Category: Breaking News

  • अबू धाबी में फंसे पंजाबी, सीएम मान और विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

    अबू धाबी में फंसे पंजाबी, सीएम मान और विदेश मंत्री से लगाई मदद की गुहार

    नई दिल्लीः रोजगार के सिलसिले में अबू धाबी की एक निजी कंपनी के लिए काम करने गये 100 पंजाबी वहां फंस गये हैं क्योंकि उन्हें काम से तो हटा दिया गया है, पर पासपोर्ट वापस नहीं दिये जा रहे। सामाजिक कार्यकर्ता दिलबाग सिंह ने इस मामले में विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखकर युवकों की मदद करने की गुहार लगाई है।

    बैनापुर गांव के निवासी दिलबाग के विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर को लिखे पत्र में कहा गया है कि स्क्वायर जनरल कांट्रेक्टिंग कंपनी अबू धाबी ने इन्हें काम से हटा दिया है लेकिन पासपोर्ट नहीं लौटा रही, जिससे युवक वापस नहीं आ पा रहे हैं। विदेश मंत्री से अबू धाबी में भारतीय दूतावास को निर्देश देकर मामला एमीरात अधिकारियों के समक्ष रखने का अनुरोध किया गया है।

    दिलबाग सिंह ने बताया कि अधिकांश कर्मियों ने भारत लौटने का ऑनलाइन आवेदन किया है लेकिन पासपोर्ट के कारण नहीं आ पा रहे। इनके अभिभावक एयर टिकट का भुगतान करने को तैयार हैं लेकिन कंपनी पासपोर्ट नहीं लौटा रही। सिंह ने केंद्र से मामले में हस्तक्षेप करने और वहां ‘हेल्प डेस्क‘ खोलने की मांग की है।  श्री सिंह ने पत्र की प्रति पंजाब के मुख्यमंत्री कार्यालय को भेजकर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान से भी इस मामले में मदद की अपील की है।

  • फोन रिपेयर करवाने गए व्यक्ति के खाते से गायब हो गए 2 लाख रुपये, जाने मामला

    फोन रिपेयर करवाने गए व्यक्ति के खाते से गायब हो गए 2 लाख रुपये, जाने मामला

    मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक शख्स को अपना मोबाइल फोन ठीक (मुरम्मत) करवाना इतना महंगा पड़ गया कि उसे करीब 2 लाख रुपयों का चूना लग गया। दरअसल, मुंबई के साकीनाका में एक शख्स को मोबाइल फोन रिपेयरिंग स्टोर के एक कर्मचारी ने 2 लाख का चूना लगा दिया। हुआ कुछ यूं कि 40 वर्षीय पीड़ित कदम ने मोबाइल रिपेयरिंग स्टोर पर अपना मोबाइल मुरम्मत करने के लिए दिया था। मोबाइल स्टोर के कर्मचारी ने उसके फोन पर बैंकिंग ऐप एक्सेस किया और एफडी को तोड़कर उसके पैसे अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए। इस बाबत पीड़ित ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई है।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, पेशे से फ्रीलांसर कदम ने कहा कि जब 7 अक्टूबर को मेरे फोन के स्पीकर में कुछ दिक्कत हो गई तो मैं एक स्थानीय फोन रिपेयर स्टोर में गया। स्टोर के कर्मचारी ने मुझे अपना सिम कार्ड फोन के अंदर ही छोड़ कर जाने को कहा। मैं जब अगली शाम यानी 8 अक्टूबर को अपना हैंडसेट लेने गया तो देखा दुकान बंद है। 9 और 10 अक्टूबर को भी दुकान बंद थी। पुलिस की एफआईआर के मुताबिक, इसके बाद 11 अक्टूबर को मोबाइल रिपेयर स्टोर खुला था मगर वहां एक अन्य कर्मचारी दुकान चला रहा था।

    पीड़ित कदम ने अपना फोन और सिम कार्ड मांगा, मगर कर्मचारी ने कुछ बहाना बनाया। जब कुछ गड़बड़ी का अंदेशा हुआ तो कदम ने एक दोस्त से संपर्क किया और उसे सारी बात बताई। इसके बाद कदम ने अपने बैंकिंग ऐप का इस्तेमाल किया। कदम ने जब अपना अकाउंट लॉग इन किया तो उसके होश उड़ गए। उन्होंने पाया कि उनकी एफडी को तोड़ दिया गया है और 2.2 लाख रुपये किसी अन्य खाते में ट्रांसफर हो चुके हैं। इसके बाद पीड़ित कदम ने पुलिस से संपर्क किया और मुकदमा दर्ज कराया। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है और आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

  • WhatsApp का सर्वर डाउन, करोड़ो यूजर्स हो रहे थे परेशान

    WhatsApp का सर्वर डाउन, करोड़ो यूजर्स हो रहे थे परेशान

    नई दिल्लीः पॉपुलर मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप ने मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे अचानक काम करना बंद कर दिया। करीब तीस मिनट से सर्वर डाउन रहने की वजह से  देशभर में इसके यूजर्स को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोशल मीडिया ट्विटर पर इसको लेकर लोग कई तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। भारत में कई लोग इसको एक्सेस नहीं कर पा रहे हैं। 2 बजे के बाद दोबारा व्हाट्सएप चलना शुरू हुआ। सर्वर करीब 1.5 घंटे तक डाउन रहा। 

    लोगों को मैसेज भेजने और रिसीव करने में परेशानी हो रही है। व्हाट्सएप डाउन होने की शिकायत लोग ट्विटर पर भी कर रहे हैं। व्हाट्सएप पर किसी मैसेज को सेंड करने पर एरर आ रहा है। इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए हैं। इसको लेकर ट्विटर पर मीम्स भी वायरल होने लगे हैं। व्हाट्सएप के डाउन होने को लेकर Downdetector ने भी रिपोर्ट किया है। डाउन डिटेक्टर ने इस बात की पुष्टि की है कि व्हाट्सएप लाखों लोगों के लिए इस वक्त काम नहीं कर पा रहा है। इस मैप के मुताबिक मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और लखनऊ प्रभावित है। हालांकि इससे हर जगह लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं।

    व्हाट्सएप का बयान आया सामने

    बता दें कि व्हाट्सएप ने अभी-अभी आधिकारिक बयान साझा किया है और कहा है कि हम जानते हैं कि कुछ लोगों को संदेश भेजने में समस्या हो रही है और हम जल्द से जल्द सभी के लिए व्हाट्सएप को दोबारा बहाल करने के लिए काम कर रहे हैं।

    बता दें कि बीते सोमवार रात भी दुनियाभर में फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम का सर्वर 6 घंटे तक डाउन रहा। सोशल मीडिया के डाउन होने की वजह से दुनियाभर के सभी यूजर्स को काफी परेशानी हुई। मंगलवार सुबह 4.30 बजे सोशल मीडिया ने फिर से रफ्तार पकड़ी थी। इस बात की जानकारी खुद फेसबुक ने ट्वीट करके दी और उन्होंने सभी यूजर्स से असुविधा के लिए माफी भी मांगी थी। 

    Facebook-Whatsapp ने मांगी माफी 

    तो वहीं, व्हाट्सएप ने भी अपने आधिकारिक हैंडल से एक ट्वीट कर खुद इस बात की जानकारी दी। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि धीरे-धीरे सेवा बहाल हो रही है और हम पूरी सतर्कता के साथ इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन सभी लोगों से माफी मांगते हैं जो कुछ समय के लिए व्हाट्सएप का उपयोग नहीं कर पाए। धैर्य बनाए रखने के लिए आप सभी का धन्यवाद। हमारे पास इस संबंध में और अधिक जानकारी आने पर उसे आपसे साझा करेंगे।

    करोड़ का हुआ नुकसान 

    खबरों की मानें तो सोशल मीडिया डाउन होने की वजह से फेसबुक के शेयर की कीमतों पर भी काफी बड़ा असर पड़ा है। अमेरिकी स्टॉक मार्केट नैस्डेक में फेसबुक का शेयर 7 फीसदी तक गिरा, जिससे मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक का बाजार मूल्य 52 हजार करोड़ रुपये घट गया है। 

    इन दोनों जगहों पर काम कर रहा था सोशल मीडिया 

    बता दें कि वेब और स्मार्टफोन दोनों पर ही वाट्सएप और इंस्टाग्राम काम कर रहा था। लेकिन, एंड्रायड, आईओएस और वेब प्लेटफॉर्म सभी पर काफी परेशानी आ रही थी, जिसकी वजह से लोगों को मेसेज कर पा रहे थे और न ही भेज पा रहे थे।

    व्हाट्सएप ने आगे कहा कि हमें कुछ लोगों द्वारा इसके काम नहीं करने की शिकायतें मिली हैं। हम इसे सही करने का प्रयास कर रहे हैं और जल्द से जल्द इस संबंध में अपडेट देंगे। इसी के साथ फेसबुक ने अपनी तरफ से बयान जारी करते हुए कहा कि हमें पता है कि कुछ लोगों को हमारे ऐप और उत्पादों को लेकर समस्या आ रही है। हम जल्द से जल्द इसे ठीक करने की कोशिश कर रहे हैं। असुविधा के लिए हम क्षमा चाहते हैं।

  • बस के अंदर मिट्टी के दीये जलाने से लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर की जलकर मौत

    बस के अंदर मिट्टी के दीये जलाने से लगी आग, ड्राइवर और कंडक्टर की जलकर मौत

    रांचीः राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित खादगड़ा बस स्टैंड में भीषण हादसा हुआ। बस स्टैंड में खड़ी बस में आग लग जाने से चालक और सह-चालक की मौत हो गई। मृतकों की पहचान मदन और इब्राहिम के रूप में हुई है। मदन बस का चालक था वहीं इब्राहिम बस में बतौर खलासी काम करता था। बताया जाता है कि दोनों बस के अंदर ही सो गए थे, तभी हादसा हो गया। 

    बस में दीया जलाकर अंदर सो गए थे मदन और इब्राहिम 

    घटना के संबंध में मिली आरंभिक जानकारी के मुताबिक मदन और इब्राहिम दीया जलाकर बस के भीतर ही सो गए थे। आशंका व्यक्त की जा रही है कि दीये की वजह से बस में आग लगी। चूंकि, इब्राहिम और मदन गहरी नींद में थे तो वक्त रहते उनको आग लगने का पता नहीं चला। जब तक वे कुछ समझ पाते, बस धू-धूकर जलने लगी। आग इतनी भीषण थी कि उन्हें बाहर निकलने का मौका नहीं मिल सका। दोनों की जलकर मौत हो गई। घटनास्थल से जो तस्वीरें सामने आई हैं, वो विचलित करने वाली हैं। 

    दर्दनाक हादसे से बस स्डैंट में हड़कंप

    दिवाली वाले दिन हुए इस दर्दनाक हादसे ने बस स्टैंड में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को हिलाकर रख दिया है। मामले की सूचना पुलिस को दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी है। शवों को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। 

    मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर घटना पर जताया दुख

    प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर हादसे में जान गंवाने वाले मृतकों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर लिखा है कि रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड में बस में आग लगने से ड्राइवर और खलासी की मृत्यु अत्यंत पीड़ादायक है। परमात्मा दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवारों को दुःख की विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।
  • दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस पर भी अटैक

    दिवाली की रात पटाखे फोड़ने को लेकर हुआ विवाद, 2 गुटों में जमकर हुई पत्थरबाजी, पुलिस पर भी अटैक

    अमहदाबाद: गुजरात के वडोदरा में दिवाली की रात अचानक दो समुदाय के लोग आपस में भिड़ गए, जिससे देखते ही देखते पत्थरबाजी, आगजनी और तोड़फोड़ होने लगी. दिवाली की रात वडोदरा शहर में सड़कों पर उपद्रवियों का जमकर तांडव देखने को मिला. दरअसल, वडोदरा के पानी गेट इलाके में पटाखे फोड़ने को लेकर दो समुदाय के बीच भिड़ंत हो गई. इसके बाद दोनों पक्षों बीच बवाल इतना बढ़ गया कि पत्थरबाजी होने लगी. हिंसक झड़प के दौरान कई दुकानों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया, वहीं जमकर तोड़फोड़ की गई. इतना ही नहीं, पेट्रोलिंग पर पहुंची पुलिस पर भी पेट्रोल बम से हमला किया गया.

    शहर के मुस्लिम मेडिकल संटेर के पास पटाखे उड़ाने को लेकर हुई हिंसक झड़प में न केवल पत्थरबाजी हुई, बल्कि गाड़ियों और दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई और आगजन की गई. हिंसा की सूचना मिलते ही वडोदरा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू में लाने की कोशिश की गई. पुलिस ने स्थिति पर कंट्रोल कर पूरे इलाके में पेट्रोलिंग की. जब पुलिस पेट्रोलिंग कर रही थी, तभी तब पुलिस के अधिकारी पर पेट्रोल बम से हमला भी किया गया. पुलिस ने बताया कि इसके बाद इलाके के सभी घरों में कॉम्बिंग की जा रही है. फिलहाल, पुलिस की भारी मौजूदगी के बाद मामले को शांत करा दिया गया है. पुलिस ने दंगा के मामले में मुकदमा दर्ज किया है और दंगा करने वालों की भी शिनाख्त की जा रही है. वोडदरा पुलिस के डीसीपी यशपाल जोगनिया ने कहा कि फिलहाल इलाके में शांति है. मुस्लिम मेडिकल के पास में पथराव क्यों हुए, इसकी जांच के लिए हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं. चश्मदीदों से भी पूछताछ की जा रही है. जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

  • BJP मंत्री ने महिला को मारा थप्पड़, जाने क्या है वजह  

    BJP मंत्री ने महिला को मारा थप्पड़, जाने क्या है वजह  

    कर्नाटक:  कर्नाटक में एक महिला को राज्य के BJP मंत्री के पास अपनी गुहार लेकर जाना उस वक्त महंगा पड़ा गया जब मंत्री ने उसकी समस्या सुनने की बजाय उसे थप्पड़ जड़ दियामंत्री की यह हरकत कैमरे में कैद हो गई. जिसके बाद अब इस पर सियासी बवाल शुरू हो गया है. इस पर कांग्रेस ने ट्वीट किया है और केंद्र सरकार को घेरा है. दरअसल कर्नाटक के बुनियादी ढांचा विकास मंत्री वी सोमन्ना चामराजनगर जिले के हंगाला गांव में दौरे पर थे. यहां पर वह एक सार्वजनिक कार्यक्रम में जमीन के पट्टे बांट रहे थे
    इस कार्यक्रम में जमीन का पट्टा न मिलने से दुखी एक महिला उनके पास शिकायत लेकर पहुंची. पहले तो वी सोमन्ना ने उसे देखा और वह जैसे ही उनके पास पहुंची तो सोमन्ना ने उसे थप्पड़ जड़ दिया. थप्पड़ खाने के बाद भी उस महिला ने सोमन्ना के पैर छुए. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक वी सोमन्ना ने थप्पड़ मारने के लिए बाद में माफी भी मांगी. इस कार्यक्रम में सोमन्ना को 3.30 बजे पहुंचना था लेकिन वह करीब 2 घंटे लेट पहुंचे थे

    कांग्रेस ने बीजेपी को घेरा

    इस घटना के वीडियो सामने आने के बाद सियासी बवाल शुरू हो गया है वीडियो शेयर करते हुए कांग्रेस ने ट्वीट किया है कि ‘कांग्रेस का ट्वीट, कर्नाटक की BJP सरकार के मंत्री वी सोमन्ना ने एक महिला को थप्पड़ जड़ दिया. महिला का अपराध था कि वो अपनी फरियाद लेकर BJP के मंत्री के पास चली गई’ इस ट्वीट में कांग्रेस ने पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है और लिखा है, ‘अब PM मोदी का बयान पढ़ लीजिये – ‘क्या हम स्वभाव से, संस्कार से, नारी को अपमानित करने वाली हर बात से मुक्ति का संकल्प ले सकते हैं?’

  • गांधी परिवार को केंद्र सरकार ने दिया झटका…

    गांधी परिवार को केंद्र सरकार ने दिया झटका…

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने राजीव गांधी फाउंडेशन के फॉरेन कॉन्ट्रिब्यूशन रेगुलेशन एक्ट लाइसेंस को रद्द कर दिया है। आरजीएफ एक गैर-सरकारी संस्था है जो गांधी परिवार से जुड़ी हुई है। फॉरेन फंडिंग लॉ के उल्लंघन का दोषी पाए जाने पर NGO पर यह कार्रवाई हुई है।

    मामले के जानकार एक शख्स ने बताया कि लाइसेंस रद्द करने का फैसला इंटर-मिनिस्ट्रियल कमेटी की जांच के आधार पर हुआ है। इस कमेटी का गठन जुलाई, 2020 में केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से किया गया था। FCRA लाइसेंस के कैंसल होने को लेकर नोटिस RGF ऑफिस को भेज दिया गया है। हालांकि, एनजीओ की ओर से अभी तक इस पर कोई टिप्पणी नहीं आई है। 

    कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी RGF की अध्यक्ष हैं। वहीं, ट्रस्टी के तौर पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा भी इसमें शामिल हैं। RGF की वेबसाइट के मुताबिक, राजीव गांधी फाउंडेशन का गठन साल 1991 में हुआ। RGF ने 1991 से 2009 तक स्वास्थ्य, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, महिलाओं और बच्चों, विकलांगता सहायता समेत कई अहम मुद्दों पर काम किया। 2010 में फाउंडेशन ने शिक्षा से जुड़े मामलों पर भी काम करने का फैसला किया।

    RGF 2020 में जांच के दायरे में उस वक्त आया, जब गृह मंत्रालय ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) अधिकारी की अध्यक्षता में अंतर-मंत्रालयी समिति का गठन किया। इस कमेटी को गांधी परिवार के 3 फाउंडेशन – राजीव गांधी फाउंडेशन (RGF), राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट (RGCT) और इंदिरा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट की जांच का काम सौंपा गया। इन पर इनकम टैक्स एक्ट और FCRA के उल्लंघन का आरोप था।

    सत्ताधारी दल भाजपा ने फाउंडेशन को मिले चंदे को लेकर सवाल खड़े किए थे। चीन से चल रहे तनाव के बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आरोप लगाया कि चीन जैसे देश से राजीव गांधी फाउंडेशन ने दान लिया। उन्होंने 25 जून 2020 को वर्चुअल रैली के दौरान कहा कि 2005-06 में पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना और चीनी दूतावास से 3 लाख अमेरिकी डॉलर लिए। 

    जेपी नड्डा ने कांग्रेस और चीन की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना के बीच करीबी संबंध के आरोप लगाया। उन्होंने पूछा कि दोनों के बीच हस्ताक्षरित और अहस्ताक्षरित एमओयू क्या है? आरजीएफ ने इंटरनेशनल एसोसिएशन फॉर इंटरनेशनल फ्रैंडली कांटैक्ट के साथ काम किया। यह संगठन चीन के सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ऑफ चाइना से जुड़ा है। इसका उद्देश्य दूसरे देशों के नेताओं की आवाजों को दबाना है।

  • पटाखा स्टॉल में लगी भीषण आग, 2 लोगों मौत

    पटाखा स्टॉल में लगी भीषण आग, 2 लोगों मौत

    आंध्र प्रदेश: आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में गांधी नगर स्थित जिमखाना मैदान में आज सुबह पटाखा स्टॉल में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। मौके पर फायर अधिकारी मौजूद हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।न्यूज एजेंसी एएनआई ने हादसे का वीडियो जारी है, जिसमें आग की तेज लपटें और धुंए के गुब्बार उठते दिखाई दे रहे हैं। आग के संपर्क में आने से पटाखों के फटने की आवाजें भी आ रही हैं। घटनास्थल के आसपास मौजूद कुछ वाहनों के भी आग की चपेट में आने की आशंका है। दूसरे पटाखा स्टॉल भी नजर आ रहे हैं, जो सुरक्षित हैं।

  • आग लगने के कारण रिटायर्ड IG की मौत, पत्नी और बेटा झुलसे

    आग लगने के कारण रिटायर्ड IG की मौत, पत्नी और बेटा झुलसे

    लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना इलाके में शनिवार देर रात एक मकान में आग लगने के कारण दम घुटने से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की मौत हो गयी और उनकी पत्नी एवं बेटा घायल हो गए। पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी. लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के गाजीपुर थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार मिश्र ने रविवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में स्थित पूर्व आईजी डीसी पांडेय (70) के घर में बीती रात आग लग गई और उसकी पहली मंजिल पर उनका परिवार फंस गया।

