Category: Breaking News

  • गणतंत्र दिवस की परेड में नहीं दिखेगी पंजाब की झांकी, जाने मामला

    गणतंत्र दिवस की परेड में नहीं दिखेगी पंजाब की झांकी, जाने मामला

    नई दिल्लीः इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 23 झांकियां प्रदर्शित की जाएंगी। इनके अलावा केंद्रीय मंत्रालयों और विभागों की छह झांकियां भी परेड में शामिल होंगी। ये झांकियां देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, आर्थिक और सामाजिक प्रगति और आंतरिक और बाहरी सुरक्षा को दर्शाती हैं। लेकिन इस साल गणतंत्र दिवस परेड में पंजाब की झांकी हिस्सा नहीं लेगी। दरअसल, रक्षा मंत्रालय ने पंजाब और दिल्ली की झांकी को मंजूरी नहीं दी है।

    रक्षा मंत्रालय के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को दिल्ली में होने वाली परेड में दिल्ली प्रदेश, पंजाब और हिमाचल समेत कई अन्य राज्यों की झांकियां नहीं दिखेंगी। इस बार गणतंत्र दिवस परेड में 16 राज्यों और विभिन्न मंत्रालयों की झांकियां निकलेगी। बता दें कि इस साल की परेड 26 जनवरी को गुजरात की झांकी अक्षय ऊर्जा स्रोतों पर फोकस के साथ सांस्कृतिक परंपरा और वैज्ञानिक सोच के फ्यूजन को प्रदर्शित करेगी। जम्मू-कश्मीर की झांकी धार्मिक और मनोरंजक पर्यटन की संभावनाओं को प्रदर्शित करेगी। इस साल इसकी थीम न्यू जम्मू एंड कश्मीर होगी।

  • इस ‘अनोखा मॉल’ से ले जा सकते हैं मुफ्त स्वेटर, कंबल और जूते…

    इस ‘अनोखा मॉल’ से ले जा सकते हैं मुफ्त स्वेटर, कंबल और जूते…

    लखनऊ: इन दिनों लखनऊ का एक ‘अनोखा मॉल’ चर्चा का विषय बना हुआ है। इल मॉल मेें आकर कोई भी गरीब आदमी गर्म कपड़ों के साथ और भी जरूरत के बहुत से सामान मुफ्त में ले जा सकता है। शुभचिंतकों द्वारा दान किए गए ये कपड़े रिक्शा चालकों, मजदूरों, झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों और समाज के अन्य वंचित वर्गों को सर्दियों के महीनों में ठंड से लड़ने में मदद करते हैं। यह ‘अनोखा मॉल’ साल के तीन महीने (दिसंबर, जनवरी और फरवरी) चलता है और दानदाताओं से इकट्ठा किए गए ऊनी कपड़ों की पेशकश गरीबों को करता है। यह सिलसिला पिछले पांच वर्षों से चल रहा है। 

    गरीबों के लिए बिलकुल मुफ़्त

    इस मॉल का संचालन करने वाले डॉ. अहमद रजा खान ने बताया, ‘अन्य स्थानों और अवसरों पर, जहां जरूरतमंदों को ऊनी कपड़े वितरित किए जाते हैं और जहां प्राप्तकर्ता आमतौर पर उन्हें स्वीकार करने में संकोच करते हैं. उसके विपरीत, अनोखा मॉल में ऊनी कपड़े लेने की चाह रखने वाला व्यक्ति ऐसे प्रवेश कर सकता है, जैसे वह किसी शॉपिंग मॉल में खरीदारी करने जा रहा हो और अपनी पसंद के कपड़ों, जूतों आदि को नापकर ले सकता है।’ खान के मुताबिक, अनोखा मॉल में दानदाताओं के साथ-साथ कपड़े, जूते आदि लेने वालों का भी उचित रिकॉर्ड रखा जाता है. उन्होंने कहा, ‘ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि कोई भी जरूरतमंद लोगों की मदद करने वाले इस मॉल का अनुचित लाभ न उठा सके। अनोखे मॉल में गरीबों के लिए कपड़े, सैंडल, सूटकेस, स्कूल यूनिफॉर्म, कंबल और रजाई भी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि मॉल में दान देने वालों में ज्यादातर डॉक्टर शामिल हैं।

    हजारों लोग लाभान्वित

    खान ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करते हैं कि कपड़े और अन्य सामान साफ और इस्तेमाल के लायक हों.’ उन्होंने बताया, ‘चार कर्मचारी रोजाना सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक अनोखा मॉल का संचालन करते हैं। पिछले साल करीब 3,000 से 4,000 लोगों ने इस मॉल से कपड़े लिए थे। कपड़े लेने वालों में ज्यादातर रिक्शा चालक, मजदूर और झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोग शामिल हैं।’

    मॉल के नाम के बारे में खान ने कहा, ‘अनोखा का मतलब सबसे अलग होता है। यह एक ऐसा मॉल है, जहां आप अपने कपड़े दान कर सकते हैं और कपड़े ले भी सकते हैं और यहां की सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां आप किसी के सामने हाथ नहीं फैलाते हैं।’

  • बाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, देखें हैरान करने वाला वीडियो

    बाइक पर स्टंट करना युवक को पड़ा भारी, देखें हैरान करने वाला वीडियो

    नई दिल्लीः दुनिया में अद्भुत कमाल करने वालों की कमी नहीं है। आए दिन स्टंटमैन के वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आते रहते हैं, जिनमें से कई चौंकाने वाले होते हैं तो कुछ छोटी-सी गलती के चलते हादसों का शिकार हो जाते हैं। ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक शख्स को स्टंट करना काफी भारी पड़ा है। वायरल इस वीडियो में युवक सड़क पर पूरी रफ्तार से साथ सिंगल टायर पर बाइक को दौड़ाता हुआ दिखाई दे रहा है।

    इस दौरान वह बाइक पर खड़ा होकर स्टंट कर रहा है। जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सभी ने सोचा कि यह पूरा ट्रेंड होगा, शायद इसीलिए वह ऐसा खतरनाक स्टंट कर रहा है। कुछ ही सैकेंड के बाद वीडियो में जो दिखाई दे रहा है, वह सीन आपको हैरान कर देगा। वीडियो के अंत में जैसे ही शख्स बाइक पर बैठता है और बैलेंस बनाने की कोशिश करता है।

    इसके साथ ही बाइक की रफ्तार तेज होने के कारण वह अपना संतुलन खो बैठता है और खतरनाक दुर्घटना का शिकार हो जाता है। वीडियो में आप देख सकते हो कि सड़क पर छाती के बल गिरकर शख्स काफी दूर तक घसीटते हुए जाता है। इस तरह के स्टंट काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं। इस तरह की गलती करने से बचें और खुद के साथ-साथ दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

  • एयर होस्टेस ने की आत्महत्या, ये वजह आई सामने

    एयर होस्टेस ने की आत्महत्या, ये वजह आई सामने

    कोलकाताः प्रगति मैदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेट्रोपॉलिटन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी में शनिवार को एक 27 साल की एयर होस्टेस ने आत्महत्या कर ली। लंबे समय से नौकरी नहीं मिलने के कारण युवती डिप्रेशन में चली गई थी। पुलिस के मुताबिक, युवती ने इमारत की चौथी मंजिल से कूद गई। पुलिस ने कहा कि वह इमारत के सामने सड़क पर गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं, जिसके बाद उसे आनन-फानन में एसएसकेएम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।   

    मृतक की पहचान देबोप्रिया बिस्वास के रूप में हुई है, जो कोलकाता में प्रगति मैदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेट्रोपॉलिटन को-ऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी की निवासी थी। मामले को लेकर अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और प्राथमिक जांच शुरू की। पुलिस ने बताया कि शनिवार को शाम करीब 4:00 बजे उसने चार मंजिला इमारत से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की, जहां उसकी बहन रहती थी।

    पुलिस ने आगे कहा कि पूछताछ के दौरान पीड़िता के परिवार से पता चला कि वह पिछले दो साल से नियमित काम नहीं मिलने के कारण लंबे समय से अवसाद और मानसिक समस्याओं से जूझ रही थी। उन्होंने बताया कि कोलकाता के प्रगति मैदान थाने में अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया गया है।

  • अनोखी परंपरा! मौत पर लोग मनाते हैं जश्न, शव को भी नचाते हैं अपने साथ

    अनोखी परंपरा! मौत पर लोग मनाते हैं जश्न, शव को भी नचाते हैं अपने साथ

    नई दिल्ली: दुनिया में अलग-अलग देशों में अलग-अलग किस्म के रीति-रिवाज़ों का पालन किया जाता है। इनमें से कुछ परंपराएं एसी होती हैं जो सुनने में बेहद अजीबोगरीब होती हैं। आज के युग में भी कुछ जनजातियां इस तरह की परंपराओं का पालन करती हैं। एक ऐसा ही खौफनाक रिवाज़ मेडागास्कर में है, जहां लोग मरे हुए लोगों के शव के साथ नाचते-गाते हैं।

    इसी धरती पर कुछ ऐसी भी परंपराएं हैं, जिनके बारे में सुनकर ही आप हैरान हो जाएंगे, लेकिन जहां ये निभाई जाती हैं, उनके लिए ये बिल्कुल सामान्य सी बात है। मसलन एक जगह ऐसी भी है, जहां पार्टी कराने के लिए लोग लाशों को भी खोद लाते हैं और फिर उन्हें वापस कब्र में डाल देते हैं। सुनने में आपको अजीब लग रहा है लेकिन मेडागास्कर के लोगों के लिए ये आम सी बात है।

    मौत पर मनाया जाता है जश्न

    वैसे तो किसी शख्स की मौत हो जाती है तो परिवार में दुख और मातम छा जाता है, लेकिन एक ऐसी जगह भी है, जहां लोग किसी की मौत के बाद नाचना और गाना शुरू हो जाता है। इतना ही नहीं वे इस जश्न में मृत शरीर को भी शामिल करते हैं। जब किसी की मौत हो जाती है, तो परिवार के लोग मृत शरीर के साथ नाच-गाना आरंभ कर देते हैं। ऐसा नहीं है कि मृत शरीर का अंतिम संस्कार नहीं होता, पार्टी करने के बाद उन्हें कब्र में सम्मानपूर्वक दफना दिया जाता है। हालांकि ये सिलसिला यहीं खत्म नहीं होता, शव को कब्र में से बार-बार निकालकर नाच-गाने का रिवाज़ निभाया जाता है।

    इस कारन निकाले जाते हैं शव 

    इस प्रक्रिया को मेडागास्कर में फमादिहाना यानि कंकाल बनने के नाम से जाना जाता है। लोगों का मानना है कि जितनी जल्दी मृत शरीर कंकाल में तब्दील होगा, उसे उतनी जल्दी मुक्ति मिलेगी और नया जीवन मिलेगा। यह भी माना जाता है मृतक के शरीर पर जब तक मांस रहेगा, तब तक आत्मा दूसरा शरीर धारण नहीं कर सकती। इसलिए बार-बार मृत शरीर को कब्र से निकालकर उसके साथ डांस किया जाता और पार्टी करने के बाद उन्हें वापस दफना दिया जाता है ।

  • Air India Offer: 1700 रु में फ्लाइट से यात्रा करने का मिल रहा मौका

    Air India Offer: 1700 रु में फ्लाइट से यात्रा करने का मिल रहा मौका

    नई दिल्लीः टाटा ग्रुप की एयरलाइंस कंपनी एयर इंडिया ने सस्ती टिकटों की घोषणा की है। कंपनी रिपब्लिक डे सेल लेकर आई है जिसमें साल की सबसे सस्ती टिकटों की घोषणा की गई है। ये रियायती टिकट इकोनॉमी क्लास में उपलब्ध होंगे। इस सेल दौरान 49 से ज्यादा शहरों को लिस्ट में जोड़ा गया है। जिससे आप अपनी पसंद की जगह आराम से घुम सकते हैं। इसके तहत कंपनी मात्र 1705 रुपये की शुरुआती कीमत पर हवाई सफर ऑफर कर रही है। तो चलिए जानते हैं इस ऑफर के बारे में।

    अब आप चाहे परिवार के साथ ड्रीम हॉलीडे टूर पर जाना चाह रहे हों या बिजनेस ट्रैवल प्लान किया हो, कोई भी एयर इंडिया के व्यापक घरेलू नेटवर्क पर इन भारी छूट वाले टिकटों को प्राप्त कर सकता है। कंपनी की यह पेशकश घरेलू उड़ानों पर लागू होंगी।

    कब तक कर सकते हैं टिकट की बुकिंग

    ऑफर, शनिवार 21 जनवरी से शुरू हो रहा है और 23 जनवरी तक वैध होगा और एयरलाइन के अधिकृत ट्रैवल एजेंटों सहित सभी एयर इंडिया बुकिंग प्लेटफॉर्म पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

    30 सितंबर तक कर सकते हैं यात्रा

    इस ऑफर के तहत बुक की गई टिकट पर आप 1 फरवरी से 30 सितंबर 2023 तक की यात्रा की प्लानिंग कर सकते हैं।

  • 5 स्टार होटल से 23 लाख का बिल चुकाए बिना व्यक्ति हुआ फरार 

    5 स्टार होटल से 23 लाख का बिल चुकाए बिना व्यक्ति हुआ फरार 

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्‍ली के एक फाइव स्टार होटल को एक शख्‍स ने 23 लाख रुपये का चूना लगा दिया था। यह शख्‍स चार महीने तक आलीशान सुविधाओं के मजे लेता रहा और फिर बिल बिना चुकाए फरार हो गया। अब दिल्ली पुलिस ने इसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एक फर्जी बिजनेस कार्ड दिखाकर लगभग तीन महीने तक द लीला पैलेस होटल में रहा। 

    आरोपी मोहम्मद शरीफ को दिल्ली पुलिस ने कर्नाटक से गिरफ्तार किया है। वो खुद को संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के शाही परिवार का सदस्य बताकर होटल में ठहरा था। शरीफ के फाइव स्टार होटल में ठहरने का कुल खर्च करीब 23 लाख 46 हजार रुपये का आया था। वह पिछले साल 1 अगस्त से 20 नवंबर तक इस होटल में रुका था। 

    आरोपी की कोर्ट में पेशी 

    इस घटना के बाद पुलिस ने होटल के महाप्रबंधक अनुपम दास गुप्ता की शिकायत पर इस साल 14 जनवरी को सरोजिनी नगर थाने में एफआईआर दर्ज की थी। आईपीसी की धारा 419/420/380 के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के आधार पर फरार आरोपी को पकड़ने के लिए एक टीम का गठन किया गया था। शरीफ को 19 जनवरी को दक्षिण कन्नड़ से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। 

    चांदी के बतर्न चोरी का आरोप 

    पुलिस के अनुसार, आरोपी ने एक नकली बिजनेस कार्ड के साथ होटल में चेक इन किया और संयुक्त अरब अमीरात सरकार के अधिकारी होने का दावा किया। उसने होटल को संयुक्त अरब अमीरात का एक रेजिडेंट कार्ड भी दिखाया था। जांच के दौरान ये कागजात फर्जी निकले। होटल की तरफ से यह भी आरोप लगाया गया है कि उसने होटल के कमरे से चांदी के बर्तन और अन्य सामान चुराया है।

    पुलिस ने आरोपी को कर्नाटक से गिरफ्तार किया। दिल्ली पुलिस अब आरोपी की क्राइम कुंडली खंगालने में जुट गई है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इसने ऐसे कितने फर्जीवाड़ों को अब तक अंजाम दिया है क्योंकि जिस तरह से आरोपी ने होटल को चकमा दिया है। आरोपी ऐसे कामों में काफी शातिर माना जा रहा है।

  • जरूरी खबर! इन इलाकों में अगले दो दिन नहीं आएगा पीने का पानी

    जरूरी खबर! इन इलाकों में अगले दो दिन नहीं आएगा पीने का पानी

    नई दिल्ली : दिल्ली में रहने वाले के लिए एक जरूरी खबर है। दिल्ली में दो दिन पानी की सप्लाई नहीं होने के कारण जनता को परेशानी का समना करना पड सकता है। दिल्ली के प्रमुख इलाकों में भूमिगत जलाशय और बूस्टर पंपिंग स्टेशन की सफाई के वार्षिक कार्यक्रम के कारण 23 और 24 जनवरी को जलापूर्ति प्रभावित रहेगी। इस बात की जानकारी दिल्ली जल बोर्ड द्वारा दी गई है। 

    इन इलाकों के लोग होंगे प्रभावित

    इससे पहले भी दिल्ली के अनेक इलाकों में वार्षिक कार्यक्रम की वजह से जलापूर्ति प्रभावित रही थी। इन 2 दिनों में राजधानी के लाल कुआं, द्वारिका, पीतमपुरा, शालीमार बाग, कनॉट प्लेस,अशोक रोड निर्माण भवन, सुंदर मार्ग, विज्ञान भवन, जनपथ, आरमबाग, रकाबगंज, नॉर्थ एवेन्यू मेहरौली, मैदानगढ़ी,  किशनगढ़, बुद्ध विहार समेत दिल्ली के अन्य क्षेत्रों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी जिसके कारण लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।

    जारी किया हेल्पलाइन नंबर

    23 और 24 जनवरी को दिल्ली के कई इलाकों में जलापूर्ति प्रभावित रहेगी जिसको देखते हुए दिल्ली जल विभाग द्वारा हेल्पलाइन नंबर 1916 के साथ क्षेत्र अनुसार हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। इसके अलावा क्षेत्रों में टैंकर की भी व्यवस्था की जाएगी। जिससे लोगों को दिनचर्या में इस्तेमाल होने वाली पानी की आवश्यकता अनुसार आपूर्ति की जा सके। 

  • राहुल गांधी ने निजी जिंदगी पर खुल कर की बात, ऐसी लड़की से करेंगे शादी 

    राहुल गांधी ने निजी जिंदगी पर खुल कर की बात, ऐसी लड़की से करेंगे शादी 

    नई दिल्ली: राहुल गांधी ने एक निजी चैनल पर दिए गए इंटरव्यू के दौरान अपनी निजी जिंदगी पर खुल कर बातचीत की। राहुल गांधी ने इस बातचीत में अपनी पढ़ाई के दौरान स्कूलों और कालेजों में अपने अनुभवों के बारे में खुलकर जवाब दिए। राहुल गांधी ने अपनी निजी जिंदंगी में पसंद और नापसंद के बारे में भी चर्चा की। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा कि जब कोई सही लड़की मिलेगी तो शादी कर लूंगा। राहुल गांधी ने कहा कि उनके माता-पिता की शादी बहुत ही शानदार रही थी और इसलिए विवाह के बारे में उनके ख्याल बहुत ऊंचे हैं। वे अपने लिए भी ऐसे ही किसी जीवन साथी को चाहते हैं।

    राहुल गांधी ने कहा कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान उन्होंने देश की संस्कृति और खानपान को बहुत करीब से देखा और महसूस किया। उन्होंने कहा कि तेलंगाना जैसे कुछ राज्यों में मसालेदार खाने का उपयोग बहुत ज्यादा होता है। राहुल गांधी ने कहा कि अपनी भारत जोड़ो यात्रा में उन्होंने साफ महसूस किया कहा कि कल्चर केवल राज्यों में राज्यों की सीमा पर ही नहीं बल्कि राज्यों के भीतर भी बदलता है। राहुल गांधी ने कहा कि उनको खाने में तंदूरी खाना पंसद है। इसलिए चिकन टिक्का, सीख कबाब और अच्छे आमलेट उनको पंसद है। राहुल गांधी ने कहा कि वे कंट्रोल डाइट लेते हैं और मिठाइयों से बचते हैं। राहुल गांधी ने कहा कि उनको खाने में कटहल और मटर नापंसद है।

    राहुल गांधी ने कहा कि ज्यादा गुस्सा आने पर वे एकदम चुप हो जाते हैं। भारत जोड़ो यात्रा  के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि ये तपस्या है। भारत की संस्कृति में तपस्या का बड़ा महत्व है। इसलिए किसी भी काम को करने में आनेवाली कठिनाइयां एक तरह की तपस्या है। देश में लाखों लोग तपस्या कर रहे हैं।

  • पालतू जानवर को ‘कुत्ता’ कहने पर गुस्साए मालिक ने दिया वारदात को अंजाम 

    पालतू जानवर को ‘कुत्ता’ कहने पर गुस्साए मालिक ने दिया वारदात को अंजाम 

    डिंडीगुल : तमिलनाडु के मदुरै जिले के डिंडीगुल इलाके में 65 वर्षीय रायप्पन की हत्या की खौफनाक वारदात सामने आया है। रायप्पन की हत्या उसके पड़ोसी ने इसलिए कर दी, क्योंकि उसने पालतू डॉगी को उसके वास्तविक नाम के बजाय ‘कुत्ता’ कहा था। पुलिस के अनुसार, उनके रिश्तेदार और पड़ोसी रायप्पन को सावरीअम्मल और उनके बेटे डैनियल और विन्सेंट ने कई बार चेतावनी दी थी कि वे अपने पालतू जानवर को कुत्ता ना कहे।

    जानकारी के मुताबिक, सावरीअम्मल और उनके बेटे डेनियल और विन्सेंट ने एक कुत्ता पाल रखा है। यदि उनके कुत्ते को कोई कुत्ता कहकर बुलाता है, तो वह भड़क जाते थे। शुक्रवार को भी उनके पड़ोसी रायप्पन अपने पोते के साथ खेत पर थे। तभी डैनियल का पालतु कुत्ता भी भौकता हुआ आया। यह देख रायप्पन ने अपने पोते को अपने साथ एक छड़ी ले जाकर कुत्ता भगाने कहा। वहां पर पास में ही डेनियल मौजूद था और उसने रायप्पन की बात सुन ली।

    ‘कुत्ता’ शब्द सुनकर वह भड़क गया और गुस्से में आकर रायप्पन की छाती में मुक्का मारते हुए कहा कि कितनी बार कहा है कि उसे कुत्ता मत कहो। मुक्का पड़ते ही रायप्पन जमीन पर गिर पड़ा। उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रायप्पन की मौत के बाद डेनियल, विन्सेंट और उनकी मां सावरीअम्मल को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।