Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: पडोसी आशिक के संग मिलकर पति पर चलवाई गोली, दी 5 लाख की सुपारी, 3 गिरफ्तार

    Punjab News: पडोसी आशिक के संग मिलकर पति पर चलवाई गोली, दी 5 लाख की सुपारी, 3 गिरफ्तार

    पटियालाः गांव मंजाल में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां पडोसी आशिक की दीवानी महिला ने पति को हटाने की साजिश रच डाली। महिला ने पड़ोसी से अवैध संबंधों के चलते प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने का प्लान बनाते हुए जानलेवा हमला करवा दिया। इस घटना में महिला का अभी भी घायल है और उसका पति पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज चल रहा है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी सहित हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

    महिला के प्रेमी और उसके साथी ने महिला के पति पर फायरिंग की थी। जानलेवा हमले के मामले को पुलिस ने हल करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को हथियारों समेत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों में घायल बलजिंदर सिंह की पत्नी मनप्रीत कौर उर्फ गग्गी व उसका प्रेमी हरसिमनरजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी गांव तेजा और उसका साथी करन सिंह उर्फ निखिल शामिल हैं।

    आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देसी पिस्तौल 32 बोर समेत 6 कारतूस, एक पिस्तौल 315 बोर समेत चार कारतूस और एक बाइक बरामद की है। एसएसपी नानक सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि मनप्रीत कौर के अपने पड़ोसी हरसिमरनजीत सिंह के साथ संबंध थे। मनप्रीत का पति बलजिंदर सिंह कंबाइनों पर काम के सिलसिले में अकसर बाहर आता-जाता रहता था और ऊपर से आपस में दोनों का लड़ाई-झगड़ा रहता था। बलजिंदर सिंह अकसर अपनी पत्नी के साथ मारपीट भी करता था। कुछ समय पहले बलजिंदर सिंह को अपने पत्नी के संबंधों के बारे में पता लग गया, जिसका उसने विरोध किया। रास्ते से बलजिंदर सिंह को हटाने के लिए पत्नी मनप्रीत कौर ने प्रेमी के साथ उसकी हत्या कराने की साजिश रची।

    मनप्रीत कौर ने 5 लाख रुपये की सुपारी अपने प्रेमी व उसके साथी करन सिंह को दी। 2 जनवरी को जब बलजिंदर सिंह गांव तेजा के ही रहने वाले पाला राम के साथ गांव मंजाल के ठेके पर शराब पीने के लिए गया, तो आरोपी करन सिंह मौके पर पहुंच गया। उसने पिस्तौल से फायर किए। गोली पाला राम को जख्मी करते हुए बलजिंदर सिंह की गर्दन की पिछली साइड में जा लगी। इससे दोनों बुरी तरह से घायल हो गए। पाला राम की दोनों आंखों की नजर चली गई और पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन है। वहीं बलजिंदर सिंह को उपचार के बाद सरकारी राजिंदरा अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पटियाला में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

  • Punjab News: बॉर्डर पर हुआ हादसा, गंभीर रूप से झुलसा किसान

    Punjab News: बॉर्डर पर हुआ हादसा, गंभीर रूप से झुलसा किसान

    पटियालाः पंजाब के किसान अपनी मांगों को लेकर खनौरी और शंभू बॉर्डर पर पिछले 45 दिनों से धरने पर बैठे हुए है। भीषण ठंड में भी किसानों की गिनती बॉर्डर पर लगातार बढ़ रही है। आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत नाजुक बताई जा रही है।

    वहीं आज खनौरी बॉर्डर पर उस समय हादसा हो गया, जब गीजर को गर्म करने के दौरान नौजवान पर गर्म तेल गिर गया और वह हादसे में गंभीर रूप से झुलस गया। मिली जानकारी के अनुसार देसी लक्कड़ों वाले गीजर को आग लगाते समय यह हादसा हुआ है। घायल नौजवान की पहचान गुरदयाल सिंह निवासी समाना के रूप में हुई है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया।

    बताया जा रहा है कि गुरदयाल सिंह लंबे समय से धरने में शामिल है। वहीं घायल गुरदयाल का डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है। बता दें कि आज मोगा में राकेश टिकैत की अगुवाई में अनाज मंडी महापंचायत रखी गई है। जिसमें किसान अपनी मांगों को लेकर अगली रणनीति तय कर सकते है। इस महापंचायत में रूलदू सिंह मानसा भी शामिल हुए। ऐसे में कहा जा रहा है कि जल्द किसान बड़ा ऐलान कर सकते है।

  • Punjab News: डल्लेवाल की हालत नाजुक, बॉर्डर पर किसान ने निगली जहरीली वस्तु

    Punjab News: डल्लेवाल की हालत नाजुक, बॉर्डर पर किसान ने निगली जहरीली वस्तु

    पटियालाः पंजाब के किसानों द्वारा पिछले 45 दिनों से शंभू और खनौरी बॉर्डर पर शांतिमय ढंग से धरना लगाकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं 45 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। डल्लेवाल का ब्लड प्रेशर (BP) लगातार गिर रहा है। ऐसे में अब वह किसी से मुलाकात नहीं करेंगे। दूसरी ओर शंभू बॉर्डर पर एक किसान ने जहरीली वस्तु निगल ली।

    व्यक्ति की पहचान 55 वर्षीय रेशम सिंह निवासी पहूविंड, तरनतारन के रूप में हुई है। किसान नेता तेजबीर सिंह ने कहा कि रेशम सिंह शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से आंदोलन के बावजूद सरकार की तरफ से इसका समाधान न निकालने से नाराज था। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। उसे पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसानों का कहना है कि सुबह लंगर स्थल के पास ही किसान ने सल्फास खाई है।

    जैसे ही इस बारे में किसानों को पता चला तो उन्हें तुरंत मौके पर प्राथमिक सहायता दी गई। इसके बाद उन्हें लेकर तुरंत अस्पताल के लिए रवाना हो गए। इससे पहले भी 14 दिसंबर को किसान रणजोध सिंह ने सल्फास निगल लिया था। वह उस दिन दिल्ली कूच न करने देने से नाराज हुआ था। करीब 4 दिन बाद उसकी पटियाला के राजिंदरा अस्पताल में मौत हो गई थी।

  • Punjab Pollution Control Board ने दबिश देकर पकड़े भारी मात्रा में गट्टू, देखें वीडियो

    Punjab Pollution Control Board ने दबिश देकर पकड़े भारी मात्रा में गट्टू, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाब प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड ने पुलिस के साथ मिलकर दीप नगर में एक पतंग की दुकान और एक घर पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में चाइना डोर के गट्टू बरामद किए गए। पुलिस ने मौके पर आरोपी को हिरासत में लिया है।

    पीपीसीबी के सीनियर एक्सईएन इंजी. गुरकरण सिकंद ने बताया कि दीपनगर में एक दुकान पर चाइना डोर बिकने की सूचना मिली थी। टीम ने उक्त जगह पर चेकिंग की तो एक नाबालिग के पास से 3 चाइना डोर गट्टू बरामद हुए। जब नाबालिग लड़के के घर की जांच की तो वहां से 12 गट्टू मिले।

    उक्त लड़के से जब पूछताछ की तो उसने बताया कि यह गट्टू सोनू पतंगो वाले से डोर खरीदे है। इसके बाद पीपीसीबी टीम ने पुलिस थाना त्रिपड़ी से संपर्क करके सोनू नाम के व्यक्ति के घर पहुंची, जहां चाइना डोर के 330 गट्टू बरामद हुए।

  • Punjab News: आढ़ती की आंखों में मिर्ची डालकर 50 हजार की नगदी लेकर लुटेरे फरार

    Punjab News: आढ़ती की आंखों में मिर्ची डालकर 50 हजार की नगदी लेकर लुटेरे फरार

    पटियालाः जिले में आए दिन लूटपाट और चोरी की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं दिन दहाड़े आढ़ती के आंकों में मिर्ची डालकर नगदी छीनकर लुटेरे फरार हो गए। मिली जानकारी के अनुसार अनाज मंडी में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    बताया जा रहा है कि आढ़ती बिहारी लाल से लुटेरे 50 हजार पर लेकर फरार हो गए। पीड़ित का कहन है कि लुटेरे ने उसके साथ काफी मारपीट की, जिसके बाद वह नगदी छीनकर फरार हो गए। घटना में घायल बिहारी लाल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

  • Punjab News: Bedi Dream Farm में भांगड़ा डालते-डालते व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Bedi Dream Farm में भांगड़ा डालते-डालते व्यक्ति की हुई मौत, देखें वीडियो

    पटियालाः जिले के बेदी ड्रीम फार्म की एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। जिसमें प्रोग्राम के दौरान स्टेज पर भांगड़ा डालते हुए कलाकार की अचानक मौत हो गई। मौत का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि व्यक्ति पहले पूरे जोश से नाच रहा है लेकिन अचानक वह नीचे गिर जाता है और कुछ देर में उसकी मौत हो जाती है। मृतक की पहचान बब्बू निवासी राजपुरा रूप में हुई है।

