Punjab News: बारिश को लेकर कहर जारी, अलर्ट के साथ जारी हुई एडवाइजरी

Written by

in

पटियालाः पंजाब में लगातार हो रही बारिश से एक बार फिर से हालात खराब होने शुरू हो गए है। वहीं मौजूदा बारिश और मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मद्दनेजर डिप्टी कमिश्नर पटियाला डॉ. प्रीति यादव एडवाइजरी जारी की है। जारी आदेशों में उन्होंने बताया कि जिले की नदियां, विशेषकर घग्गर, टांगरी और मारकंडा सहित कुछ बरसाती नाके अत्यधिक पानी के कारण उफान पर हैं।

इस कारण लोगों से अपील की गई है कि वह कच्चे रास्ते या अस्थायी सड़कें खासकर नदियों और अन्य जल स्रोत के पास जाने और इन रास्तों का प्रयोग करने से बचने और अनावश्यक आवाजाही से परहेज करें। उन्होंने आगे कहा कि “हमारी टीमें जिले भर में नदियों और नालों के निगरानी सहित इनके कमजोर किनारों और बांधों पर तैनात है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है पर सावधानी के उपाय जरूरी हैं।”

डिप्टी कमिश्नर ने आगे बताया कि जिला प्रशासन समय-समय पर अलर्ट और अपडेट जारी करता रहेगा। मौसम विभाग ने सोमवार व मंगलवार को भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। इस वर्ष पहली बार रेड अलर्ट घोषित हुआ है। दूसरी ओर सरकार ने सभी स्कूल 3 सितंबर तक बंद कर दिए हैं। वहीं विशेषज्ञों का मानना है कि बहुत जगह धुस्सी बांधों के टूटने से भी नुकसान में इजाफा हुआ है। इनके निर्माण और मरम्मत पर भी अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *