Punjab News: किसान नेता जगजीत डल्लेवाल की बिगड़ी तबीयत, देखें वीडियो

Written by

in

पटियालाः किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल किसानों की मांगों को लेकर 42 दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हुए है। वहीं देर रात अचानक डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद अन्य किसान उठ गए और उन्होंने सिमरन करना शुरू कर दिया। वहीं प्रदर्शन स्थल पर मौजूद डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर डाउन हो गया, जिसकी वजह से उनकी हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने बताया कि डल्लेवाल का ब्लड प्रेश 80/56 तक गिर गया है और इसमें उतार-चढ़ाव हो रहा है। डॉ. अवतार सिंह ने कहा, “उनकी हालत बिगड़ गई है। उनका बीपी तेजी से गिरा है। उनकी हालत देखकर हम चिंतित हैं। हम उन्हें कोई चिकित्सकीय सहायता नहीं दे सकते।” गैर सरकारी संगठन ‘5 रिवर्स हार्ट एसोसिएशन’ की टीम में शामिल सिंह ने कहा कि हमने उनके पैर ऊपर किए जिसके बाद उनके रक्त प्रवाह में थोड़ा सुधार हुआ। उन्होंने बताया कि डल्लेवाल के बीपी में उतार-चढ़ाव हो रहा है। इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित उच्च अधिकार प्राप्त समिति ने सोमवार को पंजाब और हरियाणा की खनौरी सीमा पर आमरण अनशन कर रहे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल (70) से मुलाकात की। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश नवाब सिंह की अध्यक्षता वाली समिति ने डल्लेवाल से चिकित्सा सहायता लेने का अनुरोध किया। संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के संयोजक डल्लेवाल फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी सहित किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर 26 नवंबर 2024 से आमरण अनशन पर हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *