Category: Breaking News

  • स्कूल बस में निकला अजगर सांप, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    स्कूल बस में निकला अजगर सांप, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

    रायबरेली: आए दिन सोशल मीडिया पर कोई ना कोई वायरल होता रहता है। जो बेहद ही चौकाने वाली होती है। इसी क्रम में इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

    वीडियो में देखा जा सकता है कि रायबरेली में रेयान पब्लिक स्कूल की एक बस के इंजन में अजगर फंसा था। एक घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद वन विभाग ने बाहर निकाला। स्कूल बंद होने से नहीं हुआ किसी तरह का नुकसान। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान हो गया है। हलॉंकि इससे किसी भी प्रकार का नुकसान का सामना नहीं करना पड़ा

  • ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस ने की खुदकुशी

    ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ फेम एक्ट्रेस ने की खुदकुशी

    नई दिल्ली: टीवी इंडस्ट्री से आई शॉकिंग खबर ने सबको चौंका दिया। मशहूर टीवी एक्ट्रेस वैशाली ठक्कर ने खुदकुशी कर ली। उन्होंने इंदौर स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की एक्ट्रेस ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘ससुराल सिमर का’ समेत कई चर्चित टीवी शो में वैशाली काम कर चुकी हैं।
    वैशाली ठक्कर पिछले एक साल से इंदौर में रह रही थीं। एक्ट्रेस की आत्महत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अभिनेत्री के शव को बरामद किया। पुलिस को वैशाली के शव के पास से सुसाइड नोट भी मिला है।

    जानकारी के मुताबिक, तेजाजी नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की वजह तलाश रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मौके से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। सुसाइड नोट से एक्ट्रेस की आत्महत्या करने की क्या जानकारी मिलने की उम्मीद है. एक्ट्रेस की मौत से सदमे में फैन्स वैशाली ठक्कर की मौत की खबर ने हर किसी को हैरान-परेशान कर दिया है। वैशाली की आत्महत्या करने की खबर सामने आने के बाद एक्ट्रेस के तमाम फैन्स और दोस्त सदमे में हैं। किसी को यकीन ही नहीं हो रहा है कि वैशाली अब हमारे बीच नहीं रहीं।

    ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी करियर की शुरुआत वैशाली टीवी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस थीं। वैशाली कई पॉपुलर शोज में काम कर चुकी हैं. वैशाली ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत साल 2015 में टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से की थी. इस शो में उन्होंने संजना का रोल प्ले किया था. इसके बाद वैशाली ‘ये है आशिकी’ शो में भी नजर आई थीं। वैशाली ‘ससुराल सिमर का’ शो में अपने किरदार अंजलि भारद्वाज के लिए जानी जाती थीं। ‘ससुराल सिमर का’ शो से उन्हें काफी पॉपुलैरिटी मिली थी. वैशाली ने इसके अलावा ‘सुपर सिस्टर’, ‘मनमोहिनी सीजन 2’ में भी शानदार काम किया था।

    वैशाली को आखिरी बार टीवी शो ‘रक्षाबंधन’ में देखा गया था। एक्ट्रेस ने एक महीने में तोड़ दी थी सगाई पिछले साल अप्रैल के महीने में वैशाली ने सगाई की थी. एक्ट्रेस ने अपनी रोका सेरेमनी का वीडियो शेयर करके फैंस को गुड न्यूज दी थी. एक्ट्रेस की सगाई परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी में हुई थी। हालांकि, सगाई के एक महीने बाद ही वैशाली ने अपनी सगाई तोड़ दी थी और कहा था कि वो अब अपने मंगेतर से शादी नहीं करेंगी। शादी कैंसिल करने के बाद वैशाली ने अपने रोका सेरेमनी का वीडियो भी सोशल मीडिया हैंडल से डिलीट कर दिया था। वैशाली ने खुदकुशी क्यों की, ये सवाल हर किसी के मन है। सभी जानना चाहते हैं कि आखिर वैशाली की आत्महत्या करने की वजह क्या है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं. उम्मीद है कि जल्द ही कोई सुराग सामने आएगा।