    वहीं घटना की जानकारी देते हुए साथी कलाकारों ने बताया है कि बब्बू पिछले काफी समय से भांगड़ा पार्टी के साथ ही काम कर रहा था। बब्बू अपने परिवार का अकेला कमाने वाला था। उसके 2 छोटे बच्चे हैं। वह शादी पटियाला के राजपुरा स्थित बेदी ड्रीम फार्म (रिजॉर्ट) में थी। इसमें स्थानीय भांगड़ा पार्टी को बुलाया गया था। वहीं परिवार के अनुसार उसे किसी प्रकार की कोई बीमारी या अन्य कोई दिक्कत नहीं थी। शादी समारोह से इस घटना का करीब 20 सेकेंड का एक वीडियो सामने आया है। इसमें भांगड़ा पार्टी के सदस्य स्टेज पर भांगड़ा कर रहे हैं। वह एक पंजाबी गाने पर नाच रहे हैं। थोड़ी देर में आगे की पंक्ति में भांगड़ा कर रहा व्यक्ति चक्कर खाकर गिर जाता है।

    उसके गिरते ही बाकी कलाकार सदस्य नाचना बंद कर फौरन अपने साथी की ओर दौड़ते हैं। वे उसे संभालने की कोशिश करते हैं। इस दौरान भांगड़ा देखने के लिए पार्टी में बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया है कि व्यक्ति के गश खाकर गिरने के बाद लोग भी उसके पास दौड़कर पहुंचे। उसके ऊपर पानी के छींटे मारकर उसे उठाने की कोशिश की। इसके बाद फौरन गाड़ी में डालकर उसे नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया।

    हालांकि, डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया। केवल नब्ज देखकर ही उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंदाजा लगाया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। हालांकि, इसकी कोई डॉक्टरी रिपोर्ट नहीं है। रात में मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई थी। वे रात में ही पहुंच गए थे और शव को अस्पताल से अपने घर ले गए। आज उसका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

  • Punjab News: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    Punjab News: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

    पटियालाः किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों की मांगों को लेकर 42 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए है। वहीं देर रात अचानक डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अन्य किसान उठ गए और उन्होंने सिमरन करना शुरू कर दिया। वहीं प्रदर्शन स्थल पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर डाउन हो गया, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बताया कि डल्लेवाल का ब्लड प्रेश 80/56 तक गिर गया है और इसमें उतार-चढ़ाव हो रहा है। डॉ. अवतार सिंह ने कहा, “उनकी हालत बिगड़ गई है। उनका बीपी तेजी से गिरा है। उनकी हालत देखकर हम चिंतित हैं। हम उन्हें कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दे सकते।” गैर सरकारी संगठन ‘5 रिवर्स हार्ट एसोसिएशन’ की टीम में शामिल सिंह ने कहा कि हमने उनके पैर ऊपर किए जिसके बाद उनके रक्त प्रवाह में थोड़ा सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि डल्लेवाल के बीपी में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने सोमवार को पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (70) से मुलाकात की। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश नवाब सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने डल्लेवाल से चिकित्सा सहायता लेने का अनुरोध किया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर हैं।
  • जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, किसान कमेटी से बातचीत को सरकार तैयार

    जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, किसान कमेटी से बातचीत को सरकार तैयार

    किसानों को लेकर इस दिन होगी सुप्रीम कोर्ट में अगली सुनवाई

    पटियालाः पंजाब के किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल 42 दिन से आमरण अनशन पर बैठे हुए है। उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। शनिवार को महापंचायत में 9 मिनट के संबोधन के बाद डल्लेवाल को चक्कर और उल्टियां होने लगीं। उनका ब्लड प्रेशर काफी कम गया। जिसके बाद सेहत विभाग ने एक टीम को अलर्ट मोड पर रखा गया है। वहीं उल्टियां होने की वजह से डल्लेवाल ने अब पानी पीना भी छोड़ दिया है। उनकी सेहत काफी कमजोर हो गई है। वहीं आज किसान आंदोलन को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें पंजाब सरकार ने दावा किया कि किसान नेता जगजीत डल्लेवाल कोर्ट की बनाई कमेटी से मिलने के लिए राजी हो गए हैं। पंजाब सरकार की तरफ से सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल पेश हुए। उन्होंने कहा कि हमने आंदोलनकारी किसानों को कोर्ट की बनाई हाईपावर कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह से मिलने के लिए मना लिया है। उम्मीद है इस मामले में कुछ सकारात्मक निकलेगा। सिब्बल ने इस मामले की सुनवाई कुछ समय बाद करने की अपील की। जिस पर कोर्ट ने इसकी सुनवाई शुक्रवार (10 जनवरी) के लिए तय कर दी। इससे पहले डल्लेवाल ने कमेटी अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस नवाब सिंह को चिट्‌ठी लिखकर कहा था कि उनका प्रतिनिधिमंडल 4 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट की कमेटी से मिला था लेकिन कमेटी को शंभू और खनौरी बॉर्डर आने का टाइम नहीं मिला। क्या वे मेरी मौत का इंतजार कर रहे थे। तब डल्लेवाल ने कहा था कि हम सिर्फ केंद्र सरकार से बात करेंगे। बता दें कि हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 11 महीने से किसान आंदोलन चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट में इससे जुड़े 2 मामले चल रहे हैं। पहला मामला पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के शंभू बॉर्डर खोलने के फैसले के खिलाफ हरियाणा सरकार की याचिका का है। दूसरी खनौरी बॉर्डर पर 42 दिन से अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती न कराने की पंजाब सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका है। 2 जनवरी को हुई पिछली सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने दोनों मामले एक साथ रखने को कहा था।      
  • Punjab News: पूर्व मंत्री का हुआ निधन

    Punjab News: पूर्व मंत्री का हुआ निधन

    पटियाला: पंजाब के पूर्व मंत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री व शिरोमणि अकाली दल के सीनियर नेता अजायब सिंह मुखमेलपुर का 75 वर्ष की उम्र में का निधन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार आज यानी 5 जनवरी को दोपहर 1 बजे उनके पैतृक गांव मुखमेलपुर में किया जाएगा।

    बता दें कि पंजाब के पूर्व विधायक और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बीबी हरप्रीत कौर मुखमैलपुर के पति अजायब सिंह मुखमेलपुर ने 1980-85 में डकाला हलके से विधानसभा चुनाव भी लड़ा था। फिर 1997 में, उन्हें पंजाब के दिवंगत मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने हलाक घनौर से टिकट दिया था और उन्होंने यह सीट जीतकर पंजाब सरकार में मंत्री बने।

    मुखमेलपुर बादल परिवार के संबंधित रिश्तेदारों में से थे। उनकी पत्नी बीबी हरप्रीत कौर मुखमेलपुर भी 2012 में विधायक रह चुकी हैं। इस मौके पर शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल, पंजाब के पूर्व मंत्री हरमेल सिंह टोहड़ा, पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा और कई अन्य नेताओं ने परिवार के साथ दुख जताया है।

  • किसान आंदोलन को लेकर Punjab कृषि मंत्री ने केंद्रिय मंत्री से की ये अपील, देखें वीडियो

    किसान आंदोलन को लेकर Punjab कृषि मंत्री ने केंद्रिय मंत्री से की ये अपील, देखें वीडियो

    पटियालाः खनौरी बॉर्डर पर आज महापंचायत को लेकर भारी मात्रा में किसान एकत्रित हो रहे है। जहां किसान आंदोलन को लेकर अगली रणनीति तय की जाएगी। दरअसल, बीते दिन आमरण अनशन पर बैठे किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल ने भी भारी संख्या में खनौरी बॉर्डर पर पहुंचने की अपील की थी। वीडियो में उन्होंने कहा कि था कि वह किसानों को दर्शन करना चाहते है।


    दूसरी ओर आज पंजाब कृषि मंत्री गुरमीत सिंह बादल खुड़िया ने वीडियो कॉन्फ्रेंस बैठक के दौरान केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान के किसानों की मांगो को लेकर अपील की है। पंजाब कृषि मंत्री ने केंद्रिय मंत्री से अपील करते हुए कहा कि वे गतिरोध को तोड़ें और केंद्र सरकार व आंदोलन कर रहे किसान यूनियनों के बीच बातचीत को जल्द से जल्द फिर से शुरू करें ताकि किसानी आंदोलन को खत्म किया जा सके।

    उन्होंने कहा कि आमरण अनशन पर बैठे डल्लेवाल का आज 41वां दिन है। केंद्रिय मंत्री से अपील करते हुए कहा कि वह 3 बार से अधिक समय तक शिवराज चौहान स्टेट के मुख्यमंत्री रह चुके है। ऐसे में वह केंद्र की ओर से किसानों के मसले को लेकर निजी दखल देकर किसानों की हकी मांगों के मामले को हल करवाए।