Punjab News: इस इलाके में महिला का कत्ल, बेटा घायल

Written by

in

पटियालाः थाना कोतवाली के अंतगर्त आते इलाके में महिला की हत्या होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार समानिया गेट में कुछ व्यक्तियों ने एक महिला की तेजधार हथियारों से कत्ल कर दिया। वहीं इस घटना में बेटे को भी हमलावारों ने घायल कर दिया। महिला की पहचान 45 वर्षीय सुमन के रूप में हुई है। वहीं घायल बेटे की पहचान 18 वर्षीय मनजोत सिंह के रूप में हुई है। घटना की सूचना लोगों ने पुलिस को दे दी।

घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी सिटी वन सतनाम सिंह, थाना कोतवाली के एसएचओ व पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। वहीं पुलिस ने महिला के शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। डीएसपी सतनाम सिंह ने बताया कि सुमन की बरनाल में शादी हुई थी और वह वह पिछले कई वर्षों से यहां किराये के मकान में रह रही थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *