Category: Punjab>Patiala

  • Punjab News: अंगीठी के गैस चढ़ने से 2 की मौत

    Punjab News: अंगीठी के गैस चढ़ने से 2 की मौत

    राजपुराः पंजाब में बढ़ रही सर्दी के चलते लोग कपकंपाती ठंड से बचने के लिए अंगीठी का इस्तेमाल करते है। लेकिन अंगीठी के कारण हादसे होनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हाल ही में मोहाली में अंगीठी की गैस चढ़ने से परिवार की मौत हो गई थी। वहीं अब ताजा मामला पटियाला के राजपुरा से सामने आया है।

    जहां नजदीकी गांव नो लोहसिंबली में एक फैक्ट्री में काम करने वाले 2 प्रवासी युवकों की अंगीठी की गैस चढ़ने से मौत हो गई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रवासियों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजपुरा में रखवा दिया है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. सोनिया ने बताया कि आज 2 प्रवासी मजदूर कुसु कुमार और कृष्ण कुमार का शव उनके करीबी रिश्तेदार संदीप कुमार पुलिस के साथ अस्पताल लेकर आए है। डॉ. सोनिया ने कहा कि दोनों की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी, लेकिन संदीप कुमार का कहना था कि ये दोनों लोग रात में अगंठी लगाकर सोए थे और अंगीठी की गैस चढ़ने से दोनों की मौत हुई है।

  • Punjab News: नए साल पर किसानी आंदोलन को लेकर सरवन पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: नए साल पर किसानी आंदोलन को लेकर सरवन पंधेर का आया बयान, देखें वीडियो

    रवनीत बिट्टू को लेकर पंधेर ने कही ये बात, आज मीटिंग में होगी अगली रणनीति तय

    डल्लेवाल की हालत नाजुक, लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट की आई रिपोर्ट

    पटियालाः खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन बुधवार को भी जारी रहा। उनकी जांच कर रहे डॉ. स्वयंमान सिंह ने एक वीडियो जारी करते बताया कि डल्लेवाल की हालत नाजुक बनी हुई है। वह इस समय केवल अपनी मजबूत इच्छाशक्ति के बल पर जी रहे हैं। डल्लेवाल शरीर में प्रोटीन कम हो गया है। गुर्दे की कार्यप्रणाली को मापने वाला जीएफआर टेस्ट के अलावा लीवर व किडनी फंक्शन टेस्ट भी खराब आए हैं। वही नए साल पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने पंजाब बंद की कॉल पर पंजाबी लोगों को आभार व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज किसानों के केएमएम की मीटिंग की जाएंगी, जिस पर किसान आंदोलन को लेकर फैसला किया जाएगा। वहीं इस मीटिंग में जहां खनौरी बॉर्डर को लेकर चर्चा की जाएंगी, वहीं आने वाले समय में आंदोलन को आगे बढ़ाने के लिए क्या-क्या काम किए जाएंगे उस पर बात होगी। पंधेर ने वीडियो में दिखाते हुए कहा कि यह वहीं दीवार है जो 6 फरवरी को खड़ी की गई थी। केंद्रिय मंत्री रवनीत बिट्टू पर निशाना साधते हुए कहा कि वह कहते थे कि पैदल आ जाए आपको नहीं रोका जाएगा, हरियाणा के केंद्रिय मंत्री भी पैदल आने के लिए कह रहे थे, लेकिन जब 101 किसानों का जत्था पैदल रवाना होने लगता है तो उन्हें नहीं पता वह जत्था दिल्ली की कानून व्यवस्था पर खतरा बन जाता है, जिसके चलते उन्हें रोका जाता है। डल्लेवाल को लेकर कहा कि वह पिछले 36 दिनों के आमरण अनशन पर बैठे हुए है और दोनों कमेटियों को लेकर फैसला लिया गया था कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन खत्म नहीं होगा। ऐसे में अब भी दोनों कमेटियों की ओर से वहीं फैसला कायम है कि मांगे मनवाने के बिना वह आंदोलन को खत्म नहीं करेंगे।  
  • Punjab: दर्दनाक हादसा, मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से 2 की मौत, कई घायल

    Punjab: दर्दनाक हादसा, मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ने से 2 की मौत, कई घायल

    पटियालाः नाभा के गांव हसनपुर पुल के पास दर्दनाक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जहां नाभा के गांव अचल से तुंगा के रास्ते नरेगा मजदूरों के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ गया। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 महिला मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन मजदूर घायल बताए जा रहे है। घायलों में एक बुजुर्ग भी शामिल है। मृतक महिलाओं में हसनपुर निवासी जरनैल कौर और गांव तुगां निवासी द्रोपती शामिल हैं।हादसे के दौरान लोगों में चीख पुकार मच गई। वहीं स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए नाभा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    मिली जानकारी के मुताबिक ट्रैक्टर को एक प्रवासी मजदूर चला रहा था जिसकी रफ्तार काफी तेज थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद हलका विधायक गुरदेव सिंह देवमन ने नाभा के सरकारी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और लापरवाह ट्रैक्टर चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ध्यान में भी यह बात लाऊंगा कि इस दुर्घटना का शिकार हुए गरीब नरेगा मजदूरों को आर्थिक सहायता दी जाए। मिली जानकारी के अनुसार, हसनपुर गांव के पुल पर 50-60 नरेगा मजदूर मौजूद थे, तभी अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक, जिसे एक प्रवासी मजदूर चला रहा था, जिसने सीधे मजदूरों पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया।

    इस हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई और करीब 12 लोग घायल हो गए।  हादसे में कई महिलाओं के पैर और हाथ टूट गये। इस हादसे के बाद प्रवासी मजदूर ने ट्रैक्टर को सीधे चौ में उतार दिया, जिस पर धान लदा था। प्रत्यक्षदर्शी घायल बुजुर्ग व्यक्ति ने कहा कि जब वह नरेगा की हाजिरी लगा रहे थे तो एक प्रवासी मजदूर ने उनके ऊपर ट्रैक्टर चढ़ा दिया और उनके रे पेट के ऊपर से टायल निकल गया, जबकि लगभग एक दर्जन अन्य मजदूर भी घायल हो गए। इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि यह ट्रैक्टर काफी तेज रफ्तार में था और एक तरफ 50-60 नरेगा मजदूर शामिल थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

  • Punjab: पत्नी को मनाने के लिए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, केस दर्ज

    Punjab: पत्नी को मनाने के लिए युवक ने उठाया खौफनाक कदम, केस दर्ज

    6 माह पहले हुई थी शादी

    पटियालाः समाना के गांव कुलारां में युवक द्वारा खौफनाक कदम उठाते हुए जीवनलीला समाप्त करने का मामला सामने आया है। दरअसल, युवक रूठी पत्नी को बहनों के साथ मनाने के लिए ससुराल गया था। जहां व्यक्ति ने ससुरालियों की बेइज्जती से परेशान होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सदर समाना पुलिस ने युवक के पिता की शिकायत पर पत्नी व उसके पिता के खिलाफ आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपियों की पहचान प्रदीप कौर व जगतार सिंह निवासी रामपुरा फूल जिला बठिंडा के तौर पर हुई है। जोरा सिंह निवासी गांव कुलारां जिला पटियाला की ओर से पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक उनके बेटे कुलवंत सिंह की शादी दिसंबर 2023 में बठिंडा का रहने वाली प्रदीप कौर के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय के बाद ही प्रदीप कौर अपने पति को छोटी-छोटी बातों पर तंग-परेशान व मारपीट करने लगी। चार महीने पहले प्रदीप कौर रूठ कर अपने मायके चली गई। उनका बेटा पत्नी को मनाकर वापस घर ले आया था। कुछ दिनों के बाद प्रदीप कौर फिर से किसी बात को लेकर रूठ गई और मायके चली गई। कुलवंत सिंह अपनी बहनों के साथ बठिंडा में अपने ससुराल गया। वहां अपनी पत्नी प्रदीप कौर को मनाने की काफी कोशिश की, लेकिन प्रदीप कौर व उसके पिता ने कुलवंत सिंह व उसकी दोनों बहनों को काफी बेइज्जत किया। इसके बाद वह काफी परेशान रहने लगा। इसी कारण कुलवंत सिंह ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है।
  • Punjab: Bus Stand के पास रेहड़ी और Activa चालक को टक्कर मारकर नाबालिगों ने भगाई गाड़ी, दोनों काबू, देखें वीडियो

    Punjab: Bus Stand के पास रेहड़ी और Activa चालक को टक्कर मारकर नाबालिगों ने भगाई गाड़ी, दोनों काबू, देखें वीडियो

    पटियालाः पुराने बस स्टैंड के पास से एक हरियाणा नंबर HR26/CG6977 कार गुजरी। कार में ड्राइवर के साथ एक अन्य युवक भी था। तेज कार चलाते हुए उन्होंने रेलवे स्टेशन के पास ब्रिज के नीचे पहले रेहड़ी वाले व एक्टिवा चालक को टक्कर मारी। इसके बाद ये कार रुकी नहीं और आगे आने वाली हर चीज को उड़ाती चली गई। जिसके बाद 6 से 7 किलोमीटर तक लोग उस कार के पीछे भागे। अंत में उसे रोका गया। गुस्साए लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। वहीं आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी नाबालिग लग रहे हैं। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।

    सड़क पर टक्कर मारती हुई कार को देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार तकरीबन 6 किलोमीटर तक बेलगाम होकर दौड़ती रही। कार के सामने जो भी आया, कार उसे उड़ाती गई। कार ने दो दर्जन के करीब ई-रिक्शा, रेहड़ियों, दो पहिया वाहन सवारों और दुकानों के बाहर रखे साइन बोर्ड्स को टक्कर मारी।

    कार को अंत में एक चौक पर लोगों ने रोक लिया। गुस्साए लोगों ने कार से निकले युवकों की जमकर पिटाई की। कार को भी बुरी तरह से तोड़ दिया। पुलिस को सुचित कर आरोपियों को उनके हवाले कर दिया गया। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक नाबालिग हैं। युवकों ने नशा किया या कोई और कारण है, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों के परिवार के बारे में भी जानकारी हासिल की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab: सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी

    Punjab: सदिंग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, 4 साल पहले हुई थी शादी

    पटियालाः नाभा ब्लाक के गांव कोट कलां में 4 साल पहले लड़की के माता-पिता ने बड़े अरमान से उसकी शादी की थी। इसके बाद महिला की अचानक मौत हो गई। महिला का पहचान रविंदर कौर के रूप में हुई है। लड़की के मायके वालों ने ससुरालवालों पर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने बताया कि 4 साल पहले उन्होंने 25 लाख रुपये लगाकर लड़की से शादी की थी और वे कई दिनों से और पैसे की मांग कर रहे थे।

    मायके वालों ने मृतक लड़की के पति और उसकी सास के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। लड़की के माता-पिता सरकारी अस्पताल नाभा में एकत्र हो गए। हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस ने ससुराल पक्ष के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इस संबंध में जब सदर नाभा के SHO से बात करनी चाही तो उनके पर्सनल और ऑफिशियल दोनों नंबर बंद आ रहे थे।

    हालांकि पंजाब के डीजीपी के दफ्तर में 9 बजे से बैठने के आदेश जारी किए गए हैं, लेकिन वह अपनी कुर्सी पर तैनात नहीं थे। इस संबंध में चौकी प्रभारी सरबजीत सिंह ने बताया कि लड़की के परिजनों के बयान के आधार पर नए कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है, जिसमें महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और महिला की सास फरार है।

  • Punjab: Police की वर्दी पहनकर PU का सीनियर असिस्टेंट साथियों सहित लूटपाट मामले में गिरफ्तार

    Punjab: Police की वर्दी पहनकर PU का सीनियर असिस्टेंट साथियों सहित लूटपाट मामले में गिरफ्तार

    पटियालाः पंजाब पुलिस द्वारा क्राइम की वारदातों को ट्रेस करते हुए लगातार सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। वहीं पुलिस ने 3 आरोपियों को लूटपाट मामले में गिरफ्तार किया है। जिसमें पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला में एजुकेशन डिपार्टमेंट का सीनियर असिस्टेंट रात के समय पुलिस की वर्दी पहन कर लोगों से लूटपाट करता था। पुलिस ने बताया कि 24 जून को हुई लूट की घटना के बाद सीआईए स्टाफ पटियाला की टीम ने तीन मेंबरी गैंग को काबू किया है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि गैंग का मास्टरमाइंड सीनियर असिस्टेंट जतिंदर पाल सिंह उर्फ खोखर उर्फ सनी दीपनगर पटियाला है, जिसके साथ ऑटो चालक का काम करने वाला वरिंदरपाल सिंह उर्फ बिंदु और प्रभजोत सिंह उर्फ जोत दशमेश नगर पटियाला को पकड़ा गया है।

    एसपी ने बताया कि बाबू सिंह कॉलोनी के रहने वाले सुनील कुमार के साथ 24 जून को खंडावाला चौक से बारादरी जाते समय लूट की वारदात हुई थी। मास्टरमाइंड आरोपी पुलिस की वर्दी पहनने के बाद कार की पिछली सीट पर बैठ जाता था। इन लोगों ने सुनील कुमार को बाग के नजदीक सफेद रंग की स्विफ्ट कार में आकर लूट की थी। घटना के बाद सब इंस्पेक्टर साहिब सिंह हजारा और उनकी टीम ने एसपी की सुपरविजन में इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह की देखरेख में रेड करने के बाद इस गैंग को पकड़ा है। इस गैंग से सिपाही रैंक एक वर्दी स्नैचिंग किए हुए 20 मोबाइल फोन और कुछ कैश रिकवर किया है। गैंग से पूछताछ में पता चला कि इन लोगों ने पटियाला शहर के पासी रोड एनवायरमेंट पार्क 21 नंबर ओवर ब्रिज के नीचे फैक्ट्री एरिया सरहिंद रोड बड़ी और छोटी बारादरी में दो दर्जन से अधिक वारदातें की है।

    जांच के दौरान पता चला कि लूटपाट करने वाले गैंग का मेंबर जितेंद्र पाल सिंह पंजाबी यूनिवर्सिटी के अंदर एजुकेशन डिपार्टमेंट में सीनियर असिस्टेंट का काम करता था जिसके खिलाफ साल 2020 में अर्बन स्टेट में नशा तस्करी का मामला दर्ज हुआ था। 32 साल का यह आरोपी बीए पास है। दूसरा आरोपी वरिंदरपाल सिंह 10वीं पास 31 साल का है जो ऑटो चालक का काम करता है। वहीं तीसरा आरोपी दसवीं पास 36 साल का है जो लेबर का काम करता था। जल्दी अमीर बनने के चक्कर में इन लोगों ने गैंग बनाया था और पुलिस की वर्दी जितेंद्र पाल सिंह पहनता था।

  • पंजाबः अब पूर्व DGP शुरू कर सकते है राजनीति सफर

    BJP से हो सकते हैं उम्मीदवार, मंत्री सोम प्रकाश की कट सकती है टिकट

    होशियारपुरः लोकसभा चुनावों को लेकर सियासत गरमाई हुई है। वहीं एक और नेता पार्टी छोड़कर दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ने को लेकर लगे हुए है। दूसरी ओर IAS अफसर पद से इस्तीफा देकर राजनीति में सफर शुरू करने की होड़ में लगे हुए है। हाल ही में IAS  पद छोड़कर परमपाल कौर मलूका भाजपा में शामिल हुई है और कहा जा रहा है कि वह बठिंडा से चुनाव लड़ सकती है। वहीं अब राज्य के पूर्व डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता भी राजनीति में आने की तैयारी में है। उनके बीजेपी में शामिल होने और होशियारपुर (रिजर्व) सीट से चुनाव लड़ने की चर्चाएं हैं।

