Category: Breaking News

  • दर्दनाक सड़क हादसाः बारातियों से भरी बोलेरो गड्ढे में गिरी, 7 लोगों की मौत

    दर्दनाक सड़क हादसाः बारातियों से भरी बोलेरो गड्ढे में गिरी, 7 लोगों की मौत

    छिंदवाड़ा. मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ. हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई. जानकारी के अनुसार कोड़ा मऊ से छिंदवाड़ा की ओर आ रही बोलेरो वाहन सड़क के किनारे स्थित बड़े गड्ढे में जा गिरी. बताया जा रहा है कि वाहन में 8 बाराती सवार थे. दुर्घटना उस समय हुई जब बोलेरो के सामने एक दुपहिया वाहन आ गया. उसे बचाने के चक्कर में वाहन सड़क के किनारे उतर गया और पास के गड्ढे में जा गिरा. हादसे में मौके पर ही 6 लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि एक गंभीर घायल की स्थानीय अस्पताल में मौत हो गई.

    तीन घायलों का उपचार जिला अस्पताल में किया जा रहा है. घटना के कारणों को लेकर बताया जा रहा है कि बोलेरो वाहन तेज रफ्तार से था. इसकी वजह से सड़क के किनारे उतरते ही उसका संतुलन बिगड़ गया और वह पास के गड्ढे में जा गिरा. मोटरसाइकिल सवारों को भी चोट आने की खबर है.

  • फिर डराने लगा कोरोना! 24 घंटे में आए इतने केस

    फिर डराने लगा कोरोना! 24 घंटे में आए इतने केस

    नई दिल्ली। देश में एक बार फिर से कोरोना मामलों में तेजी से इजाफा देखने को मिल रहा है. पिछले कई दिनों से कोरोना मामले 8 हजार से ज्यादा दर्ज किए जा रहे हैं. इस बीच कोरोना का आंकड़ा 12 हजार के पार पहुंच चुका है.

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के कुल 12,213 नए मामले सामने आए हैं. कल के मुकाबले कोरोना केस में 38.4 फीसदी का इजाफा हुआ है. देश में कुल एक्टिव मामलों की संख्या 58,215 पहुंच गई है. वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 2.35 फीसदी है.

    पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस की वजह से कुल 11 लोगों की मौत हो गई. इस दौरान 7,624 लोग कोविड से रिकवर हो गए. इससे एक दिन पहले यानी बुधवार को कोविड-19 के 8,822 नए मामले सामने आए थे. एक दिन में कोरोना मामलों में साढ़े तीन हजार से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है.

    देश में सबसे ज्यादा कोरोना केस महाराष्ट्र से सामने आए हैं. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 4,024 नये मामले दर्ज किए जो पिछले दिन की तुलना में 36 प्रतिशत अधिक है जबकि दो संक्रमितों की इस अवधि में मौत हुई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने कहा, राज्य में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के बी.ए.5 स्वरूप से संक्रमण के चार नए मामले भी सामने आए हैं.

    वहीं राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,375 नए मामले सामने आए और संक्रमण दर 7.01 प्रतिशत रही. स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि विभाग ने अपने नए बुलेटिन में कहा है कि बुधवार को नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,15,905 हो गई.

  • Weather Update: 17 जून तक देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    Weather Update: 17 जून तक देश के इन राज्यों में होगी भारी बारिश

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र के मौसम में थोड़ा बदलाव आया है। मंगलवार को दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहे। लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। इस बीच, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। आइएमडी के अनुसार अगले पांच दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में बारिश का दौर रहेगा। इस दौरान तेज हवाओं के साथ तेज बारिश होगी।

    इसके साथ ही मौसम विभाग ने असम और मेघालय के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए उत्तर पूर्वी राज्यों में 17 जून तक भारी बारिश की गतिविधि बने रहने की भविष्यवाणी की है। आइएमडी ने इन राज्यों के लिए 17 जून तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। असम और मेघालय के कई स्थानों पर पहले से ही भारी बारिश हो रही है। गुरुवार और शुक्रवार के लिए असम और मेघालय के लिए रेड अलर्ट के अलावा आइएमडी ने अरुणाचल प्रदेश के लिए 17 जून तक आरेंज अलर्ट जारी किया है।

  • खुलते ही फिर बंद हुए कई जिलों में स्कूल….

    खुलते ही फिर बंद हुए कई जिलों में स्कूल….

    नई दिल्ली। गर्मी की छुट्टी के बाद बुधवार को स्कूल तो खुले लेकिन बच्चे नहीं आए। भीषण गर्मी को इसका कारण माना जा रहा है। ऐसे में कई जिलों में स्कूलों को एक बार फिर बंद कर दिया गया है। गया और सासाराम में स्कूलों को 19 जून तक बंद रखने का आदेश जारी किया है।

    पटना जिला शिक्षा कार्यालय की मानें तो पांच से सात फीसदी ही स्कूलों में उपस्थिति हुई। उमस भरी गर्मी और लू जैसी स्थिति को देखते हुए अभिभावकों ने बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। गर्मी के कारण दो दिन पहले ही स्कूल का समय भी बदला गया था। डीईओ कार्यालय ने दो दिन पहले गर्मी की छुट्टी के बाद स्कूलों को 9.30 बजे से खोलने को कहा था। ऐसे में कई बच्चे नौ बजे स्कूल आए।

    गया में भीषण गर्मी को देखते हुए डीईओ ने 18 जून तक स्कूलों को बंद कर दिया है। सासाराम के सभी स्कूलों को 19 जून तक बंद करने के आदेश दिये गए है। कई अन्य जिलों में भी हीट वेब को देखते हुए स्कूल बंद रखने को कहा गया है। 

    बेगूसराय में ग्रीष्मावकाश के बाद माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवार से खुल गए। पहले दिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बहुत कम दिखी। हालांकि शिक्षक ड्यूटी पर मौजूद रहे। फिलहाल विद्यालय का संचालन अभी मॉर्निंग ही रहेगा। जो विद्यालय मीडिल स्कूल से अपग्रेड होकर हाई स्कूल में बदले है वहां 29 जून से स्कूल खुलेंगे। अधिकांश स्कूलों में वर्तमान में प्रारंभिक स्कूल के टीचर ही हाईस्कूल में पढ़ाते हैं।

  • आम आदमी को एक और बड़ा झटका, गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा…

    आम आदमी को एक और बड़ा झटका, गैस कनेक्शन लेना हुआ महंगा…

    नई दिल्‍ली: देश में बढ़ती महंगाई के बीच आम आदमी पर एक और बड़ा झटका लगा। दरअसल, अब घरेलू रसोई गैस का नया कनेक्‍शन लेना और भी महंगा हो जाएगा। पेट्रोलियम कंपनियां कल यानी 16 जून से बढ़े हुए दाम लागू कर रही है इसके साथ ही 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर के सिक्‍योरिटी अमाउंट में कंपनियों ने 750 रुपये का इजाफा कर दिया है। 5 किलोग्राम वाले सिलेंडर के लिए भी अब 350 रुपए ज्‍यादा देने होंगे।  सिलेंडर के साथ दिए जाने वाले गैस रेगूलेटर की कीमत भी 100 रुपये तक बढ़ा  दिया है।  वहीं उज्‍ज्‍वला योजना के लाभार्थी को भी राहत नहीं अगर वह भी दूसरा सिलेंडर लेंगे तो उन्‍हें बढ़ा हुआ पैसा देना होगा। 

    सोई कनेक्‍शन लेने के लिए अब उपभोक्‍ता को 2,200 रुपये देने होंगे इसके पहले यह राशि 1450 रुपये थी। इसके अलावा रेग्युलेटर के लिए 250, पासबुक के लिए 25 और पाइप के लिए 150  रुपये अलग से देने होंगे।  इस हिसाब से पहली बार गैस सिलेंडर कनेक्शन लेने के लिए उपभोक्‍ता को कुल 3,690 रुपये भुगतान करने होंगे।  अगर कोई दो सिलेंडर लेता है तो उसे सिक्‍योरिटी के रूप में 4400 रुपये देने होंगे।

