Category: Punjab>Patiala

  • Punjabi University Campus में Hostel के कमरे से छात्र का शव बरामद, देखें वीडियो

    Punjabi University Campus में Hostel के कमरे से छात्र का शव बरामद, देखें वीडियो

    पटियालाः पंजाबी यूनिवर्सिटी पटियाला के कैंपस से एक बेहद दुखद खबर आई है। यहां के एक होस्टल के कमरे से बी.टेक के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश बरामद हुई है। मृतक छात्र की पहचान वरुण प्रीत सिंह निवासी गांव पिंग कंग, तरनतारन के रूप में हुई है। इस घटना के बाद पूरी यूनिवर्सिटी कैंपस में शोक की लहर दौड़ गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय थाना अर्बन एस्टेट की पुलिस मौके पर पहुंच कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    मिली जानकारी के अनुसार, वरुण प्रीत सिंह यूनिवर्सिटी में बी.टेक की पढ़ाई कर रहा था। उसने पहले यूनिवर्सिटी के बाबा बंदा सिंह बहादर होस्टल में कमरे के लिए आवेदन दिया था, लेकिन बाद में वह कैंपस से बाहर एक पेयिंग गेस्ट (पी.जी.) में रहने लगा था। बुधवार रात यह मामला तब उजागर हुआ जब होस्टल में रहने वाले एक अन्य छात्र ने एक बंद पड़े कमरे से अपना सामान लेने के लिए वहां जाकर देखा। कमरे के अंदर वरुण प्रीत बेहोश हालत में पड़ा हुआ था। स्थिति को देख उस छात्र ने तुरंत यूनिवर्सिटी के सुरक्षा कर्मचारियों को सूचना दी। जब वरुण ने कोई हरकत नहीं की तो कैंपस स्थित डिस्पेंसर की मेडिकल टीम को तत्काल मौके पर बुलाया गया।

    डॉक्टर्स की टीम ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत इसकी जानकारी थाना अर्बन एस्टेट पुलिस और मृतक छात्र के परिवार के सदस्यों को दी। होस्टल प्रोवोस्ट का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों के बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। पुलिस के अनुसार लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। परिवार के पहुंचने के बाद अगली कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

     

  • Punjab News: विपक्ष को झटका, पूर्व मंत्री सुरजीत रखड़ा आप पार्टी में हुए शामिल, देखें Live

    Punjab News: विपक्ष को झटका, पूर्व मंत्री सुरजीत रखड़ा आप पार्टी में हुए शामिल, देखें Live

    पटियालाः पंजाब के आप पार्टी ने विपक्ष को बड़ा झटका दिया है। सीएम मान की अगुवाई में पूर्व मंत्री सुरजीत रखड़ा को आप पार्टी में करवाया शामिल करवाया गया। इस दौरान सीएम मान ने उनका पार्टी में आने पर स्वागत किया। सुरजीत रखड़ा ने 2012 में पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह के बेटे रणइंद्र सिंह को हराया था। वहीं 2012 से 2017 तक वह शिरोमणि अकाली में मंत्री के पद पर रहे।

    बेअदबी मामले पर पंजाब सरकार द्वारा लाए गए सख्त कानून से प्रभावित होकर उन्होंने आप पार्टी में शामिल होने का फैसला लिया। बता दें कि, सुरजीत सिंह रखड़ा पंजाब की राजनीति में बड़ा और रसूखदार नाम हैं। राजनीति के साथ-साथ उनका और उनके भाइयों का विदेश में बड़ा कारोबार है। रखड़ा परिवार का अमेरिका में बिजनेस अंपायर है, जिसके कारण उनका पंजाब के प्रवासी भारतीयों के बीच अच्छा-खासा प्रभाव माना जाता है। रखड़ा समाना से 2 बार विधायक रह चुके है। बीते दिन पार्टी अध्यक्ष ज्ञानी हरप्रीत सिंह द्वारा निलंबन के आदेश जारी किए गए थे। आदेशों में कहा गया कि रखड़ा की गतिविधियां पार्टी के हितों के खिलाफ थीं। राजनीतिक पर्यवेक्षकों का मानना है कि ऐसे समय में रखड़ा का आप में शामिल होना पार्टी के लिए महत्वपूर्ण है, जब कई नेता, जिनमें सात राज्यसभा सदस्य भी शामिल हैं, सत्तारूढ़ पार्टी से दूरी बना चुके हैं।

    मंच संभालते ही पूर्व मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने प्रेस और मीडिया के उन सवालों का खुलकर जवाब दिया, जो पिछले कुछ दिनों से उनकी राजनीतिक दिशा को लेकर पूछे जा रहे थे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनका आम आदमी पार्टी में आने का फैसला पूरी तरह से पंजाब के हितों और सिखों की धार्मिक भावनाओं से जुड़ा हुआ है। रखड़ा ने समाना में बेअदबी मामले को लेकर करीब डेढ़ साल तक चले गुरुजीत सिंह खालसा के मोर्चे का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि किस तरह कड़ाके की ठंड, भीषण गर्मी और आंधियों के बीच प्रदर्शनकारियों ने 400 फीट ऊंचे टावर पर रहकर संघर्ष किया। इस मोर्चे के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने वादा किया था कि यदि वे इस मामले पर कड़ा कानून बनवा देते हैं, तो रखड़ा को उनका साथ देना होगा।

    उन्होंने शिरोमणि अकाली दल छोड़ने की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती अकाली सरकार बेअदबी के मामलों को सुलझाने और दोषियों को सजा दिलाने में नाकाम रही थी। उन्होंने बताया कि इसी मुद्दे के कारण 2017 से लेकर 2024 तक के चुनावों में अकाली दल का ग्राफ लगातार नीचे गिरता गया, क्योंकि जनता में भारी नाराजगी थी। रखड़ा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बेअदबी पर इतना सख्त कानून कभी धरातल पर आ पाएगा। इससे पहले अकाली-बीजेपी गठबंधन और कांग्रेस की सरकारें भी यह कानून नहीं बना सकी थीं। उन्होंने कहा कि राज्यपाल द्वारा इस ऐतिहासिक बिल पर हस्ताक्षर किए जाने के बाद, नैतिक रूप से उनका यह फर्ज बन गया था कि वे भगवंत मान के साथ खड़े हों।

     

  • Punjab News: 3 कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार, पुलिस ने मौके पर पकड़े

    Punjab News: 3 कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार, पुलिस ने मौके पर पकड़े

    पटियालाः शहर की केंद्रीय जेल से पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई है जहां, 3 कैदी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए तीनों को काबू कर लिया। घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

    जानकारी मुताबिक, पटियाला की केंद्रीय जेल में 3 विचाराधीन कैदी बंद थे। उन्होंने बड़ी ही चालाकी से बिजली की तारों पर कपड़ा डालकर उसकी मदद से जेल की दीवार फांद ली। पुलिस ने भी मौके से तीनों कैदियों को काबू कर लिया है। वहीं घटना के बाद पुलिस टीम में अफरा-तफरी मच गई। दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: Sukhjinder Randhawa के खिलाफ वारिस पंजाब दे के नेताओं ने निकाला मार्च, पुतला फूंककर जताया विरोध, देखें वीडियो

    Punjab News: Sukhjinder Randhawa के खिलाफ वारिस पंजाब दे के नेताओं ने निकाला मार्च, पुतला फूंककर जताया विरोध, देखें वीडियो

    पटियालाः शहर के डीसी कांप्लेक्स में अकाली दल वारिस पंजाब के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और सीनियर नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान नेताओं ने पहले सुखजिंदर सिंह रंधावा का पुतला लेकर रोड पर रोष मार्च निकाला फिर बाद में सुखजिंदर रंधावा का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया।

    वारिस पंजाब दे के नेताओं ने कहा कि वे अमृतपाल सिंह के मामले में की गई टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने बताया कि सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि अमृतपाल सिंह पर से NSA हटने के तुरंत बाद पंजाब में बम धमाका हुआ था, जिसे वे झूठा और बेबुनियाद बयान बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी शुरू से ही सिख विरोधी रही है। आप्रेशन ब्लू स्टार के वक्त भी सुखजिंदर रंधावा के पिता ने लड्डू बांटकर खुशी मनाई थी। इसके बाद भी 1984 दंगों को लेकर भी कांग्रेस पार्टी ने सिखों पर जुल्म किए थे। कांग्रेस पार्टी समय-समय पर सिखों के खिलाफ रहकर उन पर जुल्म करती है, जो अब बर्दाश्त नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि अब लोग जागरूक हो चुके हैं और इस तरह की भड़काउ और बेतुकी ब्यानबाजी में नहीं आएंगे।

    प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पूरे पंजाब में सुखजिंदर रंधावा के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है और अगर कांग्रेस पार्टी अपनी हरकतों से बाज नहीं आई तो आने वाले दिनों में ओर भी उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

     

  • Punjab News: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, की छुट्टी

    Punjab News: स्कूल को मिली बम से उड़ाने की धमकी, की छुट्टी

    पटियालाः पंजाब में पिछले कुछ समय से स्कूलों में धमकी भरे ई-मेल आने से हड़कंप मचा हुआ है। वहीं जिले में सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई। दरअसल, शंभू के पास रेलवे लाइन पर हुए हालिया धमाके के बाद निजी स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। ई-मेल को लेकर प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। मिली जानकारी के अनुसार, स्कूल प्रशासन को एक संदिग्ध ईमेल प्राप्त हुआ, जिसमें स्कूल परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई।

    धमकी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए एहतियातन स्कूल को खाली करवा दिया और सभी बच्चों को छुट्टी देकर सुरक्षित घर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी। बम निरोधक दस्ता भी मौके पर तैनात किया गया है, जो स्कूल परिसर और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी ले रहा है।

    पुलिस अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु की जांच की जा रही है। साथ ही, धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने के लिए साइबर सेल की टीम भी जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि बीते दिन ही शंभू के पास रेलवे लाइन पर हुए धमाके ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। लगातार मिल रही इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी है। फिलहाल, पुलिस द्वारा लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

  • Punjab News: 36 वर्षीय नौजवान का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

    Punjab News: 36 वर्षीय नौजवान का बेरहमी से कत्ल, देखें वीडियो

    पटियालाः नाभा ब्लॉक के गांव धारोकी में खेतों के बीच बीती रात तेजधार हथियारों से नौजवान का कत्ल कर दिया गया। मृतक की पहचान 36 वर्षीय मोहन दास के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक मोहन दास बीती रात 9 बजे अपने घर से खेतों में गया था और उसकी पत्नी ने बताया कि उसके पति को फोन कर किसी ने बुलाया था और उसके बाद ही खेतों में उसकी लाश मिली। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने विभिन्न पहलुओं से क़त्ल की गुत्थी सुलझाने के लिए अलग-अलग एंगलों से जांच में जुट गई।

    परिवार का कहना है कि बीती रात जब मोहन दास अपने खेतों में गया था और किसी व्यक्ति द्वारा फोन कर बुलाया गया था। उसके बाद मोहन दास का फोन बंद आया। जिसके बाद सदस्यों ने जब खेतों में जाकर देखा तो मोहन दास को तेजधार हथियारों से क़त्ल किया गया था, हालांकि उस समय मृतक मोहन दास के कुछ सांस चल रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए विभिन्न एंगलों से सीसीटीवी खंगाल रही है और हत्यारों तक पहुंचने की हर संभव कोशिश कर रही है।

    इस मौके पर मृतक की पत्नी अनिता रानी ने बताया कि रात को पति घर थे। इस दौरान किसी ने फोन कर उन्हें बुलाया और वह चले गए। अक्सर पहले भी वह चले जाते थे और वापिस घर आ जाते थे। लेकिन जब वह वापिस नहीं आए तो मैंने फोन कर अपने रिश्तेदारों को सूचित किया। जब उन्होंने जाकर खेत देखा तो उनकी लाश खून से लथपथ पड़ी थी। मेरी दो बेटियां हैं और मैं इंसाफ की मांग करती हूं।

