Category: Breaking News

  • बेटे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा एक व्यक्ति, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

    बेटे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ा एक व्यक्ति, पुलिस-प्रशासन में मचा हड़कंप

    दौसा: दौसा के बहरावण्डा गांव में एक व्यक्ति सुबह 9.45 बजे अपने 5 साल के बेटे को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक के परिजनों का कहना है कि सिकन्दरा थाना पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार कर लिया था जब वह बकरी चराकर आ रहा था। उसे थाने ले जाकर टॉर्चर किया।

    अब टावर पर चढ़ा युवक छुट्टन लाल सिकंदरा थाना प्रभारी कमलेश मीणा पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ा हुआ है। सिकंदरा थाना इंचार्ज ने आरोपों को बेबुनियाद बताया है। फिलहाल पुलिस उसे नीचे उतारने का प्रयास कर रही है।

    पीड़ित के भाई व बहरावण्डा उपसरपंच पायलट सैनी ने बताया कि जमीन विवाद में दूसरे पक्ष ने कोर्ट स्टे ले रखा है। कोर्ट स्टे के बाद किसी प्रकार का कोई निर्माण हमने नहीं किया जबकि दूसरे पक्ष ने पुलिस से सांठ-गांठ कर ली। ऐसे में पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है। पायलट सैनी ने बताया कि छुट्टन लाल बकरी चरा रहा था, जिसे रास्ते से ही सिकन्दरा थाना पुलिस पकड़कर ले गई। बकरियां जंगल में ही छूट गई। जिसके बाद 10 बकरियां गायब हो गई। एक बकरी की मौत हो गई।

    छुट्टन के परिजनों का आरोप है कि सिकन्दरा थाना पुलिस की ओर से युवक को गिरफ्तार किया गया है। थाना ले जाकर प्रताड़ित करते हुए डराया धमकाया। साथ ही परिवार के अन्य लोगों को भी बंद करने की धमकी दी। आरोप है कि थाना इंचार्ज ने 20 हजार रुपए लेने के बाद युवक को एसडीएम के सामने पेश किया।

    टावर पर छोटे बच्चे के साथ युवक के चढ़ने की सूचना जैसे ही प्रशासन को लगी तो हड़कम्प मच गया। मौके पर मानपुर सीओ संतराम मीना, नायब तहसीलदार राकेश शर्मा तथा सिकन्दरा पुलिस सहित अन्य लोग मौके पर पहुंच कर युवक से नीचे उतरने की गुहार लगाते रहे। लेकिन युवक ने पुलिस से रिश्वत में लिए गए 20 हजार रुपए वापस मांगे और गुम हुई 10 बकरियों के पैसे भी मांगे। साथ ही सिकंदरा थाना इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

  • युवक ने ससुराल में की आत्महत्या, पत्नी ने थाने में दे रखी थी शिकायत

    युवक ने ससुराल में की आत्महत्या, पत्नी ने थाने में दे रखी थी शिकायत

    भीलवाड़ा: जिले के जहाजपुर इलाके के देवपुरा गांव में अपने ससुराल गए युवक ने सरकारी स्कूल मैदान में एक पेड़ पर फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों ने रविवार सुबह फंदे से लटका शव देखा तो मृतक के ससुराल के लोगों व पुलिस को सूचना दी। वहीं पुलिस की सूचना पर मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। जहाजपुर थाने के दीवान धमेंद्र सिंह ने बताया कि रामदेव जी काबरी, शक्करगढ़ निवासी हेमराज पुत्र मोतीलाल मीणा ने देवपुरा गांव की स्कूल परिसर में एक पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर दिया। मृतक का देवपुरा गांव में ही ससुराल है। अभी तक पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक व उसकी पत्नी के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा था। मृतक के कई बार विवाद करने के बाद सुसाइड करने की धमकी दे रहा था। ऐसे में तीन दिन पहले भी मृतक की पत्नी ने थाने में शिकायत की थी। मृतक की दो साल पहले ही शादी हुई थी। उसके एक बेटी है। पुलिस यह पता लगा रही है कि मृतक अपने ससुराल कब आया था और यह सुसाइड किस समय किया।

  • शादी के 15 दिन बाद महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, मृतक के मोबाइल से हुआ खुलासा

    शादी के 15 दिन बाद महिला ने पति को उतारा मौत के घाट, मृतक के मोबाइल से हुआ खुलासा

    मथुराः धर्म नगरी मथुरा से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी ने हैवानियत की सभी हदें पार करते हुए अपने पति की करंट देकर हत्या कर दी। वारदात का खुलासा तब हुआ जब मृतक का फोन परिजनों के हाथ लगा। फिलहाल प्यार में वेबफा हुई पत्नी और उसके प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी महिला की शादी मृतक से 15 दिन पहले ही हुई थी।

    प्रेमी संग गिरफ्तार महिला ने 15 दिन पहले ही सात जन्मों तक साथ जीने-मरने की कसमें खाई थी। लेकिन 15 दिन में ही उसने रिश्तों का कत्ल कर दिया। कत्ल भी ऐसा जिसे सुनकर रौंगटे खड़े हो जाएं। आरोपी पत्नी पकड़ में भी नहीं आती यदि परिवार वाले मृतक के मोबाइल का इस्तेमाल नहीं करते। मोबाइल की रिकॉर्डिंग में जो कुछ सामने आया वह हैरान करने वाला था। परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने आनन-फानन में कार्रवाई करते हुए पति की हत्या के आरोप में पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।

    सीओ महावन रविकांत पराशर ने बताया कि मृतक के मोबाइल में एक ऐसी रिकॉर्डिंग मिली जिसमें पत्नी की बेवफाई सुनाई दे रही थी। आरोपी महिला अपने प्रेमी से अपने पति को 10 मिनट तक करंट देने की बात कहती हुई सुनाई दे रही है। साथ ही आरोपी महिला यह भी कहती सुनाई दे रही है कि जब तुमने 11 बजे आने का वादा किया था तो तुम क्यों नहीं आए। बस इसी आधार पर पुलिस ने कड़ी से कड़ी को जोड़ा और हत्या की गुत्थी को सुलझाते हुए खुलासा कर दिया। फिलहाल महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया गया।

  • आसमान से बरस रही आफत,  दो की मौत

    आसमान से बरस रही आफत, दो की मौत

    नैनीताल-नैनीताल जिले में भारी बारिश के बीच हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कैंची धाम के पास कार पर पहाड़ से बोल्डर गिरने से मुरादाबाद निवासी पर्यटक की मौत हो गई। नदियां उफान पर हैं और कई सड़कें बंद हैँ।

    उत्तराखंड में बरसात आफत बनी हुई है। बरसात के बाद नदियां उफान पर हैं। बारिश के बाद भूस्खलन से कई सड़कें भी बंद हो गईं हैं।नैनीताल जिले में भारी बारिश के बीच हुई घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई। कैंची धाम के पास कार पर पहाड़ से बोल्डर गिरने से मुरादाबाद निवासी पर्यटक की मौत हो गई जबकि हल्द्वानी में उफनाये नाले में गिरने से एक होमगार्ड की जान चली गई। उधर, सीमांत पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है।

    पूरे कुमाऊं में कई जगह मकान धराशायी होने की घटनाएं हुई हैं और करीब 55 आंतरिक सड़कें मलबा आने से बंद हैं। टनकपुर के पास पिथौरागढ़ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा बारिश से बह गया है। नैनीताल जिले में मुरादाबाद निवासी पर्यटक जतिन दिवाकर अपने तीन साथियों के साथ घूमने आए थे।

    कैंचीधाम जाते वक्त रास्ते में उनकी कार पर पहाड़ से बोल्डर आ गिरा। हादसे में जतिन की मौत हो गई जबकि उनके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्द्वानी में एसएसपी कैम्प कार्यालय में तैनात होमगार्ड महेश चंद्र पलड़िया (40) की उफनाये जमरानी नाले में गिरने से मौत हो गई।

