मदन और इब्राहिम दीया जलाकर बस के भीतर ही सो गए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दीये की वजह से बस में आग लगी। चूंकि, इब्राहिम और मदन गहरी नींद में थे तो वक्त रहते उनको आग लगने का पता नहीं चला। जब तक वे कुछ समझ पाते, बस धू-धूकर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। दोनों की जलकर मौत हो गई। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो विचलित करने वाली हैं। 

    दर्दनाक हादसे से बस स्डैंट में हड़कंप

    दिवाली वाले दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने बस स्टैंड में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को हिलाकर रख दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर घटना पर जताया दुख

    प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में बस में आग लगने से ड्राइवर और खलासी की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
  • दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस पर भी अटैक

    दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस पर भी अटैक

    अमहदाबाद: गुजरात के वडोदरा में दिवाली की रात अचानक दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे देखते ही देखते पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. दिवाली की रात वडोदरा शहर में सड़कों पर उपद्रवियों का जमकर तांडव देखने को मिला. दरअसल, वडोदरा के पानी गेट इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच भिड़ंत हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों बीच बवाल इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी होने लगी. हिंसक झड़प के दौरान कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं जमकर तोड़फोड़ की गई. इतना ही नहीं, पेट्रोलिंग पर पहुंची पुलिस पर भी पेट्रोल बम से हमला किया गया.

    शहर के मुस्लिम मेडिकल संटेर के पास पटाखे उड़ाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में न केवल पत्थरबाजी हुई, बल्कि गाड़ियों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई और आगजन की गई. हिंसा की सूचना मिलते ही वडोदरा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की गई. पुलिस ने स्थिति पर कंट्रोल कर पूरे इलाके में पेट्रोलिंग की. जब पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी तब पुलिस के अधिकारी पर पेट्रोल बम से हमला भी किया गया. पुलिस ने बताया कि इसके बाद इलाके के सभी घरों में कॉम्बिंग की जा रही है. फिलहाल, पुलिस की भारी मौजूदगी के बाद मामले को शांत करा दिया गया है. पुलिस ने दंगा के मामले में मुकदमा दर्ज किया है और दंगा करने वालों की भी शिनाख्त की जा रही है. वोडदरा पुलिस के डीसीपी यशपाल जोगनिया ने कहा कि फिलहाल इलाके में शांति है. मुस्लिम मेडिकल के पास में पथराव क्यों हुए, इसकी जांच के लिए हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.