Category: Breaking News

  • गर्मी से अब जल्द मिलेगी राहत, इस दिन से शुरू होगी बारिश की बौछारें

    गर्मी से अब जल्द मिलेगी राहत, इस दिन से शुरू होगी बारिश की बौछारें

    नई दिल्ली- उत्तर भारत में बढ़ रही गर्मी लोगों के लिए कहर बन चुकी है। लोग अपने घरों में रहने को मजबूर है। आलम ये है कि तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जा रहा है। लेकिन अब आपको गर्मी से घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि जल्द ही बारिश की बौछारे आने वाली है।

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने राहत भरा अपडेट दिया है कि 14 जून से लू की स्थितियां खत्‍म हो जाएंगी। 15-16 जून से हल्‍की बारिश के आसार हैं और फिर प्री-मॉनसून गतिविधियां शुरू हो सकती हैं। शनिवार को मॉनसून ने मुंबई में दस्‍तक दी। पूर्वानुमान में IMD ने कहा कि 15 जून के आसपास पूर्वी भारत के कुछ और हिस्सों, मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मॉनसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां अनुकूल होने की संभावना है।

    IMD ने एनसीआर के लिए अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान जारी किया। 12 जून से गर्मी से थोड़ी राहत के आसार हैं मगर बारिश की संभावना कम है। IMD के अनुसार, 15 जून को एनसीआर में कई जगहों पर गरज के साथ हल्‍की बारिश हो सकती है।

    IMD ने कहा कि मॉनसून के अगले 48 घंटों में उत्‍तरी अरब सागर की ओर बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। मौसम विभाग की वेबसाइट पर मौजूद मॉनसून के लेटेस्‍ट मैप के अनुसार, मॉनसून की रफ्तार धीमी पड़ गई है। ऊपर के मैप में लाल लाइनें IMD के पूर्वानुमान को दिखाती हैं। जबकि नीली लाइनें वे तारीखें और इलाके बताती हैं जब असल में मॉनसून की आमद हुई।

  • कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती…

    कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी अस्पताल में भर्ती…

    नई दिल्ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना के चलते आज अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। कोरोना के कारण सोनिया को आ रही दिक्कतों के चलते उन्हें गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा। 

    सोनिया को 2 जून को कोरोना हुआ था और उन्हें हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। बता दें कि सोनिया को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नया समन जारी किया है। 

    बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना होने के बाद कई और कांग्रेस नेताओं को भी कोरोना हो गया था। बता दें कि ये सारे नेताओं ने एक बैठक में हिस्सा लिया था जिनके बाद उन्हें कोरोना होने की बात सामने हुई।

  •  शराब के नशे में पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी से काटा….

     शराब के नशे में पिता ने बेटे को कुल्हाड़ी से काटा….

    नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। हत्या का आरोप उसके पिता पर लगा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी पिता को 6 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, जौनपुर के जफराबाद थाना इलाके के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शराब के नशे में धुत पिता ने अपने बेटे को कुल्हाडी से काट डाला।

    पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। जफराबाद थाना क्षेत्र के उत्तरगावां की अनुसूचित बस्ती में शनिवार को इंद्रजीत शराब के नशे में धुत था। आरोप है कि अपने बेटे राजमन (30) के ऊपर कुल्हाड़ी से कई वार कर दिए। कुल्हाड़ी के वार से राजमन की गर्दन धड़ से अलग हो गई। 

    राजमन के छोटे भाई अजय कुमार व गुलशन उसे 108 एम्बुलेंस से जिला अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने राजमन को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीं हत्यारे पिता इंद्रजीत को पुलिस ने घटना से 6 घंटे बाद गांव के ही हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • कांग्रेस को एक के बाद एक झटका, दो और नेताओं ने अपने पद से दिया इस्तीफा

    कांग्रेस को एक के बाद एक झटका, दो और नेताओं ने अपने पद से दिया इस्तीफा

    चंडीगढ़। चंडीगढ़ कांग्रेस पार्टी में स्थिति दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। जहां एक ओर कई नेता पार्टी छोड़कर दूसरे दल में शामिल हो रहे हैं वहीं कई नेता अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। बीते कल प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। वहीं आज दो और नेताओं ने अपने पदों से त्यागपत्र दिया है।

    जिला कांग्रेस अध्यक्ष अजीत सिंह बेहलाना और रामेश्वर गिरी ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। चंडीगढ़ कांग्रेस के कुल 5 जिला अध्यक्ष हैं, जिनमें से आज दो ने इस्तीफा दे दिया है। रामेश्वर गिरी कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चावला के करीबी हैं। ऐसे में उन्होंने सुभाष चावला के इस्तीफे के बाद अपना जिला अध्यक्ष का पद भी छोड़ दिया है। बता दें कि नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने रामेश्वर गिरी की बहू को टिकट दी थी, लेकिन वह चुनाव हार गई थी।

    बताते चलें कि हाल ही में वार्ड नंबर 20 से पार्षद गुरचरणजीत सिंह काला ने पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। इससे इसी साल जनवरी में मेयर चुनाव से पहले पूर्व कांग्रेसी नेता दविंदर सिंह बबला पार्षद पत्नी हरप्रीत कौर बबला के साथ भाजपा में शामिल हुए थे। नगर निगम चुनाव में कांग्रेस के 8 पार्षदों को जीत मिली थी, लेकिन उनमें से दो पार्षद अब भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसे में अब कांग्रेस के पास अब 6 पार्षद ही बचे हैं। वहीं, भाजपा के पास अब 14 और आम आमदी पार्टी के पास 14 पार्षद हो गए हैं। नगर निगम में कुल 35 पार्षद हैं, जिसमें से एक पार्षद अकाली दल का भी है।

  • बड़ी खबरः पेंशन को लेकर सरकार ने जारी किए नए नियम…..

    बड़ी खबरः पेंशन को लेकर सरकार ने जारी किए नए नियम…..

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर है. सरकार फैमिली पेंशन को लेकर नया नियम जारी कर चुकी है. जारी किए गए नियम के अनुसार, मृत सरकारी कर्मचारियों के ऐसे बच्चे जो दिमागी रूप से असक्त हैं, उन्हें भी फैमिली पेंशन का लाभ मिलेगा. जो बच्चे मानसिक विकार से ग्रस्त हैं, वे भी फैमिली पेंशन के हकदार हैं.

    गौरतलब है कि मानसिक विकार से पीड़ित बच्चों को फैमिली पेंशन का लाभ नहीं मिलने से उनके पालन-पोषण और रहन-सहन में परेशानी होती है क्योंकि वे अपना भरण-पोषण करने में असमर्थ होते हैं. इन बच्चों को दूसरे पर निर्भर रहना पड़ता है.

    केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘पेंशन और पेंशनर कल्याण विभाग को लोगों से बातचीत में पता चला है कि बैंक इस तरह के बच्चों को फैमिली पेंशन का लाभ नहीं दे रहे. इस तरह के मानसिक विकार वाले बच्चों को बैंक पेंशन देने से मना कर रहे हैं. बैंक इन बच्चों से अदालत से जारी गार्डियनशिप सर्टिफिकेट मांग रहे हैं. सरकार नरेंद्र मोदी की अगुवाई में आम लोगों की जिंदगी आसान बनाने में जुटी है और इसके लिए सुशासन के मंत्र पर जोर दिया जा रहा है.’

    जितेंद्र सिंह ने कहा, ‘ऐसी स्थिति में लोगों की मदद के लिए फैमिली पेंशन में नॉमिनेशन के प्रावधान को जरूरी बनाया जा रहा है ताकि कर्मचारियों के बच्चों को बिना रुकावट पेंशन मिल सके. यहां तक कि मानसिक विकार से जूझते बच्चों को कोर्ट से आसानी से गार्डियनशिप सर्टिफिकेट मिल सके, इसे भी आसान बनाया गया है. मृत सरकारी कर्मचारी के बच्चों को कोर्ट से सर्टिफिकेट देना होता है जिसके आधार पर फैमिली पेंशन दी जाती है. बैंक ऐसे बच्चों से गार्डियनशिप सर्टिफिकेट के लिए अड़ नहीं सकते और इस आधार पर पेंशन देने से मना नहीं कर सकते कि पहले कोर्ट से सर्टिफिकेट ले आओ.’

  • शराब और बियर को लेकर आई बड़ी खबर….

    शराब और बियर को लेकर आई बड़ी खबर….

