Category: Breaking News

  • भाभी ने नहीं उठाया फोन तो भड़के देवर ने दी खौफनाक सजा 

    भाभी ने नहीं उठाया फोन तो भड़के देवर ने दी खौफनाक सजा 

    सतना: मध्य प्रदेश के सतना जिले में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां की मैहर तहसील में फोन नहीं उठाने पर देवर ने भाभी को जिंदा जलाने का प्रयास किया। पीड़ित भाभी की हालत बेहद गंभीर है और उसे मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस के मुताबिक मध्य प्रदेश के सतना जिले के मैहर थाना क्षेत्र में भाभी द्वारा फोन नहीं उठाने से देवर नाराज हो गया और मिट्टी का तेल डालकर भाभी को आग लगा दी। पीड़िता को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

    पुलिस ने बताया कि शनिवार शाम को पीड़िता किसी काम से पड़ोस में गई थी. तभी देवर मनीष चौधरी घर आया और भाभी को नहीं देखकर फोन लगाने लगा, मगर पीड़िता ने फोन नहीं उठाया। कई बार कोशिश करने के बाद भी जब बात नहीं हुई तो आरोपी उसे खोजते हुए पड़ोसी के घर जा धमका। इसके बाद वह भाभी को जबरन पकड़कर अपने घर ले आया। भाभी ने जब उसकी इस हरकत का विरोध किया तो आरोपी देवर गाली-गलौज और मारपीट कर महिला पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा दी।

    महिला की चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले-पड़ोस के लोगों ने किसी तरह आग बुझाई। पीड़िता जली हुई अवस्था में मैहर थाने पहुंच गई, जिसे देख पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में पीड़िता को उपचार के लिए मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस आरोपी मनीष चौधरी के खिलाफ धारा 307 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई कर रही है. पुलिस ने आरोपी मनीष को गिरफ्तार कर लिया. पीड़िता करीब 40 फीसदी आग से झुलस चुकी है।

    इस मामले में थाना प्रभारी संतोष तिवारी के मुताबिक मनीष चौधरी नामक युवक ने किसी बात को लेकर अपनी भाभी को फोन लगाया। कई बार फोन लगाने पर जब भाभी ने फोन नहीं उठाया तो मनीष ने केरोसिन के डिब्बे से तेल निकालकर पीड़िता के ऊपर डाल दिया और माचिस से आग लगा दी।

  • इस तरीके से PF Balance चेक करने से पड़ जाएंगे लेने के देने; ऐसे बचें

    इस तरीके से PF Balance चेक करने से पड़ जाएंगे लेने के देने; ऐसे बचें

    नई दिल्ली: EPFO के मेंबर्स को नियमित आधार पर PF अकाउंट की शेष राशि की जांच करनी चाहिए। उमंग ऐप, एसएमएस, कॉल के जरिए आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। लेकिन खबरदार, इसे कभी भी इस तरह से न करें क्योंकि आदमी ने 1.23 लाख रुपये खो दिए। अपने प्रोविडेंट फंड के पैसों को जितना हो सके धोखेबाजों से बचाएं। घटनाओं के एक चौंकाने वाले मोड़ में, जब एक व्यक्ति अपना पीएफ बैलेंस ऑनलाइन चेक करना चाह रहा था, तो उसे जालसाजों ने पकड़ लिया और 1.23 लाख रुपये खो दिए।
    इस तरह उन्होंने इस पीएफ बैलेंस घोटाले में पैसे गंवाए। फ्री प्रेस जर्नल के अनुसार, वह इंटरनेट पर ईपीओएफओ फोन नंबर खोज रहा था, लेकिन एक फर्जी फोन नंबर मिला। उसने इसे कॉल किया और वहां मौजूद व्यक्ति ने उसे एक ऐप डाउनलोड करने के लिए राजी किया, जो जालसाज को उसके गैजेट तक रिमोट एक्सेस प्रदान करता था। उसने भुगतान करने के लिए कोड भी शेयर किया. इससे पहले कि वो कुछ समझ पाता कि क्या हुआ है। वह 1.23 लाख रुपये की भारी रकम खो चुका था।
    ऑनलाइन सर्च करके और रैंडम लिंक पर क्लिक करके या किसी से बात करके पीएफ बैलेंस चेक न करें. बस याद रखें, EPFO आपसे कभी भी कोई भुगतान करने या कोई ऐप डाउनलोड करने के लिए नहीं कहेगा या आपसे कोई भुगतान कोड या ओटीपी भी नहीं मांगेगा. इसलिए, यदि आप जानना चाहते हैं कि ऑनलाइन पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें, तो हम यहां इसकी व्याख्या करते हैं।

    UMANG ऐप के जरिए पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें – UMANG ऐप के जरिए पीएफ बैलेंस चेक करने के लिए आपको सबसे पहले ऐप डाउनलोड करना होगा और फिर पीएफ अकाउंट बैलेंस चेक करने के लिए अपना UAN और OTP (वन-टाइम पासवर्ड) डालकर लॉग इन करना होगा।

    टेक्स्ट मैसेज के माध्यम से पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें – ईपीएफओ सदस्य जिनके यूएएन ईपीएफओ के साथ रजिस्टर हैं, वे यूएएन (यूनिवर्सल अकाउंट) के साथ अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का उपयोग करके ‘ईपीएफओएचओ यूएएन ईएनजी’ टाइप करके 7738299899 पर टेक्स्ट मैसेज (एसएमएस) भेजकर अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं। यह ध्यान दिया जा सकता है कि संदेश के अंतिम तीन अंक उस भाषा का प्रतिनिधित्व करते हैं जिसमें आप संदेश प्राप्त करना चाहते हैं।

    मिस्ड कॉल के जरिए पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें – सदस्यों के पास कॉल के जरिए पीएफ बैलेंस चेक करने का विकल्प भी है. रजिस्टर्ड यूजर अपने यूएएन रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं जिसके बाद उन्हें पीएफ खाते की शेष राशि के विवरण के साथ एक एसएमएस प्राप्त होगा।

    ईपीएफओ वेबसाइट के माध्यम से पीएफ बैलेंस कैसे चेक करें- ईपीएफओ पोर्टल www.epfindia.gov.in पर जाएं और ‘हमारी सेवाएं’ ड्रॉपडाउन मेनू के तहत ‘कर्मचारियों के लिए’ विकल्प पर क्लिक करें. ‘सदस्य पासबुक’ पर क्लिक करें और अपना यूएएन और पासवर्ड दर्ज करें। ऐसा करने के बाद आप अपनी पासबुक देख सकेंगे. यह ध्यान दिया जा सकता है कि जिन लोगों ने एक से अधिक संगठनों में काम किया है, उनके पास चुनने के लिए अलग-अलग सदस्य आईडी होंगी।

  • जूतों में छिपाकर ला रहे विदेशी नागिरकों को NCB ने 20 करोड़ रुपये की कोकीन सहित किया गिरफ्तार, देखे वीडियो

    जूतों में छिपाकर ला रहे विदेशी नागिरकों को NCB ने 20 करोड़ रुपये की कोकीन सहित किया गिरफ्तार, देखे वीडियो

    मुंबई: एक प्रभावी ऑपरेशनल इंटेलिजेंस को-ऑर्डिनेशन में एनसीबी ने एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट का सफलतापूर्वक भंडाफोड़ किया है, जिसमें एनसीबी-मुंबई ने कोकीन की एक खेप जब्त की है, जो अंततः मुंबई क्षेत्र में भेजी गई थी। इस सिलसिले में दो विदेशी नागरिकों को भी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। एनसीबी-मुंबई द्वारा एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट द्वारा मुंबई में दवाओं की खेप की आपूर्ति के बारे में जानकारी एकत्र की गई थी। जानकारी के अनुसार एनसीबी-मुंबई के अधिकारियों ने एक कार्रवाई करके इनपुट तैयार किया है।

    जिसमें मारिंडा एस नाम की एक दक्षिण अफ्रीकी महिला की पहचान की गई। इसके बाद उन्होंने तुरंत सूत्रों से संपर्क किया। अधिकारियों ने यह विश्लेषण किया कि वाहक को 20 नवंबर को अदीस अबाबा, इथियोपिया से मुंबई के लिए हवाई यात्रा करनी थी। एनसीबी-मुंबई के अधिकारी तुरंत सीएसएमआई हवाई अड्डे मुंबई में चले गए और उसे पकड़ने के लिए एक लेआउट तैयार किया।

    महिला ने कहा जैसे ही अदीस अबाबा से उड़ान आई, इसी दौरान महिला की पहचान कर उसे रोका गया। तत्पश्चात, कानूनी प्रक्रिया के अनुसार तलाशी में उसके सामान से 2.800 किलोग्राम अच्छी गुणवत्ता वाली कोकीन बरामद हुई। जिसे बड़ी सावधानी से असंदिग्ध वस्तुओं के बीच छुपाया गया था। अलग-अलग आकार के 08 पैकेटों में प्रतिबंधित सामग्री को 2 जोड़ी जूतों, 2 पर्सों में बड़ी सावधानी से विशेष छेद बनाकर छुपाया गया था। इसके बाद नशीले पदार्थ को जब्त कर लिया गया। 

  • उज्जैनः महाकाल के दर्शन दौरान श्रद्धालुओं में जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    उज्जैनः महाकाल के दर्शन दौरान श्रद्धालुओं में जमकर चले लात-घूसे, देखें वीडियो

    उज्जैनः महाकाल मंदिर के दर्शन दौरान श्रद्धालुओं के बीच हाथापाई के मामले रोजाना सामने आ रहे है। हालांकि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं द्वारा 1500 रुपए भी दिए जा रहे है, लेकिन विवाद नहीं खत्म हो रहा है। सोमवार को भी सभा मंडप में दर्शन की बात को लेकर श्रद्धालु आपस में भीड़ गए। इस दौरान श्रद्धालुओं के बीच जमकर लात-घूसे चले। यह सब कुछ देश भर से श्रद्धालु, मंदिर के कर्मचारी और पण्डे पुजारियों के सामने हुआ। जिसका वीडियो वायरल हो गया। महाकाल मंदिर में गर्भगृह में दर्शन करने के नाम मंदिर समिति 1500 रुपए में दो श्रद्धालुओं के लिए अनुमति देती है। लेकिन अब रोजाना श्रद्धालुओं की बड़ी रही संख्या को देखते है। यहां रोजाना विवाद हो रहे है।

    आज सुबह रसीद कटाने के बाद सभा मंडपम में खड़े श्रद्धालु गर्भगृह में जाने के लिए इन्तजार कर ही रहे थे की। अव्यस्थाओ का आलम ऐसा की आगे जाने की बात को लेकर दो श्रद्धालु आपस में भीड़ गए। इस दौरान कई लोग आपस में उलझ गए। विवाद इतना बढ़ गया की दोनों के बीच मारपीट हो गई और एक दूसरे पर गिरते हुए बेरिकेट पर गिर गए। विवाद में मारपीट होने के बाद वंहा मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने श्रद्धालुओ को अलग कर लाइन को आगे चलाया। एक हफ्ते पहले ही दो बार लाइन में खड़े श्रद्धालुओं ने 1500 की रसीद की कालाबाजारी का आरोप लगाकर हंगमा किया था। एक बार फिर 1500 की लाइन में हंगामे के बाद अब महाकाल मंदिर में काम कर रहे कर्मचारी और जिम्मेदारों पर सवाल खड़े हो रहे है। आये दिन हो रहे विवाद के कारण मंदिर की छवि को नुकसान हो रहा है वो अलग। इस पुरे मामले में पर जब महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी से जवाब लेना चाहा तो उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

    महाकाल मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे है।अधिक भीड़ होने की वजह से महाकाल मंदिर समिति ने गर्भगृह में सिर्फ 1500 रुपए की रसीद लेकर दर्शन काने वाले और प्रोटोकॉल से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अनुमति दी हुई है। ये सभी श्रद्धालु बड़े गणपति मंदिर के पास बने प्रोटोकॉल कार्यालय से रसीद लेकर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करते है। 11 अक्टूबर के बाद से बड़ी भीड़ की वजह से रोजाना प्रोटोकॉल कार्यालय पर विवाद की स्थिति बन रही है। बीते गुरुवार को भी झारखण्ड, छत्तीसगढ़ और दिल्ली से आये श्रद्धालुओं ने आरोप लगाया था कि सुबह 6 बजे घंटो तक 1500 रुपए की रसीद के लिए लाइन में खड़े है लेकिन दो बार चक्कर लगाने के बाद भी अब तक प्रोटोकॉल रसीद नहीं मिली जिससे गर्भ गृह में जाकर दर्शन मिल जाए। दरअसल महाकाल मंदिर समिति दिन भर में कुल 1500 रुपए के 580 प्रोटोकॉल टिकिट ही श्रद्धालुओं को दे पा रही है। जिसके चलते लाईन में लगे हजारों लोग दिन खाली हाथ लौट जाते है।

    महाकाल मंदिर समिति ने मंगलवार से शुक्रवार तक आम भक्तो के लिए भीड़ कम होने की स्थिति में गर्भगृह से दर्शन व्यवस्था को निःशुल्क रखा है। लेकिन बीते एक माह से भीड़ का दबाव रोजाना बढ़ रहा है जिसके चलते निशुल्क दर्शन नहीं हो पा रहे है। ऐसी स्थिति में श्रद्धालुओं के गर्भगृह में दर्शन के लिए मंदिर समिति रोजाना 1500 रुपए में दो श्रद्धालुओं के लिए एक टिकट जारी करती है। जो कि दिन भर में मात्र 580 टिकट का कोटा तय है। इसमें भी सुबह 6 से दोपहर 1 तक 150 टिकट शाम शाम 6 से रात 8 बजे तक मात्र 50 भक्तों को गर्भगृह में प्रवेश की व्यवस्था रखी है। बाकी बचे 380 टिकट ये सभी मंदिर में 22 पुरोहित और 16 पुजारी के यजमान के लिए निर्धारित है। ऐसे में रोजाना श्रद्धालु के बीच विवाद की स्थिति बनती है।

  • 5.6 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, 20 की मौत, 300 घायल

    5.6 तीव्रता से लगे भूकंप के झटके, 20 की मौत, 300 घायल

    जकार्ताः इंडोनेशिया बड़ी खबर सामने आ रही है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप ने तबाही मचा दी है। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में सोमवार को भूकंप की तीव्रता काफी तेज थी जिससे कई लोगों ने अपनी जान गवा दी है। जकर्ता में आज सोमवार को 5.6 तीव्रता का भूकंप आया है। मौसम एजेंसी ने कहा है कि भूकंप का केंद्र जावा के सियानजूर में 10 किमी की गहराई में था।

    भूकंप से लगभग 20 लोगों की मौत हो चुकी है और जिसमें 300 लोग घायल हुए हैं। यह भूकंप इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में आया है। रायटर की खबर के मुताबिक जकार्ता में जब यह भूकंप आया उस वक्त कई लोग अपने दफ्तरों में बैठकर काम कर रहे थे। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कई बिल्डिंग हिलने लगी। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में भूकंप के आने से अफरा-तफरी मची हुई है घायल लोगों को इलाज के लिए भेजा जा रहा है।

    बता दें इससे पहले इंडोनेशिया में शुक्रवार को भी तेज भूकंप के झटके आए थे। इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जब ऐसे ही भूकंप के झटके महसूस किए गए थे तो लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल पड़े थे। लेकिन आज के भूकंप ने तो अफरा-तफरी मचा दी 20 लोगों ने अपनी जान को ही है और 300 लोगों की घायल होने की शंका जताई जा रही है।

