Punjab News: PU में B.Sc. की छात्रा ने की आत्महत्या, देखें वीडियो

Written by

in

पटियालाः राज्य की मशहूर पंजाबी यूनिवर्सिटी से बड़ी खबर सामने आई है जहां, बीएससी की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। युवती ने माता साहिब कौर पीजी के कमरे में खुद को बंद कर फंदा लगा लिया। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी देते पुलिस अधिकारी ने बताया कि जसप्रीत कौर पुत्री शरणजीत सिंह निवासी गांव जोगा, जिला मानसा जोकि पंजाब यूनिवर्सिटी में बीएससी की पढ़ाई कर रही थी, के सुसाइड करने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर देखा तो युवती ने बीबी साहिब कौर हॉस्टल में खुद को फंदा लगाया था। जब युवती को पटियाला के राजेंद्रा अस्पताल पहुंचाया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक, युवती पढ़ाई के बोज से मानसिक रूप से परेशान रहती थी। उसके घरवाले उसे पढ़ाई करने के लिए कहते थे, इसी परेशानी में आकर उसने इस घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने युवती के पिता के ब्यानों पर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। शव को कब्जे में ले लिया गया है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वहीं दूसरी और घटना से पूरे विश्वविद्यालय में शोक की लहर दौड़ गई है। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *