Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: सरेआम व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: सरेआम व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब मे लगातार कानून विवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है जिस को लेकर एक और मामला अब पटियाला में देखने को मिला। पटियाला के पुराने बस स्टैंड के पास एक दुकान के अंदर महिंदर मामू नाम के व्यक्ति की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान महिंदर उर्फ मामा उम्र तकरीबन 50 साल निवासी त्रिपड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले महिंदर के साथ दारू पी और बाद मे उस पर गोलियों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सिटी सतनाम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक का शव कुर्सी पर ही पड़ा था, जिसके सिर और शरीर में कुल 3 गोलियां लगी हुई थीं। गोली चलाने वाले का नाम हनी बताया जा रहा है, जो मौके से हथियार सहित फरार हो गया। ‌मृतक के पास भी 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर था, लेकिन उसे अपने बचाव का मौका ही नहीं मिला। डीएसपी के अनुसार हमला करने वाला और मृतक दोनों ही ऑफिस में बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे।‌ यह ऑफिस मृतक का बताया जा रहा है, जहां किसी बात को लेकर इन दोनों के बीच तकरार हो गई। तकरार के बाद हनी नाम के युवक ने फायरिंग कर दी। 3 गोलियां लगने की वजह से महिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेने के बाद अस्पताल में भिजवा दिया है। डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि परिवार के बयानों पर अगली कार्रवाई की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।
  • Punjab News: विवादो में घिरने के बाद पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा में मांगा माफी, देखें वीडियो

    Punjab News: विवादो में घिरने के बाद पूर्व मंत्री चेतन सिंह जौड़ामाजरा में मांगा माफी, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में पूर्व मंत्री व विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, विधायक उस समय विवादों में घिर गए जब उन्होंने सोमवार को करवाए गए शिक्षा क्रांति समागम के दौरान शिक्षकों की क्लास लगाई थी। दरअसल, आप विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा ने शिक्षा क्रांति कार्यक्रमों में सही व्यवस्थाओं न होने पर शिक्षकों की क्लास लगाई थी और सीएम मान से शिकायत करने की धमकी दी थी। जौड़ामाजरा ने इस पर सफाई दी कि स्कूल में अनुशासन होना बहुत जरुरी है। सोमवार को 40 शिक्षकों में से 7 शिक्षक बिना बताए गैर हाजिर थे।

    इस तरह कार्यक्रम के दौरान ही कुछ शिक्षक अंदर बैठे रहे। स्कूल में बाहरी भी घूम रहे थे, जिसे लेकर मैंने सवाल उठाए थे। सरकार 45 से 46 लाख इन समागमों में लगा रही, इसलिए इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक के बयान के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया। जिसके बाद उन्होंने इस घटना को लेकर माफी मांगी। उन्होंने कहा कि शिक्षक हमारे गुरु हैं। अगर मेरी टिप्पणी से किसी को ठेस पहुंची है, तो मैं माफी चाहता हूं।

    विपक्ष के साथ ही अपनी ही पार्टी में उनका विरोध हो रहा था। पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा था कि शिक्षकों का सम्मान हमारे लिए सबसे ऊपर है और इस तरह की व्यवाहर कड़ी निंदा करता हूं। बैंस ने कहा कि सभी को शिक्षकों के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करनी चाहिए। राज्य सरकार शिक्षकों के लिए एक सहयोगी और सुखद वातावरण सृजित करने के लिए समर्पित है, जिसमें वे अपनी सेवाओं को और बेहतर ढंग से निभा सकें। इस तरह की टिप्पणी सही नहीं है।

     

  • Punjab News: झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई पशु और सामान जलकर खाक, देखें वीडियो

    Punjab News: झुग्गियों में लगी भीषण आग, कई पशु और सामान जलकर खाक, देखें वीडियो

    नाभाः रोहटी पुल के पास झुग्गी-झोपड़ियों में भयानक आग लगने का मामला सामने आया है। आग से झोपड़ियां बुरी तरह जलकर खाक हो गईं, जिसमें दर्जनों पशु झुलसे गए तथा घर का कीमती सामान भी जलकर राख हो गया। मासूम बच्चों ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं लेकिन वे पशुओं की जान नहीं बचा सकीं। 4 झुग्गियों को आग लगने की बात कही जा रही है जो पिछले 10 सालों से झुग्गियों में रह रहे थे।

    जानकारी देते हुए प्रभावित गुज्जर परिवारों ने बताया कि आज हमारी जीवन भर की कमाई नष्ट हो गई है। हमारे पास कुछ भी नहीं बचा है, दर्जनों जानवर मर गए हैं और घर का सारा सामान जलकर राख हो गया है। अब हमारे पास पहनने के लिए कपड़े भी नहीं बचे हैं।

    पुलिस अधिकारियों ने कहा कि वे मौके पर पहुंच गए थे और फायर ब्रिगेड को सूचित कर दिया था और आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान घटना में दर्जन भर पशुओं के मारे जाने की जानकारी है और पीड़ितों का सामान भी जलकर खाक हो गया है। अभी आग लगने का स्टीक कारण नहीं पता लगा है। पुलिस ने आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: भाखड़ा नहर में गिरी Bolero, देखें वीडियो

    Punjab News: भाखड़ा नहर में गिरी Bolero, देखें वीडियो

    पटियालाः समाना से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार भाखड़ा नहर में बोलेरो गाड़ी गिर गई थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की ओर से गोताखोरों की मदद से गाड़ी में सवार लोगों को बाहर निकाल लिया गया है।

    बताया जा रहा है कि गाड़ी में सवार चालक गांव फते माजरी का रहने वाला है। गाड़ी के नहर में गिरने की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। लेकिन गोताखोरों की फुर्ती से एक बड़ा हादसा टल गया।

  • Punjab News: पुलिस चौकी में धमाका होने से टूटे खिड़कियों के शीशे, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस चौकी में धमाका होने से टूटे खिड़कियों के शीशे, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले सब डिविजन पातड़ा के अंतर्गत आने वाले कस्बा बादशाहपुर पुलिस चौकी में जोरदार धमाका हुआ। इस धमाके में पुलिस चौकी के साथ बने को-ऑपरेटिव सोसाइटी के कार्यालय की खिड़कियों के शीशे टूट गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया, जिसके बाद एसएसपी पटियाला डॉ. नानक सिंह और एसपीडी योगेश शर्मा मौके पर पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है, लेकिन अभी तक किसी भी तरह का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है।

    प्राथमिक जांच में एसएसपी पटियाला द्वारा ग्रेनेड हमले से इंकार किया जा रहा है और अन्य पड़ताल के बाद असल तथ्य सामने लाए जाने की बात कही जा रही है। यह घटना देर रात 1 बजे के आसपास की बताई जा रही है। घटना में किसी भी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। सुबह से ही एसपीडी योगेश शर्मा और एसएसपी पटियाला डॉ. नानक सिंह पुलिस चौकी के आसपास के खेतों में सर्च कर रही है। एसएसपी ने कहा कि अभी धमाके के कारण पता नहीं चल पाए हैं। ना ही धमाके वाली जगह क्लियर हो पाई है, इस मामले में अभी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: जेल में बंद पूर्व मंत्री से प्रताप बाजवा और 2 पूर्व विधायकों ने की मुलाकात, देखें वीडियो

    Punjab News: जेल में बंद पूर्व मंत्री से प्रताप बाजवा और 2 पूर्व विधायकों ने की मुलाकात, देखें वीडियो

    पटियाला: नाभा जेल में पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत से प्रताप सिंह बाजवा ने मुलाकात की। इस दौरान प्रताप बाजवा के साथ पूर्व विधायक हैरी मान और मदन लाल जलालपुर मौजूद रहे। दरअसल, नाभा की जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत से विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने 45 मिनट तक मुलाकात की। बाजवा ने कहा कि साधू सिंह धर्मसोत जल्दी ही जेल से रिहा होंगे।

    वहीं विपक्ष पर सवाल उठाते हुए बाजवा ने कहा कि किसानों की ट्रालियां चोरी हो गई हैं। किसानों को फिर से मीटिंग का न्यौता दिया जा रहा है, जबकि पंजाब के मुख्यमंत्री ने पहले उनके साथ गलत व्यवहार कर चुके है। दूसरी तरफ, पंजाब पुलिस को लेकर कहा कि राज्य की पुलिस में सुधार लाने की जरूरत है। बाजवा ने कहा कि पंजाब भर में किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है।

  • Punjab News: Auto चालक की दरिंदगी, 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती, देखें वीडियो

    Punjab News: Auto चालक की दरिंदगी, 12 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, हुई गर्भवती, देखें वीडियो

    पटियालाः 12 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। बच्ची 5वीं क्लास की स्टूडेंट है। जिसके साथ ऑटो चालक ने दरिंदगी की हदे पार करते दुष्कर्म किया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची गर्भवती हो गई। थाना बख्शीवाला पुलिस ने आरोपी ऑटो चालक शुभम कनौजिया निवासी बाबू सिंह कॉलोनी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची उक्त आरोपी के ऑटो में बैठकर स्कूल जाती थी।

    आरोपी बाकी बच्चों को घर में छोड़कर बच्ची को अकेले में ऑटो में बिठाकर सुनसान प्लॉट में ले जाकर दुष्कर्म करता रहा। आरोपी ऑटो चालक पिछले एक साल से बच्ची के साथ दुष्कर्म कर रहा था। अब बच्ची 5 महीने की गर्भवती हो गई तो पेरेंट्स को शक हुआ और जब डॉक्टर से चेकअप करवाया तो मामले का खुलासा हुआ। बच्ची ने जब घटना की जानकारी अपने पेरेंट्स को दी तो प्रवासी परिवार ने तुरंत पुलिस को सूचना देकर आरोपी ऑटो ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।

  • Punjab News: पूर्व मंत्री धर्मसोत से जेल में मिलने पहुंचे प्रताप बाजवा, देखें वीडियो

    Punjab News: पूर्व मंत्री धर्मसोत से जेल में मिलने पहुंचे प्रताप बाजवा, देखें वीडियो

    नाभाः जेल में बंद कांग्रेस के पूर्व मंत्री साधू सिंह धर्मसोत से विरोधी दल के नेता प्रताप सिंह बाजवा मिलने पहुंचे, उनके साथ सनौर और घनौर के पूर्व विधायक हरिंदर पाल हेरी और मदन लाल जलालपुर भी उपस्थित थे। प्रताप बाजवा ने कहा कि साधू सिंह धर्मसोत जल्दी ही जेल से रिहा होंगे।

    पंजाब की मौजूदा सरकार पर सवाल उठाते बाजवा ने कहा कि किसानों की ट्रालियां चोरी हो गई हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री पहले किसानों की बेइज़्जती कर चुके हैं, और अब उन्हें फिर से बैठक का न्योता दिया जा रहा है। वहीं पंजाब पुलिस पर बोलते उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस में सुधार लाने की जरूरत है, इन लोगों की सरकार बनाकर पंजाब के लोग पछता रहे हैं। इनको कोई गांव का सदस्य बनाकर भी खुश नहीं हैं। प्रताप बाजवा ने साधू सिंह धर्मसोत के साथ 45 मिनट लगातार मुलाकात की।

  • Punjab News: जगतार तारा को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    Punjab News: जगतार तारा को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

    पटियालाः राष्ट्रीय सिख संगत के प्रधान रुलदा सिंह कत्ल केस में कोर्ट में जगतार सिंह तारा और रमनदीप सिंह गोल्डी को सुनवाई हुई। जहांपटियाला की अदालत ने जगतार सिंह तारा और रमनदीप सिंह गोल्डी को बरी कर दिया। जबकि इस केस में पांच आरोपियों को पहले ही बरी किया जा चुका है। अदालत की ओर से फैसला सुनाए जाने के बाद जगतार सिंह तारा को वापस चंडीगढ़ जेल भेज दिया गया है। गौरतलब है कि जगतार सिंह तारा पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कत्ल केस में भी सजा काट रहा है। जगतार सिंह तारा व रमनदीप सिंह गोल्डी के वकील बरजिंदर सिंह सोढ़ी ने कहा कि पुलिस दोनों की रूलदा सिंह कत्ल केस में संलिप्तता को साबित करने में नाकाम रही है।

    पुलिस दोनों के खिलाफ अदालत में कोई सबूत पेश नहीं कर सकी। रूलदा कत्ल केस करीब 16 साल पुराना है। 28 जुलाई 2009 की रात करीब 10 बजे रुलदा सिंह किसी से मिलकर कार में लौटे थे और सरहिंद रोड स्थित अनाज मंडी में अपनी दुकान के ऊपर बने घर के बाहर गैराज में कार लगा रहे थे। इसी बीच कार में कुछ अज्ञात हमलावर आए और रूलदा सिंह को गोलियां मार दी थी। रूलदा सिंह के पेट व सिर में पांच गोलियां लगी थीं। गंभीर हालत में रूलदा सिंह को राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जहां 15 अगस्त 2009 को रूलदा सिंह की मौत हो गई थी।

    इससे पहले पुलिस ने मामले में 29 जुलाई 2009 को अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ पटियाला के थाना त्रिपड़ी में रूलदा सिंह के बेटे राजिंदरा सिंह के बयान पर केस दर्ज किया था। बाद में इस केस में पुलिस ने बसीपठाना के गांव मुकारोपुर निवासी दर्शन सिंह, बसीपठाना के ही जगमोहन सिंह, खेड़ी शीश गरां जिला कुरुक्षेत्र (हरियाणा) के गुरजंट सिंह, अरोली (मुंबई) के दलजीत सिंह व चंडीगढ़ के अमरजीत सिंह को गिरफ्तार किया था।

    लेकिन सबूतों के अभाव में 2015 में इन सभी को पटियाला की अदालत ने बरी कर दिया था। जबकि जगतार सिंह तारा और खालिस्तान टाइगर फोर्स के आतंकी रमनदीप सिंह गोल्डी पर केस चल रहा था, जिसमें मंगलवार को फैसला लेते हुए अदालत ने इन दोनों को भी बरी कर दिया है। इस मामले में अब तक करीब 46 गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके थे। इस केस में तीन ब्रिटिश सिखों को भी यूके में दिसंबर 2020 में गिरफ्तार किया गया था। लेकिन सितंबर 2021 में यूके की अदालत ने इन सिखों को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया था।

  • Punjab News: Jagjit Dallewal की तबीयत को लेकर किसान नेता ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: Jagjit Dallewal की तबीयत को लेकर किसान नेता ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    पटियालाः किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पार्क अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। वहीं दूसरी ओर किसानों द्वारा लगातार मोर्चे को लेकर मीटिंग की जा रही है। मामले की जानकारी देते हुए जगजीत डल्लेवाल के बेटे ने वीडियो जारी करते हुए बताया कि डल्लेवाल गांव में किसानों की ओर से पिछले 2 दिन में मीटिंग चल रही है। इस दौरान आज पंजाब भर की जत्थेबंदियों की मीटिंग बुलाई गई। बेटे ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि पिता ने पिछले 7 दिनों से पानी बंद किया हुआ है।

    ऐसे में अब डॉक्टरों की ओर से रिपोर्ट सामने आई है कि पिता डल्लेवाल के शरीर में पानी की कमी होने के कारण अब वह बोल नहीं पा रहे। प्रधान पिछले आधे घंटे से चुप है। बेटे ने कहा कि डॉक्टरों के अनुसार डल्लेवाल के हालात यह बने हुए है कि उन्हें कभी भी साइलेंट अटैक आ सकता है। उन्होंने कहा कि अगर उनके साथ ऐसी कोई घटना होती है तो इस घटना की जिम्मेदार केंद्र, पंजाब और पटियाला प्रशासन होगी। बेटे ने कहा कि पिता को लेकर लोग इसका प्रशासन से जवाब मांगेंगे।