    इस मौके पर मृतक के भाई और पंचायत सदस्य ने बताया कि यह क़त्ल किया गया है। पुलिस द्वारा कातिलों का पता लगाकर जेल भेजने के प्रयास किए जा रहे हैं। क्योंकि उसकी किसी से दुश्मनी भी नहीं थी। इस मौके पर नाभा सदर थाना के इंचार्ज जसप्रीत सिंह ने बताया कि यह घटना रात की है और हमें यह सूचना मिली थी। हम अभी मौके पर पहुंचे है। मोहन दास का किसी ने क़त्ल किया है। इस मामले की गुत्थी को सुलझाने के लिए हम अलग-अलग एंगलों से सीसीटीवी खंगाल रहे हैं। परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर क़त्ल का मामला दर्ज किया जा चुका है, जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट मामले की खालिस्तानी टाइगर फोर्स ने ली जिम्मेदारी, शेयर की पोस्ट

    Punjab News: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट मामले की खालिस्तानी टाइगर फोर्स ने ली जिम्मेदारी, शेयर की पोस्ट

    राजपुराः राजपुरा-शंभू के बीच रेलवे लाइन पर रात को बड़ा धमाका होने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। वहीं रेलवे ट्रैक ब्लास्ट की खालिस्तानी टाइगर फोर्स ने जिम्मेदारी ली है। इस मामले को लेकर उन्होंने एक पोस्ट भी शेयर की है। जिसमें लिखा है कि राजपुरा रेलवे ट्रैक पर जो ब्लास्ट हुआ है उसकी जिम्मेदारी मैं जसविंदर सिंह मुल्तानी लेता हूं। आगे लिखा है कि जिस हमारे भाई ने इस काम में शहीदी पाई है, उसे बेकार नहीं जाने दिया जाएगा। आगे खालिस्तान जिंदाबाद लिखा है। बता दें कि जसविंदर सिंह मुल्लतानी जर्मन में रह रहा है।

    उधर, डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़े खुलासे करते हुए कहा कि इस धमाके के मामले में 4 आतंकी मॉडयूल के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह बंगा और गुरप्रीत सिंह गोपी के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि दोषी अपनी साजिश में नाकाम रहे। डीआईजी ने कहा कि विस्फोट के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था।

    पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के कब्जे से एक बम, लैपटॉप, टैक्निकल डिवाइस, 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए है। डीआईजी ने कहा कि इस मामले का मास्टरमाइंड प्रदीप सिंह है। वहीं मृतक को लेकर कहा कि 2019 में जगरूप मलेशिया गया था। जांच में सामने आया है कि मलेशिया में बैठे आतंकियों के संपर्क में आरोपी थे।

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, DIG ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, DIG ने किए अहम खुलासे, देखें वीडियो

    राजपुराः राजपुरा-शंभू के बीच रेलवे लाइन पर की रात को बड़ा धमाका होने से व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं इस मामले को लेकर आज डीआईजी कुलदीप सिंह चहल ने प्रेस वार्ता के दौरान बड़े खुलासे किए है। मामले की जानकारी देते हुए डीआईजी ने बताया कि इस धमाके के मामले में 4 आतंकी मॉडयूल के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान प्रदीप सिंह खालसा, कुलविंदर सिंह बंगा, सतनाम सिंह बंगा और गुरप्रीत सिंह गोपी के रूप में हुई है।

    उन्होंने कहा कि दोषी अपनी साजिश में नाकाम रहे। डीआईजी ने कहा कि विस्फोट के लिए आरडीएक्स का इस्तेमाल किया गया था। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है। आरोपियों के कब्जे से एक बम, लैपटॉप, टैक्निकल डिवाइस, 2 पिस्तौल और कारतूस बरामद किए गए है। डीआईजी ने कहा कि इस मामले का मास्टरमाइंड प्रदीप सिंह है। वहीं मृतक को लेकर कहा कि 2019 में जगरूप मलेशिया गया था। जांच में सामने आया है कि मलेशिया में बैठे आतंकियों के संपर्क में आरोपी थे।

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके में व्यक्ति की मौत, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके में व्यक्ति की मौत, SSP का आया बयान, देखें वीडियो

    राजपुरा: पंजाब के पटियाला में आधी रात रेल लाइन पर जोरदार धमाका हुआ है। दरअसल, राजपुरा-शंभू के बीच रेलवे लाइन पर की रात को बड़ा धमाका होने से व्यक्ति की मौत हो गई। धमाके में मारे गए व्यक्ति की पहचान जगरूप सिंह के रूप में हुई है, जो तरनतारन के गांव पंजवड का रहने वाला था। धमाके के दौरान इस व्यक्ति का शरीर का ज्यादातर हिस्सा उड़ गया था और केवल उसका पेट और सीना ही बचा था। हालांकि उसका मोबाइल फोन टूटने से बच गया। वहीं हादसे में राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFCCI) की रेलवे लाइन पर धमाके से पटरी को नुकसान पहुंचा है।

    सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (RPF), जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। फिलहाल किसी तरह के नुकसान की कोई खबर नहीं है लेकिन किसी बड़ी साजिश की आशंका जताई जा रही है। सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि धमाके की तीव्रता कम थी। सुरक्षा के लिहाज से पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

    पुलिस अब मृतक की पहचान करने और उसके साथियों का पता लगाने के लिए आसपास के गांवों में छापेमारी कर रही है। फिलहाल रेल पटरियों की बारीकी से जांच की जा रही है ताकि भविष्य में किसी भी बड़े खतरे को टाला जा सके। एसएसपी ने कहाकि उनकी टीम को घटना स्थल पर सिम कार्ड बरामद हुआ है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो घटना को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था, उस व्यक्ति की मौत हो गई है। जल्द इस मामले की जांच करके सुलझाया जाएगा। इस मामले को लेकर जीआरपी पुलिस सहित अन्य एजेंसियों के साथ तालमेल बनाया जा रहा है।

     

     

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके से टूटी पटरी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

    Punjab News: रेलवे ट्रैक पर हुए धमाके से टूटी पटरी, जांच में जुटीं सुरक्षा एजेंसियां

    राजपुराः शंभू-राजपुरा रेलवे ट्रैक पर देर रात करीब 9:30 बजे तेज धमाका हुआ। धमाके से पटरी क्षतिग्रस्त हो गई। सूत्रों के अनुसार इसी रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात शव भी मिला है, जिसके चीथड़े उड़े हुए थे। हालांकि पुलिस की तरफ से किसी शव मिलने की पुष्टि नहीं का जा रही। सुरक्षा के मद्देनजर रेलवे ने शंभू-राजपुरा रूट की सभी ट्रेनों, चाहे वह यात्री हैं या मालगाड़ी को एहतियातन नजदीकी स्टेशनों पर रोक दिया है।

    यह धमाका राजपुरा और शंभू रेलवे स्टेशन के बीच गांव बठोनिया के नजदीक डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर के रेलवे ट्रैक पर हुआ है। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी और स्थानीय पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के असली कारणों का पता लगाने के लिए फॉरेंसिक विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। पटियाला के एसएसपी वरुण शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई हैं।

    धमाका किस वस्तु से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले 23 जनवरी 2026 को भी फतेहगढ़ साहिब ज़िले के सरहिंद रेलवे स्टेशन के पास भी डेडिकेटेड फ्रेट कारिडोर के रेलवे ट्रैक पर रात लगभग 9:50 बजे भी धमाका हुआ था। मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया और इसमें सवार एक रेलवे कर्मचारी इंजन के शीशे टूटने से जख्मी हो गया था जबकि लोको पायलट बाल-बाल बच गया था। इस धमाके में ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हुआ था। इस मामले की जांच अब तक जारी है।