Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: प्रोफेसर की पत्नी और 8 वर्षीय बेटी ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रोफेसर की पत्नी और 8 वर्षीय बेटी ने निगली जहरीली वस्तु, मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः भावनीगढ़ के महावीर बस्ती में एक प्रोफेसर की पत्नी और बेटी ने जहरीली वस्तु निगल ली। इस घटना में महिला और 8 वर्षीय की बच्ची की मौत हो गई। मृतक महिला के जेठ जस्सी ने जानकारी देते हुए बताया कि हमें पता नहीं कि भाभी ने यह भयानक कदम क्यों उठाया है। इस घटना को लेकर परिवार सदमे में है। जेठ ने कहा कि भाभी उससे उम्र में काफी छोटी थी और उशका भाभई से रिश्ता हमेशा बेटियों जैसा था।

    अगर वह किसी मानसिक परेशानी से जूझ रही होती तो वह उसे जरूर बताती। जिसके चलते शायद यह दुखद घटना न होती। जेठ ने काह कि परिवार ने उन्हें बचाने की हर संभव कोशिश की। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों से उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई । इस घटना को लेकर परिवार में शोक की लहर छाई हुई है। वहीं पुलिस द्वारा मामले को लेकर गंभीरता से जांच की जा रही है।

  • Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग करके की नाकाबंदी

    Punjab News: भारी पुलिस बल के साथ बैरिकेडिंग करके की नाकाबंदी

    पटियालाः संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा (गैर राजनीतिक) की ओर से थाना शंभू पुलिस के एसएचओ द्वारा किसानों के साथ की गई धक्केशाही और शंभू मोर्चे के दौरान किसानों के टूटे-फूटे सामान की भरपाई के लिए थाना शंभू का घेराव किए जाने के दिए गए आह्वान के चलते बीते दिन थाना शंभू, थाना सदर, घनौर और खेड़ी गंडिया की पुलिस प्रशासन ने थाना शंभू जाने वाले रास्तों पर नाकाबंदी कर दी थी।

    जिसके कारण मंगलवार की सुबह से एसपी पटियाला पलविंदर सिंह चीमा, डीएसपी राजपुरा मनजीत सिंह, डीएसपी घनौर हरमनप्रीत सिंह चीमा, थाना सिटी एसएचओ इंस्पेक्टर किरणपाल सिंह मोही, थाना सदर एसएचओ एएसआई गुरमीत सिंह, थाना घनौर एसएचओ साहिब सिंह, थाना खेड़ी गंडिया एसएचओ स्वर्ण सिंह समेत भारी पुलिस बल के साथ किसानों को धरने वाली जगह तक पहुंचने से रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर मिट्टी से भरे टिप्परों के साथ बैरिकेडिंग कर नाकाबंदी की हुई है।

    पुलिस प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे सड़कों और रेल मार्गों को जाम कर जनता को परेशान न करें क्योंकि सड़क और रेल मार्गों की अवरोधन से पंजाब प्रदेश और केंद्र की आर्थिक व्यवस्था पर भी असर पड़ता है। पुलिस प्रशासन द्वारा विभिन्न स्थानों पर की गई नाकाबंदी के दौरान किसानों की आमदनी रोकने के लिए कारों, बसों और अन्य वाहनों की चेकिंग कर के ही आगे जाने दिया जा रहा था। इसके अलावा थाना शंभू के आसपास जिला पटियाला के विभिन्न थानों से पुलिस अधिकारी व कर्मचारी नाकाबंदी पर तैनात किए गए हैं।

  • Punjab News: Unloading को लेकर ट्रक ड्राइवरों में रोष, लिया ये फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: Unloading को लेकर ट्रक ड्राइवरों में रोष, लिया ये फैसला, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के गांव छीतावाला के निकट बने सरकारी गोदाम साइलो में गेहूं की अनलोडिंग न होने से ट्रक ऑपरेटरों व चालकों में रोष पाया जा रहा है। श्रमिकों की कमी से आढ़ती भी परेशान हो रहे हैं। ट्रक ड्राइवरों ने बताया कि वह करीब 4 दिन से यहां गाड़ियां खड़ी करके बैठे हैं, लेकिन गाड़ी अनलोड नहीं हो रही है।

    यहां मजदूरों की बड़ी समस्या है। सभी ड्राइवरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि गाड़ियां रोज आती हैं, लेकिन उन्हें खाली होने में काफी समय लग जाता है। उन्होंने आरोप लगाए कि कोई अधिकारी मंडी में जायजा लेने नहीं आया है। यहां तक कि कोई विधायक भी नहीं पहुंचा।

    किसान मेवा सिंह, गुरदीप सिंह व अन्य ने कहा कि मंडी में अस्थायी लेबर रखी हुई है और ज्यादातर श्रमिक कम उमर के हैं और उन्हें अनलोड करने में काफी समय लगता है। उन्होंने कहा कि मंडी में पानी वगैरा की भी काफी समस्या है जिससे ट्रक ड्राइवर काफी परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो वह हड़ताल करने पर मजबूर होंगे।

  • Punjab News: 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, नशे को लेकर दोस्त पर लगे आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: 2 बहनों के इकलौते भाई की मौत, नशे को लेकर दोस्त पर लगे आरोप, गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब सरकार द्वारा लगातार नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। लेकिन दूसरी ओर नशे के कारण हो रही मौतों का आकंड़ा रूकने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला भादसों रोड के पास मोहल्ले में रहने वाले नौजवान की मौत का सामने आया है। जहां मनजीत नगर के रहने वाले 2 बहनों के इकलौते भाई नशे के कारण मौत हो गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय सिमरन बग्गा के रूप में हुई है। घटना की सूचना परिवार की ओर से पुलिस को दे दी गई है।

    वहीं पुलिस ने पिता के बयानों के आधार पर आरोपी रणजीत सिंह निवासी गांव रिंगला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोप है कि रणजीत सिंह ने सिमरन को घर बुलाकर नशीले पदार्थ सेवन करवाया है, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि घुटने खराब होने के कारण बेटा चलने-फिरने में असमर्थ था, ऐसे में आरोपियों ने उनके बेटे को नशे का टीका लगाया था। पिता ने इल्जाम लगाया कि दोस्त ने उसका कत्ल कर दिया है। दूसरी ओर थाना त्रिपड़ी के एएसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि 24 को सिमरन के लापता होने की शिकायत परिवार द्वारा मिली थी। जिसके बाद अगले दिन सिमरन का शव बरामद हुआ।

    दोस्त ही मृतक का शव एबुलेंस की मदद से लेकर अस्पताल पहुंचा था। गिरफ्तार आरोपी दोनों दोस्त थे। पीड़ित परिवार की शिकायत पर आरोपी रणजीत सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चलेगा। वहीं मौके से बाइक रिकवर कर लिया गया है। शिकायतकर्ता बलवीन सिंह ने बताया कि उनका बेटा सिमरन कई साल पहले नशे का आदी हो गया था। उसने करीब 1 लीटर नशीला पदार्थ पी लिया था। इसके बाद उसका इलाज करवाकर उसे नशे की लत से मुक्त कराया गया था। वह करीब 5-6 वर्षों से नशे का आदी था। उसके घुटने का इलाज लगभग 4 हफ्तों में हो रहा था, सारे टेस्ट पूरे हो चुके थे। लेकिन अब उसकी मौत हो गई।

  • Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का मर्डर, आरोपी फरार

    Punjab News: इस इलाके में व्यक्ति का मर्डर, आरोपी फरार

    पटियालाः नाभा ब्लॉक के गांव बिरधनों में व्यक्ति के कत्ल होने की घटना सामने आई है।इस घटना को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 32 मिथुन रिषीदेव निवासी बिहार के रूप में हुई है। इलाका निवासियों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।

    गांववासी हरजिंदर सिंह ने बताया कि दोनों मजदूर लगभग 20 दिन पहले ही आए थे। इनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी ने मृतक मिथुन रिषीदेव की गर्दन पर तेजधार हथियार से हमला किया गया। इस घटना में मिथुन की मौके पर ही मौत हो गई। हालांकि दोनों में हुए विवाद के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।

    व्यक्ति ने बताया कि आरोपी ने मिथुन की गर्दन पर कई वार किए गए थे। घटना को अंजाम देने के बाद साथी फरार हो गया। पुलिस जांच अधिकारी शफी मुहम्मद ने बताया कि ये दोनों मोटर पर रहते थे और मजदूरी करने आए थे। इनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने तेजधार हथियार से मिथुन का कत्ल कर दिया। पुलिस ने कहा कि विवाद का कारण जांच का विषय है। लेकिन इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 120 की रफ्तार से Skoda Car चला रहे नौजवान ने कई वाहनों को कुचला, देखें CCTV

    Punjab News: 120 की रफ्तार से Skoda Car चला रहे नौजवान ने कई वाहनों को कुचला, देखें CCTV

    पटियालाः नाभा के ग्रिड चौक पर भीषण सड़क हादसे की घटना सामने आई है। जहां नाभे से पटियाला जा रहे परमजीत की स्कोडा गाड़ी की रफ्तार तेज होने के कारण यह हादसा हुआ है। परमजीत का कहना हैकि रास्ते में पंछी आने के कारण घटना हुई है। कार चालक ने माना कि वह 120 की स्पीड से गाड़ी चला रहा था। इस दौरान युवक ने कई मोटरसाइकिलों को टक्कर मार दी। गाड़ी की स्पीड होने के चलते कार चालक ने बिजली का खंभा भी तोड़ दिया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

    बताया जा रहा हैकि जी फैक्ट्री बोर्ड के पास गाड़ी 120 किलोमीटर प्रति घंटा से गाड़ी आई, इस दौरान जंप पर गाड़ी असंतुलित हो गई। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज रफ्तार गाड़ी ने बिजली के पोल में टक्कर मारने के बाद दुकान के बाहर खड़े कई वाहनों को टक्कर मार दी। गनीमत यह रही कि घटना के दौरान कोई व्यक्ति मौके पर मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। हादसे में दुकान के बाहर खड़े सभी वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।

    कार चालक का कहना हैकि रास्ते में पंछी आने के कारण कार उससे बेकाबू हो गई। व्यक्ति ने माना कि गाड़ी की रफ्तार 120 से 130 की स्पीड थी। वह पटियाला गुटना दिखाने के लिए जा रहा था। सुबह हुई इस घटना को लेकर बड़ा जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। हालांकि हादसे में कार चालक के खुद हल्की चोटें आई है। वहीं 7 से 8 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान बिजली के पोल की तारों में गाड़ी फंसने से गाड़ी रूक गई। वहीं पुलिस का कहना है कि क्षतिग्रस्त हुए वाहन चालकों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जा रही है।

     

  • Punjab News: PU में B.Sc. की छात्रा ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: PU में B.Sc. की छात्रा ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    पटियालाः राज्य की मशहूर पंजाबी यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर सामने आई है जहां, बीएससी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। युवती ने माता साहिब कौर पीजी के कमरे में खुद को बंद कर फंदा लगा लिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत कौर पुत्री शरणजीत सिंह निवासी गांव जोगा, जिला मानसा जोकि पंजाब यूनिवर्सिटी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी, के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो युवती ने बीबी साहिब कौर हॉस्टल में खुद को फंदा लगाया था। जब युवती को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल पहुंचाया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, युवती पढ़ाई के बोज से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसके घरवाले उसे पढ़ाई करने के लिए कहते थे, इसी परेशानी में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

    पुलिस ने युवती के पिता के ब्यानों पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं दूसरी और घटना से पूरे विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

  • Punjab News: बलवंत राजोआना को राजेंद्र अस्पताल लाई पुलिस

    Punjab News: बलवंत राजोआना को राजेंद्र अस्पताल लाई पुलिस

    पटियालाः मैडीकल चैकअप के लिए बलवंत सिंह राजोआना को पटियाला के राजेंद्र अस्पताल पुलिस कस्टडी में लाया गया। इस दौरान उनके साथ 7 सुरक्षा कर्मियों मौजूद थे। चैकअप के दौरान पुलिस फोर्स अस्पताल के बाहर खड़ी रही। बताया जा रहा है कि उन्हें रूटीन चैकअप और आंखों के चैकअप के लिए लाया गया था। इस दौरान किसी को भी उनसे बात करने की अनुमति नहीं थी।

    वहीं अस्पताल के पास कोई भी सिख जत्थेबंदी और उनका कोई भी सिख समर्थन नहीं था जिससे पता चलता है कि ये चैकअप पूरी तरह गुप्त रखा गया था। वहीं जाते वक्त बात करते हुए राजोआना ने कहा कि केंद्र सरकार मेरे लिए जल्द फैसला ले। उन्होंने कहा कि मुझे जेल में बंद हुए 30 साल हो गए हैं, लेकिन केंद्र सरकार ने अभी तक कोई भी फैसला नहीं सुनाया, जोकि मेरे साथ नाइंसाफी है। उन्होंने केंद्र सरकार से कहा कि वह जल्द उनके मामले में फैसला सुनाए। वहीं उन्होंने अकाली दल का समर्थन भी किया।

  • Punjab News: गेहूं की नाड़ में लगी भीषण आग, व्यक्ति भी झुलसा, देखें वीडियो

    Punjab News: गेहूं की नाड़ में लगी भीषण आग, व्यक्ति भी झुलसा, देखें वीडियो

    नाभाः खेतों में आग लगने की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। नाभा ब्लॉक के गांव कैदूपुर में 16 क्विंटल गेहूं की नाड़ जलकर राख हो गई। आग इतनी भीषण थी कि आग बुझाते हुए एक व्यक्ति बुरी तरह झुलस गया। जिसे नाभा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद और गांव वालों के सहयोग से कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति की ओर से सिगरेट पी जा रही थी, तभी अचानक यह आग लगी।

    मौके पर नाभा फायर ब्रिगेड के कर्मचारी ने कहा कि गांव कैदूपुर में आग लगने की सूचना मिलते ही हम मौके पर पहुंचे। आग बहुत ही भीषण थी। कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया गया। खेतों में गेहूं की नाड़ को आग लगी हुई थी। आग से गेहूं की नाड़ जलकर नष्ट हो गए और एक व्यक्ति बुरी तरह जल गया।

  • Punjab News: University के Hostel में छात्र ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: University के Hostel में छात्र ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

    पटियाला : छात्र द्वारा आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। यह मामला पटियाला से सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार थापर यूनिवर्सिटी में देर रात छात्र ने हॉस्टल के कमरे में आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अनीश गर्ग के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि अनीश लुधियाना का रहने वाला था, जो की अपनी पढ़ाई पटियाला के थापर यूनिवर्सिटी से कर रहा था।

    मिली जानकारी के अनुसार अनीश गर्ग सेकंड ईयर का विद्यार्थी था और कंप्यूटर की पढ़ाई करता था। अनीश ने देर रात थापर यूनिवर्सिटी के ब्लॉक सी कमरा नंबर 209 में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद मृतक के शव को कब्जे मेें लेकर पटियाला के राजिंद्र अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पुलिस मृतक द्वारा आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।