Category: Breaking News

  • भड़काऊ बयानबाजी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर FIR के बाद AIMIM को एक और झटका, 30 वर्कर्स अरेस्ट

    भड़काऊ बयानबाजी को लेकर असदुद्दीन ओवैसी पर FIR के बाद AIMIM को एक और झटका, 30 वर्कर्स अरेस्ट

    नई दिल्ली। भड़काऊ बयानबाजी को लेकर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद पार्टी को एक और झटका लगा है। गुरुवार को नई दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन और नारेबाजी के बाद हिरासत में लिए गए 30 कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

    पुलिस ने आईपीसी 186/188/ 353/332/ 147/149/34 की धाराओं में गिरफ्तार किया है। आईपीसी की ये धाराएं सरकारी काम में बाधा डालने, भीड़ में शामिल होकर उपद्रव या हिंसा करने और आपराधिक कृत्य के लिए एकत्रित होने से संबंधित हैं। नुपुर शर्मा की ओर से पैगंबर मोहम्मद साहब को लेकर दिए गए विवादित बयान के विरोध में ये कार्यकर्ता थाने के बाहर एकत्रित होकर नारेबाजी और हंगामा कर रहे थे। इसी दौरान ओवैसी के खिलाफ एफआईआर की बात भी सामने आई थी। पुलिस ने सभी कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया था।

    महिलाओं समेत कुल 33 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया और सरकारी अधिकारी द्वारा लागू आदेश की अवज्ञा करने के आरोप में  प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस उपायुक्त (नयी दिल्ली) अमृत गुगुलोथ ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत 30 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है। 

    दिल्ली पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रवक्ताओं नुपुर शर्मा और नवीन जिंदल, एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, विवादित संत यति नरसिंहानंद और अन्य के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर सार्वजनिक शांति भंग करने और लोगों को भड़काने वाले संदेश पोस्ट तथा साझा करने के आरोप में प्राथमिकियां दर्ज की हैं। अधिकारियों ने कहा कि सोशल मीडिया का विश्लेषण करने के बाद प्राथमिकियां दर्ज की गई हैं।

    एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, ”उन लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं, जिन्होंने सार्वजनिक शांति भंग करने वाले और  विभाजनकारी विचारों के जरिये  लोगों को भड़काने वाले संदेश और पोस्ट साझा किए।” अधिकारी ने बताया कि एक मामला शर्मा के खिलाफ तथा दूसरा ओवैसी, जिंदल, नरसिंहानंद, शादाब चौहान, सबा नकवी, मौलाना मुफ्ती नदीम, अब्दुर रहमान और गुलजार अंसारी समेत कई सोशल मीडिया संस्थाओं के खिलाफ दर्ज किया गया है।

  •  देश के इन हिस्सों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

     देश के इन हिस्सों में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

    नई दिल्ली। पश्चिम-उत्तर भारत के दिल्ली-राजस्थान से सटे राज्यों में पारा 45 डिग्री के ऊपर है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून आने में देरी नहीं है। अच्छे मानसून के संकेत मिलने लगे हैं। इसका अनुमान तेज हवाओं और बादलों से लगाया जा सकता है। मौसम विभाग ने बताया कि मानसून सामान्य गति से आगे बढ़ रहा है और अगले दो दिनों में इसके महाराष्ट्र पहुंचने की संभावना है। दिल्ली-एनसीआर के लिए विभाग ने फिलहाल कोई अनुमान व्यक्त नहीं किया है। हालांकि अरुणाचल प्रदेश में 10-11 जून को और असम व मेघालय में अगले पांच दिनों में बेहद भारी वर्षा की चेतावनी दी है। 

    मौसम विभाग के वरिष्ठ विज्ञानी आरके जेनामणि ने कहा कि मानसून 29 मई को केरल तट पर पहुंचा था और 31 मई से सात जून के बीच यह दक्षिण व मध्य अरब सागर, केरल, कर्नाटक व तमिलनाडु के कुछ हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर पर छा गया। मानसून की गति धीमी होने संबंधी खबरों को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘मानसून के आगे बढ़ने में कोई विलंब नहीं हुआ है। इसके अगले दो दिनों में महाराष्ट्र और उसके अगले दो दिनों में मुंबई पहुंचने की संभावना है।’ 

    मौसम विज्ञानी ने कहा कि मानसून के अगले दो दिनों में गोवा और कर्नाटक, आंध्र प्रदेश व तमिलनाडु के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल हैं। उल्लेखनीय है कि यह लगातार सातवां साल होगा जब देश में जून से सितंबर के दौरान सामान्य वर्षा होगी। जेनामणि से जब पूछा गया कि क्या दिल्ली-एनसीआर व उत्तर-पश्चिम भारत के अन्य हिस्सों में मानसून अपनी सामान्य तिथि को पहुंचेगा, उन्होंने कहा कि इस बारे में कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। पिछले साल मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि दिल्ली में मानसून अपनी सामान्य तिथि (27 जून) से करीब दो हफ्ते पहले पहुंचेगा, लेकिन यह 13 जुलाई को राजधानी पहुंचा था जो पिछले 19 साल में सबसे विलंब से था।

    स्काईमेट वेदर के मुताबिक देश के उत्तर पूर्वी हिस्से, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक और तटीय आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। बिहार के पूर्वी हिस्सों, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप, आंतरिक कर्नाटक, रायलसीमा, तेलंगाना, महाराष्ट्र, दक्षिण छत्तीसगढ़ और पूर्वी गुजरात, दक्षिण मध्य प्रदेश और पश्चिमी हिमालय के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश संभव है।

  • राजस्थानः राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान जारी 

    राजस्थानः राज्यसभा की 4 सीटों के लिए मतदान जारी 

    जयपुरः राज्यसभा चुनावों के मद्देनजर राजस्थान की गहलोत सरकार के लिए आज बहुत बड़ा दिन है. क्योंकि, शुक्रवार को यहां राज्यसभा की चार सीटों के लिए वोटिंग होगी. वोटिंग सुबह 9 बजे शुरू हुई. वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी और शाम 5 बजे से मतों की गणना के बाद परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे. बता दें, कांग्रेस को विश्वास है कि वह 4 में से 3 सीटें जीतेगी, लेकिन इसके बावजूद वह उलटफेर की आशंका से डरी हुई है. एक निर्दलीय प्रत्याशी ने दावा कर दिया है कि कांग्रेस की ओर से क्रॉस वोटिंग हो सकती है।

    राज्यसभा चुनावों में राजस्थान की गहलोत सरकार हर मोड़ पर सावधानी बरत रही है. कहीं विधायकों पर नजर रख रही है, तो कहीं इंटरनेट बंद कर रही है. सरकार को अंदर ही अंदर क्रॉस वोटिंग की आशंका है. इसिलए वह हर कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. सरकार की चिंता शुक्रवार को तब तक रहेगी, जब तक राज्यसभा की सभी सीटों पर वोट नहीं डल जाते. शुक्रवार को यहां सुबह 9 बजे वोटिंग शुरू हुई. वोटिंग शाम 4 बजे तक होगी और शाम 5 बजे से मतों की गणना कर परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।

  • कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सरकार चिंतित, सभी राज्यों को दी ये हिदायत

    कोरोना की बढ़ती रफ्तार से सरकार चिंतित, सभी राज्यों को दी ये हिदायत

    नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को लापरवाही न बरतने को कहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों को एक पत्र लिखा है। इसमें कहा गया है कि पिछले दो हफ्तों के दौरान देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखी गई है। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लापरवाही न बरतने और हालात को हल्के में न लेने की हिदायत दी है। पत्र में कहा गया है कि राज्यों को महामारी पर काबू पाने के लिए हरसंभव प्रयास करने होंगे, जैसाकि हम अब तक करते आए हैं।

    इस बीच महाराष्ट्र में कोरोना की रफ्तार फिर से डराने लगी है। राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 2813 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है। राज्य में संक्रमण दर भी तेजी से बढ़ रही है। मुंबई में भी संक्रमण के मामले बढ़ते जा रहे हैं। मुंबई में बीते 24 घंट में कोरोना के 1702 नए केस सामने आए हैं।

    दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 622 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 537 मरीज कोरोना से ठीक हुए और दो मरीजों की मौत दर्ज की गई। संक्रमण दर 3.17 प्रतिशत रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा साझा किये गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है।

    भारत में बढ़ते मामलों के बीच शीर्ष विशेषज्ञ ने चेतावनी दी है कि भारत जब तक एक नए कोरोना वैरिएंट का पता नहीं चलता, तब तक चौथी लहर की संभावना को सही नहीं माना जा सकता। मैक्स हेल्थकेयर के निदेशक डॉ. रोमेल टिक्कू ने कहा कि भारत में चौथी लहर की संभावना नहीं है, जब तक कि एक नया कोरोना संस्करण रिपोर्ट नहीं किया जाता और इसमें पिछले वैरिएंट से अलग विशेषताएं हों।

  • शहर में धारा 144 लागू, हाई अलर्ट पर पुलिस, जाने क्या है मामला…

    शहर में धारा 144 लागू, हाई अलर्ट पर पुलिस, जाने क्या है मामला…

    कानपुर. कानपुर में पिछले शुक्रवार हुई हिंसा के बाद अब जुमे की नमाज से पहले गृह विभाग ने शहर में गुरुवार शाम से ही धारा 144 लागू कर दी है. वहीं पुलिस की टीमों को हाईअलर्ट पर रखा गया है. 10 जून को शहर में किसी भी तरह के धरना या प्रदर्शन पर रोक रहेगी. पूरे शहर में पुलिस तैनात रहेगी और किसी भी तरह की हिंसा को रोकने के लिए सख्ती से कार्रवाई की जाएगी.

    गौरतलब है कि 3 जून को कानपुर में हुई हिंसा के बाद से ही पु‌लिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है. इस मामले में पुलिस ने भाजपा युवा विंग के नेता हर्षित श्रीवास्तव को गिरफ्तार करने के साथ मामला दर्ज किया था. भाजपा नेता ने कानुपर हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर विवादास्पद पोस्‍ट डाली थी. भाजपा नेता पर पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक पोस्ट करने का आरोप है. पुलिस के अनुसार अब तक कुल 52 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके अलावा करीब 10 और संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. एक प्रिंटिंग प्रेस के मालिक से भी पूछताछ की गई कि भड़काऊ पोस्टर कहां से छापा गया. मामले में SIT टीम भी जांच कर रही है. कानपुर हिंसा को लेकर चार एसआईटी टीमों का गठन किया है, जोकि अलग अलग मामलों की जांच कर रही हैं.

  • Weather Update: इन हिस्सों में अगले तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ अलर्ट….

    Weather Update: इन हिस्सों में अगले तीन दिनों तक होगी झमाझम बारिश, जारी हुआ अलर्ट….

    नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं। दिल्ली-एनसीआर में लू चलने से दिन का पारा बढ़ा हुआ है। इस बीच, देश के कई हिस्सों में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा कि अगले तीन दिनों में पूर्वोत्तर भारत, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भारी बारिश की उम्मीद है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कहा कि अगले 2 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और आसपास के पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में लू चलने की संभावना है।

    मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों के दौरान अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइएमडी ने बताया कि 10 और 11 जून को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय के अलग-अलग स्थानों में भारी बारिश होगी।

    मौसम विभाग ने बताया कि अगले 5 दिनों के दौरान बिहार, झारखंड, ओडिशा और गंगीय पश्चिम बंगाल में गरज और तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होगी। आने वाले दिनों में कर्नाटक, केरल और माहे और लक्षद्वीप में गरज के साथ बारिश होगी। इसके साथ ही मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश और यनम और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल और तेलंगाना में छिटपुट बारिश की संभावना जताई है। तमिलनाडु और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 12 तारीख तक बारिश होगी। 10-12 जून के दौरान तटीय कर्नाटक और 08, 10, 11 और 12 जून के दौरान केरल और माहे में बारिश होने की संभावना जताई गई है।

