Category: Breaking News

  • सावधान! पैन-आधार लिंक कराने के नाम पर हो सकती है ठगी

    सावधान! पैन-आधार लिंक कराने के नाम पर हो सकती है ठगी

    नई दिल्ली: सरकार ने पैन कार्ड से आधार कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। हाल ही में आधार और पैन कार्ड लिंक करने की आखिरी तारीख बढ़ाकर 30 जून कर दी गई है। इस बीच साइबर ठग लोगों को झांसा देकर अपना शिकार बना रहे हैं। हाल ही में ऐसे कई मामले सामने आएं हैं। आगर आपके पास आधार नंबर को पैन कार्ड से लिंक करने का फोन या मेसेज आए तो सतर्क हो जाएं। एसी काल या मैसेज करने वाले जालसाज़ भी हो सकता है, जिसकी नज़र आपके खाते में जमा पैसे पर है। 

    एसा ही एक मामला बल्लभगढ़ से सामने आया है। बल्लभगढ़ निवासी महिला ने बताया कि उनके पास 4 अप्रैल को एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को बैंककर्मी बताया और कहा कि आपका पैन कार्ड आधार से लिंक नहीं है। ऐसे में आपकी बैंकिंग सेवाएं बंद हो जाएंगी। इसके बाद आरोपी ने महिला से उसकी पैन कार्ड और आधार कार्ड डिटेल पूछी। महिला ने उससे ओटीपी शेयर कर दिया। गनीमत रही कि स्नेहा के खाते में पैसे नहीं थे, नहीं तो ठगी हो सकती थी।

    साइबर एक्सपर्ट अनुज अग्रवाल की मानें तो पैन और आधार कार्ड को गवर्नमेंट ने लिंक करने के लिए एक समय तय किया है। इसका फायदा साइबर ठग उठा रहे हैं। वह लोगों के पास बैंक के नाम से मेसेज भेज रहे हैं और खाता बंद होने की चेतावनी देते हैं। जैसे ही लोग मेसेज में दिए लिंक पर क्लिक करते हैं तो उनसे जालसाजी शुरू हो जाती है। कुछ लोगों को OTP भेजकर ठगी की जा रही है। पैन और आधार कार्ड से लिंक करने के लिए इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाकर चेक करें। अगर पहले से लिंक है तो कोई चिंता करने की आवश्यकता नहीं है।

  • कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, जानें ताज़ा हालात

    कोरोना ने फिर बढ़ाई चिंता, जानें ताज़ा हालात

    नई दिल्ली : पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,357 नए मामले दर्ज किए गए हैं। भारत में इस समय एक्टिव मामलों की संख्या 32,000 के आंकड़े को पार कर गई है। रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक भारत में 32,814 सक्रिय कोविड-19 मामले हैं, जो कुल संक्रमणों का 0.07 प्रतिशत है। 

    शनिवार को भारत में COVID-19 संक्रमण के 6,155 ताजा मामले दर्ज किए गए थे, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 31,194 हो गई थी। देश में 11 मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,965 हो गई है। गुजरात में तीन मौतें हुईं, दो हिमाचल प्रदेश में और एक-एक बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में हुईं। इसके अलावा केरल में एक मौत के पिछले आंकड़ों को अपडेट किया गया। उत्तर प्रदेश ने सभी इंटरनेशनल पैसेंजरों का अनिवार्य कोविड टेस्ट कराने का निर्देश दिया है। दिल्ली में बुखार, खांसी और सर्दी जैसे लक्षणों वाले हर मरीज का कोविड टेस्ट कराने के लिए कहा गया है। हरियाणा सरकार ने भी भीड़भाड़ की जगहों पर मास्क को अनिवार्य किया है।

  • टाइगर रिजर्व देखने निकले पीएम मोदी, सामने आया नया लुक, देखें वीडियो

    टाइगर रिजर्व देखने निकले पीएम मोदी, सामने आया नया लुक, देखें वीडियो

    बेंगलुरु: पीएम नरेंद्र मोदी प्रोजेक्ट टाइगर के 50 साल पूरे होने पर आज कर्नाटक के बांदीपुर और मुदुमलाई टाइगर रिजर्व का दौरा करने जा रहे हैं। वह टाइगर सफारी के लिए बांदीपुर पहुंचे हैं। बांदीपुर के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी के न्यू लुक की तस्वीर भी सामने आई है। उनकी यह तस्वीरें समाचार एजेंसी ani पर देखीं जा सकती हैं। पीएम मोदी खाकी रंग के पेंट के साथ प्रिंटेड टी शर्ट में नजर आ रहे है। साथ ही उन्होंने काले रंग की टोपी और काले रंग के जूते भी पहने हुए हैं। फोटो में पीएम मोदी हाथ में हाफ जैकेट लिए नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी का यह नया लुक सामने आते ही चर्चा शुरू हो गई।  

    जानकारी के अनुसार पीएम मोदी रविवार को ‘प्रोजेक्ट टाइगर’ के 50 साल पूरे होने के अवसर पर मैसूर में आयोजित कार्यक्रम में देश में बाघों की आबादी को लेकर नवीनतम आंकड़े जारी करेंगे। पीएम मोदी इंटरनेशनल बिग कैट्स अलायंस (IBCA) की शुरुआत भी करेंगे। जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री रविवार सुबह चामराजनगर जिले में बांदीपुर बाघ अभयारण्य का दौरा करेंगे और संरक्षण गतिविधियों में शामिल क्षेत्र के अग्रिम मोर्चे के कर्मियों और स्वयं सहायता समूहों के साथ बातचीत करेंगे।

    इसके साथ ही पीएम मोदी तमिलनाडु की सीमा से लगे चामराजनगर जिले के मुदुमलाई बाघ अभयारण्य में थेप्पाकडू हाथी शिविर का भी दौरा करेंगे और हाथी शिविर के महावतों और कावड़ियों से बातचीत करेंगे। बता दें कि जुलाई 2019 में पीएम मोदी ने वैश्विक नेताओं के गठबंधन का आह्वान किया था और एशिया में अवैध शिकार एवं अवैध वन्यजीव व्यापार पर दृढ़ता से अंकुश लगाने की बात कही थी। प्रधानमंत्री के संदेश को आगे बढ़ाते हुए आईबीसीए की शुरुआत की जा रही है।

  • बड़ी खबरः केंद्रीय मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    बड़ी खबरः केंद्रीय मंत्री की कार को ट्रक ने मारी टक्कर, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः केंद्रीय कानून मंत्री किरन रिजिजू बाल-बाल बच गए। जम्मू-कश्मीर में उनकी कार को एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में किसी को चोट नहीं आई और किरन रिजिजू पूरी तरह ठीक हैं। जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू की कार को टक्कर मारी है। ये हादसा जम्मू के बनिहाल इलाके में हुआ है। इस घटना पर एडीजी मुकेश सिंह का बयान भी सामने आया है। एडीजी ने बताया कि बनिहाल इलाके में हादसा हुआ है लेकिन सभी सुरक्षित हैं और सब कुछ नियंत्रण में है। कानून मंत्री रिजिजू वापस आ रहे हैं। इस हादसे को लेकर फिलहाल यही कहा जा रहा है कि रिजिजू सुरक्षित हैं और किसी को चोट नहीं लगी है। 

  • सरकार ने उठाया बड़ा कदमः अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए Covid Test  हुआ अनिवार्य

    सरकार ने उठाया बड़ा कदमः अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए Covid Test हुआ अनिवार्य

    लखनऊ: भारत में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच, उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को विदेश से देश लौटने वाले किसी भी व्यक्ति के लिए कोविड टेस्ट अनिवार्य कर दिया। वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करने वाले नमूनों पर जीनोम अनुक्रमण करने के निर्देश भी दिए गए हैं। राज्य सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब भारत ने पिछले 24 घंटों में 6,155 नए कोविड मामले दर्ज किए। देश में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और दैनिक सकारात्मकता दर वर्तमान में 5.63 प्रतिशत है।

    शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने राज्यों को आपातकालीन हॉटस्पॉट की पहचान करने, परीक्षण में तेजी लाने और अस्पताल के बुनियादी ढांचे की तैयारी सुनिश्चित करने का आदेश दिया।

    उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को वायरस के प्रबंधन के लिए परीक्षण, ट्रैक, उपचार, टीकाकरण और कोविड-उपयुक्त व्यवहार के पालन की पांच गुना रणनीति का पालन करने का भी निर्देश दिया। बैठक के दौरान, यह देखा गया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के अनुसार, 23 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रति मिलियन औसत परीक्षण राष्ट्रीय औसत से कम थे।

  • 21 पुलिसकर्मियों ने किया 11 महिलाओं का बलात्कार

    21 पुलिसकर्मियों ने किया 11 महिलाओं का बलात्कार

    विशाखापत्तनम : आंध प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एक गांव में 16 साल पहले 11 कोंध आदिवासी महिलाओं से सामूहिक बलात्कार के आरोपी 21 पुलिसकर्मियों को एक विशेष अदालत ने बरी कर दिया है। अदालत ने आरोपियों को मुख्य रूप से दो जांच अधिकारियों की निष्पक्ष जांच करने में विफलता के कारण बरी कर दिया गया। अगस्त 2007 में एक विशेष टीम ‘ग्रेहाउंड्स’ से संबंधित पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं के साथ कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किया गया था।

    सुनवाई 2018 में विशाखापत्तनम में शुरू हुई थी। बृहस्पतिवार को अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार रोकथाम) अधिनियम के तहत ग्यारहवें अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-विशेष अदालत द्वारा पुलिसकर्मियों को दुर्भावनापूर्ण जांच के कारण बरी करने के साथ सुनवाई समाप्त हुई। इस बीच, अदालत ने आदेश दिया कि बलात्कार पीड़िताओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएएलएसए) के माध्यम से मुआवजे का भुगतान किया जाए।

    ह्यूमन राइट्स फोरम (एचआरएफ) के एक सदस्य के अनुसार, किसी भी आरोपी पुलिसकर्मी को गिरफ्तार नहीं किया गया और उनमें से कुछ सेवानिवृत्त हो गए जबकि कुछ की मृत्यु हो गई। एचआरएफ-आंध्र प्रदेश राज्य समिति उपाध्यक्ष एम सरत ने आरोप लगाया था, ‘‘ग्रेहाउंड बलों ने अगस्त 2007 में 11 आदिवासी महिलाओं के साथ बलात्कार किया था और उनके खिलाफ पुलिस में एक शिकायत दर्ज की गई थी लेकिन एक भी आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया गया था।’’

    एचआरएफ ने आरोप लगाया कि 20 अगस्त, 2007 को 21-सदस्यीय विशेष पुलिस दल तलाशी अभियान के लिए एक गांव गया था, और विशेष रूप से कमजोर आदिवासी समूह (पीवीटीजी) से संबंधित 11 आदिवासी महिलाओं का यौन उत्पीड़न किया गया। एचआरएफ ने कहा, ‘‘तथ्य यह है कि अदालत ने बलात्कार पीड़िताओं को मुआवजे का भुगतान करने का आदेश दिया है, जो यह दर्शाता है कि अदालत ने उनके बयानों पर भरोसा जताया है।’’

  • बड़ी राहतः CNG की कीमतों में भारी गिरावट, रविवार से लागू होंगी नई कीमतें

    बड़ी राहतः CNG की कीमतों में भारी गिरावट, रविवार से लागू होंगी नई कीमतें

    नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अडानी के बाद अब इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (IGL) ने भी सीएनजी के दामों में कटौती कर दी है। दिल्ली में दाम में 6 रुपये और गाजियाबाद और नोएडा में 5 रुपये की कटौती की गई है। वहीं IGL पीएनजी की कीमतों में 5 रुपये प्रति यूनिट तक की कमी करने का फैसला किया गया है। यह कीमतें कल रविवार यानी 9 अप्रैल, 2023 से लागू हो जाएगी। कीमतों में कटौती के बाद दिल्ली में अब सीएनजी 73.59 रुपये प्रति किलोग्राम हो जाएगी। पहले यह 79.56 प्रति किलोग्राम पर बिक रही थी।

  • अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे बैंक कर्मचारी, जाने मामला

    अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे बैंक कर्मचारी, जाने मामला

    अंबिकापुरः सहकारी बैंक के कर्मचारी को थप्पड़ मारने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। बीते दिनों विधायक बृहस्पत सिंह ने सहकारी बैंक के कर्मचारी को सबके सामने बीच बाजार में थप्पड़ मार दिया था। इस घटना का वीडियो वायरल होने पर जमकर बवाल मचा। जिसके बाद बैंक कर्मचारी 2 दिन का सामूहिक अवकाश ले चुके हैं। इसके बाद अब बैंक कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की घोषणा की है।

    बताया जा रहा है कि बैंक कर्मचारी 10 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। इससे संभाग की सभी शाखाओ के प्रभावित होने की संभावना है। मिली जानकारी के अनुसार बैंक कर्मचारी विधायक पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें इससे पहले बैंक कर्मी 2 दिन का सामूहिक अवकाश कर चुके है। जिसके बाद अब शासन स्तर से कोई पहल नहीं होने पर बैंक के कर्मचारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।

  • 36 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, 14 जिलों के बदले DM  

    36 IAS अधिकारियों के हुए तबादले, 14 जिलों के बदले DM  

    पटना: बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। सरकार ने कुल 36 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सूबे के कई जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया गया है। सरकार ने पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, शिवहर,बक्सर, कटिहार, पूर्णिया, सहरसा, खगड़िया, औरंगाबाद, मधेपुरा, छपरा, कैमूर, शेखपुरा, सीवान के जिलाधिकारियों का तबादला कर दिया है। राज्य सरकार ने गृह विभाग में तैनात संयुक्त सचिव दिनेश कुमार राय को पश्चिम चंपारण जिले का नया डीएम बनाया है। वे पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आप्त सचिव हुआ करते थे। वहीं, पश्चिम चंपारण के मौजूदा जिलाधिकारी कुंदन कुमार को पूर्णिया का डीएम बना दिया गया है. कैमुर के जिलाधिकारी नवदीप शुक्ला को वहां से हटाकर बिहार सरकार के पशुपालन विभाग का निदेशक बनाया गया है. वही, सहरसा के डीएम आनंद कुमार का भी ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें पंचायती राज विभाग में निदेशक बनाया गया है. सिवान के डीएम अमित कुमार पांडेय का भी तबादला किया गया है. उन्हें सिवान से हटाकर खगड़िया का नया डीएम बनाया गया है।

    औरंगाबाद के डीएम सौरभ जोरवाल का ट्रांसफर कर उन्हें पूर्वी चंपारण का नया डीएम बनाया गया है। मधेपुरा के डीएम श्याम बिहारी मीणा का तबादला बिहार सरकार के नियोजन एंव प्रशिक्षण के निदेशक पद पर कर दिया गया है। उन्हें अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। पूर्णिया के डीएम सुहर्ष भगत का ट्रांसफर कर दिया गया है। उन्हें औऱंगाबाद का नया डीएम बनाया गया है। बक्सर के डीएम अमन समीर को बक्सर से हटा कर सारण(छपरा) का नया डीएम बनाया गया है। शेखपुरा के डीएम सावन कुमार को वहां से हटाकर कैमुर का डीएम बनाया गया है। वहीं, अरवल की डीएम जे. प्रियदर्शिनी को शेखपुरा का नया डीएम बनाया गया है। बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग में संयुक्त सचिव पद पर तैनात वर्षा सिंह को अरवल का नया डीएम बनाया गया है। शिवहर के डीएम मुकुल कुमार गुप्ता का ट्रांसफर करते हुए उन्हें सिवान का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

