Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: 10 सितंबर तक स्कूल बंद, आदेश जारी

    Punjab News: 10 सितंबर तक स्कूल बंद, आदेश जारी

    पटियालाः पंजाब में आई बाढ़ के बाद हालात बेहद खराब हो गए है। हालांकि मौसम साफ होने से पानी का स्तर कुछ कम होने लगा है। लेकिन पानी कम होने के बाद लोगों के घरों और खेतों में मिट्टी आने से उन्हें दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वहीं शिक्षा मंत्री द्वारा बीते दिन सरकारी स्कूल आज के दिन बंद रखने के आदेश दिए गए है।

    बता दें कि पंजाब के विभिन्न जिलों में भारी वर्षा के कारण प्रदेशभर के कई गांवों में आई बाढ़ की स्थिति को देखते हुए पंजाब सरकार द्वारा सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में 27.08.2025 से 07.09.2025 तक छुट्टियों का ऐलान किया गया था। सचिव, स्कूल शिक्षा द्वारा प्राप्त पत्र नंबर EDU6011/134/2025-4EDU6/243/2-9 दिनांक 08.09.2025 को फिर से खोलने का आदेश दिया गया है।

    इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी (सेकंडरी), पटियाला द्वारा पत्र नंबर ई-1 () 2025/97 दिनांक 07.09.2025 और जिला शिक्षा अधिकारी (आइ.सि.), पटियाला द्वारा पत्र नंबर ई-1() 2025/259002 दिनांक 07.09.2025 के माध्यम से निम्नलिखित स्कूलों के बारे में सूचित किया गया है जो बाढ़ के कारण प्रभावित होने के कारण शिक्षकों के लिए भी नहीं खोले जा सकते, रिपोर्ट प्राप्त हुई है और इन स्कूलों को अगले तीन दिनों तक बंद रखने की अनुमति दी गई है। हालांकि प्राइवेट स्कूल आज से खुल गए है। उन्होंने सभी जिलों के डीसी पर स्कूलों को बंद रखने और खोलने के आदेश दिए है। वहीं पटियाला में 43 स्कूल 10 सितंबर तक शिक्षकों और छात्रों के लिए बंद रखने के आदेश जारी हुए है।

  • Punjab News: Ghaggar River में बढ़ा का खतरा

    Punjab News: Ghaggar River में बढ़ा का खतरा

    पटियालाः पंजाब और हरियाणा की सीमा के पास से गुजरने वाले घग्गर दरिया पर बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। बीते कल की तुलना में घग्गर दरिया में जलस्तर बढ़ा है। घग्गर पुल हरचंदपुरा पर ड्यूटी अधिकारी कम ब्लॉक विकास और पंचायत अधिकारी समाणा गुरमीत सिंह और पंचायत अधिकारी जतिंदर सिंह ने बताया कि रात भर घग्गर दरिया में 4-5 इंच की वृद्धि दर्ज की गई है। अभी तक पंजाब की तरफ घग्गर सुरक्षित है, लेकिन कई जगहों से घग्गर उफान मारना शुरू हो गया है, जिससे लोगों में चिंता बनी हुई है। इलाके में मध्यम बारिश सुबह से जारी है।

  • Punjab News: फायरिंग मामले में MLA पठानमाजरा का आया बड़ा बयान, देखें Live

    Punjab News: फायरिंग मामले में MLA पठानमाजरा का आया बड़ा बयान, देखें Live

    सनौरः पटियाला के हलका सनौर के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को बीते दिन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस ने पठानमाजरा और उनके साथियों द्वारा फायरिंग करने के आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कर्मियों पर गाड़ी चढ़ाकर विधायक के साथ उन्हें पुलिस कस्टडी से लेकर फरार हो गए। वहीं इस मामले में उस समय नया मोड़ आ गया। जब दोबारा विधायक ने सोशल मीडिया पर नई वीडियो जारी की। इस घटना के बाद विधायक पठानमाजरा ने सोशल मीडिया के माध्यम से जारी की गई वीडियो में कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

     

    वीडियो में पठानमाजरा का कहना है कि उन्हें अपने सूत्रों से पहले ही जानकारी मिल गई थी कि उनका एनकाउंटर करने की योजना बनाई जा रही है। इस कारण उन्होंने मौके से खुद को बचाते वह वहां से निकल गए। उनका दावा है कि पटियाला पुलिस ना केवल झूठे बयान दे रही है बल्कि उन पर सीधे हमला करने की भी कोशिश की गई। उन्होंने वीडियो में बताया कि उन्हें काबू करने के लिए लगभग 8 से 10 एसपी, 8 से 10 डीएसपी और 400 से 500 पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे। उनका दावा है कि उन्होंने या उनके साथियों ने कोई फायरिंग नहीं की है।

    बता दें कि पुलिस ने विधायक के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप) के बाद अब 420, 506 जोड़ दी है। पुलिस का कहना है कि विधायक और उनके साथ पुलिस पर फ़ायरिंग करके आप विधायक पठानमाजरा को लेकर 2 गाड़ियों सहित फरार हो गए। पुलिसक का कहना है कि वह विधायक को गिरफ्तार करके लोकल थाने लेकर जा रही थी कि उस दौरान रास्ते में पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग कर दी। इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर विधायक फ़रार हो गया। पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक को ढूंढने के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के चार आरोपी किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस ने साइबर ठग गिरोह के चार आरोपी किए गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियाला: पुलिस ने फिलीपींस में बैठे साइबर जालसाजों को बैंक खाते और मोबाइल सिम मुहैया करवाने वाले गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह के चारों सदस्य पटियाला निवासी पंकज, अर्शदीप और मंगा सिंह युवाओं को फर्जी नौकरी का झांसा देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते और एटीएम व नेट बैंकिंग की जानकारी अपने पास रख लेते थे। बाद में ये खाते फिलीपींस में बैठे पंजाबी मूल के साइबर ठगों बाबू और सूमी को बेच दिए जाते थे।

    जानकारी के अनुसार, बचत खाता 10 हजार रुपये और चालू खाता 40 हजार रुपये में बेचा जाता था। अब तक 30 से अधिक खाते बेचे जा चुके हैं, जिनके जरिए करोड़ों रुपये की ठगी की जा चुकी है। इसके अलावा गिरोह ने चौरा रोड पर कुछ समय तक एक अनौपचारिक नशा मुक्ति केंद्र भी चलाया, यहां नशे के शिकार लोगों को उनके नाम से नए सिम खरीदने के लिए 500 रुपये दिए जाते थे। बाद में ये सिम कपड़ों में छिपाकर कूरियर से फिलीपींस भेजे जाते थे।

    अब तक 50 से अधिक सिम भेजे जाने की पुष्टि हुई है। यह कार्रवाई एसएसपी पटियाला वरुण शर्मा, के निर्देश में साइबर क्राइम टीम के असवंत सिंह और एसएचओ तरनदीप कौर ने की। पुलिस ने साइबर क्राइम थाना पटियाला में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ताकि फिलीपींस में बैठे बाबू और सूमी के पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

  • Punjab News: पुलिस पर फायरिंग मामले में MLA Pathanmajra पर लगी अब ये धाराएं  देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस पर फायरिंग मामले में MLA Pathanmajra पर लगी अब ये धाराएं देखें वीडियो

    पटियालाः सनौर से आप विधायक हरमीत पठानमाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही कि वह पुलिस की कस्टडी से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने अब विधायक के खिलाफ IPC की धारा 376 (रेप) के बाद अब 420, 506 भी जोड़ दी है। दरअसल पुलिस पर फ़ायरिंग करके आप विधायक पठानमाजरा फरार हो गया। बताया जा रहा पुलिस गिरफ्तार करके लोकल थाने ले जा रही थी कि उस दौरान रास्ते में पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग कर दी।

    इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर विधायक फ़रार हो गया। पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।

    गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली की आप टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

  • Punjab News: आप विधायक पठानमाजरा पुलिस कस्टडी से फरार, पुलिस पर की फायरिंग, एक कर्मी घायल

    Punjab News: आप विधायक पठानमाजरा पुलिस कस्टडी से फरार, पुलिस पर की फायरिंग, एक कर्मी घायल

    पटियालाः सनौर से आप विधायक हरमीत पठानमाजरा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। जिसके बाद पुलिस उन्हें थाने ले जा रही कि वह पुलिस की कस्टडी से फरार हो गए। सूत्रों के अनुसार पुलिस पर फ़ायरिंग करके आप विधायक पठानमाजरा फरार हो गया। बताया जा रहा पुलिस गिरफ्तार करके लोकल थाने ले जा रही थी कि उस दौरान रास्ते में पठानमाजरा और उसके साथियों ने पुलिस पर फ़ायरिंग कर दी।

