Category: Breaking News

  • श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया का एशिया कप का सफर लगभग खत्म

    श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद टीम इंडिया का एशिया कप का सफर लगभग खत्म

    नई दिल्ली : श्रीलंका के खिलाफ हार के बाद डिफेंडिंग चैंपियन के एशिया कप का सफल लगभग खत्म हो चुका है। इस मैच में एकबार फिर टीम इंडिया की गेंदबाजी की पोल खुली और श्रीलंका के सामने वह 173 रन के फाइटिंग स्कोर को डिफेंड नहीं कर पाई। श्रीलंका ने इस मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज कर टीम इंडिया के फाइनल में पहुंचने के रास्ते लगभग बंद कर दिए।

    टीम इंडिया के लगातार दूसरी हार के बाद फैंस सहित कई पूर्व दिग्गज टीम के सेलेक्शन पर सवाल खड़े कर रहे हैं। टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने तो इस हार के बाद मैनेजमेंट के सामने कई सवाल खड़े किए हैं। एक ट्वीट के माध्यम से हरभजन ने टीम मैनेजमेंट से सवाल किया कि आखिर 150 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले उमरान मलिक कहां हैं? टीम का स्विंग गेंदबाज दीपक चाहर क्यों नहीं खेल रहा है। क्या ये खिलाड़ी टीम में जगह डिजर्व नहीं करते? दिनेश कार्तिक को लगातार क्यों नहीं मौके मिल रहे हैं?

    हरभजन ने इन तमाम सवालों के बाद आखिर में लिखा है कि यह निराशाजनक है। हरभजन यही नहीं रुके और दिनेश कार्तिक को टीम में नहीं शामिल करने पर निराशा जताई।

    टीवी टुडे नेटवर्क से बात करते हुए हरभजन ने कहा कि उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि शानदार फॉर्म में चल रहे कार्तिक के स्थान पर दीपक हुड्डा को कैसे मौका दिया जा सकता है। उन्होंने कहा कि हुड्डा भी अच्छे बल्लेबाज हैं उनका भी वक्त आएगा लेकिन फिलहाल कार्तिक को बाहर रखना मेरी समझ से परे है।

    हरभजन ने बल्लेबाजी क्रम में बदलाव को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि एक साथ मीडिल ऑर्डर और टॉप ऑर्डर नहीं चलता है। जब टॉप ऑर्डर चलता है तो मीडिल ऑर्डर नहीं और जब मीडिल ऑर्डर चलता है तो टॉप ऑर्डर नहीं। उन्होंने कहा कि ईशान किशन और शिखर धवन जैसे खिलाड़ियों को मौका मिलना चाहिए। धवन आइपीएल में लगातार रन बनाते हैं और कंसिसटेंट रहे हैं।

  • बैंक लूटने गए बदमाशों को पुलिस ने घेरा, एनकाउंटर में एक ढेर, देखें विडियो

    बैंक लूटने गए बदमाशों को पुलिस ने घेरा, एनकाउंटर में एक ढेर, देखें विडियो

    झारखंड। धनबाद में मुथुट फाइनेंस बैंक में डकैती करने पहुंचे 5 बदमाशों में से एक को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। 2 बदमाशों को गिरफ्तार भी किया गया है। 2 मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तलाशी में शहर में नाकेबंदी कर दी है।

    मामला बैंक मोड़ थाना इलाके की मुथुट फाइनेंस बैंक का है। जहां सुबह करीब 10 बजे 5 बदमाश डकैती करने के लिए बैंक के अंदर घुसे। वे बंदूक की नोंक पर बैंक में लूटपाट करने लगे। बैंक कर्मचारियों ने फौरन पुलिस को सूचना दी। वहां पुलिस भी तुरंत पहुंच गई। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एक बदमाश ढेर हो गया। पुलिस ने 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, लेकिन उनके 2 साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस फरार दोनों बदमाशों की तलाश में है। शहर में अलर्ट जारी किया गया है। नाकेबंदी कर दोनों को ढूंढा जा रहा है।

    एसएसपी संजीव कुमार के मुताबिक बदमाश पिछले 10 दिन से इलाके में रैकी कर रहे थे। सभी अलग-अलग जगहों पर यह लोग रह रहे थे। धनसार में भी एक कमरा लिया हुआ था। शहर के दूसरे थाना क्षेत्रों में भी किराए से कमरा लिए हुए थे।

    एसएसपी संजीव कुमार ने बताया कि अपराधियों के पास से अलग-अलग आईडी बरामद हुई है। एक के पास से बरामद आईडी में नाम निर्मल सिंह पवार और पता इंदौर लिखा है। दूसरे के पास से मिले आधार कार्ड पर नाम गुंजन कुमार और पता- रांची लालगंज के नाम से बना हुआ है। पूछताछ में गुंजन सिंह ने अपना नाम राघव बताया है और पता लखीसराय बताया है। दूसरा अपराधी निर्मल सिंह पवार अपना नाम आसिफ बता रहा है और वह समस्तीपुर का रहने वाला है। जो मारा गया है उसके बारे में इन्होंने बताया है रॉबर्ट उर्फ रैबिट, लेकिन वह कहां का रहने वाला है, इसकी जानकारी इन्हें भी नहीं है।

  • मकान का छज्‍जा गिरा, मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत 

    मकान का छज्‍जा गिरा, मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत 

    प्रयागराज : मुट्ठीगंज के हटिया पुलिस चौकी के सामने मंगलवार दोपहर करीब 1:45 बजे जर्जर मकान का बारजा गिर गया। मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल और जीवन ज्योति हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसमें दो की हालत नाजुक बनी हुई है। मौके पर डीएम और एसएसपी समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। घायलों का बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    हटिया पुलिस चौकी के सामने हनुमान मंदिर ट्रस्ट के मकान में वर्षों से चार परिवार रहते हैं। ऊपर के हिस्से में लोग रहते हैं और नीचे छह दुकानें हैं। जिसमें चाय-नाश्ता, पान, कचौड़ी, साइकिल मरम्मत और सैलून की दुकान शामिल है। मंगलवार दोपहर लगभग 1.10 बजे वर्षा शुरू हुई तो लोग मकान में बने बारजे के नीचे खड़े हो गए। करीब 1:45 बजे अचानक बारजा भरभरा कर नीचे गिर गया। 14 लोग इसके नीचे दब गए। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग मलबे को हटाने लगे। कुछ ही देर में पुलिस, अग्निशमन दल, एसडीआरएफ की टीम पहुंची और फिर मलबे को हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला गया।

    जवाहर पंडित की हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहे करवरिया बंधुओं को इलाहाबाद हाई कोर्ट से राहत
    जवाहर पंडित हत्याकांड में करवरिया बंधुओं को हाई कोर्ट से मिली पैरोल, जेल से जल्द आएंगे बाहर

    मौके पर ही एक ही मौत हो गई थी, जबकि चार ने अस्पताल पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। नौ लोगों को भर्ती कराया गया। इसमें पांच का एसआरएन और चार का रामबाग स्थित जीवन ज्योति हास्पिटल में इलाज चल रहा है। लगभग तीन बजे डीएम संजय खत्री, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। राहत बचाव कार्य और तेज हुआ। जेसीबी मंगवाकर मलबे को हटवाया गया। घटनास्थल के बाद अधिकारी अस्पताल पहुंचे और घायलों के बेहतर उपचार के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया।

  • फिर छिड़ा एसवाईएल विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

    फिर छिड़ा एसवाईएल विवाद, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय से मांगी रिपोर्ट

    नई दिल्लीः सतलुज-यमुना लिंक (एसवाईएल) नहर को लेकर पंजाब और हरियाणा के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है। इस मामले पर मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें केंद्र सरकार ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि पंजाब इसमें सहयोग नहीं कर रहा है। 

    इस संबंध में अप्रैल माह में पंजाब के मुख्यमंत्री को पत्र भी भेजा गया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय को एक महीने के भीतर इस मुद्दे पर पंजाब और हरियाणा के साथ बैठक करने को कहा है। जिसमें समस्या के समाधान पर विचार किया जाएगा। इसकी एक रिपोर्ट तैयार कर सुप्रीम कोर्ट में जमा की करवाई जाए। इसकी अगली सुनवाई 19 जनवरी 2023 को होगी।

  • गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बसें जलकर राख

    गोदाम में लगी भीषण आग, 3 बसें जलकर राख

    गुरुग्रामः देश की राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है, इसमें तीन बसों को भी नुकसान हुआ है। मिली जानकारी के मुताबिक, गुरुग्राम के शीतला माता रोड स्थित सीआरपीएफ चौक के समीप खाली जगह पर बने पानी की टंकी के गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई।

    कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया और इसके बगल में वर्कशॉप में खड़ी तीन बसें भी इस आग चपेट में आ गईं, जो कुछ ही देर में पूरी तरह से जलकर राख हो गईं। मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक लाखों को नुकसान हो गया। 

    उधर, गोदाम मालिक राजकुमार सैनी का कहना है कि तकरीबन 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। आग इतनी विकराल हो गई कि नजदीक बने वर्कशॉप में खड़ी तीन बसें भी आग की चपेट में आ गईं। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचीं दमकल की तीन गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 

    वहीं, इससे पहले सोमवार को दिल्ली चांदनी चौक के कपड़ों के प्रसिद्ध बाजार कूचा नटवा में बीती रात भीषण आग लग गईं। आग के कारण अब तक 60 से अधिक दुकानें जलकर खाक हो चुकी है। इसके साथ ही एक इमारत पूरी तरह से ढह गई है, जबकि दो इमारतों को काफी नुकसान पहुंचा है।

  • 1200 करोड़ की ड्रग के साथ 2 अफगानी नागरिक गिरफ्तार

    1200 करोड़ की ड्रग के साथ 2 अफगानी नागरिक गिरफ्तार

    नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलत मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अफगान नागरिकों को 1200 करोड़ रुपए से अधिक का ड्रग्स दो अफगानी नागरिकों से जब्त की है। जब्त की गई ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1200 करोड़ रुपए से अधिक है।

    न्यूज एजेंसी के मुताबिक, दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो अफगान नागरिकों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 312.5 किलोग्राम मेथामफेटामाइन दवा और 10 किलोग्राम हेरोइन जब्त की है। जब्त की गई कुल दवा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 1200 करोड़ रुपए से अधिक है। 

  • घरेलू क्रिकेट से सुरेश रैना ने लिया संन्यास

    घरेलू क्रिकेट से सुरेश रैना ने लिया संन्यास

    नहीं खेलेंगे IPLअन्य लीगों में खेलते आएंगे नजर

    नई दिल्ली : 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले मिस्टर आइपीएल सुरेश रैना अब आइपीएल और उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट नहीं खेलेंगे। उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) को इस बारे में सूचित कर दिया है। एक तरह से कह सकते हैं कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के बाद घरेलू क्रिकेट से भी संन्यास ले लिया है। वह अब देश-विदेश की क्रिकेट लीग में खेलते नजर आएंगे, जैसे क्रिस गेल, कीरोन पोलार्ड आदि खिलाड़ी करते हैं। अब सुरेश रैना ने आधिकारिक तौर पर ट्वीट करके इसकी जानकारी दे दी है। 

    205 आइपीएल मैचों में 5528 रन बनाने वाले रैना को चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले साल रिटेन नहीं किया था और खिलाडि़यों की नीलामी में भी बाकी टीमों ने उन्हें नहीं खरीदा था। रैना पिछले एक सप्तान से गाजियाबाद के आरपीएल क्रिकेट मैदान में अभ्यास कर रहे हैं। रैना ने दैनिक जागरण से कहा कि अभी मैं दो-तीन साल और क्रिकेट खेलना चाहता हूं। उत्तर प्रदेश में अब अच्छे लड़के आ गए हैं और उन्होंने टीम को अच्छे से संभाल लिया है। मैं यूपीसीए से एनओसी (अनापत्ति प्रमाण पत्र) ले लिया। बीसीसीआइ सचिव जय शाह और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला को भी इस बारे में सूचित कर दिया। अब तक मेरा साथ देने के लिए मैं बीसीसीआइ और यूपीसीए का धन्यवाद देता हूं। अब मैं बाकी लीगों को खेलने के लिए स्वतंत्र हूं।

    सुरेश रैना ने कहा कि मैं सबसे पहले 10 सितंबर से शुरू होने वाली रोड सेफ्टी व‌र्ल्ड सीरीज में खेलूंगा। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, यूएई की लीग वालों ने भी संपर्क किया है। जैसे ही चीजें साफ होंगी, उसके बारे में भी बताऊंगा। रैना ने भारत के लिए पांच शतक और 36 अर्धशतक के साथ 226 वनडे में 5615 न बनाए हैं। उन्होंने 18 टेस्ट मैचों में 768 रन बनाए हैं। उन्होंने भारत के लिए 78 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच भी खेले हैं जिसमें एक शतक और पांच अर्धशतकों की मदद से 1605 रन बनाए हैं।

    सीएसके अगर चार बार आइपीएल चैंपियन बना है तो उसमें रैना का बहुत योगदान है। सीएसके की पैरेंट कंपनी इंडिया सीमेंट ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाली टी-20 लीग के पहले संस्करण में टीम खरीदी है जिसका नाम जोबर्ग सुपर किंग्स है। पहले वो धौनी को भी इस लीग में खिलाना चाहते थे लेकिन बीसीसीआइ ने साफ मना किया था कि जो भारतीय खिलाड़ी आइपीएल या घरेलू क्रिकेट भी खेल रहा है वो अन्य लीग में नहीं खेल सकता है। धौनी फिलहाल अगले साल भी सीएसके की कप्तानी करेंगे और इस लीग में नहीं खेल पाएंगे। अगले साल छह जनवरी से 12 फरवरी तक प्रस्तावित इस लीग में रैना जोबर्ग सुपर किंग्स की तरफ से खेल सकते हैं। हाल में इसको लेकर उनकी और धौनी की बात भी हुई थी।

  • आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों में ईडी ने चंडीगढ़ सहित 30 जगहों पर मारा छापा

    आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों में ईडी ने चंडीगढ़ सहित 30 जगहों पर मारा छापा

    नई दिल्ली : दिल्ली सरकार द्वारा बीते दिनों लाई गई आबकारी नीति में कथित घोटाले के आरोपों की जांच में अब प्रवर्तन निदेशालय की भी एंट्री हो गई है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत 6 राज्यों में मंगलवार को शराब घोटाले को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार इडी ने दिल्ली के अलावा दूसरे राज्यों में भी छापेमारी की है। बताया गया कि 30 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी चल रही है।

    दिल्ली आबकारी नीति मामले में कुल 30 से ज्यादा लोकेशन पर छापेमारी की जा रही है। ED मुख्यालय के सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया के आवास में फिलहाल छापेमारी नहीं हो रही है। ईडी के सूत्रों ने जानकारी दी है कि राजधानी दिल्ली के अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ, हरियाणा के गुरुग्राम, पंजाब के चंडीगढ़, मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु समेत 30 जगहों पर ईडी की छापेमारी चल रही है।

    मिली जानकारी के ईडी की टीम दिल्ली स्थित जोरबाग में भी पहुंची है। ईडी ने यहां समीर महेंद्रू के यहां छापा मारा है। समीर, मेसर्स इंडो स्प्रिट्स के एमडी हैं. उन्होंने 1 करोड़ रुपए मेसर्स राधा इंडस्ट्रीज के राजेन्द्र प्लेस स्थित यूको बैंक के एकांउन्ट में ट्रांसफर किए थे। अब तक की जानकारी के मुताबिक मूल रूप से आज की ईडी की कारवाई प्राइवेट व्यक्तियों के खिलाफ हो रही है जिनका नाम सीबीआई की प्राथमिकी में दर्ज है।

    इससे पहले बीजेपी ने सोमवार को आम आदमी पार्टी के खिलाफ हमले तेज करते हुए सोमवार को एक ‘‘स्टिंग ऑपरेशन’’ का वीडियो जारी किया, जिसमें कथित शराब घोटाले के एक आरोपी के पिता दावा करते दिख रहे हैं कि उन्होंने दिल्ली में शराब का लाइसेंस हासिल करने के लिए ‘‘कमीशन’’ दिया था। बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘नई शराब नीति से जो लूट मची हुई थी, उसका आज खुलासा हुआ है। पहली बात ये है कि 80 प्रतिशत का जो लाभ है, वो दिल्ली की जनता की जेब से निकाल कर मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल ने कमीशन के माध्यम से अपनी जेब में डाला।’’

    दूसरी ओर सिसोदिया ने दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले पर बीजेपी के ‘स्टिंग ऑपरेशन’ को मजाक करार दिया. उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि इस मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने उन्हें ‘क्लीन चिट’ दे दी है।

  • टीचर-डे पर पीएम मोदी का ऐलान, PM-SHRI योजना के तहत अपग्रेड होंगे 14,500 स्कूल

    टीचर-डे पर पीएम मोदी का ऐलान, PM-SHRI योजना के तहत अपग्रेड होंगे 14,500 स्कूल

    नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (PM-SHRI) योजना के तहत पूरे भारत में 14,500 स्कूलों के विकास और उन्नयन की घोषणा की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि प्रधानमंत्री स्कूल फॉर राइजिंग इंडिया (पीएम-एसएचआरआई) योजना के तहत देश भर में 14,500 स्कूल विकसित, उन्नत बनाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) की पूरी भावना को समाहित करते हुए पीएम-एसएचआरआई स्कूल मॉडल स्कूल बनेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पीएम-एसएचआरआई स्कूल शिक्षा प्रदान करने की आधुनिक, परिवर्तनकारी और समग्र पद्धति का पालन करेंगे।

  • निजी अस्पतालों को खुद करना होगा अपने स्‍टाफ की सुरक्षा का इंतजाम

    निजी अस्पतालों को खुद करना होगा अपने स्‍टाफ की सुरक्षा का इंतजाम

    नई दिल्‍ली : सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को साफ कर दिया कि निजी अस्पतालों को अपने स्‍टाफ की सुरक्षा खुद करनी होगी। समाचार एजेंसी पीटीआइ की रिपोर्ट के मुताबिक सर्वोच्‍च अदालत ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारों से निजी अस्पतालों को सुरक्षा कवर प्रदान किए जाने की उम्मीद नहीं की जा सकती है। निजी अस्‍पताल व्यावसायिक उद्यम हैं जिनको अपनी सुरक्षा खुद करनी है।
    शीर्ष अदालत उस याचिका पर सुनवाई कर रही थी जिसमें अधिकारियों को अस्पतालों और चिकित्सा केंद्रों में पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने का निर्देश दिए जाने की मांग की गई है, ताकि मरीजों के रिश्तेदारों और अन्य लोगों द्वारा डॉक्टरों एवं स्वास्थ्य कर्मियों पर हमलों को रोका जा सके।