Category: Breaking News

  • शीतलहर का कहरः नसों में जम रहा खून, हार्ट और ब्रेन अटैक से 18 मौत

    शीतलहर का कहरः नसों में जम रहा खून, हार्ट और ब्रेन अटैक से 18 मौत

    कानपुर। यूपी के कानपुर में शीतलहर का कहर जारी है. कड़ाके की ठंड अब जानलेवा साबित हो रही है. 5 जनवरी को हार्ट अटैक और ब्रेन अटैक से 25 लोगों की मौत हुई थी. शुक्रवार को भी 18 मरीजों की मौत हो गई, जिसमें से 10 अस्पताल पहुंचने से पहले दम तोड़ दिया, जबकि 8 की इलाज के दौरान मौत हो गई है. डॉक्टरों ने बीपी, डायबिटीज और हार्ट के मरीजों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।

    शुक्रवार को कार्डियोलॉजी इंस्टिट्यूट की इमरजेंसी में 78 मरीज और ओपीडी में 547 मरीज आए, जिनमें से 46 मरीजों को एडमिट किया गया. इलाज के दौरान 8 मरीजों की मौत हो गई, जबकि 10 मरीज ऐसे थे जिन्होंने अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया. हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए कार्डियोलॉजी प्रसाशन नेरोगियों की सहूलियत के लिए सहायता एवं इमरजेंसी कंट्रोल रूम बनाया है. कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर – 7380996666 है, जिस पर कॉल कर मदद ली जा सकती है।

    कार्डियोलॉजी संस्थान के निदेशक डॉ. विनय कृष्ण ने लोगों को सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि 60 साल से ज्यादा की उम्र के लोग ठंड में बाहर न निकलें. घर में भी गर्म कपड़े, टोपी, मोजे पहनें रहें. उन्होंने लोगों से ताजा व हल्का गर्म खाना खाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा है कि गुनगुना पानी पीयें।

  • मंदिर के गुंबद से टकराकर ट्रेनी प्लेन के साथ हुआ भयानक हादसा, देखें वीडियो

    मंदिर के गुंबद से टकराकर ट्रेनी प्लेन के साथ हुआ भयानक हादसा, देखें वीडियो

    मध्यप्रदेशः रीवा में एक ट्रेनी प्लेन के मंदिर के गुंबद से टकरा कर क्रैश होने का मामला सामने आया है। जिससे प्लेन में मौजूद पायलट और प्रशिक्षु गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में सीनियर पायलट की मौत हो गई। पायलट कैप्टन विमल कुमार 54 साल के थे। वे बिहार के पटना के रहने वाले थे। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निजी प्रशिक्षण कंपनी का प्लेन मंदिर की गुंबद और बिजली के तारों से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। घटना चौरहटा थाने के उमरी गांव के मंदिर के पास हुई। इस हादसे में एक पायलट की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक पायलट गंभीर रूप से घायल है। जिसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। हादसे में प्लेन के परखच्चे उड़ गए।

    प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है। उमरी हवाई अड्डे में पल्टन कंपनी का प्लेन छात्रों को प्रशिक्षण देता था। देर रात पायलट कैप्टन विमल कुमार जयपुर के रहने वाले छात्र सोनू यादव को प्रशिक्षण दे रहे थे। प्लेन उड़ान भरने के बाद मंदिर के गुंबद से टकरा गया। जिसके बाद जोरदार धमाका हुआ और प्लेन क्षतिग्रस्त हो गया। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले तो प्लेन क्षतिग्रस्त मिला। 

    स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जिसमें पायलट की देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि छात्र की हालत गंभीर है, जिसका इलाज जारी है। फिलहाल, हादसे के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। संभावना जताई जा रही है कि कोहरे के कारण पायलट मंदिर का गुंबद नहीं देख पाया और उससे टकरा गया। कलेक्टर मनोज पुष्प, डीआईजी नवनीत भसीन शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।

  • शव को श्मशान घाट ले जाने के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि देख सब हुए हैरान 

    शव को श्मशान घाट ले जाने के दौरान हुआ कुछ ऐसा कि देख सब हुए हैरान 

    फिरोजाबाद: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले से एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है, जिसकों सुनकर आप सभी हैरान हो जाएंगे। जी हां…यहां एक 81 वर्षीय महिला को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड बताकर मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद वृद्ध महिला के परिजन उसकी अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए और शव को श्मशान घाट ले जाने लगे। तभी महिला ने अपनी आंख खोल दी, जिसके बाद परिजन चौक गए और महिला को वापस घर ले आए। 