    नई दिल्ली। भारत ने फाइनेंशियल ईयर 2020-21 के दौरान 32.21 करोड़ डॉलर (लगभग 2,507 करोड़ रुपये) की 2.47 लाख टन शराब और बीयर समेत अल्कोहल-प्रोडेक्ट का एक्सपोर्ट किया है। मिनिस्ट्री ऑफ कॉमर्स ने इसकी जानकारी दी। मंत्रालय के अनुसार शराब एक्सपोर्ट किए जाने वाले देशों की लिस्ट में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), घाना, सिंगापुर, कांगो और कैमरून शामिल हैं।

    ग्लोबल मार्केट में अनाज के दाने (माल्ट) से बनी बीयर, वाइन, व्हाइट वाइन, ब्रांडी, व्हिस्की, रम और जिन जैसे इंडियन प्रोडेक्ट की मांग कई गुना बढ़ गई है। एग्रीकल्चर और प्रोसेस्ड फूड प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट डेवलपमेंट अथॉरिटी (एपीडा) ने लोकल वाइन की क्षमता के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कई इंटरनेशनल ट्रेड फेयर में कई कार्यक्रम आयोजित किए हैं।

    मंत्रालय ने कहा कि भारतीय शराब इंडस्ट्री वर्ष 2010 से 2017 के दौरान 14 प्रतिशत की सालाना दर से बढ़ा है। यह देश में शराब कैटेगरी के तहत सबसे तेजी से बढ़ने वाली इंडस्ट्री बन गई है। इसी कड़ी में वाइन के एक्सपोर्ट को बढ़ावा देने के लिए एपीडा ने लंदन वाइन फेयर, 2022 में देश के दस एक्सपोर्ट्स को भाग लेने की सुविधा भी प्रदान की है।

  • अस्पताल में लगी भीषण आग, ऑक्सीजन सपोर्ट खत्म होने से मरीज की मौत….

    अस्पताल में लगी भीषण आग, ऑक्सीजन सपोर्ट खत्म होने से मरीज की मौत….

    नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके के एक अस्पताल में शनिवार तड़के आग लगने के बाद कथित तौर पर ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने से 64 वर्षीय एक मरीज की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अस्पताल में भर्ती बाकी सभी मरीज पूरी तरह सुरक्षित हैं।

    पुलिस उपायुक्त (रोहिणी) प्रणव तायल ने बताया कि पूठ खुर्द के ब्रह्म शक्ति अस्पताल की तीसरी मंजिल पर आग की सूचना सुबह पांच बजे मिली थी। इसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाया गया।  

    दिल्ली दमकल सेवा (डीएफएस) के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि आग बुझाने के लिए दमकल की कुल नौ गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। गर्ग ने बताया कि आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है।

    डीसीपी ने कहा कि एक मरीज को छोड़कर सभी को सुरक्षित बचा लिया गया, जिसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था और वेंटिलेटर सपोर्ट पर था। डीसीपी तायल ने कहा कि किडनी के मरीज और प्रेम नगर निवासी होली को बाहर निकाला गया, लेकिन बिजली और ऑक्सीजन सप्लाई बाधित होने के कारण उनकी मौत हो गई।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि अस्पताल में कोई भी अग्निशमन प्रणाली चालू नहीं मिली और आग निकास द्वार बंद/अवरुद्ध पाया गया।

    डीसीपी ने कहा कि विजय विहार थाने में इस संबंध में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 285 (आग या ज्वलनशील पदार्थ के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), 287 (मशीनरी के संबंध में लापरवाहीपूर्ण आचरण), और 304 ए (लापरवाही से मौत का कारण) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

    इससे पहले 27 मई को दक्षिणी दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल और पूर्वी दिल्ली में मक्कड़ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में आग लगने की घटनाएं सामने आई थीं, लेकिन उनमे कोई हताहत नहीं हुआ था।

  • कई जेलों में प्रशासन की ओर से छापेमारी, मचा हड़कंप….

    कई जेलों में प्रशासन की ओर से छापेमारी, मचा हड़कंप….

