Punjab News: अंगीठी के गैस चढ़ने से 2 की मौत

Written by

in

राजपुराः पंजाब में बढ़ रही सर्दी के चलते लोग कपकंपाती ठंड से बचने के लिए अंगीठी का इस्तेमाल करते है। लेकिन अंगीठी के कारण हादसे होनी की घटनाएं लगातार बढ़ रही है। हाल ही में मोहाली में अंगीठी की गैस चढ़ने से परिवार की मौत हो गई थी। वहीं अब ताजा मामला पटियाला के राजपुरा से सामने आया है।

जहां नजदीकी गांव नो लोहसिंबली में एक फैक्ट्री में काम करने वाले 2 प्रवासी युवकों की अंगीठी की गैस चढ़ने से मौत हो गई है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों प्रवासियों के शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल राजपुरा में रखवा दिया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए एसएमओ डॉ. सोनिया ने बताया कि आज 2 प्रवासी मजदूर कुसु कुमार और कृष्ण कुमार का शव उनके करीबी रिश्तेदार संदीप कुमार पुलिस के साथ अस्पताल लेकर आए है। डॉ. सोनिया ने कहा कि दोनों की मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चलेगी, लेकिन संदीप कुमार का कहना था कि ये दोनों लोग रात में अगंठी लगाकर सोए थे और अंगीठी की गैस चढ़ने से दोनों की मौत हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *