Category: Breaking News

  • इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

    इन राज्यों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश का अलर्ट

    नई दिल्ली।  मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक उत्तर भारत के कई इलाकों में बारिश की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग के मुताबिक जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान और हिमाचल प्रदेश में 6, 7, 9 और 10 नवंबर को मध्यम बारिश और बर्फबारी होगी जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी। उत्तराखंड में 6 और 7 नवंबर को बर्फबारी और बारिश के आसार हैं। वहीं, पंजाब में 6 और 7 नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है।

    दक्षिण भारत के कई राज्यों में पिछले कुछ दिनों से बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और माहे में 6 नवंबर को मध्यम बारिश होगी। इसके बाद से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। अंडमान और निकोबार में 6 से 8 नवंबर तक तीन दिनों तक बारिश के आसार हैं। इसके अलावा, 9 नवंबर, 2022 के आसपास श्रीलंका तट से दूर दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।

  • आदमपुर: भारी बहुमत से जीते भव्य बिश्नोई

    आदमपुर: भारी बहुमत से जीते भव्य बिश्नोई

    आदमपुर: पूर्व विधायक कुलदीप बिश्नोई के इस्तीफे से खाली हुई आदमपुर विधानसभा में बीजेपी के भव्य बिश्नोई ने 67,376 वोट हासिल कर जीत दर्ज की है। भव्य बिश्नोई पहले ही राउंड से ही सबसे आगे चल रहे थे। उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार जयप्रकाश को 15 हजार 714 वोटों से पटखनी दी है। जयप्रकाश 51 हजार 662 वोट हासिल करने में कामयाब रहे। इसी के साथ आप के सतेंद्र सिंह और इनेलो के कुरड़ाराम को भी हार का मुंह देखना पड़ा। बेटे की जीत के बाद कुलदीप बिश्नोई ने जयप्रकाश की हार को हुड्डा पिता-पुत्र की हार बताया। उन्होंने कहा कि आदमपुर की जनता ने भूपेंद्र हुड्डा को नकार दिया है।

  • इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद पुलिस ने इस खिलाड़ी को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    इंग्लैंड-श्रीलंका मैच के बाद पुलिस ने इस खिलाड़ी को किया गिरफ्तार, जाने मामला

    नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया में टी-20 वर्ल्ड कप के बीच श्रीलंकाई बल्लेबाज दनुष्का गुणाथिलका को रेप केस के आरोप में शनिवार को सिडनी से गिरफ्तार कर लिया गया। श्रीलंकाई टीम शनिवार को इंग्लैंड से हार कर टूर्नामेंट के सेमीफाइनल से बाहर हो गई थी । दनुष्का की गिरफ्तारी इंग्लैंड – श्रीलंका मैच के बाद हुई। दनुष्का फिलहाल श्रीलंकाई टीम के 15 खिलाड़ियों के स्क्वाड में शामिल नहीं है। वह क्वालिफाइंग राउंड में इंजरी की वजह से टीम से बाहर हो गए थे। हालांकि वह टीम के साथ ही ट्रैवल कर रहे थे। द ऑस्ट्रेलियन की रिपोर्ट के अनुसार उन पर रेप के चार आरोप लगाए गए हैं। 29 साल की महिला ने उन पर बिना सहमति के सेक्स करने के आरोप लगाए हैं। महिला की मुलाकात गुणाथिलका से डेटिंग ऐप के जरिए हुई थी। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रेप की घटना इस हफ्ते के शुरुआत में सिडनी के एक आवास पर हुई थी । दनुष्का को रात को होटल से गिरफ्तार किया गया और उन्हें आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।

  • भीषण सड़क हादसे मेें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    भीषण सड़क हादसे मेें एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत

    धार। मध्य प्रदेश में एक बार फिर रफ्तार का कहर सामने आया है। यहां के धार जिले में हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा एक बाइक के बस की चपेट में आने से हुआ। हादसे में बाइक सवार चारों लोगों की मौत हो गई। इनमें से तीन ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि एक मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। धार पुलिस पूर मामले की जांच कर रही है। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है।

    धामनोद थानाप्रभारी राजकुमार यादव ने बताया कि हादसा शनिवार देर रात हुआ। हादसे का शिकार हुआ परिवार बाइक पर सवार होकर धामनोद से बाकानेर गांव जा रहा था। उसी दौरान भाटी ढाबे के सामने ए बी रोड के मोड़ पर तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इससे बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बालिका ने गंभीर रूप से घायल हो गई।

    हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों और घायल बालिका को धामनोद अस्पताल पहुंचाया. वहां इलाज के दौरान घायल बालिका ने भी दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पुलिस ने यात्री बस को जब्त कर लिया है. मृतकों की शिनाख्त देवी सिंह उनकी पत्नी अनिता और उनके दो बच्चों के रूप में हुई है. ये बाकानेर गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शवों को धामनोद अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है. वहां आज उनका पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। धामनोद पुलिस अब पूरे मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

    उल्लेखनीय है मध्य प्रदेश में बीते दिनों में सड़क हादसों में काफी इजाफा हुआ है। प्रदेश में हुए इन सड़क हादसों में कई लोग रफ्तार के कहर के शिकार होकर अकाल मौत के मुंह में समा चुके हैं। वहीं दर्जनों लोग घायल हो चुके हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से गाड़ी चलाने के कारण कई घरों के चिराग असमय बुझ चुके हैं। पलिस ने धामनोद हादसे के शिकार हुए मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है।

  • Bihar Election Results 2022: 1-1 पर शिवसेना और RJD आगे, 4 सीटों पर BJP…

    Bihar Election Results 2022: 1-1 पर शिवसेना और RJD आगे, 4 सीटों पर BJP…

    मोकामा: बिहार में मोकामा और गोपालगंज सीट, महाराष्ट्र में मुंबई की अंधेरी ईस्ट, हरियाणा में आदमपुर, तेलंगाना के मुनूगोड़े, यूपी में गोला गोकर्णनाथ और ओडिशा की धामनगर सीट पर विधानसभा उपचुनाव के वोटों की मतगणना जारी है. बिहार की मोकामा से आरजेडी उम्मीदवार नीलम देवी और गोपालगंज सीट से राजद उम्मीदवार मोहन प्रसाद गुप्ता आगे बने हुए हैं.  वहीं, हरियाणा की आदमपुर सीट से भाजपा उम्मीदवार भव्य बिश्नोई, ओडिशा की धामनगर सीट से भाजपा उम्मीदवार सूर्यबंशी सूरज और यूपी की गोला गोकर्णनाथ सीट से भाजपा उम्मीदवार अमन गिरी आगे बने हुए हैं. महाराष्ट्र की अंधेरी पूर्व सीट से उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना उम्मीदवार ऋतुजा लटके आगे हैं. वहीं, तेलंगाना  मुनूगोड़े सीट पर टीआरएस और भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है. 

    इन सभी सातों सीटों के लिए तीन नवंबर को वोट डाले गए थे. जिन विधानसभा क्षेत्रों में उपचुनाव हुए उनमें भाजपा के पास तीन, कांग्रेस के पास दो और शिवसेना एवं राजद के पास एक-एक सीट थी. पूर्व सीएम भजन लाल के पोते भव्य बिश्नोई (आदमपुर सीट) और अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी (मोकामा सीट) उन दिग्गज उम्मीदवारों में शामिल है जिनकी किस्मत का फैसला होना है. बिहार की दोनों ही सीटों पर राजद उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

    बिहार के उपचुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा और राजद के बीच है, जबकि हरियाणा में भगवा दल का मुकाबला कांग्रेस, आईएनएलडी और आम आदमी पार्टी (AAP) से है। भाजपा का तेलंगाना में मुकाबला तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) से, उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से और ओडिशा में बीजू जनता दल (BJD) से है.

  • शालीमार ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    शालीमार ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः नासिक रोड स्टेशन पर शालीमार (कोलकाता) से एलटीटी आने वाली रेल की एक बोगी में आग लगने की खबर आ रही है। रेलवे के मुताबिक आग जिस बोगी में लगी है उसमे सामान रखा जाता है। बोगी रेल से अलग कर दी गई है और आग बुझाने का काम जारी है। रेल बोगी में आग तकरीबन 9 बजे के लगी।

    सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिवाजी एम सुतार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि इंजन के बगल में लगे सामान डिब्बे/पार्सल वैन को ट्रेन से अलग कर दिया गया है और जल्द ही ट्रेन सुरक्षित रूप से फिर से शुरू हो जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

  • आप सरकार के मंत्री का PA गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने किया दावा

    आप सरकार के मंत्री का PA गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने किया दावा

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया है। एक ट्वीट में सिसोदिया ने कहा- ‘इन्होंने झूठी FIR कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गांव में जांच कर ली लेकिन मेरे ख़िलाफ कहीं कुछ नहीं मिला। आज इन्होंने मेरे PA के घर पर ईडी की रेड करी वहाँ भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ़्तार कर के ले गये है। भाजपा वालो! चुनाव में हार का इतना डर..’ वहीं इस दावे पर बीजेपी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

  • आप सरकार ने कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम सहित किए ये बड़े ऐलान

    आप सरकार ने कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम सहित किए ये बड़े ऐलान

    नई दिल्लीः दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से आम आदमी  कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसके तहत शनिवार से जहां पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है तो वहीं 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी अब वर्क फ्राम होम होंगे। अगले आदेश तक यह नियम लागू रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली की सड़कों पर डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    दरअसल, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण के नियमों को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कई अहम ऐलान किए। उन्होंने कहा कि  ग्रेप चार के सभी नियमों पर  सख्ती से अमल किया जाएगा। दिल्ली में अब डीजल वाहनों के प्रवेश पर अगले आदेश तक प्रतिबंध रहेगा। वहीं, बीएस-6 गाड़ियों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा। दिल्ली में बीएस चार और पांच के सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    मॉनिटरिंग के लिए बनी कमेटी