  • दमदार आवाज वाली लड़की ने डाला ऐसा पोस्ट, फैंस बोले ‘plz कुछ गलत मत करना’

    दमदार आवाज वाली लड़की ने डाला ऐसा पोस्ट, फैंस बोले ‘plz कुछ गलत मत करना’

    बिहार: भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर शिल्पी राज अपनी दमदार आवाज के लिए जानी जाती हैं। फैंस उनके वीडियो को बहुत पसंद करते हैं। शिल्पी राज ने बेहद कम वक्त में भोजपुरी जगत में काफी नाम कमाया हैं। आज शिल्पी राज (Shilpi Raj) का नाम भोजपुरी जगत की हाईएस्ट पैड सिंगर की लिस्ट में शुमार है। हाल ही में शिल्पी ने सोशल मीडिया में कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया है जो सभी को हैरान कर दिया हैं। पोस्ट देखने के बाद फैंस बहुत ही ज्यादा घबरा गए हैं। साथ ही शिल्पी से बोल रहे हैं की आप कुछ गलत कदम मत उठाना। 

    शिल्पी राज ने हाल ही में फेसबुक पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है- कोई भी काम मैं अच्छे से नहीं कर पाई। चाहे वो पढ़ाई हो या संगीत। उन्होंने कहा मैं क्या थी और क्या बन गई। सच कहूं तो मैं आज एक कठपुतली बन गई हूं। जो कि कुछ समझ नहीं आता। क्या करू मां? एक तु ही है जो मुझे रोकी है। लेकिन अब मन करता है इस दूनिया में रहने का माफ करना आप। वहीं इस पोस्ट में फैंस लगातार उनको कमेंट कर रहे हैं। साथ ही उन्हे समझ रहे हैं की जिंदगी से ऐसे निराश नहीं होते। एक यूजर ने कहा जिंदगी में सभी मसले का समाधान होता है। कुछ लाइफ में ठीक नहीं चल रहा है। तो ब्रेक लीजिए। जीवन से खूबसूरत कुछ नहीं है। कोई गलत कदम मत उठाना। अपने अंदर की ताकत को पहचान कर उसका इस्तेमाल कीजिए। 

    शिल्पी राज अपनी दमदार आवाज से दर्शकों का दिल तो जीतती ही हैं, साथ ही अपने गानों पर दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर देती हैं। शिल्पी राज की फैन फॉलोइंग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। भोजपुरी जगत के नामी सितारे शिल्पी राज की वीडियो में काम करने के लिए हमेशा तैयार बैठे रहते हैं। शिल्पी राज का कोई ना कोई गाना यूट्यूब और सोशल मीडिया की दुनिया में वायरल होता नजर आता है। कुछ साल पहले शिल्पी राज का एमएमएस लीक हो गया था, जिसके बाद वह सोशल मीडिया से गायब हो गई थीं।

  • घर से निकली युवती की मिली लाश, मां ने शव की शिनाख्त

    घर से निकली युवती की मिली लाश, मां ने शव की शिनाख्त

    नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे की एक सर्विस लेन के पास शुक्रवार को सूटकेस में जिस लड़की का शव मिला था, उसकी पहचान दिल्ली के बदरपुर की निवासी के रूप हुई है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि लड़की की पहचान 21 वर्षीय आयुषी यादव के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा, उसकी मां को शवगृह में बुलाया गया और शव की शिनाख्त की गई।

    17 नवंबर को घर से निकली थी आयुषी

    आयुषी यादव मूल रूप से यूपी के गोरखपुर की रहने वाली थी, लेकिन वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के बदरपुर थाना क्षेत्र के मोलड़बंद क्षेत्र में रह रही थी। के पिता नितेश यादव इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं। पुलिस मृतका के माता-पिता और भाई से भी पूछताछ कर रही है। 17 नवंबर की सुबह वह अपने घर से निकली थी उसके बाद परिजन अपने स्तर पर आयुषी की तलाश कर रहे थे। यूपी पुलिस ने स्थानीय पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत FIR दर्ज की है। आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई है।

    फिलहाल पुलिस हत्या के पीछे के मकसद के बारे में निश्चित नहीं है। वह पीड़िता के कॉल डिटेल रिकॉर्ड को खंगाल रहे हैं और हाईवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह दिल्ली से मथुरा कैसे पहुंची। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “हमने एक मामला दर्ज किया है और हमारे सबसे अच्छे अधिकारी मामले को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं।”

    झाड़ियों में पड़े ट्रॉली बैग से रिस रहा था खून

    बता दें कि 18 नवंबर शुक्रवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के पास सूटकेस में एक लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया था। एक्सप्रेस-वे पर राया कट की सर्विस रोड पर दोपहर में कुछ मजदूरों ने झाड़ियों में लाल रंग का सूटकेस देखा। नया ट्रॉली बैग देखकर मजदूरों को लगा कि किसी कार की डिग्गी से गिर गया होगा लेकिन, जब पास जाकर देखा तो उसमें से खून रिस रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रॉली सूटकेस को खोलकर देखा तो उसमें युवती का शव देखकर क्षेत्र में हडकंप मच गया था। युवती के सीने में गोली मारकर हत्या की गई। शरीर पर चोट के कई निशान हैं जिससे लग रहा है कि हत्या से पहले लड़की ने खुद को बचाने की बहुत कोशिश की। पुलिस को लग रहा था कि ये हत्या कहीं और की गई फिर शव को लाल कलर के ट्रॉली बैग में एक पॉलिथीन में बंद कर यहां लाकर फेंक दिया गया।

    लड़की की शिनाख्त के किए जा रहे प्रयास

    पुलिस लड़की की सभी से पहचान में जुट गई थी। उसकी शिनाख्त के लिए उसके फोटो जिले के थाने के साथ-साथ अन्य जिलों के थानों में सर्कुलेट कर दी गई थी। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन ने बताया था कि पुलिस की कई टीमें मृतक लड़की की शिनाख्त और हत्यारों को पकड़ने के लिए लगाई।

  • हाईवे पर एक के बाद एक 48 गाड़ियां टकराईं, 30 लोग घायल, देखें वीडियो

    हाईवे पर एक के बाद एक 48 गाड़ियां टकराईं, 30 लोग घायल, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः पुणे-बेंगलुरु हाईवे पर रविवार रात को भीषण हादसा हो गया। हादसा इतना भयंकर था कि इसमें लगभग 48 वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। इस घटना में 30 लोगों घायल हुए है। जानकारी के मुताबिक हादसा नावले पुल पर हुआ है। घटना स्थल पर रेस्क्यू अभियान जारी है।

    पुणे फायर ब्रिगेड ने कहा, ‘पुणे-बेंगलुरु हाईवे के नावले पुल पर एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें करीब 48 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुणे फायर ब्रिगेड और पुणे मेट्रोपालिटन रीजन डेवलपमेंट अथारिटी (PMRDA) से बचाव दल मौके पर पहुंच गए हैं।’ जानकारी के अनुसार, यह घटना नावले ब्रिज इलाके में हुई। पुणे फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के मुताबिक, इस हादसे में कई लोगों के घायल होने की आशंका है। कुछ घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया है।

    कंटेनर की वजह से हुआ एक्सीडेंट

    हादसे के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद एक कंटेनर की वजह से हादसा होने की बात कही है। पुलिस के अनुसार एक कंटेनर का ब्रेक फेल होने के चलते ये दुर्घटना हुई है। धुंध की वजह से तेज रफ्तार में आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं।

    उन्नाव में हुआ था ऐसा ही हादसा

    एक सप्ताह पहले ही लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भी ऐसा हादसा हुआ था। उन्नाव के पास एक लोडर पलटने से पीछे से आ रहे 10 वाहन आपस में टकरा गए थे। इस हादसे में लोग बाल-बाल बच गए थे। पुलिस के मुताबिक धुंध की वजह से पीछे से आ रहे 10 वाहन आपस में टकरा गए थे। ये हादसा सुबह साढे चार बजे के करीब हुआ था। हादसे के बाद लोडर चालक मौके से फरार हो गया था।

  • एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मचा हड़कंप 

    एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, मचा हड़कंप 

    उदयपुरः राजस्थान के उदयपुर से बड़ी खबर सामने आई है। एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई। गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाडोली गांव की घटना है। छह लोगों की मौत से हड़कंप मचा हुआ है। 4 मासूम सहित पति-पत्नी की मौत हुई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया है। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए।

    सीआई योगेंद्र व्यास ने बताया कि यह गोगुंदा थाना क्षेत्र के झाड़ोली के गोल नेड़ी गांव की घटना है। उन्होंने बताया कि यहां 6 लोगों की एक साथ मौत होने से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फिलहाल, मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है।

    घटना को लेकर झाड़ोली सरपंच ने बताया कि सोमवार सुबह ग्राम पंचायत आने के बाद घटना का पता चला। ग्रामीणों ने सूचना दी कि गोल नेड़ी गांव में एक ही परिवार के 6 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

  • कनाडा में बैठे गैंगस्टर की दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को खुली धमकी, जाने क्या कहा

    कनाडा में बैठे गैंगस्टर की दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल को खुली धमकी, जाने क्या कहा

    नई दिल्लीः कनाडा में छिपे गैंगस्टर लखबीर सिंह लांडा ने दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को खुलेआम धमकी दे डाली है। गैंगस्टर ने स्पेशल सेल को धमकी दी है कि उनके किसी भी अफसर ने अगर पंजाब में कदम रखा तो उसका अंजाम बुरा होगा। इतना ही नहीं उसने गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी की हत्या करवाने का दावा भी किया है। यह गैंगस्टर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारों पर काम करता है और फिलहाल कनाडा में छिपा हुआ है।

    खालिस्तानी समर्थक गैंगस्टर है लखबीर लांडा 

    बता दें कि लखबीर सिंह लांडा एक खालिस्तानी समर्थक गैंगस्टर है जो कि पाकिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा के साथ मिलकर काम करता है। इन दोनों को पाकिस्तानी आतंकी संगठनों और खुफिया एजेंसी का सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि एक दिन पहले ही खबर आई थी कि हरविंदर सिंह रिंदा की पाकिस्तान में मौत हो गई है। गैंगस्टर लखबीर ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि उसने इटली में रह रहे गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी का मर्डर करवा दिया है। लखबीर सिंह ने लिखा है कि हरप्रीत दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ के लिए खबरी का काम कर रहा था। इसलिए लखबीर ने उसकी हत्या करवाई है।

    दिल्ली पुलिस को दी चुनौती

    लखबीर ने अपने पोस्ट में लिखा है कि दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के सभी अधिकारियों की फोटो उसके गैंग के पास है। उसने लिखा कि अगर इनमें से किसी ने भी पंजाब में घुसने की कोशिश भी की तो अंजाम अच्छा नहीं होगा। बता दें लखबीर पर पंजाब में कई मामला दर्ज हैं। पुलिस इसे कई हत्याओं और अन्य मामलों में तलाश कर रही है। इंटेलिजेंस को पता चला है कि यह फिलहाल कनाडा में रहकर अपना गैंग चला रहा है।

    सुधीर सूरी की हत्या में आया नाम

    पंजाब के अमृतसर में हिंदूवादी नेता सुधीर सूरी की सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्या के पीछे भी पुलिस और स्पेशल सेल ने खालिस्तानी आतंकियों की साजिश बताई थी। पुलिस के अनुसार पाकिस्तानी में बैठा खालिस्तानी आतंकी हरविंदर सिंह रिंदा और लखबीर सिंह लांडा का इस हत्या की साजिश के पीछे हाथ हैं। दरअसल खालिस्तान समर्थक आतंकी और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी भारत में हिंदू नेताओं की हत्या करवाकर हिंदू और सिखों के बीच तनाव पैदा करने की कोशिश कर रही हैं।