    इस घटना में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाकर विधायक फ़रार हो गया। पठानमाजरा और उनके साथी एक स्कॉर्पियो और एक फॉर्च्यूनर में फरार हो गए, जिनमें से पुलिस ने फॉर्च्यूनर को पकड़ लिया है, जबकि पुलिस टीम स्कॉर्पियो में फरार विधायक का पीछा कर रही है।

    गिरफ्तारी से पहले पठानमाजरा ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि पंजाब पुलिस ने मेरी पूर्व पत्नी से जुड़े एक पुराने मामले में IPC की धारा 376 (रेप) के तहत केस दर्ज किया है। दिल्ली की AAP टीम पंजाब पर हावी होने की कोशिश कर रही है और मेरी आवाज दबाई जा रही है। पठानमाजरा पर 2022 में उनकी दूसरी पत्नी गुरप्रीत कौर ने पहली शादी छिपाने और मारपीट का आरोप लगाया था। इसके अलावा, एक कथित अश्लील वीडियो के वायरल होने के बाद भी वे सुर्खियों में रहे थे।

     

     

  • Punjab News: आप विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: आप विधायक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब के सन्नौर विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। सरकार के विरोध में बयान देने के बाद सनौर के पार्टी विधायक की सिक्योरिटी वापस ने ली गई। इतना ही नहीं, सनौर हलके के सभी थानों व चौकियों के प्रमुखों का भी तबादला कर दिया गया। यह कार्रवाई एक महिला द्वारा दर्ज की गई शिकायत के आधार पर की गई है, जिसमें विधायक पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। हरमीत सिंह पठानमाजरा 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में सन्नौर सीट से भारी मतों से जीते थे।

    विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने एक बार फिर से सुर्खियां बटोरी हैं। उन्होंने फेसबुक लाइव होकर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब पुलिस ने उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े पुराने आईपीसी 376 के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। विधायक पठानमाजरा ने दावा किया कि यह सब राजनीतिक साजिश के तहत किया जा रहा है। उनका कहना है कि दिल्ली से आई AAP टीम पंजाब पर शासन करना चाहती है और उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है।

    सोशल मीडिया पर पठानमाजरा ने कहा कि “मैं सरकार के खिलाफ बोल रहा हूँ, इसीलिए मेरी सुरक्षा वापस ले ली गई है। पुलिस अब मुझे गिरफ्तार करने के लिए मेरे घर पहुंच चुकी है।” विधायक के इन आरोपों ने न केवल पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है बल्कि पार्टी के अंदरूनी मतभेदों को भी उजागर कर दिया है। वहीं, प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक पुलिस अपने स्तर पर कार्रवाई कर रही है। पठानमाजरा के आरोपों ने अब राज्य की राजनीति में नई बहस छेड़ दी है कि क्या यह सचमुच न्यायिक प्रक्रिया है या फिर सत्ता संघर्ष का नतीजा।

  • Punjab News: बारिश को लेकर कहर जारी, अलर्ट के साथ जारी हुई एडवाइजरी

    Punjab News: बारिश को लेकर कहर जारी, अलर्ट के साथ जारी हुई एडवाइजरी

    पटियालाः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर से हालात खराब होने शुरू हो गए है। वहीं मौजूदा बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्दनेजर डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. प्रीति यादव एडवाइजरी जारी की है। जारी आदेशों में उन्होंने बताया कि जिले की नदियां, विशेषकर घग्गर, टांगरी और मारकंडा सहित कुछ बरसाती नाके अत्यधिक पानी के कारण उफान पर हैं।

    इस कारण लोगों से अपील की गई है कि वह कच्चे रास्ते या अस्थायी सड़कें खासकर नदियों और अन्य जल स्रोत के पास जाने और इन रास्तों का प्रयोग करने से बचने और अनावश्यक आवाजाही से परहेज करें। उन्होंने आगे कहा कि “हमारी टीमें जिले भर में नदियों और नालों के निगरानी सहित इनके कमजोर किनारों और बांधों पर तैनात है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है पर सावधानी के उपाय जरूरी हैं।”

    डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि जिला प्रशासन समय-समय पर अलर्ट और अपडेट जारी करता रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इस वर्ष पहली बार रेड अलर्ट घोषित हुआ है। दूसरी ओर सरकार ने सभी स्कूल 3 सितंबर तक बंद कर दिए हैं। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि बहुत जगह धुस्सी बांधों के टूटने से भी नुकसान में इजाफा हुआ है। इनके निर्माण और मरम्मत पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

  • Punjabi University के वाइस चांसलर समेत कई अधिकारियों पर FIR दर्ज

    Punjabi University के वाइस चांसलर समेत कई अधिकारियों पर FIR दर्ज

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी में महान कोष को गड्ढे में फेंकने के मामले ने तूल पकड़ ली है। दरअसल, छात्रों के विरोध के बाद थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस ने वाइस चांसलर डॉ जगदीप सिंह, रजिस्ट्रार दविंदरपाल सिंह, डीन अकादमिक जसविंदर ब्राड और पब्लिकेशन ब्यूरो के इंचार्ज के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी अनुसार बीते दिन यूनिवर्सिटी द्वारा कैंपस में ही महान कोष की प्रतियों को गड्ढे में फेंककर ओर गड्ढे में पानी छोड़ दिया।

    जिसके विरोध में स्टूडेंट संगठनों ने देर रात 11 बजे तक यूनिवर्सिटी के गेट के आगे धरना दिया और वाइस चांसलर सहित अन्य के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की, जिसके बाद पुलिस प्रशासन ने देर रात यूनिवर्सिटी अधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज करने की कारवाई की। हालांकि शुक्रवार वाइस चांसलर डॉ जगदीप सिंह द्वारा द्वारा मामले में बरती लापरवाही को लेकर सिख कौम से माफी मांगी।

    वाइस चांसलर ने कहा के नेक इरादे से कार्य करते दौरान हुई लापरवाही का उन्हें बहुत अफसोस है। उन्होंने कहा के वह यूनिवर्सिटी का मुखी होने के नाते सिख कौम से माफी मांगते है और इस कार्य को एसजीपीसी के निर्देशों के अनुसार पूरा करेगी।

     

  • Punjabi University में महान कोष की प्रतियों को मिट्टी में दबाने का मामला गर्माया, विरोध में उतरे विद्यार्थी, देखें वीडियो

    Punjabi University में महान कोष की प्रतियों को मिट्टी में दबाने का मामला गर्माया, विरोध में उतरे विद्यार्थी, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी में महान कोष की प्रतियों को मिट्टी में दबाने का मामला गर्मा गया है। जिसके विरोध में विद्यार्थी उतर आए है। जिन्होंने यूनिवर्सिटी प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। मौके पर मौजूद विद्यार्थी नेताओं यादविंदर सिंह यादू व अन्य ने आरोप लगाया कि यूनिवर्सिटी प्रशासन की ओर से महान कोष को मिट्टी में दबाने की तैयारी की जा रही है। यह सीधे तौर पर बेअदबी है।

    मामला गंभीर होता देखकर यूनिवर्सिटी अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे और उन्होंने विद्यार्थियों को समझा-बुझाकर माहौल शांत करने का प्रयास किया। लेकिन विद्यार्थी अड़े हुए हैं। पंजाबी यूनिवर्सिटी की ओर से महान कोष के बारे में हाल ही में पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां के साथ बैठक हुई थी। महान कोष में त्रुटियां होने पर यूनिवर्सिटी ने इसे 15 दिनों के अंदर नष्ट करने का भरोसा दिलाया था।

    बता दें कि सिख विद्वान भाई काहन सिंह नाभा ने 1930 में पंजाबी के करीब 80 हजार शब्दों के अर्थों वाला एक महान कोष तैयार किया था। जिसकी कुछ साल पहले ही पंजाबी यूनिवर्सिटी ने दोबारा छपाई कराई थी। लेकिन छपाई के दौरान काफी गलतियां हो गई थीं। जिसके बाद पंजाबी विद्वानों की ओर से महान कोष की इन प्रतियों को नष्ट करने का मुद्दा उठाया जा रहा था। विद्यार्थी नेताओं ने बताया कि इस महान कोष में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बाणी भी दर्ज है। इसलिए महान कोष की प्रतियों को नष्ट करने का यह तरीका सही नहीं है। इसलिए इसका डटकर विरोध किया जाएगा।