Category: Breaking News

  • गैंगस्टर टीनू से ग्रेनेड सहित हथियार बरामद, पुलिस ने किए कई अहम खुलासे

    गैंगस्टर टीनू से ग्रेनेड सहित हथियार बरामद, पुलिस ने किए कई अहम खुलासे

    नई दिल्लीः पुलिस हिरासत से फरार हुए गैंगस्टर दीपक टीनू को आज राजस्थान से गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस की गई, जिसमें उन्होंने कई अहम खुलासे किए। दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल के सीपी एचजीएस धालीवाल ने बताया कि टीनू को केकड़ी अजमेर से पकड़ा गया। टीनू के पास से 5 ग्रेनेड मिले हैं। दो ऑटोमेटिक पिस्टल भी बरामद हुए हैं।

    पुलिस ने कहा कि टीनू विदेश भागने के फिराक में था। विदेश में बैठे रोहित गोदारा और जैक टीनू गैंगस्टर टीनू को भागने में मदद कर रहे थे। गौरतलब है कि टीनू 2 अक्तूबर को अपनी गर्लफ्रेंड की मदद से सीआईए स्टाफ मनसा की कस्टडी से फरार हो गया था। टीनू की गर्लफ्रेंड जितिंदर कौर ने खुलासा किया कि जब वह उनसे आखिरी बार राजस्थान में मिली थीं तो उन्होंने उन्हें मालदीव का टिकट दिया था। जितिंदर कौर ने टीनू के विदेश जाने की बात कही थी। हालांकि, वह विदेश भागने में सफल नहीं हो सका।

    फर्जी पासपोर्ट के जरिए टीनू दक्षिण अफ्रीका भागने की प्लानिंग कर रहा था। इससे पहले लॉरेंस का भाई और भांजा भी फेक पासपोर्ट की मदद से दुबई भाग चुके हैं। टीनू का लुधियाना में बड़ा नेटवर्क है। टीनू लुधियाना में अवैध वसूली और ड्रग्स का कारोबार करता रहा है। टीनू को भगाने वाले 3 युवकों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

  • महिला से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, निर्भया जैसी दरिंदगी का आरोप

    महिला से 5 लोगों ने किया गैंगरेप, निर्भया जैसी दरिंदगी का आरोप

    गाजियाबादः दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 40 साल की महिला ने 5 लोगों पर गैंगरेप की वारदात को अंजाम देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला का आरोपियों के साथ प्रॉपर्टी विवाद है और दोनों पक्षों का कोर्ट में केस चल रहा है। फिलहाल गैंगरेप की वारदात की पुलिस जांच कर रही है।

    पुलिस को आश्रम रोड पर महिला की मिली थी सूचना

    महिला की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर में 5 लोगों के नाम दर्ज किए हैं, जिनमें से चार को हिरासत में लिया गया है। पुलिस फिलहाल हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। एफआईआर में नामजद आरोपियों के नाम दीनू, शाहरुख, जावेद, धोला और औरंगजेब है। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक, 18 अक्टूबर को थाना नंदग्राम पुलिस को UP-112 के माध्यम से सूचना मिली कि आश्रम रोड पर एक महिला पड़ी हुई हैं, तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई, पूछताछ में महिला ने बताया की वो दिल्ली नंद नगरी की रहने वाली है। पुलिस के मुताबिक, ‘महिला ने बताया कि एक दिन पहले गाजियाबाद में अपने भाई के यहां जन्मदिन मनाने आई थी, जब भाई ने उसको वापस छोड़ा, तब उसको वहां से कुछ लोग ले गए, जो इससे पूर्व में ही परिचित हैं। पहले महिला ने बताया था कि 2 लोग थे, बाद में बताया कि 5 लोग थे, उन सभी ने उनके साथ दुष्कर्म किया।’

    पुलिस ने 4 लोगों को लिया हिरासत में

    पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है और 4 लोगों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने जिन आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, उनके साथ महिला का प्रॉपर्टी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है, कोर्ट में सिविल केस भी है। महिला दिल्ली को रहने वाली है और उसका इलाज जीटीबी अस्पताल में चल रहा है।

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष ने पुलिस को भेजा नोटिस

    दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट करके कहा, ‘दिल्ली की लड़की गाजियाबाद से रात में वापस आ रही थी, जब उसे ज़बरन गाड़ी में उठा ले गए, महिला के साथ 5 लोगों ने 2 दिन तक बलात्कार किया और उसके गुप्तांगों में रॉड घुसाई, सड़क किनारे बोरी में मिली, तब भी रॉड उसके अंदर थी। अस्पताल में ज़िंदगी के लिए लड़ रही है, एसएसपी गाजियाबाद को नोटिस जारी किया है।’

    प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने के दावे से पुलिस का इनकार

    स्वाति मालीवाल के इन आरोपों पर गाजियाबाद पुलिस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। महिला के प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने और बोरे में बंद करने की बात से पुलिस ने इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि टंग क्लीनर मिला है और नंदग्राम थाने मे मामला दर्ज किया है, आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरी जांच की जा रही है।

  • 24 साल बाद मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    24 साल बाद मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष

    नई दिल्लीः मल्लिकार्जुन खड़गेकांग्रेस के नए अध्यक्ष होंगे। खड़गे ने 24 साल बाद इतिहास रच दिया। खड़गे को 7897 वोट मिले और शशि थरूर को 1072 मत मिले। 416 वोट रिजेक्ट हो गए। करीब 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। पार्टी मुख्यालय में मतगणना बुधवार सुबह 10 बजे के बाद आरंभ हुई। इस मौके पर अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर के प्रस्तावक सांसद कार्ति चिदंबरम और कुछ अन्य चुनावी एजेंट मौजूद रहे।

    दूसरे उम्मीदवार मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से सांसद सैयद नासिर हुसैन और कुछ अन्य नेता मौजूद थे। सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और कई अन्य वरिष्ठ नेताओं समेत करीब 9500 डेलीगेट (निर्वाचक मंडल के सदस्यों) ने पार्टी के नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को मतदान किया था। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री ने बताया था कि करीब 96 प्रतिशत मतदान हुआ, हालांकि पूरे आंकड़े आने के बाद इसमें कुछ बदलाव हो सकता है। मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर इस चुनाव में उम्मीदवार हैं।

    गांधी परिवार से करीबी और कई वरिष्ठ नेताओं के समर्थन के चलते खड़गे की दावेदारी मजबूत मानी जा रही थी। कांग्रेस के करीब 9900 डेलीगेट पार्टी प्रमुख चुनने के लिए मतदान करने के पात्र थे। कांग्रेस मुख्यालय समेत लगभग 68 मतदान केंद्रों पर मतदान हुआ था। कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं। इस बार पूरे 22 वर्षों के बाद अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस चुनाव से 24 साल बाद गांधी परिवार के बाहर का कोई नेता देश की सबसे पुरानी पार्टी का अध्यक्ष चुना गया। इससे पहले सीताराम केसरी गैर-गांधी अध्यक्ष रहे थे। 

  • दिवाली से पहले किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, गेंहू और सरसों पर बढ़ाई एमएसपी 

    दिवाली से पहले किसानों को सरकार का बड़ा तोहफा, गेंहू और सरसों पर बढ़ाई एमएसपी 

    नई दिल्लीः सरकार ने मंगलवार को मौजूदा फसल विपणन वर्ष के लिए गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को 110 रुपये बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल करने का फैसला किया। इसके साथ ही सरसों का एमएसपी 400 रुपये बढ़ाकर 5,450 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है। एक बयान में कहा गया कि किसानों के उत्पादन और आय को बढ़ावा देने के लिए यह फैसला किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडल की समिति (सीसीईए) की बैठक में एमएसपी बढ़ाने का फैसला किया गया।

    एमएसपी वह दर है, जिस पर सरकार किसानों से कृषि उपज खरीदती है। इस समय सरकार खरीफ और रबी, दोनों सत्रों में उगाई जाने वाली 23 फसलों के लिए एमएसपी तय करती है। रबी (सर्दियों) फसलों की बुवाई, खरीफ (गर्मी) फसलों की कटाई के बाद अक्तूबर में शुरू होती है। गेहूं और सरसों रबी की प्रमुख फसलें हैं।

    एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार सीसीईए ने फसल वर्ष 2022-23 (जुलाई-जून) और विपणन सत्र 2023-24 में छह रबी फसलों के लिए एमएसपी में वृद्धि को मंजूरी दी है। फसल वर्ष 2022-23 के लिए गेहूं का एमएसपी 110 रुपये बढ़ाकर 2,125 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया गया है, जो फसल वर्ष 2021-22 में 2,015 रुपये प्रति क्विंटल था। बयान में कहा गया है कि गेहूं की उत्पादन लागत 1,065 रुपये प्रति क्विंटल रहने का अनुमान है।

  • केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत 6 की मौत

    केदारनाथ में हेलिकॉप्टर क्रैश होने से पायलट समेत 6 की मौत

    केदारनाथः उत्तराखंड में मंगलवार को बड़ा हादसा हो गया। केदारनाथ में एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। ये हादसा केदारनाथ से 2 किमी दूर गरुड़चट्टी में हुआ। खराब मौसम को हेलिकॉप्टर क्रैश की एक वजह माना जा रहा है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के विशेष प्रमुख सचिव अभिनव कुमार ने हेलिकॉप्टर क्रैश में 6 लोगों की मौत की पुष्टि की है। ये हेलिकॉप्टर आर्यन कंपनी का था। हेलिकॉप्टर ने गुप्तकाशी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी थी। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत 6 लोग सवार थे। केदारघाटी की तरफ जब ये हेलिकॉप्टर आगे बढ़ा, तब गरुड़चट्टी में ये क्रैश हो गया है। जमीन पर गिरने के साथ ही हेलिकॉप्टर आग की चपेट में आ गया। हादसे में हेलिकॉप्टर में सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई।

    खराब मौसम हो सकता है हादसे की वजह

    केदारनाथ से एक चश्मदीद ने बताया कि यहां बारिश बहुत तेज हो रही थी। मौसम सिर्फ 15 मिनट में अचानक से खराब हो गया। इसके बाद हमारी उड़ान भी रोक दी गई। हमसे कहा गया है कि एक हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है। अभी उड़ान रोक दी गई है। उन्होंने बताया कि इस हेलिकॉप्टर में भी यात्री ही सवार थे। ये हादसा ऐसे वक्त पर हुआ, जब 21-22 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केदारनाथ और बद्रीनाथ का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ का दौरा करेंगे। वे केदारनाथ पहुंचकर वहां चल रही विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे। बाबा केदार के दर्शन करने के बाद पीएम मोदी बद्रीनाथ का भी दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 21 अक्टूबर को केदारनाथ दर्शन करने के बाद रात वहीं रुकेंगे। इसके बाद अगले दिन यानी 22 अक्टूबर को वो बद्रीनाथ के दर्शन करेंगे।

  • दर्दनाक घटनाः  कुत्तों के हमले में 7 माह के मासूम की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    दर्दनाक घटनाः कुत्तों के हमले में 7 माह के मासूम की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में एक बार फिर से आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिला है। नोएडा सेक्टर 100 में 7 महीने के मासूम पर स्ट्रीट डॉग ने हमला कर दिया, जिससे उस बच्चे की मौत हो गई। यह घटना नोएडा सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी की बताई जा रही है, जहां कुत्तों के हमले से घायल सात महीने के बच्चे की सोमवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में आक्रोश है और ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं।

    नोएडा सेक्टर 100 स्थित हाउसिंग सोसाइटी के लोग इस घटना से काफी आक्रोशित हैं और अब सड़कों पर उतर आए हैं। प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर दिया है और लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। सड़क पर बैठे प्रदर्शनकारियों की मांग है कि आवार कुत्तों के आतंक से बचाने के लिए एक परमानेंट समाधान किया जाए। इस दौरान पुलिस की भारी संख्या में मौजूदगी है। इसकी वजह से राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि यूपी के अलग-अलग इलाकों में कुत्ते के हमले की की खबरें आ चुके हैं।

    वहीं, सेक्टर 39 के थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव बालियान ने बताया कि सेक्टर-100 स्थित ‘लोटस बुलेवर्ड’ सोसाइटी में सोमवार को सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। मजदूर राजेश कुमार उनकी पत्नी सपना अपने 7 महीने के बच्चे अरविंद को लेकर वहां पर काम करने आए थे। उन्होंने बताया, ‘सोमवार की शाम को दोनों काम करते समय अपने बच्चे को छोड़कर कुछ आगे बढ़ गए। इसी बीच, सोसाइटी के 3 लावारिस कुत्तों ने मासूम के ऊपर हमला बोल दिया। उन्होंने उसके शरीर को पूरी तरह से नोच दिया। इस हमले में बच्चे के पेट की आंत बाहर आ गई।’

