Category: Punjab>Patiala

  • Patiala में Colonel की पिटाई के मामले में धरना हुआ मुल्तवी, देखें वीडियो

    Patiala में Colonel की पिटाई के मामले में धरना हुआ मुल्तवी, देखें वीडियो

    पटियाला: सेना के कर्नल और उनके बेटे के साथ मारपीट के मामले मे पुलिस ने नई एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच के लिए एसआईटी भी बनाई गई है। जिसके बावजूद कर्नल और उसका परिवार धरने पर अपनी अन्य मांगो को लेकर धरने पर बैठा हुआ था।

    जिसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने कर्नल के परिवार को सीएम पंजाब से मिलने का समय 31 मार्च को 12 बजे सीएम हाउस चण्डीगढ़ में तय होने का पत्र दिया। सीएम मान से मिलने का पत्र मिलने के बाद कर्नल परिवार ने धरने को मुल्तवी कर दिया है।

    13 मार्च को पटियाला के राजिंदरा ढाबे पर पुलिस कर्मियों द्वारा भारतीय सेना के मौजूदा कर्नल व उनके बेटे को पीटने का मामला सामने आया था। इस मामले में कर्नल की पत्नी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में सेना के पूर्व अधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता कर पंजाब पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए थे।

    हालांकि शुक्रवार को विपक्ष द्वारा यह मामला पंजाब विधानसभा में भी उठाया गया था। लेकिन पुलिस कार्रवाई से नाखुश पूर्व सेना अधिकारियों व कर्नल की पत्नी जसविंदर काैर और परिजनों द्वारा पटियाला डीसी ऑफिस के सामने मोर्चा लगाया दिया गया था।

  • Punjab News: Park Hospital में किसान नेता डल्लेवाल भर्ती, देखें वीडियो

    Punjab News: Park Hospital में किसान नेता डल्लेवाल भर्ती, देखें वीडियो

    पटियालाः किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आज सुबर फिर से शिफ्ट किया गया है। 3 दिन पहले पंजाब पुलिस के हिरासत में लेने के बाद देर रात को जालंधर के PIMS हॉस्पिटल में उपचार के लिए लाया गया था। जिसके बाद आज फिर उनको पटियाला के Park अस्पताल में शिफ्ट कर दिया है।

    किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को आज यानि रविवार सुबह जालंधर कैंट (आर्मी एरिया) स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से गुपचुप तरीके से पटियाला के पार्क अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। डल्लेवाल को हिरासत में लेने के बाद पुलिस पहले उन्हें जालंधर के पीआईएमएस अस्पताल ले गई और फिर मीडिया के जमावड़े को देखते हुए उन्हें किसान कैंट के अंदर बने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में शिफ्ट कर दिया गया।

    तीन दिन तक उक्त रेस्ट हाउस में रहने के बाद डल्लेवाल को आज सुबह बिना किसी की जानकारी के पटियाला के पार्क अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया। हालांकि, इस बारे में जिला प्रशासन और पुलिस की ओर से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। फिलहाल, उन्हें पार्क अस्पताल में क्यों रखा गया, इस पर कोई स्पष्ट बयान सामने नहीं आया है।

    पटियाला के सिविल सर्जन और पुलिस अधिकारी भी अस्पताल में मौजूद हैं लेकिन मीडिया के सामने यह जस्टिफाई नहीं कर रहे की किसान नेता जगजीत सिंह ढालेवाल को यहीं रखा गया है।

    ऐसा लगता है कि प्रशासन इसलिए मीडिया के सामने बयान नहीं दे रहा क्योंकि उनको लगता है अगर मीडिया में यह बात जाएगी तो किसानों की तरफ से यहां पर भारी संख्या में हो सकता है की भीड़ इकट्ठी हो जाए और जगजीत सिंह ढले वालों को छुड़वाने की मांग की जाए।

  • Punjab News: कर्नल से मारपीट मामले में पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन, SIT गठित, देखें वीडियो

    Punjab News: कर्नल से मारपीट मामले में पूर्व सैनिकों ने किया प्रदर्शन, SIT गठित, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले में बीते दिनों सेना के कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के साथ पंजाब पुलिस के कुछ कर्मचारियों द्वारा की गई मारपीट के मामले में लगातार विवाद बढ़ता जा रहा है। वहीं इस मामले में आज पटियाला के मिनी सचिवालय के सामने पूर्व सैनिकों द्वारा धरना लगाया गया। दूसरी ओर इस घटना को लेकर बीजेपी नेता परनीत कौर, पूर्व सैनिकों के साथ, डिप्टी कमिशनर (डी.सी.) को एक मांग पत्र देने पहुंची।

    इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जो हुआ वह गलत है, कोई भी इसे माफ नहीं करेगा। वहीं स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला का इस मामले को लेकर बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कर्नल पुष्पिंदर सिंह बाठ के बयान पर थाना सिविल लाइन में एक नई एफआईआर दर्ज कर ली गई। कर्नल के बयान में उन पुलिस अधिकारियों के नाम हैं, जिन्होंने उन पर हमला किया और हमले में प्रत्येक व्यक्ति की भूमिका भी बताई। वहीं, आरोपी सभी पुलिसकर्मियों का पटियाला से बाहर ट्रांसफर भी कर दिया गया है।

    वहीं इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। मामले की जांच एसपीएस परमार के नेतृत्व में होगी। कर्नल के परिवार को सुरक्षा भी दी गई है। एसआईटी में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था, पंजाब, एसपीएस के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया है। कमेटी में संदीप मलिक, आईपीएस वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होशियारपुर और मनप्रीत सिंह पीपीएस, पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, एसएएस को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है।

  • Punjab News: बॉर्डर खुलने पर व्यापारियों में खुशी की लहर, बांटे लड्डू, देखें वीडियो

    Punjab News: बॉर्डर खुलने पर व्यापारियों में खुशी की लहर, बांटे लड्डू, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब में पुलिस द्वारा जहां किसानों को डिटेन करके शंभू और खनौरी बॉर्डर खोलने पर विरोध हो रहा है, वहीं व्यापारियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। इसी के चलते शंभू बॉर्डर खुलने पर राजपुरा के व्यापारियों ने लड्डू बांटकर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि डेढ़ साल से बॉर्डर बंद होने से व्यापारियों को भारी नुकसान हो रहा था। व्यापारियों ने कहा कि आज उनकी मन्नत पूरी हो गई।

    दरअसल, 19 मार्च की रात पंजाब सरकार की तरफ से शंभू बॉर्डर और खनौरी बॉर्डर को खुलावाया गया। इस दौरान किसान नेताओं को डिटेन किया गया। वहीं बॉर्डर खुलने पर राजपुरा के व्यापारी कृष्ण कुमार कुकरेजा ने लड्डू बांटे। उन्होंने कहा कि भगवान से मन्नत मांगी थी कि शंभू बॉर्डर खोल जाए तो वह लड्डू का भोग लगाकर बाटेंगे। अब बॉर्डर खुल गया है और व्यापार फिर एक बार फिर से चलना शुरू हो जाएगा, जिस तरह से पहले चलता था। जिसके चलते पहले उन्होंने भगवान को लड्डू चढ़ाए और उसके बाद लोगों को लड्डू बांटे। इस दौरान व्यापारी ने जहां भगवान का शुक्रिया अदा किया वहीं पंजाब सरकार का भी शुक्रिया अदा किया। पंजाब सरकार का यह कदम बेहतरीन है।

  • Punjab News: PP School के Bathroom में छात्र को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

    Punjab News: PP School के Bathroom में छात्र को बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

    पटियालाः देश के नामी स्कूलों में से एक नाभा का पंजाब पब्लिक स्कूल, हाल ही सुर्खियों में आ रहा है। जानकारी अनुसार स्कूल के अंदर 11वीं कक्षा के छात्र प्रभप्रीत सिंह को स्कूल के ही करीब 8 छात्रों द्वारा बुरी तरह पीटा गया और उसकी आंखों और मुंह के अलावा पीठ पर भी चोटे मारी। पीड़ित युवक का फिलहाल नाभा के सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित के भाई ने कहा कि यदि नामी स्कूलों में इस तरह की गुंडागर्दी देखने को मिल रही है, तो हमारा लाखों रुपए खर्च करने का क्या फायदा? इससे तो बेहतर है कि हम अपने बच्चे को सरकारी स्कूल में ही पढ़ा लें। पुलिस ने पीड़ित छात्र का बयान दर्ज करके कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    नाभा का पंजाब पब्लिक स्कूल, जिसे (पीपीएस) स्कूल के रूप में जाना जाता है। इस स्कूल में दूर-दूर से विद्यार्थी शिक्षा हासिल करने के लिए आते हैं क्योंकि इस स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ हर सुविधा बच्चों को प्रदान की जाती है, लेकिन अब इस स्कूल में लड़ाई-झगड़े होना आम बात बन गई है। दिन-प्रतिदिन स्कूल में हो रही लड़ाइयों के कारण बच्चों के माता-पिता भी काफी परेशान दिख रहे हैं। बीती रात 11वीं कक्षा के छात्र प्रभप्रीत सिंह को लगभग 8 छात्रों ने इस कारण पीटा क्योंकि प्रभप्रीत सिंह ने एक सीनियर छात्र को जूनियर छात्र को पीटने से रोका था, जिसके बाद शरारती युवकों ने बाथरूम में जाकर उसे बुरी तरह पीटा गया जिस कारण उसकी आंखों और सिर पर गहरे चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं, लेकिन स्कूल प्रबंधन के कान पर जूं नहीं रेंग रही।

    इस मौके पर पंजाब पब्लिक स्कूल के पीड़ित छात्र प्रभजीत सिंह ने कहा कि मैं स्कूल के अंदर था और मेरे जूनियर छात्र को सीनियर्स परेशान कर रहे थे। जब मैंने रोका तो उन्होंने मौका देखकर बाथरूम में आकर मुझ पर हमला कर दिया और मुझे बुरी तरह पीटा, मैं नीचे गिर गया लेकिन फिर भी वे नहीं हटे। पीड़ित ने उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

    इस मौके पर पीड़ित छात्र के भाई कुंवरप्रीत सिंह गिल ने कहा कि भले ही यह नामी स्कूल है, लेकिन अब इस स्कूल की प्रबंधन का कोई भी ध्यान नहीं है और अक्सर ही स्कूल में लड़ाई-झगड़े और गुंडागर्दी हो रही है, जो मेरे भाई के साथ गुंडागर्दी की गई है, यह बहुत ही घटिया बात है। मैं साल में 8 लाख रुपए भरकर अपने भाई को पढ़ा रहा हूं, लेकिन फिर भी हमारा बच्चा स्कूल में सुरक्षित नहीं है। मैं तो पंजाब सरकार से मांग करता हूं कि इस स्कूल पर कार्रवाई की जाए।

    नाभा सरकारी अस्पताल के डॉक्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि छात्र की आंखों और अन्य हिस्सों पर चोटें आई हैं, हम इसका इलाज कर रहे हैं। इस मौके पर पीपीएस स्कूल के हाउस मास्टर अमनदीप सिंह ने कहा कि मैं तो दिल्ली में मीटिंग पर गया था, यह तो बाद में लड़ाई हुई है और उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। वहीं नाभा कोतवाली के जांच अधिकारी जानपाल सिंह ने कहा कि जो यह लड़ाई हुई है, स्कूल के अंदर हुई है और प्रभप्रीत सिंह को स्कूल के करीब 8 छात्रों द्वारा पीटा गया है। इस संबंध में हम बयान हासिल करके कानूनी कार्रवाई कर रहे हैं।

  • Punjab News: नशा तस्कर और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: नशा तस्कर और पुलिस में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    पटियालाः नशे के खिलाफ सख्ती से पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी के चलते देर रात राजपुरा पुलिस ने बंबीहा गैंग के एक सक्रिय नशा तस्कर को एनकाउंटर में घायल कर दिया। यह घटना राजपुरा के उप्पलहेड़ी इलाके में हुई। मिली जानकारी के अनुसार चेकिंग के दौरान तेजेंदर सिंह ने स्पेशल सेल पर फायरिंग की जवाबी कारवाई के दौरान तेजेंदर के टखने में गोली लगी।


    घायल आरोपी की पहचान तेजिंदर सिंह उर्फ तेजी उर्फ पिंका के रूप में हुई है, जो बंबीहा गैंग का एक प्रमुख सदस्य था और राज्य में नशे के व्यापार में सक्रिय था। आरोपी तेजेंदर के पास ड्रग्स की गोलियां, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। तेजिंदर सिंह को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह ऑपरेशन बंबीहा गैंग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा था, जिसे पंजाब पुलिस ने राज्य में नशे के कारोबार को समाप्त करने के लिए शुरू किया है। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने घटनास्थल का दौरा किया और मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तेजिंदर सिंह बंबीहा गैंग का अहम सदस्य था और उसके खिलाफ पहले से 5 केस दर्ज थे।

    वह राज्य में नशीले पदार्थों की सप्लाई करने में शामिल था। पुलिस के मुताबिक, तेजिंदर सिंह जैसे अपराधियों की गिरफ्तारी से न सिर्फ बंबीहा गैंग को कमजोर किया जाएगा, बल्कि नशे के कारोबार में लगे अन्य अपराधियों में भी डर पैदा होगा। राज्य में नशे के खिलाफ सरकार और पुलिस का यह अभियान लगातार तेज किया जाएगा, ताकि युवाओं को नशे से बचाया जा सके और समाज में इसका प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके। इस ऑपरेशन को लेकर पंजाब पुलिस ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर कोई अपराधी नशे के व्यापार में शामिल रहेगा तो पुलिस उसे किसी भी हाल में नहीं बख्शेगी और उसे पकड़ने के लिए पूरी ताकत से कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: पुराने Bus Stand के पास मिला युवक का शव; हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Punjab News: पुराने Bus Stand के पास मिला युवक का शव; हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    पटियालाः पुराने बस स्टैंड के पास एक हत्या का मामला सामने आया है। देर रात एक युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिला। जानकारी अनुसार युवक का नाम हरजिंदर सिंह उम्र लगभग 28 से 30 साल के आसपास लग रही है।

    लोगों ने जब युवक को घायल अवस्था में देखा तो तुरंत पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच घटना का जायजा लिया। हरजिंदर सिंह के शरीर पर काफी तीखे हथियार के निशान मिले है। मामला हत्या का लग रहा है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हरजिंदर सिंह की लाश यहां कैसे पहुंची और कौन उसके साथ था। फिलहाल पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: इस इलाके में महिला का कत्ल, बेटा घायल

    Punjab News: इस इलाके में महिला का कत्ल, बेटा घायल

    पटियालाः थाना कोतवाली के अंतगर्त आते इलाके में महिला की हत्या होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार समानिया गेट में कुछ व्यक्तियों ने एक महिला की तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। वहीं इस घटना में बेटे को भी हमलावारों ने घायल कर दिया। महिला की पहचान 45 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। वहीं घायल बेटे की पहचान 18 वर्षीय मनजोत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी।

    घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी वन सतनाम सिंह, थाना कोतवाली के एसएचओ व पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि सुमन की बरनाल में शादी हुई थी और वह वह पिछले कई वर्षों से यहां किराये के मकान में रह रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

     

  • Punjab News: पुलिस और तस्कर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और तस्कर में चली गोलियां, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब पुलिस लगातार गैंगस्टरों, बदमाशों और तस्करों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। इसी के चलते देर रात पुलिस और तस्करों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में नशा तस्कर गोली लगने से घायल हो गया। घायल तस्कर को काबू करके उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी पटियाला डॉ. नानक सिंह ने बताया कि यह मुठभेड़ पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम और कुख्यात नशा तस्कर अपराधी देवी के बीच हुई ।

    पुलिस ने हाल ही में देवी को गिरफ्तार किया था। आरोपी एनडीपीएस एक्ट और चोरी के 25 मामलों में वांछित था। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी से 1100 प्रतिबंधित नशीली गोलियां भी बरामद कीं। नशे के इस कारोबार में उसकी पत्नी भी सहयोगी थी। पूछताछ के दौरान देवी ने खुलासा किया कि उसने PSPCL (पंजाब स्टेट पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड) के बेआबाद क्वार्टर में हथियार छुपा रखे थे। पुलिस टीम जब हथियार बरामद करने वहां पहुंची तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर ASI तारा चंद पर फायरिंग कर दी। डॉ. नानक सिंह ने बताया कि देवी ने क्वार्टर में रिवॉल्वर छिपाई थी।

    पिस्तौल में पांच गोलियां थीं और एक गोली पिस्तौल के अंदर थी। उसने यह गोली एएसआई तारा सिंह पर चलाई। जवाबी कार्रवाई में एएसआई ने दो गोलियां चलाईं। जिसमें से एक गोली चूक गई, जबकि दूसरी गोली आरोपी देवी के पैर में लगी। एसएसपी डॉ. नानक सिंह ने बताया कि देवी एक कोर क्रिमिनल है। उसके खिलाफ करीब 25 मामले दर्ज हैं। इन 25 में से 20 चोरी के हैं, जबकि 5 एनडीपीएस के मामले उसके खिलाफ दर्ज हैं। उसकी पत्नी भी कई मामलों में आरोपी है। फिलहाल पुलिस ने घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करा दिया है और आगे की जांच जारी है।

     

  • Punjab News: 3 लाख रुपए रिश्वत लेता व्यक्ति गिरफ्तार

    Punjab News: 3 लाख रुपए रिश्वत लेता व्यक्ति गिरफ्तार

    पटियाला: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई गई मुहिम के व्यक्ति को 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। व्यक्ति की पहचान धर्मपाल निवासी पिहोवा, गांव असमानपुर के रूप में हुई है। जानकारी देते हुए प्रवक्ता ने बताया कि आरोपी को इसी गांव के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क करते हुए आरोप लगाया कि पातड़ां के एक निवासी द्वारा उसके खिलाफ दर्ज की गई झूठी शिकायत के कारण उसे परेशान किया जा रहा था और बार-बार पातड़ां पुलिस थाने में बुलाया जा रहा था। उक्त आरोपी धर्मपाल, शिकायतकर्ता और कुछ पुलिस अधिकारियों के बीच पैसों के लेन-देन के लिए बिचौलिए की भूमिका निभा रहा था। शिकायतकर्ता ने खुलासा किया कि आरोपी धर्मपाल के जरिए पुलिस अधिकारियों को 2 लाख रुपए रिश्वत देने के लिए उसे मजबूर किया गया।

    इसी तरह, 4 लाख रुपए की और मांग की गई, लेकिन बाद में सौदा 3 लाख रुपए में तय हुआ। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद, विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और आरोपी धर्मपाल को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 3 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है। उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित पुलिस कर्मियों की संलिप्तता की गहराई से जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।