    उधर, सीमांत पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई है। जिससे पहाड़ की चोटियां बर्फ से लकदक नजर आ रही हैं। निचले इलाकों में बारिश और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के बीच पारा भी तेजी से लुढ़का है। हालत यह है कि एक सप्ताह के भीतर तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है।

    पिथौरागढ़ जिले में तीन दिनों से रुक-रुककर बारिश हो रही है। जिले में 18 आंतरिक सड़कें बंद थीं जिसमें से 10 सड़कें खोली जा चुकी हैं। यहां काली नदी चेतावनी निशान से ऊपर बह रही है। चम्पावत जिले में 25 आंतरिक सड़कें बंद हैं। जिले में बीते 12 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।

    जिले में टनकपुर के पास पिथौरागढ़ हाईवे का करीब 20 मीटर हिस्सा मूसलाधार बारिश में बह गया। स्वाला विश्राम घाट में एनएच का यह बहकर खाई में समा गया। राष्ट्रीय राजमार्ग टूटने पर वाहनों को वापस लौटाया गया। यहां पहाड़ी काटकर कल रविवार तक छोटे वाहनों के लिए सड़क खुलने की संभावना जताई गई है। हालांकि लगातार मलबा और पत्थर गिरने से रास्ता खोलने में बाधा पैदा हो रही है।

    इसके अलावा हल्द्वानी सहित आसपास के इलाकों में शनिवार सुबह से बारिश का सिलसिला जारी रहा। रामनगर में धनगढ़ी नाला उफान पर आने से बाइक सवार दो युवक बहने से बाल-बाल बच गए। शुक्रवार देर रात मुनस्यारी के पंचाचूली, राजरंभा, हसलिंग सहित अन्य ऊंची चोटियों में मौसम की पहली बर्फबारी हुई। मुनस्यारी से बर्फ से ढकी चोटियां साफ नजर आ रही हैं।

    चंपावत जिले में भारी बारिश के कारण शारदा नदी और अन्य नदी-नालों में जलस्तर काफी बढ़ गया है। घाट किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है। राहत शिविर बनाए हैं। NH-9 और कुछ ग्रामीण सड़कें बंद हैं जिन्हें खोलने का प्रयास जारी है।

  • इंसानियत होई शर्मसार, 14 साल की मासूम का 10-15 लोगों ने किया गैंगरेप

    इंसानियत होई शर्मसार, 14 साल की मासूम का 10-15 लोगों ने किया गैंगरेप

    हरियाणा: हरियाणा के गुरुग्राम से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक स्पा में 14 साल की नाबालिग लड़की का एक दिन में 10-15 लोगों ने गैंगरेप किया। गुरुग्राम पुलिस ने इस मामले का खुलासा किया है। पीड़िता ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की. पुलिस ने गैंगरेप के इस मामले में स्पा ऑपरेटर समेत 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी स्पा ऑपरेटर और अन्य 3 लोगों ने नाबालिग को मजबूर किया। पुलिस ने स्पा ऑपरेटर और उसके तीन साथियों पूजा, रुबेल इकबाल और सद्दाम हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया है।

    ऐसे हुआ घिनौनी वारदात का खुलासा

    बता दें कि ये खौफनाक मामला तब सामने आया जब पीड़िता ने अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई, जिन्होंने उसे बचाया और बाद में गुरुग्राम के सेक्टर-51 में महिला पुलिस स्टेशन में इंसाफ की गुहार लगाई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की.
    नाबालिग को जाल में कैसे फंसाया?

    पीड़ित नाबालिग लड़की ने बताया कि वह आरोपी पूजा से एक महीने पहले गुरुग्राम के एक मॉल में मिली थी. पूजा ने उसे एक डॉक्टर के क्लीनिक में नौकरी का ऑफर दिया था। वह नौकरी की तलाश में थी इसलिए उसने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया. उसने डॉक्टर के क्लीनिक में काम करना शुरू किया लेकिन दो दिनों के भीतर उसे नौकरी से निकाल दिया गया। इसके बाद, उसको गुरुग्राम के ओमेक्स मॉल में स्थित अपने रिश्तेदार के किंग स्पा में रिसेप्शनिस्ट की नौकरी की पेशकश की गई, जिसे चलाती थी।

    पीड़िता को किया गया मजबूर
    नाबालिग के मुताबिक, उसी दिन ने एक आदमी को बुलाया और उसको उसके साथ एक कमरे में जाने के लिए कहा. जब उसने विरोध किया तो चारों आरोपियों ने उसे घेर लिया। फिर ने उससे कहा कि बस एक दिन उस आदमी के साथ रहो और फिर नौकरी छोड़ दो. उसने उसका प्रस्ताव स्वीकार कर लिया लेकिन उस आदमी ने उसका रेप किया।

    पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसके आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड किए और ब्लैकमेल किया. इसके बाद धमकी दी कि अगर उसने नौकरी छोड़ दी तो वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जाएगा। फिर हर दिन 10-15 पुरुषों ने उसका रेप किया।

  • सैर के लिए निकले बुजुर्ग पर आवारा कुत्ते ने किया हमला 

    सैर के लिए निकले बुजुर्ग पर आवारा कुत्ते ने किया हमला 

    दिल्ली: सहित पूरे देश में पालतू और आवारा कुत्तों का लोगों पर हमला करने के कई वीडियो और खबरें सामने आई हैं। अब कुत्ते के हमले का नोएडा से एक और मामला सामने आया है। जिसमें साठ साल का बुरी तरह जख्मी हो गया। कुत्ते के काटे जाने के कारण बुजुर्ग को 20 टांके लगे हैं। बुजुर्ग का निजी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। कुत्ते का बुजुर्ग पर हमला करने का मामला शनिवार सुबह नोएडा के सर्फाबाद का है। गांव में रहने वाले 60 बर्षीय बुजुर्ग इस्लाम ने बताया कि रोज की तरह वह शनिवार की सुबह भी सैर के लिए निकले थे. जब वो अपने रास्ते जा रहे थे तो एक आवारा कुत्ते ने उन पर अचानक से हमला कर दिया। हमले के दौरान कुत्ते ने उनको कई बार हाथ और पैर में बुरी तरह के काटा। जब आसपास के लोग आए तो उन्होंने कुत्ते को मारकर भगाया. कुत्ते के हमले में बुरी तरह जख्मी हुए इस्लाम को तुरंत ही निजी अस्पताल ले जाया गया। उनके हाथ और पैर पर कुत्ते के काटने से इतने गहरे घाव हो गए थे कि डॉक्टर को 20 टांके लगाने पड़े।

  • चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते समय का वीडियो किया वायरल, हंगामा, देखें विडियो

    चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की 60 छात्राओं का नहाते समय का वीडियो किया वायरल, हंगामा, देखें विडियो

    चंडीगढ़ : यूनिवर्सिटी में 60 छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो बनाकर उनकी ही साथी छात्रा ने इंटरनेट पर वायरल कर दिया. इस घटना के सामने आने के बाद यूनिवर्सिटी में काफी हंगामा हुआ है। पंजाब के मोहाली में एक यूनिवर्सिटी में देर रात उस वक्त हालात बेकाबू हो गए जब एक छात्रा ने दूसरी छात्राओं के नहाते वक्त वीडियो बनाकर इंटरनेट पर वायरल कर दिए।

     इन वीडियोज के सामने आने के बाद हॉस्टल की 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है. यूनिवर्सिटी के गेट नंबर 2 पर छात्रों ने यह हंगामा किया. कई छात्र यहां जमा हुए और उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की. बाद में पुलिस के आने के बाद और कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद छात्र शांत हुए। सूत्रों के मुताबिक खुदकुशी करने वाली छात्राओं में से एक की हालत गंभीर है। यह घटना मोहाली स्थित चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की है. रात करीब ढाई बजे यहां पर कई छात्र पहुंचे और प्रदर्शन किया. छात्रों ने आरोप लगाया है कि गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली एक छात्रा ने 60 छात्राओं का नहाते वक्त वीडियो रिकॉर्ड किया।  इन वीडियोज को छात्रा एक लड़के को भेजती थी. वह लड़का उन वीडियोज को इंटरनेट पर अपलोड करता था लगे ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे यूनिवर्सिटी के सामने छात्रों ने काफी हंगामा किया. छाओं ने यूनिवर्सिटी के गेट पर ‘वी वांट जस्टिस’ के नारे लगाए और विरोध प्रदर्शन किया।

     आरोपी छात्रा की पहचान की जा चुकी है. हॉस्टल में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने अन्य छात्राओं के सामने उससे पूछताछ की है. छात्रा ने यूनिवर्सिटी प्रशासन की पूछताछ में बताया कि वह लंबे वक्त से छात्राओं की वीडियो बना रही थी. वह जिस लड़के को यह वीडियोज भेजती थी वह शिमला का रहने वाला है।

    हालांकि पुलिस की ओर से फिलहाल किसी तरह के मामला दर्ज होने या गिरफ्तारी की बात सामने नहीं आई है।

     आठ छात्राओं ने की खुदकुशी की कोशिश

    जब छात्राओं ने उन वीडियोज को इंटरनेट पर देखा तो पूरा मामला सामने आया. इस घटना की वजह से हॉस्टल में रहने वाली 8 छात्राओं ने खुदकुशी की कोशिश की है।  सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इनमें से एक छात्रा की हालात गंभीर बताई जा रही है।  बाकी छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने की दबाने की कोशिश छात्रों ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी प्रबंधन पर मामले को दबाने का आरोप लगाया है।

     छात्रों का कहना है कि इस घटना की शिकायत उन्होंने यूनिवर्सिटी प्रबंधन से की थी।

     लेकिन उन्होंने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की इसी वजह से छात्रों का गुस्सा भड़क गया और वह देर रात यूनिवर्सिट पहुंच गए. जिस लड़की ने यह वीडियोज बनाए हैं उसे हॉस्टल के कमरे में बंद किया गया है ताकि अन्य छात्र उस पर हमला न कर दें।

  • Johnson एंड Johnson बेबी पाउडर का लाइसेंस रद्द, जानें मामला

    Johnson एंड Johnson बेबी पाउडर का लाइसेंस रद्द, जानें मामला

    मुबंईः महाराष्ट्र के फ़ूड एण्ड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने जन स्वास्थ्य के हित में जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड का बेबी पाउडर निर्माण लाइसेंस रद्द कर दिया है। एक प्रेस रिलीज कर इसकी जानकारी दी गई है। राज्य सरकार की एजेंसी ने शुक्रवार को जारी एक प्रेस रिलीज में कहा कि कंपनी का प्रोडक्ट जॉनसन बेबी पाउडर नवजात शिशुओं की स्किन को प्रभावित कर सकता है।

    रेगुलेटर ने कहा कि शिशुओं के लिए पाउडर के नमूने लैब जांच के दौरान मानक पीएच मान के अनुरूप नहीं थे। प्रेस रिलीज में कहा गया है कि कार्रवाई कोलकाता स्थित केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला(Central Pharmaceutical Laboratory) की निर्णायक रिपोर्ट के बाद की गई थी, जिसमें बताया गया था कि ‘‘पाउडर का नमूना पीएच जांच के संबंध में आईएस 5339:2004 के अनुरूप नहीं है।’’

    प्रेस रिलीज के मुताबिक, FDA ने गुणवत्ता जांच के उद्देश्य से पुणे और नासिक से जॉनसन के बेबी पाउडर के नमूने लिए थे। सरकारी एनालिसिस्ट ने पाउडर के नमूनों को मानक गुणवत्ता के अनुरूप नहीं होना बताया था क्योंकि वे पीएच जांच में शिशुओं के त्वचा पाउडर के लिए आईएस 5339:2004 की विशिष्टता का पालन नहीं करते हैं।

    प्रेस रिलीज में बताया गया है कि इसके बाद, FDA ने जॉनसन एंड जॉनसन को Drugs and Cosmetics Act-1940 और नियमों के तहत एक कारण बताओ नोटिस जारी किया, इसके अलावा कंपनी को यह आदेश भी दिया है कि इस प्रोडक्ट का सारा स्टॉक बाजार से वापस बुलाया जाए। जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने सरकारी एनालिसिस्ट की रिपोर्ट को स्वीकार नहीं किया और इसे केंद्रीय औषधि प्रयोगशाला में भेजने के लिए कोर्ट में चुनौती दी है।

  • नरेन्द्र मोदी आज अपने  72वां जन्मदिन पर  देश को देने जा रहे है बड़ा तोफहा

    नरेन्द्र मोदी आज अपने 72वां जन्मदिन पर देश को देने जा रहे है बड़ा तोफहा

    नई दिल्ली: देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 72वां जन्मदिन आज है। पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर भाजपा समाज सेवा के कई कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आज प्रधानमंत्री चार अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे, जहां उनके संबोधन भी होंगे। इसकी शुरुआत 70 साल बाद देश में चीतों के आगमन से होगी। कूनो अभयारण्य में चीतों के प्रवेश के अवसर पर वे देश को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी मध्य प्रदेश में महिला स्वयं सहायता समूह के सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इसके अलावा पीएम मोदी आज 40 लाख आइटीआइ छात्रों को संबोधित करेंगे। पीएम मोद का आखिरी कार्यक्रम और संबोधन देश में बढ़ते इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा होगा। वे नेशनल लाजिस्टिक पालिसी भी लांच करेंगे।

    गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय तटीय सफाई दिवस और पीएम के जन्मदिन पर पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय और गोवा पर्यटन विभाग जागरूकता पैदा करने के लिए 37 समुद्र तटों पर स्वच्छता अभियान चला रहे हैं। हमें उम्मीद है कि यह पूरे साल जारी रहेगा। गोवा के सीएम ने लिया स्वच्छता अभियान में हिस्सा गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय मंत्री श्रीपद नाइक ने आज स्वच्छ तट, सुरक्षित समुद्र कार्यक्रम के तहत मीरामार बीच पर स्वच्छता अभियान में हिस्सा लिया। वायु सेना के हेलिकॉप्टर में सवार हैं आठ चीते भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर द्वारा नामीबिया से लाए गए 8 चीतों को कुनो नेशनल पार्क ले जाया जा रहा है। आठों चीतों को को विशेष चार्टर्ड कार्गो विमान से भारत लाया गया है।

  • AAP विधायक के ठिकानों पर ACB की रेड, करीबी के घर मिला गैर लाइसेंसी हथियार

    AAP विधायक के ठिकानों पर ACB की रेड, करीबी के घर मिला गैर लाइसेंसी हथियार

    नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान के कई ठिकानों पर एंटी करप्शन ब्यूरो ने रेड मारी है। ये रेड अभी भी जारी हैं। बताया जा रहा है कि अमानतुल्लाह खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी चल रही है। रेड के दौरान एसीबी की टीम को हथियार मिले हैं। अमानतुल्ला के ठिकाने से विदेशी पिस्टल ब्रेटा बरामद की गई है। इस पिस्टल का लाइसेंस नहीं है। बताया गया कि ये पिस्टल अमानतुल्लाह के बिजनेस पार्टनर हामिद अली के घर से मिली है। साथ ही 12 लाख रुपये कैश भी मिला है।

    टीमें यहां जामिया, ओखला, गफूर नगर में रेड कर रही हैं। मामला वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाने से जुड़ा है। इसके पहले आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने ट्वीट कर लिखा “वक़्फ़ बोर्ड का नया दफ़्तर बनवाया है, हमें ACB ने बुलाया है, चलो फिर बुलावा आया है!”

    बता दें कि अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन हैं। अमानतुल्लाह खान पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने वक्फ बोर्ड के बैंक खातों में गड़बड़ी की है। पैसे को वाहानों की खरीद, निर्माण में लगाया। खान पर दिल्ली वक्फ बोर्ड का चेयरमैन रहते हुए अपने पद का दुरुपयोग करने और अपने करीबियों की नियुक्तियां करने का आरोप लगा है।