    बता दें कि इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम के मुताबिक 5 किलोग्राम के सिलेंडर की सिक्योरिटी के रूप में अब 800 रुपये की जगह 1150 रुपये कर दिए है।  
     

  • ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, सड़क पर महिला कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा; कई नेता पुलिस हिरासत में…

    ED दफ्तर पहुंचे राहुल गांधी, सड़क पर महिला कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा; कई नेता पुलिस हिरासत में…

    नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ के लगातार तीसरे दिन पेश होने के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) कार्यालय पहुंच गए हैं। इस दौरान कांग्रेस की महिला नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली में पार्टी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया है। इससे पहले नेशनल हेराल्ड केस में राहुल गांधी से लगातार दो दिनों तक ईडी दफ्तर में पूछताछ हुई थी। दूसरे दिन ईडी ने राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में करीब 11 घंटे तक पूछताछ की थी। वहीं, सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी से ईडी अधिकारियों ने करीब 10 घंटे तक पूछताछ की थी।

    राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ का विरोध कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ता और नेताओं को AICC कार्यालय के बाहर पुलिस ने हिरासत में लिया है। कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा क्या हम आतंकवादी हैं, तुम हमसे क्यों डरते हो। वे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ पुलिस बल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

  • भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक दिन में मिले इतने केस

    भारत में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले, एक दिन में मिले इतने केस

    नई दिल्ली। भारत में कोरोना के मामलों में फिर बढ़ोतरी देखने को मिली है। एक दिन बाद ही कोरोना के नए मामले 8 हजार से ज्यादा आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 8,822 नए मामले सामने आए हैं। कल यानी मंगलवार के मुकाबले आज कोरोना के मामलों में 33 फीसद से ज्यादा का इजाफा हुआ है। मंगलवार को देशभर में कोरोना के 6,594 मामले सामने आए थे।

    मंत्रालय ने बताया कि देश में कोरोना से 15 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं, एक्टिव केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना से 5,718 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। इसके साथ ही सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 53,637 हो गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 4 करोड़ 32 लाख 45 हजार 517 मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 4 करोड़ 26 लाख 67 हजार 88 लोग महामारी से रिकवर हो चुके हैं। कुल 5 लाख 24 हजार 792 लोगों की मौत भी हो चुकी है।

  • कोरोना की खतरनाक रफ्तार, दो मरीजों में मिले ये घातक वेरिएंट्स….

    कोरोना की खतरनाक रफ्तार, दो मरीजों में मिले ये घातक वेरिएंट्स….

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के BA.5 वेरिएंट के दो और मामले सामने आए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है. दोनों मरीज ठाणे शहर के हैं और वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं. विभाग ने बताया कि हालिया इन्फेक्शन से वे घर में ही ठीक हो गए थे. इनमें से एक 25 साल की महिला और 32 वर्षीय शख्स है.

    28 और 30 मई को वे कोरोना वायरस की चपेट में आए थे. स्वास्थ्य विभाग ने बताया, पुणे के बी.जे मेडिकल कॉलेज के मुताबिक राज्य में हाल के नमूनों की पूरी जीनोम सीक्वेंसिंग में, BA.2 सबसे प्रमुख वेरिएंट था जिसके बाद BA.2.38 का नंबर था.

    महाराष्ट्र में मंगलवार को कोरोना वायरस के BA.5 वेरिएंट के दो और मामले सामने आए. राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है. दोनों मरीज ठाणे शहर के हैं और वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके हैं.

     विभाग ने बताया कि हालिया इन्फेक्शन से वे घर में ही ठीक हो गए थे. इनमें से एक 25 साल की महिला और 32 वर्षीय शख्स है. 28 और 30 मई को वे कोरोना वायरस की चपेट में आए थे. 