    हालांकि पार्टी के नेता इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रहे हैं। लेकिन भाजपा नेताओं का कहना है कि पंजाब में कई नामी लोग पार्टी ज्वाइन करेंगे। सहोता 1988 बैच के IPS अधिकारी है। सितंबर 2022 में उनकी रिटायरमेंट हुई थी। वह होशियारपुर जिले के दसूहा के पास एक गांव के रहने वाले हैं। वह मजहबी सिख वाल्मीकि समुदाय से हैं। जिसकी दोआबा में अच्छी खासी उपस्थिति है। 2022 में विधानसभा चुनाव से ठीक पहले जब कांग्रेस ने कैप्टन अमरिंदर सिंह को हटाकर चरणजीत सिंह चन्नी को तीन महीने के लिए सीएम बनाया था। उस समय सहोता को कार्यवाहक डीजीपी का प्रभार दिया गया था।

    होशियारपुर लोकसभा सीट से मौजूदा समय केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश सांसद हैं। कहा जा रहा है कि भाजपा हाईकमान की तरफ से घोषित पहली सूची में सोम प्रकाश के नाम को शामिल नहीं किया गया था। ऐसे में सोमप्रकाश की टिकट कट सकती है। वहीं दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी इस सीट पर उम्मीदवार के नामों पर मंथन में जुटी हुई है और इस सीट के लिए सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश के नाम पर विचार किया जा रहा है। पंजाब भाजपा का एक बड़ा वर्ग उनके पीछे अपना समर्थन दे रहा है। जहां तक सहोता के परिवार का संबंध है तो करीब दो दशक पहले दसूहा से BSP की टिकट पर उनके पिता लोकसभा चुनाव लड़े थे। मीडिया से बातचीत में सहोता ने कहा कि उन्हें अभी तक भाजपा से कोई प्रस्ताव नहीं मिला है, लेकिन उन्होंने राजनीति में शामिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया। उन्होंने कहा मैं अपने मूल स्थान पर हमेशा सक्रिय रहा हूं क्योंकि मेरा परिवार अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ है।

  • जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हुए हादसे में 7 लोग घायल

    टांडाः जालंधर-पठानकोट हाईवे पर सड़क हादसे का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार हरसी गांव मोड़ नजदीक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां बाबा बालक नाथ जी के दर्शनों से वापिस लौट रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी जालंधर-पठानकोट हाईवे पर हरसी गांव मोड़ नजदीक हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि गाड़ी का संतुलन बिगड़ने से हाईवे पर एक ही परिवार के 7 सदस्य घायल हो गए। हादसे में जुगियाल कालोनी पठानकोट निवासी परिवार के सदस्य घायल हुए है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स और सरबत का भला सेवा सोसायटी के सेवादार दविंदर सिंह मूनक मौके पर पहुंचे और उन्होंने घायलों को टांडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

  • होशियारपुरः दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौ+त

    होशियारपुरः गढ़शंकर-नंगल रोड पर गांव गारी के पास शुक्रवार सुबह सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 19 वर्षीय हरमनजीत सिंह बलवीर सिंह निवासी शाहपुर थाना गढ़शंकर अपने चाचा के लड़के नरिंदरजीत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी शाहपुर थाना गढ़शंकर के साथ गढ़शंकर से अपने गांव जा रहा था।

    जब वे गांव गढ़ी के पास पहुंचे तो किसी वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल अवस्था में उन्हें सरकारी अस्पताल गढ़शंकर लाया गया, जहां हरमनजीत सिंह की मौत हो गई और नरिंदरजीत सिंह को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक हरमनजीत सिंह गढ़शंकर के निजी अस्पताल में नौकरी करता था।