Punjab News: सरेआम व्यक्ति की गोलियां मारकर हत्या, देखें वीडियो

Written by

in

पटियालाः पंजाब मे लगातार कानून विवस्था को लेकर सवाल खड़े हो रहे है जिस को लेकर एक और मामला अब पटियाला में देखने को मिला। पटियाला के पुराने बस स्टैंड के पास एक दुकान के अंदर महिंदर मामू नाम के व्यक्ति की गोलियां मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान महिंदर उर्फ मामा उम्र तकरीबन 50 साल निवासी त्रिपड़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी ने पहले महिंदर के साथ दारू पी और बाद मे उस पर गोलियों से हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सिटी सतनाम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। मृतक का शव कुर्सी पर ही पड़ा था, जिसके सिर और शरीर में कुल 3 गोलियां लगी हुई थीं। गोली चलाने वाले का नाम हनी बताया जा रहा है, जो मौके से हथियार सहित फरार हो गया। ‌मृतक के पास भी 32 बोर का लाइसेंसी रिवाल्वर था, लेकिन उसे अपने बचाव का मौका ही नहीं मिला। डीएसपी के अनुसार हमला करने वाला और मृतक दोनों ही ऑफिस में बैठकर शराब का सेवन कर रहे थे।‌ यह ऑफिस मृतक का बताया जा रहा है, जहां किसी बात को लेकर इन दोनों के बीच तकरार हो गई। तकरार के बाद हनी नाम के युवक ने फायरिंग कर दी। 3 गोलियां लगने की वजह से महिंदर की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने घटनास्थल से शव को कब्जे में लेने के बाद अस्पताल में भिजवा दिया है। डीएसपी सतनाम सिंह ने कहा कि परिवार के बयानों पर अगली कार्रवाई की जा रही है और शव का पोस्टमार्टम शुक्रवार को किया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *