Category: Breaking News

  • रेलवे ने आज रद्द की 221 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

    रेलवे ने आज रद्द की 221 ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

    नई दिल्ली: भारतीय रेलवे ने आज रविवार, 24 जुलाई को कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है. आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार रविवार को कुल 221 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. ट्रेन होने के मुख्य कारणों में कई परिचालन, रखरखाव और मौसम संबंधी मुद्दों को माना जा रहा है. आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार, रद्द की गई ट्रेनों की सूची में देश भर के कई शहरों से चलने वाली ट्रेनें शामिल हैं. जो यात्री आज यात्रा कर रहे हैं या आज यात्रा करने के इच्छुक हैं, वे रद्द की गई ट्रेनों की पूरी सूची लिस्ट देख कर ही यात्रा पर निकलें.

    cancelled trains on Sunday, July 24

    00913 , 01539 , 01540 , 01605 , 01606 , 01607 , 01608 , 01609 , 01610 , 03035 , 03036 , 03058 , 03083 , 03085 , 03086 , 03087 , 03094 , 03095 , 03096 , 03097 , 03098 , 03502 , 03549 , 03657 , 03658 , 04129 , 04130 , 04181 , 04182 , 04183 , 04194 , 04601 , 04602 , 04647 , 04648 , 04685 , 04686 , 04699 , 04700 , 04883 , 05137 , 05169 , 05170 , 05334 , 05366 , 05445 , 05446 , 06429 , 06430 , 06846 , 06977 , 06980 , 07519 , 07906 , 07907 , 09071 , 09072 , 09108 , 09109 , 09110 , 09113 , 09483 , 09484 , 09501 , 09502 , 10101 , 10102 , 11027 , 11421 , 11422 , 12824 , 12929 , 12930 , 13033 , 14235 , 14893 , 15232 , 17267 , 17268 , 18109 , 18202 , 18258 , 19035 , 19036 , 19426 , 20972 , 22167 , 22620 , 22910 , 22929 , 22930 , 22959 , 22960 , 31411 , 31414 , 31617 , 31622 , 31711 , 31712 , 36033 , 36034 , 37211 , 37216 , 37246 , 37247 , 37253 , 37256 , 37305 , 37306 , 37307 , 37308 , 37312 , 37319 , 37327 , 37330 , 37335 , 37338 , 37343 , 37348 , 37411 , 37412 , 37415 , 37416 , 37611 , 37614 , 37657 , 37658 , 37741 , 37746 , 37782 , 37783 , 37785 , 37786 , 47105 , 47109 , 47110 , 47111 , 47112 , 47114 , 47116 , 47118 , 47120 , 47129 , 47132 , 47133 , 47135 , 47136 , 47137 , 47138 , 47139 , 47140 , 47150 , 47153 , 47164 , 47165 , 47166 , 47170 , 47176 , 47187 , 47189 , 47190 , 47191 , 47192 , 47195 , 47203 , 47210 , 47220 , 66002 , 66004 , 66015 , 66016 , 66016 , 93002

    कैसे पता करें ट्रेन की लोकेशन
    रेलवे की वेबसाइट्स पर भी आप भी ट्रेनों के रनिंग स्टेटस जान सकते हैं. यह वेबसाइट है – https://www.irctc.co.in/nget/train-search. इसके अलावा रेलवे की एक अन्य वेबसाइट https://railenquiry.in पर भी “Running Status” देखा जा सकता है. यदि आप सीधे रनिंग स्टेटस वाले यूआरएल पर जाना चाहते हैं तो https://railenquiry.in/runningstatus या “https://railenquiry.in/runningstatus का उपयोग करें.

  • देश के इस राज्य में मंकीपॉक्स की दस्तक, मिला पहला केस

    देश के इस राज्य में मंकीपॉक्स की दस्तक, मिला पहला केस

    नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स ने दस्तक दे दी है. 31 साल के एक शख्स को मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है. मरीज को दिल्ली स्थित एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जान लें कि मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया शख्स हिमाचल प्रदेश से लौटा है. उसकी विदेश की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है. गौरतलब है कि भारत में मंकीपॉक्स के अब तक कुल 4 केस पाए जा चुके हैं. मंकीपॉक्स का 1 केस दिल्ली और 3 केस केरल में पाए गए हैं. इसके अलावा मंकीपॉक्स को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित हो चुकी है. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने शनिवार को मंकीपॉक्स को लेकर ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी घोषित की थी.

  • स्मृति ईरानी की बेटी को रेस्तरां चलाने के मामले में कांग्रेस ने घेरा

    स्मृति ईरानी की बेटी को रेस्तरां चलाने के मामले में कांग्रेस ने घेरा

    नई दिल्लीः केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के गोवा स्थित रेस्टोरेंट एंड बार पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया कि 13 महीने पहले मरे हुए व्यक्ति के नाम पर बार का फर्जी लाइसेंस लिया गया है। इसको लेकर एक्साइज कमिश्नर ने नोटिस भी जारी किया है। अब उस आबकारी अधिकारी का ट्रांसफर किया जाएगा। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पर पलटवार किया है। पवन खेड़ा ने एक ट्वीट कर पूछा है कि कौन-सी स्मृति ईरानी झूठ बोल रही हैं? वो स्मृति ईरानी जिन्होंने 14 अप्रैल 2022 को अपनी बेटी के रेस्टोरेंट की तारीफ की थी या वो स्मृति ईरानी जो आज कह रहीं हैं कि उनकी बेटी का कोई रेस्टोरेंट है ही नहीं?

    ईरानी ने दिया पवन खेड़ा के आरोप पर जबाव

    बता दें कि कांग्रेस के प्रवक्ता पवन खेड़ा के आरोप पर जबाव देते हुए ईरानी ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। स्मृति ईरानी ने कहा कि मेरी बेटी कॉलेज में पढ़ाई करती है और वह कोई बार नहीं चलाती हैष पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि स्मृति ईरानी की बेटी बार चलाती हैं। बताया जा रहा है कि स्मृति ईरानी की ओर से आज शाम तक जयराम रमेश और पवन खेड़ा को कानूनी नोटिस भेजा जाएगा। इसके अलावा कांग्रेस महिला अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा के खिलाफ भी कानूनी नोटिस भेजेगी।

    इन कागजों में मेरी बेटी का कहां है नाम: स्मृति ईरानी

    स्मृति ईरानी ने कहा कि 2 अधेड़ उम्र के पुरुषों ने एक 18 साल की लड़की की इज्जत की धज्जियां उड़ाने का दुस्साहस किया है। उस लड़की का दोष यह है कि उस लड़की की मां ने 2014 और 2019 में अमेठी से राहुल गांधी के खिलाफ चुनाव लड़ा। ईरानी ने कहा कि आज अपनी एक प्रेस कांफ्रेंस में कांग्रेस के प्रवक्ता ने हंसते हुए जिस लड़की पर आक्रमण किया, वो राजनीति में नहीं है और एक साधारण कॉलेज स्टूडेंट के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रही है। ईरानी ने कहा कि पवन खेड़ा ने ये कहा कि मेरी बेटी को कारण बताओ नोटिस दिया गया और अपने हाथ में 2 कागज दिखाए। मैं आज पूछना चाहती हूं कि इन कागजों में मेरी बेटी का नाम कहां है?

    जानें इस मामले को लेकर क्या बोली स्मृति ईरानी

    ईरानी ने कहा कि जिस 18 साल की लड़की की इज्जत पर कांग्रेस के प्रवक्ताओं ने आज हमला किया, उस लड़की का दोष यह है कि उसकी मां स्मृति ईरानी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ प्रेस कॉन्फ्रेंस करती है। वो 18 साल की लड़की जो कॉलेज के प्रथम वर्ष में पढ़ती है, उसका दोष यह है कि उसकी मां ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी की 5,000 करोड़ की लूट के ऊपर प्रेसवार्ता की।

    ये है पूरा मामला

    बता दें कि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी के गोवा में बार चलाती हैं। कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि वह जिस पार्टी से जुड़ी हैं, उनकी बेटी भी बहुत संस्कारी होनी चाहिए, लेकिन वो गोवा में एक रेस्टोरेंट चला रही है, जिसने 13 महीने पहले मरे हुए एक शख्स के नाम पर फर्जी लाइसेंस हासिल किया है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि गोवा में कानून एक व्यक्ति को एक लाइसेंस की अनुमति देता है।

    इसे “तुलसी संस्कारी बार”, बल्कि “सिली सोल बार” कहा जाता है। इस रेस्टोरेंट में एक नाम के तहत दो लाइसेंस हैं। इसके पास एक रेस्टोरेंट नीति के तहत लाइसेंस भी नहीं है। आपकी पार्टी के लोग लुलु मॉल, हनुमान चालीसा के दीवाने हैं और उनके बच्चे संरक्षण में भ्रष्टाचार में लिप्त हैं। जिस अधिकारी ने लाइसेंसधारियों को नोटिस दिया था। जाहिर तौर पर उसका तबादला किया जा रहा है। गोवा के उस बार में सुरक्षा बल (बाउंसर) घूम रहे हैं।

  • स्कूल ने सिख छात्रों को पगड़ी पहनने और कृपाण धारण करने से किया मना, जाने मामला

    स्कूल ने सिख छात्रों को पगड़ी पहनने और कृपाण धारण करने से किया मना, जाने मामला

    स्कूल में सिख छात्रों के पगड़ी पहनने और कृपाण धारण को लेकर मामला गरमा गया है। यह मामला उत्तर प्रदेश के ईसाई मिशनरी की ओर से संचालित बरेली के सेंट फ्रांसिस स्कूल से सामने आया है। जहां कथित तौर पर प्रबंधन द्वारा सिख छात्रों को पगड़ी पहनने और कृपाण धारण करने से रोका गया। दरअसल इस मामले में तब तूल पकड़ा जब सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने स्कूल प्रबंधन के आदेश को सिख धर्म विरोधी बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है।

    एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर धामी ने सिखों से की ये अपील

    घटना की जानकारी जैसे ही एसजीपीसी को हुई, उसके अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने एक बयान जारी करते हुए कहा, “मैं देश भर में रहने वाले सिखों से अपील करता हूं कि वे इस मसले पर एक साथ आएं और सिखों के खिलाफ भेदभाव करने वाले लोगों के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाएं और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन से इस संबंध में एक्शन लेने की मांग करें।” हरजिंदर सिंह धामी ने कहा, “देश में सिखों के साथ इस तरह के भेदभाव और दुर्व्यवहार जानबूझकर किए जा रहे हैं और ऐसे मामलो में राज्य सरकारों की भूमिका भी पारदर्शी नहीं होती है।”

    पूरे देश में सिखों के साथ किया जाता है भेदभावः धामी

    इसके साथ ही धामी ने सिखों के त्याग और बलिदान का जिक्र करते हुए कहा कि देश में अल्पसंख्यक होने के बावजूद सिख भाईयों ने इस देश की आजादी के लिए सबसे ज्यादा कुर्बानी दी है, इस बात को भूलना नहीं चाहिए। आज अगर देश की संस्कृति बरकरार है तो उसके पीछे सबसे बड़ा कारण है कि सिख उसके पीछे खड़े हैं। लेकिन उसके बावजूद सिखों के साथ पूरे देश में भेदभाव किया जाता है।

    आरोपः प्रशासन ने छात्रों को स्कूल से निकालने की दी धमकी

    मालूम हो कि बीते गुरुवार को यूपी के बरेली में सिख समुदाय के सदस्यों ने एक स्कूल प्रबंधन के उस कथित फैसले का विरोध किया था, जिसमें स्कूल प्रबंधन ने स्कूल में सिख छात्रों को पगड़ी नहीं पहनने और कृपाण न रखने की बात कही थी। इसके साथ ही सिख समुदाय का आरोप है कि अपने बेतुके आदेश के पालन करवाने के लिए स्कूल प्रबंधन ने कथित तौर पर सिख छात्रों के अभिवावकों को बाकायदा धमकी दी कि अगर स्कूल में सिख छात्रों को पगड़ी और कृपाण के साथ भेजा गया तो उन बच्चों को स्कूल से निकाल दिया जाएगा।

    मामला गरमाने के बाद प्रबंधन ने सिख समुदाय से मांगी माफी 

    जब इस मामले में विवाद फैलने लगा तो आनन-फानन में बरेली जिला प्रशासन ने हस्तक्षेप किया और जिला मजिस्ट्रेट शिवकांत द्विवेदी ने गुरुवार को ही बयान जारी करके कहा कि इस विवाद को खत्म करने के लिए सिख समुदाय और स्कूल प्रबंधन से बात की गई है, दोनों पक्षों की बात सुनी गई और स्कूल प्रबंधन को आदेश वापस लेने के लिए कहा गया है। वहीं विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए स्कूल प्रबंधन का कहना है कि यह बात गलतफहमी के कारण हो गई थी और इसके लिए प्रबंधन ने सिख समुदाय से माफी भी मांग ली है और विवाद को सुलझा लिया गया है।

  • देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार 

    देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार 

    नई दिल्ली. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने विदेशी लड़कियों से जुड़े एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है. इसमें कई विदेशी लड़कियां भी शामिल हैं. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 10 महिलाओं को छुड़ाया गया है.

    दिल्ली पुलिस ने इस बारे में बयान जारी कर बताया कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में पुलिस की मानव तस्करी रोधी इकाई ने एक देह व्यापार रैकेट का भंडाफोड़ किया है, जिसमें विदेश लड़कियां भी शामिल थी. इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया, 10 महिलाएं छुड़ाई गई हैं.

  • जालंधर में हिंदू पुजारी की हत्या का मामला: एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी पर 10 लाख रुपये का इनाम किया घोषित 

    जालंधर में हिंदू पुजारी की हत्या का मामला: एनआईए ने खालिस्तानी आतंकवादी पर 10 लाख रुपये का इनाम किया घोषित 

    नई दिल्ली। पंजाब के जालंधर में हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश में शामिल कनाडा स्थित खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) के प्रमुख पर एनआईए ने शुक्रवार को 10 लाख रुपये का इनाम घोषित किया। वांछित आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर जालंधर के फिल्लौर इलाके के भारसिंहपुर गांव का निवासी है। इनाम की घोषणा से लगभग तीन सप्ताह पहले एनआईए ने पुजारी की हत्या के संबंध में निज्जर और तीन अन्य के विरुद्ध आरोपपत्र दायर किया था। 

    एजेंसी ने एक बयान में कहा, “केटीएफ द्वारा जालंधर में एक हिंदू पुजारी की हत्या की साजिश के मामले में निज्जर वांछित है। वह इस समय कनाडा में रह रहा है और खालिस्तान टाइगर फोर्स का प्रमुख है।”
    ऐसा कहा जा रहा है कि निज्जर भारत में ‘सिख्स फॉर जस्टिस’ के हिंसक एजेंडे को भी बढ़ावा दे रहा है। एनआईए ने कहा, “एनआईए ने निज्जर के ऊपर 10 लाख रुपये का नकद इनाम रखा है… फरार आरोपी के संबंध में कोई भी सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।”

  • आप की बढ़ी मुश्किलेंः नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ CBI जांच के आदेश जारी

    आप की बढ़ी मुश्किलेंः नई एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ CBI जांच के आदेश जारी

    नई दिल्लीः आप पार्टी की मुश्किलें एक बार फिर से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने राजधानी की अरविंद केजरीवाल सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच के आदेश दिए हैं। दिल्ली की नई एक्साइज पॉलिसी में शराब के दुकानों के टेंडर में गड़बरी का आरोप है। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार की नई आबकारी नीति में कई नियमों की अनदेखी करते हुए टेंडर जारी कर दिए गए।

    चीफ सेकेट्री की रिपोर्ट पर लिया गया फैसला

    एलजी विनय कुमार सक्सेना ने सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच का ये बड़ा आदेश दिल्ली के चीफ सेक्रेटरी की एक रिपोर्ट के बाद उठाया है। जिसमें राज्य सरकार पर नियमों की अनदेखी की बात कही गई थी। बता दें कि दिल्ली की नई आबकारी नीतियों को लेकर प्रमुख विपक्षी पार्टी बीजेपी लगातार आम आदमी पार्टी की सरकार पर हमलावर थी। ऐसे में चीफ सेकेट्री की रिपोर्ट के बाद दिल्ली के एलजी ने सीएम केजरीवाल की सरकार के खिलाफ सीबीआई जांच का जो आदेश दिया है उसे एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है।

    बीजेपी नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर कई बार कर चुकी प्रदर्शन

    बीजेपी ने दिल्ली सरकार की इस नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर कई बार प्रदर्शन कर चुकी है। मार्च 2022 में तो बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पॉलिसी के विरोध में लंबा चक्काजाम कर दिया था। सिर्फ बीजेपी ही नहीं, बल्कि कांग्रेस भी इसका विरोध कर रही है। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर ये नई एक्साइज पॉलिसी में ऐसा क्या है जो इसका विरोध हो रहा है? गौरतलब है कि दिल्ली के एलजी चाहे पुराने हो या नए उनके और दिल्ली के सरकार के बीच छत्तीस का आंकड़ा रहा है। संवैधानिक पदों पर बैठी शख्सियतों के बीच ये अदावत दिल्ली की सत्ता में किसका नियंत्रण हो इस विषय को लेकर चला करती है। ऐसे में इस फैसले के बाद दोनों के बीच के संबंधों में कुछ और तनाव आ सकता है।

    दिल्ली की एक्साइज पॉलिसी को समझिए

    इस नई पॉलिसी के तहत दिल्ली में जो कुल 272 वार्ड्स हैं और हर वार्ड में कम से कम शराब की तीन दुकानें होंगी। इस पॉलिसी के लागू होने से पहले दिल्ली सरकार ने कहा था कि 79 वार्ड में एक भी दुकान नहीं हैं वहां भी वाइन शॉप दुकानें खोली जाएंगी। ये दुकानें दूसरे वार्ड से शिफ्ट होकर यहां आएंगी। इस पॉलिसी से पहले तक 60 फीसदी दुकानें सरकारी और 40 फीसदी दुकानें प्राइवेट थीं। अब 100 फीसदी दुकानें निजी हाथों में हैं। शराब पीने की कानूनी उम्र 25 साल से घटाकर 21 साल की गई है। इस विषय में दिल्ली सरकार ने हाईकोर्ट में कहा था कि जब 18 साल से ऊपर वोट दे सकते हैं तो शराब क्यों नहीं पी सकते।

  • केंद्र सरकार का एक्शनः 747 वेबसाइट और 94 यूट्यूब चैनल किए बंद

    केंद्र सरकार का एक्शनः 747 वेबसाइट और 94 यूट्यूब चैनल किए बंद

    नई दिल्लीः केंद्र सरकार ने साल 2021-22 के दौरान 94 यूट्यूब चैन, 19 सोशल मीडिया अकाउंट्स और 747 वेबसाइट बैन कर दिए हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ये जानकारी दी है, उन्होंने कहा कि IT एक्ट 2000 के सेक्शन 69 ए के तहत ये कार्रवाई की गई है।

    अप्रैल में 16 YouTube चैनल किए थे बैन


    सूचना और प्रसारण मंत्रालय इससे पहले भी भी यूट्यूब चैनल्स को बंद करने की कार्रवाई कर चुका है। अप्रैल में भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश संबंधों और सार्वजनिक व्यवस्था से संबंधित दुष्प्रचार फैलाने को लेकर 16 यूट्यूब चैनलों को ब्लॉक कर दिया गया था। इनमें 10 चैनल भारतीय और 6 पाकिस्तान बेस्ड यूट्यूब चैनल थे। IT नियम, 2021 के तहत इमरजेंसी शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इन चैनल्स को ब्लॉक किया गया था।

    बैन किए गए चैनल्स बिगाड़ रहे थे देश का माहौल


    इस चैनल्स को ब्लॉक करने के संबंध में मंत्रालय का कहना है कि ये सभी YouTube चैनल भारत में दहशत पैदा करने, सांप्रदायिक विद्वेष भड़काने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए झूठी, असत्यापित जानकारी फैला रहे थे। ब्लॉक किए गए यूट्यूब समाचार चैनलों की दर्शकों की संख्या 68 करोड़ से अधिक थी।

    एक समुदाय को बताया था आतंकवादी


    अप्रैल में कार्रवाई करते हुए सरकार ने कहा था कि किसी भी डिजिटल समाचार प्रकाशक ने आईटी नियम, 2021 के नियम 18 के तहत मंत्रालय को आवश्यक जानकारी नहीं सौंपी थी। मंत्रालय ने बताया था कि भारत के कुछ यूट्यूब चैनलों द्वारा प्रकाशित सामग्री में एक समुदाय को आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक समुदायों के सदस्यों के बीच घृणा को बढ़ाने का काम किया गया है। इस तरह की सामग्री से सांप्रदायिक वैमनस्य पैदा करने और सार्वजनिक व्यवस्था को बिगाड़ने की कोशिश की जा रही थी।

  • सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक….

    सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक….

    नई दिल्ली। सीबीएसई बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जिन स्टूडेंट्स ने इसके लिए एग्जाम दिए थे वह अपना रिजल्ट सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in, results.gov.in, digilocker.gov.in पर चेक कर सकते हैं. सीबीएसई 12वीं की परीक्षाओं में इस साल करीब 14 लाख स्टूडेंट्स ने बारहवीं की परीक्षा में भाग लिया था. इन सभी छात्रों का इंतजार अब खत्म हो गया है.

    CBSE 12th रिजल्ट ऐसे करें चेक
    -आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbresults.nic.in पर जाएं.
    -फिर रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें.
    -इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर दर्ज करें.
    -कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2022 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा.
    -कक्षा 12वीं का स्कोरकार्ड डाउनलोड करें, आगे के लिए एक प्रिंट आउट लें.

    SMS से ऐसे चेक करें रिजल्ट
    इस तरह एक एसएमएस टाइप करें: cbse12<रोल नंबर>
    अब इस मैसेज को 7738299899 पर भेजें
    CBSE.nic.in 12वीं रिजल्ट 2022 इसी नंबर पर एसएमएस के तौर पर भेजा जाएगा.

  • द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की राष्ट्रपति

    द्रौपदी मुर्मू बनी भारत की राष्ट्रपति

    नई दिल्ली। राष्ट्रपति चुनाव के लिए अब तक हुई मतगणना से ये साफ हो गया है कि द्रौपदी मुर्मू चुनाव जीत गई हैं राज्यसभा महासचिव ने कहा कि द्रौपदी मुर्मू ने 50 फ़ीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त किया मुर्मू ने जीत का आंकड़ा पार कर लिया है अभी उनके जीतने की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है