    दिल्ली में पर्यावरण को लेकर जो नियम लागू किए गए हैं, वो सही तरह से लागू हो रहे हैं या नहीं। इसकी मॉनिटरिंग के लिए छह सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। गोपाल राय ने बताया कि हरियाणा और यूपी के सीएम को चिट्ठी लिखेंगे कि वहां से आने वाली गाड़ियों को इस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफ़ेरल एक्सप्रेस वे से ही डायवर्ट किया जाए ताकि वे दिल्ली की सीमा तक ही ना पहुंचें।

    500 इलेक्ट्रिक और CNG बसों का निर्देश

    गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ी हैं, लेकिन इसके अलावा 500 प्राइवेट पर्यावरण बस सर्विस शुरू करने का ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को निर्देश दिया गया है।

    दिल्ली सरकार के आधे कर्मचारी WFH पर

    इसके साथ ही दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया गया है। गोपाल राय ने बताया कि प्राइवेट दफ़्तरों के लिए भी एडवाइज़री जारी कर रहे हैं कि वे भी इसे फ़लो करें। जितने भी RWA हैं एसडीएम उनके साथ मीटिंग करेंगे और गार्ड्स को इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध कराएंगे, जो नाइट ड्यूटी करते हैं। रेवन्यू कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल मार्केट के साथ मीटिंग करके उनके समय को अलग-अलग करने के लिए निर्णय लें।

    ये प्रतिबंध होंगे शनिवार से लागू

    • आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले ट्रकों और सभी सीएनजी, इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बंद गई है।
    • आवश्यक सेवाओं के अलावा दिल्ली में पंजीकृत डीजल चालित मध्यम माल वाहन और भारी माल वाहन के दिल्ली में संचालन पर प्रतिबंध लग गया है।
    • आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले बीएस-6 वाहनों को छोड़कर दिल्ली-एनसीआर में चारपहिया डीजल एलएमवीएस के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
    • दिल्ली-एनसीआर में राजमार्गों, फ्लाईओवर, पाइपलाइन जैसी सरकारी परियोजनाओं में निर्माण कार्य पर रोक लग गई है।
      दिल्ली सरकार ने अपने 50% कर्मियों को घर से काम करने की अनुमति दी है।
    • गौरतलब है कि पराली जलाने के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में हवा बहुत जहरीली हो गई है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में शहरों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 के पार पहुंच गया है और कहीं-कहीं तो 600 के करीब भी है।
  • कार के सहारे खड़े बच्चे को मालिक ने  मारी लात

    कार के सहारे खड़े बच्चे को मालिक ने मारी लात

    नई दिल्ली: केरल में एक व्यक्ति पर छह साल के बच्चे को लात मारने का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल बच्चा आरोपी की गाड़ी के सहारे खड़ा हुआ था। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने जोरदार लात बच्चे को मार दी. ये सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर खड़ी सफेद कार के सहारे एक बच्चा आकर खड़ा हो गया। कार चालक ने बाहर निकलकर बच्चे से कुछ कहा और सीने में लात मार दी। बच्चे, जो राजस्थान के एक प्रवासी श्रमिक परिवार से है, चुपचाप दूर चला गया और आरोपी वापस अपनी गाड़ी में बैठ गया।

    घटना के तुरंत बाद कुछ स्थानीय लोग कार के आसपास इकट्ठा हो गए और आरोपी चालक को घेर लिया और उससे पूछताछ करने लगे। लेकिन आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। आरोपी चालक का नाम शिहशाद है जो किपोन्नयमपालम निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल एक चश्मदीद गवाह जो कि एक वकील है, उसने रात करीब साढ़े आठ बजे हुई इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद शिहशाद को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों को नाराज़ करते हुए उसे छोड़ दिया गया।  हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की आलोचना हुई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया। विधानसभा अध्यक्ष और थालास्सेरी के विधायक एएन शमसीर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • बस और एसयूवी की भयानक टक्कर, 6 पुरुषों और 3 महिलाओं समेत 11 की मौत

    बस और एसयूवी की भयानक टक्कर, 6 पुरुषों और 3 महिलाओं समेत 11 की मौत

    बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना है। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। बैतूल के अधीक्षक सिमला प्रसाद के अनुसार, झाल्लर पुलिस स्टेशन के पास एक बस और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। एक घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है।

    बैतूल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई। उन्होंने कहा, ‘‘देर रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं, पांच साल की एक लड़की और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।’’

    पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर थे, जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अमरावती से यहां अपने घर लौट रहे थे। ठाकुर ने कहा कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ पीड़ितों के शवों को गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से निकालना पड़ा। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि चालक को नींद आने के बाद एसयूवी बस में जा टकराई। ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।