Category: Punjab>Patiala

  • आरोग्य भारती की प्रांत बैठक का हुआ आयोजन, देखें वीडियो

    आरोग्य भारती की प्रांत बैठक का हुआ आयोजन, देखें वीडियो

    तलवाड़ा/सोनू थापर: आरोग्य भारती की प्रांत बैठक सर्वहितकारी विद्या मंदिर में हुई। इस मौके पर  मुखय आतिथी ठाकुर रघुनाथ सिह राणा, राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ राकेश पंडित ने नशो के खिलाफ बोलते हुए खा की आधुनिक युग में नशे से दूर व स्वस्थ जीवन शैली पर जोर देने की जरुरत है। बैठक में संस्था के आगामी कार्यो की चर्चा भी की गई। उंनती की तरफ से ज्योति सरूप शर्मा ने जानकारी दी।

    इस अवसर पर प्रांत अध्यक्ष डाॅ ईश्वर चंद सरदाना ,डाॅ प्रमोद, जिलाध्यक्ष डाॅ के के भार्गव, वैध संजीव भरद्वाज, डाॅ चन्द्र शेखर,राजिंदर शर्मा, बलराम पराशर, मंदिरजीत कौर, सुजाता शर्मा, अनुराधा, ज्योति सरूप शर्मा ,रोशन लाल सूद, कुलबत ठाकुर, जयदेव शर्मा, दीपक, सोनी, सुखदेव व अन्य मौजूद थे।

  • होशियारपुर: गुरुद्वारे में माथा टेकने आई 13 साल की बच्ची से प्रधान ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

    होशियारपुर: गुरुद्वारे में माथा टेकने आई 13 साल की बच्ची से प्रधान ने की छेड़छाड़, गिरफ्तार

    होशियारपुर: गुरुद्वारे साहिब में माथा टेकने आई  लड़की से छेड़छाड़ का माला सामने आया है। यह छेड़छाड गुरुद्वारे के ही 65 साल के प्रधान ने की है । फिलहाल पुलिस ने लड़की के बयानों के आधार पर गुरुद्वारे के प्रधान को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना होशियारपुर के गांव चब्बेवाल इलाके की है। जहा  गुरुद्वारे में 13 साल की बच्ची माथा टेकने के लिए आई  थी। लड़की को अकेला देख कर गुरुद्वारे के प्रधान सकतर सिंह ने उसे अपने पास बुलाया। इसके बाद बच्ची को बातों में उलझा कर कमरे में ले गया। जहां बच्ची के साथ छेड़छाड़ की गई।

    घटना के बाद बच्ची अपने घर भागी और परिवार को इसकी सूचना दी। जिसके बाद परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस को दी है।

    DSP गढ़शंकर बलकार सिंह ने कहा कि यह घटना 20 जुलाई को हुई थी। परिवार ने जब शिकायत दी, तो पुलिस ने तुरंत कारवाई करते हुए  आरोपी सकतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस (POCSO) एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

  • ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਨਹਿਰ ‘ਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ 16 ਸਾਲ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ: ਨਹਿਰ ‘ਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ 16 ਸਾਲ ਦੇ ਮੁੰਡੇ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ, ਦੇਖੋ ਵੀਡੀਓ

    ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ, ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ: ਕੰਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਨਾਲ 16 ਸਾਲਾਂ ਦੇ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਹੋਈ ਮੌਤ। ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਨਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਸਮਾਜ ਸੇਵਕ ਨਵੀ ਠਾਕੁਰ ਨੇ ਦਸਿਆ ਕਿ 16 ਸਾਲਾਂ ਨੌਜਵਾਨ ਜਿਸ ਦਾ ਨਾਮ ਯਸ਼ ਠਾਕੁਰ ਪੁੱਤਰ ਪਵਨ ਕੁਮਾਰ ਹੈੋ। ਇਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ ਨਾਲ ਲੱਗਦੇ ਪਿੰਡ ਚਿੰਗੜਵਾਹ ਸਾਵਣ ਦੇ ਮਹੀਨੇ ਚ ਨਾਗ ਦੇਵਤਾ ਦੇ ਮੇਲੇ ਵਿਖੇ ਅਪਣੀ ਨਮਕ ਅਤੇ ਝਾੜੂ ਦੀ ਦੁਕਾਨ ਲਗਾਈ ਹੋਈ ਸੀ।

    ਗਰਮੀ ਜਿਆਦਾ ਹੋਣ ਕਾਰਣ ਇਹ ਨੋਜਵਾਨ ਅਪਣੀ ਦੁਕਾਨ ਚ ਅਪਣੇ ਦੋਸਤ ਨੂੰ ਅਪਣੀ ਦੁਕਾਨ ਚ ਬੈਠਕੇ ਆਪ ਕੰਡੀ ਨਹਿਰ ਚ ਨਹਾਉਣ ਲਈ ਚਲਾ ਗਿਆ। ਨਹਾਉਂਦੇ ਸਮੇਂ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਡੁੱਬਣ ਕਾਰਣ ਇਸ ਨੋਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌਤ ਹੋ ਗਈ। ਇਸ ਨੋਜਵਾਨ ਨੂੰ ਪਿੰਡ ਵਾਲੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਤਲਵਾੜਾ ਦੇ BBMB ਹਸਪਤਾਲ ਵਿੱਚ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਡਾਕਟਰ ਵੱਲੋਂ ਉਸ ਨੌਜਵਾਨ ਨੂੰ ਮਿ੍ਤਕ ਘੋਸ਼ਿਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।

  • होशियारपुरः रिश्वत लेते सीनियर कांस्टेबल, होम गार्ड सहित अन्य व्यक्ति गिरफ्तार

    होशियारपुरः रिश्वत लेते सीनियर कांस्टेबल, होम गार्ड सहित अन्य व्यक्ति गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने एक लाख रुपए रिश्वत लेने के दोष में आज होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह, होम गार्ड जुझार और एक प्राईवेट व्यक्ति रोहत हांस को गिरफ़्तार किया है। इन मुलजिमों को पंजाब रोडवेज़ डीपू होशियारपुर में तैनात कंडक्टर गुरमेल सिंह की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।

    इस सम्बन्धी जानकारी देते विजीलैंस ब्यूरो के अधिकारित प्रवक्ता ने बताया कि बस कंडक्टर ने विजीलैंस फ्लायंग सकुऐड- 1 पंजाब मोहाली के पास पहुँच करके शिकायत दर्ज करवाई कि उक्त पुलिस मुलाजिमों ने उसके कब्ज़े में से मामूली मात्रा में अफ़ीम बरामद की थी, जिसके बाद उन्होंने उसे यह कह कर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया कि यदि वह 2.5 लाख रुपए रिश्वत नहीं देगा तो वह उसे नशा बरामदगी के बड़े केस में फंसा देंगे।

    शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद वी. बी. फ्लायंग सकुऐड-1 पंजाब की टीम ने ट्रैप लगा कर रोहत हांस को सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए रिश्वत लेते मौके से काबू कर लिया। इसके बाद विजीलैंस ब्यूरो ने थाना माडल टाऊन, होशियारपुर से सीनियर कांस्टेबल किन्दर सिंह और होमगार्ड जुझार को भी गिरफ़्तार कर लिया। वी. बी. की टीमें फ़रार कांस्टेबल अमित को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं। प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्धी थाना वी. बी फ्लायंग सकुऐड- 1 पंजाब मोहाली में मुलजिमों के खि़लाफ़ एफ. आई. आर. नं. 25/ 2023 दर्ज कर ली गई है और आगे जांच जारी है।
     

  • होशियारपुर पहुंचे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को लोगों ने दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो

    होशियारपुर पहुंचे भाजपा प्रधान सुनील जाखड़ को लोगों ने दिखाए काले झंडे, देखें वीडियो

    होशियारपुर, सोनू थापरः पंजाब बीजेपी के नए अध्यक्ष सुनील जाखड़ का फिरोजपुर के बाद होशियारपुर में विरोध शुरू हो गया है। इस दौरान लोगों ने उन्हें काले झंडे दिखाए। बता दें कि सुनील जाखड़ आज बीजेपी की बैठक में शामिल होने के लिए होशियारपुर पहुंचे हैं। इस दौरान सुनील जाखड़ के टांडा बाइपास पर एससी समाज और संगठनों ने विरोध प्रदर्शन किया। एससी समुदाय के लोगों ने बीजेपी अध्यक्ष को काले झंडे भी दिखाए।