    हरिभेजी को ट्रॉमा सेंटर में कराया था भर्ती

    हालांकि, 81 वर्षी हरिभेजी ने दूसर दिन दम तोड़ दिया और उसकी मौत हो गई। इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया। तो वहीं, अब यह घटना इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है तो मीडिया की सुर्खियों में भी आ गई है। यह पूरा मामला फिरोजाबाद के जसराना थाना क्षेत्र के विलासपुर गांव का है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुघर सिंह की पत्नी हरिभेजी (81) की तबीयत खराब होने पर परिजनों ने उन्हें 23 दिसंबर को फिरोजाबाद के प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया था।

    डॉक्टरों ने हरिभेजी को मृत किया घोषित

    इस दौरान महिला के ब्रेन और दिल ने काम करना बंद कर दिया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने महिला को क्लिनिकल डेड घोषित करते हुए परिजनों से ले जाने के लिए बोल दिया। उधर, महिला की मौत की सूचना मिलने पर गांव में नाते-रिश्तेदार जुट गए। दाह संस्कार की तैयारी होने लगी।

    अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे

    हरिभेजी के बेटे सुग्रीम सिंह अपनी मां को मृत मानकर अंतिम संस्कार के लिए जसराना ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही सिविल लाइन और मक्खनपुर के बीच हरिभेजी ने अचानक से अपनी आंख खोल दी। हरिभेजी के परिजनों को लगा कि डॉक्टर ने उनसे गलत बोला है, यह तो जिंदा है। जिसके बाद महिला के परिजन खुश हो गए और वे महिला को सीधे घर ले आए।

    किया गौ-दान और चाय भी पी

    इसके बाद हरिभेजी से गौ-दान कराया गया। परिजनों की मानें तो हरिभेजी ने घर आने के बाद चम्मच से चाल भी पी थी। हालांकि बीते दिन सुबह हरिभेजी की मौत हो गई और देर शाम को उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। तो वहीं, अब यह मामला इलाके में सभी की जुबान पर है और यह खबर अब मीडिया की सुर्खियों में भी आ गई है।

  • विराट-अनुष्का बेटी वामिका संग पहुंचे संत प्रेमानंद गोविंद आश्रम, देखें वीडियो

    विराट-अनुष्का बेटी वामिका संग पहुंचे संत प्रेमानंद गोविंद आश्रम, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का के साथ शर्मा बाबा नीम करोली के दर्शन करने पहुंचे। जहां पर उन्होंने बाबा के आश्रम व समाधि स्थल का भी दौरा किया। बता दें कि स्टार कपल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। खास बात ये है कि वीडियो में विराट और अनुष्का के साथ उनकी बेटी वामिका भी नज़र आई, जो कि क्यूट सी हरकतें वीडियो में करती दिखीं। जिसे देख कर फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा।  वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।


      
    बता दें कि स्टार कपल दो दिन के दौरे पर वृंदावन पहुंचे हैं । जहां से ये वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विराट कोहली व अनुष्का शर्मा बाबा को माथा टेक रहे हैं उसी वक्त क्यूट वामिका कुछ शरारत भरी नज़रों से इधर-उधर देखती हुई नज़र आती है। इससे पहले कपल ने दुबई में न्यू इयर सेलिब्रेट किया था। फिलहाल विराट -अनुष्का बेटी वामिका संग वक्त बिता रहे हैं। 

  • पूर्व डिप्टी सीएम सहित 17 नेता कांग्रेस में शामिल

    पूर्व डिप्टी सीएम सहित 17 नेता कांग्रेस में शामिल

    जम्मूः राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा चरण चल रहा है। इस यात्रा के जम्मू-कश्मीर पहुंचने से पहले शुक्रवार (आज) को बड़ा सियासी घटनाक्रम सामने आया। दरअसल, गुलाम नबी आज़ाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी को अलविदा कहने वाले 17 नेताओं ने दोबारा कांग्रेस का दामन थाम लिया है। इसमें पूर्व डिप्टी सीएम ताराचंद समेत कई दिग्गज नेता शामिल है।

    कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल ने इस मौके पर कहा कि ये कांग्रेस के लिए बड़ा दिन है। भारत जोड़ो यात्रा के जम्मू -कश्मीर जाने से पहले ये बड़ी बात है। वहीं, गुलाम नबी आजाद को लेकर उन्होंने कहा कि जो कांग्रेस की विचारधारा के साथ है और जो भारत जोड़ो यात्रा में आना चाहते हैं, वो आ सकते हैं। 17 बड़े नेताओं के कांग्रेस में दोबारा शामिल होने के बाद जयराम रमेश ने हर्ष जताते हुए कहा कि किसी ने भी पार्टी नहीं छोड़ी थी, बल्कि छुट्टी पर गए थे, अब छुट्टी से वापस आ गए हैं।

    वहीं, जम्मू-कश्मीर कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा कि सुबह का भूला शाम को घर वापस आ जाए तो उसे भूला नहीं कहते। पूर्व डिप्टी सीएम ताराचंद ने कहा कि हमने जल्दबाजी में फैसला लिया था। आज लगता है कि जिस पार्टी ने हमें सब कुछ दिया, उसके साथ रहना चाहिए। हमें गुमराह किया जा रहा था। धर्मनिरपेक्ष पार्टी को कमज़ोर करने का काम हो रहा था। पूर्व डिप्टी सीएम ताराचंद ने कहा कि हमने जल्दबाजी में फैसला लिया था। आज लगता है कि जिस पार्टी ने हमें सब कुछ दिया, उसके साथ रहना चाहिए। हमें गुमराह किया जा रहा था। धर्मनिरपेक्ष पार्टी को कमज़ोर करने का काम हो रहा था।

    जम्मू-कश्मीर के ये 17 नेता दोबारा कांग्रेस में हुए शामिल

    • ताराचंद (पूर्व उपमुख्यमंत्री, अध्यक्ष और नेता सीएलपी जम्मू-कश्मीर राज्य, पूर्व उपाध्यक्ष डीएपी)
    • पीरजादा मो. सईद (पूर्व पीसीसी अध्यक्ष, 3 बार जम्मू-कश्मीर के राज्य मंत्री, पूर्व उपाध्यक्ष डीएपी)
    • ठाकुर बलवान सिंह (पूर्व विधायक एवं पूर्व महासचिव डीएपी)
    • मो. मुजफ्फर पर्रे (पूर्व एमएलसी और सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट, पूर्व सदस्य कार्य समिति डीएपी)
    • मोहिंदर भारद्वाज (वरिष्ठ वकील जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय, 3 बार अध्यक्ष बार एसोसिएशन जम्मू, पूर्व सदस्य कार्य समिति डीएपी)
    • भूषण डोगरा (पूर्व उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति सलाहकार बोर्ड जम्मू-कश्मीर सरकार मंत्री पद के साथ)
    • विनोद शर्मा (पूर्व अध्यक्ष कांग्रेस सेवादल जम्मू-कश्मीर, पूर्व महासचिव पीसीसी जम्मू-कश्मीर पूर्व जिलाध्यक्ष डीएपी)
    • नरिंदर शर्मा (पूर्व सचिव पीसीसी जम्मू-कश्मीर, पूर्व महासचिव डीएपी)
    • नरेश शर्मा (2 बार पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कठुआ, पूर्व सचिव पीसीसी)
    • अंबरीश मगोत्रा (पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कटरा पूर्व सचिव पीसीसी जम्मू और कश्मीर)
    • सुभाष भगत (पूर्व अध्यक्ष डीसीसी सांबा पूर्व महासचिव डीएपी)
    • श्रीमती संतोष मन्हास (सचिव डीएपी)
    • बद्रीनाथ शर्मा (पूर्व संस्थापक सदस्य डीएपी)
    • वरुण मगोत्रा (पूर्व महासचिव युवा कांग्रेस और वरिष्ठ युवा नेता डीएपी)
    • अनुराधा शर्मा (वरिष्ठ महिला नेता डीएपी)
    • विजय तारगोत्रा (प्रखंड विकास अध्यक्ष हीरानगर)
    • चंदर प्रभा शर्मा (वरिष्ठ महिला नेता डीएपी)
  • AAP-BJP पार्षदों में भारी हंगामा, एक-दूसरे को मारे धक्के, देखें वीडियो 

    AAP-BJP पार्षदों में भारी हंगामा, एक-दूसरे को मारे धक्के, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में एमसीडी इलेक्शन के बाद आज यानी 6 जनवरी 2023 को मेयर पद का चुनाव है। इसके साथ-साथ डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के मेंबर्स भी चुने जाएंगे। वोटिंग से पहले पार्षदों का शपथ ग्रहण होना है, लेकिन इससे पहले सदन में आप पार्षदों ने जमकर हंगामा किया। एमसीडी चुनाव में पूर्ण बहुमत हासिल करने वाली आम आदमी पार्टी ने पार्षद शैली ओबेरॉय को मेयर प्रत्याशी बनाया है जबकि भाजपा की ओर से रेखा गुप्ता मैदान में हैं।

    इस दौरान आप पार्षदों के साथ बीजेपी पार्षदों की धक्का मुक्की भी हुई। पीठासीन अधिकारी के बार-बार आग्रह करने के बावजूद आम आदमी पार्टी के पार्षद अपनी सीटों पर बैठने के लिए तैयार नहीं हैं। उनके आसन पर चढ़ने वाली आम आदमी पार्टी की महिला पार्षदों की संख्या बढ़ी गई है। पीठासीन अधिकारी के आसन पर भाजपा पार्षद भी चढ़े और दोनों पार्टियों के पार्षद एक दूसरे पर चोर होने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के पार्षदों में धक्का-मुक्की जारी है। इस बीच पार्षदों में मारपीट शुरू हो गई और कई पार्षद पीठासीन अधिकारी के आसन से नीचे गिर गए। 

    आम आदमी पार्टी के पार्षद प्रवीण राणा ने सदन में मारपीट करने का आरोप लगाया है। आप सांसद संजय सिंह और विधायक सौरभ भारद्वाज के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में हाथ में चोट दिखाते हुए प्रवीण ने कहा कि उन्हें जान से मारने की कोशिश की गई। उनका गला दबाने की कोशिश की गई। इस दौरान विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा को उन्हीं की भाषा में जवाब देना जानती है। वहीं, सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा ने सभी कानूनों को दरकिनार करते हुए मनोनीत पार्षदों को पहले शपथ दिलाने की कोशिश की जबकि पहले चुने हुए पार्षदों को शपथ दिलाया जाता है।

  • हिल स्टेशन्स घूमने का है प्लान, यह 5 टूरिस्ट स्पॉट हैं बेस्ट…

    हिल स्टेशन्स घूमने का है प्लान, यह 5 टूरिस्ट स्पॉट हैं बेस्ट…

    नई दिल्ली: हर कोई सर्दी के मौसम में हिल स्टेशन्स पर जाना चाहता है । यहां बर्फबारी का मजा लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। इस सीजन में हिल स्टेशन पर जाने का तमाम लोगों का सपना होता है, भारत में हिल स्टेशन के लिए हिमाचल प्रदेश सबसे फेमस है। सर्दियों में हिमाचल प्रदेश के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट पर पर्यटकों की भीड़ देखने को मिलती है। इसके चलते हिमाचल के इन हिल स्टेशनों की कॉस्ट काफी बढ़ जाती है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश के कुछ सस्ते हिल स्टेशन्स की सैर आपके लिए बेस्ट हो सकते हैं। 

    – मनाली

    हिमाचल में टूरिस्ट की सबसे पसंदीदा जहग है मनाली, मनाली का नाम हिमाचल प्रदेश की फेमस ट्रैवल डेस्टिनेशन्स में शुमार है। मनाली में आप आकर्षक हिमालयन रेंज के अलावा हडिम्बा देवी मंदिर, तिब्बती मठ, सोलंग घाटी, नेहरू कुंड, रोहतांग पास, पुराना मनाली और कई खूबसूरत वॉटर फॉल्स का दीदार कर सकते हैं। 

    – शिमला

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला को भी देश के खूबसूरत टूरिस्ट स्पॉट्स में गिना जाता है। वहीं शिमला की सैर करने के लिए आपको ज्यादा पैसों की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। महज 4-5 हजार रुपए में आप शिमला के कामना देवी मंदिर, दोरजे द्रक मठ, दरलघाट, स्कैंडल पॉइंट, सोलन ब्रेवरी और जाखू हिल को एक्सप्लोर कर सकते हैं।

    – मैक्लोडगंज

    सर्दी के मोसम में आप मैक्लोडगंज में जाने का प्लान बना सकते हैं, यहां आप बर्फ की चादर ओढ़े पहाड़ों के साथ तिब्बती मठों का दीदार कर सकते हैं। यहां आप तिब्बती म्यूजियम और भागसू वॉटरफॉल भी देख सकते हैं।

    – कुफरी

    कम बजट में एडवेंचर ट्राई करने के लिए आप हिमाचल प्रदेश के कुफरी हिल स्टेशन पर जा सकते हैं। यहां आप हिमालय की ऊंची-ऊंची चोटियों का शानदार व्यू देखने के अलावा स्कींग और स्केटिंग जैसे एडवेंचर्स भी कर सकते हैं। 

    – तीर्थन घाटी

    जो लोक नेचर लवर्स हैं उनके लिए हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी की सैर बेस्ट हो सकती है। हिमालय पर्वतों के बीच में बसी हरी-भरी तीर्थन घाटी में आप कई एडवेंचर्स एक्टिविटी कर सकते हैं। इसके साथ ही हिमालयन नेशनल पार्क और सेर्लोस्कर झील को एक्सप्लोर करके आप अपने सफर में चार चांद लगा सकते हैं। 

  • जेलों से 117 मोबाइल मिलने से मचा हड़कंप, 5 अधिकारी सस्पेंड

    जेलों से 117 मोबाइल मिलने से मचा हड़कंप, 5 अधिकारी सस्पेंड

    नई दिल्लीः दिल्ली स्थित मंडोली जेल में कई मोबाइल फोन बरामद होने के बाद दिल्ली कारागार विभाग ने 2 उपाधीक्षकों, एक सहायक अधीक्षक, एक प्रमुख वार्डर और एक अन्य वार्डर को निलंबित कर दिया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। जेल अधिकारियों के अनुसार, मंडोली जेल से मोबाइल फोन बरामद होने के बाद उपाधीक्षक प्रदीप शर्मा और धर्मेंद्र मौर्य, सहायक अधीक्षक सन्नी चंद्रा, प्रमुख वार्डर लोकेश धामा और वार्डर हंसराज मीणा को निलंबित कर दिया गया। 

    कारागार महानिदेशक संजय बेनीवाल ने सभी जेल अधीक्षकों को तलाशी दल गठित करने और जेल में मोबाइल फोन और अन्य प्रतिबंधित वस्तुओं का पता लगाने का निर्देश दिया था। अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक पखवाड़े में सभी कारागरों में चलाए गए तलाशी अभियान के दौरान 117 मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।कारागार महानिदेशक संजय बेनीवाल ने जेल में मोबाइल फोन भेजे जाने के खिलाफ व्यापक कार्रवाई के लिए कारागार मुख्यालय में विशेष सतर्कता दल का गठन किया है। इस दल ने तमिलनाडु विशेष पुलिस बल के साथ मिलकर 18 दिसंबर को भी छापेमारी की थी, जिसमें आठ मोबाइल फोन बरामद हुए थे।

    बता दें कि तिहाड़ जेल, मंडोली जेल और रोहिणी जेल में पिछले 15 दिन से लगातार छापेमारी चल रही है। छापेमारी में अब तक 117 मोबाइल फोन बरामद हो चुके हैं। तिहाड़ के डीजी संजय बेनीवाल के आदेश पर तिहाड़ प्रशासन एक्शन ले रहा है। 14 जेल बैरेक की तलाशी ली गई, जिसमें कई गैंगस्टर्स के गुर्गों के पास से मोबाइल बरामद हुआ है। जेल अधिकारियों का कहना है कि गैंगस्टरों के गुर्गों से बरामद हुए मोबाइलों की जांच के लिए दिल्ली पुलिस को भी चिट्ठी लिखी जा रही है। बता दें कि इन तीनों जेलों में बड़ी आसानी से मोबाइलों को लाया जा रहा है और यह सिलसिला का लंबे समय से चल रहा है। यहां लगे जैमर भी काम नहीं कर पा रहे हैं।

  • कोरोना के कारण पुरुषों का वीर्य हो रहा कमज़ोर !

    कोरोना के कारण पुरुषों का वीर्य हो रहा कमज़ोर !

    नई दिल्ली : कोरोना वायरस की मार झेल चुके लोगों के बारे में एक और बात सामने आई है। उनपर एक रिसर्च की गई है जिसमें हैरान करने वाली बात सामने आई है। रिसर्च के मुताबिक, जिन पुरुषों को कोविड वायरस ने अपनी चपेट में लिया है, उनके वीर्य में कमी आ रही है। एम्स पटना, दिल्ली और आंध्र के मंगलागरी के शोधकर्ताओं की ओर से किए गए एक रिसर्च में पता चला है कि कोविड-19 वीर्य की क्वालिटी को प्रभावित करता है। यह रिसर्च अक्टूबर 2020 और अप्रैल 2021 के बीच एम्स पटना में कोविड-19 के इलाज के लिए एडमिट 19 से 43 साल के बीच के 30 पुरुषों के वीर्य की जांच पर आधारित है। इस जांच को स्पर्म काउंट टेस्ट भी कहा जाता है। कोविड मरीजों के वीर्य का पहला टेस्ट संक्रमण के तुरंत बाद किया गया था और दूसरा टेस्ट ढाई महीने के अंतराल के बाद किया गया। इस दौरान पता चला कि कोरोना वायरस वीर्य में मौजूद नहीं था, लेकिन पहले नमूने में इन पुरुषों के वीर्य की गुणवत्ता खराब थी। ढाई महीने के अंतराल के बाद भी वीर्य की स्थिति कुछ बेहतर नहीं थी।

    सीड्स ऑफ इनोसेंस आईवीएफ सेंटर की संस्थापक डॉ गौरी अग्रवाल ने कहा, ‘कोविड-19 के कारण पुरुषों की प्रजनन क्षमता में आई कमी को लेकर पूरी दुनिया में अध्ययन किया जा रहा है। इन अध्ययनों का एक डेटा भी तैयार किया जा रहा है। डॉ. अग्रवाल ने कहा कि वे आईवीएफ से पहले मरीजों के वीर्य की गुणवत्ता की जांच करने की सलाह देते हैं। हालिया कुछ रिसर्च के आधार पर डॉ सतीश पी दीपांकर का कहना है कि सहायक प्रजनन प्रौद्योगिकी क्लीनिक और शुक्राणु बैंक को कोविड -19 से पीड़ित रह चुके पुरुषों के वीर्य का आकलन करने पर विचार करना चाहिए। जब तक वीर्य की गुणवत्ता सामान्य नहीं हो जाती, तब तक इस रिसर्च को जारी रखना चाहिए।

  • Hans Raj Hans  और Manjinder Sirsa को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला

    Hans Raj Hans और Manjinder Sirsa को लेकर आया हाईकोर्ट का फैसला

    नई दिल्लीः उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता हंस राज हंस और मनजिंदर सिंह सिरसा के खिलाफ दायर मानहानि के एक मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने निचली अदालत में जारी कार्यवाही पर वीरवार को रोक लगा दी। सिसोदिया ने उन पर कथित रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए लोकसभा सदस्य हंस और विधायक सिरसा समेत छह लोगों के खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। हंस और सिरसा ने अपने खिलाफ दायर मानहानि मामले को रद्द करने के लिए याचिका दी थी जिसे पिछले साल 23 दिसंबर को निचली अदालत ने खारिज कर दिया था।

    इसके विरोध में दोनों नेताओं ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख किया था। आज न्यायमूर्ति दिनेश कुमार शर्मा ने हंस और सिरसा द्वारा, उनके खिलाफ दर्ज मानहानि मामला रद्द करने के लिए दायर आवेदनों को खारिज करने के निचली अदालत के पिछले साल 23 दिसंबर के आदेश को चुनौती देने वाली (हंसा और सिरसा की) याचिकाओं पर सिसोदिया को नोटिस जारी कर उनसे जवाब मांगा। हाईकोर्ट ने निचली अदालत में कार्यवाही रोकने के लिए भी आम आदमी पार्टी (आप) के नेता सिसोदिया को नोटिस भेजा है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस बीच सुनवाई अदालत में वर्तमान याचिकाकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही निलंबित रहेगी। मामले की अगली सुनवाई 10 मार्च को होगी।

    सुनवाई अदालत ने 28 नवंबर 2019 को आदेश जारी कर सिसोदिया द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में छह लोगों को नोटिस जारी किया था। सिसोदिया ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों की कक्षाओं के संबंध में कथित रूप से उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के लिए भाजपा नेताओं- सांसद मनोज तिवारी, हंस राज हंस, प्रवेश वर्मा, विधायक- मनजिंदर सिंह सिरसा, विजेंद्र गुप्ता और पार्टी प्रवक्ता हरीश खुराना के खिलाफ शिकायत दी थी। इसके बाद हंस और सिरसा ने इस मामले को रद्द करने के लिए आवेदन दिया था, जिसे पिछले साल 23 दिसंबर को अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट ने खारिज कर दिया। इस फैसले को दोनों नेताओं ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी थी।