    सरकार ने कटिहार के डीएम को भी बदल दिया है। बिहार सरकार में प्राथमिक शिक्षा निदेशकर रवि प्रकाश को कटिहार का नया डीएम बनाया गया है। वहीं, स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अंशुल अग्रवाल को बक्सर का नया डीएम बनाया गया है। बिहार सरकार में पशुपालन निदेशक विजय प्रकाश मीणा को मधेपुरा का नया डीएम बनाया गया है। विज्ञान एवं प्रावैधिकी विभाग के निदेशक वैभव चौधरी को सहरसा का जिलाधिकारी बनाया गया है। सरकार ने उत्पाद आयुक्त सह निबंधन महानिदेशक बी.कार्तिकेय धनजी का तबादला कर दिया है। उन्हें बिहार शिक्षा परियोजना का परियोजना निदेशक के साथ-साथ राज्य परिवहन आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। विनोद सिंह गुंजियाल को मद्य निषेद्य उत्पाद एवं निबंधन विभाग में सचिव बनाया गया है। उन्हें बिपार्ड का विशेष कार्य पदाधिकारी बनाया गया है। छपरा के नगर आयुक्त संजय कुमार उपाध्याय को खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। 

    सीमा त्रिपाठी को राज्य परिवहन आयुक्त से हटाकर कला संस्कृति एवं युवा विभाग में विशेष सचिव के पद पर तैनात किया गया है। बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम के एमडी कंवल तनुज को पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशक अरुण कुमार ठाकुर को आपदा प्रबंधन विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है।  

    वेटिंग फॉर पोस्टिंग अलंकृता पांडेय को स्वास्थ्य विभाग में संयुक्त सचिव बनाया गया है। महनार के एसडीओ सुमित कुमार को छपरा का नगर आयुक्त बनाया गया है। बांका के एसडीओ प्रीति को सीतामढ़ी का डीडीसी बनाया गया है। मुंगेर के एसडीओ यतेन्द्र कुमार पाल को रोहतास, सासाराम का नगर आयुक्त बनाया गया है। दरभंगा के अनुमंडल पदाधिकारी स्पर्श गुप्ता को किशनगंज का डीडीसी बनाया गया है। 2019 बैच की अधिकारी प्रियंका रानी को सारण, छपरा का डीडीसी बनाया गया है। 

    2006 बैच अधिकारी नंद किशोर, बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम लिमिटेड पटना के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे। पहले से ही वे सहकारिता विभाग में  विशेष सचिव के पद पर हैं साथ ही बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में हैं। वेटिंग फॉर पोस्टिंग 2016 बैच के अधिकारी अभिषेक कुमार को उद्यान, बिहार, पटना का निदेशक बनाया गया है।  

  • कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    कॉलेज छात्रा ने की आत्महत्या, चौकाने वाला हुआ खुलासा

    बिलासपुरः परीक्षा के दौरान नक़ल करते पकड़ी गई एक छात्रा इस पूरे घटना से इतनी आहत हुई की उसने सुनसान इलाके में अपनी ही चुनरी से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को बरामद कर लिया है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही हैं। हैरान कर देने वाला यह पूरा मामला बिलासपुर जिले का हैं। मृतिका का नाम नेहा टंडन बताया जा रहा हैं।

    जानकारी के मुताबिक़ नेहा टंडन बिलासपुर में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वह जरहाभांठा क्षेत्र के शासकीय कॉलेज में बीएससी सेकेण्ड ईयर की छात्रा थी। नेहा इसी कक्षा की परीक्षा दिला रही थी तभी उसे नक़ल करते हुए पकड़ लिया गया था। खुद के पकड़े जानें के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थी। वही अब उसकी लाश सकरी थाना क्षेत्र से बरामद की गई हैं। उसका शव एक पेड़ पर झूल रहा था। पुलिस ने मामले पर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।