  • होशियारपुरः बारिश के कारण हुई तबाही, देखें वीडियो

    होशियारपुरः बारिश के कारण हुई तबाही, देखें वीडियो

    दसूहा/ सोनू थापर: विधानसभा दसूहा हल्का में बीती रात हुई बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बीती रात हुई बारिश के बाद हलके के दर्जनों के करीब गाओं अचानक आए तेज़ पानी से प्रभावित हुए है। कंडी क्षेत्र दसूहा में कभी इस तरह के हालात नही हुए, पर अचानक आई बाढ़ के कारण लोग भी हैरान है। दसूहा हाजीपुर मुख्य सड़क पर पड़ते गाँव सगरां के नज़दीक पड़ते चो में इस बार भारी मात्रा में पानी बहने लगा है। इस बार सभी छोटे बड़े चो में पानी पूरी रफ्तार से बह रहा है जो चिंता का विषय है। 

    स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई सालों से इस चो में पानी नही आया पर इस बार ज्यादा मात्रा में पानी चो से होकर गुजर रहा है। इसके अतिरिक्त कस्बा घोघरा के आसपास तकरीबन दर्जन से ज्यादा गाँव इस बाढ़ के कारण प्रभावित हुए है। धोगरा ,जीओचक, माखोवाल, धधर, छनिया, दोलोवल, चौहाना, बलहड़ा, तोये, सुंडिया, सगरां आदि गाँव जो इस पानी से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। घोघरा के गाँव हलेड मोड़ पर अचानक आए पानी ने एक गुज़ज़र परिवार का डेरा पूरी तरह से तबाह कर दिया।

    जानकारी देते हुए महिला ने बताया कि इस पानी से उसका घर और दो पशु भी मर गए। वहीं गाओं जीओचक में तेज पानी के बहाव ने एक मुर्गीखाना पूरी तरह से तहसनहस कर दिया।

  • होशियारपुरः पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर का बेटा अमेरिका में बना नेवी ऑफिसर

    होशियारपुरः पंजाब पुलिस के पूर्व इंस्पेक्टर का बेटा अमेरिका में बना नेवी ऑफिसर

    होशियारपुरः टांडा उड़मुड़ के गांव खुड्डा का युवक हरप्रीत सिंह अमेरिका में नेवी ऑफिसर बन गया है। पंजाब पुलिस के सेवानिवृत्त इंस्पेक्टर वीरिंदर सिंह और मां सेवानिवृत्त टीचर जगदीश कौर के बेटे हरप्रीत सिंह की प्राप्ती के बाद पूरे परिवार में खुशी की लहर है।

    हरप्रीत सिंह ने अपनी उपलब्धि के बारे में बताया कि सेंट पॉल कॉन्वेंट स्कूल दसूहा और फिर जीजीडीएसडी हरियाणा में कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद वह उच्च पढ़ाई के लिए 2008 से 2013 तक आयरलैंड में रहे और 2013 में अमेरिका चले गए। जहां उन्होंने विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय में एमबीए की पढ़ाई पूरी की। 

    चार साल पहले वह अमेरिकी नौसेना में शामिल हुआ था। अब कड़ी मेहनत के बाद वह अमेरिकी नौसेना के कमीशनड अफसर बन गया। हरप्रीत के पिता ने कहा कि उनका बेटा विश्वविद्यालय स्तर पर अग्रणी धावक रहा है। उन्हें अपने बेटे पर गर्व है जो कड़ी मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचा है।

  • दसूहा: घर से 300 मीटर दूरी पर 4.30 लाख की लूट

    दसूहा: घर से 300 मीटर दूरी पर 4.30 लाख की लूट

    दसूहा: पंजाब के दसूहा के एक दुकानदार से 4.30 लाख की लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार तीन बदमाशों ने दातर से हमला कर दुकानदार से लूट की है। दुकानदार घर से दुकान की तरफ जा रहा था। पीड़ित ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत दी। शिकायत के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसमें आरोपी भागते दिखे। पीड़ित जगजीत सिंह ने बताया कि अड्डा सरा में उसकी शिवा मोबाइल जोन वेस्टर्न यूनियन के नाम से दुकान है। जहां वह विदेशी करेंसी एक्सचेंज करने का काम करता है। सुबह 8:20 बजे वह बाइक से 4.30 लाख रुपये से भरा बैग लेकर दुकान की तरफ निकला।

    घर से मात्र 300 मीटर पर टांडा-होशियारपुर रोड पर चढ़ने के दौरान टांडा की तरफ से बाइक पर आए तीन नकाबपोश लुटेरों ने उस पर दातर से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने डंडे भी मारे। इस दौरान लुटेरे उसका पैसों से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।

    इस हुई घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी टांडा कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस दौरान एक कैमरे की फुटेज में तीनों आरोपी भागते दिखे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में जुट गई है।

  • होशियारपुरः विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    होशियारपुरः विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    दसूहाः पुर्तगाल भेजने के नाम पर 14 लाख की ठगी के मामले में दसूहा पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जांच के दौरान गज्जन सिंह, गुरुमुख सिंह, गज्जन सिंह की पत्नी सतवीर कोर वासी सरीपुर दसूहा के खिलाफ 420, 406, 34, 10 इमिग्रेशन एक्ट के अधीन मामला दर्ज किया है। अभी तक दसूहा पुलिस तीनों आरोपियों में से किसी को वी गिरफ्तारी नहीं कर पाई।


     
    शिकायतकर्ता बलवीर सिंह निवासी सदरपुर थाना दसूहा ने जून महीने में पुलिस कप्तान होशियारपुर को दी शिकायत में बताया की पास के ही गांव सरीपुर के गज्जन सिंह, बेटा गुरबाज सिंह, पत्नी सतवीर कोर द्वारा लोगों को विदेश भेजने की बात बताई। जिसके आधार पर उन्होंने अपने बेटे अविनवनीत सिंह को पूर्तकाल भेजने की बात बताई जिसके बाद एजेंटों ने पुर्तकाल भेजने के नाम पर 14 लाख रुपए का खर्चा बताया जहां 4 लाख रुपए पहले और 10 लाख बाद में देने की सहमति की गई। कुछ समय के बाद फोन पर बताया गया की उनके बेटे का काम बन गया फिर बेटे की फ्लाईएट की टिकट ले ली गई। आपसी सहमति पर हमारे द्वारा पहले देने की तय राशि के अनुसार इन्हे 4 लाख रुपए की राशि दे दी गई।

    इनके द्वारा बेटे को पहले दिल्ली से अरब कंट्री अजर-बाई जान के बाकू शहर में भेजा गया। जहां पर बेटे को 4 माह से अधिक रखा गया। ओर बात करने पर यही आश्वाशन दिए के जल्द ही पुरतकाल की फ्लाइट करवा दी जाएगी। जिसके बाद एजेंटों ने बताया की आपके बेटे की पुर्तकाल की फ्लाइट करवा दी गई है अब बाकी की राशि भी दे जाएं तभी उसको पुर्तकाल पहुंचाया जाएगा। हमने इन्हे 10 लाख की राशि भी दे दी।

    इनके द्वारा हमारे साथ झूठ बोलकर बाकी की राशि भी ले ली और बेटे को वहां से दुबई भेज दिया गया। पूछने के बाद इनके द्वारा आनाकानी की जाने लगी। जिसके बाद हम ने अपने बेटे को दुबई से 1.25 लाख का अन्य खर्चा कर इंडिया बुलाया। जिसके बाद हमारे द्वारा इनसे अपनी दी गई राशि को वापिस करने के लिए बात की गई लेकिन इनके द्वारा हमे केवल आश्वाशन ही दिए गए। तत्पश्चात इन सभी की जिला पुलिस को शिकायत की गई। उन्होंने पुलिस प्रशासन इनकी है कि उक्त एजेंटों पर कानूनी कार्रवाई की जाए और हमारी दी हुई राशि वापस कराई जाए।

  • होशियापुरः डैम का बढ़ा जलस्तर, 15 गांवों को अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    होशियापुरः डैम का बढ़ा जलस्तर, 15 गांवों को अलर्ट जारी, देखें वीडियो

    होशियारपुरः जिला होशियारपुर के गांव मैली डैम का जलस्तर बढ़ गया है जो कि इस वक़्त ओवरफ्लो हो रहा है । जिसके बाद पानी बढ़ जाने से जिला प्रशासन ने  15 गांव को अलर्ट जारी किया गया है । वहीं अगर पानी मैली डैम से छोड़ा जाता है तो माहिलपुर के आसपास के 15 गांव को खतरा बढ़ सकता है। वही पिछले 2 दिनों से हो रही बारिश के करण जगह जगह पानी ने विक्राल रूप ले रखा है। कई गांव व शहरों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।