  • ऑनलाइन बेटी के लिए मंगवाया 92 हजार का लैपटॉप, बॉक्स खोलने पर उड़े होश

    ऑनलाइन बेटी के लिए मंगवाया 92 हजार का लैपटॉप, बॉक्स खोलने पर उड़े होश

    मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर के रहने वाले एक व्यक्ति ने 12वीं में पढ़ने वाली बेटी के लिए डेल का एक टच स्क्रीन लैपटॉप (Dell 2in1 Inspiron 7420 Laptop) Amazon.in से मंगवाया। लैपटॉप की कीमत थी तकरीबन 1,25,000 रुपये. लेकिन Amazon सेल में उन्हें डिस्काउंट दिया गया। उनसे सिर्फ 92,749.52 रुपये लिए गए। लेकिन ग्राहक का कहना है कि जब उनके घर लैपटॉप पहुंचा तो उनकी बेटी हैरान रह गई। Amazon ने 54,348 रुपये वाला एक लैपटॉप उन्हें भेज दिया जिसकी मौजूदा कीमत सिर्फ 38,490 रुपये है। दूरदर्शन बिहार में काम करने वाले ग्राहक ने बताया कि लैपटॉप, 23 सितंबर को ऑर्डर किया गया था।

    उन्हें 1 अक्टूबर को लैपटॉप की डिलीवरी हो गई। शिकायत करने पर Amazon ने जांच की और कंपनी लैपटॉप रिटर्न लेने के लिए तैयार हो गई। 8 बार Return Request किया लेकिन ग्राहक ने बताया कि लैपटॉप वापस लेने के लिए 16 अक्टूबर तक Amazon की ओर से कोई भी व्यक्ति नहीं आया। इस दौरान वे 8 बार Return Request और Pickup Schedule करवा चुके हैं। कई बार Amazon के ग्राहक सेवा प्रतिनिधि से भी बात की गई। लेकिन समस्या का हल नहीं निकला। 23 दिन बाद भी ना सामान मिला, ना पैसे वापस हुए कुल मिलाकर देखें तो 92,749.52 रुपये की रकम चुकाने के 23 दिन बाद भी ग्राहक को ना तो वो सामान मिला जिसे उन्होंने ऑर्डर किया था और ना ही Amazon की ओर से उन्हें पैसे ही अब तक रिफंड किए गए हैं।

  • बड़ा सड़क हादसा, वाहनों की आमने-सामने टक्कर ,मौके पर मच गई चीख-पुकार

    बड़ा सड़क हादसा, वाहनों की आमने-सामने टक्कर ,मौके पर मच गई चीख-पुकार

    कर्नाटक: कर्नाटक के हासन में एक भीषण हादसे की खबर है। जानकारी के अनुसार  दो वाहनों की आमने-सामने की टक्कर में नौ लोगों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकलवाया और अस्पताल भिजवाया।बताया जा रहा है कि 6 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि 3 लोगों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।  घायलों का इलाज चल रहा है। मारे गए सभी लोग टेम्पो में सवार थे।

    मंदिर से दर्शन करके लौट रहे थे मृतक

    समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार इस हादसे में अपनी जान गंवाने वाले लोग सुब्रमण्य और हसनंबा मंदिर से दर्शन कर घर लौट रहे थे। वापसी के समय दर्शनार्थियों की टेम्पो अर्सीकेरे तालुका के गांधीनगर ही पहुंची थी कि सामने से आ रहे दूध के वाहन से टक्कर हो गई। टेम्पो और केएमएफ के दूध वाहन की टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके की ओर दौड़ पड़े। लोगों ने अपने स्तर से लोगों को निकालने के प्रयास शुरू कर दिए और घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे का कारण अभी पता नहीं चल सका है। लेकिन बताया जा रहा है कि हादसे की वजह तेज रफ्तार हो सकती है।

    पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भी हादसे में 4 लोगों की हुई थी मौत

    वहीं शुक्रवार को ही लखनऊ से गाजीपुर जाने वाले 304 किलोमीटर लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। हादसे पर उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुख प्रकट किया। सिलसिलेवार ट्वीट में कहा गया, ‘मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके साथ ही जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य को युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए हैं।’ 

    ‘कंटेनर ने पीछे से मारी टक्कर’

    पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सुलतानपुर की ओर जा रही बीएमडब्ल्यू कार को लखनऊ से आ रहे कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी थी। इस हादसे में कार में सवार चारों लोगों की मौत हो गई और कार के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस टीम के साथ-साथ जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक और अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। सूत्रों ने बताया कि कार का पंजीकरण उत्तराखंड राज्य का है। दुर्घटना हलियापुर थाना क्षेत्र में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर 83.750 किलोमीटर पर हुई। 

  • दीपावली पर केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोफहा

    दीपावली पर केंद्रीय कर्मचारियों को सरकार का तोफहा

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पांचवे व छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी प्राप्त कर रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (डीए) में वृद्धि कर दी है. इस वृद्धि के बाद छठे वेतन आयोग के तहत सैलरी ले रहे कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 203 फीसदी से बढ़कर 212 फीसदी हो गया है. डीए की नई दरें 1 जुलाई 2022 से लागू मानी जाएंगी. इसके अलावा पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन ले रहे केंद्रीय कर्मचारियों के डीए को 15 फीसदी बढ़ाकर 396 फीसदी कर दिया गया है. इन कर्मचारियों के लिए भी बढ़ोतरी 1 जुलाई से ही लागू मानी जाएगी।

    महंगाई भत्ता किसी कर्मचारी के बेसिक वेतन के आधार पर तय किया जाता है. अगर किसी केंद्रीय कर्मचारी की बेसिक सैलरी 43000 रुपये प्रति माह है तो उसे पुराने डीए (203 फीसदी) के तहत 87,290 रुपये मिलते होंगे. वहीं, डीए 212 फीसदी होने के बाद ये बढ़कर 91,160 रुपये हो जाएगा. इससे उनके वेतन में करीब 3800 रुपये का इजाफा हो जाएगा. बता दें कि डिपार्टमेंट ऑफ एक्सपेंडिचर (डीओआई) ने 12 अक्टूबर को एक ऑफिस मेमोरेंडम जारी कर डीए बढ़ोतरी की सूचना दी थी।

    सातवें वेतन आयोग के तहत वेतन या पेंशन ले रहे कर्मचारियों का डीए व डीआर (महंगाई राहत) सितंबर में 34 फीसदी से बढ़ाकर 38 फीसदी कर दिया गया था. इसके बाद से ही छठे व पांचवें वेतन आयोग के तहत वेतन या पेंशन ले रहे कर्मचारी/पूर्व कर्मचारी डीए या डीआर बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

    सरकार अपने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को महंगाई से मुकाबले के लिए भत्ता देती है. इसी को महंगाई भत्ता (कर्मचारियों के लिए) और महंगाई राहत (पेंशनभोगियों के लिए) कहते हैं. केंद्र सरकार जुलाई और जनवरी में इसकी समीक्षा करती है. डीए इस बात पर भी निर्भर करता है कि कर्मचारी किस क्षेत्र में काम करता हैं. यानी शहरी क्षेत्र, लघु शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में काम करने वाले कर्मचारियों का डीए अलग-अलग होता है।

    डीए किसी कर्मचारी के बेसिक पे के आधार पर कैलकुलेट होता है. बेसिक पे में किसी अन्य तरह का विशेष भुगतान नहीं होता है और ये शुद्ध वेतन होता है. क्लियर के संस्थापक और सीईओ अर्चित गुप्ता कहते हैं कि जब पूरी दुनिया में महंगाई चरम पर है ऐसे में महंगाई भत्ता बढ़ना वेतनभोगी कर्मचारियों को बड़ी राहत देगा।

  • केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, राशन कार्डधारकों को दिया दिवाली का तोहफा

    केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, राशन कार्डधारकों को दिया दिवाली का तोहफा

    ऩई दिल्लीः अगर आप भी सरकार की फ्री राशन योजना का लाभ लें रहे लाभार्थियों के लिए बड़ी खुश खबरी है कि सरकार ने राशन में मिलने वाली चीनी की कीमत कम करने का फैसला किया है। देश भर में जहां महंगाई बढ़ रही वहीं सरकार ने महंगाई को ध्यान में रखते हुए चीनी की कीमत अब 20 रूपये प्रति किलोग्राम करने का फैसला किया है। इसके बाद राज्य सरकारें भी कार्डधारकों के लिए ऐलान कर रही है। 

    अब चीनी के लिए देने होंगे इतने रुपये 

    सरकार ने बढ़ती महंगाई को देखते हुए चीनी की कीमतों को कम करने की घोषणा की है। इसके बाद आपको चीनी के लिए अब बस प्रति किलो 20 रुपये चुकाने पड़ेंगे। अंत्योदय कार्ड धारकों को सरकार की इस घोषणा का लाभ मिलेगा। सरकार के इस ऐलान से कार्ड धारकों में बढती महंगाई से राहत है। त्योहारी सीजन में सरकार की तरफ से दी जा रही इस सुविधा से फ्री राशन का लाभ उठा रहे लोगों में खुशी है और उनका कहना है कि सरकार ने इस ऐलान से दिल जीत लिया है। 

    महाराष्ट्र सरकार ने किया ऐलान 

    केंद्र सरकार की घोषणाओं के साथ राज्य सरकारें भी दीवाली तोहफा दे रही हैं। त्योहार के मौके पर महाराष्ट्र सरकार ने राशनकार्ड धारकों के लिए खास ऐलान किया है। इसके तहत सरकार आपको सिर्फ 100 रुपये में किराने का सामान दे रही है। इसमें आपको 100 रुपये में एक किलो रवा (सूजी), खाने का तेल, पीली दाल और मूंगफली मिलेगा। केंद्र सरकार कि फ्री राशन योजना के दिसंबर तक बढाए जाने से जहां देश भर के कार्डधारकों में खुशी की लहर है वहीं, महाराष्ट्र सरकार के इस ऐलान ने प्रदेश के राशन कार्डधारकों कि दीवाली को और भी ज्यादा जगमग कर दिया है।

    केंद्र सरकार ने दिसम्बर तक की फ्री राशन सुविधा 

    केंद्र सरकार की ओर से गरीबों को दिए जाने वाली फ्री राशन योजना कोरोना महामारी के समय से चलाई जा रही है। केंद्र सरकार के अलावा राज्यों की सरकार भी राशन कार्ड धारकों को फ्री राशन की सुविधा दे रही है। अब केंद्र सरकार ने फ्री राशन की अवधि तीन महीनें दिसम्बर तक बढ़ा दी है।

  • दर्दनाक हादसाः 230 की रफ्तार से कंटेनर से टकराई BMW, चार की मौत, देखें वीडियो

    दर्दनाक हादसाः 230 की रफ्तार से कंटेनर से टकराई BMW, चार की मौत, देखें वीडियो

    रोहतासः उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर के पास शुक्रवार को हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। बीएमडब्ल्यू और कंटेनर में टकराने के बाद यह हादसा हुआ था। मरने वाले चार लोग बिहार के थे। अब लाइव वीडियो सामने आया है जिससे यह साफ पता चल रहा है कि बीएमडब्ल्यू की रफतार 230 किलोमीटर प्रति घंटे तक गई थी। हादसे से पहले फेसबुक लाइव वीडियो में यह आवाज आ रही है कि आज चारों मरेंगे। कुछ ही देर में दुर्घटना होती है और सबकी मौत भी हो जाती है।

    कार की स्पीड 62-63 होते हुए 230 तक पहुंचती है। फेसबुक का पूरा वीडियो एक्सीडेंट तक तो नहीं पहुंचा, लेकिन अंदाजा जरूर लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त हुई होगी। जिले के जेडीयू के जिलाध्यक्ष अजय कुमार कुशवाहा के डॉक्टर भतीजे और डेहरी शहर के जाने-माने चिकित्सक डॉ. निर्मल कुमार कुशवाहा के पुत्र डॉक्टर आनंद प्रकाश अपने दोस्तों के साथ जा रहे थे। इसी दौरान उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर के पास हादसा हो गया। 

  • बल्ब चुराते Inspector की वीडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    बल्ब चुराते Inspector की वीडियो वायरल, SSP ने किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हाल ही में एक सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें गश्त पर निकले दारोगा ने दुकान पर लगे एलईडी बल्ब को चुरा लिया था। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा था। जिसके बाद आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसएसपी शैलेश पांडेय ने उसे सस्पेंड कर दिया है।

    दरअसल, ये पूरा मामला 7 अक्टूबर का है जब फूलपुर थाने में तैनात आरोपी दारोगा राजेश वर्मा इलाके में गश्त के लिए निकला था। रात में वो एक दुकान के पास ड्यूटी कर रहा था, इसी दौरान उसने यहां एक दुकान में लगे बल्ब को उतार लिया। सीसीटीवी में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी दारोगा सुनसान जगह पर पहले इधर उधर देखता है और ये सुनिश्चित करता है कोई उसे देख तो नहीं रहा। इसके बाद चुपचाप वहां लगे एक बल्ब को उतारकर लेता है और बल्ब को अपनी जेब में रख लेता है। इसके बाद वो वहां से टहलते हुए आगे निकल जाता है।

    बल्ब चोर दारोगा को किया गया सस्पेंड

    बल्ब चोरी के ये पूरी घटना पास में लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस विभाग को काफी किरकिरी का सामना करना पड़ा था। पहली नजर में साफ तौर पर ये मामला चोरी का दिखाई देता है। जिसके बाद एसएसपी शैलेश पांडेय ने इस मामले की जांच सीओ फूलपुर को सौंपी दी थी। सीओ की जांच में राजेश वर्मा पर लगे आरोप सत्य पाए गए। इस रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने आरोपी दारोगा राजेश वर्मा को सस्पेंड कर दिया हैं।

