Category: Breaking News

  • धारा 144 लागू, राज्यभर में अलर्ट जारी

    धारा 144 लागू, राज्यभर में अलर्ट जारी

    मुबंईः महाराष्ट्र के सियासी संकट के बीच विरोध प्रदर्शन, तोड़फोड़ की कुछ घटनाओं के बीच मुंबई पुलिस ने मुंबई सिटी में धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस राज्य में अलर्ट पर है। ठाणे में शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वो इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं।

    शिवसेना ने बागी विधायकों के खिलाफ किया विरोध प्रदर्शन 

    घटनाक्रम में मुंबई के सब अर्बन इलाके नवी मुंबई पनवेल महानगर इलाके के खारघर में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने पार्टी के बागी विधायकों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और खारघर में पार्टी कार्यालय के बाहर पुतला फूंका है। खारघर की घटना के पहले ही महाराष्ट्र में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने बागी नेता के पुणे स्थित कार्यालय में की तोड़फोड़ की है। पुणे में शिवसेना कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पार्टी के बागी विधायक तानाजी सावंत के एक कार्यालय में तोड़फोड़ की, जो इस समय एकनाथ शिंदे गुट के हिस्से के रूप में गुवाहाटी में हैं।

    किसी विधायक की नहीं ली गई सुरक्षा वापिसः गृह मंत्री दिलीप वलसे 

    विधायकों की सुरक्षा वापस लिए जाने के आरोपों पर महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने कहा, किसी विधायक की सुरक्षा वापस नहीं ली गई है। गृह विभाग ने मौजूदा स्थिति को ध्यान में रखते हुए विधायकों के परिवारों को सुरक्षित रखने के लिए उनके आवास पर सुरक्षा प्रदान करने का निर्णय लिया है।

  • डिप्टी स्पीकर ने 16 बागी विधायकों को भेजा नोटिस

    डिप्टी स्पीकर ने 16 बागी विधायकों को भेजा नोटिस

    मुबंईः महाराष्ट्र की सियासत में शह-मात का खेल लगातार चल रहा है। महाराष्ट्र में राजनीतिक में आज भी गहमागहमी देखने को मिल रही है। दोपहर बाद उद्धव ठाकरे शिवसेना की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने पहुंचे। इससे पहले गुवाहाटी में मौजूद शिंदे गुट ने नई पार्टी बनाने के संकेत दिए हैं। वहीं, शिवसेना के बागी विधायक तानाजी के कार्यालय पर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने जमकर तोड़फोड़ की। इसके जानकारी के बाद तानाजी सावंत ने ट्वीट कर कहा कि समय आने पर जैसे को तैसा जवाब दिया जाएगा।

    शिंदे गुट को झटका 16 बागी विधायकों को नोटिस जारी

    एकनाथ शिंदे गुट के 16 बागी विधायकों को डिप्टी स्पीकर कार्यालय ने समन जारी कर दिया है। सभी को नोटिस जारी कर 27 जून की शाम 5:30 बजे तक जवाब देने के लिए कहा गया है। वहीं शिवसेना ने भी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल न होने पर भी सभी को नोटिस जारी किया है। पार्टी व्हिप सुनील प्रभु ने सभी 16 बागी विधायकों को अयोग्य घोषित करने का नोटिस जारी कर दिया है। उन्होंने भी 27 जून की शाम 5 बजे तक अनुपस्थित रहने पर लिखित जवाब देने के लिए कहा गया है। नोटिस में कहा गया है कि अगर विधायक जवाब नहीं देते हैं तो यह मान लिया जाएगा कि आपके पास कहने के लिए कुछ नहीं है। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत कार्रवाई का फैसला लिया जाएगा।

    शिवसेना ने EC को लिखा लेटर

    शिवसेना ने बालासाहेब के नाम के दुरुपयोग के खिलाफ चुनाव आयोग को पत्र लिखा दिया है। इसमें लिखा कि महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में कुछ एमएएल पार्टी विरोधी गतिविधियां कर रहे हैं। ये भी बालासाहेब ठाकरे द्वारा स्थापित शिवसेना के मंच से विधायक चुने गए हैं। मुझे आशंका है कि ये शिवसेना के सिद्धांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हमें यह भी संदेह है कि बागी विधायक ‘शिवसेना’ या बालासाहेब के नाम का दुरुपयोग कर एक नई राजनीतिक पार्टी की स्थापना कर भ्रम की स्थिति पैदा कर सकते हैं।

