Category: Breaking News

  • खेलते-खेलते शख्स को आया हार्ट आटैक, हुई मौत

    खेलते-खेलते शख्स को आया हार्ट आटैक, हुई मौत

    राजकोटः गुजरात से एक हैरान करने वाली खबर  सामने आ रही है जहां पर  क्रिकेट खेल रहे शख्स की हार्ट आटैक होने से मौत हो गई। उसे अटैक आने के फौरन बाद ही अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे वहां मृत घोषित कर दिया गया। क्रिकेट खेलते समय जिसकी मौत हुई उसका नाम मयूर मकवाना बताया गया है। देश में आए दिन हार्ट आटैक की घटनाओं में तेज़ी देखी जा रही है। युवाओं की दिल का दौरा पड़ने से हो रही मौतें चिंता का सबब बन रही हैं।

    जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय मयूर मकवाणा राजकोट के रेसकोर्स मैदान पर रविवार को छुट्टी के कारण दोस्तों के साथ क्रिकेट खेल रहे थे। फील्डिंग के दौरान उन्हें अचानक हार्ट अटैक आया और वे ग्राउंड पर गिर पड़े। दोस्तों ने उन्हें तुरंत पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मयूर मकवाना के परिजनों ने बताया है कि मयूर सुबह क्रिकेट खेलने गया था. वहां उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई और वे गिर पड़े। उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया. वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. वह हर रविवार को क्रिकेट खेलने जाते थे।

  • किसानों का पुलिस को अल्टीमेटम, महापंचायत के दौरान किया ये काम तो खड़ी होगी समस्या

    किसानों का पुलिस को अल्टीमेटम, महापंचायत के दौरान किया ये काम तो खड़ी होगी समस्या

    नई दिल्ली: किसानों की एमएसपी की लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। एक बार फिर किसान दिल्ली कूच की तैयारी में हैं। दिल्ली के रामलीला मैदान में सोमवार को सुबह 10 बजे से किसानों का महापंचात होना है, जहां देशव्यापी आंदोलन को लेकर फैसला किया जाएगा। संयुक्त किसान मोर्चा ने आज, रविवार को प्रेस कांफ्रेंस में इसका ऐलान किया। किसान नेताओं ने चेतावनी दी है कि अगर दिल्ली पुलिस कल महापंचायत में आ रहे किसानों को रोकती है या परेशान करती है तो कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है।

    किसान नेता दर्शनपाल ने बताया कि इस बारे में राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को किसानों की मांग याद रहनी चाहिए। किसान नेता हनन मोल्ला ने कहा कि सरकार ने वादाखिलाफी की। आंदोलन खत्म किए जाने और लिखित के बाद भी सरकार ने अपना वादा पूरा नहीं किया। किसान आंदोलन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आश्वासन के बाद 14 महीने पहले स्थगित कर दिया गया था। प्रधानमंत्री ने किसानों से वादा किया था कि उनकी सभी मांगें मान ली जाएंगी। उनकी अपील के बाद किसानों ने दिल्ली सीमा खाली की थी।

    किसान नेता लगातार सरकार से लिखित में किए गए वादे को पूरा करने की अपील कर रहे थे। बावजूद इसके, किसानों का कहना है कि सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, जिसके बाद आंदोलन ही एक जरिया है। किसान नेता दर्शनपाल ने 2024 लोकसभा चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि अब मिशन कर्जा मुक्ति और मिशन एमएसपी चलेगा और तमाम राजनीतिक दलों के सामने किसानों की मांग सबसे बड़ी चुनौती होगी। संयुक्त किसान मोर्चा की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली महापंचायत में 500 किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। किसानों ने सितंबर 2020 में संसद द्वारा पारित तीन कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं एक साल लंबा आंदोलन किया। किसानों ने तीनों कानूनों को किसान विरोधी करार दिया था। इसके बाद नवंबर 2021 में सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर होना पड़ा। कानूनों की वापसी के अलावा किसानों की दूसरी सबसे बड़ी मांग एमएसपी थी, जिसके बारे में प्रधानमंत्री मोदी ने किसानों का आश्वस्त किया था, लेकिन किसान नेताओं का आरोप है कि उन्होंने अपने वादे को पूरा नहीं किया।

  • शादी को लेकर जया किशोरी ने रखी ये शर्त, वीडियो वायरल

    शादी को लेकर जया किशोरी ने रखी ये शर्त, वीडियो वायरल

    नई दिल्ली : भारत की प्रसिद्ध कथा वाचक जया किशोरी की शादी की अफवाहें काफी फैल रही थी। कुछ समय पहले ये अफवाह भी काफी तेजी से फैल रही थी कि उनकी शादी प्रसिद्ध कथावाचक बागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र शास्त्री से होने वाली है, लेकिन पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने खुद इन अफवाहों को बेबुनियाद बता दिया था। जया किशोरी का अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसमें वो बता रही है कि उनके साथ शादी करने की क्या-क्या शर्तें है।

    जया किशोरी जवाब देती है कि अगर उनकी शादी कोलकाता में होती है तो काफी सही रहेगा। इससे वो अपने माता पिता के पास रह सकेंगी, लेकिन अगर उनकी शादी कोलकाता से बहार होती है तो उनकी शर्त है कि जहां भी वो रहेगी  उनके माता पिता भी उनके आस पास ही कही घर लेकर शिफ्ट हो जाये। वो अपने माता-पिता के करीब ही रहना चाहती है।

    जया किशोरी का परिवार मूल रूप से राजस्थान का रहने वाला है, उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा है. वहीं, मां का नाम सोनिया शर्मा है। उनकी एक छोटी बहन भी है, जिनका नाम चेतना शर्मा है। इस समय उनका पूरा परिवार कोलकाता में रहता है। जया किशोरी का वास्तविक नाम जया शर्मा है। अपनी गुरु दीक्षा के दौरान गुरु के द्वारा उन्हें किशोरी नाम की उपाधि से संबोधित किया गया। तब से उनका नाम जया किशोरी पड़ गया।

  • Rahul Gandhi की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पहुंची पुलिस

    Rahul Gandhi की बढ़ीं मुश्किलें, घर पर पहुंची पुलिस

    नई दिल्ली : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बारे में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि दिल्ली पुलिस के स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा राहुल गांधी के घर नोटिस के मामले में पहुंचे हैं। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल के दिए ‘यौन उत्पीड़न’ बयान को लेकर दिल्ली पुलिस ने पहले भी राहुल को नोटिस भेजा था। स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा राहुल गांधी के आवास पर पहुंचे हैं।

    स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, ”हम यहां राहुल गांधी से बात करने आए हैं। राहुल गांधी ने 30 जनवरी को श्रीनगर में बयान दिया था कि यात्रा के दौरान वह कई महिलाओं से मिले और उन्होंने उन्हें बताया कि उनके साथ बलात्कार हुआ है। हम उनसे ब्योरा हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।”

    जानकारी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस के एक सीनियर अधिकारी बुधवार को नोटिस लेकर राहुल गांधी से मिलने गए थे, लेकिन तीन घंटे इंतज़ार करने के बाद भी राहुल गांधी उनसे नही मिले। इसके बाद वो सीनियर अधिकारी गुरुवार को फिर से मिलने गए, उनसे बात करने का समय मांगा, लेकिन राहुल गांधी ने कहा कि उनके पास टाइम नहीं है। इसके बाद पुलिस ने राहुल गांधी को नोटिस जारी किया। पुलिस ने राहुल गांधी से नोटिस का जवाब जल्द से जल्द देने के लिए कहा था ताकि पुलिस इस मामले में अपनी जांच को आगे बढ़ा सके।

  • भारी बारिश के कारण नाले में बहे 6 लोग, 5 के शव बरामद

    भारी बारिश के कारण नाले में बहे 6 लोग, 5 के शव बरामद

    सोनभद्रः उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में शुक्रवार की शाम अचानक भारी बारिश और ओलावृष्टि के बाद पहाड़ी इलाके में स्थित एक नाले में छह लोग बह गये। पुलिस ने शनिवार को बताया कि उनमें से पांच लोगों के शव बरामद कर लिये गये हैं। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) कालू सिंह ने बताया कि थाना रामपुर बरकोनिया के तहत स्थित गड़वान गांव में बैतरा नाला के पास जंगल में शुक्रवार को छह लोग लकड़ी बीनने के लिए गये थे।

    उन्होंने बताया, ‘‘शाम के समय अचानक से तेज बारिश और ओला वृष्टि शुरू हो गई, जिससे बचने के लिये सभी इधर उधर छुपने के लिए जगह खोजने लगे, लेकिन बारिश के कारण बैतरा नाला में तेज उफान के साथ पानी का बहाव शुरू हो गया, जिसमें सभी छह लोग पानी की चपेट आकर नाले में बह गये।’’ उन्होंने बताया कि पुलिस एवं अन्य खोजी दस्तों के प्रयास से पांच शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि एक महिला के शव की तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान राजकुमारी (40), रीता (32), राजपति (10), हीरावती (22) और विमलेश (12) के रूप में हुई है।

  • आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शनः कई ठिकानों पर SIT की रेड

    आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शनः कई ठिकानों पर SIT की रेड