  • राष्ट्रपति चुनावों की हुई घोषणा, इस दिन होगा चुनाव…

    राष्ट्रपति चुनावों की हुई घोषणा, इस दिन होगा चुनाव…

    नई दिल्ली। देश में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव जल्द होने जा रहे हैं। चुनावों के लिए 18 जुलाई की तारीख निर्धारित की गई है। इसी सिलसिले में चुनाव आयोग ने प्रेस कांफ्रेंस कर जानकारी दी है। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का कार्यकाल 24 जुलाई को पूरा हो रहा है।

    आपको बता दें कि भारत के राष्ट्रपति का चुनाव अनुच्छेद 55 के अनुसार आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के एकल संक्रमणीय मत पद्धति के द्वारा होता है। राष्ट्रपति को भारत के संसद के दोनो सदनों (लोकसभा और राज्यसभा) के अलावा राज्य की विधानसभाओं के निर्वाचित सदस्यों पांच साल के लिए चुनते हैं।

  • दुष्कर्म के 2 आरोपियों को लोगों ने जिंदा जलाया, 1 की मौत…

    दुष्कर्म के 2 आरोपियों को लोगों ने जिंदा जलाया, 1 की मौत…

    गुमला. झारखंड के गुमला जिले में दुष्कर्म के 2 आरोपियों को ग्रामीणों ने जिंदा जला दिया. घटना सदर थाना क्षेत्र से 15 किलोमीटर दूर एक गांव की है. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया. हालांकि उन्हें बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां सुनील उरांव की मौत हो गयी. दोनों युवकों पर दुष्कर्म का आरोप है.

    गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के गांव बसुआ अम्बाटोली गांव में बुधवार की देर रात यह घटना हुई. यहां ग्रामीणों ने दो युवकों को बाइक सहित आग के हवाले कर दिया. जिसमें दोनों युवक सुनील उरांव और आशीष कुमार झुलस गए.

    घटना के विषय में बताया जाता है कि गांव की एक युवती अपने मां के साथ कहीं गई थी. उसी दौरान इन दोनों युवकों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था. जिससे लड़की के परिजन आक्रोशित हो गए और दोनों आरोपियों को पकड़कर गांव ले आए. यहां दोनों के ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग के हवाले कर दिया. इसके बाद भी ग्रामीणों की नाराजगी कम न हुई और आरोपियों पर टांगी (धारदार हथियार) से हमला किया. पुलिस के मुताबिक घटना में गंभीर रूप से झुलसे सुनील उरांव की मौत हो गई. वहीं आशीष गंभीर रूप से घायल है. घटना के बाद से पूरे गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है.

    घटना के बाद से पुलिस गांव में लगातार कैंप कर रही है. गंभीर रूप से झुलसे दोनों आरोपी युवकों का कहना था कि उन्होंने लड़की के साथ कुछ गलत नहीं किया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. घटना के बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए हैं और पारंपरिक हथियार लेकर लड़की के परिजनों को गांव वालों के हवाले करने की मांग कर रहे हैं.

  • मासूम बच्ची के हाथ-पैर बांध तपती धूप में छत पर छोड़ देती थी मां, विडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ केस 

    मासूम बच्ची के हाथ-पैर बांध तपती धूप में छत पर छोड़ देती थी मां, विडियो वायरल होने के बाद दर्ज हुआ केस 

    नई दिल्ली। अपनी 5 साल की बेटी के हाथों और पैरों को रस्सी से बांधकर, उसे चिलचिलाती धूप में एक घर की छत पर छोड़ने के मामले में पुलिस ने आरोपी मां के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. ये घटना दिल्ली के खजूरी खास इलाके की है. दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें छोटी सी बच्ची छत पर दिख रही थी. जिसके हाथ पांव बांधे हुए थे. पुलिस को जानकारी मिली थी कि वीडियो करावल नगर क्षेत्र का है, पुलिस ने उस इलाके में छानबीन की, लेकिन पुलिस को वहां पर कुछ भी ऐसा नहीं मिला. जिससे साबित हो कि वीडियो करावल नगर का है।