  • मोदी सरकार ने की तीन नियुक्तियां, तपन कुमार डेका Intelligence Agency IB के नए डायरेक्टर नियुक्त

    मोदी सरकार ने की तीन नियुक्तियां, तपन कुमार डेका Intelligence Agency IB के नए डायरेक्टर नियुक्त

    नई दिल्लीः पीएम नरेंद्र मोदी सरकार ने तीन शुक्रवार 24 जून 2022 को तीन बड़ी नियुक्तियां की हैं। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) में आतंक रोधी अभियानों के प्रमुख तपन डेका को आईबी के नए चीफ के रूप में अपना कार्यभार संभालेंगे। वहीं दूसरी ओर परमेश्वरन अय्यर को नीति आयोग का सीईओ नियुक्त किया गया।

    अमिताभ कांत का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है। तब से वह इस पद की जिम्मेदारी संभालने जा रहे हैं। उनका कार्यकाल दो साल का होगा। इसके अलावा रॉ सचिव सामंत कुमार गोयल को एक साल का सेवा विस्तार दिया गया है। तपन डेका अमित शाह के विश्वस्त माने जाते हैं और एनएसए अजित डोवाल के बेहद खास हैं। 

    तपन डेका एनएसए अजित डोवाल के बेहद करीब 

    साल 2006 से 2012 तक आईबी में नेशनल एंटी टेरर विंग और आल एंटी टेरर ऑपरेशन हेड के तौर तपन डेका एनएसए अजित डोवाल के बेहद करीब रहे हैं। बताया जाता है कि अपने पूरे करियर के दौरान वह एनएसए डोवाल के बेहद खास अफसरों में से एक हैं। इसके अलावा साल 2012-15 के बीच तपन डेका अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में भारत के टॉप स्पाई रह चुके हैं।

    तपन डेका ने साल 2021 में बने थे स्पेशल डायरेक्टर

    साल 2022 के 24 जून को तपन डेका ने इंटेलिजेंस ब्यूरो में स्पेशल डायरेक्टर का पद संभाला था। नियुक्ति संबंधी कैबिनेट की कमिटी ने 23 जून को तपन डेका को प्रमोट कर यह पद सौंपा था। बता दें की तपन के साथ 14 अन्य अफसरों को भी पदोन्नति मिली थी।

    तपन डेका ने टेररिज्म के खिलाफ निभाई है बड़ी भूमिका

    आतंक के खिलाफ लड़ाई में तपन डेका की बड़ी भूमिका रही है। डेका ने IB में काउंटर टेररिज्म, ग्लोबल एंड नेशनल टेररिज्म विंग के हेड का भी काम देखा है। इसका मतलब यह हुआ कि जिसे देखते हुए तपन डेका को कश्मीर में नई चुनौती से जीतने का काम सौंपा गया था। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया।

  • पुलिस कंट्रोल रूम में महिला को मारी गोली

    पुलिस कंट्रोल रूम में महिला को मारी गोली

    इंदौरः रीगल चौराहे स्थित पर महिला अधिकारी की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आय़ा है। मिली जानकारी के मुताबिक थाना प्रभारी हकमसिंह पवार ने कंट्रोल रूम में महिला अधिकारी रंजना को गोली मार दी। उसके बाद तुरंत खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।

    घटना की सूचना मिलते ही एडिशनल कमिश्नर और क्राइम ब्रांच डीसीबी नैमिष अग्रवाल मौके पर पहुंचे हैं। घटना में घायल रंजना को एम वाई हॉस्पिटल पहुंचाया गया है। थाना प्रभारी ने ये खौफनाक कदम क्यों उठाया इसकी जांच की जा रही है। पुलिस कमिश्नर मौके पर जायजा ले रहे हैं। 