    उन्‍होंने बताया कि पुलिस पड़ोसियों के सूचना देने पर तत्‍काल मौके पर पहुंची और उसने एवं अग्निशमन कर्मियों ने आग पर काबू पाकर पांडेय, उनकी पत्नी अरुणा पांडेय और पुत्र शशांक को बाहर निकाला. घर में धुआं भर जाने से सबकी हालत बिगड़ गई थी। मिश्रा ने बताया कि तीनों को डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने डीसी पांडेय को मृत घोषित कर दिया. उन्‍होंने बताया कि उनकी पत्नी और बेटे का उपचार जारी है और आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

    मिश्रा ने बताया कि पांडेय करीब 10 वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि शनिवार रात करीब 11 बजे पांडेय के आवास में आग लग गयी और उसकी पहली मंजिल पर पूरा परिवार फंस गया. उन्होंने बताया कि पांडेय ने पहले खुद आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता न मिलने पर उन्‍होंने शोर मचाया। जब पुलिस वहां पहुंची, तो उसे परिवार के सभी सदस्‍य बेहोश मिले। सूत्रों ने बताया कि डी सी पांडेय की पत्नी और पुत्र खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

  • आज होगा  IND vs PAK, T20 World Cup: महा  मुकाबला

    आज होगा  IND vs PAK, T20 World Cup: महा मुकाबला

    भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप का सुपर 12 मुकाबला शुरू होने में अब सिर्फ कुछ ही घंटों का समय बचा है। दोनों टीमें एक साल के इंतजार के बाद एक बार फिर से टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ने वाली हैं। भारत के लिए हालांकि पिछला मैच काफी निराशाजनक रहा था और उसे दुबई में अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान से 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। लेकिन एक साल में काफी कुछ बदल चुका है और इस बार परिस्थितियां भी बिलकुल अलग है।
    रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया पिछली हार का बदला लेने को बेताब होगी और जीत के साथ अपने वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत करना चाहेगी। हालांकि उसके लिए टीम को एक बड़ी बाधा पार करनी होगी। हम यहां बात कर रहे हैं टॉस की, वैसे तो यह बहुत हद तक किस्मत पर निर्भर होती है, लेकिन जीतने के बाद लिया जाने वाला फैसला कप्तान का ही होता है। ऐसे में रोहित शर्मा अगर टॉस जीतते हैं तो वह पहले गेंदबाजी करने का फैसला ही करना चाहेंगे। फिलहाल आइए एक नजर डालते हैं दोनों टीमों के बीच खेले गए पिछले कुछ मैचों पर और जानते हैं कि टॉस का यहां कितना रोल रहा…

    भारत और पाकिस्तान के बीच 2012 से अब तक कुल 9 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने आठ बार जीत हासिल की है। इसमें भारतीय टीम ने पांच बार लक्ष्य का पीछा किया है और हर बार जीत हासिल की है। वहीं टीम इंडिया एक बार पहले बल्लेबाजी करते हुए जीत हासिल करने में कामयाब रही है।

    भारत-पाक के पिछले मैचों में टॉस के रिकॉर्ड 

    2012: भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता
    2012: पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता
    2012: पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए हारा
    2014: भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता
    2016: भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता
    2016: भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता
    2021: पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता
    2022: भारत लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता
    2022: पाकिस्तान लक्ष्य का पीछा करते हुए जीता

    एमसीजी में टॉस का रिकॉर्ड

    बात करें मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में टॉस के अब तक के रिकॉर्ड पर तो यहां कुल 18 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने 10 बार बाजी मारी है जबकि पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 7 बार जीती है।

    एमसीजी में भारत का रिकॉर्ड

    टीम इंडिया एमसीजी में चार मुकाबले खेली है। सारे मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए हैं। इसमें भारत को दो जीत और एक हार मिली है, जबकि एक मैच रद्द हो गया था।