    नई दिल्ली। शनिवार की सुबह सुबह बिहार के कई जेलों में प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई। कहीं डीएम को कहीं एसडीएम ने छापेमारी को लीड किया। किसी भी जेल से अभीतक आपत्तिजनक बरामदगी की सूचना नहीं है। लेकिन इस कार्रवाई से राज्य के सभी जेलों में हड़कंप मच गया है।

    मंडल कारा में डीएम आलोक रंजन घोष व एसपी अमितेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी व अधिकारियों की टीम ने शनिवार की सुबह छापेमारी की। लगभग दो घंटे तक चली छापेमारी के दौरान खैनी का पुड़िया व छोटा चाकू बरामद किया गया। इसकी जानकारी देते हुए आलोक रंजन घोष ने बताया कि नियमित अंतराल पर छापेमारी की जाती है। जेल प्रशासन द्वारा रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजा जा रहा है उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में मंडल कारा के विभिन्न वार्डों में छापेमारी की गई।

    छापेमारी के दौरान जेल में हड़कंप की स्थिति दिखी। इस दौरान उप समाहर्ता चंदन कुमार, राजन कुमार,  श्वर्या राय समेत अन्य पदाधिकारी व अधिकारी मौजूद थे। डीएम ने बताया कि छापेमारी के दौरान शौचालय व नहाने में पानी की दिक्कतों की समस्याओं से भी अवगत हुए। इन समस्याओं को दूर करने को लेकर प्रयास किया जाएगा। इसके साथ ही रविवार को क़ैदियों के लिए जनता दरबार का आयोजन किया जाएगा। जिसमें उनके परिवार के सदस्यों द्वारा समस्याएं रखी जाएगी।

    बांका जेल में शनिवार की सुबह 3:00 बजे से ही छापेमारी अभियान चलाया गया। डीएम अंशुल कुमार एवं एसपी डॉक्टर सत्य प्रकाश के नेतृत्व में जेल में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान जेल के हर पुरुष एवं महिला वार्ड की जांच की गई। साथ ही जेल के बंदियों से डीएम ने पूछताछ की।  डीएम अंशुल कुमार ने बताया कि करीब 3 घंटे तक चले छापेमारी में जेल की सघन जांच की गई। जिसमें किसी भी तरह का संदिग्ध और आपत्तिजनक सामान बरामद नहीं किया गया है। जेल की सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही साफ-सफाई का भी जायजा लिया गया। मौके पर एसडीओ डॉ प्रीति कुमारी, एसडीपीओ दिनेश चंद्र श्रीवास्तव, जेल अधीक्षक सुजीत कुमार राय, प्रभारी जेल उपाधीक्षक मोहम्मद साजिद, टाउन थाना अध्यक्ष शंभू नाथ यादव सहित अन्य लोग मौजूद थे। छापेमारी के दौरान टाउन थाना पुलिस के साथ-साथ कई अन्य थानों की पुलिस भी मौजूद थी।

    बेगूसराय मंडलकारा में शनिवार की सुबह जिला प्रशासन की ओर से छापेमारी की गई। इससे कैदियों व जेलकर्मियों व अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। सुबह सात बजे से छापेमारी चल रही थी। उसके बाद डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेंद्र कुमार के पहुंचने पर छापेमारी में तेजी आई। डीएम ने विभिन्न वार्डों में जाकर कैदियों से पूछताछ की। साथ ही वार्ड का कोना-कोना भी छान लिया। साफ सफाई से लेकर गुणवत्तापूर्ण भोजन का भी जायजा लिया। छापेमारी समापन के बाद ही स्पष्ट होगा  कि जेल से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है या नहीं।

  • गृह विभाग ने इंटरनेट सेवा बंद करने के दिए आदेश, जाने क्या है मामला….

    गृह विभाग ने इंटरनेट सेवा बंद करने के दिए आदेश, जाने क्या है मामला….

    रांची. नूपुर शर्मा के बयान के खिलाफ शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद रांची समेत देशभर में जमकर बवाल हुआ. नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर रांची के कई इलाकों में उपद्रवियों ने पत्थरबाजी और हंगामा किया. इस घटना में अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हैं, जिनका रिम्स सहित अन्य निजी अस्पतालों मे इलाज चल रहा है. प्रशासन ने एहतियातन रांची के 13 थाना क्षेत्रों मे धारा 144 लागू कर दिया है. वहीं गृह विभाग की कि तरफ से इंटरनेट सेवाओं को भी बंद अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है.

    बता दें, रांची में शुक्रवार की दोपहर जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल के बाद स्थिति पुलिस के नियंत्रण में तो है, लेकिन हालात अब भी तनावपूर्ण बने हुए हैं. रांची के लालपुर, लोअर बाजार, डेली मार्केट, हिंदपीढ़ी, जगन्नाथपुर, कोतवाली, सुखदेव नगर, पंडरा ओपी, चुटिया, डोरण्डा और अरगोड़ा थाना  क्षेत्र में धारा 144 लगा दिया गया है. इन इलाकों में एक साथ 4 लोगों के जमा होने पर मनाही है.

    वहीं वर्तमान स्थिति को देखते हुए लोगों के बीच किसी तरह की अफवाह न फैले इसे लेकर अगले आदेश तक इंटरनेट सेवाओं को भी बंद किया गया है. बता दें, शुरुआती दौर में इंटरनेट सेवाओं को शनिवार सुबह 6 बजे तक के लिए बंद किया गया था जिसे फिर अगले आदेश तक के लिए बढ़ा दिया गया है ताकि अफवाहों पर विराम लग सके.

    बता दें, शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद अचानक हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग रांची  के एकरा मस्जिद के पास जमा हो गए. इस दौरान उन्होंने जमकर नारेबाजी की और नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर नूपुर शर्मा  का पुतला भी जलाया जिसके बाद मुस्लिम समुदायों के द्वारा हाथ में काला झंडा और धार्मिक झंडे के साथ जुलूस निकाला गया और फिर जब पुलिस के द्वारा इन्हें डेली मार्केट के पास रोकने की कोशिश की गई तो स्थिति बेकाबू हो गई. भीड़ ने जमकर पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी जिससे मौके पर ही कई पुलिसकर्मी घायल हो गए.

  • छात्र-छात्राओं के लिए आई बड़ी खबर, मूल्‍यांकन पैटर्न में हुआ बदलाव….

    छात्र-छात्राओं के लिए आई बड़ी खबर, मूल्‍यांकन पैटर्न में हुआ बदलाव….

    देहरादून : प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड बोर्ड के छात्र-छात्राओं के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा का मूल्यांकन अब सीबीएसई पैटर्न पर किया जाएगा।

    उत्तराखंड बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी, सहायताप्राप्त अशासकीय और निजी विद्यालयों में पाठ्यक्रम तो सीबीएसई के अनुसार बहुत पहले ही लागू किया जा चुका है। बोर्ड एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार पढ़ाई करा रहा है। इसके बावजूद बोर्ड की 10वीं और 12वीं परीक्षा के मूल्यांकन का तरीका सीबीएसई के अनुसार लागू नहीं किया गया था। इसे पुराने उत्तर प्रदेश बोर्ड के आधार पर ही क्रियान्वित किया जा रहा था। अब धामी मंत्रिमंडल ने सीबीएसई पैटर्न पर बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन कराने को स्वीकृति दी है।

    सीबीएसई पैटर्न पर मूल्यांकन होने से 10वीं कक्षा में परीक्षार्थियों के लिए भाषा विषय में 20 अंक का आंतरिक मूल्यांकन होगा। विशेष बात यह है कि आंतरिक मूल्यांकन और लिखित परीक्षा, दोनों के प्राप्तांक मिलाकर 33 प्रतिशत होने पर परीक्षार्थी उत्तीर्ण माना जाएगा। उत्तराखंड बोर्ड में इससे पहले भाषा विषय में आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था नहीं थी। इससे परीक्षार्थी को भाषा अभिव्यक्ति में प्रदर्शन सुधारना होगा, साथ में उसे आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर अधिक अंक प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।

    12वीं की परीक्षा में आंतरिक मूल्यांकन की व्यवस्था कला वर्ग के विषयों इतिहास, राजनीति विज्ञान आदि पर भी लागू होगी। 12वीं में अंतर यह है कि आंतरिक मूल्यांकन एवं प्रायोगिक विषयों में प्रायोगिक परीक्षा और लिखित परीक्षा में अलग-अलग पास होना पड़ेगा।

    प्रायोगिक परीक्षा के अंक 30 ही रहेंगे, लेकिन इसमें 15 अंक आंतरिक मूल्यांकन के होंगे। बाह्य प्रायोगिक परीक्षा 15 अंकों की होगी। व्यावसायिक शिक्षा में कौशल विकास के अंक भी मिलेंगे। जिन माध्यमिक विद्यालयों में इसमें मूल्यांकन की वर्तमान व्यवस्था लागू रहेगी।