Category: Breaking News

  • दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 8 की मौत

    दर्दनाक हादसा: गहरी खाई में गिरी कार, 8 की मौत

    श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ ज‍िले में बुधवार को बड़ा हादसा हुआ है। एक तेज रफ़्तार कार फिसलकर गहरी खाई में गिर पड़ी। जिससे कार में सवार आठ लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद तेज धमाके की आवाज सुनकर वहां आसपास के ग्रामीण लोग एकत्रित हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार मौके पर बचाव कार्य किया जा रहा है। कार को खाई से निकालने के लिए क्रेन मंगवाई गई है। अंधेरा होने के चलते बचाव कार्य में अब परेशानी हो रही है। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर तुरंत बचाव दल व पुलिस पहुंच गई थी।

    क‍िश्‍तवाड़ के डीसी देवांश यादव ने बताया क‍ि शुरुआती जांच से पता चला है क‍ि हादसा कार के फ‍िसलने के कारण हुआ। प्रारंभिक जानकारी से पता चला है कि आठ लोग प्राइवेट कैब में यात्रा कर रहे थे और सभी की दुर्घटना में मौत हो गई। उन्होंने कहा क‍ि आठ लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं, लेकिन बचाव अभियान अब भी जारी है। इससे पहले बीते शुक्रवार को जम्मू में बस दुर्घटना में 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

  • अर्चना गौतम ने आते ही घर में किया तांडव शुरू 

    अर्चना गौतम ने आते ही घर में किया तांडव शुरू 

    नई दिल्ली: Bigg Boss 16 की सबसे विवादित कंटेस्टेंट अर्चना गौतम अब घर में फिर से एंट्री ले चुकी हैं और उनके आते ही फिर से घर में तांडव होना शुरू हो गया है। आने वाले एपिसोड में घर की ड्यूटी को लेकर कप्तान साजिद खान और शिव ठाकरे के साथ अर्चना की लड़ाई होती दिखाई देगी।

    वीडियो में दिखी झगड़े की झलक 

    चैनल कलर्स के इंस्टाग्राम पर साझा किए गए ताजा प्रोमो में दिखाया गया है कि अर्चना साजिद की कप्तानी में ड्यूटी करने से इनकार कर रही हैं, जिससे वह नाराज हो गए हैं। अर्चना साजिद से कहती हैं, “जिनकी ड्यूटी कम है वह उन्हें ज्यादा काम दे सकते हैं और मैं यहां मजदूर बनने नहीं आई हैं।”

    View this post on Instagram

    A post shared by ColorsTV (@colorstv)

    प्रियंका और अर्चना में भी हुई कहासुनी 

    जिस पर साजिद ने गुस्से में कहा, ‘अर्चना अब किचन से बाहर होगी।’ इसके आगे प्रियंका चौधरी भी लड़ाई में शामिल हो जाती हैं और अर्चना पर बरस पड़ती हैं। वह अर्चना से कहती हैं, “यदि आप दासी नहीं बन सकती हैं तो आप महारानी नहीं बन सकती हैं।” 

    शिव से भी उलझीं अर्चना 

    बाद में, अर्चना शिव ठाकरे से लड़ती हैं। वह अर्चना से कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वह दिन के अंत तक रो रही होगी। इसके बाद शिव अलमारी से अर्चना के सारे कपड़े ले लेता है और उससे कहता है कि वह उन्हें जला देगा। इसके बाद अर्चना शिव से कहती है कि अगर उसके कपड़ों को कुछ हुआ तो वह उसके सारा सामान नष्ट कर देगी। आपको बता दें कि बिग बॉस ने अर्चना को बिना किसी एलिमिनेशन प्रोसेस से अचानक बाहर कर दिया था। लेकिन पिछले सप्ताह उनकी शो में वापसी हुई है। जिसके बाद से वह लगातार एक्टिव हैं और गेम को अपनी ओर करने की कोशिश में लगी हैं। 

  • युवती का टुकड़ों में बंटा शव बरामद, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

    युवती का टुकड़ों में बंटा शव बरामद, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप…

    आजमगढ़ः उत्तरप्रदेश के आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमट्टी गांव के गौरी का पूरा में सड़क के किनारे स्थित कुंए में एक युवती का टुकड़ों में बंटा शव बरामद होने से हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कुंए से बाहर निकालकर जांच पड़ताल में जुट गई। फिलहाल अभी तक शव का शिनाख्त नहीं हो सका है। मौके पर डॉग स्क्वॉयड और फारेंसिक टीम के साथ खुद पुलिस अधीक्षक पहुंचे हुए हैं।

    बता दें, अभी दिल्ली में युवती की हत्या कर टुकड़े-टुकड़े कर उसके शरीर को फेंके जाने का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि अब आजमगढ़ में भी एक ऐसा ही मामला सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मंगलवार की सुबह अहरौला थाना क्षेत्र के पश्चिमपट्टी गांव के गौरी का पूरा की ओर लोग शौच करने के लिए निकले थे। तभी किसी ने कुंए में झांका तो वह दंग रह गया। उसमें एक युवती के अंग को काटकर फेंका गया था।

    धीरे-धीरे मौके पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई। वहां पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कुंए से बाहर निकलवाया। युवती की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस ने शव के शिनाख्त का प्रयास किया लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। घटना की जानकारी होते ही एसपी अनुराग आर्य भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि अज्ञात युवती का शव अलग-अलग भागों में मिला है। छानबीन के बाद पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

  • बर्थडे पार्टी में डांसर ने स्टेज से उतरने से किया इंकार, बदमाशो ने डांसर और सिंगर को मारी गोली, देखें वीडियो

    बर्थडे पार्टी में डांसर ने स्टेज से उतरने से किया इंकार, बदमाशो ने डांसर और सिंगर को मारी गोली, देखें वीडियो

    बिहारः भोजपुर में बर्थडे पार्टी में डांस करने पहुंची डांसर और सिंगर को गोली मारने का मामला सामने आया है। यहां डांसर के नीचे उतरकर साथ डांस करने से मना करने पर गोली मार दी गई। जिसके बाद सिंगर डांसर दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला भोजपुर जिले के संदेश थाना इलाके के जनईऊडीह गांव का है घटना के बारे में जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक बर्थडे पार्टी में डांस कर रही डांसर ने जब स्टेज से नीचे उतरकर डांस करने से मना कर दिया तब इसको लेकर वहां विवाद हो गया।

    बताया जा रहा है 15 नवंबर की रात को बर्थडे पार्टी में नाच-गाने का प्रोग्राम रखा गया था। यहां आर्केस्ट्रा ग्रुप की डांसर स्टेज पर डांस कर रही थी। तब पार्टी में शामिल हुए कुछ लोग उससे जबरदस्ती नीचे उतरकर नाचने के लिए कहने लगे आर्केस्ट्रा ग्रुप के लोगों ने मना कर दिया तब इसको लेकर विवाद शुरू हो गया। बाद में जब पार्टी खत्म हो गई तब घर लौटते हुए सिंगर और डांसर को गोली मार दी गई। गोली चलने के बाद डांसर और सिंगर को गंभीर चोटें आई है। दोनों को गंभीर हालत में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार के बाद आरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों अब खतरे से बाहार हैं। घटना मंगलवार देर रात की है।

    डांसर ओडिशा की है वह भुवनेश्वर के रमेश कुमार बेहरा की 23 वर्षीय बेटी नीनू बेहरा है। सिंगर की पहचान पटना जिला के धनरूआ थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव के महेश यादव के 27 वर्षीय बेटे मुकेश यादव के रूप में हुई है। घटना के बारे में डांस पार्टी के आयोजक रणवीर साव ने बताया कि उनके पुत्र आर्यन कुमार का चौथा बर्थडे समारोह मनाया जा रहा था, जिसमें उन्होंने उन दोनों को नाचने व गाने के लिए बुलाया था। मंगलवार को देर रात कार्यक्रम खत्म हुआ तो हमने रात ज्यादा होने की वजह से उन्हें रूकने के लिए कहा- तब उन्होंने कहा कि हम लोग संदेश के ही हैं चले जाएंगे फिर हमने उन्हें पैसे देकर विदा कर दिया बाद में उन्होंने फोन कर उन्हें सूचना दी के कुछ अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी है।

  • भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

    भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

    नई दिल्लीः देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च हो गई है। मुंबई बेस्ड स्टार्टअप पीएमवी Electric (पीएमवी इलेक्ट्रिक) ने इस इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च किया है। यह एक माइक्रो-इलेक्ट्रिक कार है, जिसे EaS-E (ईएएस-ई) नाम दिया गया है। कंपनी ने इसकी कीमत 4.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी है। हालांकि यह कीमत शुरुआती 10 हजार ग्राहकों के लिए होगी। लॉन्चिंग से पहले ही इस गाड़ी को 6000 बुकिंग मिल चुकी है। ग्राहक इस गाड़ी को कंपनी की वेबसाइट से बुक कर सकते हैं।

    यह सबसे सस्ती होने के साथ देश की सबसे छोटी इलेक्ट्रिक कार भी है। पीएमवी Eas-E इलेक्ट्रिक कार फुल चार्ज में 200 किमी तक की रेंज ऑफर करती है। इसकी टॉप स्पीड 70 किमी प्रति घंटे की है। पीएमवी Eas-E इलेक्ट्रिक स्मार्ट कार को मोबाइल फोन के जरिए नियंत्रित किया जा सकता है। कार को IP67 रेटिंग के साथ 10 Kwh का लिथियम आयरन फॉस्फेट बैटरी पैक मिलता है. इलेक्ट्रिक कार को पीएमएसएम इलेक्ट्रिक मोटर द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसमें 10kw की पावर के साथ 500 Nm का टार्क मिलता है।

    पीएमवी का दावा है कि Eas-E इलेक्ट्रिक कार की परिचालन लागत 75 पैसे/किमी से कम है। इस इलेक्ट्रिक कार में ऑन बोर्ड नेविगेशन के साथ क्रूज कंट्रोल, रिमोट पार्किंग, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कंपनी का दावा है कि स्मार्ट कार की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया गया है। कार में हाई स्ट्रेंथ शीट मेटल के साथ एयरबैग और सीटबेल्ट मिलते हैं।

  • राष्ट्रीय प्रेस दिवस आज, जानें इसका इतिहास और महत्व

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस आज, जानें इसका इतिहास और महत्व

    नई दिल्लीः भारतीय प्रेस परिषद (PCI) को स्वीकार करने और सम्मानित करने के लिए हर साल 16 नवंबर को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिन देश में एक स्वतंत्र और जिम्मेदार प्रेस की उपस्थिति का प्रतीक है। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया भी भारतीय प्रेस के रिपोर्ताज की गुणवत्ता की जांच करती है और पत्रकारिता गतिविधियों पर नजर रखती है। 

    प्रेस स्वतंत्रता का महत्व

    स्वतंत्र प्रेस को अक्सर बेजुबानों की आवाज कहा जाता है, जो सर्वशक्तिशाली शासकों और दलित शासितों के बीच की कड़ी है। यह व्यवस्था की बुराइयों और अस्वस्थता को सामने लाता है और शासन की लोकतांत्रिक प्रणाली के मूल्यों को मजबूत करने की प्रक्रिया में सरकार को इनका समाधान खोजने में मदद करता है। कोई आश्चर्य नहीं कि इसे एक मजबूत लोकतंत्र के चार स्तंभों में से एक क्यों कहा जाता है, और एकमात्र ऐसा जहां आम लोग सीधे भाग लेते हैं। अन्य 3 कार्यपालिका, विधायी और न्यायपालिका हैं – कुछ चुनिंदा लोगों का गिरोह है। परिषद भारत के लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि इसका निर्माण स्वाभाविक रूप से लोकतंत्र के चौथे स्तंभ यानी स्वतंत्र प्रेस की रक्षा के लिए किया गया था। इसलिए यह सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम करता है कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता से समझौता नहीं किया गया है।

    राष्ट्रीय प्रेस दिवस का इतिहास

    वर्ष 1956 में प्रथम प्रेस आयोग ने वैधानिक प्राधिकरण के साथ एक निकाय बनाने का निर्णय लिया। जिसके पास पत्रकारिता की नैतिकता को बनाए रखने की जिम्मेदारी है। आयोग ने महसूस किया कि प्रेस के लोगों से जुड़ने के लिए और उत्पन्न होने वाले किसी भी मुद्दे पर मध्यस्थता करने के लिए एक प्रबंध निकाय की आवश्यकता थी। 1966 में 16 नवंबर को पीसीआई का गठन किया गया था। भारत का राष्ट्रीय प्रेस दिवस तब से हर साल 16 नवंबर को परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

    प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, परिषद की अध्यक्षता परंपरागत रूप से सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश और 28 अतिरिक्त सदस्य करते हैं, जिनमें से 20 भारत में संचालित मीडिया आउटलेट्स के सदस्य हैं। पांच सदस्यों को संसद के सदनों से नामित किया जाता है और शेष तीन सांस्कृतिक, कानूनी और साहित्यिक क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

  • चुनाव से पहले ‘आप’ के प्रत्याशी गायब, BJP पर किडनैप करने का लगा आरोप

    चुनाव से पहले ‘आप’ के प्रत्याशी गायब, BJP पर किडनैप करने का लगा आरोप

    गुजरातः राज्य में होने जा रहे विधानसभा चुनाव से पहले सियासी उठापटक बेहद तेज हो गई है। आम आदमी पार्टी ने भारतीय जनता पार्टी पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। आप पार्टी का दावा है कि बीजेपी के लोगों ने उनके पार्टी के एक उम्मीदवार को किडनैप कर लिया है। आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने प्रेस कांफ्रेंस कॉन्फ्रेंस कर कहा, ‘सूरत ईस्ट के आप उम्मीदवार कंचन जारीवाला को भाजपा के गुंडों ने किडनैप कर लिया है। कल से आप उम्मीदवार भाजपा की कस्टडी में है। भाजपा इतना घबरा गई है कि आप उम्मीदवार का अपहरण कर रही है। ये लोकतंत्र की हत्या है।

    राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने उनके उम्मीदवार और परिवार पर नामांकन रद्द करने का दवाब बनाया। राघव ने कहा, ‘कल नामांकन की स्क्रूटनी का अंतिम होने के कारण भाजपा ने ऐसा किया जा रहा है। लेकिन जब उन्होंने भाजपा की बात नहीं मानी तो बीजेपी के ‘गुंडों’ ने कंचन जरीवाला को किडनैप कर लिया और उन्हें आरओ ऑफिस ले गए। नामांकन के कागज रिजेक्ट करने का कोई ग्राउंड नहीं होने के कारण वे लोग सूरत ईस्ट के प्रत्याशी को अज्ञात लोकेशन पर ले गए। कल दोपहर से कंचन जरीवाला का फोन बंद है और उनकी लोकेशन किसी को पता नहीं है।’

    केजरीवाल से डरी बीजेपी: राघव चड्ढा

    राघव चड्ढा ने आगे कहा कि आम आदमी पार्टी पूरे मुद्दे पर चीफ इलेक्ट्रोल ऑफिसर को लिखित शिकायत कर रही है। चाहे कुछ भी हो जाए लेकिन आप उम्मीदवार का नामांकन रद्द नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि बीजेपी अब शारीरिक और मानसिक तौर पर आप के सूरत ईस्ट उम्मीदवार कंचन जरीवाला को नामांकन वापिस लेने का दवाब बना रही है। भाजपा अरविंद केजरीवाल से डर गयी है।

    सीएम केजरीवाल ने भी किया ट्वीट

    दिल्ली के सीएम और आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी कंचन जरीवाला के लापता होने का दावा किया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, ‘सूरत (पूर्व) से हमारे प्रत्याशी कंचन जरीवाला और उनका परिवार कल से लापता है। पहले बीजेपी ने उनका नामांकन रद्द कराने की कोशिश की। लेकिन उनका नामांकन स्वीकार कर लिया गया। बाद में उन पर नामांकन वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा था। क्या उसका अपहरण कर लिया गया है?

    182 सीटों पर 2 चरणों में होंगे चुनाव

    गुजरात की 182 विधानसभा सीटों पर 15वां चुनाव होना है। इस बार यहां दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 89 सीटों पर 1 दिसंबर, तो दूसरे चरण में 93 सीटों पर 5 दिसंबर को वोटिंग होगी, जबकि गुजरात चुनाव के नतीजे हिमाचल प्रदेश के साथ ही 8 दिसंबर को आएंगे। इस बार 51782 पोलिंग स्टेशन्स पर 4.9 करोड़ वोटर वोट डालेंगे। गुजरात में 3,24,422 नए वोटर जोड़े गए हैं। पहले चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया का 14 नवंबर को अंतिम दिन था। 17 नवंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

  • Twitter-Meta के बाद अब अमेजन में 10 हजार कर्मचारियों पर लटक रही तलवार

    Twitter-Meta के बाद अब अमेजन में 10 हजार कर्मचारियों पर लटक रही तलवार

    नई दिल्ली: दुनियाभर में बड़ी कंपनियां बड़े तोर पर छंटनी कर रही है। Twitter-Meta के बाद अब अमेजॉन करीब 10 हजार कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी कर रहा है। कंपनी की मार्केट वैल्यू में काफी बड़ी गिरावट देखने को मिली है जिस वजह से ऐसा माना जा रहा है कि अमेजन बड़ी संख्या में अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने से प्लानिंग कर रहा है। 