  • महंगाई की मारः वेरका के बाद अब अमूल ने बढ़ाए दाम

    महंगाई की मारः वेरका के बाद अब अमूल ने बढ़ाए दाम

    नई दिल्लीः देशभर में वेरका के बाद अब फेमस डेयरी अमूल दूध ने चुपके से दूध के रेट बढ़ा दिए है। जिससे त्योहारों पर आम आदमी का बजट बिगड़ सकता है। शनिवार को कंपनी ने ग्राहकों को एक बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अमूल ने बाजार में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें आज से लागू हो गयी है। इससे पहले अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।

    कितने बढ़े दाम

    इससे पहले भी अमूल दूध के दामों में 17 अगस्त से प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। नए रेट के अनुसार अमूल शक्ति दूध अब 50 रुपये प्रति लीटर, अमूल गोल्ड 62 रुपये प्रति लीटर और अमूल ताजा 56 रुपये प्रति लीटर के दाम पर मिल रहा था।

  • पुलिस ने इनामी अपराधी को किया  गिरफ्तार

    पुलिस ने इनामी अपराधी को किया गिरफ्तार

    मुरादाबाद: यूपी की मुरादाबाद पुलिस ने जफर नाम के अपराधी को एनकाउंटर के दौरान गिरफ्तार किया है। ये अपराधी एक लाख रुपए का इनामी है और उत्तराखंड के भरतपुर से उस वक्त फरार हो गया था, जब यूपी पुलिस उसे पकड़ने पहुंची थी। इस बात की जानकारी मुरादाबाद के एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने दी है। उन्होंने बताया कि जफर के पैर में गोली लगी है और उसका इलाज किया जा रहा है। एनकाउंटर के दौरान एक कॉन्सटेबल भी घायल हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। 

    क्या है पूरा मामला

    दरअसल बीते गुरुवार को ये खबर सामने आई थी कि उत्तराखंड के काशीपुर में इनामी बदमाश जफर को पकड़ने गई यूपी पुलिस पर हमला हुआ था। मिली जानकारी के मुताबिक, ये हमला स्थानीय लोगों ने किया था। इस हमले में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। इस घटना में आरोपी गैंगस्टर जफर फरार हो गया था। 

    इस मामले में काफी हंगामा हुआ था और महिला की मौत की वजह से हाईवे को जाम किया गया था। मिली जानकारी के मुताबिक, मृतक महिला उधमसिंह नगर की रहने वाली थी और जसपुर के ब्लॉक प्रमुख गुरताज भुल्लर की पत्नी गुरप्रीत कौर थी। इस घटना में पुलिस और पीड़ित पक्ष अलग-अलग दावे कर रहा था।

    पुलिस का क्या कहना था?

    पुलिस का कहना था कि यूपी के मुरादाबाद की पुलिस उत्तराखंड में इनामी गैंगस्टर जफर को गिरफ्तार करने आई थी। पुलिस जैसे ही काशीपुर पहुंची, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को घेरकर उसके हथियार छीन लिए और कार्रवाई के विरोध में क्रॉस फायरिंग हुई। इसमें 5 पुलिसकर्मी घायल हैं, जिनमें 2 को गोली लगी है। उनकी हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है। 

    पीड़ित परिवार का क्या कहना था?

    मृतक महिला के परिजनों का कहना था कि ये पुलिस टीम नहीं थी बल्कि गुंडे थे जो बिना नम्बर प्लेट की गाड़ी में थे। इनमें कुछ पुलिसकर्मी शराब के नशे में थे और पुलिसकर्मियों की गोली से महिला की मौत हुई है। दोनों पक्षों ने मामला दर्ज करा दिया है और उत्तराखंड पुलिस इसकी जांच कर रही है। 

    उत्तराखंड पुलिस के DIG ने क्या कहा था?

    उत्तराखंड पुलिस के डीआईजी नीलेश भरमे का कहना था कि मामले की जांच होगी। फॉरेंसिक टीम के अलावा डॉग स्क्वाड, बेलस्टिक एक्सपर्ट्स को बुलाया गया है। इससे ये साफ हो जाएगा कि महिला की मौत किसकी गोली से हुई। वहीं यूपी पुलिस ने उत्तराखंड में आने की कोई सूचना नहीं दी थी और ये लोग सादी वर्दी में थे और इस घटना में ब्लॉक प्रमुख की पत्नी की मौत हुई है तो हमने 302, 147, 506, 120 में मुकदमा दर्ज किया है।