    कश्मीरः जम्मू-कश्मीर की राज्य जांच एजेंसी ने आज सुबह आतंकियों के खिलाफ बड़ा एक्शन शुरू किया। एजेंसी ने कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसआईए की टीम अनंतनाग, कुलगाम, शोपियां और श्रीनगर में तलाशी अभियान चला रही है। एसआईए के एक टॉप अधिकारी ने बताया कि जांच एजेंसी ने स्थानीय पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की मदद से कई जगहों पर छापेमारी की।  

    अधिकारी ने बताया यह छापेमारी पहले से दर्ज एक मामले में की जा रही है। श्रीनगर में मोहम्मद हनीफ भट के घर पर एजेंसियों ने तलाशी अभियान चलाया। अधिकारियों की एक अन्य टीम ने गुलाम अहमद लोन के बेटे अब्दुल हमीद लोन के घर पर छापा मारा। शोपियां के रेबन जैनपोरा में एक अन्य टीम सरजन बरकती पुत्र अब्दुल रजीक वागे के घर पहुंची और तलाशी की। सरजन बरकती के भाई मोहम्मद शफी के घर की भी तलाशी ली जा रही है।

    कुलगाम में, एजेंसी ने काटपोरा यारीपोरा में एक घर में तलाशी अभियान चलाया। अनंतनाग में भी कुछ घरों में रेड की कार्रवाई जारी है। इसके पहले मंगलवार (14 मार्च) को एनआईए की टीम ने टेरर फंडिंग के मामले में जम्मू-कश्मीर में कई जगहों पर रेड डाली थी। जम्मू-कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए के अधिकारियों ने घाटी के श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां, कुलगाम और अनंतनाग जिलों में तलाशी अभियान चलाया था।

  • प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    प्लास्टिक के गोदाम में लगी भीषण आग, देखें वीडियो

    हैदराबादः एक गोदाम में आग लगने की खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद में कालापत्थर थाने के अंतर्गत अंसारी रोड पर स्थित एक गोदाम में भीषण आग लग गई, जिस पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बताया जा रहा है कि गोदाम में प्लास्टिक का कचरा रखा गया था, आग की सूचना मिलते ही 7 फायर टेंडर की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि राहत की बात तो यह है कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

  • खुद को PMO अधिकारी बताने वाला ठग गिरफ्तार

    खुद को PMO अधिकारी बताने वाला ठग गिरफ्तार

    ठग ने ले रखी थीं Z+ सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी की सुविधाएं

    श्रीनगरः जम्मू-कश्मीर में पुलिस ने ऐसे ठग को गिरफ्तार किया है, जो खुद को पीएमओ का अफसर बताता था। गुजरात के रहने वाले इस शख्स का नाम किरण भाई पटेल है। वह खुद को पीएमओ का एडिशनल डायरेक्टर बताता था। इतना ही नहीं ठग ने जेड प्लस सिक्योरिटी, बुलेटप्रूफ एसयूवी की सुविधाएं भी ले रखी थीं। वह हमेशा फाइव स्टार होटल में रुकता था। शक होने पर पुलिस ने जांच की तो वह फर्जी अफसर निकला। उसे 10 दिन पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन इसे सीक्रेट रखा गया। जेके पुलिस ने वीरवार को गिरफ्तारी का खुलासा किया।

    ठग ने ट्विटर बायो में लिखा है कि उसने पीएचडी की हुई है। हालांकि, पुलिस उसकी डिग्री को लेकर भी जांच कर रही है। किरण पटेल ने जम्मू-कश्मीर की पहली यात्रा फरवरी में की थी। इस दौरान उसने सभी सरकारी सुविधाओं का फायदा उठाया। ठग ने अपने ट्विटर हैंडल में जम्मू कश्मीर दौरे के कई वीडियो पोस्ट किए हैं। उसके साथ सीआरपीएफ के जवान भी नजर आ रहे हैं।

    मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किरण पटेल ने गुजरात से अधिक पर्यटकों को लाने के तरीकों को लेकर अधिकारियों के साथ बैठकें भी की थीं। दूधपथरी को टूरिज्म स्पॉट बनाने के बारे में भी उसने चर्चा की। सूत्रों के मुताबिक, ठग के बारे में जेके पुलिस को खुफिया एजेंसी ने अलर्ट किया था। इसी के बाद ही उस पर कड़ी नजर रखी गई। जैसे ही वह दोबारा जम्मू-कश्मीर दौरे पर गया उसे अरेस्ट कर लिया गया। किरण भाई पटेल पर IPC की धारा 419, 420, 467, 468, 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • कोल्ड स्टोरेज गिरने से 10 की मौत, रेस्कयू जारी, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    कोल्ड स्टोरेज गिरने से 10 की मौत, रेस्कयू जारी, मालिक के खिलाफ FIR दर्ज, देखें वीडियो

    संभलः उत्तर प्रदेश के संभल में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां चंदौसी में एक कोल्ड स्टोरेज भरभराकर गिर गया। जिसके मलबले में कई मजदूर फंस गए। हादसे में अबतक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ ने 11 लोगों को रेस्क्यू कर लिया है। मलबे से निकाले गए 6 लोगों की हालत सामान्य है, जबकि 5 घायलों का हायर सेंटर हॉस्पिटल में इलाज जारी है। वहीं, कोल्ड स्टोर दो मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया गया है। डीआईजी रेंज शलभ माथुर ने बताया कि अभी भी रेस्क्यू जारी है। तीन लोग मिसिंग बताए जा रहे हैं। पूरा प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।

    जानकारी के मुताबिक कोल्ड स्टोरेज ओवरलोड हो गया था. जिसके चलते आलू की बोरियां अचानक गिर गईं। जिससे दीवार टूटी और पूरी इमारत ध्वस्त हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आनन-फानन में पुलिस-प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर बड़ी संख्या में फोर्स पहुंची और स्थानीय लोगों की सहायता से राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। साथ ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमों को भी मौके पर बुलाया गया था। मुरादाबाद रेंज डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि बचाव कार्य लगातार जारी है। कुल 11 लोगों को रेस्क्यू किया गया गया है. इसमें 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

    पुलिस उप महानिरीक्षक सलभ माथुर ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम तक 11 लोगों को बचा लिया गया। बचावकर्मी अभी भी दूसरों को सुरक्षित निकालने के लिए काम कर रहे हैं। वहीं जिलाधिकारी मनीष बंसल ने बताया कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के कर्मी राहत और बचाव अभियान चला रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से तत्काल राहत और बचाव कार्य करने के निर्देश जारी किए थे। सीएम कार्यालय ने ट्वीट किया, “संभल के चंदौसी जिले में कोल्ड स्टोरेज में हुए हादसे को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला प्रशासन के अधिकारियों, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों को मौके पर पहुंचकर तत्काल राहत और बचाव कार्य करने का निर्देश दिया।”

    मुख्य चिकित्सा अधिकारी तरन्नुम रजा ने न्यूज एजेंसी को बताया कि घायलों की मदद के लिए 15-20 एंबुलेंस और आधा दर्जन से अधिक डॉक्टर मौके पर मौजूद हैं। ऑक्सीजन सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई है। अधिकारियों ने बताया कि मलबा हटाने के लिए छह मशीनों को लगाया गया है। डीआईजी ने बताया कि अभी भी अंदर फंसे कुछ लोग चिल्लाकर बचाव दल को सतर्क कर रहे हैं। कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस सिलेंडर होने के कारण बचाव कार्य करते समय अतिरिक्त सावधानी बरती जा रही है। देर रात तक चलने वाले अभियान के लिए अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था की गई है।

  • गैंगस्टर लारेंस के गुर्गों और पुलिस के बीच चली गोलियां, 3 काबू

    गैंगस्टर लारेंस के गुर्गों और पुलिस के बीच चली गोलियां, 3 काबू

    गंगानगर: राजस्थान पुलिस ने कल देर रात मुठभेड़ के बाद पंजाब की सीमा से सटे श्रीगंगानगर में सक्रिय लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह एक व्यवसायी को डरा-धमकाकर रंगदारी वसूलने का प्रयास कर रहा था। पुलिस और गैंगस्‍टर्स के बीच हुई फायरिंग में एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

    श्रीगंगानगर के एसपी परिस देशमुख ने बताया कि पंजाब राजस्थान बॉर्डर पर गैंगस्टर और राजस्थान पुलिस में बीती रात फायरिंग हुई है। घटना साधुवाली के  गंगनहर के पास की है। ये मुठभेड़ लॉरेंस गैंग के गुर्गे व पुलिस के बीच हुई है। गैंगस्‍टर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। लॉरेंस गैग के गुर्गों द्वारा पुलिस पर काफी राउंड फायरिंग की गई। जवाब में पुलिस द्वारा भी फायरिंग की गई, जिसमें एक गुर्गा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने तीन गैंगस्‍टर्स को गिरफ्तार किया है। 

    उन्‍होंने बताया कि एक अपराधी के पैर में गोली लगी है। माना जा रहा है कि ये लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई के इशारे पर काम कर रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई का भाई अनमोल बिश्नोई गंगानगर के एक बिजनेस मैन के पास फिरौती के लिए कॉल कर रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस की टीमें एक्सचेंज पर नजर रख रही थीं। पुलिस की टीम ने गैंगस्टरों को ट्रैक किया और फिर पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया।