Category: Breaking News

  • शालीमार ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    शालीमार ट्रेन के कोच में अचानक लगी आग, देखें वीडियो

    महाराष्ट्रः नासिक रोड स्टेशन पर शालीमार (कोलकाता) से एलटीटी आने वाली रेल की एक बोगी में आग लगने की खबर आ रही है। रेलवे के मुताबिक आग जिस बोगी में लगी है उसमे सामान रखा जाता है। बोगी रेल से अलग कर दी गई है और आग बुझाने का काम जारी है। रेल बोगी में आग तकरीबन 9 बजे के लगी।

    सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन ऑफिसर शिवाजी एम सुतार ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए लिखा कि इंजन के बगल में लगे सामान डिब्बे/पार्सल वैन को ट्रेन से अलग कर दिया गया है और जल्द ही ट्रेन सुरक्षित रूप से फिर से शुरू हो जाएगी। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चला है।

  • आप सरकार के मंत्री का PA गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने किया दावा

    आप सरकार के मंत्री का PA गिरफ्तार, डिप्टी सीएम ने किया दावा

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने दावा किया है कि प्रवर्तन निदेशालय ने उनके पीए को गिरफ्तार कर लिया है। एक ट्वीट में सिसोदिया ने कहा- ‘इन्होंने झूठी FIR कर मेरे घर रेड करवाई, बैंक लॉकर तलाश लिए, मेरे गांव में जांच कर ली लेकिन मेरे ख़िलाफ कहीं कुछ नहीं मिला। आज इन्होंने मेरे PA के घर पर ईडी की रेड करी वहाँ भी कुछ नहीं मिला तो अब उसको गिरफ़्तार कर के ले गये है। भाजपा वालो! चुनाव में हार का इतना डर..’ वहीं इस दावे पर बीजेपी ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है।

  • आप सरकार ने कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम सहित किए ये बड़े ऐलान

    आप सरकार ने कर्मचारियों के वर्क फ्रॉम होम सहित किए ये बड़े ऐलान

    नई दिल्लीः दिल्ली में वायु प्रदूषण पर लगाम लगाने के मकसद से आम आदमी  कई बड़े ऐलान किए गए हैं। इसके तहत शनिवार से जहां पहली कक्षा से पांचवीं कक्षा तक के स्कूलों को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है तो वहीं 50 प्रतिशत सरकारी कर्मचारी अब वर्क फ्राम होम होंगे। अगले आदेश तक यह नियम लागू रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली की सड़कों पर डीजल वाहनों पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    दरअसल, ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के चौथे चरण के नियमों को लेकर दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता के दौरान कई अहम ऐलान किए। उन्होंने कहा कि  ग्रेप चार के सभी नियमों पर  सख्ती से अमल किया जाएगा। दिल्ली में अब डीजल वाहनों के प्रवेश पर अगले आदेश तक प्रतिबंध रहेगा। वहीं, बीएस-6 गाड़ियों को ही दिल्ली में प्रवेश मिलेगा। दिल्ली में बीएस चार और पांच के सभी वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

    मॉनिटरिंग के लिए बनी कमेटी

    दिल्ली में पर्यावरण को लेकर जो नियम लागू किए गए हैं, वो सही तरह से लागू हो रहे हैं या नहीं। इसकी मॉनिटरिंग के लिए छह सदस्यीय मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया गया है। गोपाल राय ने बताया कि हरियाणा और यूपी के सीएम को चिट्ठी लिखेंगे कि वहां से आने वाली गाड़ियों को इस्टर्न और वेस्टर्न पेरिफ़ेरल एक्सप्रेस वे से ही डायवर्ट किया जाए ताकि वे दिल्ली की सीमा तक ही ना पहुंचें।

    500 इलेक्ट्रिक और CNG बसों का निर्देश

    गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली में सीएनजी और इलेक्ट्रिक गाड़ियों की संख्या पिछले साल की तुलना में बढ़ी हैं, लेकिन इसके अलावा 500 प्राइवेट पर्यावरण बस सर्विस शुरू करने का ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट को निर्देश दिया गया है।

    दिल्ली सरकार के आधे कर्मचारी WFH पर

    इसके साथ ही दिल्ली सरकार के 50 फीसदी कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया गया है। गोपाल राय ने बताया कि प्राइवेट दफ़्तरों के लिए भी एडवाइज़री जारी कर रहे हैं कि वे भी इसे फ़लो करें। जितने भी RWA हैं एसडीएम उनके साथ मीटिंग करेंगे और गार्ड्स को इलेक्ट्रिक हीटर उपलब्ध कराएंगे, जो नाइट ड्यूटी करते हैं। रेवन्यू कमिश्नर को निर्देश दिए गए हैं कि लोकल मार्केट के साथ मीटिंग करके उनके समय को अलग-अलग करने के लिए निर्णय लें।

    ये प्रतिबंध होंगे शनिवार से लागू

    • आवश्यक वस्तुओं को ले जाने वाले या आवश्यक सेवाएं प्रदान करने वाले ट्रकों और सभी सीएनजी, इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर दिल्ली में ट्रकों की एंट्री बंद गई है।
    • आवश्यक सेवाओं के अलावा दिल्ली में पंजीकृत डीजल चालित मध्यम माल वाहन और भारी माल वाहन के दिल्ली में संचालन पर प्रतिबंध लग गया है।
    • आवश्यक और आपातकालीन सेवाओं के लिए उपयोग किए जाने वाले बीएस-6 वाहनों को छोड़कर दिल्ली-एनसीआर में चारपहिया डीजल एलएमवीएस के चलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।
    • दिल्ली-एनसीआर में राजमार्गों, फ्लाईओवर, पाइपलाइन जैसी सरकारी परियोजनाओं में निर्माण कार्य पर रोक लग गई है।
      दिल्ली सरकार ने अपने 50% कर्मियों को घर से काम करने की अनुमति दी है।
    • गौरतलब है कि पराली जलाने के मामले बढ़ने के साथ ही दिल्ली-एनसीआर में हवा बहुत जहरीली हो गई है। दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर में शहरों में भी वायु गुणवत्ता सूचकांक 500 के पार पहुंच गया है और कहीं-कहीं तो 600 के करीब भी है।
  • कार के सहारे खड़े बच्चे को मालिक ने  मारी लात

    कार के सहारे खड़े बच्चे को मालिक ने मारी लात

    नई दिल्ली: केरल में एक व्यक्ति पर छह साल के बच्चे को लात मारने का मामला दर्ज किया गया है। दरअसल बच्चा आरोपी की गाड़ी के सहारे खड़ा हुआ था। इस बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने जोरदार लात बच्चे को मार दी. ये सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यस्त सड़क पर खड़ी सफेद कार के सहारे एक बच्चा आकर खड़ा हो गया। कार चालक ने बाहर निकलकर बच्चे से कुछ कहा और सीने में लात मार दी। बच्चे, जो राजस्थान के एक प्रवासी श्रमिक परिवार से है, चुपचाप दूर चला गया और आरोपी वापस अपनी गाड़ी में बैठ गया।

    घटना के तुरंत बाद कुछ स्थानीय लोग कार के आसपास इकट्ठा हो गए और आरोपी चालक को घेर लिया और उससे पूछताछ करने लगे। लेकिन आरोपी वहां से गाड़ी लेकर भाग गया। आरोपी चालक का नाम शिहशाद है जो किपोन्नयमपालम निवासी है। पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसे हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल एक चश्मदीद गवाह जो कि एक वकील है, उसने रात करीब साढ़े आठ बजे हुई इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद शिहशाद को पुलिस स्टेशन बुलाया गया, लेकिन स्थानीय लोगों को नाराज़ करते हुए उसे छोड़ दिया गया।  हालांकि, सीसीटीवी फुटेज के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस की आलोचना हुई। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई और शुक्रवार सुबह आरोपी को हिरासत में ले लिया। विधानसभा अध्यक्ष और थालास्सेरी के विधायक एएन शमसीर ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

  • बस और एसयूवी की भयानक टक्कर, 6 पुरुषों और 3 महिलाओं समेत 11 की मौत

    बस और एसयूवी की भयानक टक्कर, 6 पुरुषों और 3 महिलाओं समेत 11 की मौत

    बैतूल: मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में दर्दनाक सड़क हादसे की सूचना है। रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में 11 लोगों की मौत हुई है। बैतूल के अधीक्षक सिमला प्रसाद के अनुसार, झाल्लर पुलिस स्टेशन के पास एक बस और एक कार की टक्कर हो गई। हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। एक घायल को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है।

    बैतूल पुलिस नियंत्रण कक्ष के सहायक उप निरीक्षक शिवराज सिंह ठाकुर ने बताया कि दुर्घटना जिला मुख्यालय से करीब 36 किलोमीटर दूर भैंसदेही रोड पर हुई। उन्होंने कहा, ‘‘देर रात करीब दो बजे हुई इस दुर्घटना में छह पुरुषों, तीन महिलाओं, पांच साल की एक लड़की और एक बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।’’

    पुलिस के अनुसार, मृतक मजदूर थे, जो पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के अमरावती से यहां अपने घर लौट रहे थे। ठाकुर ने कहा कि दुर्घटना इतनी गंभीर थी कि कुछ पीड़ितों के शवों को गैस कटर की मदद से क्षतिग्रस्त एसयूवी से निकालना पड़ा। बाद में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता चलता है कि चालक को नींद आने के बाद एसयूवी बस में जा टकराई। ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।

  • सरकार का बड़ा फैसला, कल से बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल, जाने मामला

    सरकार का बड़ा फैसला, कल से बंद रहेंगे प्राइमरी स्कूल, जाने मामला

    नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बड़ा फैसला लिया है। प्रदूषण पर अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि दिल्ली के प्राइमरी स्कूल कल से अगले आदेश तक बंद रहेंगे। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उत्तर भारत को प्रदूषण से बचाने के लिए केंद्र को विशेष कदम उठाने की जरूरत है। अभी दोषारोपण और राजनीति का समय नहीं है।

    सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब तक स्थिति में सुधार नहीं हो जाता, तब तक दिल्ली में प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे। राजधानी में ऑड-ईवन पर भी विचार किया जा रहा है। अगर जरूरत होगी तो ऑड-ईवन योजना को लागू किया जा सकता है। हम पूरी कोशिश करेंगे कि किसी भी बच्चे को स्वास्थ्य संबंधी तकलीफ नहीं होनी चाहिए। प्रदूषण-रोधी उपायों पर उन्होंने आगे कहा कि हम स्कूलों में पांचवीं से ऊपर की कक्षाओं के छात्रों की खुले में खेल गतिविधियों को बंद कर रहे हैं।

    इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब के खेतों में पराली को दबाने के लिए 1.20 लाख मशीन तैनात, ग्राम पंचायतों ने पराली नहीं जलाने के संबंध में प्रस्ताव पारित किया है। उन्होंने आगे कहा कि पंजाब में धान की भारी पैदावार के चलते पराली की मात्रा और बढ़ी है और अगले साल नवंबर तक समाधान निकालने की कोशिश करेंगे।

    बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर के मद्देनजर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिला स्थित नोएडा और ग्रेटर नोएडा के सभी विद्यालयों में आठवीं कक्षाओं तक के विद्यार्थियों के लिए अगले मंगलवार तक ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश दिए गए। वहीं, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने शुक्रवार सुबह प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केजरीवाल सरकार से स्कूलों को बंद करने की मांग की थी। आदेश गुप्ता ने कहा था कि अगर स्कूलों को बंद नहीं किया जाता तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी।

  • एयरपोर्ट पर 3 भारतीय यात्री गिरफ्तार, करोड़ों रुपए की विदेशी करंसी की बरामद, देखें वीडियो

    एयरपोर्ट पर 3 भारतीय यात्री गिरफ्तार, करोड़ों रुपए की विदेशी करंसी की बरामद, देखें वीडियो

    मुंबईः एयरपोर्ट कस्टम्स ने दुबई की यात्रा कर रहे तीन भारतीय यात्रियों से 4,97,000 अमेरिकी डॉलर की विदेशी मुद्रा जब्त की, जो लगभग 4.1 करोड़ रुपये के बराबर है। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह तीनों नागरिक बरामद किये गए डॉलर साड़ियों, जूतों और एक बैग में छिपाकर लाए थे। कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि गोपनीय जानकारी के आधार पर कस्टम विभाग की टीम मुंबई एयरपोर्ट पर बुधवार को निगरानी कर रही थी।

    एयरपोर्ट पर एक ही परिवार के तीन लोग संदिग्ध में दिखे, इसके बाद तीनों के सामान की तलाशी ली गई। इस दौरान इनके बैग की तलाशी लेने पर अमेरिकन डॉलर मिले। इसके बाद तीनों की गहन तलाशी के दौरान साड़ियों, जूते और बैग में छिपाकर लाए गए कुल 4.1 करोड़ रुपये मूल्य के 4,97,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए गए। तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

  • मार्क जुकरबर्ग ने किया व्हाट्सएप में ये नया फीचर लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी ये खास सर्विस

    मार्क जुकरबर्ग ने किया व्हाट्सएप में ये नया फीचर लॉन्च, यूजर्स को मिलेगी ये खास सर्विस

    नए फीचर्स में 1024 लोगों के साथ समूह चैट, एक बार में 32 वीडियो कॉल भी शामिल

    नई दिल्लीः आखिरकार व्हाट्सएप का कम्युनिटी फीचर लॉन्च हो चुका है, चैट मैसेजिंग एप यूजर्स के लिए यह खुशखबरी है। इस साल की शुरुआत में मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने घोषणा की थी कि व्हाट्सएप कम्युनिटी नामक एक नए फीचर पर काम कर रहा है, जो लोगों को व्हाट्सएप पर उनके लिए महत्वपूर्ण ग्रुप से जुड़ने में मदद करेगा। व्हाट्सएप कम्युनिटी गुरुवार से यूजर्स के लिए शुरू हो जाएगा। कम्युनिटी फीचर के साथ व्हाट्सएप ने अन्य फीचर्स भी लॉन्च किए हैं, जिससे यूजर्स को नया अनुभव मिल सकेगा। इनमें इन-चैट पोल, 32-व्यक्ति वीडियो कॉलिंग और अधिकतम 1024 उपयोगकर्ताओं वाले समूह बनाने की क्षमता तक शामिल हैं। 

    मार्क जुकरबर्ग ने की इस नए फीचर की घोषणा

    मार्क जुकरबर्ग ने फीचर की घोषणा करते हुए कहा, “आज हम एक नई सुविधा के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा करने के लिए उत्साहित हैं जिसे हम व्हाट्सएप में जोड़ रहे हैं जिसे समुदाय कहा जाता है। 2009 में व्हाट्सएप के लॉन्च होने के बाद से, हम इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि जब हम किसी व्यक्ति या दोस्तों या परिवार के समूह से बात करना चाहते हैं तो हम लोगों को व्यक्तिगत बातचीत में अगली सबसे अच्छी चीज कैसे दे सकते हैं। हम अक्सर ऐसे लोगों से भी सुनते हैं जो एक समुदाय के भीतर संवाद करने और समन्वय करने के लिए व्हाट्सएप का उपयोग कर रहे हैं।”

    क्या है व्हाट्सएप कम्युनिटीज फीचर?

    व्हाट्सएप पर समुदाय लोगों को अलग-अलग समूहों को एक छत्र के नीचे एक संरचना के साथ लाने में मदद करेगा जो उनके लिए काम करता है। इससे लोगों को पूरे समुदाय को अपडेट भेजने और प्राप्त करने में मदद मिलेगी। यह लोगों को उनके लिए महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा समूहों के आयोजन में भी मदद करेगा। नई सुविधा व्यवस्थापकों के लिए उपकरणों के एक सेट के साथ आएगी, जैसे घोषणा संदेश जो सभी को भेजे जाते हैं और यह नियंत्रित करते हैं कि किन समूहों को शामिल किया जा सकता है।

    1024 लोगों के साथ समूह चैट, एक बार में 32 वीडियो कॉल

    आज से व्हाट्सएप आपको एक ग्रुप में 1024 तक जोड़ने देगा। वर्तमान में, आप एक समूह में 200 से अधिक लोगों को नहीं जोड़ सकते हैं। आप ग्रुप वीडियो कॉल में 32 प्रतिभागियों को भी जोड़ सकेंगे। इसके अलावा, व्हाट्सएप ने बड़ी फाइल शेयरिंग, इमोजी रिएक्शन और एडमिन डिलीट फीचर भी शुरू किया है जो कम्युनिटीज में बेहद मददगार होगा।

    इन-चैट पोल सेवा

    व्हाट्सएप ने इन-चैट पोल फीचर का परीक्षण अंत में फीचर को रोल आउट करने से बहुत पहले शुरू कर दिया था। जैसा कि बीटा संस्करणों पर देखा गया है, व्हाट्सएप आपको इन-चैट पोल पर एक प्रश्न बनाने देगा और आपको ऐप के भीतर एक अलग स्क्रीन में 12 संभावित उत्तर जोड़ने देगा। व्हाट्सएप ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि यह फीचर कैसे दिखाई देगा और इसकी कार्यक्षमता क्या है। नवीनतम सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए, आपको अपने व्हाट्सएप को प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से अपडेट करना होगा।

  • चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

    चुनाव की तारीखों का हुआ ऐलान, 1 और 5 दिसंबर को वोटिंग, 8 को आएंगे नतीजे

    नई दिल्लीः चुनाव आयोग ने गुजरात विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। राज्य की 182 सीटों वाली विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान कराया जाएगा। पहले चरण की वोटिंग एक दिसंबर को और दूसरे चरण की वोटिंग पांच दिसंबर को होगी। मतगणना आठ दिसंबर को कराई जाएगी। गुजरात में वर्तमान में चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक इस बार  51 हजार 782 हजार पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

    मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया, ”मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि गुजरात विधानसभा चुनाव में तीन लाख 24 हजार 422 नए मतदाता इस बार पहली बार मतदान करेंगे। राज्य में कुल मतदान केंद्र की संख्या 51,782 है। राज्य में स्थापित मतदान स्थलों में से कम से कम 50 फीसदी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था होगी।”

    गुजरात में हैं कितने मतदाता

    गुजरात में वर्तमान में चार करोड़ 90 लाख से अधिक मतदाता हैं। हर बूथ पर औसतन 948 मतदाता है। इनमें 10 हजार 460 मतदाता 100 साल से अधिक की आयु के है। वहीं नौ लाख 87 हजार मतदाताओं की आयु 80 साल से अधिक है। वहीं इनमें चार लाख 61 हजार से अधिक युवा मतदाता हैं। केवल महिलाओं के लिए 1274 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। वहीं गिर के जंगल के केवल एक मतदाता के लिए पोलिंग बूथ बनाया जाएगा तो वाग्रा में एक पोलिंग बूथ शिपिंग कंटेनर में बनाया गया है। राज्य में चार लाख चार हजार 802 दिव्यांग मतदाता हैं। दिव्यांगों के लिए 183 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। पिछले विधानसभा चुनाव 2017 में 69.01 फ़ीसदी मतदान हुआ था। 182 विधानसभा सीटों वाली गुजरात विधानसभा में 13 सीटें अनुसुचित जाति, 27 सीटें अनुसूचित जनजाती के लिए आरक्षित हैं।

    गुजरात विधानसभा की राजनीतिक स्थिति

    गुजरात विधानसभा में कुल 182 सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 सीटें जरूरी होती हैं। गुजरात में 2017 का चुनाव दो चरणों कराया गया था। मतदान का पहला चरण नौ दिसंबर और दूसरा चरण 14 दिसंबर को हुआ था। उस चुनाव में बीजेपी ने कुल 99 सीटों पर जीत का परचम लहराया था। वहीं कंग्रेस के खाते में 77 सीटें गई थीं। अन्य पार्टियों और निर्दलियों ने छह सीटों पर जीत हासिल की थी। गुजरात सरकार का कार्यकाल 18 फरवरी 2023 को खत्म हो रहा है। उपचुनावों के बाद इस समय गुजरात विधानसभा में बीजेपी के 111, कांग्रेस के 62, भारतीय ट्राइबल पार्टी के 2, एनसीपी का एक और एक निर्दलीय सदस्य है। इसमें 13 महिलाएं हैं। इसमें बीजेपी की 10 और कांग्रेस की तीन सदस्य शामिल हैं।

  • इकलौते बेटे का मां-बाप ने करवाया कत्ल, दी थी इतने लाख की सुपारी

    इकलौते बेटे का मां-बाप ने करवाया कत्ल, दी थी इतने लाख की सुपारी

    तेलंगानाः हर मां-बाप अपने बच्चों से बेइंतहा प्यार करते हैं। उसको जरा सी तकलीफ हो जाए तो उससे ज्यादा पीड़ा पैरेंट्स को होती मगर तेलंगाना की ये घटना आपको सोचने पर मजबूर कर देगी। एक माता-पिता अपने 26 साल के बेटे से इतना तंग आ गए कि उसकी हत्या करवा दी। इसके लिए उन्होंने अपने बेटे की ही सुपारी दी। वो उनका एकलौता बेटा था। दरअसल, वो लड़का शराबी था और आए दिन घर में झगड़ा करता था। इस मामले में ठाकुर राम सिंह और रानी बानी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बाकी पांच हत्यारों में से चार को जुडिशल कस्टडी में भेज दिया गया।

    तेलंगाना के खम्मम में सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल और उनकी पत्नी ने अपने एकलौते बेटे को जान से मारने के लिए पूरी साजिश रची। उन्होंने हत्यारों को आठ रुपये देने का वादा किया। उनका 26 साल का बेटा सांई शराबी था और उसे कॉलेज से भी निकाल दिया गया था। वो उसकी हरकतों से तंग आ गए थे। बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव 18 अक्टूबर को सूर्यापेट में फेंका गया था और एक दिन बाद मिला कथित हत्यारों में से एक फरार है।

    सीसीटीवी फुटेज से खुला रहस्य

    पुलिस को जो सीसीटीवी फुटेज बरामद हुई है। उसमें अपराध में इस्तेमाल की गई पारिवारिक कार दिखाई दे रही थी। ये कार पुलिस को दंपति तक ले गई। मां-बाप ने कभी बेटे के लापता होने की रिपोर्ट भी नहीं दर्ज कराई थी। बाद में पता चला कि माता-पिता ने 25 अक्टूबर को अपने बेटे के शव की शिनाख्त करने के लिए मुर्दाघर जाने के लिए उसी कार का इस्तेमाल किया था

    दंपति ने दी सुपारी

    राम सिंह मारिपेडा बांग्ला गांव में एक सरकारी गुरुकुल के प्रिंसिपल हैं। उनकी बेटी अमेरिका में सेटल है। पुलिस ने कहा कि साईं राम शराब के लिए पैसे देने से इनकार करने पर अपने माता-पिता के साथ गाली-गलौज और मारपीट करता था। परिवार के सदस्यों ने कहा कि उन्होंने उसे हैदराबाद के एक रिहैब सेंटर भी भेजा था मगर इससे कोई फायद नहीं हुआ। हुजूराबाद सर्कल इंस्पेक्टर राम लिंग रेड्डी के अनुसार दंपति ने रानी बाई के भाई सत्यनारायण से अपने बेटे को मारने के लिए मदद मांगी।

    हत्या से पहले पिलाई गई शराब

    सत्यनारायण ने हत्या को अंजाम देने के लिए आर रवि, डी धर्मा, पी नागराजू, डी साई और बी रामबाबू को शामिल किया। पुलिस ने कहा कि दंपति ने 1.5 लाख रुपये अग्रिम भुगतान किए और हत्या के तीन दिन बाद शेष 6.5 लाख रुपये देने पर सहमत हुए। 18 अक्टूबर को सत्यनारायण और रवि, साईं राम को फैमिली कार में लेकर कल्लेपल्ली के एक मंदिर में ले गए और अन्य आरोपियों से मिले। इंस्पेक्टर रेड्डी ने कहा कि सभी ने शराब पी रखी थी और साईं राम के नशे में धुत होने के बाद रस्सी से उनका गला घोंट दिया गया। एक सरकारी स्कूल के प्रिंसिपल क्षत्रिय राम सिंह और उनकी पत्नी रानी बाई ने हत्यारों को 8 लाख रुपये देने का वादा किया था और अग्रिम के रूप में 1.5 लाख रुपये का भुगतान किया था। दंपति की बेटी अमेरिका में सेटल है।