    अमेजन के इन विभागों में होगी छंटनी

    एक रिपोर्ट के मुताबिक, जिन विभागों में नौकरी में कटौती होगी। इसमें अमेजन का डिवाइस संगठन, उसका रिटेल डिवीजन और मानव संसाधन विभाग शामिल है। इस महीने की शुरुआत में ही कंपनी के मार्केट वैल्यू को झटका लगा था और यह 1 ट्रिलियन डॉलर के आंकड़े के नीचे आ गया था।

    1 ट्रिलियन डॉलर गिर गई थी मार्केट वैल्यू

    पिछले दिनों अमेजन की मार्केट वैल्यू में 1 ट्रिलियन डॉलर की गिरावट देखने को मिली थी. कंपनी के शेयरों की कीमत में इस साल 48 फीसदी की गिरावट आई है। 9 नवंबर को इसमें 4.3 फीसदी की गिरावट आने के बाद कंपनी का शेयर 86.14 डॉलर पर आ गया था। हालांकि, 11 नवंबर को यह 4.31 फीसदी की तेजी के साथ 100.79 पर बंद हुआ था। इस महीने पहले इसके शेयर की कीमत 106 रुपये के आसपास थी।

    आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

    हाल ही में ट्विटर ने बीते हफ्ते ही अपने आधे कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। इस तरह करीब 3500 कर्मचारियों की जॉब चली गई है। इससे पहले वह पूर्व सीईओ पराग अग्रवाल सहित बड़े अधिकारियों को भी बर्खास्त कर चुके हैं।

    ट्विटर ब्लू टिक के लिए भी देने होंगे रुपये

    ट्विटर को खरीदने के बाद एलन मस्क ने कई फैसले लिए। जिनमें ट्विटर पर ब्लू टिक के लिए आठ डॉलर से लेकर बड़े पैमाने पर छंटनी की गई। इसके साथ ही अब ट्विटर में वर्क फ्रॉम होम नहीं होगा और कर्मचारियों को अब कम से कम हफ्ते में 40 घंटे ऑफिस में बिताने होंगे। किसी आवश्यक मामलों में ही वे खुद ही इसकी अनुमति देंगे। इसको लेकर ट्विटर को लोगों से आलोचनाओं का सामना भी करना पड़ रहा है। इन आलोचनाओं पर एलन मस्क ने एक ट्वीट कर जवाब दिया। जिसमें उन्होंने कुछ हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा कि, ‘जब लोग ट्विटर पर ट्विटर की ही शिकायत करते हैं तो मुझे अच्छा लगता है’। हफ्ते में 40 घंटे ऑफिस में बिताने होंगे।

  • बड़ी ख़बर: पिकनिक पर जा रही स्कूल बस पलटने से 2 की मौत, कई घायल

    बड़ी ख़बर: पिकनिक पर जा रही स्कूल बस पलटने से 2 की मौत, कई घायल

    सितारगंजः उधम सिंह नगर के सितारगंज में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां एक बस पलट जाने से उसमें सवार दो की मौत हो गई है। बस में एक प्राइवेट स्कूल के बच्चे सवार थे जो पिकनिक के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि किच्छा से नानकमत्ता गुरुद्वारा घुमाने के लिए एक प्राइवेट स्कूल के बच्चों को पिकनिक पर ले जाया गया था। बच्चों को पिकनिक पर ले जाने के लिए एक प्राइवेट बस को हायर किया गया था।

    इस बस में 51 बच्चे और सात स्कूली स्टाफ भी शामिल थे। जानकारी के मुताबिक सितारगंज के नयागांव के पास ये बस अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे इसमें सवार एक छात्र और एक टीचर की मौत हो गई। जबकि कई अन्य घायल हो गए हैं। आनन फानन में सभी घायलों को सीएचसी लाया गया जहां उनका इलाज जारी है। कुछ को रेफर किया गया है।

    वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर जिले के आला अधिकारी पहुंचे। डीएम युगल किशोर पंत ने मुआयना किया और घायलों का भी हाल चाल लिया है। वहीं बस हादसे की वजहों का पता लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि बाल दिवस के मौके पर सभी बच्चों को स्कूल प्रबंधन ने गुरुद्वारा दर्शन कराने का प्लान बनाया था।

  • RBI के पूर्व गवर्नर ने किया खुलासा, कभी भारत को बचाने के लिए रखना पड़ा था 46 टन सोना गिरवी

    RBI के पूर्व गवर्नर ने किया खुलासा, कभी भारत को बचाने के लिए रखना पड़ा था 46 टन सोना गिरवी

    नई दिल्लीः भारत के इतिहास में 1991 के वर्ष को आर्थिक सुधारों के नजरिये से बड़ा अहम माना जाता है। इससे पहले भारत की अर्थव्यवस्था खुली नहीं थी। 1991 और उसके बाद के संदर्भ में भारतीय रिजर्व बैंक के पूर्व गवर्नर डॉक्टर सी रंगराजन की किताब से कई बड़ी बातों का खुलासा हुआ है। उन्होंने अपनी किताब The Road: My Days At RBI and Beyond में तब के चिंताजनक हालातों का जिक्र किया है।

    मनीकंट्रोलकी एक रिपोर्ट के मुताबिक, पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने लिखा है कि हमें (भारत को) पैसे जुटाने के उपाय और रास्तों के बारे में सोचना था। तब हमने विदेश में सोना गिरवी रखकर पैसे जुटाने का फैसला किया। 46 टन सोना विदेश में गिरवी रखा गया। एक चार्टर हवाई जहाज मुबंई एयरपोर्ट पर था और उसमें यह सोना रखवाया गया। फिर यह जहाज इंग्लैंड के लिए उड़ गया। तब हमने 50 करोड़ डॉलर से कम जुटाए। यह राशि आज काफी कम लग सकती है।

    विमान में सोना रखकर विदेश भेजना यह दुखद अनुभव था, लेकिन, हमने इसका सामना किया। अपनी इस किताब में RBI के पूर्व गवर्नर पद्म विभूषण डॉक्टर सी रंगराजन की यह किताब The Road: My Days At RBI and Beyond भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर उनके अनुभवों और बड़े पड़ावों को समेटे हुए है। रंगराजन कहते हैं कि किताब लिखने की यह इच्छा लंबे समय से थी। 2014 में केंद्र में सरकार बदलने के बाद मैं दिल्ली से निकल गया। तब मुझे लगा कि यह सही समय है। तब मेरे मन में कुछ संदेह थे। रिजर्व बैंक में मेरे कार्यकाल की सभी घटनाओं के बारे में लिखना मुमकिन नहीं था। फिर, मैंने कुछ खास चीजों पर फोकस करने के बारे में सोचा।

    सी रंगराजन का कहना है कि राजकोषीय नीति और मौद्रिक सख्ती के बीच की खींचतान को मैनेज करने के लिए कई उपाय करने होते हैं। कुछ हद तक यह कहा जा सकता है कि आज हम जो महंगाई देख रहे हैं, यह उन कुछ फैसलों की वजह से है, जो हमने पहले लिए थे। जब कोरोना की लहर चरम पर थी, तब सबने सरकार को अपना खर्च बढ़ाने की सलाह दी थी। सरकार को यह सलाह तब दी गई, जब सरकार का रेवेन्यू घट रहा था। इसका नतीजा क्या हुआ? ज्यादा उधार लेना पड़ा। उधार बढ़ गया तो इसे ध्यान में रखने की जरूरत थी। केंद्रीय बैंक को इसे खुलकर स्वीकार करने में संकोच हो सकता है, परंतु सच्चाई यह है कि आरबीआई की तरफ से पर्याप्त लिक्विडिटी सपोर्ट के बिना यह उधारी मुमकिन नहीं थी।

    पूर्व गवर्नर सी रंगराजन ने कहा कि जहां तक रुपये का संबंध है तो फंड्स देश से बाहर अमेरिका जाने लगा, क्योंकि वहां इंटरेस्ट रेट बढ़ने लगा। इससे रुपये की वैल्यू घटने लगी। लेकिन, फिर से रुपया संभल रहा है। इसकी वजह फंड्स का बाहर जाना रुक जाना है। फंड्स आने शुरू हो गए हैं। इंडिया में भी मॉनेटरी पॉलिसी को उन चीजों का ध्यान रखना होगा, जो बाहर हो रही हैं।