Category: Breaking News

  • दर्दनाक सड़क हादसा : खाई में कार गिरने से चार लोगों की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसा : खाई में कार गिरने से चार लोगों की मौत

    बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर में बड़ा हादसा हुआ है। यह दुर्घटना गुरूवार की शाम की है, जब रमाड़ी से शामा की ओर आ रही एक कार लगभग 300 मीटर नीचे गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि 3 दिसंबर को ही मटेला काफलीगैर के एक परिवार के चार लोग धौलछीना नौंगांव में हुई कार दुर्घटना में मारे गए थे वहीं गुरूवार की शाम भी रमाड़ी से शामा की ओर आ रही कार लगभग तीन सौ मीटर खाई में जा गिरी, जिसमें छह लोग सवार बताए जा रहे हैं।

    इस हादसे में दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जबकि चार लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई. मरने वालों में तीन महिलाएं और एक पुरुष हैं। रमाड़ी में हुई घटना के बाद घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है. जानकारी के अनुसार जिस स्थान पर दुर्घटना हुई वहां पर सड़क बरसात में ध्वस्त हुई थी तथा स्थानीय लोगों ने उस स्थान के एक किनारे पर पत्थर लगाए थे। ग्रामीणों का मानना है कि दुर्घटना का कारण क्षतिग्रस्त सड़क हो सकती है।

    गुरुवार की शाम हुई कार दुर्घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण वहां पहुंच गए परंतु दुर्गम मार्ग होने के कारण पुलिस व अग्निशमन दल को वहां पहुंचने में वक्त लगा तथा तब तक घनघोर अंधेरा हो गया। शवों के कार में फंस जाने के कारण उन्हें निकालने के लिए कार को काटना पड़ा। दुर्घटना में मारे गए वाहन मालिक दरपान सिंह कई साल पूर्व गांव को छोड़कर बिंदुखत्ता में बस चुके थे। सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने वाहन खरीदा और कई सालों बाद घर आए थे लेकिन गुरूवार को दुर्घटना में मारे गए, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया।

  • रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, ग्राहक की जलकर मौत, 2 कर्मचारी झुलसे

    रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, ग्राहक की जलकर मौत, 2 कर्मचारी झुलसे

    लखनऊ: लखनऊ के हुसैनगंज स्थित एक रेस्टोरेंट में गुरुवार देर रात लगी भीषण आग में एक ग्राहक की जलकर मौत हो गई, जबकि दो कर्मचारी बुरी तरह से झुलस गए। जिनका इलाज चल रहा है। आग लगने की सूचना पर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कुकिंग गैस में लीकेज की वजह से आग लगी।

    जानकारी के मुताबिक जिस वक्त रेस्टोरेंट में आग लगी उस वक्त वहां कर्मचारी और एक ग्राहक भी मौजूद था। आग की चपेट में आने से ग्राहक सुधाकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे आनन-फानन में  अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। इस अग्निकांड में रेस्टोरेंट के दो कर्मचारी भी झुलस गए, जिनका इलाज चल रहा है। आस-पास के लोगों ने बताया कि बेस्ट बिरयानी रेस्टोरेंट से कुकिंग गैस के लीक होने की बात उन्होंने मालिक से की थी, लेकिन उसने कोई ध्यान नहीं दिया. जिसकी वजह से यह हादसा हुआ। फ़िलहाल फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

  • अब बार-बार रिजेक्‍ट नहीं होगा पीएफ क्‍लेम! पढिए नया नियम

    अब बार-बार रिजेक्‍ट नहीं होगा पीएफ क्‍लेम! पढिए नया नियम

    नई दिल्‍ली : ईपीएफ सब्‍सक्राइबर्स की एक ही शिकायत रहती है कि उन्‍हें ईपीएफ का अपना पैसे लेने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। उनका ईपीएफ क्‍लेम कई-कई बार रिजेक्‍ट कर दिया जाता है।  कर्मचारियों की इन्‍हीं शिकायतों को देखते हुए अब ईपीएफओ (EPFO) ने जल्‍द क्‍लेम दिलाने के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इस गाइडलाइन का सभी स्‍थानीय ईपीएफओ कार्यालयों को कड़ाई से पालन करना होगा।

    ईपीएफओ की गाइडलाइन्‍स में कहा गया है कि स्‍थानीय ऑफिस ईपीएफ क्‍लेम पर जल्‍द कार्यवाही करें और समय पर क्‍लेम सदस्‍यों को दें। साथ ही वे बार-बार क्‍लेम को रिजेक्‍ट न करें। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे बिना वजह क्‍लेम को न अटकाएं. अक्सर देखने में आया है कि कर्मचारियों का कई बार पीएफ क्लेम किसी न किसी कारणवश कैंसिल हो जाता है। कर्मचारी को पैसे की जरूरत होती है, लेकिन समय पर पैसा नहीं मिल पाता और उसे परेशानी झेलनी पड़ती है। रिपोर्ट के अनुसार, ईपीएफओ ने कहा है कि जब क्‍लेम फाइल किया जाए तो उस क्‍लेम की शुरुआत में ही पूरी जांच होनी चाहिए। क्‍लेम फाइल करते वक्‍त अगर कुछ कमियां रह गई हैं तो उसे सदस्‍य को पहली बार में ही क्‍लेम रिजेक्‍ट करते वक्‍त बता देना चाहिए। अब तक होता यह है कि एक क्‍लेम कई बार अलग-अलग कारण बताकर रिजेक्‍ट कर दिया जाता है। इससे क्‍लेम मिलने में देरी तो होती ही है, साथ ही कर्मचारी को परेशानी भी होती है.तय समय में हो क्‍लेम प्रोसेस।

    ईपीएफओ की नई गाइडलाइन्‍स में कहा गया है कि फील्‍ड कार्यालय एक ही कारण से रिजेक्‍ट किए गए सभी क्‍लेम जोनल ऑफिस को समीक्षा के लिए भेजेंगे. तय समय में ही क्‍लेम को प्रोसेस किया जाएगा। अगर कोई क्‍लेम एक बार रिजेक्‍ट होने के बाद दोबारा फाइल किया जाता है तो उसे कोई और कारण बताकर रिजेक्‍ट नहीं किया जाएगा। क्‍लेम की सभी कमियां एक बार में ही क्‍लेम फाइल करने वाले कर्मचारी को अब बतानी होगी। क्‍लेम मिलने में देरी होने की लंबे समय से शिकायतें आ रही हैं. कर्मचारियों का कहना है कि ईपीएफओ के स्‍थानीय और जोनल ऑफिस क्‍लेम को प्रोसेस करने में बहुत समय लेते हैं।

  • गुजरात चुनावः भाजपा ने बनाया नया रिकॉर्ड, जाने आप को कितने प्रतिशत पढ़े वोट

    गुजरात चुनावः भाजपा ने बनाया नया रिकॉर्ड, जाने आप को कितने प्रतिशत पढ़े वोट

    गुजरातः भाजपा ने 156 सीटों के साथ जीत का नया रिकॉर्ड बना दिया है। कांग्रेस ने 1985 में माधव सिंह सोलंकी की अगुआई में 149 विधानसभा सीटें जीती थीं। वहीं, नरेंद्र मोदी के CM रहते भाजपा ने 2002 के चुनाव में 127 सीटें जीती थीं। इस जीत के साथ भाजपा ने दोनों रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। CM भूपेंद्र पटेल 12 दिसंबर को गांधीनगर में विधानसभा के पीछे हेलीपैड मैदान में शपथ लेंगे। गुजरात में तो भाजपा ने परचम लहराया ही है, लेकिन मोरबी की जीत पार्टी के लिए खास है। मोरबी में पहले फेज में 1 दिसंबर को वोटिंग हुई थी। चुनाव से ठीक 31 दिन पहले 30 अक्टूबर को यहां मच्छू नदी पर बना फुट ब्रिज टूटने से 143 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद PM मोदी भी हादसे की जगह पर गए थे।

    आम आदमी पार्टी गुजरात में महज 5 सीटें जीत सकी है। उसके ​​​​तीनों बड़े नेता चुनाव हार गए हैं। इनमें मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार इसुदान गढ़वी, प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया और पाटीदार नेता अल्पेश कथीरिया शामिल हैं। आम आदमी पार्टी ने जमजोधपुर, विसावदर, बोटाद, गरियाधर पर अपनी जीत दर्ज की है। इसके बावजूद वोट शेयर के आधार पर आप को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिल गया है। अब पार्टी पूरे देश में अपने नाम और चुनाव चिह्न के साथ लड़ सकेगी। 

    असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने पहली बार गुजरात विधानसभा चुनाव में हिस्सा लिया था। AIMIM ने कुल 13 में से 2 हिंदू कैंडिडेट भी मैदान में उतारे थे। पार्टी के सभी कैंडिडेट चुनाव हार गए हैं। वडोदरा की वाघोडिया सीट से भाजपा के बागी मधु श्रीवास्तव भी चुनाव हार गए हैं। कुतियाणा में लेडी डॉन संतोकबेन जडेजा के बेटे कांधल जडेजा निर्दलीय कैंडिडेट के तौर पर चुनाव जीत गए हैं। भाजपा को 2017 के मुकाबले 58 सीटों का फायदा हुआ है। वहीं, कांग्रेस को सबसे ज्यादा 60 सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने पिछली बार 77 सीटें जीती थीं। इस बार उसे 17 सीटें ही मिली हैं। निर्दलीय और अन्य कैंडिडेट्स ने गुजरात में 4 सीटें जीती हैं। दिलचस्प बात यह है चुनाव प्रचार के दौरान पीएम मोदी ने कहा था- नरेंद्र का रिकॉर्ड भूपेंद्र तोड़ेंगे। चुनाव नतीजों में बिलकुल यही नजर आ रहा है।

  • दर्दनाक : मौत बनकर आई बेकाबू बस, तीन की हुई मौके पर मौत

    दर्दनाक : मौत बनकर आई बेकाबू बस, तीन की हुई मौके पर मौत

    जयपुर: राजस्थान के जयपुर में बेकाबू बस की वजह से एक दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां बेकाबू बस ने सड़क पर खड़े लोगों को कुचल दिया। इस भीषण सड़क हादसे में 3 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। जानकारी के मुताबिक दुर्घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल जांच में जुटी हुई है। दुर्घटना की वजह से महला-जोबनेर राजमार्ग पर लंबा जाम लगा गया। साथ ही घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। फिलहाल पुलिस प्रशासन जाम खुलवाने के लगातार प्रयास कर रहा है।

    दरअसल हादसा जयपुर के जोबनेर थाना इलाके के आसलपुर मोड़ के पास हुआ. हादसे की सूचना पर घटनास्थल पुलिस पहुंची और जांच पड़ताल शुरू की, वहीं बताया जा रहा है कि घटना के बाद चालक बस छोड़कर मौके से फरार है गया था। वहीं दुर्घटना की वजह से महला-जोबनेर राजमार्ग पर लंबा जाम लगा गया। साथ ही घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

  • बॉलीवुड से आ रही बुरी खबर, इस टैलेंटेड एक्टर्स की मां का हुआ निधन

    बॉलीवुड से आ रही बुरी खबर, इस टैलेंटेड एक्टर्स की मां का हुआ निधन

    नई दिल्ली: बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का निधन हो गया है. लम्बी बीमारी के बाद गुरुवार यानी आज सुबह दिल्ली के एक अस्पताल में एक्टर की मां गीता देवी ने अंतिम सांस ली। उनकी उम्र  80 साल थी।

    दिल्ली में चल रहा था इलाज

    जानकारी के मुताबिक मनोज बाजपेयी की मां गीता देवी का बीमारी की वजह कुछ दिनों से दिल्ली के अस्पतालों में इलाज चल रहा था। पिछले एक हफ्ते में गीता देवी की तबियत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें दिल्ली के पुष्पांजलि मेडिकल सेंटर और मैक्स सुपरस्पेशिएलिटी अस्पताल में भी इलाज के लिए लाया गया था। हाल ही में अपने बिजी शेड्यूल से टाइम निकालकर मनोज बाजपेयी भी मां से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

    अशोक पंडित ने ट्वीट कर दुख जाहिर किया

    वहीं मां के निधन से मनोज बाजपेयी का पूरा परिवार सदमे में है।  मनोज बाजयेपी भी टूट गए हैं और इस दुख की घड़ी में परिवार को संभालने की कोशिश कर रहे हैं। बता दें कि मनोज की मां के निधन की सूचना अशोक पंडित ने ट्वीट के जरिए दी है। उन्होंने अपने ट्वीट किया है,” मनोज बाजयेपी आपकी आदरणीय मां के दुखद निधन पर आपके और आपके पूर परिवार को हमारी हार्दिक संवेदनाएं. ओम शांति!” 

  • हिमालच चुनाव live : अब तक कांग्रेस ने 35 सीटों पर की जीत दर्ज, बीजेपी के 11 मंत्रियों में 9 की हार

    हिमालच चुनाव live : अब तक कांग्रेस ने 35 सीटों पर की जीत दर्ज, बीजेपी के 11 मंत्रियों में 9 की हार

    AAP अभी तक नहीं खोल पाई खाता

    हिमाचल: कांग्रेस पार्टी ने अब तक 35 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है, जबकि 4 पर आगे चल रही है। भाजपा 14 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, 12 पर आगे है। अन्य कैंडिडेट्स ने 2 सीटों पर जीत हासिल की है और एक पर आगे चल रहे हैं। MCD में जीत दर्ज करने वाली AAP यहां अभी तक खाता भी नहीं खोल पाई है। बीजेपी के 11 मंत्रियों में से 9 मंत्रियों को हार हासिल हुई है। 

    इधर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने चुनावी नतीजों पर कहा- हम जनता का फैसला स्वीकार करते हैं। पांच साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व से मिले सहयोग के लिए धन्यवाद करता हूं। राज्य के विकास के लिए हम सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएंगे।

  • कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर की आत्महत्या की कोशिश

    कांग्रेस उम्मीदवार ने काउंटिंग सेंटर पर की आत्महत्या की कोशिश

    गुजरात: विधानसभा चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। भाजपा एक बार फिर प्रचंड जीत की ओर आगे बढ़ रही है। पार्टी ने 150 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाई हुई है। इस बीच, कांग्रेस के गांधीधाम से उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी ने काउंटिंग स्टेशन पर आत्महत्या की कोशिश की।

    सोलंकी ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया और गले में फंदा बांधते हुए सुसाइड की कोशिश की। भरत सोलंकी ने आरोप लगाया कि ईवीएम ठीक से सील नहीं थी। इतना ही नहीं कुछ ईवीएम में सिग्नेचर भी नहीं थे। सोलंकी पहले काउंटिंग रूम धरने पर बैठे और फिर आत्महत्या की कोशिश की। 

  • हिमालच चुनाव live : राज्यपाल को CM जयराम ठाकुर सौंपेंगे इस्तीफा

    हिमालच चुनाव live : राज्यपाल को CM जयराम ठाकुर सौंपेंगे इस्तीफा

    हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश की 68 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। चुनाव आयोग ने कई सीटों पर नतीजों की घोषणा कर दी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की और 29 पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की और 17 पर आगे चल रही है। बता दें कि कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी ने एक सीट पर जीत दर्ज की है और दो सीटों पर आगे चल रहे हैं।

    प्रदेश की 68 सीटों पर करीब 66 फीसदी मतदान हुआ था।कांग्रेस राज्य प्रमुख प्रतिभा सिंह ने हिमाचल विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली जीत पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह जीत आप सब की है। हिमाचल की जनता ने इतिहास रच कर आज ये सन्देश साफ दे दिया है कि हिमाचल को विकास के पथ पर कांग्रेस ही ले कर जाएगी। यह जीत हिमाचल के विश्वास की है।हिमाचल प्रदेश में मतगणना जारी है। चुनाव आयोग के अनुसार, कांग्रेस ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की और 29 पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा ने 9 सीटों पर जीत हासिल की और 17 पर आगे चल रही है। इस तरह कांग्रेस ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है।

  • हार के बाद कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा का इस्तीफा, देखें पत्र

    हार के बाद कांग्रेस प्रभारी रघु शर्मा का इस्तीफा, देखें पत्र

    नई दिल्लीः गुजरात चुनाव में कांग्रेस की हार के बाद गुजरात प्रभारी रघु शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने हाथ से लिखे अपने इस्तीफे को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को भेज दिया है। राजस्थान में कैबिनेट मंत्री रह चुके रघु शर्मा को अशोक गहलोत का करीबी माना जाता है।