Category: Breaking News

  • बड़ी कार्रवाई: भारत में बंद हुआ पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट

    बड़ी कार्रवाई: भारत में बंद हुआ पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट

    नई दिल्लीः पाकिस्तान सरकार का ट्विटर अकाउंट भारत में बंद कर दिया गया है। भारत के ट्विटर यूजर्स के लिए ये ट्विटर अकाउंट ब्लॉक है। ट्विटर की तरफ से बताया गया है कि एक लीगल शिकायत मिलने के बाद उसने ऐसा कदम उठाया है। माना जा रहा है कि भारत में देश विरोधी गतिविधियों पर रोक लगाने की दिशा में केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया है।

    सरकार ने नहीं जारी किया बयान

    हालांकि भारत सरकार की तरफ से अभी तक पाकिस्तान के ट्विटर हैंडल (@GovtofPakistan’s account) को बैन करने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है. इस बीच पाकिस्तान पर हुई अबतक की सबसे बड़ी डिजिटल स्ट्राइक को लेकर कई तरह के कयास लग रहे हैं. माना जा रहा है कि हाल में एक कट्टर इस्लामिक संगठन पर की गई कार्रवाई के बाद केंद्र की सरकार ने यह कदम उठाया है. पाकिस्तान की सरकार का अधिकारिक ट्विटर हैंडर क्यों बैन किया गया, इस पर आधिकारिक बयान का इंतजार है.

    पाकिस्तान भारत के खिलाफ फैलाता है प्रोपेगेंडा

    गौरतलब है कि पाकिस्तान लंबे समय से सोशल मीडिया मंचों के जरिए भारत विरोधी प्रोपेगेंडा फैलाने से बाज नहीं आ रहा है। ऐसे में समय समय पर भारत के खिलाफ नफरत भरे और बेबुनियाद आरोप लगाने वालों पर सरकार की ओर से कार्रवाई की जाती है। पाकिस्तान में इस्लामाबाद की गलियों से लेकर अमेरिका तक में बैठे कुछ इस्लामिक कट्टरपंथी पीएम नरेंद्र मोदी और भारत के खिलाफ कुछ भी करने को उतारू हैं। ऐसे कुछ लोग भारत की छवि खराब करने के लिए फंडिंग का सहारा भी ले रहे हैं।

    भारत का नाम बदनाम करने की साजिश

    भारत विरोधी मुहिम में लगे कुछ लोग और संगठन पत्रकारों को घूस देकर भारत में अल्पसंख्यकों और दलितों पर कथित अत्याचार वाली स्टोरी सशर्त लिखने पर 1 लाख 22 हजार रुपये देने का विज्ञापन तक दे चुके हैं। इस विज्ञापन की एक शर्त ये थी कि भारत में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर स्टोरी फाइल करने वाले पत्रकार को पहले उसका कंटेट और थीम एक प्रपोजल बनाकर पहले एक संस्था को भेजना होगा। वहां से अगर प्रपोजल पास हुआ तो एक स्टोरी फाइल करने के लिए उसे अच्छी खासी रकम दी जाएगी।

  • 10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड के साथ PM Modi ने किया 5G लॉन्च

    10 गुना होगी इंटरनेट स्पीड के साथ PM Modi ने किया 5G लॉन्च

    नई दिल्लीः लंबे इंतजार के बाद आखिरकार भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस 2022 की शुरुआत करते हुए देश में 5G सर्विस भी लॉन्च की है। इसके साथ ही देश के कई शहरों में 5G की सर्विस मिलने लगेगी। लॉन्चिंग के साथ भारत भी उन देशों की लिस्ट में शामिल हो जाएगा, जहां लेटेस्ट जेनरेशन की टेलीकॉम सर्विसेस मिलेंगी।

    इस मौके पर पीएम मोदी 5G नेटवर्क पर वीडियो कॉल की मदद से महाराष्ट्र में स्कूल के बच्चों से बातचीत की। यह कॉल जियो ने नेटवर्क पर की गई थी। इंडियन मोबाइल कांग्रेस की शुरुआत 1 अक्टूबर दिल्ली के प्रगति मैदान में हुई है। यह कार्यक्रम 4 अक्टूबर तक चलेगा। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी पहुंच चुके हैं और विभिन्न कंपनियों को स्टॉल पर उपकरणों के बारे में जानकारी ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जियो, एयरटेल और दूसरे कंपनियों के स्टॉल पर विजिट किया है और नई टेक्नोलॉजी का डेमो भी लिया है।

