Category: Breaking News

  • कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर समाधियों पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

    कड़ाके की ठंड में टी-शर्ट पहनकर समाधियों पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे राहुल गांधी, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी आज सुबह दिल्ली में समाधियों पर श्रद्धांजलि देने गए। उन्होंने पहले पिता राजीव गांधी और दादी इंदिरा गांधी की समाधि पर नमन किया। फिर पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू, दूसरे पीएम लालबहादुर शास्त्री और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर गए। इसके बाद उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि का रुख किया और वहां श्रद्धांजलि दी। समाधियों पर राहुल गांधी की इस श्रद्धांजलि पर सोशल मीडिया यूजर्स में से कुछ हैरत जताते दिखे, तो कुछ ने सोनिया गांधी की तरफ से अटल बिहारी वाजपेयी के अपमान का पुराना मुद्दा उछाल दिया।

    ज्यादातर सोशल मीडिया यूजर्स ये देखकर हैरत में थे कि राहुल गांधी दिल्ली की कड़कड़ाती ठंड में भी सिर्फ टी-शर्ट पहनकर इतनी सुबह घूम रहे हैं। यूजर्स में से तमाम ने उनको स्वेटर पहनने की नसीहत दी। वहीं, एक यूजर ने लिखा कि अगर राहुल गांधी टी-शर्ट में ऐसे घूमेंगे, तो दिल्ली के स्कूलों में विंटर वेकेशन नहीं होगा। यूजर्स में से कई ने सवाल उठाए कि राहुल गांधी की मां सोनिया और कांग्रेस तो लगातार इन पीएम की समाधियों पर कभी नहीं गए, तो अब राहुल गांधी क्यों जा रहे हैं? यूजर्स के कमेंट आप इन ट्वीट्स के रिप्लाई सेक्शन में जाकर पढ़ सकते हैं।

    राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अभी 9 दिन के लिए रुकी हुई है। 3 जनवरी से यात्रा फिर शुरू होगी। राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से यात्रा शुरू की थी। अब तक राहुल गांधी करीब 3000 किलोमीटर की यात्रा कर चुके हैं। तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, मध्यप्रदेश, दिल्ली से होकर अब यात्रा यूपी में प्रवेश करने वाली है। यात्रा के रूट से गुजरात और हिमाचल को अलग रखे जाने की वजह से राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल भी खड़े हो चुके हैं।

  • पंजाब सहित 6 राज्यों में ठंड तोड़ रही सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

    पंजाब सहित 6 राज्यों में ठंड तोड़ रही सारे रिकॉर्ड, मौसम विभाग ने किया अलर्ट जारी

    नई दिल्लीः उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप बढ़ गया है। पंजाब में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही शीत लहर पिछले सभी रिकार्ड तोड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार चंडीगढ़ में इस वर्ष ठंड का रिकार्ड टूटा है जहां अधिकतम तापमान 15 व न्यूनतम 3.2 डिग्री सैल्सियस रहा। आज अमृतसर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सैल्सियस, लुधियाना 5.1, पटियाला 5, पठानकोट 8.4, बठिंडा 6, फरीदकोट 3, बरनाला 7.1, फतेहगढ़ साहिब 6.3, फिरोजपुर 8.5, होशियारपुर 6.8, जालंधर 5.3, गुरदासपुर 4.6, एस.बी.एस. नगर 5.5, होशियारपुर 6.1, मोहाली 7.6, मुक्तसर 3.9, रूपनगर 6.1, शहीद भगत सिंह नगर 3.7 डिग्री सैल्सियस रिकार्ड किया गया। पंजाब में फिलहाल बारिश की कोई संभावना नहीं है।

    वहीं मध्यप्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में सोमवार सुबह शीतलहर के साथ घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने इन राज्यों में कड़ाके की सर्दी पड़ने का अलर्ट जारी किया है। पिछले 24 घंटों में यहां तापमान 3 से 7 डिग्री के बीच रिकॉर्ड किया गया। चुरू में सोमवार सुबह तापमान शून्य डिग्री दर्ज किया गया। इस वजह से विजिबिलिटी भी बेहद कम रही। ट्रेन और रोड ट्रांसपोर्टेशन पर भी असर देखा गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक पांच दिन इस सीजन के सबसे सर्द दिन हो सकते हैं। इस दौरान पंजाब, हरियाणा के कुछ इलाकों में रात का तापमान माइनस में जा सकता है। वहीं, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में रात का तापमान 1 से 4 डिग्री के बीच रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 10 से 14 डिग्री तक रहने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार भूमध्यसागर से उठा पश्चिमी विक्षोभ हिमालय के क्षेत्रों में सक्रिय होगा। इसके कारण 29 दिसंबर के बाद पहाड़ी राज्यों में भारी बर्फबारी होगी। कुछ स्थानों पर बारिश के भी आसार हैं। दिल्ली के कई इलाकों में सोमवार सुबह 8 से 10 बजे के बीच पारा 3 डिग्री तक पहुंच गया। मौसम विभाग ने पहले ही यहां यलो अलर्ट जारी किया था। मौसम विभाग के मुताबिक, दिल्ली के पालम में न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री, सफदरजंग में 5 डिग्री, आयानगर में 4.0 डिग्री, रिज में तापमान 4.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। यहां अगले 5 दिन में और कड़ाके की सर्दी का अनुमान है।

    राजस्थान में सोमवार को भी शीतलहर का प्रकोप जारी है। राज्य में क्रिसमस डे (बड़ा दिन) कड़ाके की सर्दी की शुरुआत लेकर आया। रविवार को सीजन में पहली बार दो शहरों का पारा माइनस में चला गया। माउंट आबू में पारा माइनस 0.5 पहुंचा, जबकि जयपुर के जोबनेर में माइनस एक डिग्री रहा। जयपुर शहर में भी सीजन की सबसे सर्द रात रही और पारा 6.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सीकर, फतेहपुर सहित 11 शहरों में पारा लुढ़ककर 5 डिग्री से नीचे आ गया। शेखावटी सहित कई इलाके में शीतलहर के साथ घना कोहरा भी छाया रहा। इससे दृश्यता भी कम रह गई।

  • एयरपोर्ट पर विदेश से आए 4 लोग कोविड पॉजिटिव, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

    एयरपोर्ट पर विदेश से आए 4 लोग कोविड पॉजिटिव, अलर्ट पर स्वास्थ्य विभाग

    बिहारः उत्तर प्रदेश के आगरा में चीन से लौटे शख्स के कोरोना पॉजिटिव मिलने से हड़कंप मचा ही था कि अब बिहार के गया में चार संक्रमित मिले हैं। गया एयरपोर्ट पर RTPCR जांच के दौरान इंग्लैंड और म्यांमार से आए चार पर्यटक कोविड संक्रमित मिले हैं। इसके बाद गया का स्वास्थ्य महकमा अलर्ट मोड में आ गया है। इन चारों पर्यटकों के संपर्क में आये लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। गौरतलब है कि गया में दो दिवसीय बौद्ध सेमिनार होने वाला है।

    इस सेमिनार में दलाई लामा भी हिस्सा लेंगे। सेमिनार में विश्व के कई कोनों से बौद्ध भिक्षु आ रहे हैं। इस वजह से गया एयरपोर्ट पर विदेश से आने वाले लोगों का कोविड टेस्ट किया जा रहा है। इसी टेस्ट के दौरान चार पर्यटक कोरोना संक्रमित मिले हैं, जिसके बाद से हड़कंप मच गया है।

    गया के डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम ने बताया कि गया एयरपोर्ट पर 20 दिसंबर को बैंकॉक से आए विमान पर सवार यात्रियों की कोरोना की जांच आरटीपीसीआर कराई गई थी, जिसकी रिपोर्ट रविवार को आई, इनमें से तीन कोरोना संक्रमित मिले, तीनों इंग्लैंड के रहने वाले हैं, जिन्‍हें बोधगया के एक होटल में होम आइसोलेट कर दिया गया है।

  • 7 साल बाद जेल से बाहर आते ही बहन को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

    7 साल बाद जेल से बाहर आते ही बहन को उतारा मौत के घाट, जानें पूरा मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान के धौलपुर जिले से हत्या की खबर सामने आई है। यहां एक भाई ने सात साल जेल में बिताने के बाद जमानत पर बाहर आते ही अपनी सगी बहन को गोली से मारकर उसे मौत की नींद सुला दिया। इस कातिल भाई का अगला टारगेट उसकी बहन को भगाकर ले जाने वाला लड़का था। लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस की गिरफ्त में आ गया। इस आरोपी ने सात साल पहले बहन को भगाने वाले लड़के के पिता को मौत के घाट उतार दिया था। उसी की हत्या के आरोप में ही वह बीते सात साल से जेल में था। यह कहानी उत्तर प्रदेश से जुड़ी हुई है लेकिन इसका क्लाइमेक्स राजस्थान में हुआ है। धौलपुर पुलिस की गिरफ्त में आया बहन की हत्या के आरोपी का नाम घनश्याम सिंह है। धौलपुर जिले के दिहली थाना इलाके में चार दिन पहले एक महिला की लाश मिली थी। उसकी पहचान उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के आयेला गांव निवासी पिंकी ठाकुर के रूप में हुई थी। पुलिस ने जब इस केस की जांच आगे बढ़ाई तो उसके तार उत्तर प्रदेश से जुड़े हुए मिले। इस पर पुलिस ने जांच का दायरा आगे बढ़ाते हुए उत्तर प्रदेश से घनश्याम सिंह को पकड़ा। 

    पुलिस की जांच में सामने आया कि घनश्याम की बहन पिंकी सात-साढ़े सात साल पहले अपने ही गांव के दूसरी जाति के एक युवक के साथ भाग गई थी। इससे घनश्याम भन्ना उठा और उसने पिंकी को भगाने वाले लड़के के पिता को मौत के घाट उतार दिया। बाद में पुलिस ने उसे हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।  घनश्याम सात साल तक वह जेल में रहा, लेकिन उसके मन में बहन के प्रति आग जलती रही। वह एक माह पूर्व ही जमानत पर जेल से छूटा था। जेल से छूटते ही उसने अपनी बहन को मारने का प्लान बनाया। बाद में 14 दिसंबर को योजनाबद्ध तरीके बहन को धौलपुर जिले में लाकर गोली मार दी। 

  • केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नशेड़ियों से न करें बहन-बेटियों की शादी

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि नशेड़ियों से न करें बहन-बेटियों की शादी

    नई दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर ने शराब पीने के खराब नतीजों पर जोर देते हुए लोगों से अपील की है कि वे अपनी बहन-बेटियों की शादी शराबी और नशेड़ी युवाओं से न करें। शनिवार को केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने जिले के लंभुआ विधानसभा क्षेत्र में सर्वोदय इंटर कॉलेज में आयोजित नशा मुक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘एक शराबी अधिकारी की तुलना में एक रिक्शा चालक या एक मजदूर बेहतर दूल्हा साबित होगा। एक शराबी की उम्र बहुत कम होती है।’ कौशल किशोर ने अपना निजी अनुभव साझा करते हुए अपने दिवंगत बेटे को याद किया. जिसकी आकस्मिक मौत नशे की लत के चलते हो गई थी।

    कौशल किशोर ने कहा कि ‘मैं सांसद और मेरी पत्नी विधायक होकर भी अपने बेटे आकाश किशोर की जिंदगी नहीं बचा पाए तो आमजन कैसे बचा पाएंगे।’ उन्होंने कहा कि उनका जन्म बेहद गरीब परिवार में हुआ था और उस वक्त दूध तक नसीब नहीं होता था। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने अपने बेटे आकाश किशोर की दोस्तों के साथ शराब पीने की लत छुड़ाने के लिए तमाम कोशिशें की और उसे नशा मुक्ति केंद्र में भी भर्ती कराया। मंत्री ने दुख प्रकट करते हुए कहा कि ‘यह जानकर छह माह बाद बेटे की शादी कर दी कि उसकी लत छूट जाएगी। लेकिन शादी के बाद आकाश ने फिर से नशा करना शुरू किया तो जिंदगी ही खत्म कर ली। दो साल पहले 19 अक्टूबर को आकाश की मौत हुई तो उसका बेटा महज दो साल का था। मैं अपने बेटे को नहीं बचा पाया, जिससे मेरी बहू विधवा हो गई.’