    हालांकि बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि वीडियो तूकमीरपुर गली नंबर 2 का है, जो खजूरी खास इलाके का है। पुलिस को बच्चे की मां ने बताया कि बच्चे ने स्कूल का होमवर्क नहीं किया था, इसलिए उसको 5 से 7 मिनट की मैंने सजा दी थी और बाद में बच्चे को छत से नीचे ले आई थी। पुलिस ने एक ट्वीट कर कहा था कि कि इस मामले में उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

    वहीं पुलिस ने अब खजूरीखास थाने में किशोर न्याय अधिनियम (बच्चे के साथ क्रूरता की सजा) की धारा 75 के तहत मामला दर्ज किया है।  मां की पहचान सपना के रूप में हुई जबकि पिता की पहचान राज कुमार के रूप में हुई है।  बच्चे के चाचा सुनील ने कहा, “लड़की की मां ने उसके हाथ और पैर बांध दिए और उसे चिलचिलाती धूप में छत पर बिठा दिया। वे होमवर्क नहीं कर रही थी. वे काफी देर तक धूप में लेटी रही। जब परिवार के बाकी सदस्यों को इसके बारे में पता चला, तो वे उसे नीचे ले आए.” उन्होंने बच्चे की मां के गुस्सैल स्वभाव के बारे में बताते हुए कहा कि वे अपने बच्चों को हर छोटी-छोटी बात पर पीटती है। वहीं परिवार के एक अन्य सदस्य ने कहा कि बच्ची की मां को घर के अन्य सदस्यों से झगड़ा करने की आदत है।

  • सड़क पर पुलिस संग शख्स ने की हाथापाई, गला पकड़ थप्पड़ जड़े, वीडियो हो रहा वायरल….

    सड़क पर पुलिस संग शख्स ने की हाथापाई, गला पकड़ थप्पड़ जड़े, वीडियो हो रहा वायरल….

    नई दिल्ली: दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में दिल्ली पुलिस के ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ एक शख्स के हाथापाई करने का वीडियो सामने आया है. बताया जाता है कि बगैर हेलमेट के स्कूटी सवार शख्स को रोकने पर उसने ट्रैफिक इंस्पेक्टर के साथ मारपीट की. इस दौरान आरोपी शख्स के साथ स्कूटी पर सवार दो लड़िकयों ने भी पुलिसवालों से बदतमीजी की. ट्रैफिक इंस्पेक्टर सड़क से गाड़ी हटवाने के लिए आए थे, जिस दौरान कुछ लोगों के साथ गाड़ी हटाने को लेकर उनकी कहासुनी शुरू हो गई. इसके बाद तो जमकर हाथापाई होने लगी और देखते ही देखते लोगों की भीड़ उमड़ गई.

    दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स ट्रैफिक इंस्पेक्टर का गला पकड़ा हुआ है, वहीं इंस्पेक्टर के सिर पर हाथ भी मार रहा है. इसके अलावा, दो लड़कियां पुलिस के साथ भिड़ती दिख रही हैं. पुलिस के मुताबिक, तिगड़ी थाना पुलिस को इस बारे में जानकारी दे दी गई है. ट्रैफिक इंस्पेक्टर संगम विहार को मेडिकल के लिए भेजा गया है. मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई ट्रैफिक इंस्पेक्टर के बयान के आधार पर की जाएगी.

    दिल्ली के इस ट्रैफिक इंस्पेक्टर (टीआई) का नाम राजेंद्र प्रसाद है. पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक, एक स्कूटी पर दो महिलाएं समेत एक युवक बिना हेलमेट रॉन्ग साइड आ रहे थे, वहां मौजूद हेड कांस्टेबल ने जब उनको रोका तो स्कूटी सवार इन तीनों लोगों ने हेड कॉन्स्टेबल के साथ बदसलूकी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर आए टीआई राजेंद्र कुमार ने स्कूटी को ज़ब्त करने के लिए क्रेन बुलाई.

    इस बात से स्कूटी सवार तीनों लोग इतने गुस्से मे आ गए कि उन्होंने मौके पर टीआई राजेंद्र कुमार और वहां मौजूद ट्रैफिक स्टाफ के साथ जमकर मारपीट की. न केवल मारपीट बल्कि तीनों ने खूब हंगामा भी किया. फिलहाल, पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है और इस मामले में एफआइआर रजिस्टर्ड की गई है.