    उन्होंने मेडिकल लाइन में 5G की वजह से मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया है। इसके अलावा किस तरह से डिफेंस और कृषि सेक्टर में 5G आने के बाद होने वाले बदलाव का भी डेमो देखा है। हालांकि, शुरुआत में देश के सभी शहरों में 5G नेटवर्क उपलब्ध नहीं होगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत कई शहरों में शुरुआती सर्विस मिलेगी, जिसका विस्तार अगले साल के अंत तक पैन इंडिया लेवल पर होगा। फिलहाल मेट्रो शहरों में 5G कनेक्टिविटी मिलेगी।

  • कबड्डी मैच बना जंगे-ए-मैदान,50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

    कबड्डी मैच बना जंगे-ए-मैदान,50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

    नोएडा: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में चल रही कबड्डी प्रतियोगिता में एक टीम को हारता देख उसके समर्थकों ने पथराव कर दिया। इस घटना में दूसरी टीम के छह खिलाड़ी घायल हो गए। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले में जेवर थाने में 12 नामजद सहित 50 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। नामजद लोगों में आठ खिलाड़ी भी शामिल हैं। जेवर थाने के थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि जेवर कस्बे के दुर्गा मंदिर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान वार्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें एक कबड्डी प्रतियोगिता भी चल रही है। सिंह के मुताबिक, शुक्रवार को दोपहर बाद दुर्गा क्लब और एकता क्लब के बीच कबड्डी मैच खेला जा रहा था। उन्होंने बताया कि मैच में दुर्गा क्लब जीत की ओर बढ़ने लगा, तभी एकता क्लब और उसके सदस्यों के साथ आए समुदाय विशेष के समर्थकों ने हंगामा करते हुए मारपीट व पथराव शुरू कर दिया। सिंह के अनुसार, आरोप है कि दरगाह में पहले से जुटे लोगों ने भी मेले में मौजूद खिलाड़ियों पर पथराव किया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। उन्होंने बताया कि इस घटना में खिलाड़ी अमित, सौरव, विकास, भूरा, हरकेश और विशाल घायल हो गए। सिंह के मुताबिक, पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। उन्होंने बताया कि मेला समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक ने घटना को लेकर जेवर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है। 

  • 1 अक्टूबर से सिलेंडर के दाम घटे, इतने रुपये की हुई कटौती

    1 अक्टूबर से सिलेंडर के दाम घटे, इतने रुपये की हुई कटौती

    नई दिल्लीः ऑयल डिस्ट्रीब्यूशन कंपनियों (OMCs) ने आज 1 अक्टूबर से महानगरों में 19 Kg के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) की वेबसाइट के मुताबिक, LPG के इस सिलेंडर की कीमतों में 37.50 रुपये प्रति यूनिट तक की कटौती की गई है।

    आपको बता दें कि पिछले महीने की पहली तारीख को भी कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder) की कीमतों में कटौती की गई थी. हाल ही में हुई सरकारी समीक्षा के बाद होटल, रेस्टोरेंट्स के कारोबारियों की लागत कुछ कम होने की उम्मीद है. नई दरें तुरंत प्रभाव से लागू हो गई हैं। इस फेस्टिवल सीजन में एलपीजी सिलेंडर के दामों में सरकार ने बड़ी राहत दी है. हालांकि यह बड़ी राहत सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर में ही दी गई है. आपको बताते चलें कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तेल कंपनियों द्वारा साझा की गई जानकारी के मुताबिक आज से दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,885 रुपये के बजाय 1,859 रुपये होगी. इंडियन ऑयल के मुताबिक इसी तरह, कोलकाता में 19 किलो के एलपीजी सिलेंडर का दाम 1,995.50 रुपये के बजाय 1,959 रुपये होगा. वहीं अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक कमर्शियल LPG सिलेंडर 1,811.50 रुपये तो चेन्नई में 2,009.50 रुपये का मिलेगा।

    घरेलू सिलेंडर के रेट

    आपको बता दें कि देश की गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को गैस सिलेंडरों के दाम तय करती हैं. IOCL के मुताबिक, आज एलपीजी सिलेंडर के दाम घटे हैं. जबकि, 14.2 किलो वाला घरेलू एलपीजी सिलेंडर 6 जुलाई के रेट पर ही मिल रहा है. 6 जुलाई को घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी. फिलहाल तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस का एक सिलेंडर 1053 रुपये में मिल रहा है।

    दुनिया भर में नेचुरल गैस की कीमतों में काफी बढ़त देखने को मिल रही है. जिससे आगे एक बार फिर कीमतों में कुछ दबाव देखने को मिल सकता है. वहीं नेचुरल गैस की कीमतों में तो रिकॉर्ड 40 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है. बढ़ी हुई दरें आज से यानी एक अक्टूबर से लागू हो गई हैं, जो 31 मार्च 2023 तक जारी रहेगी. नेचुरल गैस की दरों में बढ़ोतरी की वजह से पीएनजी (PNG) और सीएनजी (CNG) के दाम बढ़ने की आशंका है।

  • Xiaomi के बैंक खातों में जमा 5551 करोड़ रुपये जब्त करने के आदेश जारी

    Xiaomi के बैंक खातों में जमा 5551 करोड़ रुपये जब्त करने के आदेश जारी

    नई दिल्लीः विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत गठित सक्षम प्राधिकरण ने चीनी मोबाइल फोन विनिर्माता शाओमी के बैंक खातों में जमा 5,551 करोड़ रुपये जब्त किए जाने के आदेश को स्वीकृति दे दी है। यह भारत में अबतक की सबसे बड़ी जब्ती है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को फेमा सक्षम प्राधिकरण के इस फैसले की जानकारी दी।

    ईडी ने गत 29 अप्रैल को फेमा कानून के तहत शाओमी की इस बैंक जमा को जब्त करने का आदेश जारी किया था। बाद में इस आदेश को प्राधिकरण की स्वीकृति के लिए भेजा गया था। विदेशी मुद्रा विनिमय के उल्लंघन से संबंधित मामलों का नियमन करने वाले फेमा कानून के तहत प्राधिकरण की मंजूरी लेना जरूरी होता है।

    ईडी ने एक बयान में कहा कि फेमा कानून की धारा 37ए के तहत शाओमी टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ उसकी बैंक जमाओं को जब्त करने का आदेश जारी किया गया है। ईडी ने कहा, ‘‘यह भारत में जब्ती के आदेश वाली सर्वाधिक राशि है जिसे प्राधिकरण की मंजूरी मिली है।’ ईडी के मुताबिक, प्राधिकरण ने 5,551.27 करोड़ रुपये मूल्य की विदेशी मुद्रा के शाओमी इंडिया द्वारा अनधिकृत ढंग से भारत से बाहर भेजे जाने के मामले में एजेंसी के कदम को सही पाया है। प्राधिकरण ने यह भी कहा है कि रॉयल्टी भुगतान के नाम पर देश के बाहर विदेशी मुद्रा भेजना फेमा कानून का खुला उल्लंघन है।

  • सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा:खाते में आएंगे इतने हजार

    सरकारी कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा:खाते में आएंगे इतने हजार

    मबई: सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने बीएमसी और बेस्ट के कर्मचारियों सहित नगर निकाय के शिक्षकों व स्वास्थ्य कर्मियों के लिए दिवाली बोनस की घोषणा कर दी है. इस बार सरकार के दिवाली गिफ्ट से कर्मचारी बेहद खुश हैं। सरकारी कर्मचारियों को सरकार की तरफ से त्योहार का शानदार उपहार मिला है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई यानी BEST के कर्मचारियों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियो को महाराष्ट्र सरकार की तरफ से दिवाली गिफ्ट की घोषणा कर दी गई है। इसके तहत BEST के प्रत्येक कर्मचारी और नागरिक निकाय से जुड़े शिक्षकों के लिए 22,500 रुपये के दिवाली बोनस दी जाएगी। इतना ही नहीं, स्वास्थ्य कर्मियों को बोनस के तौर पर एक महीने का वेतन भी दिया जाएगा। सरकार की इस घोषणा से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है।

    सरकार ने किया ऐलान

    सीएम ने गुरुवार को जानकारी दी, ‘कोविड-19 महामारी के दौरान कई कठिनाइयों का सामना करने वाले नागरिक निकाय के कर्मचारी अच्छा काम कर रहे हैं। न केवल डॉक्टरों, बल्कि पूरे मेडिकल स्टाफ ने मुंबई में कोविड -19 की स्थिति को नियंत्रण में रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.’ सीएम की इस घोषणा के बाद राज्य के सभी सरकारी कर्मचारी बेहद खुश हैं।

    मुख्यमंत्री ने कही बड़ी बात

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिवाली बोनस की घोषणा करते हुए कहा, कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाएगा। मुंबईवासियों के लिए हर किसी को पूरे मन से काम करना चाहिए। इंजीनियरों से लेकर सभी को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि वे कड़ी मेहनत करें और नागरिकों की इच्छा के अनुसार शहर में उच्च गुणवत्ता वाली सड़कों और बेहतर बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करें. इस घोषणा के महाराष्ट्र सरकार के मुंबई नगर निगम के 93 हजार और बेस्ट के 29 हजार कर्मचारियों समेत शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को फायदा मिलेगा।

  • कैब बुक करते समय भैया और अंकल मत कहना ड्राइवर की अपील

    कैब बुक करते समय भैया और अंकल मत कहना ड्राइवर की अपील

    नई दिल्ली: कैब बुक करते समय हममें से ज्यादातर लोग कैब ड्राइवर को भैया बोलते हैं, ये सोचे बिना कि उन्हें भैया कहलाना पसंद है या नहीं। एक कैब ड्राइवर ने इसका उपाय निकाला है। उसने अपनी कार में सीट के पीछे अंग्रेजी में लिखवाया है-डोंट कॉल में भैया एंड अंकल, यानी मुझे भैया और अंकल न कहें। इस फोटो को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। ड्राइवर का यह मजाकिया अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

    इस पोस्ट के वायरल होने के बाद यह चर्चा भी शुरू हो गई है कि अब उबर ड्राइवर को क्या कहकर बुलाया जाए। कुछ लोग सुझाव दे रहे हैं कि ड्राइवर को बॉस कहा जाए, तो कुछ लोगों का कहना है कि उन्हें सर या मैम कहकर बुलाया जाए। एक यूजर ने कहा कि ड्राइवर को ‘ड्राइवर साहब’ कहा जाए। उसने आगे बताया कि एक बार मैंने उन्हें ड्राइवर साहब कहा तो वे बहुत खुश हो गए, क्योंकि पिछले 20 साल में उनके कैब चलाने के दौरान किसी ने उन्हें साहब नहीं कहा था। इस चर्चा में उबर भी शामिल हो गया है। इस ट्वीट के रिप्लाई में उबर ने कहा कि जब भी आपको समझ न आए कि ड्राइवर को क्या कहना है तो ऐप में उनका नाम देख लें।

    जब ड्राइवर ने दिया मौसम का हवाला
    20 जुलाई को एक अन्य यूजर ने ट्विटर पर कैब ड्राइवर का मजेदार रिस्पॉन्स शेयर किया। भारी बारिश के बीच महिला ने कैब बुक की तो ड्राइवर ने मैसेज करके पूछा- कहां जाना है। जब महिला ने जवाब दिया- ग्रीन पार्क सर, तो कैब ड्राइवर ने पूछा- इस मौसम में। जब महिला ने पूछा आप आ रहे हैं न सर, तो ड्राइवर ने कहा- क्या करूं, मन नहीं करता।

  • एंबुलेंस से दो-दो हजार के 25 करोड़ के नकली नोट बरामद

    एंबुलेंस से दो-दो हजार के 25 करोड़ के नकली नोट बरामद

    सूरतः गुजरात की सूरत पुलिस ने दो-दो हज़ार रुपये के नक़ली नोटों से भरे बक्सों को एक एंबुलेंस से बरामद किए है। अमूमन एंबुलेंस का इस्तेमाल बीमार या जरूरतमंद लोगों को अस्पताल तक ले जाने के लिए होता है, लेकिन सूरत में नकली नोटों को इधर से उधर पहुंचाने के लिए एंबुलेंस का इस्तेमाल हो रहा था। बक्सों से 25 करोड़ रुपये के नोट बरामद किए गए हैं।

    इन नोटों पर भारतीय रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया के बजाय भारतीय रिवर्स बैंक ऑफ़ इंडिया और केवल सिनेमा शूटिंग के लिए लिखा गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है। दरअसल, वीरवार के दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सूरत शहर के लिंबायत इलाक़े में एक रोड शो कर जनसभा को संबोधित किया और शाम को सूरत ज़िला के कामरेज इलाक़े से खबर आई कि पुलिस ने बड़ी तादात में नक़ली नोटों का ज़ख़ीरा पकड़ा है।

    दो-दो हज़ार के नक़ली नोटों के पकड़े जाने की ख़बर फैलते ही हर कोई ये जानने के प्रयास में था कि आख़िर ये पूरा माजरा क्या है? सूरत रूरल पुलिस के कामरेज थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि अहमदाबाद से मुंबई की ओर जाने वाली एक एंबुलेंस में नक़ली नोटों का बड़ा ज़ख़ीरा जा रहा है। कामरेज थाना पुलिस ने सूचना मिलते ही हाईवे पर एंबुलेंस को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया था।

  • केजरीवाल का बड़ा बयान: अब राघव चड्ढा को किया जा सकता है गिरफ्तार 

    केजरीवाल का बड़ा बयान: अब राघव चड्ढा को किया जा सकता है गिरफ्तार 

    नई दिल्लीः गुजरात में इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर जारी सियासी गहमागहमी के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सनसनीखेज दावा किया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि राघव चड्ढा गिरफ्तार हो सकते हैं। उन्होंन ट्वीट कर इसकी आशंका जताई है। बता दें कि राघव चड्ढा आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और गुजरात के सह प्रभारी हैं।

    अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया, ‘जब से राघव चड्ढा को गुजरात का सह प्रभारी नियुक्त किया है और उन्होंने गुजरात में चुनाव प्रचार के लिए जाना चालू किया है, अब सुन रहे हैं कि राघव चड्ढा को भी ये लोग गिरफ़्तार करेंगे। किस केस में करेंगे और क्या आरोप होंगे, ये अभी ये लोग बना रहे हैं।’

    अरविंद केजरीवाल की आशंका ऐसे वक्त में आई है, जब आम आदमी पार्टी के कई नेता गिरफ्तार हो चुके हैं। हाल ही में दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले को लेकर मनीष सिसोदिया के करीबी माने जाने वाले विजय नायर को गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली शराब नीति मामले में नामजद 15 आरोपियों में गिरफ्तार होने वाले विजय नायर पहले आरोपी हैं। इसी मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी आरोपी हैं और वह आरोपी नंबर 1 हैं।

  • केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 67 Porn Websites को किया Block

    केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन: 67 Porn Websites को किया Block

    नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को 2021 में जारी नए सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) नियमों के उल्लंघन के आरोप में 67 पोर्न वेबसाइट को ब्लॉक करने का आदेश दिया है। इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को भेजे गए एक ईमेल में दूरसंचार विभाग (डीओटी) ने कंपनियों से पुणे की एक अदालत के आदेश के आधार पर 63 वेबसाइट, जबकि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के आदेश तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा जारी निर्देशों के आधार पर चार वेबसाइट को ब्लॉक करने के लिए कहा है।

    डीओटी द्वारा 24 सितंबर को जारी आदेश में कहा गया है, ” सूचना प्रौद्योगिकी (मध्यवर्ती दिशा-निर्देश एवं डिजिटल मीडिया आचार संहिता) नियम-2021 के नियम-3(2)(बी) के साथ पढ़े गए (उत्तराखंड उच्च न्यायालय के) उक्त आदेश के अनुपालन में और नीचे उल्लिखित वेबसाइट पर उपलब्ध कुछ अश्लील सामग्री को देखते हुए, जो महिलाओं के शील को भंग करती हैं, इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इन वेबसाइट / यूआरएल को तत्काल ब्लॉक करने का आदेश जारी किया है। ” इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 2021 में लागू किए गए नए आईटी नियमों के तहत कंपनियों के लिए उनके द्वारा प्रसारित, संग्रहित या प्रकाशित ऐसी सामग्री तक पहुंच बाधित या अक्षम करना अनिवार्य है, जो किसी व्यक्ति को पूर्ण या आंशिक रूप से निर्वस्त्र दिखाती है या फिर उसे यौन कृत्य या आचरण में लिप्त दर्शाती है।’ नए आईटी नियमों के तहत कंपनियों के लिए ऐसी सामग्री को भी ब्लॉक करना अनिवार्य है, जो कथित रूप से प्रतिरूपित या कृत्रिम रूप से रूपांतरित है।