Category: Breaking News

  • एक बार सरकार बना दो, 1 मार्च से मुफ्त बिजली मिलेगी : अरविंद केजरीवाल

    एक बार सरकार बना दो, 1 मार्च से मुफ्त बिजली मिलेगी : अरविंद केजरीवाल

    गुजरात : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात दौरे पर हैं. अहमदाबाद में ऑटो रिक्शा चालकों के साथ संवाद के दौरान ऑटो रिक्शा वाले ने अरविंद केजरीवाल को अपने घर खाने पर आमंत्रित किया और कहा कि आप पंजाब में एक ऑटो वाले के कहने पर उनके घर खाना खाने गए थे. ये वीडियो मैंने सोशल मीडिया पर देखी थी. क्या आप मेरे साथ खाना खाने आएंगे. केजरीवाल ने कहा- हां, आज शाम को आते हैं।
    विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि गुजरात में AAP की सरकार बना दीजिये, अच्छा और फ्री इलाज देंगे. इनके घर में कोई बीमार हो जाए तो लंदन अमेरिका जाकर इलाज कराते हैं और हम सरकारी अस्पताल में फ्री इलाज करें तो फ्री रेवड़ी का आरोप लगाते हैं. सब महंगाई से परेशान हैं, अगर इलाज फ्री हो जाए, बिजली फ्री हो जाए तो राहत मिलेगी? दिल्ली पंजाब में बिजली मुफ्त है। गुजरात में सरकार बना दो 1 मार्च से मुफ़्त बिजली मिलेगी. जनता को फ्री बिजली से इनको मिर्ची लगती हैं. जनता को 300 यूनिट बिजली मुफ़्त लेने दो बेशर्मो। 18 साल से अधिक उम्र की महिला को हर महीने 1000 रुपए की आर्थिक मदद लेकिन कई भाई बैठे हैं तो बहन के 1000 रुपये से दारू मत पी लेना। अगर घर में 3 बेटी हैं तो 3000 रुपये प्रति महीने मिलेगा।

    अहमदाबाद में ऑटो चालकों के साथ संवाद में अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ताकतवर पार्टी है, उन्होंने पूरे देश को डरा रखा. खास तौर से मीडिया वालों को. हमारे साथ जनता है, सारे लोग फोन निकालो और मेरे भाषण की रिकॉर्डिंग करके व्हाट्सप्प पर भेज दो. 27 साल से भाजपा का गुजरात में शासन है। क्या कभी भाजपा के मुख्यमंत्री ने आमने-सामने बैठकर आपसे बातचीत की या किसी ऑटो वाले के घर खाना खाया? दिल्ली में हमारी सरकार ने कोरोना लॉक डाउन के दौरान डेढ़ लाख ऑटो वालों के बैंक अकाउंट में दो बार 5 हजार रुपये भेजे।

    केजरीवाल ने आगे कहा कि कितने लोग सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाते हैं? सरकारी स्कूल में पढ़ाई कैसी है? गुजरात के सरकारी  स्कूल का बुरा हाल है। मजबूरी में सरकारी स्कूल में बच्चों को पढ़ाया जाता है। अच्छी शिक्षा दूंगा तो ऑटो वाले का बच्चा डॉक्टर इंजीनियर बनेगा। केजरीवाल के लिए कहते हैं कि फ्री रेवड़ी बांट रहा है। सबको फ्री शिक्षा चाहिए. इनके बच्चे विदेश में पढ़ते हैं और हमारी फ्री शिक्षा पर सवाल उठाते हैं. इनको वोट देने से फायदा नहीं हैं, आपके बच्चे बर्बाद होंगे, हमें वोट दोगे तो आबाद होंगे।

  •  आतंकी का शव परिवार को नहीं मिलेगा : सुप्रीम कोर्ट

     आतंकी का शव परिवार को नहीं मिलेगा : सुप्रीम कोर्ट

    लतीफ माग्रे द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया

    नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के हैदरपोरा में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर में मारे गए आतंकी अमीर माग्रे का शव कब्र से बाहर निकालने की मांग को सुप्रीम कोर्ट ने ठुकरा दी है। आमिर के पिता लतीफ ने याचिका दाखिल कर मांग की थी कि विधिवत अंतिम संस्कार के लिए उसके बेटे के शव को निकालने की मंजूरी दी जाए।

    सोमवार को जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस बीएस पारदीवाला की बेंच ने सुनवाई करते हुए कहा कि शव के विघटन का आदेश तब तक नहीं दे सकते, जब तक यह न दिखे कि इससे न्याय का हित हो रहा है। आमिर नवंबर 2021 में दो साथियों के साथ एनकाउंटर में मारा गया था।

    जंग में रसद की अहमियत पर आर्मी चीफ का जोर
    न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला की बेंच ने कहा कि एक बार दफनाने के बाद शरीर को कब्र से नहीं निकालना चाहिए। जम्मू-कश्मीर से जो जानकारी मिली है उसके अनुसार मृतक को पूरे विधि-विधान के साथ दफनाया गया है। कोर्ट ने कहा कि मृतक के शरीर को उचित रूप से दफन नहीं किया गया है यह तथ्य पूर्ण रुप से गलत है।

    बेंच ने कहा पिता की भावनाओं का सम्मान करते हैं, लेकिन अदालत भावनाओं के आधार पर मामलों का फैसला नहीं कर सकती है। जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय का फैसला न्यायसंगत है । कोर्ट ने मोहम्मद लतीफ माग्रे द्वारा दायर अपील को खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि परिवार को मुआवजे के संबंध में उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करें और उन्हें कब्र पर नमाज़ अदा करने की भी अनुमति दें।

    सुनवाई के दौरान, जम्मू-कश्मीर प्रशासन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील ने कहा कि मृतक एक आतंकवादी था। उसका अंतिम संस्कार इस्लामी रीति-रिवाज के अनुसार ही हुआ था। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के वकील ने कहा कि आठ महीने बीत गए, शरीर सड़ चुका होगा और अब शव को निकालने से कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा होगी। जम्मू और कश्मीर प्रशासन की ओर से वकील तरुना अर्धेंदुमौली प्रसाद उपस्थित थे। माग्रे ने जम्मू-कश्मीर उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था, जिसने उनके बेटे के शरीर को निकालने की अनुमति नहीं दी थी। पिछले साल 15 नवंबर को श्रीनगर के बाहरी इलाके में हुई मुठभेड़ में आमिर माग्रे समेत चार लोग मारे गए थे। याचिका अधिवक्ता नुपुर कुमार के माध्यम से दायर की गई थी।

  • जेल से भागे 4 कैदियों की भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या, देखें वीडियो

    जेल से भागे 4 कैदियों की भीड़ ने की पीट-पीटकर हत्या, देखें वीडियो

    शिलांगः मेघालय के वेस्ट जयंतिया हिल्स जिले में जेल से भागे चार विचाराधीन कैदियों की भीड़ ने कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि 10 सितंबर को छह कैदियों का एक समूह जोवाई जेल में कर्मचारियों को चकमा देकर भाग गया और उनमें से पांच रविवार को लगभग 70 किलोमीटर दूर शांगपुंग गांव पहुंच गए।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, ग्राम प्रधान आर. राबोन ने बताया कि रविवार अपराह्न करीब तीन बजे जब एक कैदी खाने का सामान लेने एक चाय की दुकान पर गया, तो स्थानीय लोगों ने उसे पहचान लिया और पूरे इलाके को इसकी खबर दे दी। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए और कैदियों को पास के जंगल में ले गए। घटना के एक कथित वीडियो में डंडे लिए गुस्साए गांव वाले दिख रहे हैं, जिन्होंने कैदियों को पकड़ रखा है और उन्हें बुरी तरह पीट रहे हैं। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में एकत्र लोगों ने कैदियों का नजदीकी जंगल तक पीछा किया। घटना का कथित वीडियो सामना आया है, जिसमें आक्रोशित ग्रामीण कैदियों को डंडे आदि से बेरहमी से पीटते नजर आ रहे हैं।

    राबोन ने बताया कि हमले में चार कैदियों की मौत हो गई जबकि एक कैदी भाग गया। जेल महानिरीक्षक जे.के. मराक ने कहा, “यह सच है कि ग्रामीणों के एक समूह ने चार फरार कैदियों को पकड़कर पीट-पीटकर उनकी हत्या कर दी। अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। मैं और जानकारी की प्रतीक्षा कर रहा हूं।” अधिकारियों ने कहा कि रमेश डीखर नामक कैदी भीड़ से बचकर भाग गया जबकि छठा कैदी हमले के दौरान कहीं नजर नहीं आया। पुलिस ने कहा, “दो व्यक्तियों को अगस्त में टैक्सी चालक की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।” वेस्ट जयंतिया हिल्स के पुलिस अधीक्षक बी.के मराक ने कहा, “जोवाई थाने में जेल कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और अब तक उनमें से पांच को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार किए गए जेल कर्मियों में एक मुख्य वार्डन और चार वार्डन शामिल हैं।” 

  • तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र और पूजा के नाम पर सास-बहू से किया रेप, 20 लाख रुपए भी ऐंठे

    तांत्रिक ने तंत्र-मंत्र और पूजा के नाम पर सास-बहू से किया रेप, 20 लाख रुपए भी ऐंठे

    जयपुर : जयपुर में तंत्र-मंत्र और पूजा के नाम पर सास-बहू से रेप का मामला सामने आया है। भूत-प्रेत के साये और परिवार सदस्य की मौत का डर दिखाकर आरोपी तांत्रिक ने सास-बहू को पूजा में न्यूड बिठाया। फिर अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। इसके बाद ब्लैकमेल कर दोनों महिलाओं से तीन साल तक रेप करता रहा।

    आरोपी ने दोनों से करीब 20 लाख रुपए कैश और गहने भी हड़प लिए। आखिरकार तंग आकर सास-बहू ने भांकरोटा थाने में तांत्रिक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने दोनों का मेडिकल करवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
    SHO रविन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि भांकरोटा निवासी ज्वेलर परिवार की सास-बहू ने रेप का मामला दर्ज कराया है। 50 साल की महिला ने रिपोर्ट में बताया कि करीब 4 साल पहले उसकी तबीयत खराब हो गई थी। भांकरोटा स्थित मेडिकल स्टोर पर वह दवाई लेने जाती थी। मेडिकल स्टोर पर उसकी मुलाकात जयेन्द्र (27) से हुई। जयेन्द्र से बातचीत होने लगी। कुछ दिनों बाद ही बातचीत के दौरान आरोपी जयेन्द्र ने उसे कहा कि आपके घर में भूत-प्रेत का साया है। उसका आपको इलाज करवाना पड़ेगा।

    बोला-मैं तांत्रिक हूं, सब ठीक कर दूंगा
    घर पर भूत-प्रेत का साया होने की बात सुनकर वह डर गई। समस्या के निस्तारण की पूछने पर आरोपी जयेन्द्र बोला- ‘मैं तांत्रिक हूं। माताजी का भक्त हूं। मैं सब ठीक कर दूंगा। तांत्रिक पूजा करने के बहाने घर पर आरोपी जयेन्द्र आने-जाने लगा। तांत्रिक पूजा करने के लिए पूजा सामग्री और घी मंगवाकर रखवा लिया।

    नग्न विधि से करनी पड़ेगी तांत्रिक पूजा
    1 दिसम्बर 2018 को घर पर वह अकेली ही थी। तांत्रिक पूजा करने के लिए आरोपी जयेन्द्र घर आया। पूजा की तैयार कर बोला- माताजी का आदेश है पूजा नग्न होकर करनी पड़ेगी। महिला के मना करने पर कहा कि अगर इस विधि से पूजा नहीं करोगे तो आपके छोटे बेटे की मौत हो जाएगी। भूत-प्रेत के साये के बाद परिवार के सदस्य की मौत की बात सुनकर वह ओर डर गई।

    डर के मारने कथित तांत्रिक के कहे अनुसार पूजा में बैठ गई। पूजा में बैठने के बाद आंखे बंद करने की कहा और जब तक नहीं बोले खोलने से मना किया। माताजी का आदेश होने की कहकर उसके साथ गलत हरकतें करने लगा। विरोध करने पर उसने मोबाइल में उसके बनाए अश्लील फोटो-वीडियो दिखाकर चुप करवा दिया। डर के मारे उसने भी किसी को इस बारे में नहीं बताया।

    ब्लैकमेल कर रेप करता, कैश-गहने भी ऐंठे
    जिसके बाद लगातार जयेन्द्र घर पर आने-जाने लगा। कच्चे कलावा का भय दिखाकर बार-बार पूजा करने लगा। हर पूजा में खर्च के 10 हजार रुपए भी लेता। मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल कर उससे रेप भी करता। 21 अप्रेल 2021 को आरोपी जयेन्द्र ने ब्लैकमेल कर उससे रेप किया।
    अश्लील फोटो-वीडिया को वायरल करने की धमकी देकर रुपए मांगे। इज्जत बचाने के लिए बेटे की शॉप से 4 लाख और नौकर से कहकर 2 लाख रुपए मंगवाकर उसे दिए। उसके बाद भी कई बार ब्लैकमेल कर 4.20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहने ऐंठ लिए।

    बहू से रेप कर बनाए अश्लील फोटो-वीडियो
    तांत्रिक पूजा के लिए घर आने-जाने के दौरान आरोपी की नीयत 25 वर्षीय बहू पर भी बिगड़ गई। घर में तांत्रिक पूजा के दौरान बहू को बिठा लिया। पूजा में पीने के लिए बहू को कुछ दिया। उसमें नशीला पदार्थ मिला होने के कारण बहू बेहोश हो गई। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म के दौरान उसकी अश्लील फोटो-वीडियो बना लिए। भूत-प्रेत का डर और अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे भी ब्लैकमेल करने लगा।

    दोनों से रेप कर ऐंठता रहा गहने-कैश
    पिछले करीब 3 साल से आरोपी दोनों सास-बहू को ब्लैकमेल कर रहा है। भूत-प्रेत, कच्चे कलावे और परिवार के सदस्य की मौत का डर दोनों में बैठा दिया। अश्लील क्लिपिंग और डर का माहौल पैदा कर दोनों सास-बहू से रेप करता रहा। दरिंदगी के दौरान सास-बहू से करीब 20 लाख से अधिक का कैश और गहने ऐंठ लिए। आखिर परेशान होकर सास-बहू ने 3 सितंबर को भांकरोटा थाने में शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शनिवार को पीड़िता के बयान लिए और जांच शुरू की।

  • देशभर में 17 तक बंद रहेंगी ईंटों की बिक्री, ऑल इंडिया ब्रिक एंड टाइल मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन का ऐलान

    देशभर में 17 तक बंद रहेंगी ईंटों की बिक्री, ऑल इंडिया ब्रिक एंड टाइल मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन का ऐलान

    नई दिल्लीः ईंट भट्ठा मालिक, ऑल इंडिया ब्रिक एंड टाइल मैन्युफैक्चरर्स फेडरेशन व उप्र ईंट निर्माता समिति की तरफ से 12 से 17 सितंबर तक ईंटों की बिक्री रोकने का फैसला लिया गया है। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। संगठन की मांग है कि भट्ठे में निर्मित लाल ईंटों पर जीएसटी दर में 240 से 600 प्रतिशत की वृद्धि वापस हो, भट्ठों को उचित दर का कोयला उपलब्ध हो, खुले बाजार में कोयले में सरकारी कीमत के सापेक्ष तीन गुना तक जारी ब्लैक मार्केटिंग पर अंकुश लगे, ईंट मिट्टी निकासी के लिए मशीनों के प्रयोग की सुलभ नीति बनाने तथा भट्ठों को नेचुरल ड्राफ्ट में परिवर्तित करने के लिए कम से कम चार वर्ष का समय मिले। इसी के लिए भट्ठा बंदी की घोषणा कर हड़ताल पर रहने को मजबूर हैं।

    संगठन के महामंत्री मुकेश मोदी ने कहा कि ईंट भट्ठा उद्योग के साथ मनमाना व्यवहार किया जा रहा है। संगठन के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल ने बताया है कि जो कोयला विगत सीजन में सात हजार रुपये प्रति टन से 9 हजार रुपये प्रति टन में मिलता था, वह कोयला 2021-22 सीजन में 18000 रुपये प्रति टन से लेकर 27000 रुपये प्रति टन में भट्ठे वाले खरीदने को विवश हैं।

    सरकारी कोटे के कोयले का आयात बिल्कुल बंद है। इस प्रकार ईंटों की उत्पादन लागत में भारी वृद्धि हो गई है और ईंटों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि जबतक समस्या का समाधान नहीं निकलेगा तबतक आंदोलन जारी रहेगा।

  • मामूली से कहासुनी पर पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने युवक को दी दर्दनाक मौत

    मामूली से कहासुनी पर पेट्रोल पंप पर बदमाशों ने युवक को दी दर्दनाक मौत

    इंदौर। इंदौर के विजय नगर थाना इलाके में शनिवार रात पेट्रोल पंप पर युवकों के बीच विवाद हो गया. इस दौरान बदमाशों ने एक युवक पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इस हमले में वह बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. मृतक का नाम गौरव था और वह छिंदवाड़ा का रहने वाला था। गौरव इंदौर से इंजीनियरिंग कर रहा था. उसके पिता सेना में पदस्थ हैं. घटना की जानकारी मिलते ही वह इंदौर के लिए रवाना हो गए।

    जानकारी के मुताबिक, रात में गौरव और उसके दोस्त की बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया. इसके बाद सभी दोस्त तीन चार गाड़ियों से सयाजी होटल के सामने स्थित पेट्रोल पंप पर पहुंचे. यह सभी जन्मदिन के बाद झांकी देखने राजवाड़ा जा रहे थे. इस बीच जब गौरव पेट्रोल भरवा रहा था तो उसका वहां मौजूद अन्य युवकों से विवाद हो गया. विवाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई और बदमाशों ने गौरव को घेरकर उस पर चाकू से हमला कर दिया. गौरव की जांघ और शरीर के अन्य हिस्सों पर चाकू के वार होने से वह बुरी तरह घायल होकर वहीं ढेर हो गया. यह देख बदमाश भाग निकले. वहीं गौरव को उसके साथी उपचार के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे. यहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीवी खंगाले। इसमें मामूली विवाद होता नजर भी आया, लेकिन इसमें गाड़ी का नंबर और हमलावर का हुलिया नजर नहीं आया. इसके बाद पुलिस ने आरोपियों द्वारा किए गए डिजिटली पेमेंट के बारे में जानकारी मांगी। इसमें मिले नंबर के आधार पर पुलिस ने बाणगंगा इलाके से दो संदेहियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने घटना स्थल पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर अन्य आरोपियों की छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी है कि पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

  • नाबालिग से गैंगरेप, विडियो बना कर सोशल मीडिया पर किया वायरल

    नाबालिग से गैंगरेप, विडियो बना कर सोशल मीडिया पर किया वायरल

    वैशाली। बिहार के वैशाली जिले में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में दिख रहा है कि बॉयफ्रेंड के साथ अकेले में बैठी लड़की को चार मनचलों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया. इतना ही नहीं आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पूरी घटना वैशाली जिले के जंदाहा थाना क्षेत्र की है. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी में जुटी है।

    वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक कपल अकेले में में बैठे हुए हैं. तभी वहां चार युवक आते हैं और बॉयफ्रेंड को बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए. इस दौरान उन्होंने वीडियो भी बना लिया और फिर उसे वायरल कर दिया. अब वीडियो सामने आने के बाद पीड़िता के परिजनों ने जंदाहा थाना में लिखित शिकायत दी, जिसमें चार लड़कों पर किशोरी को ब्लैकमेल कर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है. आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. आरोपी लड़कों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही हैं।

    सभी आरोपी एक ही गांव के बताए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि नाबालिग को ब्लैकमेल करने का और फिर उसके साथ दुष्कर्म करने का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल में यह वीडियो भेजा गया है. जिसके जरिए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में साफ तौर से दिख  रहा है कि नाबालिग किशोरी एक युवक के पीछे छुपने का प्रयास कर रही है और तीन से चार लड़के उसका वीडियो बना रहे हैं. साथ ही बीच-बीच में नाबालिग के साथ अश्लील हरकत भी कर रहे हैं. जिससे किशोरी काफी डरी सहमी हुई है. वह बार-बार गलतियों की माफी मांग रही है और छोड़ देने की गुहार भी लगा रही है. यही नहीं वीडियो में किशोरी के साथ मौजूद लड़का अपना परिचय दे रहा है. साथ ही कई अन्य लोगों का नाम बता कर रहम की भीख मांग रहा है. बावजूद इसके आरोपियों ने कोई रहम नहीं दिखाई और हैवानियत की सभी सीमाओं को लांधते हुए मासूम पर टूट पड़े।

    इस मामले में जंदाहा थाना अध्यक्ष विश्वनाथ राम ने फोन पर बताया कि पीड़िता के परिजन के द्वारा लिखित शिकायत देकर चार लड़कों पर ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. साथ ही आरोपी लड़कों की पहचान कर पुलिस गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

  • कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर कैसे रहेंगे हालात

    कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर कैसे रहेंगे हालात

    नई दिल्ली। उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत के राज्यों तक मॉनसून एक बार फिर एक्टिव हो गया है. मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रही है और अगले 4-5 दिनों तक दक्षिण में बनी रहेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, ओडिशा, बिहार, दिल्ली और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में अगले 3-4 दिन हल्की से मध्यम जबकि कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना है।

    उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में मॉनसून ने एक बार फिर तेज रफ्तार पकड़ ली है. मौसम विभाग ने आने वाले चार दिनों तक भारी बारिश को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है. IMD के मुताबिक, देहरादून समेत पांच जिलों में तेज बारिश होने की संभावना है. उत्तरकाशी में गंगोत्री और यमुनोत्री के क्षेत्र में बारिश का सिलसिला जारी है. बागेश्वर के कपकोट क्षेत्र में जबरदस्त बारिश से बिजली व्यवस्था ठप हो गई है. कुछ स्थानों पर भूस्खलन के कारण सड़कों पर मलबा आने की सूचना है. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के अधिकतर क्षेत्रों में आज (रविवार) को भी बारिश का सिलसिला जारी है।

    ओडिशा में भारी बारिश की संभावना बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव वाले क्षेत्र के कारण ओडिशा में 13 सितंबर तक भारी बारिश होने के आसार हैं. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा तट से दूर बंगाल की उत्तर-पश्चिमी खाड़ी पर एक्टिव सिस्टम की वजह से ओडिशा में तेज बारिश होने का पूर्वानुमान है. IMD ने 13 सितंबर तक ओडिशा के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई है. राज्य के दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है।

    मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, मॉनसून की ट्रफ रेखा जैसलमेर, उदयपुर, इंदौर, अकोला होते हुए पूर्व दक्षिण-पूर्व की ओर पश्चिम मध्य और उत्तर आंध्र प्रदेश एवं दक्षिण ओडिशा तट से सटे उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के केंद्र से गुजर रही है. जिससे देश भर के विभिन्न राज्यों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं. दिल्ली में भी बारिश के आसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई और अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, दिल्ली में अगले पांच दिनों में हल्की बारिश होने के आसार हैं. राष्ट्रीय राजधानी में आज, 11 सितंबर को न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    बिहार की राजधानी पटना समेत कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने 12 सितंबर से बिहार में झमाझम बारिश की भविष्यवाणी की है. पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, अगले दो दिनों में राज्य में छिटपुट बरसात होगी. 12 सितंबर से पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव के क्षेत्र के कारण बारिश की तीव्रता बढ़ने की उम्मीद है।

  • शंकराचार्य स्वरुपानंद का 99 साल की उम्र में निधन

    शंकराचार्य स्वरुपानंद का 99 साल की उम्र में निधन

    नई दिल्लीः द्वारका एवं शारदा पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती का रविवार को निधन हो गया। वे 99 साल के थे। उन्होंने मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर में आखिरी बार सांस ली। स्वरूपानंद सरस्वती को हिंदुओं का सबसे बड़ा धर्मगुरु माना जाता था।

    जगद्गुरु शंकराचार्य का 99वां जन्मदिन हरियाली तीज के दिन मनाया गया था। इस बार आश्रम में जगद्गुरु शंकराचार्य का भव्य जन्मोत्सव मनाया गया था और इसमें पूर्व सीएम कमलनाथ जैसे कई बड़े सियासी दिग्गजों ने शिरकत की थी।

    हिंदुओं के सबसे बड़े धर्मगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरुपानंद का जन्म मध्य प्रदेश में हुआ था। स्वामी स्वरुपानंद के पास बद्री आश्रम और द्वारकापीठ की जिम्मेदारी थी।

    गौरतलब है कि स्वानी स्वरूपानंद का जन्म मध्य प्रदेश में सिवनी के दिघोरी गांव में एक ब्राह्मण परिवार में हुआ था। इनका नाम पोथी राम उपाध्याय रखा गया। हिन्दुओं के सबसे बड़े गुरु माने जाने वाले स्वरूपानंद सरस्वती ने मात्र 9 साल की उम्र में घर छोड़ दिया था और धर्म की यात्रा का सफर शुरू कर दिया था। अपनी धर्म यात्रा के दौरान वो काशी पहुंचे और स्वामी करपात्री महाराज से वेद और शास्त्रों की शिक्षा ग्रहण की। अंग्रेजों के दौर में मात्र 19 साल की उम्र में उन्हें क्रांतिकारी साधू कहा गया। वो इसी नाम से पहचाने जाने लगे।

  • गालीबाज महिला के बाद एक और महिला आई सामने, स्कियोरिटी गाड को मारे थप्पड़…

    गालीबाज महिला के बाद एक और महिला आई सामने, स्कियोरिटी गाड को मारे थप्पड़…

    नोएडाः बीजेपी के कथित नेता श्रीकांत त्यागी और गालीबाज महिला वकील के बाद अब एक थप्पड़बाज महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नोएडा के क्लियो काउंटी सोसाइटी का बताया जा रहा है, जिसमें एक महिला गार्ड को थप्पड़ मारती नजर आ रही है। मिल रही जानकारी के मुताबिक महिला पेशे से प्रोफेसर है। इस मामले में गार्ड के द्वारा पुलिस में शिकायत भी की गई लेकिन सिर्फ महिला का 151 में चालान कर मामले में खानापूर्ति कर दी गई। इस घटना के बाद गार्डों में रोष भी देखने को मिल रहा है।

    घटना शनिवार करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक महिला ने गेट खुले में हुई देरी के बाद गार्ड को दनादन कई थप्पड़ जड़ दिए। जिसका वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया। घटना के बाद गार्ड द्वारा पुलिस को सूचना भी दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला का 151 में चालान कर दिया। हालांकि गार्डों का कहना है कि यह एक्शन नाकाफी है।

    उधर नोएडा फेज 3 पुलिस का कहना है कि घटना क्लेओ काउंटी सोसाइटी की है। एक महिला द्वारा गार्ड को थप्पड़ मारने की शिकायत मिली थी। शनिवार को ही इस मामले में मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में महिला का चालान किया गया है, बाकी की जांच जारी है।