    किशोर ने कहा कि तमाम संगठन और अच्छे लोग नशा मुक्ति अभियान से जुड़ रहे हैं। आप भी अपने परिवार को बचाने के लिए इस अभियान से जुड़ें। उन्होंने कहा कि जिले को नशामुक्त करने के लिए सभी विद्यालयों में यह अभियान शुरू किया जाना चाहिए। इसके लिए रोजाना पांच मिनट प्रार्थना के दौरान युवाओं को नशा न करने की नसीहत दी जानी चाहिए।

  • हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या..

    हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या..

    रायपुर: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां सशस्त्र बल के एक हेड कांस्टेबल की रविवार को उसके मातहत काम करने वाले एक जवान ने कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा ने बताया कि यह घटना कांकेर में एक सरकारी कॉलेज में सुबह के समय में हुई।

    जहां जिले की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट पर हाल ही में हुए उपचुनाव के लिए बनाए गए स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा में सीएएफ की 11वीं बटालियन तैनात थी। सिन्हा के मुताबिक, प्रारंभिक सूचना के हिसाब से कांस्टेबल पुरुषोत्तम सिंह और हेड कांस्टेबल सुरेंद्र भगत के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई, जिसके बाद सिंह ने इसास राइफल से कथित तौर पर गोली चला दी।उन्होंने बताया कि गोली लगने से सुरेंद्र भगत की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके बाद पुरुषोत्तम सिंह ने अपने आप को हथियार के साथ एक कमरे में बंद कर लिया। 

    जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर वह कमरे से बाहर निकला, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया। उन्होंने कहा कि घटना के पीछे की वजह अभी पता नहीं चल सकी है। 

  • प्रेमी ने प्रेमिका को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुई वायरल….

    प्रेमी ने प्रेमिका को बेरहमी से पीटा, वीडियो हुई वायरल….

    रीवा। मध्यप्रदेश के रीवा जिले से एक प्रेमी द्वारा प्रेमिका की बड़ी बेरहमी से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, 24 दिसंबर को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में एक लड़का अपनी प्रेमिका को बड़ी बेरहमी से थप्पड़ और लात-घुसे मारता नजर आ रहा है। लड़के ने अपनी प्रेमिका को इस हद तक पीटा कि वह अधमरी हो गई। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसके वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

    अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) नवीन दुबे ने कहा कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने अपने प्रेमी को कथित तौर पर शादी करने के लिए कहा था। प्रेमिका की बात सुनकर प्रेमी भड़क गया और उसने उसे रोड पर बड़ी बेरहमी से पीटा। इस दौरान प्रेमिका बेहोश हो गई और काफी देर तक रोड किनारे पड़ी रही। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पीड़िता को अस्पताल पहुंचाया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘घटना 21 दिसंबर, बुधवार की है, जिसका वीडियो 24 दिसंबर को सामने आया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मऊगंज क्षेत्र निवासी 24 वर्षीय पंकज त्रिपाठी के खिलाफ एक मामला दर्ज किया, जिसके बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

    पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि पीड़िता घटना की जानकारी देने थाने आई थी, लेकिन उसने शिकायत दर्ज कराने से इनकार कर दिया। पीड़िता को अस्पताल ले जाने के बाद पुलिस ने आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 151 के तहत हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में उसे रिहा कर दिया गया था। हालाँकि, घटना का वीडियो सामने आने के बाद, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 323 और भारतीय दंड संहिता के अन्य प्रासंगिक प्रावधानों के तहत एक मामला दर्ज किया और आरोपी को उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने यह भी बताया कि पीड़िता ने वीडियो बनाकर वायरल करने वाले व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर उस व्यक्ति के खिलाफ प्रसारित किया तथा सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

  • अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 4 की मौत…

    अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, 4 की मौत…

    लखनऊ: के बख्शी का तालाब के सैरपुर थाना क्षेत्र के नरहरपुर गांव के पास रविवार की सुबह लगभग पीआरबी को 112 कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि एक कार नाले में गिर गई है। मौके पर सैरपुर पुलिस ने पहुंचकर नाले से कार में फंसे पांच लोगो को बाहर निकाला।

    सभी घायलों को पास के कैरियर हॉस्पिटल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया । बाकी एक घायल को इलाज के लिए ट्रामा भेजा गया। चारों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रभारी निरीक्षक शेरपुर ने बताया की रविवार की सुबह लगभग 6:30 बजे नरहरपुर गांव के पास कार नाले में गिरे होने की सूचना पीआरवी के द्वारा मिली।

  • मां-बाप को बेटी की गोद भरना पड़ा महंगा , पुलिस ने पकड़ा

    मां-बाप को बेटी की गोद भरना पड़ा महंगा , पुलिस ने पकड़ा

    नई दि्ल्ली: असम में एक मां-बाप को नौकरानी की हत्या करने और उसके 10 महीने के बच्चे को चुराने  के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार दंपती बच्चे को अपनी निःसंतान बेटी को सौंपने का प्रयास कर रहे थे। 

    असम में एक मां-बाप को नौकरानी की हत्या करने और उसके 10 महीने के बच्चे को चुराने  के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार दंपती बच्चे को अपनी निःसंतान बेटी को सौंपने का प्रयास कर रहे थे। 

    पुलिस के मुताबिक, बच्ची को हिमाचल प्रदेश ले जाया जाना था, जहां गिरफ्तार दंपती की बेटी रहती है। शिवसागर के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी सुभ्रज्योति बोरा ने कहा, यह एक पूर्व नियोजित हत्या थी। गोगी दंपती ने अपनी विवाहित बेटी के सपने को पूरा करने के लिए अपराध किया, जो हिमाचल प्रदेश में रहती है, लेकिन उसके बच्चे नहीं हैं। 

  • कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने दी बड़ी चेतावनी

    कोरोना को लेकर पीएम मोदी ने दी बड़ी चेतावनी

    नई दिल्ली : चीन में बढ़ रहे कोरोना वायरस मामलों को देखते हुए भारत सरकार भी सतर्क हो गई है। आज पीएम मोदी ने मन की बात में कहा कि आप भी देख रहे हैं कि दुनिया के कई देशों में कोरोना बढ़ रहा है, इसलिए हमें मास्क और हाथ धुलने जैसी सावधानियों का और ज्यादा ध्यान रखना है। हम सावधान रहेंगे तो सुरक्षित भी रहेंगे और हमारे उल्लास में कोई रूकावट भी नहीं पड़ेगी। 

    इससे पहले पीएम मोदी ने चीन और अमेरिका सहित विश्व के कई देशों में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के मद्देनजर बीते गुरुवार को एक हाई लेवल मीटिंग की थी। जिसमें पीएम मोदी ने अधिकारियों से किसी भी तरह की लापरवाही ना बरतने को लेकर आगाह किया और कोरोना  मामलों की कड़ी निगरानी की सलाह दी। PMO के मुताबिक मोदी ने कहा कि कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है।  प्रधानमंत्री ने यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया कि सभी स्तरों पर उपकरणों, प्रक्रियाओं और मानव संसाधनों के मामले में तैयारी उच्च स्तर की होनी चाहिए। इसके अलावा पीएम मोदी ने राज्यों को अस्पताल के बुनियादी ढांचे से संबंधित कोविड विशिष्ट सुविधाओं का लेखाजोखा करने की सलाह दी थी।