  • सबसे ज्यादा बिकने वाली Tata Nexon EV में लगी आग, वीडियो वायरल

    मुंबई: भारत में इलेक्ट्रिक बाइक और स्कूटर में आग लगने के कई मामले सामने आ चुके हैं। लेकिन अबतक किसी कार में आग लगने का अबतक कोई भी मामला सामने नहीं आया था। इस बार टाटा कंपनी की ईवी कार में आग लगने का मामला भी सामने आ गया जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। दरअसल यह आग टाटा की सबसे अधिक बिकने वाली टाटा नेक्सॉन ईवी में लगी है। हालांकि मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला 22 जून की रात का बताया जा रहा है। मुंबई के वसई वेस्ट से ईवी कार में आग लगने की सूचना सामने आई। 

    कंपनी का आया बयान सामने 

    टाटा नेक्सॉन में आग लगने के बाद कंपनी ने बयान जारी कर कहा कि इस घटना के तथ्यों का पता लगाने के लिए फिलहाल विस्तृत जांच की जा रही है। इसके बाद हम विस्तृत प्रतिक्रिया साझा करेंगे। हम अपने वाहनों और उनके उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। गौरतलब है कि देश में चार पहिया ईवी वाहनों में सबसे ज्यादा टाटा नेक्सॉन ईवी की बिक्री होती है। टाटा नेक्सॉन ईवी हर महीने कम से कम 2500 से 3000 कारों की बिक रही है।

    कैसे लगी आग

    रिपोर्ट के मुताबिक कार के मालिक ने अपने नेक्सॉन ईवी को अपने ऑफिस में लगे सामान्य स्लो चार्जर से चार्ज किया। अपने घर की ओर लगभग 5 किमी की दूरी तय करने के बाद उनके कार में कुछ अजीब आवाजें सुनाई देने लगी और डैशबोर्ड पर चेतावनी का इंडिकेशन मिला। इसके बाद उन्होंने वाहन को रोका और कार से बाहर निकले। इसके बाद कार में आग लग गई और आग को बुझाने के लिए दमकल कर्मियों को बुलाया गया।

    दोपहिया ईवी में कई बार लगी आग

    देश में दोपहिया ईवी सेक्शन के वाहनों में कई बार आग लगने के मामले सामने आ चुके हैं। इन दोपहिया वाहनों में ओला इलेक्ट्रिक, प्योर ईवी, जितेंद्र ईवी टेक, एथर एनर्जी और ओकिनावा जैसे ईवी निर्माता कंपनियों के वाहन शामिल हैं।

  • कार में लगी आग, MBBS के तीन छात्र जिंदा जले

    कार में लगी आग, MBBS के तीन छात्र जिंदा जले

    सोनीपतः हरियाणा के सोनीपत जिले में हुए एक भीषण सड़क हादसे में तीन डाक्टरों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि 3 अन्य डाक्टरों की हालत गंभीर बनी हुई है। घायलों को पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया है। तीनों आइसीयू में भर्ती हैं और हालत गंभीर है।

    सभी डाक्टर कार के जरिये रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे, इस बीच सोनीपत में बुधवार रात को यह भीषण हादसा हुआ। हादसे में मृतक तीनो युवकों की पहचान पुलकित निवासी नारनौल, सन्देश निवासी रेवाड़ी व रोहित निवासी गुरुग्राम एमबीबीएस तीसरे साल के छात्र के रूप में हुई है। घायल छात्रों की पहचान अंकित, नरवीर व सोमबीर के रूप में हुई है।

    तेज़ रफ़्तार आई-20 कार में लगी आग 

    मिली जानकारी के मुताबिक सोनीपत से गुज़रने वाले मेरठ झज्जर नेशनल हाईवे पर देर रात एक तेज़ रफ़्तार कार पत्थरों की बेरिकेड्स से जा टकराई। टक्कर के बाद आई-20 कार में भयंकर आग लग गई। पुलिस ने तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सोनीपत भेज दिया है। सोनीपत पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

    झज्जर-मेरठ हाईवे पर एक कार पत्थरों से टकराई

    मामले में जानकारी देते हुए राई थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि देर रात झज्जर-मेरठ हाईवे पर एक कार पत्थरों से टकरा गई। पत्थरों से टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग लगने से 3 की मौके पर ही मौत हो गई और तीन को कार से निकाला गया है, जिनकी हालत गंभीर है। उनका इलाज रोहतक पीजीआई में चल रहा है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और परिजनों की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

    एनएचएआई की बड़ी लापरवाही आई सामने 

    वहीं दूसरी ओर एनएचएआई की बड़ी लापरवाही सामने आई है। आखिरकार सड़क बनाने के बाद सड़क के बीचों-बीच पत्थर क्यों लगाए गए थे। क्योंकि अगर पत्थर ना होते तो इतना बड़ा हादसा भी शायद टल सकता था।

  • उद्धव ठाकरे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, जाने क्या है मामला….

    उद्धव ठाकरे के खिलाफ पुलिस ने दर्ज की FIR, जाने क्या है मामला….

    नई दिल्ली। महाराष्ट्र में जारी सियासी बवाल के बीच बीजेपी के एक नेता ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के आरोप में राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ मुंबई पुलिस में शिकायत कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

    जानकारी अनुसार बीजेपी के युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने कहा कि कोविड पॉजिटिव होने के बावजूद लोगों से मुलाकात करके महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कोविड से जुड़े नियमों का उल्लंघन किया है, इसलिए उन्होंने मुंबई के मलबार हिल पुलिस स्टेशन में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई।

    बग्गा ने मुंबई के मलबार हिल पुलिस स्टेशन में मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ ऑनलाइन दी गई शिकायत में यह आरोप लगाया है कि मीडिया में सुबह से यह खबर आ रही थी कि उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित हो गए हैं और उनके सहयोगी कांग्रेस के नेता कमलनाथ ने भी इसे कन्फर्म किया था। कोविड प्रोटोकॉल के मुताबिक, कोविड पॉजिटिव पाए जाने पर संक्रमित व्यक्ति को किसी से मुलाकात नहीं करना चाहिए, बल्कि अपने आपको आइसोलेट कर लेना चाहिए।

  • दिल्ली में नया ट्रैफिक नियमः बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट के गाड़ी लेकर निकलने पर 5000 रुपये जुर्माना

    दिल्ली में नया ट्रैफिक नियमः बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट के गाड़ी लेकर निकलने पर 5000 रुपये जुर्माना

    दिल्ली: राजधानी दिल्ली में बिना रजिस्ट्रेशन दौड़ते वाहनों पर सरकार सख्त नजर आ रही है। सरकार ने बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर चलती गाड़ियों पर कार्रवाई के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। सरकार ने यह कदम बिना रजिस्ट्रेशन प्लेट वाहनों के चलने की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए उठाया है।


    पहली बार पांच हजार दूसरी बार 10 हजार जुर्माना

    दिल्ली सरकार की नई एसओपी के मुताबिक, अगर कोई वाहन बिना रजिस्ट्रेशन के सड़क पर नजर आया तो पहली बार में उस पर 5000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं, अगर कोई वाहन चालन दूसरी बार यही अपराध करता है, तो उस पर 10 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा, साथ ही 1 साल तक की सजा का भी प्रावधान इसमें रखा गया है। 

    दिल्ली में बिना रजिस्ट्रेशन प्लेटों के वाहनों के चलन में तेजी 

    अधिकारियों के मुताबिक, रजिस्ट्रेशन मार्क न दिखने पर भी 10 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी में बिना रजिस्ट्रेशन प्लेटों के वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि कुछ मामलों में देखा गया है कि वाहन मालिक रजिस्ट्रेशन प्लेट के साथ पेपर सीट चिपका रहे थे। उन्होंने कहा, शोरूमों को रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ ही वाहनों को जारी करना चाहिए। 

    बिना वैध रजिस्ट्रेशन प्लेट के चल रहे वाहन

    अधिकारियों के मुताबिक, बिना वैध रजिस्ट्रेशन प्लेट के वाहन चलाए जा रहे हैं, ऐसे में अगर ये कोई दुर्घटना करते हैं, तो इनका पता लगाना असंभव हो जाता है।  एसओपी में कहा गया है कि एमवी एक्ट के सेक्शन 39 के मुताबिक, कोई भी व्यक्ति किसी भी मोटर वाहन को नहीं चलाएगा और मोटर वाहन का कोई भी मालिक वाहन को किसी भी सार्वजनिक स्थान या किसी अन्य स्थान पर तब तक चलाने की अनुमति नहीं देगा जब तक कि वाहन रजिस्टर्ड न हो। दिल्ली में अप्रैल 2019 से हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट अनिवार्य कर दिया गया है। वाहन निर्माताओं द्वारा ये प्लेट डीलरों को दी जाती हैं। इन प्लटों पर रजिस्ट्रेशन मार्क होता है। 

    डीलरों के खिलाफ भी उल्लंघन करने पर लगेगा जुर्माना या कार्रवाई 

    अधिकारियों के मुताबिक, एसओपी जारी करने का उद्देश्य प्रवर्तन अधिकारियों को बिना रजिस्ट्रेशन रोड पर चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने और इस नियम का पालन करने के लिए लोगों को संवेदनशील बनाना है, साथ ही इसमें डीलरों के खिलाफ भी उल्लंघन करने पर जुर्माना या कार्रवाई करने का प्रावधान है।

  • महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दी जानकारी

    महाराष्ट्र में सीएम उद्धव ठाकरे कोरोना संक्रमित, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने दी जानकारी

    मुंबईः सियासी संकट के बीच महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे भी कोविड संक्रमित हो गए हैं। इसकी जानकारी कांग्रेस नेता कमलनाथ ने मीडियो को दी। इससे पहले आज ही महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, उनको हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

    शरद पवार से मिलने जा रहे कमलनाथ 

    कमलनाथ को कांग्रेस ने महाराष्ट्र में अपना पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वह यहां कांग्रेस विधायकों और गठबंधन की पार्टियों (शिवसेना, एनसीपी) से मिलने आए थे। कांग्रेस के विधायकों से उन्होंने मीटिंग भी की थी। इसके बाद कमलनाथ ने मीडिया को बताया कि वह उद्धव ठाकरे से नहीं मिल पाए हैं क्योंकि उनको कोरोना हो गया है। अब वह शरद पवार से मिलने जा रहे है।

    कांग्रेस के 44 में से 41 विधायक मौजूद: कमलनाथ

    विधायकों के साथ मीटिंग के बाद कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि अभी हमने कांग्रेस विधायकों के साथ बैठक की है। हमारे 44 में से 41 विधायक मौजूद थे और 3 रास्ते में हैं। कांग्रेस में पूरी एकता है। मैंने उद्धव ठाकरे जी को फोन पर आश्वासन दिया है कि कांग्रेस महाविकास अघाड़ी सरकार का समर्थन करती रहेगी। कमलनाथ ने आगे कहा कि जो भी आज विरोध कर रहे हैं उनको मैं यही कहना चाहता हूं कि कल के बाद परसो भी आता है। मुझे पूरा भरोसा है कि उद्धव ठाकरे जी के नेतृत्व में शिवसेना में फिर से एकता बनेगी।

  • क्या उद्धव ठाकरे सीएम पद से देंगे इस्तीफा? कैबिनेट मीटिंग पर टिकी नजरें

    क्या उद्धव ठाकरे सीएम पद से देंगे इस्तीफा? कैबिनेट मीटिंग पर टिकी नजरें

    मुबंई: महाराष्ट्र में एक बार फिर से सियायत गर्मा गई है। मिली जानकारी के मुताबिक महाराष्ट्र में जारी सियासी संकट के बीच उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं। कुछ देर में होने वाली कैबिनेट मीटिंग के बाद उद्धव ठाकरे के इस्तीफे की चर्चा है। इस्तीफे से पहले उद्धव ठाकरे अपनी शिवसेना पार्टी के सभी सांसदों और विधायकों से बात भी करेंगे।

    संजय राउत ने विधानसभा भंग करने के दिए थे संकेत 

    एकनाथ शिंदे और 40 विधायकों के बागी होने के बाद महाराष्ट्र में घटनाक्रम तेजी से बदल रहे हैं। कुछ देर पहले ही शिवसेना नेता संजय राउत ने राज्य में मौजूदा राजनीतिक स्थिति के बीच महाराष्ट्र विधानसभा भंग करने के संकेत दिए थे। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा था कि महाराष्ट्र में जारी राजनीतिक संकट विधानसभा भंग करने की ओर बढ़ रहा है।