Category: Breaking News

  • बर्थडे सेल्फी वायरल करने की धमकी दे कर नाबालिग से रेप

    बर्थडे सेल्फी वायरल करने की धमकी दे कर नाबालिग से रेप

    मुंबईः एक 17 वर्षीय लड़के को कथित तौर पर अपनी ही उम्र की एक लड़की की अंतरंग तस्वीर वायरल करने की धमकी देकर कई बार बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसको बाल सुधार गृह भेज दिया गया है। वह और पीड़िता एक ही मोहल्ले में रहते थे और एक-दूसरे को जानते थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने एक किसिंग सेल्फी के जरिए किशोरी को ब्लैकमेल करने के बाद उसका रेप किया। मुंबई पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को कहा कि लड़की और लड़का एक-दूसरे को जानते हैं और लड़के ने 10 अक्टूबर को बांद्रा के कार्टर रोड इलाके में अपना जन्मदिन मनाते हुए किस करते हुए दोनों की एक सेल्फी क्लिक की थी।

    10 अक्टूबर से 26 नवंबर तक आरोपी ने इस सेल्फी को वायरल करने की धमकी देकर 17 वर्षीय किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस घटना का पता तब चला जब वह हाल ही में उसके कॉलेज पहुंचा। इस बार लड़की ने उसके साथ बाहर जाने से मना किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। लड़की के एक दोस्त ने उसके माता-पिता को इस हमले की घटना के बारे में बताया। इसके बारे में पूछे जाने पर लड़की ने अपनी आपबीती माता-पिता को सुनाई।

    जिसके बाद उसके परिजनों ने खेरवाड़ी पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया। मगर यह घटना कार्टर रोड पर हुई थी, जो खार पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में आता है, इसलिए मामला खार थाने में भेज दिया गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि किशोर आरोपी को शुक्रवार को उसके घर से हिरासत में लिया गया। उस पर बलात्कार और अन्य अपराधों के लिए भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। खार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपी को डोंगरी बाल सुधार गृह भेज दिया गया है।

  • हत्या के 7 साल बाद जिंदा लौटी महिला, 2 बेगुनाह काट चुके 3 साल की जेल

    हत्या के 7 साल बाद जिंदा लौटी महिला, 2 बेगुनाह काट चुके 3 साल की जेल

    दौसाः राजस्थान के दौसा से बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक महिला ने पुलिस को चौंका दिया है। इसकी वजह है उसकी हत्या का केस। पुलिस की फाइलों में इस महिला की हत्या का केस दर्ज है। यही नहीं महिला की हत्या के आरोप में दो बेगुनाह करीब ढाई-तीन साल तक जेल की सजा काट कर भी आ चुके हैं। अब महिला के सामने आने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग गए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की नए सिरे से जांच करने में जुटी है। यह कारनामा राजस्थान के नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के एक परिवादी और वहां की पुलिस ने किया है।

    दरअसल उत्तर प्रदेश के कौशी निवासी आरती बरसों पहले दौसा के मेंहदीपुर बालाजी में आकर रहने लगी थी। यहां वह छोटा-मोटा काम करती थी। यहां उसकी मुलाकात सोनू सैनी नाम के व्यक्ति से हुई। दोनों का संपर्क बढ़ा तो उन्होंने कोर्ट में शादी कर ली। फिर साथ-साथ रहने लगे। शादी के कुछ दिन बाद आरती लापता हो गई। आरती के लापता होने के कुछ दिन बाद वृंदावन में एक नहर में एक अज्ञात महिला की डेडबॉडी मिली थी।

    शिनाख्त के अभाव में पुलिस ने कुछ समय बाद उसे डिस्पोज करवा दिया। लेकिन बाद में आरती के पिता ने उस थाने में जाकर फोटोग्राफ्स और कपड़ों के आधार पर मृतका के लिए दावा किया कि वह उसकी बेटी आरती थी। उसके बाद आरती के पिता ने वर्ष 2015 में वृंदावन में दौसा के सोनू सैनी और गोपाल सैनी के खिलाफ उसकी हत्या का मामला दर्ज करवा दिया।

    इस पर यूपी की वृंदावन पुलिस दौसा आई और दोनों आरोपियों को आरती की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भिजवा दिया। वो चिखते चिल्लाते रहे लेकिन पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी। बाद में सोनू सैनी और गोपाल सैनी करीब ढाई से तीन साल तक जेल में रहे और फिर जमानत पर बाहर आए। जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़ितों जांच पड़ताल की तो महिला आरती दौसा के विशाला गांव में जिंदा मिली।

    इस पर पीड़ितों ने मेहंदीपुर बालाजी थानाप्रभारी अजीत बड़सरा को अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ितों की दास्तां सुनकर थाना पुलिस ने आरती को बैजूपाड़ा इलाके से बरामद कर लिया। उसके बाद थाना पुलिस ने यूपी की वृंदावन थाना पुलिस को दौसा बुलाया। दौसा पुलिस ने आरती को वृंदावन पुलिस के हवाले कर दिया। जांच में सामने आया है कि आरती ने पहले सोनू सैनी से की थी। शादी बाद में वह भगवान सिंह रेबारी के साथ मिली है।

  • सीएम बनते ही सुखविंदर सुक्खू ने किया यह बड़ा ऐलान

    सीएम बनते ही सुखविंदर सुक्खू ने किया यह बड़ा ऐलान

    शिमला : कांग्रेस नेता एवं चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार को एक समारोह में हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शपथ लेने के तुरंत बाद ही उन्होंने पुरानी पेंशन योजना को लेकर बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि उसे यथासंभव जल्द ही लागू किया जाएगा। वहीं, ग्रहण समारोह में मौजूद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा  ने कहा कि पार्टी ने जो भी वादा किया है, उसे जल्द से जल्द लागू करना चाहते हैं।  प्रियंका के अलावा शपथग्रहण समारोह में राहुल गांधी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी इस समारोह में शामिल हुए।

    सुक्खू कांग्रेस से संबद्ध नेशनल स्टूडेन्ट्स यूनियन ऑफ इंडिया की राज्य इकाई के महासचिव थे। उन्होंने हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एमए और एलएलबी की थी। जमीनी स्तर पर काम करते हुए वह दो बार शिमला नगर निगम के पार्षद चुने गए थे। उन्होंने 2003 में नादौन से पहली बार विधानसभा चुनाव जीता और 2007 में सीट बरकरार रखी, लेकिन 2012 में वह चुनाव हार गए थे. इसके बाद 2017 और 2022 में उन्होंने फिर से जीत दर्ज की । 

  • सावधान! नहीं पूरा किया ये काम तो कल से बंद हो जाएगा बैंक खाता

    सावधान! नहीं पूरा किया ये काम तो कल से बंद हो जाएगा बैंक खाता

    नई दिल्ली : पंजाब नेशनल बैंक के जिन ग्राहकों ने अब तक अपना KYC अपडेट नहीं कराया है, उनके पास सिर्फ कल तक की मोहलत है। जिन ग्राहकों का KYC 12 दिसंबर तक अपडेट नहीं होगा, उन्हें अपने खाते से लेन-देन करने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। पंजाब नेशनल बैंक ने साफ-साफ शब्दों में कह दिया है कि KYC अपडेट नहीं कराने वाले ग्राहक अपने खाते से पैसा नहीं निकाल पाएंगे। PNB ने कहा है कि रिजर्व बैंक के नियमों के मुताबिक, ग्राहक 12 दिसंबर 2022 से पहले KYC अपडेट करा लें।

    पंजाब नेशनल बैंक ने अपनी एक प्रेस रिलीज में कहा था कि जिन ग्राहकों का KYC अपडेशन बाकी है, उनके रजिस्टर्ड एड्रेस पर दो नोटिस और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। बैंक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी इस बारे में नोटिफिकेशन शेयर किया था।

    पंजाब नेशनल बैंक ने अपने एक ट्वीट में कहा है कि रिजर्व के गाइडलाइंस के अनुसार, सभी कस्टमर्स के लिए KYC अपडेशन अनिवार्य है। अगर आपका अकाउंट 30.09.2022 तक केवाईसी अपडेट नहीं है, तो आपको पहले ही इस बारे में सूचित किया जा चुका है। आपसे अनुरोध है कि 12.12.2022 से पहले अपने केवाईसी को अपडेट करने के लिए बेस ब्रान्च से संपर्क करें। अपडेशन न करने के चलते आपके अकाउंट के ऑपरेशन को प्रतिबंधित किया जा सकता है।

  • नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहोल

    नकाबपोश बदमाशों ने सरेआम युवक की गोली मारकर की हत्या, इलाके में दहशत का माहोल

    भागलपुरः बिहार के भागलपुर में 3 नकाबपोश बदमाशों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना से इलाके में दहशत फैल गई है। मृतक के परिजन ने मृतक की पत्नी पर हत्या कराए जाने की आशंका जताई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, यह वारदात नवगछिया के एनएच 31 बस स्टैंड की है। यहां एक होटल के पास दिनदहाड़े एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के गोसाईगांव निवासी राजाराम यादव (25) के रूप में हुई है। वारदात की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। नवगछिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    मृतक के परिजनों ने कहा कि आपसी रंजिश के कारण पहचान के ही युवक ने हत्या कर दी है। मृतक राजा राम के भाई ने कहा कि मेरे भाई की 3 अज्ञात बदमाशों ने बीच बाजार गोली मारकर हत्या कर दी। यह उसकी पत्नी की चाल है या फिर कुछ और, कुछ समझ में नहीं आ रहा है।

    मृतक राजाराम की मां ने कहा कि मेरे बेटे के साथ उसकी पत्नी रहना नहीं चाहती थी। वह अब तक अपने घर से 5 बार भाग चुकी थी। छठवीं बार जब वह भागी तो मेरा बेटा उसे लेने नहीं गया। हो सकता है कि यह उसी की चाल हो। उसी ने बेटे की हत्या करवा दी हो।

    उन्होंने कहा कि उसका कुछ गलत लोगों के साथ भी उसका संबंध था। वहीं इस मामले में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार ने कहा कि आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

  • पति को जेल से छुड़ाने के लिए दोस्त ने उसकी पत्नी से बनाए संबंध, फिर अपने दोस्तों को सौंपा

    पति को जेल से छुड़ाने के लिए दोस्त ने उसकी पत्नी से बनाए संबंध, फिर अपने दोस्तों को सौंपा

    इंदौरः शहर के चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार नगर में एक दोस्त ने ही अपने दोस्त की पत्नी से रेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दे डाला। यहां एक शादीशुदा महिला से उसके पति के जेल जाने के बाद पति के दोस्त ने दुष्कर्म किया। इस मामले में आरोपी के दो दोस्तों ने भी मदद की। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, लेकिन मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से दूर बताया जा रहा है। इंदौर पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में कई जगह दबिश डाल रही है, ताकि दोस्ती के नाम पर कलंक इस दगाबाज दोस्त को गिरफ्तार करके सजा दिलाई जा सके।

    पुलिस के मुताबिक मामला चंदन नगर थाना क्षेत्र के राजकुमार नगर का है। यहां रहने वाली पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई है कि कुछ दिन पहले उसके पति को किसी मामले में जेल हो गई थी। पति के जेल जाने के बाद पति का दोस्त सईद महिला के घर पहुंचा और उसे आश्वासन दिया कि उसके खाने और जरूरत का वह पूरी तरह से ख्याल रखेगा। इसके साथ ही उसके पति की जमानत कराने का भी लालच दिया।

    महिला ने पुलिस को बताया कि पति के दोस्त ने ऐसे झूठे आश्वासनों के बीच उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके साथ ही वह महिला को धमकाने लगा। पीड़ित महिला के पति के जेल से छूट के आने के बाद एक दिन सईद अपने अन्य दोस्त समीर और सत्तार के साथ महिला के घर पहुंचा। महिला का पति मौजूद नहीं था। आरोपी ने डरा-धमका कर एक बार फिर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके दोस्त समीर और सत्तार को घर के बाहर खड़े कर निगरानी करते रहे।

    पीड़िता ने इसके बाद अपने पति को इस पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पीड़िता अपने पति के साथ थाने पहुंची और आरोपी सईद और उसके दोनों दोस्तों के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कराया। इंदौर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए सईद खान के दोनों दोस्त समीर और सत्तार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सईद की तलाश में उसके ठिकानों पर छापामारी की, लेकिन वह नहीं मिला। अब पुलिस सईद के दोस्तों से पूछताछ करके और उसकी मोबाइल लोकेशन को देखकर संभावित जगहों पर दबिश दे रही है। लेकिन वह अभी पुलिस की पकड़ से दूर है। थाना चंदन नगर के उपनिरीक्षक देवेंद्र मिश्रा ने बताया कि सईद को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • ट्यूशन से बचने के लिए 11 वर्षीय बच्चे ने रची खतरनाक कहानी, पता लगने पर हर कोई हुआ हैरान

    ट्यूशन से बचने के लिए 11 वर्षीय बच्चे ने रची खतरनाक कहानी, पता लगने पर हर कोई हुआ हैरान

    हरिद्वार। ट्यूशन से बचने के लिए एक बच्चे ने ऐसी कहानी बनाई जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। बताया जा रहा है कि एक बच्चे ने घर आकर बताया कि दो बाइक सवार चार बदमाशों ने उसका अपहरण करने का प्रयास किया, लेकिन वह उनके चंगुल से छूटकर भाग निकला. बच्चे की बात पर परिजनों को भरोसा हुआ तो पुलिस को इसकी सूचना दी गई. दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश की सूचना पर पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया और आरोपियों की खोजबीन शुरू कर दी गई. हालांकि, इस मामले पर से जब पर्दा उठा तो बच्चे के द्वारा बनाई गई खतरनाक कहानी सामने आई।

    ट्यूशन से छुटकारा पाने को रची कहानी- दरअसल, हरिद्वार के ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बैंक्विट हॉल के मालिक ने पुलिस को अपने बेटे के अपहरण के प्रयास की सूचना दी थी. कहानी के अनुसार, 5वीं ने पढ़नेवाला 11 साल का छात्र रोज की तरह साइकिल से ट्यूशन के लिए निकला था. ज्वालापुर के पीठ बाजार क्षेत्र में दो बाइक सवार चार युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और उनमें से एक युवक उसकी साइकिल लेकर चलने लगा. बच्चे ने यह भी बताया कि चारों युवक थोड़ी दूर चलकर साधु के भेष में मिले किसी व्यक्ति से बात करने लगे. इस बीच वह मौका पाकर वहां से भाग निकला और घर पहुंच गया।

    बच्चे के बताए हुए घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने आसपास लोगों से पूछताछ की और दर्जनों सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले, लेकिन अपहरण के प्रयास के कोई सुराग नहीं मिले. जब पुलिस अधिकारियों को बच्चे की कहानी में झोल नजर आया तो उन्होंने बच्चे को विश्वास में लेकर उससे पूछताछ की. इसके बाद बच्चे ने सच्चाई उगली और अपनी मनगढ़ंत कहानी के बारे में बताया ।

    बच्चे ने बताया की पढ़ाई में मन ना लगने के कारण उसकी ट्यूशन में डांट पड़ती थी और वह ट्यूशन जाने से निजात पाना चाहता था. इस दौरान उसे टीवी पर देखी कुछ फिल्मों और क्राइम स्टोरी से अपहरण की कहानी बनाने का आइडिया सूझा. उसने सोचा कि ट्यूशन जाने के दौरान अगर उसके अपहरण का प्रयास होगा तो परिजन डर कर उसे ट्यूशन नहीं भेजेंगे।

    एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि अपहरण के प्रयास की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत जांच पड़ताल शुरू की; क्योंकि घटना सही नहीं थी इसलिए पुलिस को किसी भी तरह का कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने गहराई से केस को समझा और मामले का खुलासा खुद बच्चे ने कर डाला।

  • बीजेपी को बड़ा झटकाः अध्यक्ष ने दिया अपने पद से इस्तीफा…

    बीजेपी को बड़ा झटकाः अध्यक्ष ने दिया अपने पद से इस्तीफा…

    नई दिल्ली। एमसीडी चुनाव में मिली हार के बाद दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं ने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का पद से इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। वीरेंद्र सचदेवा को वर्तमान में दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष को अगली व्यवस्था तक कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

  • गेम खेलने के दौरान फटा मोबाइल, मासूम झुलसा

    गेम खेलने के दौरान फटा मोबाइल, मासूम झुलसा

    मथुरा: यूपी के मथुरा में मोबाइल फटने की खबर सामने आ रही है, यहां पर गेम खेल रहे बच्चे की उस समय जान आफत में आ गई जब मोबाइल अचानक फट गया। मोबाइल के फटने से बच्चा झुलस गया और उसके हाथ और मुंह पर चोट आ गई। घायल अवस्था में बच्चे को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। यह मामला मथुरा के शहर कोतवाली इलाके में स्थित मेवाती मोहल्ले का है, जहां एक घर से विस्फोट की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर जब लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि वहां पर मोबाइल फटा था और उस मोबाइल पर गेम खेल रहा बच्चा घायल है. परिजन और मोहल्ले के लोग तत्काल बच्चे को लेकर अस्पताल के लिए दौड़ पड़े।

    घटना की जानकारी देते हुए मेवाती मोहल्ला के रहने वाले मोहम्मद जावेद ने बताया कि उनका 13 वर्षीय बेटा मोहम्मद जुनैद मोबाइल पर गेम खेल रहा था। घर के अंदर गेम खेलते समय अचानक मोबाइल फट गया। मोबाइल फटने के कारण जुनैद बुरी तरह झुलस गया। जुनैद को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।अस्पताल लेकर पहुंचे मोहम्मद जुनैद को डॉक्टरों ने फर्स्ट एड दिया और भर्ती कर लिया। जुनैद के पिता मोहम्मद जावेद ने बताया कि उन्होंने कुछ समय पहले एमआई कम्पनी का मोबाइल लिया था। किसी तरह की कोई शिकायत नहीं थी, लेकिन मोबाइल अचानक कैसे फटा समझ नहीं आ रहा है।

  • टीका लगने से मासूम की हुई मौत, गेट में शव रखकर जांच की मांग की

    टीका लगने से मासूम की हुई मौत, गेट में शव रखकर जांच की मांग की

    छत्तीसगढ़ः छत्तीसगढ़ के कोरबा इलाके से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है, यहां टीका लगने के कुछ घंटे बाद ही डेढ़ माह के मासूम की मौत, परिजन लाश लेकर कलेक्टोरेट दफ्तर पहुंचे छत्तीसगढ़ के कोरबा में टीका लगने के कुछ घंटे बाद ही एक डेढ़ माह के मासूम बच्चे की मौत का मामला सामने आया है। परिजन लाश लेकर पहुंचे कलेक्टोरेट कार्यलय पहुंच गए और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पर एक्सपायरी डेट का टीका लगाने का आरोप लगाया। इस पर, अधिकारियों ने जांच के आदेश गिए हैं।

    दरअसल, कोरबा शहर से लगे रिसदी में टीका लगाने के कुछ घंटे बाद ही डेढ़ माह के मासूम बच्चे की मौत हो गई। रिसदी निवासी दिल बोध कंवर और कांति कंवर के डेढ़ माह के बेटा हर्षित को तीसरा टीका लगवाने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र लाए थे। जहां आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अनीता रात्रे ने उसे टीका लगाया कुछ देर बाद हर्षित कंवर को बुखार आ गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने बताया कि यह टीका लगने के बाद हल्का बुखार आता ही है, लेकिन बुखार हल्का नहीं था, बल्कि काफी तेज था और सुबह होते-होते हर्षित की मौत हो गई। परिजनों ने हर्षित का शव लेकर कलेक्टोरेट कार्यालय पहुंचे और उसे गेट के पास मासूम के शव रख दिया और बस्ती वालों के साथ मिलकर जांच की मांग की। ग्रामीणों के  कलेक्टोरेट कार्यालय  में विरोध करने की सूचना मिलने पर तहसीलदार मुकेश देवांगन ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर दीपक राज सीएसपी  और रामपुर चौकी प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। परिजनों को समझाइश देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और सब को आश्वस्त किया गया कि घटना की जांच कराई जाएगी, दोषियों पर कार्यवाई की जाएगी।