Category: Breaking News

  • खाना नहीं देने पर कर दी पत्नी की हत्या, रात भर लाश के साथ सोया रहा पति

    खाना नहीं देने पर कर दी पत्नी की हत्या, रात भर लाश के साथ सोया रहा पति

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में रोज अपराध से जुड़े नए मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक अनोखा अपराध का मामला शनिवार को दिल्ली पुलिस के सामने आया। यह मामला दिल्ली के सुल्तानपुर का है, जहां 47 वर्षीय पति ने पत्नी के साथ पहले बैठकर शराब पी और फिर जब पत्नी ने खाना देने से इनकार कर दिया तो उसे मार दिया। इतना ही नहीं बेसुध पति रात भर लाश के साथ सोता भी रहा। इर हैरत करने वाली घटना के सामने आने के बाद से पूरे इलाके में हलचल मची हुई है।

    पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार सुल्तानपुर के रहने वाले 47 वर्षीय विनोद कुमार दुबे ने गुरुवार रात को अपनी 39 वर्षीय पत्नी सोनाली के साथ शराब पार्टी की। दोनों ने साथ में जाम छलकाए, इसके बाद विनोद ने सोनाली से खाना मांगा लेकिन सोनाली ने इनकार कर दिया। इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। बात इतनी बड़ी कि विनोद ने ​तकिए से सोनाली का मुंह दबा दिया। जोर से मुंह दबाए जाने के कारण सोनाली की दम घुटने से मौत हो गई. विनोद नशे में इतना धुत था कि उसे पता ही नहीं चला कि सोनाली मर चुकी है. वह रात भर पत्नी के बगल में ही सोता रहा।

    सुबह उठने पर जब विनोद को होश आया तो उसे पता चला कि सोनाली मर चुकी है. ऐसे में वह घर से 40 हजार से ज्यादा नकद लेकर फरार हो गया। पुलिस के अनुसार शुक्रवार को सुबह करीब 9:20 बजे पुलिस को फोन पर सुल्तानपुर की उक्त घटना की किसी ने जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया. पुलिस ने आरोपी पति को लेकर पूछताछ की और उसकी लोकेश ट्रेस करके उसके गिरफ्तार कर लिया।

    अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) पवन कुमार ने बताया कि उसके पास से कुल 43280 रुपए का एक बैग, उसका सामान, दो शराब की बोतलें और खून से सना एक तकिया बरामद किया गया है। पुलिस पूछताछ में विनोद ने बताया कि सोनाली से जब खाना मांगा तो उसने मना कर दिया। इस पर दोनों की बहस हुई और सोनाली ने विनोद को थप्पड़ मार दिया। यह विनोद को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने तकिए से उसका मुंह दबा दिया।

  • कोरोना के खिलाफ भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी….

    कोरोना के खिलाफ भारत को मिली एक और बड़ी कामयाबी….

    नई दिल्ली: कोरोना महामारी के खिलाफ भारत को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है. देश में स्वदेशी टीका विकसित करने वाली दवा कंपनी भारत बायोटेक ने कोरोना वायरस के खिलाफ इस्तेमाल करने के लिए नेजल वैक्सीन के तीसरे चरण का ट्रायल पूरा कर लिया है. भारत बायोटेक की इस वैक्सीन का इस्तेमाल नाक के जरिए किया जाएगा और यह संभवत: छोटे बच्चों या नवजात शिशुओं के टीकाकरण के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है. दावा यह भी किया जा रहा है कि इस नेजल वैक्सीन को देश में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है. इसके लिए अब भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) की ओर से मंजूरी मिलने का इंतजार है. डीसीजीआई की ओर से वैक्सीन के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी मिलने के बाद इसे बाजार में लॉन्च किया जाएगा.

    भारत बायोटेक के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (एमडी) डॉ कृष्णा एला ने समाचार एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कहा कि कोरोना की नेजल वैक्सीन के ट्रायल का तीसरा चरण पूरा हो गया है. उन्होंने कहा कि भारत बायोटेक जुलाई में इस नेजल वैक्सीन के इस्तेमाल के लिए भारत के औषधि महानियंत्रक के पास ट्रायल से संबंधित आंकड़ों को प्रस्तुत करेगी. डॉ एला ने आगे कहा कि हमने अभी एक क्लिनिकल ट्रायल पूरा किया है और उस पर डेटा विश्लेषण चल रहा है. अगले महीने हम औषधि नियामक एजेंसी के पास आंकड़ों को पेश करेंगे. अगर सब कुछ ठीक रहा, तो हमें लॉन्च करने की अनुमति मिल जाएगी और नाक के जरिए इस्तेमाल की जाने वाली यह दुनिया की पहली वैक्सीन होगी.

    बता दें कि भारत के औषधि महानियंत्रक ने इस साल के जनवरी महीने में भारत बायोटेक को कोरोना वायरस के खिलाफ इस्तेमाल की जाने वाली नेजल वैक्सीन के निर्माण से संबंधित तीसरे चरण के ट्रायल शुरू करने की मंजूरी प्रदान की थी. भारत बायोटेक के चेयरमैन डॉ कृष्णा ऐला ने कहा कि इस नेजल वैक्सीन के तीसरे चरण के ट्रायल के परिणाम आशा के अनुरूप हैं और यह नेजल वैक्सीन कोरोना महामारी के खिलाफ बहुत बड़ा गेम चेंजर साबित हो सकती है.

    भारत बायोटेक के चेयरमैन डॉ कृष्णा ऐला ने दावा किया है कि हमारा नाक जरिए इस्तेमाल की जाने वाली कोरोना वैक्सीन गेम चेंजर है, क्योंकि यह न केवल खतरनाक वायरस के संक्रमण से लोगों की रक्षा करेगा, बल्कि इससे वायरस का फैलना भी रुकेगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए हमने सेंट लुइस में वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन समझौता किया है. उन्होंने दावा किया कि यह नेजल वैक्सीन आदमी के शरीर में बड़े पैमाने पर इम्यून सिस्टम को तैयार करता है और आईजीजी, म्यूकोसल आईजीए और टी सेल को बनने से रोकती है. उन्होंने कहा कि आम तौर पर कोरोना वायरस नाक के जरिए संक्रमण को फैलाता है. यह नेजल वैक्सीन नाक के म्यूकोसा में ही इम्यून सिस्टम को मजबूत करके वायरस के संक्रमण और उसके प्रसार को रोकने में सक्षम है.

  • छोटी सी उम्र में 3 मर्डर, रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

    छोटी सी उम्र में 3 मर्डर, रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी

    जयपुर। अपराधी अपना जुर्म छिपाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं. कुछ ऐसा ही राजस्थान के जयपुर में हुआ. रायसर इलाके में हत्या करने के बाद अपराधी ने बड़ी ही सफाई से अपना क्राइम छिपा लिया. वह 4 साल खुलेआम घूमता रहा. फिर एक मामूली से मामले में जब गिरफ्तार हुआ तो उसने पुलिस के सामने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसकी सनसनीखेज खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गई. उसने एक युवक की हत्या करने के बाद लाश कुएं में फेंक दी थी. पुलिस को सिर्फ मृतक के शरीर की हड्डियां मिली थी. जुर्म की यह खौफनाक कहानी आपको हैरान कर देगी।

    बताया जा रहा है कि आरोपी महज 20 साल का है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक किलर रमेश यादव तीन हत्याएं कर चुका है. 2018 में उसने 16 साल की उम्र में पहला कल्त किया था. उसने हत्या करने के बाद लाश को कुएं में फेंक दिया था. फिर उसके ऊपर दो बोरी नमक भी डाल दी थी. पुलिस टीम जब वारदात की जगह पर पहुंची तो सिर्फ हड्डियां मिलीं. आरोपी रमेश को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया था. पूछताछ में उसने हत्याओं के बारे में खुलासा किया।

    पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी रमेश ने 16 की उम्र में विनोद भूमला नाम के युवक की हत्या की थी. पुलिस को मनोहरपुर इलाके के सूनसान जगह स्थित एक कुएं में विनोद की हड्डियां मिली थी. पुलिस का कहना है कि हत्या आपसी रंजिश में हुई थी. विनोद ट्रक चलाता था. उसने कुछ गुर्गे भी पाल रखे थे. रमेश भी किसी गैंग में शामिल था. उसने विनोद का पहले कि़डनैप किया फिर उसकी हत्या की थी. पुलिस को कुएं से चप्पल और कपड़े मिले थे. इससे मृतक विनोद की पहचान की गई थी।

    जानकारी के मुताबिक आरोपी रमेश ने 17 साल की उम्र में दूसरा मर्डर किया था. उसने जयपुर के विश्वकर्मा इलाके के राहुल नाम के युवक का पहले अपहरण किया. फिर उसी हत्या कर दी थी. इसमें रमेश के साथी भी शामिल थे. राहुल का शव एक बोलवेल से मिला था. पुलिस ने जब आरोपियों को पकड़ा उस वक्त रमेश की उम्र महज 17 साल की थी. इस वजह से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया था. बाल सुधार गृह में उसका विवाद हो गया था. बहस के बाद उसने एक लड़के की हत्या कर दी थी. फिर उसे जयपुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था।

  • अग्निपथ योजना को लेकर बवाल के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

    अग्निपथ योजना को लेकर बवाल के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला

    नई दिल्ली। अग्निपथ योजना को लेकर बवाल के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला किया है। मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र सैनिक बलों और असम राइफल्स में अग्निवीरों की भर्ती के लिए 10% सीटों को आरक्षित करने का फैसला किया है। इसके अलावा, अर्ध सैनिक बलों और असम राइफल्स में भर्ती के लिए अग्निवीरों को तय ऊपरी आयु सीमा से 3 साल की छूट दी जाएगी। अग्निवीर के पहले बैच के लिए उम्र में छूट निर्धारित ऊपरी आयु सीमा से 5 वर्ष के लिए होगी।

    एक अधिकारी ने कहा, “अर्धसैनिक बलों और असम राइफल्स में 10% सीटें आरक्षित करने का निर्णय उन युवाओं को कुछ हद तक ‘स्थायी नौकरी’ का आश्वासन देगा, जो देश भर में ‘अग्निपथ’ योजना का हिंसक विरोध कर रहे हैं। आयु में 3 साल की छूट भी अधिकतर अग्निवीरों को सीएपीएफ में आने में मदद करेगी, जिनकी सशस्त्र बलों में चार साल की सर्विस पूरी हो चुकी है।” 

    सेना में भर्ती की घोषित नई ‘अग्निपथ योजना’ का देश के कई हिस्सों में युवा विरोध कर रहे हैं। अग्निपथ के खिलाफ बिहार में प्रदर्शन कर रहे छात्र संगठनों ने आज ‘राज्य बंद’ का आह्वान किया है। राजद की बिहार इकाई के अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने वाम दलों के नेताओं की उपस्थिति में ‘बिहार बंद’ के आह्वान को अपनी पार्टी के समर्थन की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हम उन छात्रों के समर्थन में हैं जो अग्निपथ भर्ती योजना के विरोध में सड़कों पर आंदोलन कर रहे हैं।

    विरोध प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को तेलंगाना के सिकंदराबाद में पुलिस की गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आक्रोशित युवाओं के प्रदर्शन के दौरान कई ट्रेनों में आग लगा दी गई, निजी, सार्वजनिक वाहनों, रेलवे स्टेशन में तोड़फोड़ की गई और राजमार्गों व रेलवे लाइन को अवरूद्ध कर दिया गया। शुक्रवार को जान गंवाने वाले युवक की पहचान वारंगल जिले के दबीरपेट गांव के रहने वाले 24 वर्षीय राकेश के रूप में हुई है। बुधवार से शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन के बाद मौत का यह पहला मामला सामने आया है। 

    रेलवे अधिकारियों ने कहा कि 340 ट्रेन का परिचालन प्रभावित हुआ और अब तक 234 ट्रेन रद्द की जा चुकी हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी अब तक सात ट्रेनों के डिब्बों को आग लगा चुके हैं। प्रदर्शनकारियों ने पूर्व मध्य रेलवे (ईसीआर) जोन में तीन चलती ट्रेनों के डिब्बों और उसी जोन के कुल्हरिया में एक खाली बोगी को क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के बलिया में धुलाई के लिये कतार में खड़ी एक ट्रेन की एक बोगी को भी नुकसान पहुंचाया गया। ईसीआर जोन में अब तक 64 ट्रेन को गंतव्य से पहले ही रोक दिया गया है।

  • अग्निपथ योजना का विरोधः कहीं एंबुलेंस पर हमला तो कहीं बस को लगाई आग, 315 ट्रेन रद्द

    अग्निपथ योजना का विरोधः कहीं एंबुलेंस पर हमला तो कहीं बस को लगाई आग, 315 ट्रेन रद्द

    पटना। सेना में भर्ती के लिए केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में विपक्ष द्वारा बुलाए गए बिहार बंद को लेकर प्रदेश में अलर्ट है. बड़ी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती की गई है. विभिन्न जिलों में अर्धसैनिक बलों की 10 कंपनियां तैनात की गई है. कई जिलों में ड्रोन से भी नजर रखी जा रही है. सुबह से ही पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लों पटना की सड़कों पर उतरे. पटना में तो हालात नियंत्रण में दिख रहा है, मगर अन्य जिलों में कुछ छिटपुट हिंसा की खबरें आ रही हैं. अरवल में उपद्रवियों ने एंबुलेंस हमला बोल दिया वहीं जहानाबाद में शरारती तत्वों ने बस में आग लगा दी और पथराव किया।

    अरवल– कुर्था अस्पताल से रेफर मरीज को सदर फल पहुंचाने के क्रम में उपद्रवियों ने एंबुलेंस पर हमला बोल दिया, जिससे एंबुलेंस चालक और मरीज गंभीर रूप से जख्मी हो गए. मिली जानकारी के अनुसार कुर्था थाना क्षेत्र के कोदमरई गांव के मरीज सरस्वती कुमारी इलाज कराने जा रही थी तभी पटना और अरवल की सीमा पर इमामगंज बाजार में उपद्रवियों ने एंबुलेंस पर हमला बोल दिया. मरीज को गंभीर चोट आई है और उनका इलाज कराया जा रहा है।

    जहानाबाद– बिहार बंद के दौरान जहानाबाद के टेहटा शरारती तत्वों ने थाने के सामने खड़ी बस में आग लगा दी और पथराव किया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी दीपक रंजन और डीएम रिची पाण्डे घटनास्थल पर पहुंचीं. प्रदर्शनकारियों ने थाने के समीप पथराव भी किया।

    नवादा– बिहार बंद को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस अलर्ट पर है. अर्धसैनिक बलों की 4 अतिरिक्त कंपनी जिले में मंगाई गई. इसके अलावा जिला पुलिस बल के जवानों को हर जगह तैनात कर दिया गया. डीएम एसपी ने इसको लेकर जॉइंट आर्डर भी जारी किया. शनिवार सुबह से ही शहर के अलग अलग हिस्सों में फ्लैगमार्च निकाला गया. शहर के अलग अलग हिस्सों से कुल 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया. माले नेता सावित्री देवी को एक होटल में नजर बंद किया गया।

    सीवान– जिला प्रशासन ने सीवान में धारा 144 लागू कर दिया है. जेपी चौक, स्टेशन रोड सहित तमाम चौक चौराहों पर पुलिस मुस्तैद है. कई संवेदनशील स्थानों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है. यानी आप सीवान जिला प्रशासन की बिना अनुमति के धरना और प्रदर्शन नहीं कर सकते हैं. सीवान में 17 जून से 24 जून तक धारा 144 लागू कर दिया गया है।

    गोपालगंज-. बिहार बंद को लेकर गोपालगंज में प्रशासन हाइ अलर्ट मोड में है. हर तरफ पुलिस का पहरा लगा दिया गया है. कदम-कदम पर पुलिस बलों की तैनाती की गयी है. इसके साथ ही रेलवे स्ट्रेशनों और संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से निगरानी रखी जा रही है. ड्रोन सुबह से ही आसमान में उड़ रहा है. डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी और पुलिस कप्तान आनंद कुमार लगातार गश्ती में हैं. अबतक 18 लोग हिरासत में लिये गये हैं।

    आरा– भाकपा-माले की इकाई AISA और RYA के कार्यकर्ताओं ने आरा शहर में विरोध मार्च निकाला. आरा स्टेटिन के पास त्रिभुआणि मोड़ से निकला विरोध मार्च शहर के सभी चौक चौराहों तक गया. इस दौरान आईसा और इनौस कार्यकर्ताओं ने अग्निपथ योजना को वापस लेने का नारा लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. विरोध मार्च में मौजूद अगिआंव से माले के विधायक मनोज मंजिल ने बिहार बंद के दौरान जिले में इंटरनेट सेवा बन्द किये जाने को आम आदमी के संवैधानिक अधिकारों का हनन करना बताया।

    दानापुर– अग्निपथ योजना का विरोध करते हुए शुक्रवार को दानापुर में छात्रों ने तोड़फोड़ की थी. मगर शनिवार का नजारा कुछ अलग रहा. दानापुर स्टेशन का शांत माहौल रहा और यात्रियों की संख्या काफी कम नजर आई. रेलवे ने परिचालन भी सीमित कर दिया है और कई पैसेंजर ट्रेनों को भी रद्द कर दिया है।

    मुंगेर– बिहार बंद के दौरान मुंगेर के जमालपुर रेल स्टेशन पर आरपीएफ के साथ जिला बाल की व्यापक तौर पे तैनाती की गई. स्टेशन घुसने वाले हर गेट और रास्ते पर पुलिस बल की तैनाती कर किसी के भी उपद्रवियों को स्टेशन परिसर में घुसने से रोकने के लिए पुलिस अलर्ट पर रही।

  • मुख्यमंत्री के भाई के घर CBI की छापेमारी, जानें क्या है मामला

    मुख्यमंत्री के भाई के घर CBI की छापेमारी, जानें क्या है मामला

    नई दिल्ली. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत के जोधपुर स्थित आवास पर छापेमारी के लिए सीबीआई की टीम पहुंची हुई है. न्यूज एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि शुक्रवार को सीबीआई अग्रसेन गहलोत के आवास पर छापेमारी के लिए पहुंच चुकी है. बता दें कि इससे पूर्व अग्रसेन गहलोत के घर पर ईडी का भी छापा पड़ चुका है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई की इस छापेमारी की कार्रवाई को राहुल गांधी के लिए अशोक गहलोत द्वारा दिल्ली में किये जा रहे प्रदर्शन से भी जोड़कर देखा जा रहा है. शुक्रवार की सुबह अग्रसेन गहलोत के घर पर सीबीआई की टीम पहुंची. इस टीम में 5 अधिकारी दिल्ली से और 5 अधिकारी जोधपुर से हैं.

    सीबीआई की एक टीम उनके पावटा स्थित दुकान पर भी पहुंची है. हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि सीबीआई की यह रेड उर्वरक घोटाले मामले में की जा रही है या फिर किसी अन्य मामले से संबंधित छापेमारी की जा रही है. बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम अशोक गहलोत के भाई अग्रसेन गहलोत पर कांग्रेस सरकार के दौरान 2007 से 2009 के बीच सब्सिडी वाले उर्वरक को निर्यात करने का आरोप है. किसानों को सब्सिडी पर मिलने वाले म्यूरिएट ऑफ पोटाश को विदेश में निर्यात करने पर कस्टम डिपार्टमेंट ने अग्रसेन गहलोत पर 60 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीआई सूत्रों का कहना है कि भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी का ताजा मामला दर्ज किया गया है.

  •  24 बिल्डरों पर गिरेगी गाज, 153 प्रॉपर्टी की होगी नीलामी!

     24 बिल्डरों पर गिरेगी गाज, 153 प्रॉपर्टी की होगी नीलामी!

    नई दिल्ली। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में बकाया नहीं चुकाने वाले बिल्डरों पर गाज गिरने वाली है. गौतमबुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र में स्थित बकाया नहीं चुकाने वाले 24 बिल्डर की 153 संपत्तियों की ई-नीलामी जिला प्रशासन जल्द करवाएगा. जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने बताया कि गुरुवार को तहसील दादरी व तहसील सदर की तरफ से नई सूची ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण को सौंपी गई है।

    राकेश चौहान ने कहा कि इसमें शामिल संपत्ति का प्राधिकरण मूल्यांकन कराएगा। इसके बाद वेबसाइट पर अपलोड कर ई-नीलामी में आवेदन मांगे जाएंगे. आवेदन आने के बाद ई-नीलामी होगी. इन बिल्डर पर 100 करोड़ की आरसी बकाया है. यह प्रक्रिया एक सप्ताह में शुरू हो जाएगी. उन्होंने बताया कि 24 बिल्डर की 153 संपत्तियों को पहले चरण में शामिल किया गया है. सबसे अधिक कॉसमॉस बिल्डर की 47, गायत्री हॉस्पिटेलिटी की 29 संपत्तियां हैं।

    राकेश चौहान ने कहा कि एलीगेंट इंफ्राकॉन की तीन, इको ग्रीन बिल्टेक की दो, सुपर सिटी डेवलपर्स की तीन, रेडिकॉन इंफ्रास्ट्रक्चर एंड हाउसिंग की चार, न्यूटेक प्रोमोटर एंड डेवलपर्स की दो, गायत्री हॉस्पिटेलिटी एंड रियलकॉन की 29, महागुन इंडिया की चार, मोर्फियस डेवलपर्स की छह, बुलंद रियलटर्स की पांच, इम्पीरिया स्ट्रक्चर्स की एक की संपत्ति को नीलाम किया जाएगा।

    उन्होंने कहा कि रूद्र बिल्डवेल इंफ्रा की चार, होम एंड सोल इंफ्राटेक की नौ, केलटेक इंफ्रास्ट्रक्चर की सात, कॉसमॉस इंफ्रा एस्टेट की 47, जेएसएस बिल्डकॉन की आठ, रुद्र बिल्डवेल होम्स की चार, हैवीटेक इंफ्रास्ट्रक्चर, एसेंट बिल्डटेक और हैवे इंफ्रास्ट्रक्चर की एक-एक संपत्ति को ई-नीलाम किया जाएगा।

    उत्तर प्रदेश भूसंपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) की तरफ से कई बिल्डर के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन के पास करीब 600 करोड़ की आरसी लंबित हैं. प्रशासन पैसा नहीं देने पर इन बिल्डर की संपत्ति को कुर्क कर रहा है. अभी तक करीब 400 करोड़ रुपये की संपत्ति को कुर्क किया जा चुका है. शासन से ई-नीलामी कराने का आदेश लागू होने के बाद प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की थी।

  • ‘अग्निपथ’ का विरोध: डिप्‍टी CM के घर पर पथराव, फूंकी गईं ट्रेनें

    ‘अग्निपथ’ का विरोध: डिप्‍टी CM के घर पर पथराव, फूंकी गईं ट्रेनें

    नई दिल्ली। अग्निपथ स्कीम के विरोध में ट्रेनों को नुकसान पहुंचाने के साथ शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन अब राजनेताओं के घरों की दहलीज तक पहुंच गया है. सेना भर्ती स्कीम के विरोध के नाम पर हो रहे आंदोलन में आम लोगों को निशाना बनाया जा रहा है. ट्रेन में पथराव और आगजनी के अलावा लोगों से लूटपाट तक हो रही है. ऐसे में आज शुक्रवार को जब इस विरोध का तीसरा दिन है।

    1. बिहार की ट्रेनों में आगजनी – शुक्रवार सुबह युवाओं ने बिहार के समस्तीपुर और लखीसराय में ट्रेन में आग लगा दी. भीड़ ने ट्रेन के कई एसी कोच को आग के हवाले कर दिया. जम्मूतवी गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन की कुछ बोगियों को प्रदर्शनकारियों ने आग के हवाले कर दिया गया. ये घटनाक्रम हाजीपुर बरौनी रेलखंड के मोहिउद्दीननगर स्टेशन में सामने आया. बिहार संपर्क एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगाई गई है. ये रेलगाड़ी दरभंगा से नई दिल्ली जा रही थी. जिसकी चार बोगियों को जलाकर खाक कर दिया गया.

    2. ट्रेन रोककर प्रदर्शन- समस्तीपुर में भी सेना की बहाली को लेकर केंद्र की लाई गई स्कीम अग्निपथ का छात्रों ने विरोध किया है. इस बीच दलसिंहसराय रेलवे स्टेशन पर अवध आसाम एक्सप्रेस ट्रेन को रोक कर भीषण प्रदर्शन किया गया है. 

    3. यूपी तक पहुंची आंच- इस आंदोलन के विरोध में पूर्वी उत्तर प्रदेश के बलिया से लेकर पश्चिमी यूपी तक प्रदर्शन किया गया है. बलिया में अग्निपथ के विरोध में युवाओं ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन किया है. केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के बलिया में युवाओं की उग्र भीड़ ने जमकर हंगामा किया तथा कई ट्रेन में तोड़फोड़ की. सूत्रों ने बताया कि बलिया रेलवे स्टेशन पर धुलाई के लिए खड़ी एक ट्रेन में युवकों ने आग लगा दी जिससे इसकी एक बोगी धू-घू कर जलने लगी. स्टेशन पर लाठी से लैस युवाओं ने बवाल शुरू कर दिया. इंटरनेट इसका वीडियो वायरल है जिसमें भीड़ ’भारत माता की जय’ व ‘अग्निपथ वापस लो’ का नारा लगाते हुए बलिया-वाराणसी मेमू व बलिया-शाहगंज ट्रेन में तोड़फोड़ करती नजर आई. वहीं पुलिस ने बताया कि प्लेटफार्म की दुकानों व निजी बसों को भी निशाना बनाया गया. 

  • कांग्रेसी महिला नेता ने बीच सड़क पर पकड़ लिया पुलिसवाले का गिरेबान, वीडियों हो रहा वायरल…

    कांग्रेसी महिला नेता ने बीच सड़क पर पकड़ लिया पुलिसवाले का गिरेबान, वीडियों हो रहा वायरल…

    नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ को लेकर पार्टी लगातार विरोध-प्रदर्शन कर रही है. सड़कों पर कांग्रेसी नेता लगातार बवाल काट रहे हैं. इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें विरोध-प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेता रेणुका चौधरी तेलंगाना में एक पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़ते नजर आ रही हैं. पुलिसवाले का कॉलर पकड़ने के मामले में रेणुका चौधरी के खिलाफ आईपीसी की धारा 353 के तहत पंजागुट्टा पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है. 

    इस वीडियो को अब तक 46000 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 43 सेकंड के वीडियो में रेणुका चौधरी पुलिसकर्मी से बहस करती नजर आ रही हैं. इसके बाद एक महिला पुलिसकर्मी उन्हें खींचते हुए पुलिस वैन की ओर ले जाती है. राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस ने ‘चलो राजभवन’ के तहत विरोध-प्रदर्शन किया. राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड-एजेएल डील से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी पूछताछ कर रही है. 

    तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पार्टी के सांसद ए रेवंथ रेड्डी समेत कई कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने कस्टडी में ले लिया है. ये सभी राजभवन की ओर जा रहे थे. उनके इस विरोध-प्रदर्शन के कारण तेलंगाना के खैरताबाद सर्किल और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम लग गया. न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक कुछ प्रदर्शनकारियों ने एक टू-व्हीलर को आग लगा दी और कुछ बसों पर चढ़ गए. प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की.   

    इस बीच राहुल गांधी ने पूछताछ को लेकर ईडी से सोमवार तक की मोहलत मांगी है. ईडी ने सोनिया गांधी की तबीयत का हवाला दिया है, जो कोरोना संक्रमित होने के कारण गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. ईडी ने लगातार तीन दिन की पूछताछ के बाद राहुल गांधी को शुक्रवार को फिर पेश होने को कहा था. इस पर राहुल गांधी ने ईडी से वक्त मांगा है.

  • भाजपा विधायक पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त…

    भाजपा विधायक पर हमला, गाड़ी क्षतिग्रस्त…

    नवादा. अग्निपथ योजना के खिलाफ बेरोजगारों का आक्रोश अब हिंसक होता जा रहा है. उग्र बेरोजगारों ने गुरुवार को नवादा में भाजपा कार्यालय को फूंक दिया और वहां बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ की. इतना ही नहीं उग्र युवकों ने वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी पर हमला हुआ है. इस हमले में विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी. शुक्र रहा कि इस हमले में विधायक को किसी प्रकार की चोट लगने की सूचना नहीं है.

    जानकारी के अनुसार गुरुवार को बिहार में सेना भर्ती की अग्निपथ योजना को लेकर जगह-जगह पर विरोध हो रहा है. इसी क्रम में नवादा में गुस्साये छात्रों ने भाजपा जिला कार्यालय पर हमला बोल दिया है. आक्रोशित बेरोजगारों ने भाजपा कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ की और उसके बाद आग लगा दिया. इस दौरान गुस्साए बेरोजगारों ने कार्यालय में रखे फर्नीचर और अन्य सामानों को क्षतिग्रस्त कर दिया. पूरे कार्यालय को आग के हवाले कर दिया है.

    इधर, नवादा में ही वारिसलीगंज की भाजपा विधायक अरुणा देवी पर हमला हुआ है. इस हमले में विधायक की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी है. बड़ी मशक्कत से वे किसी तरह जान बचाकर वहां से निकली. बताया जाता है कि नवादा रेलवे क्रासिंग के पास विधायक की गाड़ी पर हमला हुआ है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    बताया जाता है कि भाजपा विधायक अरुणा देवी जनसमस्या को लेकर नवादा मुख्यालय आ रही थी. इसी दौरान वे सेना भर्ती के नये नियमावली को लेकर प्रदर्शन कर रहे बेरोजगारों के हमले की शिकार हो गयी. इस हमला में विधायक के ड्राईवर को हल्की चोटे आयीं है.