  • बड़ी खबर: जाने कहां लगी सांसद सिमरनजीत सिंह मान की एंट्री पर रोक

    बड़ी खबर: जाने कहां लगी सांसद सिमरनजीत सिंह मान की एंट्री पर रोक

    चंडीगढ़: सांसद सिमरनजीत सिंह मान को लेकर आ रही है। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर जा रहे सिमरनजीत सिंह मान को जम्मू कश्मीर पुलिस ने लखनपुर बार्डर पर रोक लिया है। बता दें कि सिमरनजीत सिंह मान जम्मू-कश्मीर जा रहे थे, जहां जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने एंट्री करने से रोक लिया है। मान को इस तरह से बार्डर पर रोक लिए जाने के बाद उनके समर्थकों में बवाल मच गया है। बता दें कि सिमरनजीत सिंह पंजाब के संगरूर से सांसद हैं, जिन्हें हाल ही में सांसद के रूप में पंजाब के लोगों ने चुना है। सिमरनजीत सिंह मान अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं, वहीं आज जम्मू कश्मीर प्रशासन द्वारा उन्हें रोक लिए जाने पर एक बड़ा बवाल मच गया है। 

  • CA के घर रेड में दौरान मिला खजाना, कार से करोड़ों रुपए बरामद

    CA के घर रेड में दौरान मिला खजाना, कार से करोड़ों रुपए बरामद

    कोलकताः पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक चार्टर्ड अकाउंटेंट के पास से 8.15 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं। जासूसी विभाग की एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन ने चार्टर्ड अकाउंटेंट की कार से दो करोड़ रुपये से अधिक की नकदी बरामद की। इसके बाद कोलकाता पुलिस ने सीए शैलेष पांडेय के हावड़ा के शिवपुर स्थित आवास पर छापेमारी की। आवास पर छापेमारी के दौरान 5.95 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। कोलकाता पुलिस ने शैलेष और उसके भाई अरविंद पांडेय के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक सीए शैलेष पांडेय के दो बैंक खातों में भी 20 करोड़ रुपये जमा थे। इन खातों को भी सीज करने की कार्रवाई की जा रही है। कोलकाता पुलिस शैलेष पांडेय की तलाश में जुटी है। वह फरार बताया जा रहा है। कोलकाता पुलिस के जासूसी विभाग की एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन ने 15 अक्टूबर की आधी रात को हावड़ा में छापेमारी की। इस छापेमारी के दौरान 2 करोड़ 20 लाख 50 हजार रुपये नकद बरामद हुए। ये बरामदगी एक कार से हुई। इसके बाद पुलिस हावड़ा के शिवपुर स्थित शैलेष पांडेय के फ्लैट पर पहुंची।

    पुलिस के मुताबिक फ्लैट लॉक था। दरवाजा तोड़कर पुलिस की एंटी बैंक फ्रॉड सेक्शन टीम जब फ्लैट के अंदर दाखिल हुई तो भारी मात्रा में नकदी के साथ ही हीरे, सोने-चांदी के जेवर भी मिले। शैलेष पांडेय के आवास से 5.95 करोड़ रुपये नकद बरामद किए गए। कोलकाता पुलिस ने शैलेष पांडेय की कार और आवास से 8.15 करोड़ रुपये नकद और जेवर जब्त किए हैं। कोलकाता पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मुख्य आरोपी शैलेष पांडेय की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

  • समय पर निपटा लें जरुरी काम, अगले 14 दिनों में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

    समय पर निपटा लें जरुरी काम, अगले 14 दिनों में 9 दिन बंद रहेंगे बैंक

    नई दिल्लीः इस माह में बचे हुए 14 दिनों में सिर्फ 5 दिन ही बैंक खुलेंगे, बाकी 9 दिन छुट्टियां रहेंगी। ऐसे में अगर आपको बैंक से जुड़ा कोई काम करना है, तो फौरन निपटा लीजिए। इन 14 दिनों में अलग-अलग जोन में बैंक कुल 9 दिन बंद रहेंगे। अगर आपको भी आने वाले दिनों में बैंकों से जुड़ा कोई काम है तो उस समय रहते निपटा लीजिए।

    राज्यों के अनुसार होती हैं छुट्टियां

    रिजर्व बैंक के जारी हॉलिडे कैलेंडर की बात करें तो दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। हालांकि, कई राज्यों और शहरों में बैंकों की छुट्टियां अलग-अलग होती हैं। बैंक की छुट्टियां अलग-अलग राज्यों में मनाए जाने वाले फेस्टिवल पर डिपेंड करता है।

    ऑनलाइन निपटा सकते हैं काम

    फेस्टिवल में बैंक बंद होते हैं लेकिन अगर आप कोई काम ऑनलाइन करना चाहते हैं तो वे निपटा सकते हैं। आप किसी भी तरह का लेन-देन ऑनलाइन बैंकिंग के माध्यम से आसानी से कर सकते हैं।  

    देखें किस दिन रहेंगे बैंक बंद

    18 अक्टूबर – कटि बिहू – गुवाहाटी में बैंकों की छुट्टी।
    22 अक्टूबर – चौथा शनिवार बैंकों की छुट्टी।
    23 अक्टूबर – रविवार- बंद रहेंगे बैंक।
    24 अक्टूबर – काली पूजा /दिवाली / नरक चतुर्दशी) (गंगटोक, हैदराबाद और इंफाल को छोड़कर पूरे देश में बैंकों की छुट्टी)।
    25 अक्टूबर – लक्ष्मी पूजा/दिवाली/गोवर्धन पूजा ( गंगटोक , हैदराबाद, इंफाल और जयपुर में बंद रहेंगे बैंक)।
    26 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा/विक्रम संवत नव वर्ष दिवस/भाई दूज समेत अन्य पर्व- अहमदाबाद, बेंगलुरु, बेंगलुरु, देहरादून, गैगटाक, जम्मू, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, शिमला, श्रीनगर में बैंकों की छुट्टी।
    27 अक्टूबर – भाई दूज / चित्रगुप्त जयंती / लक्ष्मी पूजा / दीपावली / निंगोल चक्कूबा ( गंगटोक, इंफाल, कानपुर, लखनऊ में बैंकों की छुट्टी)।
    30 अक्टूबर – रविवार बैंकों की छुट्टी।
    31 अक्टूबर – सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मदिन/सूर्य षष्ठी डाला छठ (सुबह की अर्घ्य)/छठ पूजा (अहमदाबाद, रांची और पटना में बंद रहेंगे बैंक।

  • Bollywood पर बरसे बाबा रामदेव, कहा-सलमान खान लेता है ड्रग्स, एक्ट्रेसेस का तो भगवान मालिक

    Bollywood पर बरसे बाबा रामदेव, कहा-सलमान खान लेता है ड्रग्स, एक्ट्रेसेस का तो भगवान मालिक

    नई दिल्ली : बीते कुछ सालों से बॉलीवुड में कथित तौर पर ड्रग्स रैकेट की खबरें सामने आती रहती हैं, जिसमें कई स्टार्स का नाम सामने आ चुका है। अब योग गुरु बाबा रामदेव ने डग मामले में कई अभिनेताओं पर निशाना साधा है और उन्होंने कहा कि सलमान खान सहित कई एक्ट्रेस ड्रग्स लेती हैं।

    दरअसल, बाबा रामदेव बीते दिन यूपी के मुरादाबाद में आर्यवीर और वीरांगना सम्मेलन में हिस्सा भाग लेने पहुंचे थे, जहां उन्होंने नशा मुक्त भारत कार्यक्रम पर बोलते हुए कहा- शाह रुख खान का बच्चा पिछले दिनों ड्रग्स लेते हुए पकड़ गया और जेल में रहा। सलमान खान ड्रग लेता है, आमिर का पता नहीं और न जानें कितने बड़े-बड़े लोग, जिन्हें बॉलीवुड सितारे बोलते हैं। एक्ट्रेस का तो भगवान ही मालिक है।

    उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, ‘फिल्म इंडस्ट्री के चारों तरफ ड्रग्स है, पॉलिटिक्स में भी ड्रग्स है। चुनावों के वक्त शराब बांटी जाती हैं। हमको एक संकल्प ये लेना चाहिए कि भारत देश को हर नशे से मुक्त करना है। इसके लिए हम आंदोलन चलाएंगे। वहीं, बाबा रामदेव ने इस दौरान कई और देश में मुद्दों पर अपने विचार साझा किया थे। जानकारी के मुताबिक, ये कोई  पहला मौका नहीं है जब योग गुरु ने बॉलीवुड इंडस्ट्री पर निशाना साधा हो। वो अक्सर सेलेब्स की एक्टिविटी पर भी अपनी प्रतिक्रिया देते रहते हैं।