    स्वास्थ्य विभाग ने बताया, पुणे के बी.जे मेडिकल कॉलेज के मुताबिक राज्य में हाल के नमूनों की पूरी जीनोम सीक्वेंसिंग में, BA.2 सबसे प्रमुख वेरिएंट था जिसके बाद BA.2.38 का नंबर था.

  • आज कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल

    आज कई रास्ते रहेंगे बंद, घर से निकलने से पहले जान लें ट्रैफिक का हाल

    नई दिल्ली। नेशनल हेराल्ड अखबार से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ED आज दोबारा से पूछताछ के लिए बुलाया है. इधर, कांग्रेस ने भी प्रदर्शन करने की तैयारी कर रखी है. वहीं, इस विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने कुछ सड़कों के बंद रहने की जानकारी देते हुए एडवाइजरी जारी की है. पुलिस ने लोगों से सुबह 7 बजे से लेकर 12 बजे तक इन रूटों से बचने की सलाह दी है.

    ट्रैफिक पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक, सुबह 7 से 12 बजे के बीच मोतीलाल नेहरू मार्ग, अकबर रोड, जनपथ और मान सिंह रोड से बचें. पुलिस का कहना है कि विशेष इंतजामों के चलते इन सड़कों पर आवाजाही नहीं हो सकेगी.

    इसके साथ ही गोल मेठी चौराहा, तुगलक रोड चौराहा, क्लेरिज चौराहा, क्यू पॉइंट चौराहा, सुनहरी मस्जिद चौराहा, मौलाना आजाद रोड चौराहा और मान सिंह रोड चौराहा से बचने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि इन पर हैवी ट्रैफिक मूवमेंट होगा.

    वहीं, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कहा है कि विशेष यातायात व्यवस्था के कारण नई दिल्ली में गोल डाक खाना जंक्शन, पटेल चौक, विंडसर प्लेस, तीन मूर्ति चौक, पृथ्वीराज रोड से आगे बसों के जाने पर भी प्रतिबंध रहेगा.

    वहीं, कांग्रेस के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में अकबर रोड (Akbar Road) के पास बैरिकेड्स लगाए गए हैं. क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है.

  • मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका…

    मुख्तार अंसारी को हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका…

    प्रयागराज. पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है. हाईकोर्ट ने माफिया की जमानत अर्जी खारिज कर दी है. मुख्तार अंसारी पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप है. वहीं, इसी मामले में हाईकोर्ट ने बहस पूरी होने के बाद 20 मई को फैसला सुरक्षित किया था. सोमवार (13 जून) को इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस राहुल चतुर्वेदी की सिंगल बेंच ने फैसला सुनाया है. मुख्तार अंसारी इस वक्‍त यूपी की बांदा जेल में बंद है.

    बहरहाल, माफिया मुख्‍तार अंसारी के खिलाफ विधायक निधि के दुरुपयोग के मामले में यूपी के मऊ के सराय लखंसी थाने में 24 अप्रैल 2021 को एफआईआर दर्ज हुई थी. यह मामला धारा 419, 420, 467, 468, 471 और 120 बी आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था. वहीं, इस मामले में मुख्तार अंसारी के साथ चार अन्य आरोपी बनाए गए थे.

    जानकारी के मुताबिक, यूपी की मऊ विधानसभा सीट से विधायक रहते हुए मुख्‍तार अंसारी ने अपनी विधायक निधि से विद्यालय निर्माण के लिए प्रबंधक को 25 लाख रुपये दिए गए थे. आरोप है कि विद्यालय का निर्माण नहीं कराया गया. इस मामले में विद्यालय के प्रबंधक बैजनाथ यादव और विधायक प्रतिनिधि आनंद यादव भी आरोपी बनाए गए. हालांकि इलाहाबाद हाईकोर्ट से दोनों को जमानत मिल चुकी है.